छत्तीसगढ़ का भूगोल सामान्य ज्ञान CG Geography GK in Hindi

छत्तीसगढ़ का भूगोल सम्पूर्ण सामान्य ज्ञान | Geography of chhattisgarh CG GK 2023

छत्तीसगढ़ का भूगोल drishti ias नोट्स PDF Download click here

CG Bhugol GK 2023

विषय सूचि…..

छत्तीसगढ़ वन GK Click Here

छत्तीसगढ़ की मिट्टियाँ  Click Here

छत्तीसगढ़ की जलवायु  Click Here 

छत्तीसगढ़ खनिज  Click Here

छत्तीसगढ़ की भौगोलिक संरचना Click Here 

छत्तीसगढ़ की नदियों के बारे में जानकारी (प्रश्न ) Click Here

छत्तीसगढ़ में कृषि एवं पशुपालन Click Here 

छत्तीसगढ़ में सिंचाई परियोजना gk Click Here

छत्तीसगढ़ में खनिज संसाधन Click Here

छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास Click Here 

छत्तीसगढ़ परिवहन एवं जनसंचार Click Here

छत्तीसगढ़ जनगणना 2011 Click Here

छत्तीसगढ़ वस्तुनिष्ठ प्रश्न देखने के लिए क्लिक करे इस पर CLICK करे

CG Geography MCQ  GK For All Exams

1. छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति है–

(A)  18 ° उ. से 26 ° 30′ उ. एवं 74 ° 30′ पू. से 84 ° पू.

(B)  18 ° 30′ उ. से 26 ° 30′ उ. एवं 74 ° पू. से 84 ° 30′ पू.

(C)  17 ° 46′ उ. से 24 ° 5′ उ. तथा 80 ° 15′ पू. से 84 ° 20′ पू.

उत्तर :- (C)  छत्तीसगढ़ राज्य की भौगोलिक स्थिति 17 ° 46′ उत्तरी अक्षांश से 24 ° 5′ उत्तरी अक्षांश तथा 80 ° 15′ पूर्वी देशांतर से 84 ° 24′ पूर्वी देशान्तर के बीच है। राज्य का क्षेत्रफल 135192 वर्ग किमी. है।

2. इन्द्रावती एवं गोदावरी नदी के संगम पर निम्न में कौन- सा स्थल है?

(A)  मलाजकंडम

(B)  मटनार 

(C)  भोंगापाल

(D)  भद्रकाली

उत्तर :- (D)  

3. बोग्तुम जलप्रपात बीजापुर जिले के किस क्षेत्र में स्थित है?

(A)  मद्देड

(B)  भैरमगढ़

(C)  भोपालपटनम

(D)  आवापल्ली

उत्तर :- (C)  बोग्लुम जलप्रपात बीजापुर जिले के भोपालपट्‌टनम के निकट पोड़सपल्ली ग्राम में स्थित है।

4. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध बेने प्राकृतिक जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

(A)  केन नदी

(B)  अरपा नदी

(C)  ईब नदी

(D)  रिहंद

उत्तर :- (C)

छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध बेने प्राकृतिक जल- प्रपात ईब नदी पर स्थित है। ईब नदी का उद्‌गम छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के बगीजा तहसील में पाण्डराघाट में रानीझूला नामक स्थल से हुआ है।

5. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध हाथी दरहा प्राकृतिक जलप्रपात किस जिले में स्थित है?

(A)  कोरिया

(B)  जगदलपुर

(C)  जशपुर

(D)  सरगुजा

उत्तर :- (B)

6. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध कोठली प्राकृतिक जल- प्रपात किस जिले में स्थित है?

(A)  कोरिया

(B)  राजनांदगाँव

(C)  जशपुर

(D)  सरगुजा

उत्तर :- (A)  

7. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध अमृतधारा प्राकृतिक जल- प्रपात किस जिले में स्थित है?

(A)  कोरिया

(B)  राजनांदगाँव

(C)  जशपुर

(D)  सरगुजा

उत्तर :- (A)  अमृतधारा जलप्रपात कोरिया (सरगुजा पश्चिम) जिले के मनेन्द्रगढ़ तहसील के बरबसपुर नामक स्थान के पास हसदो नदी पर स्थित है। निकट ही तपसी बाबा का आश्रम है।

8. महानदी पर कौन- सा बॉँध बना हुआ है?

(A)  गॉँधीसागर

(B)  गंगरेल

(C)  हीराकुद

(D)  जवाहर सागर

उत्तर :- (C)  महानदी पर बने बाँध – रुद्री, गंगरेल तथा हीराकुण्ड। यह नदी पूर्वी मध्य प्रदेश और उड़ीसा की सीमाओं को भी निर्धारित करती है।

9. महानदी का उद्‌गम किस पर्वत से होता है?

(A)  सिहावा

(B)  कुमावत

(C)  माखन

(D)  सहारा

उत्तर :- (A)  महानदी का उद्‌गम रायपुर के समीप धमतरी जिले में स्थित सिहावा नामक पर्वत श्रेणी से हुआ है। महानदी का प्रवाह दक्षिण से उत्तर की ओर है।

10. महानदी की सहायक नदी निम्न में से कौन- सी है? 

(A)  इंद्रावती एवं पैरी

(B)  सोन एवं गंगा

(C)  पैरी और सोंढुर

(D)  सोंढुर एवं इंद्रावती

उत्तर :- (C)

11. निम्न में कौन- सा नगर हसदो नदी के तट पर स्थित है?

(A)  चांपा

(B)  कवर्धा

(C)  राजनांदगाँव

(D)  कांकेर

उत्तर :- (A)  

12. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध मिनीमाता बाँध किस नदी पर अवस्थितहै?

(A)  इंद्रावती

(B)  शिवनाथ

(C)  हसदेव

(D)  पैरी

उत्तर :- c

हसदेव बांगो बाँध को मिनीमाता बाँध के नाम से भी जाना जाता है। यह बाँध छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव नदी पर बना है।

13. निम्न में से कौन- सी नदी छत्तीसगढ़ में प्रवाहित नहीं होती है?

(A)  इंद्रावती

(B)  मान

(C)  महानदी

(D)  पैरी

उत्तर :- (B)  मान नदी छत्तीसगढ़ में प्रवाहित नहीं होती। इंद्रावती, महानदी, पैरी छत्तीसगढ़ में प्रवाहित होती है।

14. निम्न में से कौन- सा बाँध छत्तीसगढ़ में नहीं है?

 (A)  रविशंकर बाँध

(B)  शिवनाथ बाँध

(C)  सुतिमापार बाँध

(D)  हीराकुद बाँध

उत्तर :- (D)  हीराकुण्ड बाँध उड़ीसा में महानदी पर निर्मित है। यह बाँध छत्तीसगढ़ में नहीं है।

15. छत्तीसगढ़ के प्रयाग ‘राजिम’में किन नदियों का संगम है?

(A)  पैरी एवं महानदी

(B)  महानदी एवं शिवनाथ

(C)  पैरी, सोंढुर एवं महानदी

(D)  सोढुंर एवं महानदी

उत्तर :- (C)  रजिम गरियाबंद जिले में महानदी, पैरी और सोंढूर नदी के संगम पर बसा है। यह नगर प्राचीन काल से छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख सांस्कृतिक केन्द्र रहा है।

16. इंद्रावती नदी का प्राचीन नाम क्या है?

(A)  मंदाकिनी

(B)  कामिनी

( 3) मोहिनी

(D)  नागिनी

उत्तर :- (A)  इंद्रावती नदी का प्राचीन नाम मंदाकिनी है। यह नदी धरमगढ़ तहसील में स्थित 4 हजार फीट ऊँची मुगेर पहाड़ी से निकलती है।

17. प्रसिद्ध नगर शिवरीनारायण में कौन- सी नदियों का संगम है?

(A)  महानदी एवं इन्द्रावती

(B)  इंद्र्रावती एवं शिवनाथ

(C)  महानदी, सोंढुर एवं पैरी

(D)  महानदी, शिवनाथ एवं जोंक

उत्तर :- (D)  

18. निम्न में से कौन- सा स्थान सरगुजा में स्थित नहीं है?

(A)  कोटाखोल

(B)  कुदरगढ़

(C)  सारासोर

(D)  रक्सगंडा

उत्तर :- (A)  

40 किमी. पर भैसामुडा स्थान है।

19. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध रजपुरी प्राकृतिक जल- प्रपात किस जिले में स्थित है?

(A)  जगदलपुर

(B)  राजनांदगाँव

(C)  जशपुर

(D)  कोरिया

उत्तर :- (C)  

20. गुप्तेशवर जल प्रपात कौन- सी नदी निर्मित करती है?

