कवर्धा जनरल नॉलेज | Kawardha District GK One Liner Question Answer

CG Kabirdham District Gk MCQ Question Answer In Hindi

छत्तीसगढ़ : जिला कवर्धा के ऐसे प्रश्न जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बार बार पूछे जाते हैं. जैसे – CGPSC, Vyapam, पुलिस भर्ती ME (कवर्धा जिला दर्शन 2022)

कवर्धा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर PDF

Kabirdham District Gk One Liner Question Answer In Hindi || Kawardha District History Question Answer || Kawardha District Geography Question Answer|| Kawardha District History Question Answer||Kawardha District Economy Question Answer|| Kawardha Distt MCQ ||

Free GK Notes के लिए ज्वाइन करे Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ : कवर्धा GK सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण है. हम कवर्धा के ऐसे प्रश्न लेकर आए हैं जो परीक्षा में आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे.

Kabirdham Jila GK Question Answer

कबीरधाम जिले का इतिहास

राजनांदगांव से अलग होकर कवर्धा एक नया जिला बना | 2 जुलाई 1998 को मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने राजनांदगांव जिले के कवर्धा की तत्कालीन तहसील और बिलासपुर जिले की पंडरिया की तत्कालीन तहसील को मिलाकर एक नया जिला कवर्धा बनाने का फैसला किया। नया जिला 6 जुलाई 1998 को अस्तित्व में आया। जिला अब KAWARDHA को  कबीरधाम जिले के रूप में जाना जाता है।

छत्तीसगढ़ में कबीर पंथ के संस्थापक धनी धर्म दास के छठी शताब्दी के जन्म उत्सव के अवसर पर 17 जनवरी 2003 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी द्वारा जिले का नाम कवर्धा से कबीरधाम में बदल दिया गया था । कबीरधाम नाम कवर्धा के कारण 1806 से 1903 तक कबीर पंथ के गुरु गद्दी पीठ थे। 

छत्तीसगढ़ के कवर्धा ( कबीरधाम ) क्षेत्र में एक और नागवंश राज कर रहा था जिन्हें फणीनाग वंश के नाम से जाना गया, इस वंश के संस्थापक “राजा अहिराज” थे  ।

कवर्धा के नागवंश की उत्पत्ति कुछ “हैहय वंश” के सामान है, इनकी उत्पत्ति जात कर्ण ऋषि की पुत्री मिथिला एवं अहि से मानते है। इसलिए ये स्वयं को अहि मिथिला वंश भी कहते है ।

अहि एवं मिथिला का पुत्र  “अहिराज” हुआ जो इस “फणीनाग वंश“का प्रथम एवं संस्थापक राजा था ।

(कवर्धा जिला GK 2022 अपडेटेड )

कवर्धा. प्रदेश में नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी के तर्ज पर कबीरधाम के रामचुआ-हरमो में एक और जंगल सफारी का निर्माण किया जाएगा। यह जंगल सफारी प्राकृतिक वन संपदा को बिना नुकसान पहुंचाएं 191 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्मित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ : कवर्धा जिला के प्रश्न ऐसे प्रश्न जो CGPSC, Vyapam, पुलिस भर्ती जैसी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं.

छत्तीसगढ़ का दूसरा जंगल सफारी कहा  बनेगा ?

उत्तर – कवर्धा में 

तितलियों की दुर्लभ प्रजाति कौन से अभ्यारण में पाई गई जिसका नाम ब्लू मार्मोन है ?

उत्तर – भोरमदेव 

पचराही  पुरातात्विक स्थल कहा  है? (CG व्यापम मंडी निरीक्षक 2021 )

उत्तर – कवर्धा में 

कोन से मंदिर के गर्भगृह में बकरे की गंध आती है ? CGPSC 2014+ CG VYAPAM 2019

उत्तर- छेरकी महल

बकेला जैन तिर्थ कहा है ?

उत्तर- कबीरधाम में

बंजर नदी का उद्गम स्थल कहा से है 

उत्तर- कांदावनी की पहाड़ी (मैकल श्रेणी) कबीरधाम जिला 

कबीरधाम मे कितने विधानसभा क्षेत्र है ?

उत्तर- 2

छत्तीसगढ़ का चौथा संग्रहालय कहा है

उत्तर- पचराही कवर्धा

कबीरधाम मे कितने तहसील है ?

उत्तर- 6

कबीरधाम मे कितने कालेज है ?

