सरगुजा जनरल नॉलेज | Sarguja District GK Question Answer

छत्तीसगढ़ : जिला सरगुजा के ऐसे प्रश्न जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – CGPSC, Vyapam, पुलिस भर्ती जैसी सभी EXAM में बार बार पूछे जाते हैं. ( CG सरगुजा जिला दर्शन 2022)

Sarguja District Gk One Liner Question Answer In Hindi

CG Sarguja District Gk MCQ Question Answer In Hindi

|| Sarguja District Gk One Liner Question Answer In Hindi || Sarguja District History Question Answer || Sarguja District Geography Question Answer|| Sarguja District History Question Answer||Sarguja District Economy Question Answer|| Sarguja Distt MCQ ||

Free GK Notes के लिए ज्वाइन करे Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ : सरगुजा जिला दर्शन – सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण है. हम सरगुजा के ऐसे प्रश्न लेकर आए हैं जो परीक्षा में आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे.

Sarguja GK

छत्तीसगढ़ में हिम्मत अभियान योजना की शुरुआत कहां की गई है

सरगुजा में

सरगुजा जिले का जिला मुख्यालय है

अंबिकापुर

सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला है

सरगुजा

कथा संयंत्र …..जिले में स्थित है। cg VYAPAM 2019

सरगुजा

छत्तीसगढ़ के किस जिले में स्कूली एवं महाविद्यालय छात्रों को आत्मरक्षा के गुण सिखाने हिम्मत अभियान की शुरुआत की गई+ सरगुजा में

लोक कला एवं संस्कृति महाविद्यालय चर्चा में

  • इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की तर्ज पर बस्तर, सरगुजा और रायपुर में लोककला एवं संस्कृति महाविद्यालय खोले जाएंगे।

सरगुजा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर PDF

ट्राईबल फूड पार्क का निर्माण किया जा रहा है
A.सरगुजा
B.राजनंदगांव
C.जगदलपुर
D.नारायणपुर
उत्तर – A

सरगुजा की जीवन रेखा कहलाती है?
(A)  महानदी
(B)  कन्हार
(C)  घुनघुट्टा
द, रेन्ड
उत्तर- – D

परमाणु कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण खनिज यूरेनियम इस जिले में मिलता है?
(A)  महासमुन्द-धमतरी
(B)  सरगुजा-राजनांदगांव
(C)  राजनांदगांव-कवर्धा
(D)  धमतरी- रायपुर
उत्तर- – B

कौन सा खनिज सरगुजा में पाया जाता है
(A)  हीरा
(B)  कोरण्डम
(C)  सोना
(D)  बाक्साइट
उत्तर- – D

सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला है
(A)  राजनांदगांव
(B)  कबीरधाम
(C)  सरगुजा
(D)  दन्तेवाड़ा
उत्तर- – C

छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक आदिवासी जनसंख्या वाला जिला है।
(A)  रायगढ़
(B)  बिलासपुर
(C)  सरगुजा
द, बस्तर
उत्तर- – C

छत्तीसगढ़ के किस जिले में बरनई प्रोजेक्ट प्रस्तावित है।
(A)  रायपुर
(B)  बस्तर
(C)  जगदलपुर
(D)  सरगुजा
उत्तर- – D

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में स्थित कुरासिया पहाड़ी किसलिए विशेष प्रसिद्ध है?
(A)  लौह अयस्क
(B)  अभ्रक
(C)  टिन
(D)  कोयला खदान
उत्तर- – D

सरगुजा के तातापानी क्षेत्र में पाया जाता है?
(A)  कोयला
(B)  बाक्साइट
(C)  खनिज तेल
(D)  चूना पत्थर
उत्तर- – A

सरगुजा में कौन सा अभ्यारण्य स्थित है
(A)  सेमरसोत
(B)  गोमरदा
स, उदन्ती
(D)  बादल खोल
उत्तर- A

तमोरपिंगला अभ्यारण्य कहाँ है?
(A)  महासमुंद
(B)  सरगुजा
(C)  रायगढ़
(D)  जशपुर
उत्तर- B

