Mahabharat Gk Questions Answers in Hindi महाभारत सामान्य ज्ञान

  1. उस वन का क्या नाम था जिसे जलाकर पांडवों ने वहाँ इंद्रप्रस्थ नगर बसाया था?

(क) काम्यक

(ख) द्वैत

(ग) खांडव

(घ) सौगंधिक

उत्तर:– खांडव

  1. उस राक्षसी का क्या नाम था जिसने दो टुकड़ों में विभक्त शिशु जरासंध को एक में जोड़ दिया था?

(क) हिडिंबा

(ख) कामकंटकटा

(ग) पूतना

(घ) जरा

उत्तर:- जरा

रामायण के संबंधित 1000 अति महत्वपूर्ण प्रश्न PDF gk – CLICK HERE

  1. महाभारत युद्ध के अंतिम दिन पराजित हो जाने के पश्चात् दुर्योधन जिस सरोवर में जा छिपा था उसका क्या नाम था?

(क) मानसरोवर

(ख) ब्रह्म सरोवर

(ग) पुष्पक सरोवर

(घ) द्वैपायन सरोवर

उत्तर:- द्वैपायन सरोवर

  1. जिस बहेलिए के हाथों श्रीकृष्ण की मृत्यु हुई थी उसका क्या नाम था?

(क) हिरण्यधनु

(ख) निषध

(ग) जरा

(घ) सुषेण

उत्तर:- जरा

  1. द्यूतक्रीड़ा हेतु कौरवों ने जो सभा (भवन) बनवाई थी उसका क्या नाम था?

(क) वैदूर्यसभा

(ख) सुधर्मा

(ग) तोरणस्फटिक

(घ) शुभेच्छु

उत्तर:- तोरणस्फटिक

  1. अर्जुन की मृत्यु हो जाने पर उलूपी ने जिस वस्तु से उन्हें पुनः जीवित किया था उसका क्या नाम था?

(क) संजीवन मणि

(ख) दिव्य ओषधि

(ग) स्वर्ग-जल

(घ) नाग-बूटिका

उत्तर:- संजीवन मणि

  1. उस नदी का क्या नाम था जिसमें कुंती ने अपने नवजात पुत्र (कर्ण) को लोक-लाज से बचने के लिए प्रवाहित कर दिया था?

(क) चर्मण्वती

(ख) अश्व नदी

(ग) गंगा

(घ) यमुना

उत्तर:- अश्व नदी

  1. कौरवों द्वारा पांडवों को जिस लाक्षागृह में जलाकर मार डालने का षड्यंत्र रचा गया था, उसका क्या नाम था?

(क) शुभम्

(ख) भारत

(ग) श्रेयस्

(घ) भास्कर

उत्तर:-  शुभम्

  1. उस दानव का क्या नाम था, जो शूकर का रूप धरकर अर्जुन को मारने गया था और किरात वेशधारी शिव एवं अर्जुन ने जिसे मारा था?

(क) मय

(ख) मूक

(ग) विप्रचित्त

(घ) श्री

उत्तर:- मूक

  1. उस स्वर्णमय सिंहासन का क्या नाम था, जो श्रीकृष्ण के लिए हस्तिनापुर की राजसभा में रखा गया था, जब वे पांडवों का दूत बनकर संधिवार्त्ता के लिए आए थे?

(क) जयंत

(ख) विजय

(ग) सर्वतोभद्र

(घ) ईश

उत्तर:- सर्वतोभद्र

1000 महाभारत प्रश्नोत्तरी PDF – CLICK HERE

  1. श्रीकृष्ण के शंख का क्या नाम था?

(क) विजय

(ख) पाञ्चजन्य

(ग) उद्घोष

(घ) जलज

उत्तर:- पाञ्चजन्य

  1. भीष्म पितामह का बाल्यावस्था का क्या नाम था?

(क) देवव्रत

(ख) वरुण

(ग) यौधेय

(घ) वत्स

उत्तर:- देवव्रत

  1. अज्ञातवास के समय जब पांडव मत्स्य देश में राजा विराट के यहाँ रह रहे थे तो उस समय ‘कंक’ किस पांडव का नाम था?

(क) सहदेव

(ख) युधिष्ठिर

(ग) नकुल

(घ) भीम

उत्तर:- युधिष्ठिर

  1. ‘वृकोदर’ किस वीर का नाम था?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) बलराम

(ग) जरासंध

(घ) भीमसेन

उत्तर:- भीमसेन

  1. ‘दामोदर’ किसका नाम था?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) अर्जुन

(ग) नकुल

(घ) कर्ण

उत्तर:- श्रीकृष्ण

  1. ‘गुडाकेश’ किसका नाम था?

(क) बलराम

(ख) श्रीकृष्ण

(ग) युधिष्ठिर

(घ) अर्जुन

उत्तर:- अर्जुन

  1. ‘संकर्षण’ किसका नाम था?

(क) कर्ण

(ख) दुर्योधन

(ग) बलराम

(घ) भीष्म पितामह

उत्तर:- बलराम

  1. ‘चक्रपाणि’ किसका नाम था?

(क) जरासंध

(ख) अर्जुन

(ग) श्रीकृष्ण

(घ) शिशुपाल

उत्तर:- श्रीकृष्ण

  1. ‘वसुषेण’ किसका नाम था?