उत्तर- 3

दतराम गुफा कहा है

उत्तर – कवर्धा जिला – पंडरिया ब्लाक के देवसरा नामक गांव में

कवर्धा जिला MCQ GK

छत्तीसगढ़ का प्रथम इथेनॉल संयंत्र स्थापित किया जाएगा
• कोंडागांव
कबीरधाम
• महासमुंद
• मुंगेली
उत्तर –  B

भोरमदेव मंदिर किस राजवंश के समय निर्मित किया गया था?
अ. फणिनाग वंश
ब. छिंदक नागवंश
स. कलचुरि वंश
द. नल वंश
उत्तर- अ

हाफ नदी का उद्गम स्थल कहा से है 

उत्तर- कांदावनी की पहाड़ी (मैकल श्रेणी) कबीरधाम जिला 

छत्तीसगढ़ का प्रथम शक्कर कारखाना भोरमदेव सहकारी शक्कर मिल कहाँ खोला गया?
अ. महासमुंद
ब. कोरिया
स. दुर्ग
द. कवर्धा
उत्तर- द

भोरमदेव किस स्थापत्य शैली का सुंदर उदाहरण है?
अ. चालुक्य शैली
ब. नागर शैली
स. द्रविड़ शैली
द. गोथिक शैली
उत्तर- ब

छत्तीसगढ़ की खजुराहो भोरमदेव किस जिले में स्थित है?
अ. दुर्ग
ब, कवर्धा
स. बिलासपुर
द. अम्बिकापुर
उत्तर- ब

मड़वा महल व छेरकी महल किसके समीप स्थित है? CGPSC 2019+VYAPAM 2016+17+22
अ. सिरपुर
ब. शिवरीनारायण
स. भोरमदेव
द. अन्य
उत्तर- स

छत्तीसगढ़ में नवीनतम् अभ्यारण्य बनाया गया है CG VYAPAM 2019
अ. सेमरसोत
ब. उदंती
स. अचानकमार
द. भोरमदेव
उत्तर- द

कवर्धा के पर्यटन स्थल

  • 1. बकेला (प्रसिद्ध जैन तीर्थ)
  • 2. सतखंडा महल
  • 3. कामटी (भगवान नरसिंह की मूर्ति)
  • 4. लोहारा बावली
  • 5. सरोधा दादर
  • 6. पीड़ा घाट
  • 7. बुखारी गुफा
  • 8. रामचुआ जलस्रोत

कवर्धा के अभ्यारण्य

  • भोरमदेव अभ्यारण्य
  • क्षेत्रफल – 165 वर्ग किमी CG PSC 2016
  • स्थापना – 2001
  • विशेष – राज्य में स्थापित नवीन अभ्यारण्य

मुख्य परियोजना –

  • 1. छीरपानी
  • 2. सुतियापाट
  • 3. बेहारखार
  • 4. कर्रानाला
  • 5. सरोदा जलाशय

कवर्धा की मुख्य नदियां 

1. हाफ नदी

  • उद्गम कांदावनी की पहाड़ी (मैकल श्रेणी)

2. बंजर नदी

  • उद्गम कांदावनी की पहाड़ी (मैकल श्रेणी)

दतराम गुफा  cg current 2022

देवसरा का खुबसूरत दतराम गुफा, देश का एकलौता ऐसा गुफा जो चोटी से जमीन के अंदर तक सीधा नीचे

कवर्धा जिला –  पंडरिया के देवसरा नामक गांव में दतराम  हैं। 

गुफा की विशेषता यह है

दतराम गुफा की खास बात है कि यहां असंख्य स्टेलेगटाइट व स्टेलेगमाइट से विभिन्न प्रकार की आकृति लिए हुए संरचनाएं बनी हुई। इनमें कई संरचनाएं नरकंकाल, शिवलिंग, शंख, अनेक प्रकार के पुष्प, नारियल, बिल्व पत्र, गणेश जी से मिलती आकृति के रूप में दिखाई देते हैं। यह पर्यटन विभाग के लिए शोध व सर्वेक्षण के लिए एक विशेष उदाहरण बनकर उभर सकता है। यह गुफा एक ओर लाखों वर्षों में निर्मित है तो वहीं दूसरी ओर बाहरी दुनिया के लिए अनजान सा बना हुआ है।

