Mahabharat se Sambandhit Question Answer GK IN HINDI)

  1. ‘राजाओ! मैं तुम लोगों के सामने इन कन्याओं का बलपूर्वक हरण करता हूँ। तुम लोग अपनी पूरी शक्ति लगाकर मुझे जीत लो या हारकर भाग जाओ। मैं तुम लोगों के सामने युद्ध के लिए खड़ा हूँ।’ यह ललकार किसके मुख से निकली थी?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) भीष्म

(ग) अर्जुन

(घ) भीमसेन

उत्तर: भीष्म

  1. ‘अर्जुन, जिस समय देवाधिदेव महादेव तुमपर प्रसन्न होंगे उस समय तुम्हारे तप के प्रभाव से मैं तुम्हें अपने सारे अस्त्र दे दूँगा।’ अर्जुन से यह किसने कहा था?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) आचार्य परशुराम

(ग) इंद्र

(घ) द्रोणाचार्य

उत्तर: इंद्र

  1. ‘मयासुर, यदि तुम धर्मराज युधिष्ठिर का प्रिय कार्य करना चाहते हो तो अपनी रुचि के अनुसार उनके लिए एक सभा बना दो। सभा ऐसी हो कि चतुर शिल्पी भी देखकर उसकी नकल न कर सकें। उसमें देवता, मनुष्य और असुरों का संपूर्ण कला-कौशल प्रकट होना चाहिए।’ मयासुर को यह आज्ञा किसने दी थी?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) अर्जुन

(ग) विदुर

(घ) इंद्र

उत्तर: श्रीकृष्ण

  1. ‘मेरे लिए स्त्री, मित्र अथवा भाई-बंधु कोई भी अर्जुन से बढ़कर प्रिय नहीं है। इस संसार को अर्जुन के बिना मैं एक क्षण भी नहीं देख सकता।’ यह किसने कहा था?

(क) द्रोणाचार्य

(ख) युधिष्ठिर

(ग) भीष्म

(घ) श्रीकृष्ण

उत्तर: (घ) श्रीकृष्ण

  1. ‘महाभारत युद्ध में एक ओर मेरी संपूर्ण सेना रहेगी और दूसरी ओर मैं स्वयं रहूँगा; किंतु मैं न तो युद्ध करूँगा और न शस्त्र ही धारण करूँगा।’ यह घोषणा किसने की थी?

(क) रुक्मि

(ख) श्रीकृष्ण

(ग) बलराम

(घ) शिशुपाल

उत्तर: श्रीकृष्ण

  1. ‘अर्जुन, देखते क्या हो? सूर्यास्त अभी नहीं हुआ। वह रहा जयद्रथ। अपना गांडीव उठाओ और उसका वध करो।’ अर्जुन से यह किसने कहा था?

(क) युधिष्ठिर

(ख) भीमसेन

(ग) श्रीकृष्ण

(घ) विराट

उत्तर:  श्रीकृष्ण

  1. ‘राजन्, जिस समय कर्ण और अर्जुन रथों पर चढ़कर आपस में युद्ध करेंगे उस समय आपको कर्ण का सारथि बनना होगा—इसमें संदेह नहीं है। यदि आप मेरा भला चाहते हैं तो उस समय अर्जुन की रक्षा करें और मेरी विजय के लिए कर्ण का उत्साह भंग करते रहें।’ यह किसने किससे कहा था?

(क) युधिष्ठिर ने शल्य से

(ख) युधिष्ठिर ने भगदत्त से

(ग) भीमसेन ने सुबल से

(घ) श्रीकृष्ण ने कृतवर्मा से

उत्तर: युधिष्ठिर ने शल्य से

  1. ‘जब तक महाभारत के युद्ध में पितामह भीष्म रहेंगे, मैं युद्ध में भाग नहीं लूँगा—और न ही युद्धक्षेत्र में रहूँगा।’ यह प्रतिज्ञा किसने की थी?

(क) शल्य

(ख) कर्ण

(ग) भगदत्त

(घ) द्रोणाचार्य

उत्तर:  कर्ण

  1. ‘युवराज दुर्योधन! आप पहले आए हैं, इसमें तो संदेह नहीं, किंतु मैंने पहले देखा अर्जुन को है; अतः आप पहले आए हैं और अर्जुन को मैंने पहले देखा है—इसलिए मैं दोनों ही की सहायता करूँगा।’ यह निर्णय किसका था?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) रुक्मि

(ग) भगदत्त

(घ) चेकितान

उत्तर: श्रीकृष्ण

  1. ‘कर्ण, तुमने अच्छी तरह सोच-विचारकर बाण नहीं छोड़ा था, इसलिए मैं अर्जुन का मस्तक न उड़ा सका। अब जरा निशाना साधकर चलाओ, फिर मैं अपने और तुम्हारे इस शत्रु का सिर अभी काट डालता हूँ।’ कर्ण से यह किसने कहा था?

(क) अश्वसेन नाग

(ख) शल्य

(ग) दुर्योधन

(घ) भूरिश्रवा

उत्तर: अश्वसेन नाग

  1. ‘युद्ध में मैं शिखंडी को नहीं मारूँगा, क्योंकि पहले वह स्त्री रूप में उत्पन्न हुआ था।’ यह घोषणा किसने की थी?

(क) द्रोणाचार्य

(ख) अर्जुन

(ग) भीष्म पितामह

(घ) कर्ण

उत्तर: भीष्म पितामह

  1. ‘हे पार्थ! युद्ध के आरंभ में शत्रुओं को पराजित करने के लिए तुम पवित्र होकर दुर्गा देवी की स्तुति करो।’ यह आज्ञा किसने किसको दी थी?

(क) श्रीकृष्ण ने अर्जुन को

(ख) द्रोणाचार्य ने अर्जुन को

(ग) युधिष्ठिर ने अर्जुन को

(घ) श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को

उत्तर: श्रीकृष्ण ने अर्जुन को

  1. ‘श्रीकृष्ण, युद्धक्षेत्र में डटे हुए इस स्वजन समुदाय को देखकर मेरे अंग शिथिल हुए जा रहे हैं और मुख सूखा जा रहा है। हाथ से धनुष गिर रहा है। केशव! मैं न तो विजय चाहता हूँ और न राज्य तथा सुखों को ही। हमें जिनके लिए राज्य, भोग और सुख आदि अभीष्ट हैं वे ही ये सब धन और जीवन की आशा को त्यागकर युद्ध में खड़े हैं। गुरुजन, ताऊ-चाचे, लड़के और उसी प्रकार दादे, मामे, ससुर, नाती, साले तथा और भी संबंधी लोग हैं। श्रीकृष्ण, तीनों लोकों के राज्य के लिए भी मैं इन्हें नहीं मारना चाहता।’ यह सब किसने कहाँ कहा था?

(क) युधिष्ठिर ने मत्स्य देश में

(ख) अर्जुन ने कुरुक्षेत्र में

(ग) बलराम ने मथुरा में

(घ) सात्यकि ने विदर्भ में

उत्तर: अर्जुन ने कुरुक्षेत्र में

  1. ‘पुत्र अर्जुन! तुम्हारे बाणों से मेरा शरीर जल रहा है। मर्म स्थानों में बहुत पीड़ा हो रही है। मेरा मुँह सूखता चला जा रहा है। मुझे पानी पिलाओ। तुममें यह सामर्थ्य है।’ अर्जुन से इस प्रकार किसने कहा था?

(क) पितामह भीष्म

(ख) द्रोणाचार्य

(ग) सुबल

(घ) बाह्लीक

उत्तर- पितामह भीष्म

  1. ‘कर्ण! पांडवों के वनवास का तेरहवाँ वर्ष बीत जाने पर भी जब तुमने उनका राज्य वापस नहीं लौटाने दिया था तब तुम्हारा धर्म कहाँ था? वारणावत में लाक्षागृह में सोए पांडवों को भस्म कर डालने का जब तुमने षड्यंत्र रचा था तब तुम्हारा धर्म कहाँ था? अभिमन्यु बालक था और वह भी अकेला व निरस्त्र, तो भी तुम छह-छह महारथियों ने घेरकर उसे मार डाला था, उस समय तुम्हारा धर्म कहाँ था?’ कर्ण से इस प्रकार किसने प्रश्न-पर-प्रश्न किए थे?

(क) अर्जुन

(ख) श्रीकृष्ण

(ग) युधिष्ठिर

(घ) भीष्म

उत्तर:  श्रीकृष्ण

  1. ‘अर्जुन, तुम थोड़े ही दिनों में अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लोगे। तुम साक्षात् नर हो और नारायण तुम्हारे सहायक हैं; तुम्हें कोई पराजित नहीं कर सकता। शत्रुओं की तो बात ही क्या है, स्वयं वज्रधारी इंद्र के लिए भी तुम युद्ध में अजेय हो।’ उपर्युक्त वक्तव्य किसका था?

(क) दुर्गा देवी

(ख) भीष्म पितामह

(ग) महर्षि धौम्य

(घ) विदुर

उत्तर:  दुर्गा देवी

  1. ‘क्रतु मैं हूँ, यज्ञ मैं हूँ, ओषधि मैं हूँ, मंत्र मैं हूँ, घृत मैं हूँ, अग्नि मैं हूँ और हवनरूप क्रिया भी मैं ही हूँ। इस संपूर्ण जगत् को धारण करनेवाला तथा कर्मों के फल को देनेवाला, पिता, माता, पितामह, जानने योग्य पवित्र, ‘ओंकार’ तथा ऋग्वेद, सामवेद और यजुर्वेद भी मैं ही हूँ।’ यह किसने किससे और कहाँ कहा था?