(क) युधिष्ठिर

(ख) कर्ण

(ग) श्रीकृष्ण

(घ) अर्जुन

उत्तर:- कर्ण

  1. ‘कृष्ण द्वैपायन’ किसका नाम था?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) वसुदेव

(ग) वेदव्यास

(घ) बलराम

उत्तर:- वेदव्यास

  1. ‘भूमिञ्जय’ किस वीर का नाम था?

(क) धृष्टकेतु

(ख) अर्जुन

(ग) उत्तर

(घ) अभिमन्यु

उत्तर:- उत्तर

  1. ‘यूपकेतु’ किसका नाम था?

(क) सात्यकि

(ख) कृतवर्मा

(ग) भूरिश्रवा

(घ) अर्जुन

उत्तर:- भरिश्रवा

  1. ‘वेदिजा’ किसका नाम था?

(क) द्रौपदी

(ख) कुंती

(ग) गांधारी

(घ) सत्यवती

उत्तर:- द्रौपदी

  1. निम्नलिखित में से ‘गंधकाली’ किसका नाम था?

(क) सत्यवती

(ख) बलंधरा

(ग) द्रौपदी

(घ) सुभद्रा

उत्तर:- सत्यवती

  1. महाराज शांतनु के उस भाई का क्या नाम था, जो बाल्यावस्था में ही तपस्या करने वन में चले गए थे?

(क) प्रतीप

(ख) बाह्लीक

(ग) देवापि

(घ) सुरथ

उत्तर:- देवापि

  1. इंद्रप्रस्थ के निर्माण के पश्चात् युधिष्ठिर ने जो यज्ञ किया था उसका क्या नाम था?

(क) अश्वमेध

(ख) वैष्णव

(ग) राजसूय

(घ) नाग

उत्तर:- राजसूय

  1. महाभारत युद्ध में जिस व्यूह के अंतर्गत अभिमन्यु को घेरकर मारा गया था उसका क्या नाम था?

(क) शकट

(ख) चक्र

(ग) क्रौंच

(घ) सूचीमुख

उत्तर:- चक्र

  1. महाभारत कालीन मेरु एवं मंदराचल पर्वत के मध्य स्थित नदी का क्या नाम था?

(क) शैलोदा

(ख) तमसा

(ग) गंगा

(घ) ब्रह्मपुत्र

उत्तर:- शैलोदा

  1. उस युग का क्या नाम था, जिसमें महाभारत युद्ध हुआ था?

(क) त्रेतायुग

(ख) द्वापरयुग

(ग) सत्ययुग

(घ) कलियुग

उत्तर:- द्वापरयुग

  1. उस तीर्थ का क्या नाम था, जहाँ स्नान करने से रुद्रलोक प्राप्त होता है?

(क) रुद्रावर्त्त

(ख) रुद्राणीरुद्र

(ग) रुद्रसर

(घ) रुद्रावास

उत्तर:- रूद्रावर्त्त

  1. गांधारी का बचपन का क्या नाम था?

(क) पद्मजा

(ख) वाग्मी

(ग) रेणुका

(घ) शुभा

उत्तर:- शुभा

  1. महाभारत युद्ध में प्रथम दिन कौरवों ने जिस व्यूह की रचना की थी उसका क्या नाम था?

(क) शृंगाटक

(ख) चक्र

(ग) सर्वतोमुख

(घ) मकर

उत्तर:- सर्वतोमुख

  1. उन ऋषि का क्या नाम था जो वनवास के समय पांडवों के आश्रम पर शिष्यों सहित भोजन करने के लिए आए थे और द्रौपदी की रसोई में उस समय कुछ न था?

(क) विश्वामित्र

(ख) दुर्वासा

(ग) भरद्वाज

(घ) अत्रि

उत्तर:- दुर्वासा

  1. राजा परीक्षित् की मृत्यु जिस सर्प के डसने से हुई थी उसका क्या नाम था?

(क) अश्वसेन

(ख) तक्षक

(ग) आस्तीक

(घ) कालिय

उत्तर:- तक्षक

  1. किसके शंख का नाम देवदत्त था?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) अर्जुन

(ग) युधिष्ठिर

(घ) भीष्म

उत्तर:- अर्जुन

  1. भीमसेन के शंख का क्या नाम था?

(क) देवदत्त

(ख) पाञ्चजन्य

(ग) पौंड्र

(घ) अनंतविजय

उत्तर:- पौंड्र

  1. शिखंडी को पुरुषत्व प्रदान करनेवाले का क्या नाम था?

(क) चित्ररथ

(ख) स्थूणाकर्ण

(ग) हिरण्याक्ष

(घ) परशुराम

उत्तर:- स्थूणाकर्ण

  1. श्रीकृष्ण के पास जो गोप सैनिक थे उनका क्या नाम था?

(क) चतुरंग

(ख) नारायण

(ग) वार्ष्णेय

(घ) प्रलयंकर

उत्तर:- नारायण

  1. स्वर्ग में अर्जुन पर जो अप्सरा आसक्त हो गई थी, उसका क्या नाम था?

(क) मेनका

(ख) उर्वशी

(ग) रंभा

(घ) घृताची

उत्तर:- उर्वशी

  1. अज्ञातवास के समय द्रौपदी का क्या नाम था?

(क) कृष्णा

(ख) पांचाली

(ग) सैरंध्री

(घ) हिरण्याक्षी

उत्तर:- सैरंध्री

  1. महाभारत युद्ध के समय द्रोणाचार्य को भुलावे में डालने के लिए भीमसेन ने जिस हाथी को मार डाला था उसका क्या नाम था?