(A)  इंद्रावती

(B)  सबरी

(C)  हसदो

(D)  रेणुका

उत्तर :- (B)  गुप्तेश्वर जलप्रपात बस्तर में शबरी या कोलाब नदी पर माचकोट के तिरिया वन के निकट स्थित है।

21. छत्तीसगढ़ की कौन- सी प्रमुख नदी है जो कि लगभग 59 प्रतिशत क्षेत्र का जल संग्रहण करती है? (A)  नर्मदा

(B)  गोदावरी

(C)  महानदी

(D)  इंद्रावती

उत्तर :- (C)  महानदी का प्रवाह दक्षिण से उत्तर की तरफ है। इस नदी का 59 प्रतिशत जल संग्रहण छत्तीसगढ़ करता है।

22. बस्तर का पठार छत्तीसगढ़ के किस भाग में है?

 (A)  उत्तरी

(B)  पूर्वी

(C)  दक्षिणी

(D)  मध्य

उत्तर :- (C)

23. सरगुजा जिले के मैनपाट पठार से निकलने वाली नदी है–

(A)  केलो

(B)  माण्ड

(C)  ईब

(D)  बोराई

उत्तर :- (B)  मांड नदी छत्तीसगढ़ राज्य के महानदी की एक सहायक नदी है। इसका उद्‌गम सरगुजा जिले के मैनपाठ गाँव से है।

24. दंडकारण्य किस नदी बेसिन का भाग है?

(A)  महानदी

(B)  गोदावरी नदी

(C)  इंद्रावती नदी

(D)  मस्केल नदी

उत्तर :- (B)  दंडकारण्य गोदावरी नदी बेसिन का भाग है। गोदावरी नदी भारत की प्रसिद्ध नदी है।

25. छत्तीसगढ़ में गाभर मिट्‌टी कहॉँ पायी जाती है?

 (A)  रायपुर

(B)  कवर्धा

(C)  बस्तर

(D)  बिलासपुर

उत्तर :- (C) 

26. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध स्थल सिरपुर किस नदी के किनारे बसा है?

(A)  हसदो

(B)  केलो

(C)  महानदी

(D)  नारंगी नदी

उत्तर :- (C)

27. दण्डकारण्य प्रदेश की अधिकतम ऊँचाई कितनी है?

(A)  700 मीटर

(B)  800 मीटर

(C)  900 मीटर

(D)  1000 मीटर

उत्तर :- (B)  दण्डकारण्य छत्तीसगढ़ प्रदेश का अत्यन्त पिछड़ा हुआ क्षेत्र है जो बस्तर जिले में विस्तृत है। इस क्षेत्र में उच्चावच अधिक है।

28. निम्नलिखित में से इंद्रावती की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन- सी है?

(A)  नंदीराज

(B)  कोटरी

(C)  शंखिनी

(D)  डंकिनी

उत्तर :- (B)  

29. निम्न में से किस जिले में सर्वाधिक वन अभयारण्य हैं?

(A)  कवर्धा

(B)  जशपुर

(C)  रायगढ़

(D)  रायपुर

उत्तर :- (D)  रायपुर में सर्वाधिक वन अभयारण्य है। बारनवापारा अभयारण्य, उदन्ती अभयारण्य रायपुर जिले में हैं।

30. भैंसादरहा झील छत्तीसगढ़ के किस जिले में स्थित है? 

(A)  कांकेर

(B)  कोरिया

(C)  बस्तर

(D)  रायगढ़

उत्तर :- (C)  भैंसा दरहा झील ‘कांगेर घाटी राष्ट्रीय पार्क’में अवस्थित है। यह बस्तर जिले में है।

31. निम्नलिखित में से कौन कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है?

(A)  दरिया

(B)  बैकुण्ठपुर

(C)  अम्बिकापुर

(D)  रामानुजगंज

उत्तर :- (D)  

32. छत्तीसगढ़ राज्य का विस्तार पूर्व से पश्चिम की ओर कितने किमी है?

(A)  435 किमी.

(B)  640 किमी.

(C)  625 किमी.

(D)  600 किमी

. उत्तर :- (A)  

33. छत्तीसगढ़ का सबसे कम तापमान किस जिले में स्थित है?

(A)  कांकेर

(B)  दंतेवाड़ा

(C)  रायगढ़

(D)  सरगुजा

उत्तर :- (D)   

34. शिवनाथ नदी के किनारे बसा शहर है

(A)  राजनांदगाँव

(B)  रायपुर

(C)  दुर्ग

(D)  उपर्युक्त

(A)  एवं ©

उत्तर :- (D)

35. कोंडागाँव किस नदी के तट पर बसा है?

(A)  शबरी

(B)  दूध नदी

(C)  नारंगी

(D)  इंद्रावती

उत्तर :- (C)  कोडागाँव नारंगी नदी के तट पर बसा है। नारंगी नदी का उद्‌गम स्थल छत्तीसगढ़ राज्य के जगदलपुर जिले की उत्तर- पूर्वी सीमा पर स्थित मकड़ी नामक स्थान के समीप है।

36. प्रशासनिक आधार पर वनों को तीन भागों- आरक्षित वन, संरक्षित वन, अवर्गीकृत वन में बाँटा गया है। इनमें सर्वाधिक वनों का प्रतिशत किसमें है?

(A)  आरक्षित वन

(B)  संरक्षित वन

(C)  अवर्गीकृत वन

(D)  इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (A)  वन रिपोर्ट 2019 के अनुसार छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक आरक्षित वन हैं। आरक्षित वन राज्य के 25,786 वर्ग किलोमीटर पर विस्तृत है जबकि संरक्षित वन मात्र 24,034 वर्ग किमी. क्षेत्र पर।

37. बस्तर के पठार की औसत ऊँचाई कितनी है?

(A)  150 मीटर

(B)  200 मीटर

(C)  220 मीटर

(D)  250 मीटर

उत्तर :- (A

38. गुदरा, बोरडिग, नारंगी शबरी तथा नंदीराज किस नदी की सहायक नदियाँ हैं?

(A)  महानदी

(B)  इंद्रावती

(C)  गोदावरी

(D)  गंगा

उत्तर :- (B)  गुदरा नदी इन्द्रावती नदी में बारसूर के समीप मिल जाती है। यह नदी इन्द्रावती की सहायक नदी है

39. बस्तर की प्रमुख नदी इंद्रावती उड़ीसा के कालाहांडी पठार से निकलकर किस नदी में विलीन हो जाती है?

(A)  महानदी

(B)  दूध

(C)  गोदावरी

(D)  रिहंद

उत्तर :- (C)  

40. पैरी नदी का उद्‌गम कौन- सा है?

(A)  भातृगढ़ पहाड़ियाँ

(B)  साधु पहाड़ी

(C)  कुलझारी पहाड़ी

(D)  पैरीवा पहाड़ी

उत्तर :- (A)  पैरी नदी महानदी की प्रमुख सहायक नदी है। पैरी गरियाबंद तहसील की बिन्द्रानवागढ़ जमींदारी में स्थित भातृगढ़ पहाड़ी से निकलती है।

42. वन क्षेत्रफल के हिसाब से छत्तीसगढ़ देश का है–

(A)  चौथा बड़ा राज्य

(B)  तीसरा बड़ा राज्य

(C)  दूसरा बड़ा राज्य

(D)  सबसे बड़ा राज्य

उत्तर :- (B)  भारत में 23.81 प्रतिशत भाग पर वन है। वन क्षेत्र के हिसाब से भारत में तीन बड़े राज्य हैं- मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़।

43. रेणुका नदी छत्तीसगढ़ के किस जिले में स्थित है? 

(A)  कोरबा

(B)  कांकेर

(C)  बस्तर

(D)  सरगुजा

उत्तर :- (D)  रेणुका नदी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित है।

44. दूध नदी निम्न में से किस नगर के मध्य से प्रवाहित होती है?

(A)  जशपुर

(B)  दंतेवाड़ा

(C)  कांकेर

(D)  बैकुंठ

उत्तर :- (C)  

45. निम्नलिखित में कौन- सा प्रपात बस्तर संभाग में नहीं है?

(A)  खुसेल झरना

(B)  चित्रधारा

(C)  मेन्दरी घूमर झरना

(D)  अमृतधारा

उत्तर :- (D)  अमृतधारा जलप्रपात बस्तर संभाग में नहीं है। यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हसदो नदी पर स्थित है।

46. ‘पुलपाड़ इन्दुल’जलप्रपात किस जिले में स्थित है?

(A)  सरगुजा

(B)  दंतेवाड़ा

(C)  पिथौरा

(D)  गरियाबंद

उत्तर :- (B)  

47. बिलासपुर जिले में प्रवाहित होने वाली अरपा नदी का उद्‌गम स्थल है?

(A)  लोरमी पठार

(B)  कोरिया की पहाड़ी

(C)  पानाबरस पहाड़ी

(D)  खौड्री पहाड़ी

उत्तर :- (*) अरपा नदी का उद्‌ग पेण्ड्रा पठार की पहाड़ी से हुआ है। यह महानदी की सहायक नदी है।

48. प्रसिद्ध दिग्विजयदास स्टेडियम किस जिले में स्थित है?

(A)  रायपुर

(B)  रायगढ़

(C)  दुर्ग

(D)  राजनांदगाँव

उत्तर :- (D)  दिग्विजयदास स्टेडियम छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव जिले में स्थित है।

49. छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े अभयारण्य तमोरपिंगला का क्षेत्रफल कितना है?