किस जिले में दो अभ्यारण्य हैं?
(A)  सरगुजा
(B)  दंतेवाड़ा
(C)  महासमुन्द
(D)  उपरोक्त अ एवं ब
उत्तर- D

राज्य में वन सर्वाधिक किस जिले में हैं?
(A)  दुर्ग
(B)  जशपुर
(C)  सरगुजा
(D)  धमतरी
उत्तर- C

छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाला जिला है
(A)  सरगुजा
(B)  रायपुर
(C)  दंतेवाड़ा
(D)  कवर्धा
उत्तर- A

छत्तीसगढ़ की कोरबा जनजाति का निवास क्षेत्र मुख्यतः हैं?
(A)  जशपुर, सरगुजा, कोरबा
(B)  रायपुर, धमतरी, महासमुन्द
(C)  बस्तर, कांकेर, दंतेवाडा
(D)  दुर्ग, राजनांदगांव, कोरिया
उत्तर- A

पुरातात्विक स्थल डीपाडीह इस जिले में स्थित है?
(A)  बस्तर
(B)  सरगुजा
(C)  कोरबा
(D)  रायगढ़
उत्तर- B

मैनपाट किस जिले में स्थित है?
(A)  रायपुर
(B)  बिलासपुर
(C)  सरगुजा
(D)  बस्तर
उत्तर- C

जोगीमारा की गुफाएँ किस जिले में हैं?
(A)  जशपुर
(B)  सरगुजा
(C)  बिलासपुर
(D)  कवर्धा
उत्तर- B

निम्न में छत्तीसगढ़ के किस एक स्थान पर शिव का ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर है?
(A)  जुनवानी कांकेर
(B)  नारायणपुर जगदलपुर
(C)  सिंघनपुर सरगुजा
(D) डीपाडीह सरगुजा
उत्तर- D

सरगुजा जिले महत्वपूर्ण तथ्य

  • छत्तीसगढ़ के 14 देशी रियासतों में से एक सरगुजा रियासत है।
  • कथा संयंत्र सरगुजा जिले में स्थित है
  • पाल यह एक भूआवेष्ठित जिला है।
  • संविधान निर्मात्री सभा में सरगुजा रियासत से रायसाहब रघुराज सिंह शामिल हुए।
  • रजवार भित्तिकला, दीवार अंकन कला सरगुजा क्षेत्र में विस्तृत है।

सोनाबाई रजवार :

  • • कौन है? भित्ति चित्रकार
  • • चित्रकला  – रजवार भित्ति चित्रकला
  • कहाँ – अंबिकापुर (सरगुजा)
  • उपाधि – शिल्प गुरु
  • निधन – वर्ष 2007
  • सम्मान  – तुलसी सम्मान  (वर्ष 1986) – मध्यप्रदेश शासन द्वारा शिल्प गुरु अबाई (वर्ष 2002) राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा
  • पुस्तक –  “सोना बाई अनादर वे ऑफ सीइंग” : लेखक- अंग्रेजी लेखक डॉ. स्टीफेन हालर
  • • संग्रहालय-  सोनाबाई स्मृति भित्तिचित्र संग्रहालय, पुहपुटरा गांव (सरगुजा)

सरगुजा जिले का परिचय एवं इतिहास

सरगुजा जिला छत्तीसगढ़ राज्य के उत्तरी हिस्से में स्थित है। जिले का मुख्यालय अंबिकापुर है। इस जिले के उत्तर में उत्तरप्रदेश राज्य की सीमा है, जबकी पूर्व में झारखंड राज्य है। जिले के दक्षिणी क्षेत्र में छत्तीसगढ का रायगढ़, कोरबा एवं जशपुर जिला है, जबकी इसके पश्चिम में कोरिया जिला है। सरगुजा जिला होने के साथ-साथ, एक मण्डल मुख्यालय भी है