(क) डिडिंभण

(ख) अश्वत्थामा

(ग) राजकर्मा

(घ) आशुतोष

उत्तर:- अश्वत्थामा

  1. जनमेजय द्वारा किए गए प्रसिद्ध यज्ञ का क्या नाम था?

(क) राजसूय यज्ञ

(ख) सर्प यज्ञ

(ग) अश्वमेध यज्ञ

(घ) भूत यज्ञ

उत्तर:- सर्प यज्ञ

  1. जरासंध के वध के पश्चात् श्रीकृष्ण को वहाँ से जो दिव्य रथ प्राप्त हुआ था, उसका क्या नाम था?

(क) ऋतज

(ख) सोदर्यवान्

(ग) अजित्

(घ) शृंग

उत्तर:- सोदर्यवान्

  1. श्रीकृष्ण के सारथि का क्या नाम था?

(क) दारुक

(ख) वृषकेतु

(ग) वृषण

(घ) नील

उत्तर:- दारूक

  1. उस विद्या का क्या नाम था जिसका प्रयोग कर महाभारत युद्ध में भीमसेन ने भगदत्त के हाथी को अपने वश में कर लिया था?

(क) गज वशीकरण

ख) अंजलिकावेध

(ग) मोहिनी

(घ) मदिरभा

उत्तर:- अंजलिकावेध

  1. द्रौपदी ने भीमसेन से जो कमल पुष्प मँगवाए थे उनका क्या नाम था?

(क) नील पद्म

(ख) श्वेत पद्म

(ग) सौगंधिक

(घ) विघ्नहर

उत्तर:- सौगंधिक

  1. चित्रसेन गंधर्व से लज्जाजनक पराजय के पश्चात् दुर्योधन ने जो व्रत किया था, उसका नाम क्या था?

(क) आमरण उपवास

(ख) विभूति द्वादशी

(ग) प्रायोपवेश

(घ) प्रदोष

उत्तर:- प्रायोपवेश

  1. कर्ण ने महाभारत युद्ध में अपने सेनापतित्व के प्रथम दिन जिस व्यूह की रचना की थी, उसका क्या नाम था?

(क) मकर

(ख) शकट

(ग) क्रौंच

(घ) सर्वतोभद्र

उत्तर:- मकर

  1. धृतराष्ट्र के उस सेवक का क्या नाम था, जिसे उन्होंने पांडवों को पुनः द्यूतक्रीड़ा हेतु बुलाने भेजा था?

(क) प्रातिकामी

(ख) संजय

(ग) आदित्य

(घ) पुरोचन

उत्तर:- प्रातिकामी

  1. अज्ञातवास के समय ‘तंतिपाल’ किस पांडव का नाम था?

(क) युधिष्ठिर

(ख) नकुल

(ग) सहदेव

(घ) भीम

उत्तर:- सहदेव

रामायण सामान्य ज्ञान

सरकारी परीक्षा में बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न आप दे सकते है जवाब

रामायण पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी | Ramayana Quiz in Hindi With Answer

रामायण GK प्रश्नोत्तरी
रामायण PART  1 click here
रामायण PART  2  click here
रामायण PART  3 click here
रामायण PART  4 click here
रामायण PART  5 click here
रामायण PART  6 click here
रामायण PART  7  click here
रामायण PART  8 click here
रामायण PART  9 click here
रामायण PART  10 CLICK HERE

  1. उस सर्प का क्या नाम था जिसने महाभारत युद्ध में कर्ण से कहा था कि तुम मुझे अपने धनुष पर चढ़ाकर अर्जुन पर प्रक्षेप करो तो मैं अर्जुन को मार डालूँगा?

(क) अश्वसेन

(ख) तक्षक

(ग) कालिय

(घ) वासुकि

उत्तर:- अश्वसेन

  1. उस विद्या का क्या नाम था जिसके बल से किसी भी वस्तु को, चाहे वह कितनी ही सूक्ष्म हो, प्रत्यक्ष देखा जा सकता था ?

(क) अंजलिकावेध

(ख) शब्दार्त

(ग) चाक्षुषी

(घ) प्रतिस्मृति

उत्तर:- चाक्षुषी

  1. उस विद्या का क्या नाम था, जिसका प्रयोग करने पर पूरा संसार भलीभाँति दिखने लगता था?

(क) प्रतिस्मृति

(ख) चाक्षुषी

(ग) अंजलिकावेध

(घ) शब्दार्त उत्तरःप्रतिस्मृती

  1. युधिष्ठिर को लोमश ऋषि से जो विद्या प्राप्त हुई थी उसका क्या नाम था?

(क) चाक्षुषी

(ख) एलीक

(ग) प्रबोधिनी

(घ) अनुस्मृति

उत्तर:- अनुस्मृती

  1. कर्ण के उस पिता का क्या नाम था, जिसने उसका बाल्यावस्था में पालन-पोषण किया था?

(क) संजय

(ख) अधिरथ

(ग) सोमक

(घ) वसुषेण

उत्तर:- अधिरथ

  1. महाभारत युद्ध के पश्चात् महर्षि व्यास ने जो ऐतिहासिक काव्य लिखा उसका क्या नाम था?