(A)  608 कि. मी

. (B)  510 कि. मी.

(C)  400 कि. मी.

(D)  840 कि. मी

. उत्तर :- (A)  

50. कौन- सी नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है?

(A)  ताप्ती

(B)  नर्मदा

(C)  महानदी

(D)  लूनी

उत्तर :- (C)  महानदी छत्तीसगढ़ राज्य की पहाड़ियों में सिहाबा के पास से निकलती है। इस नदी को उड़ीसा का शोक भी कहा जाता है।

51. निम्नलिखित में से कौन- सा पहाड़ राजनांदगाँव जिले में स्थित है?

(A)  सिहावा पहाड़

(B)  गढ़िया

(C)  कलवारी पहाड़

(D)  उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर :- (C)  कलवारी पहाड़ छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव जिले में स्थित है।

52. तालपेरू किसकी सहायक नदी है?

(A)  महानदी

(B)  असा

(C)  गोदावरी

(D)  सोन

उत्तर :- (C)  तालपेरू नदी गोदाबरी की सहायक नदी है।

53. छत्तीसगढ़ का निम्नलिखित में से कौन- सा जिला महाराष्ट्र की सीमा को छूता है?

(A)  धमतरी

(B)  महासमुंद

(C)  राजनांदगाँव

(D)  रायगढ़

उत्तर :- (C)  

54. छत्तीसगढ़ की गंगा मानी जानी वाली महानदी छत्तीसगढ़ में कितने किमी. प्रवाहित होती है?

(A)  340 किमी.

(B)  264 किमी.

(C)  210 किमी.

(D)  478 किमी.

उत्तर :- (A)  

55. सोप नदी किस जिले में प्रवाहित होती है? 

(A)बिलासपुर

(B)  कांकेर

(C)  दंतेवाड़ा

(D)  बीजापुर

उत्तर :- (A)  

56. बस्तर की प्रमुख नदी इंद्रावती की गोदावरी नदी के साथ संगम किस स्थान पर होता है?

(A)  शिवरीनारायण

(B)  ठाकुर देवा

(C)  भोपालपट्‌टनम

(D)  राजिम

उत्तर :- (C)  

57. छत्तीसगढ़ में पायी जाने वाली लैटेराइट मिट्‌टी कहलाती है

(A)  डोरसा

(B)  भाटा

(C)  काली

(D)  दोमट

उत्तर :- (B) 

58. ईब नदी का उद्‌गम स्थल है:

(A)  खुरजा पहाड़ी, पंडरापाट

(B)  बैलाडीला पहाड़ी

(C)  पेटेचुआ पहाड़ी

(D)  भातृगढ़ पहाड़ी

उत्तर :- (A)  ईब नदी छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा राज्य में प्रवाहित होने वाली नदी है। यह महानदी की सहायक नदी है।

59. छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्रफल है:

(A)  145,191 वर्ग कि.मी.

(B)  137,898 वर्ग कि.मी

. (C)  135,192 वर्ग कि.मी.

(D)  115,191 वर्ग कि.मी.

उत्तर :- (C)  छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवम्बर, 2000 को हुआ था। यह भारत का 26वां राज्य है।

60. नीले काले या भूरे रंग की दिखाई देने वाली गहरी चीका मिट्‌टी कहलाती है?

(A)  दोमट मिट्‌टी

(B)  काली मिट्‌टी

(C)  कन्हार मिट्‌टी

(D)  लाल- पीली मिट्‌टी

उत्तर :- (C)  काली मिट्‌टी को छत्तीसगढ़ की स्थानीय भाषा में कन्हार मिट्‌टी कहा जाता है। बेसाल्ट शैलों के अपरदन से काली मिट्‌टी का निर्माण हुआ है।

61. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर किस नदी के किनारे पर बसा है?

(A)  केलो

(B)  हसदो

(C)  खारून

(D)  महानदी

उत्तर :- (C)  रायपुर खारून नदी के तट पर बसा है। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शहर है।

62. छत्तीसगढ़ की औसत जलवायु क्या है?

(A)  आर्द्र

(B)  उष्ण

(C)  ऊष्णकटिबंधीय मानसूनी

(D)  इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (C)  छत्तीसगढ़ की जलवायु में मानसूनी जलवायु की सभी विशेषताएँ हैं। प्रदेश की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु है।

63. छत्तीसगढ़ का सबसे ऊँचा जलप्रपात है

–(A)  चित्रकोट

(B)  तीरथगढ़

(C)  तामड़ा घुमड़

(D)  रानीदाह प्रपात

उत्तर :- (B)  तीरथगढ़ जलप्रपात छत्तीसगढ़ के सबसे ऊँचे जलप्रपात में गिना जाता है। यहाँ 300 फुट ऊपर से पानी नीचे गिरता है।

64. समुद्रतल से 1100 मीटर की ऊँचाई पर 28 वर्ग किमी. में आयताकार पहाड़ी पर बसा मैनपाट जो कि छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, यह किस जिले में स्थित है?

(A)  सरगुजा

(B)  बस्तर

(C)  गारियाबंद

(D)  बलरामपुर

उत्तर :- (A)  मैनपाट हिल स्टेशन छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में है। इसे छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है।

65. छत्तीसगढ़ राज्य का विस्तार पूर्व से पश्चिम कितना है?

(A)  140 किमी.

(B)  150 किमी.

(C)  240 किमी.

(D)  250 किमी.

उत्तर :- (A)  

66. छत्तीसगढ़ राज्य का 75% हिस्सा किस नदी के कछार के अन्तर्गत आता है?

(A)  महानदी

(B)  गोदावरी

(C)  शिवनाथ

(D)  ईब

उत्तर :- (A)  महानदी छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा की सबसे बड़ी नदी है। महानदी का 75 प्रतिशत हिस्सा छत्तीसगढ़ राज्य के अन्तर्गत आता है।

67. दुर्ग शहर किस नदी के किनारे स्थित है?

(A)  महानदी

(B)  शिवनाथ

(C)  अरपा

(D)  हसदो

उत्तर :- (B)  दुर्ग छत्तीसगढ़ प्रान्त के 27 जिलों में तीसरा सबसे बड़ा जिला है। शिवनाथ नदी के पूर्वी तट पर स्थित दुर्ग शहर के बीचो- बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 6 (कोलकाता- मुंबई) गुजरता है।

69. छत्तीसगढ़ में निम्न में से कौन कर्क रेखा के सर्वाधिक निकट है?

(A)  बैकुण्ठपुर

(B)  रायगढ़

(C)  कवर्धा

(D)  कोरबा

उत्तर :- (A)  बैकुण्ठपुर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित है। यह शहर कर्क रेखा के सर्वाधिक निकट है।

70. ‘दमेरा’एवं ‘राजपुरी’प्रपात किस जिले में स्थित हैं?

 (A)  रायगढ़

(B)  सरगुजा

(C)  जशपुर

(D)  कोरिया

उत्तर :- (C)  

71. तांदुला नदी किस नदी की सहायक नदी है?

(A)  शिवनाथ

(B)  महानदी

(C)  दुधावा

(D)  सोंढुर

उत्तर :- (A)  तांडुला नदी कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के उत्तर में स्थित पहाड़ियों से निकलती है। यह शिवनाथ नदी की प्रमुख सहायक नदी है।

72. छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वप्रमुख कछार कौन- सा है?

(A)  हसदो कछार

(B)  गोदावरी कछार

(C)  महानदी कछार

(D)  रेणुका कछार

उत्तर :- (C)  महानदी कछार राज्य का सर्वप्रमुख कछार है, जिसका जल ग्रहण क्षेत्र 75,140 वर्ग किमी. है।

73. छत्तीसगढ़, पूर्व मध्य प्रदेश के कितने क्षेत्र में फैला हुआ है?

(A)  1/ 2

(B)  2/ 3

(C)  3/ 4

(D)  1/ 4

उत्तर :- (B)  छत्तीसगढ़ पूर्व मध्य प्रदेश के 2/ 3 क्षेत्र में फैला हुआ है। छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल 135192 किमी. है।

74. छत्तीसगढ़ का प्रमुख चित्रकोट जलप्रपात किस जिले में स्थितहै?

(A)  बस्तर

(B)  दंतेवाड़ा

(C)  कांकेर

(D)  धमतरी

उत्तर :- (A)  

75. ‘छत्तीसगढ़ का मैदान’राज्य के कितने क्षेत्रफल में विस्तारित है?

(A)  लगभग 27,000 वर्ग कि.मी.

(B)  लगभग 35,000 वर्ग कि.मी.

(C)  लगभग 45,000 वर्ग कि.मी

. (D)  लगभग 15,000 वर्ग कि.मी.

उत्तर :- (A)  छत्तीसगढ़ का मैदान राज्य के लगभग 27,000 वर्ग किमी. क्षेत्रफल में विस्तारित है।

76. छत्तीसगढ़ के उत्तर में कौन- सी पर्वत शृंखला स्थित है?