(क) शिवजी ने जयद्रथ से, कैलास पर

(ख) धर्मराज ने युधिष्ठिर से, सरोवर किनारे

(ग) श्रीकृष्ण ने अर्जुन से, कुरुक्षेत्र युद्धस्थल में

(घ) इंद्र ने कर्ण से, गंगा किनारे

उत्तर- (ग) श्रीकृष्ण ने

  1. ‘अर्जुन! ठहरो, इस समय इन दिव्यास्त्रों का प्रयोग न करो। बिना किसी लक्ष्य के इनका प्रयोग नहीं करना चाहिए। यदि कोई शत्रु लक्ष्य हो तो भी जब तक वह अपने ऊपर प्रहार करके कष्ट न पहुँचावे तब तक उसपर भी दिव्यास्त्रों का प्रयोग नहीं करते। यदि तुमने व्यर्थ प्रयोग से इनकी रक्षा नहीं की तो ये संपूर्ण विश्व का नाश कर डालेंगे; अतः आज से फिर कभी ऐसा न करना।’ किसने अर्जुन को इस प्रकार सावधान किया था?

(क) महर्षि नारद

(ख) महर्षि व्यास

(ग) शिव

(घ) इंद्र

उत्तर:  (क) महर्षि नारद

  1. ‘द्रौपदी! तुम शीघ्र ही कौरव स्त्रियों को रोते हुए देखोगी। जिनपर तुम्हारा कोप है उन शत्रुओं के स्वजन, सुहृद् और सेना आदि के नष्ट हो जाने पर उनकी स्त्रियाँ भी इसी प्रकार रोवेंगी। यदि काल के वश में पड़े हुए कौरव मेरी बात नहीं मानेंगे तो युद्ध में मारे जाकर श्वानों और शृगालों के भोजन बनेंगे।’ द्रौपदी से सांत्वना भरे ये वचन किसने कहे थे?

(क) भीम

(ख) अर्जुन

(ग) श्रीकृष्ण

(घ) धृष्टद्युम्न

उत्तर: श्रीकृष्ण

  1. ‘मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि जब तक धृष्टद्युम्न का वध नहीं कर दूँगा, अपना कवच नहीं उतारूँगा। यदि मेरी प्रतिज्ञा झूठी हो तो मुझे स्वर्ग न मिले।’ उक्त प्रतिज्ञा किसने की थी?

(क) कर्ण

(ख) अश्वत्थामा

(ग) दुर्योधन

(घ) कृतवर्मा

उत्तर: अश्वत्थामा

  1. ‘रुको युधिष्ठिर! मेरे प्रश्नों के उत्तर दिए बिना यदि तुम सरोवर के जल को हाथ लगाओगे तो तुम्हारी भी वही स्थिति होगी, जो तुम्हारे भाइयों की हुई है।’ यह चेतावनी युधिष्ठिर को किसने दी थी?

(क) चित्ररथ गंधर्व

(ख) यक्ष

(ग) इंद्र

(घ) नहुष

उत्तर: यक्ष

  1. ‘महाराज दुर्योधन! पितामह भीष्म, आचार्य द्रोण, जयद्रथ, कर्ण जैसे हमारे योद्धा मारे जा चुके हैं। अब किसके भरोसे हम युद्ध में विजय की बात सोचें? अर्जुन व श्रीकृष्ण के रहते पांडवों को पराजित करना असंभव है। हमारी सेना में कौन है जो अर्जुन को हरा सके? दुर्योधन, मेरी राय मानो, पांडवों से संधि कर लो।’ दुर्योधन को यह सलाह किसने दी थी?

(क) कृपाचार्य

(ख) अश्वत्थामा

(ग) कृतवर्मा

(घ) शल्य

उत्तर:  कृपाचार्य

  1. ‘कर्ण, तुम कुंती के पुत्र हो। अर्जुन, भीम, युधिष्ठिर आदि तुम्हारे अनुज हैं। तुम कौरवों का पक्ष छोड़ो और पांडवों के साथ आ जाओ।’ कर्ण से यह किसने कहा था?

(क) इंद्र

(ख) कुंती

(ग) श्रीकृष्ण

(घ) वेदव्यास

उत्तर: श्रीकृष्ण

  1. ‘दुर्योधन, तुम पांडवों को उनका आधा राज्य नहीं दे रहे, न दो। मैं तुमसे पांडवों के लिए पाँच गाँव माँग रहा हूँ। वह उन्हें दे दो। मैं उन्हें इतने पर ही मना लूँगा।’ दुर्योधन से यह माँग किसने की थी?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) विदुर

(ग) संजय

(घ) कृपाचार्य

उत्तर: श्रीकृष्ण

  1. ‘कीचक! तू काम से मोहित होकर मृत्यु के मुख में जाना चाहता है। मैं पाँच गंधर्वों की पत्नी हूँ। वे बहुत वीर हैं और तुझे अवश्य मार डालेंगे।’ यह चेतावनी किसकी थी?

(क) सुदेष्णा

(ख) कुंती

(ग) भानुमती

(घ) द्रौपदी

उत्तर: द्रौपदी

  1. ‘दारुक, तुम शीघ्र हस्तिनापुर जाकर अर्जुन को यादवों के इस महासंहार की सूचना दो। ब्राह्मणों के शाप से समस्त यदुवंशियों का नाश हो चुका है, यह सुनकर अर्जुन शीघ्र द्वारका चले आएँ।’ दारुक से यह किसने कहा था?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) बलराम

(ग) वसुदेव

(घ) अक्रूर

उत्तर: श्रीकृष्ण

  1. ‘तुम इस मंत्र से जिस देवता का आवाहन करोगी, वह चाहे अथवा न चाहे, तुम्हारे अधीन हो जाएगा।’ यह वर किसने किसको दिया था?

(क) महर्षि व्यास ने गांधारी को

(ख) श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को

(ग) ऋषि दुर्वासा ने कुंती को

(घ) ऋषि कण्व ने शकुंतला को

उत्तर: ऋषि दुर्वासा ने कुंती को

  1. गांधारी को सौ पुत्र होने का वरदान किसने दिया?

(क) नारद

(ख) शिव

(ग) इंद्र

(घ) दुर्वासा

उत्तर: शिव

  1. भीष्म को इच्छा-मृत्यु का वरदान किसने दिया था? (क) परशुराम

(ख) शांतनु

(ग) सत्यवती

(घ) गंगा

उत्तर: शांतनु

  1. ‘श्रीकृष्ण, तुम आर्तों को आश्वासन और भयभीतों को अभय देते हो। इसलिए मुझे एक वर दो। तुम मेरी ओर देखकर शिशुपाल के सारे अपराध क्षमा कर देना। बस, मैं केवल इतना ही वर माँगती हूँ।’ श्रीकृष्ण से यह वर किसने माँगा था?

(क) श्रुतश्रवा

(ख) कुंती

(ग) देवकी

(घ) रोहिणी

उत्तर: श्रुतश्रवा

  1. वह कौन था, जिसे यह शाप मिला था कि यदि वह स्त्री-समागम करेगा तो उसकी मृत्यु हो जाएगी?

(क) अर्जुन

(ख) श्रीकृष्ण

(ग) द्रोणाचार्य

(घ) पांडु

उत्तर:  पांडु

  1. जयद्रथ को यह वरदान किसने दिया था कि तुम केवल एक दिन अर्जुन के अलावा शेष चार पांडवों को युद्ध में जीत सकोगे?

(क) ब्रह्मा

(ख) इंद्र

(ग) शिव

(घ) व्यास

उत्तर: शिव

  1. ‘कर्ण! तू मार डालने योग्य है। तूने यह महान् पातक किया है। ले, इस पाप का फल भोग। युद्ध के समय अंत समय में तेरे रथ का पहिया पृथ्वी में धँस जाएगा और निकाले नहीं निकलेगा। उस समय तू बहुत घबराया हुआ रहेगा। और उसी समय शत्रु तेरा मस्तक छिन्न कर डालेगा।’ कर्ण को यह शाप किसने दिया था?

(क) एक ब्राह्मण

(ख) परशुराम

(ग) द्रोणाचार्य

(घ) व्यास

उत्तर: एक ब्राह्मण

  1. ‘कर्ण, तूने मेरे साथ छल किया है। जा, अवसर आने पर मेरी दी हुई विद्या तू भूल जाएगा।’ कर्ण को यह शाप किसने दिया था?

(क) द्रोणाचार्य

(ख) सूर्य

(ग) महर्षि वेदव्यास

(घ) आचार्य परशुराम

उत्तर: आचार्य परशुराम

  1. ‘राजन्, आपने मुझे जैसी अवस्था में मारा है वह सर्वथा मारने के अनुपयुक्त थी। इसलिए कभी आप अपनी पत्नी के साथ समागम करेंगे तो उसी अवस्था में आपकी मृत्यु हो जाएगी।’ यह शाप किसने किसको दिया था?