(क) भारत

(ख) महाकथा

(ग) महाभारत

(घ) जय

उत्तर:- जय

  1. महाभारत ग्रंथ के प्रथम पर्व का क्या नाम है?

(क) आदिपर्व

(ख) सौप्तिकपर्व

(ग) मौसलपर्व

(घ) उद्योगपर्व

उत्तर:- आदिपर्व

  1. अर्जुन के रथ का क्या नाम था?

(क) पारिजात

(ख) सोदर्यवान्

(ग) पुष्पक

(घ) नंदिघोष

उत्तर:- नंदिघोष

  1. देवताओं की कुतिया का क्या नाम था?

(क) अश्विन

(ख) सरमा

(ग) पौर्वी

(घ) मंगला

उत्तर :सरमा

  1. उस अश्व का क्या नाम था, जो समुद्र-मंथन से निकला था?

(क) उच्चैःश्रवा

(ख) शैब्य

(ग) बलाहक

(घ) मेघपुष्प

उत्तर:- उच्चैःश्रवा

  1. उस मणि का क्या नाम था, जिसकी चोरी का आरोप श्रीकृष्ण पर लगा था?

(क) पारस

(ख) वैदूर्य

(ग) स्यमंतक

(घ) कौस्तुभ

उत्तर:- स्यमंतक

  1. उस नाग का क्या नाम था, जिसे इंद्र ने जनमेजय के नागयज्ञ से बचाया था?

(क) कालिय

(ख) तक्षक

(ग) आर्यक

(घ) वासुकि

उत्तर:- तक्षक

  1. अक्षौहिणी की सबसे छोटी इकाई का क्या नाम है?

(क) गण

(ख) गुल्म

(ग) सेनामुख

(घ) पत्ति

उत्तर:- पत्ति

  1. उस नदी का क्या नाम था, जो कुरुक्षेत्र में बहती थी तथा जो स्वच्छ और विशुद्ध जल से सदैव ही भरी रहती थी?

(क) हिरण्यवती

(ख) शैलोदा

(ग) सरस्वती

(घ) अरुणा

उत्तर:-हिरण्यवती

  1. इंद्र के हाथी का क्या नाम था?

(क) अश्वत्थामा

(ख) कुवलयापीड

(ग) ऐरावत

(घ) अभ्रमु

उत्तर:- ऐरावत

  1. इंद्र के सारथि का क्या नाम था?

(क) दारुक

(ख) मातलि

(ग) सुवर्चा

(घ) अधिरथ

उत्तर:- मातलि

  1. इंद्र के रथ की ध्वजा का क्या नाम था?

(क) प्रवेणी

(ख) मुक्तिका

(ग) वेदांगिनी

(घ) वैजयंती

उत्तर:- वैजयंती

  1. इंद्र के उस सभाभवन का क्या नाम था, जिसे श्रीकृष्ण के कहने पर इंद्र ने यदुवंशियों के उपयोगार्थ दे दिया था?

(क) वैवस्वत

(ख) सुधर्मा

(ग) नंदन

(घ) शुभंकर

उत्तर:- सुधर्मा

  1. उस ब्राह्मण का क्या नाम था, जिसने द्रुपद के पुत्रेष्टि यज्ञ का कार्य संपादित किया था?

(क) पैल

(ख) याज

(ग) आरुणि

(घ) अध्वर्यु

उत्तर:- याज

  1. तक्षक नाग जब राजा परीक्षित् को डसने आ रहा था तो उसे रास्ते में एक ब्राह्मण मिला था। उस ब्राह्मण का क्या नाम था?

(क) काश्यप

(ख) गौरमुख

(ग) शृंगी

(घ) शमीक

उत्तर:- काश्यप

  1. इंद्र ने अर्जुन को स्वर्ग में जो शंख दिया था, उसका क्या नाम था?

(क) देवदत्त

(ख) पाञ्चजन्य

(ग) विजय

(घ) श्रेयस्

उत्तर:-देवदत्त

  1. उस राजा का क्या नाम था, जिसके महायज्ञ में घी की अखंड धाराएँ पीने से अग्निदेव को अजीर्ण हो गया था?

(क) जनमेजय

(ख) बृहदाश्व

(ग) श्वेतकि

(घ) गाधि

उत्तर:- श्वेतकि

  1. महर्षि वसिष्ठ की प्रसिद्ध गाय का क्या नाम था?

(क) नंदिनी

(ख) विपाशा

(ग) अनघा

(घ) वैजयंती

उत्तर:-  नंदिनी

  1. राजा शाल्व के सुप्रसिद्ध विमान का क्या नाम था?

(क) पुष्पक

(ख) सौभ

(ग) हंस

(घ) गरुड

उत्तर:- सौभ

  1. 75. कर्ण की दिग्विजय के पश्चात् दुर्योधन ने जो यज्ञ किया था उसका क्या नाम था?

(क) राजसूय

(ख) विश्वजित्

(ग) वैष्णव

(घ) अश्वमेध

उत्तर:- वैष्णव

  1. महाभारत युद्ध के समय श्रीकृष्ण ने मोहग्रस्त अर्जुन को जो उपदेश दिए थे वे सब जिस ग्रंथ में संगृहीत हैं उसका क्या नाम है?

(क) जय

(ख) गीता

(ग) भारत

(घ) भागवत

उत्तर:- गीता

  1. श्रीकृष्ण ने ‘गीता’ का उपदेश देते समय अर्जुन को जो स्वरूप दिखलाया था, उसका क्या नाम था?