(A)  कांगेर घाटी

(B)  केशकाल

(C)  गंधमर्दन

(D)  सतपुडा

उत्तर :- (D)  

77. प्रसिद्ध ‘गुप्तेश्वर प्रपात’कौन- सी नदी बनाती है? (A)  शबरी

(B)  मांड

(C)  रतनपुर

(D)  खारून

उत्तर :- (A)  गुप्तेश्वर जलप्रपात बस्तर जिले में शबरी या कीलाब नदी पर, माचकोट के तिरिया वन के निकट स्थित है।

78. गोदावरी नदी की प्रमुख सहायक नदी है:

(A)  शिवनाथ नदी

(B)  इंद्रावती

(C)  सोन नदी

(D)  शबरी नदी

उत्तर :- (B)  इंद्रावती नदी गोदावरी नदी की सहायक नदी है। इस नदी का उद्‌गम स्थान उड़ीसा के कालाहांडी जिले के रामपुर थूयामूल में है।

79. डोरसा, मटासी, भाठा, कन्हार यह सब किसके लिए प्र्रयुक्त होता है?

(A)  खनिज से

(B)  मिट्‌टी से

(C)  बोली से

(D)  क्षेत्र से

उत्तर :- (B)  डोरसा, मटासी, भाठा, कन्हार छत्तीसगढ़ की स्थानीय भाषा में बोली जाने वाली मिट्‌टी के नाम हैं।

80. छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वाधिक विस्तार किस शैल समूह का है?

(A)  विन्ध्यन शैल समूह

(B)  कड़प्पा शैल समूह

(C)  आ £ कयन शैल समूह

(D)  धारवाड़ शैल समूह

उत्तर :- (C)  छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वाधिक विस्तार अर्कियन शैल समूह का है। ये शैलें सबसे प्राचीन अवसादी चट्‌टाने हैं।

81. ‘पुलपाड़ इन्दुल’जलप्रपात किस जिले में है?

(A)  सरगुजा

(B)  दंतेवाड़ा

(C)  पिथौरा

(D)  गरियाबंद

उत्तर :- (B)

पुलपांड इंदुल जलप्रपात दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से सुकमा मार्ग पर नकुलनार के निकट ‘पुलपाड़’नामक ग्राम में स्थित है।

82. मांड नदी छत्तीसगढ़ के किस प्रमुख नदी की सहायक नदी है?

(A)  महानदी

(B)  शिवनाथ

(C)  इंद्रावती

(D)  गोदावरी

उत्तर :- (A)  

83. ‘सरगुजा का अजन्ता’किस पहाड़ी को कहा जाता है? 

(A)  उदयपुर की पहाड़ी

(B)  देवगढ़ की पहाड़ी

(C)  रामगढ़ की पहाड़ी

(D)  चितवा पहाड़ी

उत्तर :- (C)  रामगढ़ की पहाड़ी सरगुजा जिले में स्थित हैं। रामगढ़ पहाड़ी में अवस्थित जोगीमारा गुफा अपने चित्रों के लिए विख्यात है।

84. महानदी की सहायक खारुन नदी रायपुर जिले के किस स्थान पर शिवनाथ नदी में मिलती है?

(A)  राजिम

(B)  शिवरीनारायण

(C)  सोमनाथ

(D)  साईनाथ

उत्तर :- (C)  खारून नदी महानदी की सहायक नदी है। यह दुर्ग जिले की बालोद तहसील के सजारी क्षेत्र से निकलकर शिवनाथ नदी में मिलती है।

85. दूध नदी पर स्थित मलाजकुण्डलम जलप्रपात छत्तीसगढ़ के किस जिले में है?

(A)  कांकेर

(B)  बिलासपुर

(C)  रायपुर

(D)  दंतेवाड़ा

उत्तर :- (A) 

86. भौतिक दृष्टि से छत्तीसगढ़ को कितने भागों में विभाजित किया गया है?

(A)  3

(B)  4

(C)  6

(D)  7

उत्तर :- (B)  भौगोलिक दृष्टि से छत्तीसगढ़ को मूल रूप से 4 भागों में विभाजित किया गया है। जो इस प्रकार है-

(A)  पूर्वी वघेलखण्ड का पठार या सरगुजा वेसिन

(B)  जशपुर सामरी पाठ प्रदेश

(C)  छत्तीसगढ़ का मैदान या महानदी बेसिन

(D)  बस्तर या दण्डकारण्य का पठार

87. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मिट्‌टी कौन- सी पाई जाती है? 

(A)  लाल रेतीली मिट्‌टी

(B)  लाल और पीली मिट्‌टी

(C)  लाल दोमट मिट्‌टी

(D)  काली मिट्‌टी

उत्तर :- (A)  छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक लाल और पीली मिट्‌टी पायी जाती है। इस वर्ग की मिटि्‌टयाँ प्राचीन युग की ग्रेनाइट शिष्ठ चट्‌टानों पर विकसित हुई हैं।

88. छत्तीसगढ़ राज्य विस्तार उत्तर से पश्चिम की ओर कितने किलोमीटर है?

(A)  700 किलोमीटर

(B)  640 किलोमीटर

(C)  430 किलोमीटर

(D)  420 किलोमीटर

उत्तर :- (A)  छत्तीसगढ़ राज्य विस्तार उत्तर से दक्षिण लम्बाई 360 किमी. तथा पूर्व से पश्चिम 140 किमी., उत्तर से पश्चिम 700 किमी. तक है।

89. इनमें से कौन- सी गुफा स्टेग्लेमाइट गुफा है?

(A)  सिंघनपुर की गुफा

(B)  कुटुम्बसर की गुफा

(C)  सीताबेंगरा गुफा

(D)  कबरा पहाड़ की गुफा

उत्तर :- (B)  बस्तर जिले में स्थित कुटुबसर गुफा भू- गर्भित गुफा है। यह भारत की सबसे गहरी गुफा है।

90. मैकाल पर्वत की सबसे ऊंची चोटी कौन- सी है? (A)  भूपेन्द्री

(B)  नजीबा

(C)  धूपगढ

(D)  लीलवानी

उत्तर :- (D)  मैकाल पर्वतमाला भारत के छत्तीसगढ़ में स्थित है। मैकाल पर्वत की सबसे ऊँची चोटी लीलवानी है।

91. प्रसिद्ध रविशंकर जलाशय किस जिले में स्थित है? (A)  रायपुर

(B)  धमतरी

(C)  महासमुन्द

(D)  दुर्ग

उत्तर :- (B)  गंगरेल बाँध छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में महानदी पर बना है। इसे रविशंकर जलाशय के नाम से भी जाना जाता है।

92. छत्तीसगढ़ की औसत जलवायु क्या है?

(A)  आर्द्र

(B)  उष्णा

(C)  उष्णकटिबंधीय मानसूनी

(D)  इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (C)  छत्तीसगढ़ की जलवायु में मानसूनी जलवायु की सभी विशेषताएँ हैं। प्रदेश की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु है।

93. छत्तीसगढ़ में भारत के कुल भू- भाग का कितना प्रतिशत है?

(A)  2.06

(B)  3.75

(C)  4.14

(D)  4.80

उत्तर :- (C)  भारत के पास विश्व के कुल क्षेत्रफल का भू- भाग 2.4 प्रतिशत भाग है। छत्तीसगढ़ में भारत के कुल भूभाग का 4.14 प्रतिशत है।

94. छत्तीसगढ़ में दक्कन टे्रप की चट्‌टानें प्रमुख रूप से कहाँ पाई जाती है?

(A)  बिलासपुर- राजनांदगाँव

(B)  रायपुर- धमतरी

(C)  महासमुन्द- रायगढ़

(D)  जशपुर- कोरिया

उत्तर :- (A)  छत्तीसगढ़ में दक्कन ट्रेप की चट्‌टानें प्रमुख रूप से बिलासपुर- राजनांदगाँव में पायी जाती है।

95. महासमुन्द जिले की पहाड़ी से उद्‌गम होने वाली जोंक नदी किस स्थान पर महानदी से मिलती है?

(A)  सोमनाथ

(B)  शिवरीनारायण

(C)  रायपुर

(D)  राजिम

उत्तर :- (B)  महासमुन्द जिले की पहाड़ी से उद्‌गम होने वाली जोंक नदी शिवनारायण में महानदी से मिलती है।

96. बिलासपुर जिले में प्रवाहित होने वाली अरपा नदी का उद्‌गम स्थल है–

(A)  लोरमी पठार

(B)  कोरिया की पहाड़ी

(C)  पानाबरस पहाड़ी

(D)  खौड्री पहाड़ी

उत्तर :- (D)  अरपा नदी का उद्‌गम पेण्ड्रा पठार की पहाड़ी से है। यह महानदी की सहायक नदी है।

97. मैकाल पर्वत श्रेणी का ढाल किस ओर है?

(A)  पूर्र्व से पश्चिम

(B)  पश्चिम से पूर्व

(C)  उत्तर से दक्षिण

(D)  दक्षिण से उत्तर

उत्तर :- (B)  मैकाल पर्वत छत्तीसगढ़ में स्थित है मैकाल पर्वत का ढाल पश्चिम से पूर्व की ओर है। मैकाल पर्वत की सबसे ऊँची चोटी लीलवानी है।

98. ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’किसे कहा जाता है?