(क) मुनि किंदम ने महाराज पांडु को

(ख) ऋषि जरत्कारु ने राजा परीक्षित् को

(ग) महर्षि धौम्य ने चेकितान को

(घ) आचार्य परशुराम ने कर्ण को

उत्तर: मुनि किंदम ने महाराज पांडु को

  1. ‘भगवन्! यदि आप मुझपर प्रसन्न होकर वर देना चाहते हैं तो मुझे अपना पाशुपतास्त्र दे दीजिए। उस अस्त्र से मैं भावी युद्ध में सबको जीत सकूँ, ऐसी कृपा कीजिए।’ यह वर किसने किससे माँगा था?

(क) अर्जुन ने शिव से

(ख) कर्ण ने परशुराम से

(ग) दुर्योधन ने शिव से

(घ) भीमसेन ने ब्रह्माजी से

उत्तर: अर्जुन ने शिव से

  1. ‘मैं दूसरा वर यह माँगती हूँ कि रथ और धनुष के साथ भीमसेन, अर्जुन, नकुल और सहदेव भी दासत्व से मुक्त होकर स्वाधीन हो जाएँ।’ यह वर किसने किससे माँगा था?

(क) कुंती ने यक्ष से

(ख) गांधारी ने धृतराष्ट्र से

(ग) द्रौपदी ने धृतराष्ट्र से

(घ) द्रौपदी ने श्रीकृष्ण से

उत्तर: द्रौपदी ने धृतराष्ट्र से

  1. ‘भगवन्, हम बारह वर्ष तक वन में रहे, अब तेरहवाँ वर्ष आ लगा है; अतः ऐसा वर दीजिए कि इसमें हमें कोई पहचान न सके।’ यह वर किसने किससे माँगा था?

(क) अर्जुन ने इंद्र से

(ख) युधिष्ठिर ने धर्मराज से

(ग) नकुल ने श्रीकृष्ण से

(घ) भीमसेन ने शिव से

उत्तर: युधिष्ठिर ने धर्मराज से

  1. ‘कृष्ण, जैसे मेरे वंश का नाश हुआ है वैसे ही तुम्हारे वंश का—यादव वंश का—भी नाश होगा। बंधु-बांधवों, मंत्री व पुत्रों का नाश हो जाने पर एक साधारण कारण से तुम अनाथ की तरह मारे जाओगे।’ श्रीकृष्ण को यह शाप किसने दिया था?

(क) धृतराष्ट्र

(ख) दुर्योधन

(ग) गांधारी

(घ) वेदव्यास

उत्तर: गांधारी

  1. ‘परीक्षित् ने मेरे निरपराध पिता के ऊपर साँप डालकर उनका तिरस्कार किया है। मैं उस दुष्ट को शाप देता हूँ कि उसे तक्षक नाग क्रोध करके सात दिन के अंदर डस लेगा, जिससे उसकी मृत्यु हो जाएगी।’ परीक्षित् को यह शाप किसने दिया था?

(क) शमीक

(ख) शृंगी

(ग) जरत्कारु

(घ) आस्तीक

उत्तर: शृंगी

  1. ‘मैं शाप देता हूँ कि स्त्रियाँ आज से कोई भी गोपनीय बात अपने मन में छिपा नहीं सकेंगी।’ यह शाप किसने दिया था?

(क) युधिष्ठिर

(ख) श्रीकृष्ण

(ग) कर्ण

(घ) अर्जुन

उत्तर: युधिष्ठि

  1. ‘जनमेजय! मेरा पुत्र निरपराध था, तो भी तुमने इसे मारा है; अतः तुम्हारे ऊपर अचानक ऐसा भय उपस्थित होगा जिसकी पहले से कोई संभावना न रही हो।’ यह शाप किसने दिया था?

(क) उच्चैःश्रवा (अश्व)

(ख) अश्वत्थामा (हाथी)

(ग) सरमा (कुतिया)

(घ) तक्षक (नाग)

उत्तर:  (ग) सरमा (कुतिया)

  1. उर्वशी अप्सरा ने किस पांडव को नपुंसक हो जाने का शाप दिया था?

(क) युधिष्ठिर

(ख) अर्जुन

(ग) नकुल

(घ) सहदेव

उत्तर: अर्जुन

  1. अर्जुन को उर्वशी ने कितने वर्ष तक नपुंसक रहने का शाप दिया था?

(क) 2

(ख) 3

(ग) 5

(घ) 1

उत्तर: 1

  1. द्रौपदी को (पूर्वजन्म में) पाँच पति प्राप्त होने का वरदान किसने दिया था?

(क) इंद्र

(ख) ब्रह्मा

(ग) शिव

(घ) नारद

उत्तर: शिव

  1. उस अस्त्र को क्या कहते हैं जिसके प्रयोग करने पर पत्थरों की वर्षा होने लगती थी?

(क) ऐंद्रास्त्र

(ख) पर्वतास्त्र

(ग) वारुणास्त्र

(घ) जृंभकास्त्र

उत्तर: पर्वतास्त्र

  1. अर्जुन ने जिस बाण को मारकर कर्ण का मस्तक काटा था, उसका क्या नाम था?

(क) रुद्रास्त्र

(ख) अंजलिक

(ग) शोलेष

(घ) ब्रह्मशिरस्

उत्तर: अंजलिक

  1. उस शक्ति का नाम बताइए, जिसे चलाकर कर्ण ने घटोत्कच को मृत्यु की नींद सुला दिया था?

(क) विध्वंशक

(ख) वैजयंती

(ग) सुषुप्ता

(घ) अशनि

उत्तर: वैजयंती

  1. उस घास का क्या नाम था, जिसे उखाड़कर श्रीकृष्ण ने मुट्ठी में लिया तो वह मूसल बन गई औैर जिससे श्रीकृष्ण ने अनेक यादवों का संहार किया?

(क) दूर्वा

(ख) एरका

(ग) मोथा

(घ) अपामार्ग

उत्तर: एरका

  1. विराट पर कौरवों के आक्रमण में अर्जुन ने जिस अस्त्र को चलाकर कौरव महारथियों को सम्मोहित और अचेत कर दिया था उसे क्या कहते थे?

(क) जृंभकास्त्र

(ख) पर्जन्यास्त्र

(ग) वारुणास्त्र

(घ) सम्मोहनास्त्र

उत्तर:  सम्मोहनास्त्र

  1. उस महास्त्र का नाम बताइए, जिसका प्रयोग कर अश्वत्थामा ने उत्तरा के गर्भ को नष्ट करने का प्रयास किया था?

(क) ऐषीकास्त्र

(ख) वायव्यास्त्र

(ग) जृंभकास्त्र

(घ) पर्जन्यास्त्र

उत्तर: ऐषीकास्त्र

  1. महाभारत युद्ध के अंत में अश्वत्थामा द्वारा ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करने पर अर्जुन ने जिस अस्त्र को छोड़कर उसका प्रतिकार किया था उसका नाम बताइए।

(क) ब्रह्मास्त्र

(ख) वारुणास्त्र

(ग) जृंभकास्त्र

(घ) पाशुपतास्त्र

उत्तर: ब्रह्मास्त्र

  1. उस अस्त्र को क्या कहते थे जिसके प्रयोग से शत्रु सैनिक निद्रा का अनुभव करने लगते थे?

(क) वायव्यास्त्र

(ख) जृंभकास्त्र

(ग) ब्रह्मास्त्र

(घ) वारुणास्त्र

उत्तर: जृंभकास्त्र

  1. अर्जुन के सुप्रसिद्ध धनुष का नाम बताइए।

(क) शार्ङ्ग

(ख) वैष्णव

(ग) अजगव

(घ) गांडीव

उत्तर: गांडीव

  1. शिव ने अर्जुन को जो अस्त्र दिया था उसे क्या कहते हैं?

(क) पिनाक

(ख) पाशुपत

(ग) ऐंद्र

(घ) जृंभक

उत्तर: पाशुपत

  1. ‘वज्रदंड’ नामक अस्त्र अर्जुन को किसने दिया था?

(क) शिव

(ख) वरुण

(ग) कुबेर

(घ) इंद्र

उत्तर: इंद्र

  1. श्रीकृष्ण के प्रसिद्ध धनुष का नाम बताइए।

(क) गांडीव

(ख) सुदर्शन

(ग) शार्ङ्ग

(घ) पाञ्चजन्य

उत्तर:  शार्ङ्ग

  1. श्रीकृष्ण के खड्ग का नाम बताइए।

(क) शार्ङ्ग

(ख) नंदक

(ग) पाञ्चजन्य

(घ) दारुक

उत्तर: नंदक

  1. वरुण द्वारा प्रदत्त श्रीकृष्ण की गदा का नाम बताइए।

(क) पाञ्चजन्य

(ख) हिरण्याक्षी

(ग) कौमोदकी

(घ) शामक

उत्तर: कौमोदकी

  1. श्रीकृष्ण के चक्र का नाम बताइए।

(क) ईशान्

(ख) सुदर्शन

(ग) अरिनाशक

(घ) शिवम्

उत्तर: सुदर्शन

  1. पिता द्रोण के वध से क्रोधोन्मत्त अश्वत्थामा ने पांडवों पर जिस भयंकर अस्त्र को छोड़ा था उसका क्या नाम था?

(क) नारायणास्त्र

(ख) जृंभकास्त्र

(ग) ब्रह्मास्त्र

(घ) पर्जन्यास्त्र

उत्तर: नारायणास्त्र

  1. अर्जुन द्वारा मगर से बचाए जाने पर प्रसन्न होकर गुरु द्रोण ने अर्जुन को जिस अमोघ अस्त्र के प्रयोग की विद्या बतलाई थी, उसको क्या कहते थे?