(क) महायोग

(ख) विश्व रूप

(ग) प्रचंड

(घ) अजर

उत्तर:- विश्व रूप

  1. नकुल के शंख का क्या नाम था?

(क) सुहोत्र

(ख) विजय

(ग) देवदत्त

(घ) सुघोष

उत्तर:- सुघोष

  1. द्रुपद के जिस यज्ञ से धृष्टद्युम्न व द्रौपदी का जन्म हुआ था उसका क्या नाम था?

(क) पुत्रेष्टि यज्ञ

(ख) अश्वमेघ यज्ञ

(ग) राजसूय यज्ञ

(घ) वैष्णव यज्ञ

उत्तर:-  पुत्रेष्टि यज्ञ

  1. देवताओं के वास्तु-शिल्पी का क्या नाम था?

(क) मय

(ख) विश्वकर्मा

(ग) शिल्पवान्

(घ) पुरोचन

उत्तर:- विश्वकर्मा

  1. देवताओं के सेनापति का क्या नाम था?

(क) मोरध्वज

(ख) गणेश

(ग) कार्त्तिकेय

(घ) भैरव

उत्तर:-  कार्त्तिकेय

  1. देवताओं के चिकित्सकों का क्या नाम था?

(क) अश्विनीकुमार

(ख) धन्वंतरि

(ग) च्यवन

(घ) चरक

उत्तर:- अश्विनीकुमार

  1. ‘कलहप्रिय’ किसका नाम था?

(क) नारद

(ख) गणेश

(ग) श्रीकृष्ण

(घ) शकुनि

उत्तर:- नारद

  1. उस यज्ञ का क्या नाम है, जो ‘पवित्र’ नामक सोमयज्ञ से प्रारंभ और ‘सौत्रामणि’ से समाप्त होता है?

(क) अश्वमेध

(ख) राजसूय

(ग) वैष्णव

(घ) विश्वजित्

उत्तर:- राजसूय

  1. ‘मावल्गणि’ इनमें से किसका नाम था?

(क) धृतराष्ट्र के मंत्री संजय

(ख) वेदव्यास

(ग) शल्य

(घ) धृतराष्ट्र

उत्तर:- धृतराष्ट्र के मंत्री संजय

  1. ‘गिरनार’ किस पर्वत का नाम था?

(क) गंधमादन

(ख) कैलास

(ग) रैवतक

(घ) मंदराचल

उत्तर:- रैवतक

  1. श्वेतवाहन, जिष्णु, ऐंद्रि, फाल्गुन, वीभत्सु—ये किसके नाम हैं?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) बलराम

(ग) भीम

(घ) अर्जुन

उत्तर:-  अर्जुन

  1. समुद्र-मंथन से जो भयंकर विष निकला था उसका क्या नाम था?

(क) तांडव

(ख) गरल

(ग) हलाहल

(घ) अनल

उत्तर:- हलाहल

 mahabharat भाग  – 2 click here

 mahabharat भाग  – 3 click here

 mahabharat भाग  – 4 click here

रोमांचक जानकारियाँ

  1. किस वीर से युद्ध करते हुए अर्जुन की मृत्यु हो गई थी?

(क) बभ्रुवाहन

(ख) इरावान्

(ग) श्रुतकर्मा

(घ) अभिमन्यु

उत्तर:- बभ्रुवाहन

  1. धृतराष्ट्र का वह कौन पुत्र था, जो महाभारत युद्ध में जीवित बच गया था?

(क) विकर्ण

(ख) युयुत्सु

(ग) दुर्मुख

(घ) विरजा

उत्तर:- युयुत्सु

  1. वह कौन पांडव वंशज था, जिसने एक बार अनजाने में ही भीमसेन को मल्ल युद्ध में पराजित कर दिया था?

(क) घटोत्कच

(ख) बभु्रवाहन

(ग) सर्वग

(घ) बर्बरीक

उत्तर:- बर्बरीक

  1. वह कौन मुनि थे, कि जो नाम उनका था वही उनकी पत्नी का भी था?

(क) गर्ग

(ख) जमदग्नि

(ग) जरत्कारु

(घ) धौम्य

उत्तर:- जरत्कारू

  1. कुरुवंश का वह कौन वृद्ध था, जो पितामह भीष्म का चाचा लगता था और जिसने महाभारत युद्ध में भाग लिया था?

(क) देवापि

(ख) बाह्लीक

(ग) प्रतीप

(घ) सोमदत्त

उत्तर:- बाह्लीक

  1. वह कौन पांडव योद्धा था जिसने द्रोणाचार्य को रथ सहित उठाकर दूर फेंक दिया था?

(क) धृष्टद्युम्न

(ख) सात्यकि

(ग) चेकितान

(घ) भीमसेन

उत्तर:- भीमसेन

  1. वह कौन वीर था, जो धनुष-बाण एवं खड्ग लेकर जनमा था?

(क) दुर्योधन

(ख) धृष्टद्युम्न

(ग) कर्ण

(घ) अर्जुन

उत्तर:- धृष्टद्युम्न

  1. वह कौन पांडव वीर था, जो शिवजी से भी एक बार लड़ा था?

(क) युधिष्ठिर

(ख) नकुल

(ग) भीम

(घ) अर्जुन

उत्तर:- अर्जुन

  1. आर्यावर्त का वह कौन योद्धा था, जिसने महाभारत के इतने विशाल युद्ध में भाग लेने से मना कर दिया था?