प्रमुख आबादी में जनजातीय आबादी शामिल है। इन आदिम जनजातियों में से हैं पांडो और कोरवा, जो अभी भी जंगल में रह रहे हैं, पांडो जनजाति खुद को महाकाव्य महाभारत के “पांडव” वंश के सदस्य मानते हैं। कोरवा जनजाति महाभारत के “कौरव” के सदस्य होने का मानना ​​है।

रामगढ़ की पहाड़ी (सरगुजा): CURRENT 2021

सरगुजा जिले में रामगढ़ की पहाड़ी में तीन कक्षों वाली सीताबेंगरा गुफा है। देश की सबसे पुरानी नाट्यशाला कहा जाता है। कहा जाता है वनवास काल में राम यहां पहुंचे थे, यह सीता का कमरा था। कालीदास ने मेघदूतम की रचना यहीं की थी।

गणतंत्र दिवस झांकी: 2021 CURRENT

  • छ.ग, थीम – पारम्परिक वाद्य यन्त्र पर आधारित । (छत्तीसगढ़ के लोक संगीत का वाद्य-वैभव)
  • विशेष – प्रस्तुत झांकी में छत्तीसगढ़ के दक्षिण में स्थित अस्तर से लेकर उत्तर में स्थित सरगुजा तक विभिन्न अवसरों पर प्रयुक्त होने वाले लोक वाद्य शामिल किया गया।

सरगुजा जिले का सामान्य परिचय

जिला गठन01 नवंंबर 1948
संभागसरगुजा
जिला मुख्यालयअंबिकापुर
सीमावर्ती जिले (5)1. रायगढ़, 2. जशपुर, 3. बलरामपुर, 4. सूरजपुर, 5. कोरबा
तहसील (8)1. लखनपुर, 2. उदयपुर, 3. अंबिकापुर, 4. लुण्ड्रा, 5. सीतापुर, 6. बतौली, 7. मैनपाट, 8. दरिमा
विकासखण्ड (7)1. लखनपुर, 2. उदयपुर, 3. अंबिकापुर, 4. लुण्ड्रा, 5. सीतापुर, 6. बतौली, 7. मैनपाट
नगर निगम (1)1. अंबिकापुर
लोकसभा क्षेत्र (1)1. सरगुजा
विधानसभा क्षेत्र (3)1. लुण्ड्रा (ST), 2. सीतापुर (ST), 3. अंबिकापुर
प्रमुख जनजातिखैरवार, कोरकू, पारधी, खुड़िया, सौंता
राष्ट्रीय राजमार्गNH 43 (कोरिया-सूरजपुर-सरगुजा-जशपुर)NH 130 (बलौदाबाजार-बिलासपुर-कोरबा-अंबिकापुर)NH 343 (अंबिकापुर -रामानुुजगंज)
पिनकोड497001 (अंबिकापुर)
आधिकारिक वेबसाइटsurguja.gov.in

 

भू-गर्भिक शैलक्रम –

  • गोंड़वाना क्रम

 

सरगुजा जिले रियासत –

  • 1. सरगुजा रियासत
  • 2. वंश – रक्सेल

सरगुजा जिले में औद्योगिक क्षेत्र –

  • गंगाखुर्द

सरगुजा जिले में खनिज

कोयला क्षेत्र

  • 1. लखनपुर
  • 2. सेडु
  • 3. सीतापुर
  • 4. बिरजूपानी
  • 5. पांचबहिनी क्षेत्र

सरगुजा जिले में बॉक्साइट क्षेत्र

  • 1. मैनपाट
  • 2. डांडकेसरा
  • 3. परपटिया
  • 4. सातपहाड़ी क्षेत्र

सरगुजा जिले में सांस्कृतिक समारोह –

1. रामगढ़ महोत्सव

  • रामगढ़ आषाढ़ माह के प्रथम दिवस से दो दिवसीय समारोह का आयोजन।

2. सरगुजा महोत्सव

सरगुजा जिले में नदी –

1. मांड नदी

  • लम्बाई – 155 किमी
  • उद्गम – मैनपाट
  • जलप्रपात – सरभंजा जलप्रपात

2. रिहंद नदी

  • लम्बाई – 145 किमी
  • उद्गम – छुरी मतिरिंगा की पहाड़ी
  • परियोजना – श्याम घुनघुट्टा परियोजना