कवर्धा जिला परिचय 2022

जिला गठन06 जुलाई 1998 कवर्धा से कबीरधाम नाम में परिवर्तन
संभाग दुर्ग
शिक्षामात्स्यिकी महाविद्यालय कवर्धाएस के कृषि महाविद्यालय कवर्धानगर पालिका शारदा संगीत महाविद्यालय कवर्धा
जिला मुख्यालयकवर्धा
मातृ जिलाराजनांदगांव + बिलासपुर
सीमावर्ती जिले (3)1. मुंगेली, 2. बेमेतरा, 3. राजनांदगांव
सीमावर्ती राज्य (1)मध्यप्रदेश
तहसील (5)1. पंडरिया, 2. बोड़ला, 3. कबीरधाम, 4. सहसपुर लोहारा, 5. रेंगाखार
विकासखंड (4)1. पंडरिया, 2. बोड़ला, 3. कबीरधाम, 4. सहसपुर लोहारा
नगर पालिका परिषद (1)1. कवर्धा
विधानसभा क्षेत्र (2)1. कवर्धा, 2. पंडरिया
प्रमुख जनजातिबैगा, अगरिया
राष्ट्रीय राजमार्गNH 30, NH 130 (A) (पंडरिया-मुंगेली-बिलासपुर)
खनिज लौह अयस्क क्षेत्र + एकलामा  चेलिकलामा, चिल्फी घाटीबॉक्साइट भंडार क्षेत्र – बोरई दलदली 
उद्योग क्षेत्रहरिन छपराभोरमदेव शक्कर कारखानासरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखानाप्रदेश का प्रथम व देश का दूसरा शक्कर कारखाना प्रस्तावित
कवर्धा पिनकोड491995
ऑफिसियल वेबसाइटkawardha.gov.in

 फणीनाग वंश के प्रमुख शासक 

1. गोपाल देव 

  • गोपाल देव ने 1089 ई. ( 11 वीं शताब्दी ) में कवर्धा के चौरा गाँव नामक स्थान पर नागर शैली में “भोरमदेव मंदिर” का  निर्माण करवाया जो एक आदिवासी देव का मंदिर है ।
  • गोपाल देव कल्चुरी शासक पृथ्वीदेव I के अधीन शासन करते थे ।इसका उल्लेख छपरी से प्राप्त एक प्रतिमालेख से प्राप्त होता है । 

2. रामचंद्र देव 

  • रामचंद्र देव ने 1349 ई. में “मड़वा महल” का निर्माण करवाया था , जो मूलतः आदिवासी देवता “दूल्हा देव” का मंदिर है, यह छपरी ग्राम में स्थित है, इसके अतिरिक्त रामचन्द्र देव ने “छेरकी महल” का निर्माण करवाया ।
  • रामचंद्र देव का विवाह कल्चुरी वंश की राजकुमारी अम्बिका देवी से मड़वा महल में हुआ था, इसी कारण इसका नाम मड़वा महल पड़ा ।
  • कवर्धा महल की कलाकृति करने वाले “धर्मराज सिंह” थे , महल के प्रथम गेट को हाथी गेट कहा जाता है ।

3. मोनिंग देव 

  • मोनिंग देव इस वंश के अंतिम शासक थे, इन्हें रायपुर शाखा के कल्चुरी शासक “ब्रह्मदेव राय” ने पराजित किया था।

भोरमदेव

  • निर्माण – 1089 ई. (11वीं शताब्दी)
  • स्थान – ग्राम छपरी के निकट चौरागांव
  • शासनकाल – गोपाल देव (फणी नागवंशीय शासक)
  • द्वारा – लक्ष्मणदेव राय
  • शैली – नागर शैली
  • विशेष –
  • यह मंदिर मध्य प्रदेश के खजुराहो मंदिर के समतुल्य होने के कारण इसे छत्तीसगढ़ का खजुराहो कहते हैं।यहां प्रतिवर्ष भोरमदेव महोत्सव मनाया जाता है।

मड़वा महल

  • निर्माण – 1349 ई. (14वीं शताब्दी)
  • संस्थापक – रामचंद्रदेव
  • गर्भगृह – शिवलिंग

छेरकी महल

  • स्थान – भोरमदेव मंदिर के निकट
  • विशेष – मंदिर के गर्भगृह में बकरे की गंध आती है इसलिए इसे छेरकी महल कहा जाता है।

पचराही

  • यह पुरातात्विक स्थल है।
  • यह फणीनागवंश से संबंधित था।

कवर्धा के जलप्रपात

  • रानी दहरा जलप्रपात
  • गोदगोदा जलप्रपात (गिजर्रा नदी)

राज्य संरक्षित स्मारक

  • भोरमदेव मंदिर
  • मड़वा महल
  • छेरकी महल

कवर्धा जिला important question answer

  • कवर्धा 14 देशी रियासतों में से एक रियासत था।
  • बकरी प्रजनन प्रक्षेत्र – रामपुर (ठाठापुर), कबीरधाम।
  • बदरगढ़ की चोटी (1176 मीटर) मैकल श्रेणी की ऊँची चोटी।
  • प्रदेश में सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र (वृष्टिछांया प्रदेश – मैकल पर्वत श्रेणी के कारण)