(क) रुक्मि

(ख) बलराम

(ग) शिशुपाल

(घ) कृतवर्मा

उत्तर:- बलराम

  1. आर्यावर्त का वह कौन राजा था, महाभारत युद्ध में जिसकी सहायता लेने से पांडवों व कौरवों ने स्पष्ट इनकार कर दिया था?

(क) विदर्भराज रुक्मि

(ख) मगधराज मेघसंधि

(ग) चेदिराज धृष्टकेतु

(घ) मद्रराज शल्य

उत्तर:- विदर्भराज रुक्मि

  1. वह कौन योद्धा था जिसने कुरुक्षेत्र युद्धस्थल में बाणों से एक घर निर्मित कर दिया था?

(क) अर्जुन

(ख) एकलव्य

(ग) कर्ण

(घ) द्रोण

उत्तर:-अर्जुन

  1. महाभारत युद्ध में किसने अपनी योग विद्या के बल पर सूर्यास्त कर दिया था?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) भीष्म

(ग) द्रोण

(घ) अर्जुन

उत्तर:- श्रीकृष्ण

  1. इनमें से भगवान् शिव का वाहन कौन है?

(क) उलूक

(ख) चूहा

(ग) गरुड

(घ) नंदी

उत्तर: घ) नंदी

  1. इनमें से कामदेव का वाहन कौन है?

(क) उलूक

(ख) तोता

(ग) हिरण

(घ) मयूर

उत्तर: ख) तोता

  1. इनमें से गणेशजी का वाहन कौन है?

(क) मयूर

(ख) चूहा

(ग) हंस

(घ) बैल

उत्तर: ख) चूहा

  1. इनमें से यमराज का वाहन कौन है?

(क) महिष

(भैंसा)

(ख) शूकर

(ग) हाथी

(घ) बैल

उत्तर: क) महिष (भैंसा)

  1. इनमें से सरस्वतीजी का वाहन कौन है?

(क) तोता

(ख) गरुड

(ग) उलूक

(घ) हंस

उत्तर: घ) हंस

  1. इनमें से ‘धर्मराज’ किसे कहा जाता है?

(क) भीष्म

(ख) धृतराष्ट्र

(ग) बलराम

(घ) युधिष्ठिर

उत्तर: घ) युधिष्ठिर

  1. इनमें से किसका भाला-युद्ध उच्च कोटि का था?

(क) अर्जुन

(ख) युधिष्ठिर

(ग) नकुल

(घ) सहदेव

उत्तर:  ख) युधिष्ठिर

  1. इनमें से ‘माखनचोर’ किसे कहा जाता है?

(क) बलराम

(ख) श्रीकृष्ण

(ग) भीम

(घ) अर्जुन

उत्तर:  ख) श्रीकृष्ण

  1. इनमें से ज्येष्ठ कौन था?

(क) दुर्योधन

(ख) कर्ण

(ग) युधिष्ठिर

(घ) भीम

उत्तर: ख) कर्ण

  1. इनमें से ‘कुंभज’ किस ऋषि का नाम था?

(क) अगस्त्य

(ख) वेदव्यास

(ग) नारद

(घ) अत्रि

उत्तर: क) अगस्त्य

  1. इनमें से ‘करण’ कौन कहलाता था?

(क) धृष्टद्युम्न

(ख) युयुत्सु

(ग) अर्जुन

(घ) शिखंडी

उत्तर: ख) युयुत्सु

  1. इनमें से ‘अयोनिजा’ कौन थी?

(क) देवकी

(ख) कुंती

(ग) द्रौपदी

(घ) गांधारी

उत्तर: ग) द्रौपदी

  1. अज्ञातवास की अवधि में गुप्त रूप से राजा विराट के यहाँ जाते समय पांडवों ने अपने शस्त्रास्त्र इनमें से किस वृक्ष पर छिपाए थे?

(क) वट वृक्ष

(ख) शमी वृक्ष

(ग) जंबु वृक्ष

(घ) अश्वत्थ वृक्ष

उत्तर: शमी वृक्ष

  1. इनमें से कौन थी, जिसने कुमारी अवस्था में ही एक पुत्र को जन्म दिया था?

(क) द्रौपदी

(ख) भानुमती

(ग) कुंती

(घ) सुदेष्णा

उत्तर: ग) कुंती

  1. इनमें से कौन था, जो सदेह स्वर्ग गया था?

(क) भीमसेन

(ख) युधिष्ठिर

(ग) सहदेव

(घ) नकुल

उत्तर: ख) युधिष्ठिर

  1. महाभारत के रचयिता कौन थे?

(क) ब्रह्मा

(ख) गणेश

(ग) वेदव्यास

(घ) शुकदेव

उत्तर: ग) वेदव्यास

  1. महाभारत का लेखन किसने किया था?

(क) वेदव्यास

(ख) वैशंपायन

(ग) उग्रश्रवा

(घ) गणेश

उत्तर: घ) गणेश

  1. जनमेजय को महाभारत किसने सुनाया था?

(क) वेदव्यास

(ख) परशुराम

(ग) वैशंपायन

(घ) नारद

उत्तर: वैशंपायन

  1. महाभारत की रचना किस छंद में हुई है?