शिक्षा –

  • 1. गहिरागुरू विश्वविद्यालय, अंबिकापुर
  • 2. शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर

परियोजनाएं –

  • 1. कुंवरपुर परियोजना
  • 2. श्याम परियोजना
  • 3. चुहिया पाट परियोजना
  • 4. बंकी परियोजना

सरगुजा जिले में पर्यटन स्थल

मैनपाट (छत्तीसगढ़ का शिमला)

  • संज्ञा – छोटा तिब्बत, छत्तीसगढ़ का शिमला
  • यहां तिब्बती शरणार्थियों को 1962 में बसाया गया।
  • यह स्थल छ.ग. में तिब्बती संस्कृति का प्रमुख केन्द्र है।
  • यहां से मांड नदी का उद्गम हुआ है।

यहां दर्शनीय स्थलों में जलप्रपात – टाईगर प्वांइट, ईको प्वांइट, फिश प्वांइट, मेहता प्वांइट, बौद्ध मंदिर तथा परपटिया स्थित है।

  • मैनपाट प्राकृतिक वर्ग का पर्यटन स्थल है।
  • यहाँ से बाक्साइट खनिज का उत्खनन किया जाता है।

मैनपाट के अन्य प्रमुख स्थलें –

1. बौद्ध मंदिर – यह मंदिर मैनपाट में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण परम्परागत बौद्ध वास्तुकला के अनुसार किया गया है।

2. टाईगर प्वाइंट – मैनपाट के पूर्वी भाग से महादेव मुड़ा नदी बहती है जिसमें टाइगर प्वाइंट जलप्रपात निर्मित है । पहले यहाँ टाइगर घूमा करता था इसी कारण इसका नाम टाईगर प्वांइट पड़ा।

3 . मछली (फिश) प्वाइंट जलप्रपात – पहाड़ी नाला पर निर्मित जलप्रपात है जहां पर बहुत अधिक मछलियां मिलती है। इसी आधार पर मछली प्वाइंट कहते हैं।

4. परपटिया – मैनपाट के पश्चिमी भाग से बंदरकोट की दुर्गम ऊंची पहाड़ी है। प्राकृतिक गुफा रकामाड़ा, जनजातियों के आस्था का प्रतीक दूल्हा – दुल्हन पर्वत बनरई बांध, श्याम धनुघुट्टा के बांध।

5. मेहता प्वाइंट – यहां पर झरने व जलप्रपात हैं जो सरगुजा और रायगढ़ की सीमा बनाती है।

6. देव प्रवाह झरना – पहाड़ी नाला से निर्मित झरना।

7. गुफाएँ – बंदरकोट, रकामाड़ा, भालू माड़ा, झील गुफा, पैगा गुफा।

8. एडवेंचर जोन – परपटिया, मालतीपुरी।

9. पर्यटन परिपथ – परपटिया नान दमाली ट्रेकिंग, इको बाटनिकल ट्रेल, मेडिको बाटनिकल ट्रेल (मछली नदी), मेडिसिनल ट्रेल मालतीपुर।

10. सांस्कृतिक वैभव – ट्राईवल विलेज अवगवां, तिब्बती कैंप

11. जन आस्था – बौद्ध मठ, काली मंदिर, बंजारी मंदिर, जंगलेश्वर मंदिर, पनही पखना, दूल्हा – दुल्हिन।

12. घाटियाँ – कदनई, करदन, सकरिया, गोविंदपुर, पैगा।

महेशपुर

रिहन्द नदी के तट पर स्थित पुरातात्विक स्थल है। यहां पर निम्नलिखित साक्ष्य प्राप्त हैं –

1. प्राचीन शिव मंदिर

2. ‘कुड़िया – झोरी – मोड़ी’ – इस स्थल पर 10 वीं शताब्दी में निर्मित दो विशाल विष्णु मंदिर स्थित है, किंतु वर्तमान समय में ये भग्न अवस्था में है।