(क) वायव्यास्त्र

(ख) ब्रह्मशिर

(ग) ब्रह्मास्त्र

(घ) नारायणास्त्र

उत्तर: ब्रह्मशिर

  1. कुबेर ने अर्जुन को जो अनुपम अस्त्र दिया था उसका क्या नाम था?

(क) पर्जन्य

(ख) सम्मोहन

(ग) अंतर्धान

(घ) प्रलयंकर

उत्तर: अंतर्धान

  1. ‘पिनाक’ किसके त्रिशूल का नाम था?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) शिव

(ग) अर्जुन

(घ) द्रोण

उत्तर: शिव

  1. सहदेव की प्रसिद्ध तलवार का नाम बताइए?

(क) कौशिकी

(ख) वैजयंती

(ग) चंद्रहास

(घ) यमी

उत्तर: कौशिकी

  1. परशुराम से युद्ध करते हुए भीष्म को अष्टवसुओं से जो महान् अस्त्र प्राप्त हुआ था उसे क्या कहते हैं?

(क) वारुणास्त्र

(ख) पाशुपतास्त्र

(ग) जृंभकास्त्र

(घ) प्रस्वापनास्त्र

उत्तर: प्रस्वापनास्त्र

  1. वह कौन था, जिसने महर्षि परशुराम को परशु प्रदान किया था?

(क) शिव

(ख) वरुण

(ग) ब्रह्मा

(घ) इंद्र

उत्तर: शिव

  1. एक ब्रह्मास्त्र को दूसरे ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर दबा देने से कितने वर्षों तक वर्षा नहीं होती थी?

(क) 10

(ख) 12

(ग) 20

(घ) 25

उत्तर:12

  1. अर्जुन को गांडीव (धनुष) किसने दिया था?

(क) इंद्र

(ख) वरुण

(ग) शिव

(घ) श्रीकृष्ण

उत्तर: वरुण

  1. महाप्रस्थान के लिए जाते समय अर्जुन ने अपना गांडीव धनुष और अक्षय तूणीर किसे दे दिया था?

(क) हस्तिनापुर के राजभवन में ही रख गए थे

(ख) इंद्र

(ग) वरुण

(घ) अग्निदेव के कहने पर जल में डाल दिया था

उत्तर: अग्निदेव के कहने पर

  1. वह कौन पांडव था, जो युद्ध में गदा एवं धनुष-बाण दोनों से युद्ध करने में पारंगत था?

(क) भीमसेन

(ख) अर्जुन

(ग) नकुल

(घ) युधिष्ठिर

उत्तर: भीमसेन

  1. कर्ण द्वारा मारे गए सर्पमुख बाण से अर्जुन की रक्षा श्रीकृष्ण ने कैसे की थी?

(क) पाँव के अँगूठे से रथ को पृथ्वी में धँसाकर

(ख) अश्वों सहित रथ को वायु में उड़ाकर

(ग) अपने चक्र से बाण का प्रतिकार कर

(घ) योग विद्या के बल पर बाण को प्रभावहीन कर

उत्तर: पाँव के अँगूठे से र

  1. प्रस्वापनास्त्र का आविष्कार किसने किया था?

(क) ब्रह्मा

(ख) विश्वकर्मा

(ग) परशुराम

(घ) इंद्र

उत्तर: विश्वकर्मा

  1. कर्ण को ब्रह्मास्त्र की शिक्षा किसने दी थी?

(क) भीष्म

(ख) द्रोण

(ग) परशुराम

(घ) श्रीकृष्ण

उत्तर: परशुराम

  1. जिस बाण का अग्र भाग सीधा गोल हो उसे क्या कहते हैं?

(क) नाराच

(ख) भल्ल

(ग) अंजलिक

(घ) वत्सदंत

उत्तर: नाराच

  1. जिस बाण का अग्र भाग फरसे के समान हो उसे क्या कहते हैं?

(क) शूल

(ख) क्षुर

(ग) भल्ल

(घ) सिंहदंष्ट्र

उत्तर: भल्ल

  1. जिसका मुख भाग हाथों की अंजलि के समान हो उस बाण को क्या कहते हैं?

(क) भल्ल

(ख) अंजलिक

(ग) वत्सदंत

(घ) नाराच

उत्तर: अंजलिक

  1. जिस बाण का अग्र भाग बछडे़ के दाँतों के समान दिखाई देता हो उसे क्या कहा जाता है?

(क) नाराच

(ख) अंजलिक

(ग) भल्ल

(घ) वत्सदंत

उत्तर: वत्सदंत

  1. सिंह की दाढ़ के समान अग्र भागवाले बाण को क्या कहते हैं?

(क) सिंहदंष्ट्र

(ख) क्षुर

(ग) शूल

(घ) वत्सदंत

उत्तर: सिंहदंष्ट्र

  1. जिस बाण का अग्र भाग क्षुरे की धार के समान हो उसे क्या कहते हैं?

(क) अंजलिक

(ख) नाराच

(ग) क्षुर

(घ) भल्ल

उत्तर:  क्षुर

  1. वज्र किस देवता का अस्त्र था?

(क) इंद्र

(ख) वरुण

(ग) विष्णु

(घ) वायु

उत्तर: इंद्र

  1. महाभारत युद्ध में निम्नलिखित में से कौन सा अस्त्र प्रयोग नहीं किया गया?

(क) भिंदिपाल

(ख) परिघ

(ग) तोमर

(घ) पाशुपतास्त्र

उत्तर: पाशुपतास्त्र

  1. महाभारत का युद्ध कहाँ हुआ था?

(क) मथुरा

(ख) हस्तिनापुर

(ग) मगध

(घ) कुरुक्षेत्र

उत्तर: कुरुक्षेत्र

  1. द्रौपदी कहाँ की राजकुमारी थी?

(क) चेदि

(ख) मगध

(ग) गांधार

(घ) पंचाल

उत्तर: पंचाल

  1. पांडवों ने अज्ञातवास की अवधि कहाँ बिताई थी?

(क) पंचाल

(ख) मत्स्य देश

(ग) मथुरा

(घ) मगध

उत्तर: मत्स्य देश

  1. आचार्य परशुराम का आश्रम किस पर्वत पर था?

(क) महेंद्र

(ख) विंध्याचल

(ग) कैलास

(घ) रैवतक .

उत्तर: महेंद्र

  1. लाक्षागृह का निर्माण कहाँ किया गया था?

(क) हस्तिनापुर में

(ख) वारणावत में

(ग) एकचक्रा नगरी में

(घ) उपप्लव्य में

उत्तर: वारणावत में

  1. पांडवों ने खांडव वन जलाकर वहाँ कौन सा नगर बसाया था?

(क) इंद्रप्रस्थ

(ख) खांडवप्रस्थ

(ग) हस्तिनापुर

(घ) द्वारका

उत्तर: इंद्रप्रस्थ

  1. लाक्षागृह से बच निकलने के पश्चात् पांडव वेश बदलकर किस स्थान पर रह रहे थे?

(क) एकचक्रा नगरी में

(ख) वारणावत में

(ग) मत्स्य देश में

(घ) प्राग्ज्योतिषपुर में

उत्तर: एकचक्रा नगरी में

  1. श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कहाँ जाकर किया था?

(क) प्राग्ज्योतिषपुर

(ख) मगध

(ग) मथुरा

(घ) हस्तिनापुर

उत्तर: प्राग्ज्योतिषपुर

  1. दुर्योधन ने कर्ण को कहाँ का राज्य मित्रतास्वरूप भेंट कर दिया था?

(क) अंग देश

(ख) मत्स्य देश

(ग) इंद्रप्रस्थ

(घ) पंचाल

उत्तर: अंग देश

  1. जरासंध कहाँ मारा गया था?

(क) हस्तिनापुर

(ख) काम्यक वन

(ग) कुरुक्षेत्र की रणभूमि

(घ) मगध

उत्तर:  मगध

  1. अंबा, अंबिका, अंबालिक—ये तीनों कहाँ की राजकुमारियाँ थीं?

(क) काशी

(ख) मथुरा

(ग) गांधार

(घ) हस्तिनापुर

उत्तर: काशी

  1. बलंधरा कहाँ की राजकुमारी थी?

(क) चेदि

(ख) मगध

(ग) काशी

(घ) द्वारका

उत्तर: काशी

  1. रैवतक पर्वत कहाँ पर स्थित था?

(क) प्राग्ज्योतिषपुर के निकट

(ख) द्वारका के निकट

(ग) पंचाल के निकट

(घ) मथुरा के निकट

उत्तर:  द्वारका के निकट

  1. भीमसेन ने किर्मीर राक्षस का वध कहाँ पर किया?

(क) काम्यक वन के निकट

(ख) द्वैत वन में

(ग) कुरुक्षेत्र के मैदान में

(घ) मथुरा में

उत्तर: काम्यक वन के निकट

  1. चित्रांगदा कहाँ की राजकुमारी थी?

(क) पंचाल

(ख) मणिपुर

(ग) मगध

(घ) प्राग्ज्योतिषपुर

उत्तर: मणिपुर

  1. कौरवों की ओर से लड़नेवाला योद्धा भगदत्त किस देश का था?