(क) अनुष्टुप्

(ख) हरिगीतिका

(ग) भुजंगप्रयात

(घ) रोला

उत्तर: अनुष्टुप्

  1. जरासंध-वध के लिए श्रीकृष्ण व भीम के साथ और कौन गया था?

(क) सात्यकि

(ख) धृष्टद्युम्न

(ग) युधिष्ठिर

(घ) अर्जुन

उत्तर: अर्जुन

  1. खांडव वन जलाते समय अर्जुन को किससे युद्ध करना पड़ा था?

(क) तक्षक

(ख) मयासुर

(ग) इंद्र

(घ) दुर्योधन

उत्तर: इंद्र

 

  1. लाक्षागृह के निर्माण का दायित्व दुर्योधन ने किसे दिया था?

(क) कणिक

(ख) पुरोचन

(ग) प्रातिकामी

(घ) संजय

उत्तर: ख) पुरोचन

  1. मणिपुर में युद्ध करते हुए मृत्यु को प्राप्त हुए अर्जुन पुनः कैसे जीवित हुए थे?

(क) इंद्र द्वारा अभिमंत्रित जल छिड़कने से

(ख) श्रीकृष्ण के ओषधोपचार से

(ग) उलूपी की दी हुई मणि से

(घ) चित्रांगदा द्वारा संजीवनी बूटी देने पर

उत्तर: ग) उलूपी की दी हुई मणि से

  1. द्यूत में पराजय के पश्चात् द्रौपदी सहित सभी पांडव वनवास के लिए चले गए थे; किंतु कुंती कहाँ रह गई थीं?

(क) श्रीकृष्ण के पास द्वारका में

(ख) तीर्थयात्रा पर

(ग) विदुरजी के घर पर

(घ) हस्तिनापुर के राजभवन में ही रही थीं

उत्तर: ग) विदुरजी के घर पर

  1. महाभारत युद्ध के पश्चात् कृपाचार्य का क्या हुआ?

(क) युधिष्ठिर के यहाँ रहने लगे

(ख) अचानक गायब हो गए

(ग) तीर्थयात्रा पर चले गए

(घ) पांडवों ने उनका वध कर दिया

उत्तर: क) युधिष्ठिर के यहाँ रहने लगे

  1. अर्जुन ने जिस दिव्य रथ पर सवार होकर महाभारत का युद्ध लड़ा था, वह उन्हें किससे प्राप्त हुआ था?

(क) इंद्र

(ख) कुबेर

(ग) ब्रह्मा

(घ) वरुण

उत्तर घ) वरुण

  1. कुंती को देवताओं के आवाहन का मंत्र किसने दिया था?

(क) दुर्वासा

(ख) वेदव्यास

(ग) धौम्य

(घ) किंदम

उत्तर: क) दुर्वासा

  1. दुर्योधन ने अपना अंतिम सेनापति किसे नियुक्त किया था?

(क) शल्य

(ख) अश्वत्थामा

(ग) कर्ण

(घ) कृपाचार्य

उत्तर: ख) अश्वत्थामा

  1. कौरव पक्ष का वह कौन योद्धा था, जो महाभारत युद्ध में कर्ण को सदैव हतोत्साहित करता रहा था?

(क) शल्य

(ख) भीष्म

(ग) कृप

(घ) द्रोण

उत्तर: क) शल्य

  1. उत्तरा के गर्भ-स्थित मृत बालक को पुनः किसने जीवित किया था?

(क) महर्षि व्यास

(ख) नारद

(ग) श्रीकृष्ण

(घ) युधिष्ठिर

उत्तर: ग) श्रीकृष्ण

  1. ‘गीता’ के उपदेश में श्रीकृष्ण ने स्वयं को वृक्षों में कौन सा वृक्ष कहा है?

(क) वट

(ख) अश्वत्थ

(ग) कदंब

(घ) अशोक

उत्तर: ख) अश्वत्थ

  1. महाभारत युद्ध समाप्त हो जाने पर अर्जुन के उस दिव्य रथ का क्या हुआ, जिसपर आरूढ़ हो उन्होंने युद्ध लड़ा था?

(क) स्वर्गलोक चला गया

(ख) दग्ध होकर जल गया

(ग) वरुण के पास चला गया

(घ) श्रीकृष्ण द्वारका ले गए

उत्तर ख) दग्ध होकर जल गया

  1. धृतराष्ट्र को महाभारत युद्ध का वृत्तांत सुनाने हेतु संजय को दिव्य दृष्टि किसने प्रदान की थी?

(क) वेदव्यास

(ख) श्रीकृष्ण

(ग) दुर्वासा

(घ) सूर्य

उत्तर: क) वेदव्यास

  1. पांडवों के महाप्रस्थान में उनके साथ द्रौपदी के अलावा और कौन था?

(क) कुंती

(ख) एक कुत्ता

(ग) सुभद्रा

(घ) धौम्य

उत्तर: ख) एक कुत्ता

  1. द्रोणाचार्य का वह कौन शिष्य था, जिसने गंगास्नान कर रहे आचार्य की ग्राह के आक्रमण से रक्षा की थी?

(क) युधिष्ठिर

(ख) अर्जुन

(ग) भीम

(घ) दुर्योधन

उत्तर: ख) अर्जुन

  1. हस्तिनापुर-नरेश विचित्रवीर्य की विधवा पत्नियों—अंबिका एवं अंबालिका से नियोग करके धृतराष्ट्र व पांडु को किसने उत्पन्न किया था?