3. ऋषभनाथ तीर्थकर – 8 वीं शताब्दी में निर्मित जैन तीर्थंकर ऋषभनाथ की एक प्रतिमा अवस्थित है।

4. निशान पखना (देउरटीला) – कल्चुरीकालीन दो महत्वपूर्ण भग्नमंदिर स्थित है।

रामगढ़ की पहाड़ी सरगुजा

  • यह सरगुजा में स्थित है। यह सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला का भाग है।
  • खोजकर्ता – कर्नल आउसले (1848 ई.)
  • किवदंती अनुसार कालिदास द्वारा मेघदूत की रचना रामगिरि की पहाड़ी में की गई है।
  • रामगिरि की पहाड़ी सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है।

यहां निम्नलिखित प्रमुख पर्यटन स्थल हैं –

1. हाथी पोल गुफा सरगुजा

  • इस गुफा में विशाल सुरंग है जिसमें एक हाथी आसानी से गुजर सकता है इसलिए इसका नाम हाथीपोल रखा गया है। इस गुफा के अंदर एक कुण्ड है। जिसे सीता कुण्ड के नाम से जानते हैं।

2. सीताबेंगरा गुफा सरगुजा

  • सीताबेंगरा का आशय सीता का निवास स्थान से है।
  • जनश्रुति अनुसार कहा जाता है कि माता सीता प्रवास के दौरान इसी गुफा में रहती थी।
  • सीताबेंगरा की गुफा की रचना नाट्यशाला के रूप में किया गया है गुफा के बाहर अर्द्ध चंद्राकर बेंचनुमा संरचना बना हुआ है।
  • मेघदूतम के अनुसार प्रतिवर्ष आषाढ़ के प्रथम दिवस पर यहां सांस्कृतिक आयोजन हुआ करते थे।
  • गुफा की आंतरिक सुव्यवस्था को देखकर इसे विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला कहा जा सकता है।
  • जनश्रुति के अनुसार 200 ईसा पूर्व में भरतमुनि ने अपनी प्रसिद्ध रचना नाट्यशाला की रचना की, इसका प्रमाण यहां पर उपस्थित मण्डप भरतमुनि द्वारा वर्णित नाट्य मण्डप जैसी है।

3. जोगीमारा की गुफा सरगुजा

  • यह गुफा रामगढ़ की पहाड़ी सरगुजा में स्थित है।
  • यह गुफा सीताबेंगरा गुफा से सटी हुई है।
  • यह नृत्यांगनाओं का विश्राम कक्ष था।
  • इसे वरूण मंदिर भी कहा जाता है।
  • यहां मौर्यकालीन अभिलेख प्राप्त हुए हैं, जिनकी भाषा पालि और लिपि ब्राह्मी है।
  • यहां नर्तक देवदत और सुतनुका का प्रेम गाथा का वर्णन है।
  • गुफा के अंदर चट्टानों को काटकर बनाई गई मानवीय आकृतियां हैं जो नाट्यकला से संबंधित है।

4. तुर्रापानी

  • सीताबेंगरा से आगे खड़ी चट्टानों में पानी की एक धारा बहती है जिसे तुर्रापानी कहते हैं।
  • यहां की मिट्टी लाल है।
  • ऐसा कहा जाता है कि रामचन्द्र जी ने सीता जी के मस्तक पर इसी स्थल पर इसी मिट्टी से तिलक लगाया था।

5. रावण दरवाजा

  • यहां एक विशाल पत्थर को तराश कर दरवाजा बनाया गया है जिसे सिंह दरवाजा कहा गया है। इसी के अंदर रावण दरवाजा, रावण की मूर्ति, कुंभकरण की मूर्ति, सीता जी एवं हनुमान जी की प्रतिमा रखी हुई है।

6. लक्ष्मण बेंगरा की गुफा 

7. रामगढ़ का किला

  • यह किला तुर्रा के समीप स्थित है। जनश्रुति अनुसार मुनि वशिष्ट यहां तपस्या करते थे इस कारण अंदर स्थित गुफा को वशिष्ट गुफा नाम दिया गया है।