(क) प्राग्ज्योतिषपुर

(ख) मद्र देश

(ग) मत्स्य देश

(घ) गांधार

उत्तर: प्राग्ज्योतिषपुर

  1. भीमसेन से हनुमानजी की भेंट किस स्थान पर हुई थी?

(क) काम्यक वन में

(ख) कदली वन में

(ग) कुरुक्षेत्र में

(घ) पंचाल जाते समय

उत्तर: कदली वन में

  1. पांडवों से मिलने संजय कहाँ गए थे?

(क) उपप्लव्य

(ख) एकचक्रा

(ग) गंधमादन पर्वत

(घ) वारणावत

उत्तर: उपप्लव्य

  1. परीक्षित् के पिता का क्या नाम था?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) अर्जुन

(ग) जनमेजय

(घ) अभिमन्यु

उत्तर: (घ)

 

  1. पांडु के पिता कौन थे?

(क) भीष्म

(ख) वेदव्यास

(ग) भरत

(घ) शांतनु

उत्तर: ख

 

  1. पूरु के पिता का क्या नाम था?

(क) युवनाश्व

(ख) विश्वावसु

(ग) ययाति

(घ) गाधि

उत्तर: ख

 

  1. बभु्रवाहन के पिता का क्या नाम था?

(क) अर्जुन

(ख) चित्रवाहन

(ग) भीमसेन

(घ) दुर्योधन

उत्तर: क

 

  1. बर्बरीक का पिता कौन था?

(क) भीमसेन

(ख) घटोत्कच

(ग) अलंबुष

(घ) इंद्र

उत्तर: ख

 

  1. भगदत्त के पिता का क्या नाम था?

(क) जरासंध

(ख) नरकासुर

(ग) बाह्लीक

(घ) भरत

उत्तर: ख

 

  1. भरत के पिता का क्या नाम था?

(क) विश्वामित्र

(ख) कण्व ऋषि

(ग) दुष्यंत

(घ) कुरु

उत्तर: ग

 

  1. भीम के पिता इनमें से कौन थे?

(क) वायुदेव

(ख) इंद्र

(ग) सूर्य

(घ) अश्विनीकुमार

उत्तर: क

 

  1. भीष्म (पितामह) के पिता का क्या नाम था?

(क) शांतनु

(ख) वेदव्यास

(ग) भरत

(घ) प्रतीप

उत्तर: क

 

  1. युधिष्ठिर के पिता इनमें से कौन थे?

(क) इंद्र

(ख) सूर्य

(ग) धर्म

(घ) कुबेर

उत्तर: ग

 

  1. युयुत्सु का पिता कौन था?

(क) धृतराष्ट्र

(ख) विदुर

(ग) वेदव्यास

(घ) विचित्रवीर्य

उत्तर: क

 

  1. रुक्मि के पिता का क्या नाम था?

(क) दमघोष

(ख) सत्यजित्

(ग) भीष्मक

(घ) सत्यक

उत्तर: ग

 

  1. लक्ष्मण (कौरव) के पिता का क्या नाम था?

(क) दुर्योधन

(ख) कृपाचार्य

(ग) कर्ण

(घ) जयद्रथ

उत्तर: क

  1. विकर्ण का पिता कौन था?

(क) धृतराष्ट्र

(ख) भीष्मक

(ग) पांडु

(घ) विदुर

उत्तर: क

 

  1. विचित्रवीर्य के पिता का क्या नाम था?

(क) शांतनु

(ख) भरत

(ग) वेदव्यास

(घ) प्रतीप

उत्तर: क

 

  1. शकुंतला के पिता कौन थे?

(क) विश्वामित्र

(ख) कण्व

(ग) पूरु

(घ) ययाति

उत्तर: क

 

  1. शकुनि के पिता का क्या नाम था?

(क) बाह्लीक

(ख) प्रतीप

(ग) सुबल

(घ) बृहद्बल

उत्तर: ग

  1. शांतनु के पिता का क्या नाम था?

(क) देवापि

(ख) प्रतीप

(ग) बाह्लीक

उत्तर – ख

mahabharat gk  भाग  – 1

mahabharat gk  भाग  – 2

mahabharat gk  भाग  – 3

mahabharat gk भाग  – 4

  1. शिशुपाल के पिता का क्या नाम था?

(क) विराट

(ख) भीष्मक

(ग) दमघोष

(घ) भगदत्त

उत्तर: ग

 

  1. शिखंडी का पिता कौन था?

(क) पृषत

(ख) दु्रपद

(ग) विश्वावसु

(घ) स्थूणाकर्ण

उत्तर: क

 

  1. सत्यभामा (कृष्ण-पत्नी) का पिता कौन था?

(क) युयुधान

(ख) सत्यक

(ग) सत्राजित्

(घ) कृतवर्मा

उत्तर: ग

 

  1. सात्यकि के पिता का क्या नाम था?

(क) बृहृद्बल

(ख) सत्यक

(ग) अक्रूर

(घ) सत्यजित्

उत्तर क

 

  1. सुभद्रा के पिता का क्या नाम था?

(क) वसुदेव

(ख) देवक

(ग) अंधक

(घ) यदु

उत्तर: ख

 

  1. अलंबुष (राक्षस) का पिता कौन था?

(क) अघासुर

(ख) जटासुर

(ग) बकासुर

(घ) मयासुर

उत्तर: ख

 

  1. सहदेव-पत्नी विजया के पिता का क्या नाम था?

(क) वसुदेव

(ख) शैव्य

(ग) हिरण्यवर्म

(घ) द्युतिमान्

उत्तर: (घ)

 

  1. बाह्लीक के पिता का क्या नाम था?

(क) शांतनु

(ख) प्रतीप

(ग) देवापि

(घ) इंद्रद्युम्न

उत्तर: ख

 

  1. सोमदत्त का पिता कौन था?

(क) वज्रदत्त

(ख) भगदत्त

(ग) बाह्लीक

(घ) प्रतीप

उत्तर: ग

 

  1. कौरव योद्धा भूरि तथा शल का पिता कौन था?

(क) भूरिश्रवा

(ख) सोमदत्त

(ग) बाह्लीक

(घ) देवापि

उत्तर: ख

 

  1. सत्यवती (शांतनु-पत्नी) का पिता कौन था?

(क) पराशर

(ख) हिरण्यधनु

(ग) शरद्वान्

(घ) राजा उपरिचर

उत्तर: घ

 

  1. कृतवर्मा के पिता का क्या नाम था?

(क) हृदीक

(ख) बाह्लीक

(ग) शरद्वान

् (घ) भीष्मक

उत्तर: क

पत्नी

 

  1. अर्जुन की उस पत्नी का क्या नाम था, जिसका उन्होंने हरण किया था?

(क) द्रौपदी

(ख) उलूपी

(ग) सुभद्रा

(घ) चित्रांगदा

उत्तर: ग

 

  1. अर्जुन की उस पत्नी का क्या नाम था, जो उन्हें स्वयंवर में प्राप्त हुई थी?

(क) सुभद्रा

(ख) द्रौपदी

(ग) चित्रांगदा

(घ) उलूपी

उत्तर: ख

 

  1. अर्जुन की उस पत्नी का क्या नाम था, जो मणिपुर की राजकुमारी थी?

(क) चित्रांगदा

(ख) उलूपी

(ग) सुभद्रा

(घ) द्रौपदी

उत्तर: क

 

  1. अर्जुन की उस पत्नी का क्या नाम था, जो नागकन्या थी?

(क) चित्रांगदा

(ख) उलूपी

(ग) द्रौपदी

(घ) सुभद्रा

उत्तर: ख

 

  1. कृष्ण की उस पत्नी का क्या नाम था, जो विदर्भ की राजकुमारी थी?

(क) रुक्मिणी

(ख) सत्यभामा

(ग) जांबवती

(घ) भद्रा

उत्तर: क

 

  1. घटोत्कच की पत्नी का क्या नाम था?

(क) भानुमती

(ख) कामकंटकटा

(ग) देविका

(घ) कुंभीनसी

उत्तर:  क

 

  1. दुर्योधन की पत्नी इनमें से कौन थी?

(क) बलंधरा

(ख) भानुमती

(ग) द्रौपदी

(घ) देविका

उत्तर ख

 

  1. द्रोणाचार्य की पत्नी का क्या नाम था?

(क) हेमा

(ख) पृथा

(ग) वपुष्टमा

(घ) कृपी

उत्तर:  घ

  1. नकुल की उस पत्नी का क्या नाम था, जो चेदि-नरेश की पुत्री थी?

(क) करेणुमती

(ख) उलूपी

(ग) भद्रा

(घ) रेणुका

उत्तर: क

 

  1. भीम की उस पत्नी का क्या नाम था, जो पंचाल की राजकुमारी थी?

(क) बलंधरा

(ख) द्रौपदी

(ग) हिडिंबा

(घ) काली

उत्तर: ख

 

  1. भीम की उस पत्नी का क्या नाम था, जो राक्षसी थी?

(क) काली

(ख) बलंधरा

(ग) हिडिंबा

(घ) द्रौपदी

उत्तर ग

 

  1. भीम की उस पत्नी का क्या नाम था, जिसे वह स्वयंवर में जीतकर लाए थे?

(क) बलंधरा

(ख) काली

(ग) द्रौपदी

(घ) हिडिंबा

उत्तर: क

 

  1. युधिष्ठिर की उस पत्नी का क्या नाम था, जिसे उन्होंने स्वयंवर में प्राप्त किया था?