(A)  सन्ना

(B)  कांकेर

(C)  मैनपाट

(D)  केशकाल

उत्तर :- (C) 

99. छत्तीसगढ़ राज्य की सीमाओं को कितने प्रान्त स्पर्श करते हैं?

(A)  तीन

(B)  चार

(C)  पांच

(D)  छ:

उत्तर :- (D)

100. लीलागर नदी का उद्‌गम किस जिले की पूर्वी पहाड़ियों से होता है?

(A)  बिलासपुर

(B)  कोरबा

(C)  कांकेर

(D)  जगदलपुर

उत्तर :- (B)

101. लाल- दोमट मिट्‌टी राज्य के किस क्षेत्र में पाई जाती है?

(A)  रायपुर

(B)  बिलासपुर

(C)  बस्तर

(D)  दुर्ग

उत्तर :- (C)  लाल- दोमट मिट्‌टी बस्तर जिले में पायी जाती है। इसका निर्माण नीरा डायोराइट आदि चीकाप्रधान व अम्लरहित चट्‌टानों द्वारा होता है।

102. छत्तीसगढ़ में चूने का पत्थर का विस्तृत क्षेत्र किस युग का है?

(A)  धारवाड़ युग

(B)  कड़प्पा युग

(C)  अधिनूतन युग

(D)  दक्कन टे्रप

उत्तर :- (B) 

103. छत्तीसगढ़ की सर्वाधिक सीमा किस प्रदेश के साथ है?

(A)  ओडिशा

(B)  मध्य प्रदेश

(C)  आन्ध्र प्रदेश

(D)  महाराष्ट्र

उत्तर :- (A)

104. छत्तीसगढ़ राज्य को कितने वन वृत्तों में बाँटा गया है?

(A)  4

(B)  5

(C)  6

(D)  7

उत्तर :- (C) 

105. गौर लाटा चोटी छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध किस पाट में है?

(A)  मैनपाट

(B)  जारंगपाट

(C)  सामरीपाट

(D)  जशपुर पाट

उत्तर :- (C)  कोरबा जिले में गौरलाटा चोटी स्थित है। यह सामरीपाट में है।

106. दन्तेवाड़ा जिले की बैलाडीला पहाड़ी से निकलकर आन्ध्रप्रदेश में गोदावरी नदी में विलीन होने वाली नदी है?

(A)  इंद्रावती

(B)  डंकिनी

(C)  शंखिनी

(D)  शबरी

उत्तर :- (D)  शबरी नदी दन्तेवाड़ा के निकट बैलाडीला पहाड़ी से निकलती है और कुनावरम्‌(आन्ध्र प्रदेश) के निकट गोदावरी नदी में मिल जाती है।

107. छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में मिश्रित पर्णपाती वन पाये जाते हैं?

(A)  बिलासपुर

(B)  रायपुर एवं दुर्ग

(C)  बस्तर

(D)  रायपुर

उत्तर :- (B)  छत्तीसगढ़ राज्य वनों की दृष्टि से संपन्न राज्य है। वनों के क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ देश का तीसरा राज्य है।

108. जटाशंकरी नदी का उद्‌गम स्थल है:

(A)  नगरी- सिहावा

(B)  धर्मजयगढ़

(C)  राजिम

(D)  लाफागढ़

उत्तर :- (D)  जटाशंकरी नदी का उद्‌गम स्थल लाफागढ़ है। यह हसदेव नदी की सहायक नदी है।

109. सिन्दूर नदी किस नदी की प्रमुख सहायक नदी है?

(A)  महानदी

(B)  शिवनाथ

(C)  कन्हार

(D)  केलो

उत्तर :- (C)  कन्दार नदी भारत के छत्तीसगढ़, झारखण्ड और उत्तर प्रदेश तक फैली एक नदी है। इसकी प्रमुख सहायक नदी सिन्दूर है।

110. छत्तीसगढ़ राज्य की दूसरी बड़ी नदी कौन- सी है?

(A)  हसदो

(B)  मनियारी

(C)  शिवनाथ

(D)  शबरी

उत्तर :- (C)  छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी नदी महानदी है। दूसरी बड़ी नदी शिवनाथ नदी है जो महानदी की सहायक नदी है।

111. तामड़ा घुमड़, मेंढ़री घुमड़ किसलिए जाना जाता है?

(A)  जलप्रपात

(B)  पर्यटन स्थल

(C)  पहाड़ी

(D)  नदियों का संगम

उत्तर :- (A) 

112. छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जलप्रपात है

(A)  तीरथगढ़

(B)  चित्रकोट

(C)  तामड़ा घुमड

(D)  रानीदाह प्रपात

उत्तर :- (B)  छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जलप्रपात चित्रकूट जलप्रपात है। भारत का नियाग्रा के नाम से प्रसिद्ध है।

113. रायपुर स्थित नंदनवन किस नदी के किनारे बसा है?

(A)  शिवनाथ नदी

(B)  खारून नदी

(C)  महानदी

(D)  पैरी नदी

उत्तर :- (B)  खारून नदी महानदी की सहायक नदी है। यह दुर्ग जिले की बालोद तहसील के राजारी क्षेत्र से निकलकर शिवनाथ नदी में मिलती है।

114. कोरबा के पठार से निकलकर महानदी में विलीन होने वाली नदी कौन- सी है?

(A)  बोराई

(B)  हसदो

(C)  दूध

(D)  अरपा

उत्तर :- (A)  

115. वन आवरण की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य का देश में कौन- सा स्थान है?

(A)  प्रथम

(B)  द्वितीय

(C)  तृतीय

(D)  चतुर्थ

उत्तर :- (C)  भारत देश के कुल वन क्षेत्रफल का लगभग 12.2 प्रतिशत वन छत्तीसगढ़ में है। वनों के क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ वनों का तीसरा बड़ा राज्य है।

116. तांदुला नदी निम्न में से किस नगर के समीप से बहती है?

(A)  कवर्धा

(B)  राजनांदगाँव

(C)  सूरजपुर

(D)  बालोद

उत्तर :- (D)  तांदुला नदी कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के उत्तर में स्थित पहाड़ियों से निकलती है। यह शिवनाथ की प्रमुख सहायक नदी है।

117. कैमूर पहाड़ी में किस नदी का उद्‌गम स्थल है? 

(A)  इंद्रावती नदी

(B)  शिवनाथ नदी

(C)  हसदो नदी

(D)  अरपा नदी

उत्तर :- (C) 

118. वन का सर्वाधिक क्षेत्र सरगुजा जिले में है। वन का सर्वाधिक प्रतिशत किस जिले में है?

(A)  सरगुजा

(B)  कोरबा

(C)  दंतेवाड़ा

(D)  जांजगीर- चांपा

उत्तर :- (B)  वन का सर्वाधिक क्षेत्र सरगुजा जिले में है। वन का सर्वाधिक प्रतिशत दण्तेवाड़ा जिले में है।

119. डोरसा किन दो मिटि्‌टयों का मिश्रण है?

(A)  कन्हार और मटासी

(B)  लाल और पीली

(C)  काली और पीली

(D)  दोमट और रेतीली

उत्तर :- (A)  डोरसा, कन्हार और मटासी मिटि्‌टयों का मिश्रण है। यह मिट्‌टी दक्षिण- पूर्वी बस्तर जिले में पायी जाती है।

120. ‘छत्तीसगढ़ का मैदान’किस काल की चट्‌टानों का प्रदेश है?

(A)  कड़प्पा शैल समूह

(B)  धारवाड़ शैल समूह

(C)  आद्य शैल समूह

(D)  गोंडवाना शैल समूह

उत्तर :- (A)  छत्तीसगढ़ का मैदान कडप्पा शैल समूह का है। महानदी बेसिन को छत्तीसगढ़ का मैदानी प्रदेश के नाम से जाना जाता है।

121. छत्तीसगढ़ की कौन- सी प्रमुख नदी है जो कि लगभग 59 प्रतिशत क्षेत्र का जल संग्रहण करती है? (A)  नर्मदा

(B)  गोदावरी

(C)  महानदी

(D)  इंद्रावती

उत्तर :- (C)  छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा की सबसे बड़ी नदी महानदी है। छत्तीसगढ़ राज्य में इसकी लम्बाई 286 किमी. हैं।

122. कोरबा किस नदी के किनारे बसा हुआ है?

(A)  शिवनाथ

(B)  हसदो

(C)  इंद्रावती

(D)  महानदी

उत्तर :- (B)  

123. छत्तीसगढ़ प्रदेश का विस्तार उत्तर से दक्षिण में कितने किमीण् तक विस्तारित है?

(A)  1240 किमी.

(B)  910 किमी.

(C)  500 किमी.

(D)  360 किमी.

उत्तर :- (D)  इसका विस्तार उत्तर से दक्षिण 360 किमी. तथा पूर्व से पश्चिम विस्तार 140 किमी. है।

124. छत्तीसगढ़ राज्य में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में है?