अंबिकापुर

  • महामाया मंदिर छ.ग. का सबसे ठण्डा स्थान।
  • पहाड़ी कोरवा विकास प्राधिकरण का मुख्यालय
  • मां महामाया हवाई अड्डा दरिमा, अम्बिकापुर (राज्य शासन का स्वामित्व)
  • केन्द्रीय जेल
  • छत्तीसगढ़ में प्रथम बॉयोटेक पार्क की स्थापना की गई है।
  • पंचमारा जलप्रपात

सरगुजा मे गुफाएं

  • कैलाश गुफा
  • आरा पहाड़ की गुफा, अम्बिकापुर
  • लक्ष्मण गुफा
  • झपिबेंगरा
  • दरबार गुफा

सरगुजा मे पर्यटन स्थल

तकिया – मजार प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तकिया – मजार अम्बिकापुर में है। यहां बाबा मुराद शाह का मजार है ।

ठिनठिनी पखना अम्बिकापुर के समीप पत्थरों का एक समूह है जिसे कठोर वस्तुओं से ठोंकने पर धातुओं के समान आवाज आता है। CGPSC+ CG VYAPAM 2019+18+20

जलजली यह एक भूकंपित क्षेत्र है।

उल्टापानी मैनपाट क्षेत्र में स्थित है। यहां पानी का बहाव नीचे की तरफ न होकर ऊपर की ओर होती है। CG VYAPAM 2021

देवटिकरा छेरिका देउर मंदिर है जो प्राचीनतम शिव मंदिर है।

महारानीपुर सीतापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत इस गांव में यह प्राचीनतम मंदिर है जो वर्तमान में जीर्ण स्थिति में है।

तमहला मंदिर (कलचा – भदवाही) यहां पंचायतन शैली में भगवान शिव के मंदिर का अवशेष प्राप्त हुए हैं।

पारदेश्वर शिव मंदिर

पउरी – दरवाजा

देवगढ़ – अर्धनारीश्वर शिव मंदिर

लक्ष्मणगढ़ – पुरातात्विक स्थल

घाटियां – कदनई, सकरिया, पैगा की घाट 

केन्द्र संरक्षित स्मारक

  • 1. सीता बेंगरा गुफा
  • 2. जोगीमारा की गुफा

सरगुजा जिला दर्शन GK यदि आपको पसंद आया तो नीचे कमेंट करे और शेयर करे

ये भी पढ़े 

भारत एवं विश्व का इतिहास सामान्य ज्ञान CLICK HERE

छत्तीसगढ़ व्यापम में पूछे गये प्रश्न 2003-2022 तक ClicK Here

छत्तीसगढ़ का सम्पूर्ण सामान्य ज्ञान CG MCQ Question Answer : Click Now

CG Vyapam Solved Paper 2011-2022 PDF CLICK HERE

ये भी पढ़े :

CGPSC Exam Solved Papers 2000- 2022 CLICK HERE

CGPSC Previous Year Question Paper 2003-2022 click here

Computer GK 2022 MCQ GK click here

internet से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न click here 

एंटीवायरस से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न click here 

मल्टीमिडीया  से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न click here 

प्रिंटर से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न click here  

Computer Memory से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न click here 

कम्प्यूटर इनपुट और आउटपुट डिवाइस से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न click here 

कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न click here

  1. कंप्यूटर ज्ञान PDF Download click here 
  2. Computer short notes CLICK Here
  3. My choice – Computer Notes PDF Download click here 
  4. computer g.k question with answer pdf click here 
  5. Free Basic Computer Notes PDF in English click here 
  6. Computer gk ebooks CLICK HERE
  7. Basic Computer Knowledge PDF in Hindi click here

ये भी पढ़े 

यदि आप लोगो को हमारा स्टडी मटेरियल (PDF) अच्छा लगता है तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook और Whatsapp में शेयर जरुर करें. और नीचे कमेन्ट करे | Thank You

Leave a Comment