(क) विजया

(ख) सुभद्रा

(ग) भानुमती

(घ) देविका

उत्तर: (घ)

 

  1. बलराम की पत्नी का क्या नाम था?

(क) रेणुका

(ख) रेवती

(ग) नाग्नजिती

(घ) कादंबिनी

उत्तर: ख

 

  1. अभिमन्यु की पत्नी का क्या नाम था?

(क) सुनंदा

(ख) उत्तरा

(ग) सुदेष्णा

(घ) विजया

उत्तर: ख

 

  1. अधिरथ (सूत) की पत्नी का क्या नाम था?

(क) राधा

(ख) सुलक्षणा

(ग) सुभद्रा

(घ) कुमारी

उत्तर: क

 

  1. इंद्र की पत्नी का क्या नाम था?

(क) पुलोमा

(ख) अदिति

(ग) उर्वशी

(घ) शची

उत्तर: घ

 

  1. चित्ररथ गंधर्व की पत्नी का क्या नाम था?

(क) पुलोमा

(ख) यवनसा

(ग) कुंभीनसी

(घ) हिडिंबा

उत्तर: ग

 

  1. जनमेजय की पत्नी का क्या नाम था?

(क) माद्रवती

(ख) करेणुमती

(ग) वपुष्टमा

(घ) सुनंदा

उत्तर:  ग

 

  1. जमदग्नि ऋषि की पत्नी का क्या नाम था?

(क) अरुंधती

(ख) रोहिणी

(ग) गार्गी

(घ) रेणुका

उत्तर: घ

 

  1. जयद्रथ की उस पत्नी का क्या नाम था, जो हस्तिनापुर की राजकुमारी थी?

(क) दुःशला

(ख) शुभा

(ग) सुलक्षणा

(घ) शकुंतला

उत्तर: क

 

  1. दुष्यंत की पत्नी इनमें कौन थी?

(क) उत्तरा

(ख) सुभद्रा

(ग) शकुंतला

(घ) सुनंदा

उत्तर:ग

 

  1. धृतराष्ट्र की उस पत्नी का क्या नाम था, जो दुर्योधन की माता थी?

(क) माद्री

(ख) गांधारी

(ग) सुखदा

(घ) रेवती

उत्तर: ख

 

  1. परीक्षित् की पत्नी का क्या नाम था?

(क) भानुमती

(ख) माद्रवती

(ग) सत्यवती

(घ) राधिका

उत्तर: ख

 

  1. पांडु की उस पत्नी का क्या नाम था, जिसने उन्हें स्वयंवर में स्वयं वरण किया था?

(क) शुभा

(ख) माद्री

(ग) सुनंदा

(घ) कुंती

उत्तर: घ

 

  1. पांडु की उस पत्नी का क्या नाम था, जो मद्रराज शल्य की बहन थी?

(क) कुंती

(ख) सुनंदा

(ग) माद्री

(घ) शुभा

उत्तर- ग

 

  1. भरत की उस पत्नी का क्या नाम था, जो काशिराज सर्वसेन की पुत्री थी?

(क) सुनंदा

(ख) सत्यवती

(ग) जानपदी

(घ) श्रुतश्रवा

उत्तर: क

 

  1. वसिष्ठ ऋषि की पत्नी का क्या नाम था?

(क) अनसूया

(ख) मैत्रेयी

(ग) गार्गी

(घ) अरुंधती

उत्तर: घ

 

  1. वसुदेव की उस पत्नी का क्या नाम था, जो बलराम की माता थीं?

(क) रोहिणी

(ख) रेणुका

(ग) रेवती

(घ) देवकी

उत्तर क

 

  1. विचित्रवीर्य की उस पत्नी का क्या नाम था, जो काशिराज की सबसे छोटी पुत्री थी?

(क) अंबिका

(ख) माद्रवती

(ग) अंबालिका

(घ) अंबा

उत्तर: ग

 

  1. विराट की पत्नी का क्या नाम था?

(क) रुक्मिणी

(ख) सुदेष्णा

(ग) सैरंध्री

(घ) सुलक्षणा

उत्तर: ख

 

  1. शांतनु की उस पत्नी का क्या नाम था, जिसका पालन-पोषण एक निषाद ने किया था?

(क) सुनंदा

(ख) वपुष्टमा

(ग) सत्यवती

(घ) गंगा

उत्तर: ग

 

  1. संवरण की उस पत्नी का क्या नाम था, जो सूर्य की पुत्री थी?

(क) तपती

(ख) यमा

(ग) याज्ञसेनी

(घ) सुहासिनी

उत्तर: क

 

  1. सहदेव की पत्नी इनमें से कौन थी?

(क) विजया

(ख) करेणुमती

(ग) उलूपी

(घ) देविका

उत्तर: क

 

  1. अस्ति और प्राप्ति किसकी पत्नियाँ थीं?

(क) जरासंध

(ख) कंस

(ग) शिशुपाल

(घ) उग्रसेन

उत्तर: ख

पुत्र-पुत्री

 

  1. कर्ण का पुत्र इनमें से कौन था?

(क) लक्ष्मण

(ख) युयुधान

(ग) युधामन्यु

(घ) वृषसेन

उत्तर: (घ)

 

  1. श्रीकृष्ण के उस पुत्र का क्या नाम था, जो दुर्योधन का जामाता था?

(क) सांब

(ख) प्रद्युम्न

(ग) चारुचंद्र

(घ) सुदेष्ण

उत्तर – क

 

  1. दुर्योधन का पुत्र इनमें से कौन था?

(क) विविंशति

(ख) लक्ष्मण

(ग) दीर्घ

(घ) अयुष

उत्तर: ख

 

  1. वेदव्यास का पुत्र इनमें से कौन था?

(क) वैशंपायन

(ख) जय

(ग) शुकदेव

(घ) शमीक

उत्तर: (घ)

 

  1. अभिमन्यु के पुत्र का क्या नाम था?

(क) जनमेजय

(ख) परीक्षित्

(ग) सुहोत्र

(घ) अग्निमित्र

उत्तर: ख

 

  1. अर्जुन के उस पुत्र का क्या नाम था, जो उलूपी से उत्पन्न हुआ था?

(क) बभु्रवाहन

(ख) अभिमन्यु

(ग) इरावान्

(घ) श्रुतकीर्ति

उत्तर: ग

 

  1. अर्जुन का वह कौन सा पुत्र था, जो द्रौपदी से जनमा था?

(क) अभिमन्यु

(ख) श्रुतकीर्ति

(ग) बभु्रवाहन

(घ) इरावान्

उत्तर: ख

  1. जयद्रथ के उस पुत्र का क्या नाम था, जो मारे भय के ही मर गया था?

(क) सुरथ

(ख) जयंत

(ग) बृहद्रथ

(घ) वृषण

उत्तर: क

 

  1. जरासंध के ज्येष्ठ पुत्र का क्या नाम था?

(क) मेघसंधि

(ख) सुहोत्र

(ग) सहदेव

(घ) जयंत

उत्तर: ग

 

  1. दुर्योधन की पुत्री इनमें से कौन थी?

(क) दुःशला

(ख) सुभद्रा

(ग) लक्ष्मणा

(घ) सुभदा

उत्तर: ग

 

  1. द्रोणाचार्य का पुत्र इनमें कौन था?

(क) पौरुष

(ख) अश्वत्थामा

(ग) यौधेय

(घ) श्वेत

उत्तर: ख

 

  1. धृतराष्ट्र की पुत्री का क्या नाम था?

(क) सुनंदा

(ख) शुभा

(ग) दुःशला

(घ) लक्ष्मणा

उत्तर: ग

 

  1. नकुल के उस पुत्र का क्या नाम था, जो द्रौपदी से उत्पन्न हुआ था?

(क) सुतसोम

(ख) श्रुतकीर्ति

(ग) निरमित्र

(घ) शतानीक

उत्तर: घ

 

  1. नकुल के उस पुत्र का क्या नाम था, जो करेणुमती से उत्पन्न हुआ था?

(क) श्रुतकर्मा

(ख) शतानीक

(ग) निरमित्र

(घ) श्रुतकीर्ति

उत्तर: ग

 

  1. भीम के उस पुत्र का क्या नाम था, जो बलंधरा से जनमा था?

(क) सर्वग

(ख) सुतसोम

(ग) घटोत्कच

(घ) युधामन्यु

उत्तर: क

 

  1. द्रौपदी से उत्पन्न भीम का पुत्र कौन था?

(क) सुतसोम

(ख) युधामन्यु

(ग) अग्निवर्ण

(घ) घटोत्कच

उत्तर: क

 

  1. युधिष्ठिर का वह कौन सा पुत्र था, जो देविका से जनमा था?

(क) यौधेय

(ख) प्रतिविंध्य

(ग) शतानीक

(घ) युधामन्यु

उत्तर: क

 

  1. युधिष्ठिर के उस पुत्र का क्या नाम था, जो द्रौपदी से उत्पन्न हुआ था?

(क) शतानीक

(ख) यौधेय

(ग) प्रतिविंध्य

(घ) अग्निवर्ण

उत्तर: ग

 

  1. शिशुपाल के पुत्र का क्या नाम था?