(A)  बिलासपुर

(B)  सरगुजा

(C)  बस्तर

(D)  कोरिया

उत्तर :- (C)  छत्तीसगढ़ राज्य में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान बस्तर जिले में है। इसका नाम कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान है।

125. छत्तीसगढ़ से कर्क रेखा गुजरती है–

(A)  बाहर से

(B)  नीचे से

(C)  मध्य से

(D)  ऊपर से

उत्तर :- (D)  छत्तीसगढ़ से कर्क रेखा गुजरती है। भारत में कर्क रेखा 8 राज्यों से होकर गुजरती है- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम।

126. तान्दुला जलाशय किस जिले में स्थित है?

(A)  दुर्ग

(B)  कवर्धा

(C)  रायपुर

(D)  राजनांदगाँव

उत्तर :- (A)  तान्दुला जलाशय दुर्ग जिले में स्थित है। इस जलाशय से किसानों को खरीफ व रबी फसलों की सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा मिल जाती है।

127. छत्तीसगढ़ के विशाल मैदान की आकृति कैसी है?

(A)  त्रिभुजाकार

(B)  गोलाकार

(C)  पंखाकार

(D)  लम्बाकार

उत्तर :- (C)  

128. शिवनाथ नदी का उद्‌गम स्थल है

(A)  पानाबरस पहाड़ी

(B)  बैलाडीला पहाड़ी

(C)  कुल्हारी, राजनांदगाँव

(D)  खोडरी- खोंगसरा

उत्तर :- (A)  

129. रायगढ़ किस नदी के किनारे बसा है?

(A)  इंद्रावती

(B)  लीलागर

(C)  रेहर

(D)  केलो

उत्तर :- (A)  केलो नदी का उद्‌गम रायगढ़ जिले के द्यरघोड़ा तहसील के लुढेंग की पहाड़ी से है। इसकी कुल लम्बाई 190 किमी. है।

130. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक तापमान किस माह में होता है?

(A)  अप्रैल

(B)  मई

(C)  जून

(D)  मार्च

उत्तर :- (B)  छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक तापमान मई माह में होता है।

131. खुरिया पठार की बखौना पहाड़ी से निकलने वाली बिलासपुर जिले की नदी है–

(A)  केलो

(B)  अरपा

(C)  कन्हार

(D)  बोराई

उत्तर :- (C)  कन्हार नदी का उद्‌गम छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा के बखौना पहाड़ी से है। यह सोन नदी की एक सहायक नदी है।

132. मांड नदी का उद्‌गम किस पठार से होता है?

(A)  बस्तर के पठार

(B)  मैनपाट के पठार

(C)  पेण्ड्रा- लोरमी पठार

(D)  धमतरी- महासमुन्द पठार

उत्तर :- (B)  मॉड नदी सरगुजा जिले के मैनपाट से निकलकर रायगढ़, सरगुजा जिलों में बहती हुई चन्द्रपुर के निकट महानदी में मिल जाती है।

133. मनियारी नदी किसकी सहायक नदी है?

(A)  महानदी

(B)  शिवनाथ

(C)  अरपा

(D)  इंद्रावती

उत्तर :- (B)  मनियारी नदी का उद्‌गम स्थल मुखण्डा पहाड़ बेलपान के कुण्ड तथा लोरमी का पहाड़ी क्षेत्र है। मनियार नदी शिवनाथ नदी की सहायक नदी है।

134. गौर लाटा चोटी छत्तीसगढ़ की किस प्रसिद्ध पाट में है?

(A)  मैनपाट

(B)  जारंगपाट

(C)  सामरीपाट

(D)  जशपुर पाट

उत्तर :- (C)  कोरबा जिले के सामरीपाट स्थान पर गौरी लाटा चोटी है। जिसकी ऊँचाई 1225 मीटर है।

135. छत्तीसगढ़ में मैकाल पर्वत श्रेणी का विस्तार किस ओर है? 

(A)  पश्चिम 

(B)  उत्तर 

(C)  दक्षिण 

(D)  पूर्व 

उत्तर :- (A)  छत्तीसगढ़ में मैकाल पर्वत श्रेणी का विस्तार पश्चिम की ओर है। यह पर्वतमाला सतपुड़ा पर्वत शृंखला की पूर्वी भुजा है। 

142. बिलासपुर नगर के मध्य से कौन- सी नदी गुज़रती है?

(A)  लीलागर

(B)  पैरी

(C)  बिलासा

(D)  अरपा

उत्तर :- (D)  अरपा नदी का उद्‌गम पेण्ड्रा पठार की पहाड़ी से हुआ है। यह महानदी की सहायक नदी है।

143. गोंडवाना शैल समूह का विस्तार निम्न में से किस क्षेत्र में है?

(A)  बस्तर जिला

(B)  जशपुर जिला

(C)  दुर्ग जिला

(D)  कोरबा जिला

उत्तर :- (D)  गोडवाना क्रम की चट्‌टानों का निर्माण ऊपरी कोर्बोनीफेरस युग से जुरासिक युग के बीच हुआ है। ये कोयले के लिए विशेष महत्त्वपूर्ण हैं।

144. छत्तीसगढ़ का कौन- सा जिला सर्वाधिक जिलों से घिरा है?

(A)  रायपुर

(B)  दुर्ग

(C)  बिलासपुर

(D)  कोरबा

उत्तर :- (A) 

145. निम्न में कौन- सा नगर हसदो नदी के तट पर स्थित है?

(A)  रायगढ़

(B)  चांपा

(C)  रतनपुर

(D)  बिलासपुर

उत्तर :- (B) 

146. बस्तर की जीवनरेखा किसे कहते हैं?

(A)  इंद्रावती

(B)  खारून

(C)  दूधनदी

(D)  महानदी

उत्तर :- (A)  इन्द्रावती नदी गोदावरी की सबसे बड़़ी सहायक नदी है। यह बस्तर की जीवन दायिनी नदी है।

147. देश के कुछ क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत वन क्षेत्र छत्तीसगढ़ में है?

(A)  8 प्रतिशत

(B)  14.1 प्रतिशत

(C)  15.4 प्रतिशत

(D)  16.7 प्रतिशत

उत्तर :- (A)  छत्तीसगढ़ राज्य वनों की दृष्टि से संपन्न राज्य है। देश के कुल वन क्षेत्रफल का लगभग 8 प्रतिशत वन छत्तीसगढ़ में है।

148. छत्तीसगढ़ में औसत वर्षा होती है?

(A)  1218.4 मिमी.

(B)  1318.2 मिमी

. (C)  1418.2 मिमी

. (D)  1518.2 मिमी.

उत्तर :- (C)  छत्तीसगढ़ की औसत वर्षा 1418.2 मि.मी. है।

149. ‘सरगुजा की जीवन रेखा’कौन- सी नदी कहलाती है?

(A)  घुनघुट्‌टा

(B)  कन्हार

(C)  महानदी

(D)  रिहंद

उत्तर :- (D)  रिहन्द नदी का उद्‌गम छत्तीसगढ़ के सरगुजा में मतिरिंगा पहाड़ी के पास अम्बिकापुर तहसील से हुआ है। इस नदी का प्राचीन नाम रेणु है।

150. मेदरी घूमर जलप्रपात की रचना कौन- सी नदी करती है?

(A)  मटनार नदी

(B)  चिन्तावागु नदी

(C)  गुडरा नदी

(D)  शबरी नदी

उत्तर :- (A)  

151. महानदी, पैरी एवं सोंढुर नदियों के संगम पर बसा है

(A)  राजिम

(B)  चम्पारण्य

(C)  आरंग

(D)  रतनपुर

उत्तर :- (A)  गरियाबंद जिले में रजिम महानदी, पैरी, सोंढूर नदी के संगम में बसा है। यह नगर प्राचीन काल से छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख सांस्कृतिक केन्द्र रहा है।

152. लाल- दोमट मिट्‌टी किस जिले में प्राप्त होती है? 

(A)  कवर्धा

(B)  कोरिया

(C)  बस्तर

(D)  धमतरी

उत्तर :- (C)  लाल- दोमट मिट्‌टी दक्षिण- पूर्वी बस्तर जिले में पायी जाती है। इसका निर्माण नीस, डायोराइट आदि चीका प्रधान व अम्लरहित चट्‌टानों द्वारा होता है।

153. सर्वाधिक चौड़ाई वाले चित्रकोट जलप्रपात की आकृति किसके समान है?

(A)  रोटी

(B)  घोड़े की नाल

(C)  त्रिभुजाकार

(D)  सर्पाकार

उत्तर :- (B)  चित्रकूट जलप्रपात (भारत का नियाग्रा के नाम से प्रसिद्ध) इन्द्रावती नदी पर अवस्थित है। इसका आकार घोड़े की नाल के समान है।

154. कुटुम्बसर गुफा प्राकृतिक गुफा है। इसमें विचित्र प्रकार के कीड़े- मकोड़े मिलते हैं। लाइमस्टोन की गुफा पूर्णरूप से अंधकार में है। यह कहाँ पर स्थित है?