(क) चित्रांगद

(ख) भीष्म

(ग) वेदव्यास

(घ) पराशर

उत्तर: ग) वेदव्यास

  1. इंद्रप्रस्थ के राजभवन में स्थल को जल और जल को स्थल समझकर कौन बार-बार भ्रमित हो रहा था और जल में गिर पड़ा था? (क) शकुनि

(ख) दुर्योधन

(ग) कर्ण

(घ) दुःशासन

उत्तर: ख) दुर्योधन

  1. हस्तिनापुर-नरेश विचित्रवीर्य की मृत्यु किस रोग के कारण हुई थी?

(क) क्षय

(ख) उदर शूल

(ग) अर्बुद

(घ) पांडु

उत्तर: क) क्षय

  1. वह चौकी, जिसपर पासा बिछाया या खेला जाय, क्या कहलाती है?

(क) द्यूत चौकी

(ख) द्यूत पट्ट

(ग) द्यूत फलक

(घ) द्यूत आसन

उत्तर: ग) द्यूत फलक

  1. आज के शतरंज खेल को महाभारत काल में क्या कहते थे?

(क) द्यूत

(ख) नवरंग

(ग) चतुरंग

(घ) प्रहारम्

उत्तर: ग) चतुरंग

  1. द्रोण व दु्रपद ने किसके आश्रम में एक साथ शिक्षा पाई थी?

(क) परशुराम

(ख) भरद्वाज

(ग) सांदीपनि

(घ) अग्निवेश्य

उत्तर: घ) अग्निवेश्य

  1. कुरुवंश का वह कौन राजा था, जो जन्म से ही नेत्रहीन था?

(क) प्रतीप

(ख) विचित्रवीर्य

(ग) धृतराष्ट्र

(घ) शांतनु

उत्तर: (ग) धृतराष्ट्र

  1. वह कौन था, जो आचार्य द्रोण की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर, उसे ही गुरु मानकर उसके सम्मुख बाण-संचालन का अभ्यास करता था?

(क) अर्जुन

(ख) एकलव्य

(ग) कर्ण

(घ) धृष्टद्युम्न

उत्तर: ख) एकलव्य

  1. युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ के ब्रह्मा कौन थे?

(क) महर्षि व्यास

(ख) याज्ञवल्क्य

(ग) धौम्य

(घ) कृपाचार्य

उत्तर:  क) महर्षि व्यास

  1. युधिष्ठिर का सारथि इनमें से कौन था?

(क) विदूरथ

(ख) संजय

(ग) इंद्रसेन

(घ) अधिरथ

उत्तर:  ग) इंद्रसेन

  1. महाभारत युद्ध के प्रथम दिन पांडव सेना का सेनापति कौन था?

(क) अर्जुन

(ख) धृष्टद्युम्न

(ग) युधिष्ठिर

(घ) भीमसेन

उत्तर: ख) धृष्टद्युम्न

  1. महाभारत युद्ध के प्रथम दिन कौरव सेना का सेनापति कौन था?

(क) कर्ण

(ख) भीष्म

(ग) द्रोण

(घ) शल्य

उत्तर: ख) भीष्म

  1. पांडवों ने किसे अपना पुरोहित बनाया था?

(क) मुनि धौम्य

(ख) महर्षि व्यास

(ग) याज्ञवल्क्य mn

(घ) कृपाचार्य

उत्तर: क) मुनि धौम्य

  1. हस्तिनापुर का कुलगुरु कौन था?

(क) द्रोणाचार्य

(ख) व्यास

(ग) कृपाचार्य

(घ) धौम्य

उत्तर: ग) कृपाचार्य

  1. हस्तिनापुर का महामात्य कौन था?

(क) विदुर

(ख) कणिक

(ग) पुरोचन

(घ) संजय

उत्तर: क) विदुर

  1. अधिरथ (जिसने कर्ण को पाला था) हस्तिनापुर में किस पद पर कार्यरत था?

(क) मंत्री

(ख) अमात्य

(ग) सारथि

(घ) सलाहकार

उत्तर: ग) सारथि

  1. संजय हस्तिनापुर में किस पद पर कार्यरत थे?

(क) मंत्री

(ख) गुप्तचर प्रमुख

(ग) अमात्य

(घ) महामात्य

उत्तर: क) मंत्री

  1. कणिक कौन था?

(क) गुप्तचर प्रमुख

(ख) अमात्य

(ग) सूचना प्रमुख

(घ) मंत्री

उत्तर ख) अमात्य

  1. शकुनि हस्तिनापुर प्रशासन में किस पद पर था?

(क) अमात्य

(ख) मंत्री

(ग) गुप्तचर प्रमुख

(घ) सलाहकार

उत्तर: ख) मंत्री

  1. दारुक किसका सारथि था?

(क) अर्जुन

(ख) कर्ण

(ग) श्रीकृष्ण

(घ) भीष्म

उत्तर-: ग) श्रीकृष्ण

  1. दुर्योधन का सारथि कौन था?

(क) प्रातिकामी

(ख) अधिरथ

(ग) संजय

(घ) कणिक

उत्तर: ) प्रातिकामी

Mahabharat Gk Question Answer in Hindi | महाभारत से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी | Mahabharat Important Question And Answer | गीता से संबंधित प्रश्न उत्तर

12 thoughts on “Mahabharat Gk Questions Answers in Hindi महाभारत सामान्य ज्ञान”

Leave a Comment