(क) सहपाल

(ख) धृष्टकेतु

(ग) मेघसंधि

(घ) रुक्मि

उत्तर: ख

 

  1. सहदेव के उस पुत्र का क्या नाम था, जो द्रौपदी के गर्भ से जनमा था?

(क) प्रतिविंध्य

(ख) शतानीक

(ग) श्रुतकर्मा

(घ) सुहोत्र

उत्तर: ग

 

  1. सहदेव के उस पुत्र का क्या नाम था, जो विजया के गर्भ से जनमा था?

(क) सुधन्वा

(ख) सुहोत्र

(ग) वीरकर्मा

(घ) श्रुतकर्मा

उत्तर: ख

 

  1. अंजनपर्वा किसका पुत्र था?

(क) अर्जुन

(ख) दुर्योधन

(ग) घटोत्कच

(घ) कृपाचार्य

उत्तर: ग

 

  1. ययाति का पुत्र इनमें से कौन था?

(क) जय

(ख) यदु

(ग) भरत

(घ) शतानीक

उत्तर: ख

 

  1. भगदत्त के उस पुत्र का क्या नाम था, जिसने पांडवों के अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा पकड़ लिया था?

(क) अग्निदत्त

(ख) वज्रदत्त

(ग) धर्मदत्त

(घ) ब्रह्मदत्त

उत्तर: ख

 

  1. शमीक ऋषि का पुत्र इनमें कौन था?

(क) शृंगी

(ख) सुकेतु

(ग) सत्य

(घ) अनघ

उत्तर: क

 

  1. इनमें से चंद्रमा का पुत्र कौन था?

(क) सोम

(ख) वर्चा

(ग) देवक

(घ) वसोह

उत्तर: ख

 

  1. यदु, तुर्वसु, द्रह्यु, अनु और पूरु—ये किसके पुत्र हैं?

(क) अष्टक

(ख) इंद्र

(ग) वसुमान्

(घ) ययाति

उत्तर: घ

मामा

 

  1. अभिमन्यु के मामा कौन थे?

(क) कुंतिभोज

(ख) यदु

(ग) श्रीकृष्ण

(घ) शिशुपाल

उत्तर: ग

 

  1. अश्वत्थामा के मामा कौन थे?

(क) कृपाचार्य

(ख) शरद्वान्

(ग) सुबल

(घ) अग्निवेश्य

उत्तर: क

 

  1. श्रीकृष्ण के मामा का नाम बताइए।

(क) देवक

(ख) उग्रसेन

(ग) कंस

(घ) अक्रूर

उत्तर: ग

 

  1. घटोत्कच के मामा का क्या नाम था?

(क) किर्मीर

(ख) हिडिंब

(ग) चित्ररथ

(घ) कीचक

उत्तर: ख

 

  1. दुर्योधन का मामा कौन था?

(क) सुबल

(ख) शल्य

(ग) कंस

(घ) शकुनि

उत्तर: (घ)

  1. नकुल-सहदेव के मामा कौन थे?

(क) शल्य

(ख) शूरसेन

(ग) सुशर्मा

(घ) आर्यक

उत्तर: क

 

  1. नकुल-पुत्र निरमित्र के मामा का क्या नाम था?

(क) धृष्टकेतु

(ख) मेघसंधि

(ग) बलराम

(घ) सुशर्मा

उत्तर क

 

  1. परीक्षित् के मामा का क्या नाम था?

(क) विराट

(ख) उत्तर कुमार

(ग) धृष्टद्युम्न

(घ) मेघसंधि

उत्तर: ख

 

  1. प्रतिविंध्य-सुतसोम का मामा कौन था?

(क) धृष्टद्युम्न

(ख) विराट

(ग) शल्य

(घ) बलराम

उत्तर: क

 

  1. भीम-अर्जुन के मामा कौन थे?

(क) दमघोष

(ख) वसुदेव

(ग) कुंतिभोज

(घ) भीष्मक

उत्तर:  ख

 

  1. शिशुपाल के मामा कौन थे?

(क) भीष्मक

(ख) भूरिश्रवा

(ग) वसुदेव

(घ) धृतराष्ट्र

उत्तर: ग

 

  1. सर्वग (भीम-पुत्र) का मामा कौन था?

(क) शल्य

(ख) सुशर्मा

(ग) शाल्व

(घ) शैव्य

उत्तर: ख

 

  1. वासुकि (नाग) किसका मामा था?

(क) आस्तीक

(ख) स्थूणाकर्ण

(ग) तक्षक

(घ) अश्वसेन

उत्तर क

10  काल के गाल में

 

  1. धृतराष्ट्र, गांधारी व कुंती की मृत्यु कैसे हुई थी?

(क) बड़वाग्नि में जलकर

(ख) दावाग्नि में जलकर

(ग) आवाहनीयाग्नि में जलकर

(घ) जठराग्नि में जलकर

उत्तर: ख

 

  1. द्रौपदी के पाँचों पुत्रों की हत्या किसने की थी?

(क) दुर्योधन

(ख) शल्य

(ग) कृतवर्मा

(घ) अश्वत्थामा

उत्तर: (घ)

 

  1. अर्जुन इनमें से किसके हाथों एक बार मृत्यु को प्राप्त हुए थे?

(क) इरावान्

(ख) बर्बरीक

(ग) अंजनपर्वा

(घ) बभु्रवाहन

उत्तर: (घ)

 

  1. कर्ण-पुत्र चित्रसेन, सत्यसेन व सुषेण का वध किसने किया था?

(क) सात्यकि

(ख) शिखंडी

(ग) शल्य

(घ) नकुल

उत्तर: (घ)

 

  1. पांडवों को जलाकर मार डालने के उद्देश्य से कौरवों द्वारा बनवाए गए लाक्षागृह में पाँचों पांडवों और उनकी माता कुंती के स्थान पर कौन जलकर भस्म हो गए थे?

(क) अनेक यात्री, जो उसी भवन में ठहरे थे।

(ख) एक भीलनी और उसके पाँच पुत्र

(ग) विदुर द्वारा भेजा गया मजदूर और उसका परिवार

(घ) कोई नहीं

उत्तर – ख

 

  1. कर्ण के छोटे भाई सुदृढ़ को किसने मारा था?

(क) अभिमन्यु

(ख) नकुल

(ग) इरावान्

(घ) सोमसुत

उत्तर: क

 

  1. अभिमन्यु किसके हाथों मारा गया था?

(क) कर्ण

(ख) जयद्रथ

(ग) दुर्योधन

(घ) छह महारथियों

उत्तर: (घ)

 

  1. भीमसेन ने किस राक्षस का वध कर उसकी बहन से विवाह किया था?

(क) बकासुर

(ख) नरकासुर

(ग) हिडिंबा

(घ) अलंबुष

उत्तर- ग

 

  1. मगधराज जरासंध को भीमसेन ने कौन सा युद्ध करते हुए मृत्यु की गोद में सुलाया था?

(क) गदा युद्ध

(ख) भाला युद्ध

(ग) बाण युद्ध

(घ) मल्ल युद्ध

उत्तर: ख

 

  1. आचार्य द्रोण किसके हाथों मारे गए थे?

(क) अर्जुन

(ख) धृष्टद्युम्न

(ग) भीम

(घ) अभिमन्यु

उत्तर – ख

 

  1. दुःशासन का वध किसने किया था?

(क) भीमसेन

(ख) अर्जुन

(ग) युधिष्ठिर

(घ) सहदेव

उत्तर: क

 

  1. कर्ण का वध किसके द्वारा हुआ था?

(क) युधिष्ठिर

(ख) अभिमन्यु

(ग) भीम

(घ) अर्जुन

उत्तर: घ

 

  1. पितामह भीष्म किसके हाथों शय्याशायी हुए थे?

(क) अर्जुन

(ख) श्रीकृष्ण

(ग) नकुल

(घ) शिखंडी

उत्तर: क

 

  1. दु्रपदपुत्र धृष्टद्युम्न की हत्या किसने की थी?

(क) कर्ण

(ख) दुर्योधन

(ग) शकुनि

(घ) अश्वत्थामा

उत्तर: (घ)

 

  1. कौरव सेनापति शल्य को किसने मारा था?

(क) युधिष्ठिर

(ख) सहदेव

(ग) अर्जुन

(घ) दु्रपद

उत्तर: क

 

  1. घटोत्कच को किसने मारा था?

(क) कर्ण

(ख) दुर्योधन

(ग) शकुनि

(घ) कृपाचार्य

उत्तर:क

 

  1. कौरव योद्धा भगदत्त को किसने यमलोक पहुँचाया था? (क) सात्यकि

(ख) अर्जुन

(ग) नकुल

(घ) धृष्टद्युम्न

उत्तर क

  1. दु्रपद किसके हाथों मारे गए थे?

(क) शकुनि

(ख) द्रोणाचार्य

(ग) दुर्योधन

(घ) कृपाचार्य

उत्तर: ख

 

  1. शकुनि का काम तमाम किसने किया था?

(क) सहदेव

(ख) नकुल

(ग) सात्यकि

(घ) अर्जुन

उत्तर: क

 

  1. शकुनि-पुत्र उलूक का वधक कौन था?

(क) सहदेव

(ख) युधिष्ठिर

(ग) अर्जुन

(घ) नकुल

उत्तर: क

 

  1. अर्जुन-पुत्र इरावान् किसके हाथों मारा गया था?