(A)  रायपुर

(B)  बिलासपुर

(C)  जगदलपुर

(D)  दुर्ग

उत्तर :- (C)  बस्तर जिले (जगदलपुर) में स्थित कुटुमसर गुफा भू- गर्भित गुफा है। यह कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में है।

155. उदयंती तथा पामेड़ वन अभयारण्य किस पशु के लिए प्रसिद्ध है?

(A)  पहाड़ी मैना

(B)  वन भैंसा

(C)  बाघ

(D)  दुर्लभ माउस डियर

उत्तर :- (B)  उदयंती एवं पामेड़ वन्य अभ्यारण्य ‘वन भैंसा’के लिए प्रसिद्ध है। उदयंती अभ्यारण्य गरियाबन्द जिले में तथा पामेड़ बीजापुर जिले में अवस्थित है।

156. कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान बस्तर जिले के किस नदी के किनारे विस्तृत है?

(A)  इंद्रावती

(B)  शबरी नदी

(C)  कांगेर नदी

(D)  कोटरी नदी

उत्तर :- (C)  कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 200 वर्ग किमी. हैं। यह कांगेर नदी के किनारें विस्तृत है।

157. छत्तीसगढ़ की भूगर्भीय संरचना में निम्नलिखित में से किन दो शैल समूहों का विस्तार सबसे अधिक है? 

(A)  आर्कियन और कड़प्पा

(B)  धारवाड़ और दक्कन

(C)  ऊपरी और निचली गोंडवाना

(D)  ग्रेनाइट और लेटेराइट

उत्तर :- (A

158. अबूझमाड़ क्षेत्र किस जिले में स्थित है?

(A)  रायपुर में

(B)  सरगुजा में

(C)  बस्तर (नारायणपुर) में

(D)  दुर्ग में

उत्तर :- (C)  अबूझमाड छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नारायणपुर में स्थित है। इसका कुछ हिस्सा महाराष्ट्र तथा कुछ आन्ध्र प्रदेश में पड़ता है।

159. छत्तीसगढ़ की मैकाल श्रेणी की पहाड़ियों में सबसे ऊँची चोटी कौन- सी है?

(A)  देवगढ़

(B)  बंदरगढ़

(C)  लाफागढ़

(D)  रायगढ़

उत्तर :- (B)  छत्तीसगढ़ में मैकाल श्रेणी स्थित है। इस श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी बंदरगढ़ है।

160. छत्तीसगढ़ राज्य के उत्तरी भाग में बहने वाली गंगा की सहायक नदी है?

(A)  शबरी

(B)  तालपेरू

(C)  सोन

(D)  नर्मदा

उत्तर :- (C)  

161. ‘छत्तीसगढ़ का नियाग्रा’कहा जाने वाला सबसे चौड़ा जल प्रपात है–

(A)  रानीदाह

(B)  तामड़ा घुमड़

(C)  चित्रकोट

(D)  तीरथगढ़

उत्तर :- (C)  चित्रकुट जलप्रपात भारत का नियाग्रा के नाम से प्रसिद्ध इन्द्रावती नदी पर बस्तर जिले में अवस्थित है।

162. बस्तर संभाग को दो भागों में विभक्त करने वाली नदी कौन है?

(A)  शबरी

(B)  गोदावरी

(C)  इंद्रावती

(D)  महानदी

उत्तर :- (C)  इन्द्रावती नदी बस्तर संभाग को दो भागों में विभक्त करने वाली नदी है। इन्द्रावती गोदावरी की सबसे बड़ी सहायक नदी है।

163. महानदी निम्न में से किस जिले से होकर नहीं बहती? 

(A)  सरगुजा

(B)  धमतरी

(C)  महासमुन्द

(D)  रायपुर 

उत्तर :- (A)  महानदी छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा है। महानदी सरगुजा जिले से होकर नहीं बहती है।

164. जशपुर जिले की खुरजा पहाड़ी से निकलने वाली नदी है

(A)  ईब

(B)  जोंक

(C)  शिवनाथ

(D)  कन्हार

उत्तर :- (A)  ईब नदी छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा राज्य में प्रवाहित होने वाली नदी है। यह महानदी की सहायक नदी है।

165. छत्तीसगढ़ राज्य में उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर प्रवाहित होने वाली नदी है

(A)  महानदी

(B)  शिवनाथ

(C)  मांड

(D)  हसदो

उत्तर :- (C) 

166. महानदी के किनारे निम्नलिखित में कौन- सा नगर नहीं बसा है?

(A)  कवर्धा

(B)  सिरपुर

(C)  शिवरीनारायण

(D)  राजिम

उत्तर :- (A)

महानदी छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा है। छत्तीसगढ़ राज्य में इसकी लम्बाई 286 किमी. है।

.

167. बालोद नगर के समीप कौन- सी नदी बहती है?

(A)  तान्दुला नदी

(B)  ईब नदी

(C)  महानदी

(D)  बालू नदी

उत्तर :- (A)  बालोद नगर के समीप तान्डुला नदी है। यह नदी कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के उत्तर में स्थित पहाड़ियों से निकलती है।

168. निम्नलिखित में कौन- सा प्रसिद्ध पहाड़ राजनांदगाँव जिले में स्थित है?

(A)  गढ़िया पहाड़

(B)  कलवारी पहाड़

(C)  सिहावा पहाड़

(D)  नंदनि पहाड़

उत्तर :- (B)  कमलवारी पहाड़ छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव जिले में स्थित है।

169. तान्दुला नदी का उद्‌गम किस जिले से हुआ है? (A)  राजनांदगाँव जिला

(B)  रायपुर जिला

(C)  कांकेर जिला

(D)  रायगढ़ जिला

उत्तर :- (C)  तांडुला नदी का उद्‌गम कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर के उत्तर में स्थित पहाड़ियों से निकलती है। यह शिवनाथ नदी की सहायक नदी है।

170. सतपुड़ा पर्वत शृंखला की प्रमुख चिल्फी घाटी किस जिले के अन्तर्गत है?

(A)  कवर्धा

(B)  सरगुजा

(C)  कोरिया

(D)  राजनांदगाँव

उत्तर :- (A)  सतपुड़ा पर्वत शृंखला की प्रमुख चिल्की घाटी कबर्धा जिले के अन्तर्गत आता है।

171. कौन- सी एक महानदी की उत्तरी सहायक नदी नहीं है?

(A)  शिवनाथ नदी

(B)  हसदो नदी

(C)  केन्दई नदी

(D)  मांड नदी

उत्तर :- (A)

.

172. अमृतधारा जल प्र्रपात किस नदी पर है?

(A)  हसदो

(B)  गोपद

(C)  इंद्रावती

(D)  महानदी

उत्तर :- (A)  अमृतधारा जलप्रपात कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ तहसील के बरबसपु नामक स्थान के पास हसदो नदी पर स्थित है।

173. निम्न में से कौन- सा जलप्रपात सरगुजा में नहीं है?

(A)  सरभंजा जलप्रपात

(B)  अमृतधारा जलप्रपात

(C)  रक्सगंडा जलप्रपात

(D)  सातधारा जलप्रपात

उत्तर :- (B)  अमृतधारा जलप्रपात सरगुजा में नहीं है। अमृतधारा जलप्रपात कोरिया जिले में है।

174. छत्तीसगढ़ के किस भाग में सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान हैं?

(A)  उत्तरी छत्तीसगढ़ क्षेत्र में

(B)  मध्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र में

(C)  दक्षिणी छत्तीसगढ़ क्षेत्र में

(D)  उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर :- (C)  छत्तीसगढ़ के दक्षिण छत्तीसगढ़ क्षेत्र में सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान हैं।

175. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक जलप्रपात किस संभाग में हैं?

(A)  रायपुर

(B)  बिलासपुर

(C)  बस्तर

(D)  इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (C)  

.

176. कड़प्पा शैल समूह का विस्तार निम्न में से किस क्षेत्र में है?

(A)  बस्तर जिला

(B)  दंतेवाड़ा जिला

(C)  रायपुर जिला

(D)  जशपुर जिला

उत्तर :- (C)  कुडप्पा क्रम की चट्‌टानों का निर्माण धारवाड़ क्रम की चट्‌टानों के अपरदन व निक्षेपण से हुआ है। इन चट्‌टानों का विस्तार छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में है।

177. छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा साल वृक्ष के वन मिलते हैं। दूसरे स्थान पर निम्न में से कौन- सा वृक्ष है? (A)  सागौन

(B)  महुआ

(C)  बीजा

(D)  हल्दू

उत्तर :- (A)  छत्तीसगढ़ वनों की दृष्टि से संपन्न राज्य है। साल वन राज्य के कुल वन क्षेत्र के लगभग 40.56 प्रतिशत भाग पर पाए जाते हैं।

178. कांकेर नगर किस नदी के किनारे बसा है?