कबीरधाम जिले में पर्यटन स्थल

  • भोरमदेव अभ्यारण्य, मड़वा महल, रानीदाह, छेरकी महल, पचराही, चिल्फी घाटी एवं सरीदा दादर।
  • निर्माता – महाराजा धरमराज सिंह
  • प्रथम गेट – हाथी दरवाजा

सरोदा जलाशय

यह जलाशय कवर्धा से 7 किलोमीटर दूर स्थित है। यह पर्यटकों के लिए पर्यटन स्थल है। यह स्थान सनसेट पाइंट के रूप में विकसित हो चुका है। इसका निर्माण वर्ष 1963 में किया गया था। इस जलाशय का निर्माण “उतानी नाला” को बांधकर किया गया है।

छीरपानी जलाशय

बोड़ला से 7 किमी दूरी पर छीरपानी जलाशय स्थित है।

सुतियापाट जलाशय

सहसपुर लोहारा ग्राम भैंसबोड़ में सुतियापाट जलाशय स्थित है। लोहारा से इसकी दूरी 18 किमी है। यह लोगों के लिए पर्यटन का अच्छा केंद्र माना जा सकता है।

सतखण्डा महल 

भोरदेव कि और से पश्चिम कि तरफ निकलने वाली सड़क पर जाने पर “हरमो” नामक एक गांव स्थित है, जिसमें एक पुराना इमारत है जिसे सतखण्डा महल के नाम से जाना जाता है। इमारत के वास्तुकला के आधार पर इसे एक किला भी कहा जा सकता है।

पीड़ा घाट ( Pidha Ghat ):वॉच टावर, कवर्धा

पीड़ा-घाट के केन्द्रीय स्थल को चिन्हित कर पारदर्शी कांच युक्त एक ऊँची मीनार (वॉच टावर) का निर्माण किया जा चुका है | जंगल के बीचों-बीच स्थित होने के कारण यह जगह शांति में खो जाने का शानदार अवसर प्रदान करता है।

बकेला जैन तिर्थ 

बकेला, पिंडारी तहसील मुख्यालय के 20 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम और पचराही से एक किलोमीटर कि दुरी पर स्थित है, जहां से 10 वीं शताब्दी में काले रंग की ग्रेनाइट पत्थर से बना जैन तीर्थंकर प्रभु पार्श्वनाथ की 51 इंच लंबी मूर्ति स्थापित है, जोकि 1978 में प्राप्त की गई थी। यहां जैन जैन तीर्थयात्रा विकसित किया गया है।  

कवर्धा जिला दर्शन GK यदि आपको पसंद आया तो नीचे कमेंट करे और शेयर करे

ये भी पढ़े 

भारत एवं विश्व का इतिहास सामान्य ज्ञान CLICK HERE

छत्तीसगढ़ व्यापम में पूछे गये प्रश्न 2003-2022 तक ClicK Here

छत्तीसगढ़ का सम्पूर्ण सामान्य ज्ञान CG MCQ Question Answer : Click Now

CG Vyapam Solved Paper 2011-2022 PDF CLICK HERE

ये भी पढ़े :

CGPSC Exam Solved Papers 2000- 2022 CLICK HERE

CGPSC Previous Year Question Paper 2003-2022 click here

Computer GK 2022 MCQ GK click here

internet से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न click here 

एंटीवायरस से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न click here 

मल्टीमिडीया  से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न click here 

प्रिंटर से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न click here  

Computer Memory से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न click here 

कम्प्यूटर इनपुट और आउटपुट डिवाइस से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न click here 

कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न click here

  1. कंप्यूटर ज्ञान PDF Download click here 
  2. Computer short notes CLICK Here
  3. My choice – Computer Notes PDF Download click here 
  4. computer g.k question with answer pdf click here 
  5. Free Basic Computer Notes PDF in English click here 
  6. Computer gk ebooks CLICK HERE
  7. Basic Computer Knowledge PDF in Hindi click here

ये भी पढ़े 

यदि आप लोगो को हमारा स्टडी मटेरियल (PDF) अच्छा लगता है तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook और Whatsapp में शेयर जरुर करें. और नीचे कमेन्ट करे | Thank You

1 thought on “कवर्धा जनरल नॉलेज | Kawardha District GK One Liner Question Answer”

Leave a Comment