(क) अलंबुष

(ख) अश्वत्थामा

(ग) दुर्योधन

(घ) कृतवर्मा

उत्तर: क

 

  1. दुर्योधन-पुत्र लक्ष्मण का वध किसने किया था?

(क) श्रुतायुध

(ख) अभिमन्यु

(ग) सात्यकि

(घ) अर्जुन

उत्तर: ख

 

  1. कृपाचार्य किसके हाथों मारे गए थे?

(क) अर्जुन

(ख) धृष्टद्युम्न

(ग) विराट

(घ) किसी के नहीं

उत्तर: (घ)

 

  1. युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में श्रीकृष्ण ने किसका वध किया था?

(क) जरासंध

(ख) शिशुपाल

(ग) शाल्व

(घ) कंस

उत्तर: क

 

  1. अश्वत्थामा नामक हाथी का वध किसने किया था? (क) धृष्टद्युम्न

(ख) भीमसेन

(ग) सात्यकि

(घ) श्रुतायुध

उत्तर: ख

 

  1. बकासुर राक्षस का वध किस पांडव ने किया था?

(क) अर्जुन

(ख) युधिष्ठिर

(ग) भीमसेन

(घ) नकुल

उत्तर: ग

 

  1. मत्स्य देश (विराट) के सेनापति कीचक का वध किसने किया था?

(क) कर्ण

(ख) भीमसेन

(ग) गंधर्वों

(घ) अर्जुन

उत्तर: ख

 

  1. किर्मीर राक्षस को किसने मारा था?

(क) कर्ण

(ख) श्रीकृष्ण

(ग) बलराम

(घ) भीमसेन

उत्तर: (घ)

 

  1. महाभारत युद्ध में त्रिगर्तों का संहार किसने किया था?

(क) अभिमन्यु

(ख) अर्जुन

(ग) भीमसेन

(घ) सात्यकि

उत्तर: ख

 

  1. कौरव सेना के योद्धा अलायुध का वध किसके हाथों हुआ था?

(क) भीमसेन

(ख) घटोत्कच

(ग) धृष्टकेतु

(घ) सहदेव

उत्तर  ख

 

  1. अलंबुष (द्वितीय) को किसने मारा था?

(क) घटोत्कच

(ख) अर्जुन

(ग) युधिष्ठिर

(घ) सात्यकि

उत्तर: क

 

  1. कौरव योद्धा भूरिश्रवा किसके हाथों मारा गया?

(क) अर्जुन

(ख) सात्यकि

(ग) भीमसेन

(घ) धृष्टद्युम्न

उत्तर: ख

 

  1. जयद्रथ का सिर किसने काटा था?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) अर्जुन

(ग) भीमसेन

(घ) द्रुपद

उत्तर – ख

 

  1. महाभारत युद्ध में संशप्तकों का नाश किसने किया था?

(क) अर्जुन

(ख) भीमसेन

(ग) सत्यकेतु

(घ) धृष्टद्युम्न

उत्तर: क

 

  1. निवातकवच दैत्यों का संहार किसने किया?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) भीमसेन

(ग) अभिमन्यु

(घ) अर्जुन

उत्तर घ

 

  1. कुलूत देश के यशस्वी राजा क्षेमधूर्ति का वध किसने किया था?

(क) अर्जुन

(ख) धृष्टद्युम्न

(ग) उत्तमौजा

(घ) भीमसेन

उत्तर: (घ)

 

  1. केकय वीर विंद व अनुविंद किसके हाथों मारे गए थे?

(क) सात्यकि

(ख) युधामन्यु

(ग) चेकितान

(घ) उत्तर

उत्तर: क

 

  1. अवंति देश के राजकुमारों विंद और अनुविंद का वध किसने किया था?

(क) अर्जुन

(ख) नकुल

(ग) धृष्टकेतु

(घ) द्रुपद

उत्तर – क

 

  1. महाभारत युद्ध में अभिसार-नरेश चित्रसेन का मस्तक किस पांडव-पुत्र ने काटा था?

(क) अभिमन्यु

(ख) श्रुतकर्मा

(ग) इरावान्

(घ) प्रतिविंध्य

उत्तर – ख

 

  1. युधिष्ठिर-पुत्र प्रतिविंध्य ने इनमें से किसका वध किया था?

(क) अनुविंद

(ख) अलायुध

(ग) चित्र

(घ) कृतवर्मा

उत्तर: ग

 

  1. कृतवर्मा किसके हाथों मारा गया था?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) अनिरुद्ध

(ग) सात्यकि

(घ) चेकितान

उत्तर – ग

 

  1. चेकितान को मौत के घाट किसने उतारा था?

(क) दुर्योधन

(ख) कर्ण

(ग) भूरिश्रवा

(घ) भगदत्त

उत्तर: क

 

  1. अश्वसेन नाग को किसने मारा था?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) अर्जुन

(ग) कर्ण

(घ) सात्यकि

उत्तर – ख

 

  1. द्रुमसेन का वध किसने किया था?

(क) युधिष्ठिर

(ख) अर्जुन

(ग) भीमसेन

(घ) धृष्टद्युम्न

उत्तर: घ

 

  1. सौवीर-नरेश विपुल किस पांडव के हाथों मृत्यु को प्राप्त हुआ था?

(क) अर्जुन

(ख) युधिष्ठिर

(ग) सहदेव

(घ) भीमसेन

उत्तर- क

 

  1. हस्तिनापुर-नरेश चित्रांगद किसके हाथों मारे गए थे?

(क) भीष्म

(ख) गंधर्वराज चित्रांगद

(ग) शाल्व

(घ) अंबा

उत्तर: ख

 

  1. सुबल-पुत्र कालिकेय को किसने मारा था?

(क) नकुल

(ख) धृष्टद्युम्न

(ग) अभिमन्यु

(घ) सात्यकि

उत्तर: ग

 

  1. घटोत्कच-पुत्र बर्बरीक किसके हाथों मारा गया था?

(क) कर्ण

(ख) श्रीकृष्ण

(ग) भीष्म

(घ) द्रोण

उत्तर – ख

 

  1. राजा पांड्य का वध किसने किया था?

(क) अश्वत्थामा

(ख) दुर्योधन

(ग) कर्ण

(घ) द्रोण

उत्तर: ख

 

  1. चेदिराज धृष्टकेतु, जो शिशुपाल का पुत्र था, किसके हाथों मारा गया था?

(क) कर्ण

(ख) दुःशासन

(ग) भीष्म

(घ) द्रोणाचार्य

उत्तर – (घ)

 

  1. मित्रदेव, जो त्रिगर्तराज सुशर्मा का भाई था, किसके हाथों मारा गया था?

(क) कर्ण

(ख) अर्जुन

(ग) श्रीकृष्ण

(घ) सात्यकि

उत्तर – ख

 

  1. परीक्षित् किस नाग के काटने से मृत्यु को प्राप्त हुए थे?

(क) तक्षक

(ख) कालिय

(ग) कौरव्य

(घ) अश्वसेन

उत्तर: क

 

  1. शिखंडी को किसने मारा था?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) दुर्योधन

(ग) अश्वत्थामा

(घ) भीष्म

उत्तर: ग

 

  1. कालिकेय तथा पौलोम दानवों का अंत किसने किया था?

(क) अर्जुन

(ख) भीमसेन

(ग) कर्ण

(घ) भीष्म

उत्तर: क

 

  1. जटासुर राक्षस को किसने मारा था?

(क) श्रीकृष्ण

(ख) भीमसेन

(ग) कर्ण

(घ) युधिष्ठिर

उत्तर  ख

 

  1. सुधन्वा (संशप्तक योद्धा) का वध किसने किया था?

(क) कर्ण

(ख) भीमसेन

(ग) नकुल

(घ) अर्जुन

उत्तर: घ

 

  1. बाह्लीक को किसने मारा था?

(क) अर्जुन

(ख) भीमसेन

(ग) सात्यकि

(घ) दु्रपद

उत्तर:ख

 

  1. सात्यकि के दस पुत्रों का वध किसने किया था?

(क) भूरिश्रवा

(ख) दुर्योधन

(ग) कृतवर्मा

(घ) अश्वत्थामा

उत्तर: क

 

  1. सुदर्शन को किसने मारा था?

(क) युधिष्ठिर

(ख) सात्यकि

(ग) इरावान्

(घ) प्रतिविंध्य

उत्तर: ख

 

  1. म्लेच्छराज शाल्व का वध किसके हाथों हुआ था?

(क) सात्यकि

(ख) भीमसेन

(ग) प्रतिविंध्य

(घ) कर्ण

उत्तर: क

 

  1. घटोत्कच-पुत्र अंजनपर्वा का वध किसने किया था?

(क) अश्वत्थामा

(ख) कर्ण

(ग) दुर्योधन

(घ) भीष्म

उत्तर:  क

 

  1. सोमदत्त को किसने मारा था?

(क) अर्जुन

(ख) सात्यकि

(ग) धृष्टद्युम्न

(घ) शिखंडी

उत्तर: ख

 

  1. मद्र-राजकुमार रुक्मरथ किसके द्वारा मारा गया था?

(क) सात्यकि

(ख) इरावान्

(ग) अभिमन्यु

(घ) अर्जुन

उत्तर: ग

mahabharat gk  भाग  – 1

mahabharat gk  भाग  – 2

mahabharat gk  भाग  – 3

Leave a Comment