(A)  महानदी

(B)  दूधनदी

(C)  हटकुल नदी

(D)  इंदिरा नदी

उत्तर :- (B)

179. तीरथगढ़ का गुरु जलप्रपात कहलाता है:

(A)  मेंदरी घुमड़

(B)  तामड़ा घुमड़

(C)  महादेव घुमड़

(D)  सातधारा

उत्तर :- (C)

तीरथगढ़ का गुरु जलप्रपात महादेव घुमड़ जलप्रपात कहलाता है। तीरथगढ़ झरने भारत के सबसे ऊँचे झरनों में से एक हैं।

180. छत्तीसगढ़ में सबसे ऊँचा जलाशय कोैन- सा है? 

(A)  रविशंकर

(B)  कोडार जलाशय.

(C)  मिनीमाता जलाशय

(D)  सोंढूर जलाशय

उत्तर :- (C)  छत्तीसगढ़ में सबसे ऊँचा जलाशय मिनीमाता जलाशय है। यह जलाशय हसदो नदी पर स्थित है।

181. रायगढ़ जिले के पूर्व में किसकी सीमा रेखा बनती है? 

(A)  जांजगीर जिला

(B)  महासमुन्द जिला

(C)  कोरबा जिला

(D)  उड़ीसा राज्य

उत्तर :- (D)  रायगढ़ जिले के पूर्व में उड़ीसा राज्य की सीमा बनती है। रायगढ़ से सीमा छूने वाले जिले- सरगुजा जशपुर, कोरबा, जाँजगीर चांपा हैं।

.

182. प्रसिद्ध रानीदाह जल प्रपात किस जिले में स्थित है? (A)  बस्तर

(B)  रायपुर

(C)  जशपुर

(D)  सरगुजा

उत्तर :- (C)  रानीदाह जलप्रपात जशपुर जिले में है। कहा जाता है कि उड़ीसा की किसी रानी ने यहाँ कूदकर आत्महत्या की थी इसीलिए इसका नाम रानीदाह पड़ गया।

183. पर्यटक स्थल मैनपाट कहाँ स्थित है?

(A)  दण्डकारण्य के पठार

(B)  छत्तीसगढ़ के मैदान

(C)  सतपुड़ा की श्रेणी

(D)  इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (C)  मैनपाट अम्बिकापुर से 75 किमी. दूरी पर है। इसे छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है।

184. छत्तीसगढ़ का कितने प्रतिशत भाग वनाच्छादित है?

(A)  56%

(B)  36%

(C)  41.13%

(D)  66%

उत्तर :- (C)  छत्तीसगढ़ राज्य में कुल वनाच्छादित क्षेत्र 41.13% है। वन क्षेत्र के आधार पर छत्तीसगढ़ तृतीय स्थान पर है।

186. कौन- सी महत्वपूर्ण नदी का प्रवाह दक्षिण से होकर पूर्व की ओर है?

(A)  हसदो

(B)  महानदी

(C)  इन्द्रावती नदी

(D)  मांड नदी

उत्तर :- (B) 

187. केन्दई जलप्रपात कहाँ है?

(A)  कांकेर

(B)  बारूका

(C)  कटघोरा

(D)  धमतरी

उत्तर :- (C)  केन्दई जलप्रपात केन्दई नदी, कटधोरा से लगभग 50 किमी. दूर कोरबा जिले में स्थित है।

188. निम्न में से कौन- सी नदी का प्रवाह उत्तर से दक्षिण के तरफ नहीं है?

(A)  शिवनाथ

(B)  इंद्रावती नदी

(C)  मांड नदी

(D)  अरपा नदी

उत्तर :- (A)  शिवनाथ नदी महानदी की सहायक नदी है। यह नदी उत्तर से दक्षिण की तरफ नहीं बहती।

189. प्रदेश के सबसे पुराने अभ्यारण्य सीतानदी में कौन- सी नदी प्रवाहित होती है?

(A)  बालमदेई नदी

(B)  महानदी

(C)  सीतानदी

(D)  खोलाब नदी

उत्तर :- (C)  

190. इंद्रावती नदी किसकी सहायक नदी है?

(A)  कृष्णा

(B)  तुंगभद्रा

(C)  महानदी

(D)  गोदावरी

उत्तर :- (D)  इन्द्रावती नदी गोदावरी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यह बस्तर की जीवनदायिनी नदी है।

191. ऐतिहासिक ग्राम तालागाँव किस नदी के तट पर बसा हुआ है?

(A)  महानदी

(B)  खारून

(C)  मनियारी

(D)  हसदो

उत्तर :- (C)  मनियारी नदी बिलासपुर के उत्तर- पश्चिम में लोरमी पठार से निकलती है। ऐतिहासिक गाँव तालागाँव मनियारी नदी के तट पर स्थित है।

192. बस्तर का तीरथगढ़ जलप्रपात निम्न में से कौन- सी नदी बनाती है?

(A)  इंद्रावती

(B)  मुनगाबहार

(C)  शंखिनी

(D)  डंकिनी

उत्तर :- (B)  तीरथगढ़ जल प्रपात मुनगाबहार नदी पर अवस्थित है। यह जगदलपुर (बस्तर जिला) में है।

193. सिहावा- नगरी (धमतरी) से उद्‌गम होता है–

(A)  पैरी नदी

(B)  सोंढूर नदी

(C)  महानदी

(D)  जोंक नदी

उत्तर :- (C)  महानदी छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा है। महानदी धमतरी के सिहावा पर्वत से निकलती है।

195. निम्न में से कौन- सी नदी पश्चिम की ओर बहती है?

(A)  इंद्रावती

(B)  हसदो

(C)  महानदी

(D)  शिवनाथ

उत्तर :- (A)  इन्द्रावती नदी गोदावरी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यह बस्तर की जीवनदायिनी नदी है।

196. पीथमपुर किस नदी के तट पर बसा हुआ है? 

(A)  अरपा

(B)  हसदो

(C)  सोप

(D)  तान्दुला

उत्तर :- (B)  पीथमपुर हसदो नदी के तट पर बसा है। इस नदी की कुल लम्बाई 209 किमी. और प्रवाह क्षेत्र 7.210 किमी. है।

197. रामगिरि की पहाड़ियाँ किस पर्वत शृंखला का भाग है?

(A)  विंध्याचल

(B)  सतपुड़ा

(C)  अरावली

(D)  सह्याद्रि

उत्तर :- (A)  रामगिरि छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लक्ष्मणपुर से 12 मील की दूरी पर स्थित पहाड़ी है जिसे रामगढ़ कहा जाता है। यह पहाड़ी विंध्याचल पर्वत शृंखला का भाग है।

198. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध केन्दई प्राकृतिक जलप्रपात किस जिले में स्थित है?

(A)  बिलासपुर

(B)  रायपुर

(C)  जशपुर

(D)  कोरबा

उत्तर :- (D)  छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध केन्दई प्राकृतिक जलप्रपात केन्दई नदी, कटद्योरा से लगभग 50 किमी. दूर कोरवा जिले में स्थित है।

199. पामेड़ वन अभयारण्य में कौन- सी नदी प्रमुख रूप से प्रवाहित होती है?

(A)  इंद्रावती नदी

(B)  तालपेरू नदी

(C)  शबरी नदी

(D)  डंकिनी नदी

उत्तर :- (B)  पामेड़ वन अभयारण्य में तालपेरू नदी प्रमख रूप से प्रवाहित होती हैं पामेड़ वन अभयारण्य विलुप्त प्राप्त वनभैंसा संरक्षण हेतु प्रसिद्ध है।

201. बस्तर का प्रवेश द्वार किसे कहा जाता है?

(A)  कांकेर

(B)  चारामा

(C)  केशकाल

(D)  केसरपाल

उत्तर :- (C)  बस्तर का प्रवेश द्वार केशकाल को कहा जाता है। बस्तर खूबसूरत जंगलों और आदिवासी संस्कृति में रंगा सांस्कृतिक राजधानी के तौर पे जाना जाता है।

202. छत्तीसगढ़ का नागलोक किसे कहा जाता है?

(A)  रायगढ़

(B)  कनकरी

(C)  तपकरा

(D)  जशपुर

उत्तर :- (D)  छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला नागलोक कहा जाता है। यह इलाका ऐसा है जिसकी जलवायु और मिट्‌टी सांपों के लिए सर्वाधिक अनुकूल है।

203. छत्तीसगढ़ के उत्तरी सीमा पर स्थित राज्य है–

(A)  ओडिशा और झारखण्ड

(B)  महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश

(C)  आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु

(D)  उत्तर प्रदेश और झारखंड

उत्तर :- (D)  छत्तीसगढ़ भारत का 26वां राज्य है। इसका गठन 1 नवम्बर, 2000 को हुआ था।

205. रिहंद नदी का उद्‌गम स्थल कहाँ है?

(A)  सिहावा

(B)  अम्बिकापुर का मैनपाट

(C)  अम्बिकापुर का मतिरिंगा पहाड़ी

(D)  संजारी बालोद

उत्तर :- (C)  रिहंद नदी का उद्‌गम छत्तीसगढ़ के सरगुजा में मतिरिंगा पहाड़ी के पास अम्बिकापुर तहसील (पूर्वी सरगुजा) से हुआ है। इस नदी का प्राचीन नाम टेणु कहा जाता है।

Leave a Comment