CG TET Social Science 2022 Question Paper With Answer Key

CG TET Social Science Answer Key 2022 Released

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 मॉडल आंसर

CG VYAPAM TET Model Answer 2022

Exam Date 18 September 2022 (SET – A)

CG TET Samajik Adhyayan Question Paper With Answer Key 2022 (Paper -2)

CG TET Question Paper 2022 – Evening Shift

CG tet samajik adhyayan 2022 question Paper CLASS 6 से 8 th तक

CG TET सामाजिक विज्ञान Answer KEY 2022

CG TET Social Science Answer Key 2022 PDF DOWNLAOD – CLICK HERE

फ्री नोट्स – Join Telegram Channel Click Here

CG TET model answer 2022

अधिकतम अंक : 150 (Maximum Marks : 150 उत्तर अंकित करने का समय : 2.30 घंटे नोट: 1. 61-90 इस प्रश्न-पुस्तिका में निम्न भाग होंगे : (1) प्रथम भाग – बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र 1-30 (2) द्वितीय भाग – हिन्दी 31-60 (3) तृतीय भाग – अंग्रेजी (4) चतुर्थ भाग – सामाजिक अध्ययन 91-150

1. इस प्रश्न-पत्र में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं तथा परीक्षा की अवधि 2.30 मिनट है।
2. प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है तथा गलत उत्तर देने के लिए नकारात्मक अंक का प्रावधान नहीं है।

निर्देश : प्रश्नों का Answer CG VYAPAM के टीम द्वारा लिया गया है 150 प्रश्नों का आंसर

download pdf click here

CG TET Social Science Answer Key 2022 PDF

बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र 

PART-1 – Child Development and Pedagogy

1. वैयक्तिक विभिन्नताओं को समझने का प्रयत्न सबसे पहले किसके द्वारा किया गया? 

A. गाल्टन 

B. जेम्स ड्रेवर 

C. स्कीनर 

D. टॉयलर 

2. किसी बच्चे के समाजीकरण की प्रक्रिया में सामाजिक मूल्य और सामाजिक प्रतिमानों की संभावना किस पर निर्भर करती है?

 A. बच्चे के साथी समूह पर 

B. शारीरिक वृध्दि पर

C. बच्चे के व्यवहार पर

D. बच्चे के संवेग पर 

3. सिगमण्ड फ्रायड के अनुसार पुत्री में पिता के प्रति निम्नलिखित में से कौन-सी मानसिक ग्रंथि पाई जाती 

A. ईडीपस 

B. एलेक्ट्रा 

C. दोनों 

D. उपरोक्त में से कोई नहीं 

4. ऐसी भाषा को शिक्षा का माध्यम बनाना चाहिये 

A. जिस पर जनसाधारण का आधिपत्य हो 

B. जो समृध्द हो 

C. जो नौकरी के लिये उपयोगी हो 

D. जिससे अच्छा वातावरण बन सके 

5. विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के अध्ययन हेतू कौन-सी व्यूह रचना उपयुक्त होगी?

A. ज्यादा से ज्यादा बच्चों को कक्षा में चर्चा हेतू सम्मिलित करना 

B. अध्यापक द्वारा निर्देशन 

C. सहपाठियों द्वारा अनुशिक्षण तथा सहकारी अधिगम 

D. अध्यापक के लिये योग्यता आधारित समूहीकरण 

6. बालकों के बौध्दिक विकास की चार विशिष्ट अवस्थाओं को किसने बतलाया है? 

A. स्कीनर 

B. पियाजे

C. कोहलबर्ग 

D. एरिकसन

7. शिक्षा के स्तर को उच्च करने के लिये क्या किया जाना उचित है? 

A. अध्यापकों को उच्च वेतन देना 

B. पाठ्यपुस्तकों का सतत् मूल्यांकन 

C. पाठ्यक्रम में उचित संशोधन 

D. छात्रों का सतत् मूल्यांकन 

8. “शिशु के जन्म के कुछ समय बाद ही यह निश्चित किया जा सकता है कि भविष्य में उसका स्थान क्या है।”- यह परिभाषा किसकी है? 

A. रॉस 

B. एडलर 

C. रूसो 

D. वॉटसन

9. कौन-सा कथन मानव विकास के संबंध में गलत है? 

A. शक्ति और गति 

B. विकास पूर्वानुमेय होता है।

 C. प्रशिक्षक और अधिगम 

D. विकास सामान्य से विशिष्ट की ओर चलता है। 

10. सतत एवं व्यापक मूल्यांकन का उद्देश्य नहीं है? 

A. अध्यापन एवं अधिगम प्रक्रिया को शिक्षक केन्द्रित कार्यकलाप में बदलना 

B. बोधात्मक, भावात्मक कौशलों के विकास में मदद करना 

C. याद रखने पर बल देने के बदले सीखने की प्रक्रिया पर बल देना 

D. छात्रों के सीखने की प्रक्रिया एवं परिवेश के बारे में उपयुक्त निर्णय लेना 

11. श्रवण बाधित बच्चों के लिये शिक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में किसका नाम उल्लेखनीय है? 

A. एनी बेसेन्ट 

B. विलियम जोन्स

C. हेलेन केलर 

D. मारिया मॉन्टेसरी 

12. “अधिगम अनुभव के कारण हमारे मौलिक व्यवहार में संशोधन है।” अधिगम की यह परिभाषा निम्नलिखित में से किसने दी है? 

A. गेट्स तथा अन्य

B. काल्विन 

C. चार्ल्स स्कीनर 

D. आर. एस. वुडवर्थ 

13. बालकों में अधिकतम अधिगम प्रसार हेतु कौन-सा कारक आवश्यक है? 

A. कक्षा-कक्ष में कार्य की अधिकता

B. गृह-कार्य की अधिकता 

C. लेखन कार्य की अधिकता 

D. अध्ययन के प्रति वैयक्तिक रूचि 

14. “क्रिया की सफलता से संतोष एवं असफलता से असंतोष होता है।” यह थॉर्नडाइक के किस नियम को बतलाता है? 

A. अभ्यास का नियम 

B. प्रभाव का नियम 

C. तत्परता का नियम 

D. उपर्युक्त सभी 

15. सीखने के “अंत:दृष्टि सिध्दांत” को किसने बढ़ावा दिया?

A. पावलाव 

B. गेस्टाल्ट सिध्दांतवादी

C. जीन पियाजे 

D. वाइगोत्सकी 

16. किस तरह के प्रश्न सबसे अधिक उत्तम होते है? 

A. जो बच्चों का ध्यान आकृष्ट करने वाले हों 

B. जो सटीक हो 

C. पिछली परीक्षा में आ चुका हो 

D. समस्याप्रधान और हल ढूंढने में सहायता करें 

17. अभिप्रेरणा के स्वरुप में निम्नलिखित में से कौन से लक्षण सम्मिलित हैं? 

A. शक्ति संचालन 

B. परिवर्तनशीलता 

C. निरंतरता 

D. उपरोक्त सभी 

18. बुध्दि एवं व्यक्तित्व में वंशानुक्रम की 

A. महत्वपूर्ण भूमिका है 

B. नाममात्र की भूमिका है 

C. अपूर्वानुमेय भूमिका है 

D. आकर्षक भूमिका है

19. बुध्दि एवं बुध्दि परीक्षण के महत्व का निम्नलिखित में से किस कथन से पता चलता है? 

A. बुध्दि परीक्षण की भूमिका व्यावसायिक मार्गदर्शन में अहम होती है।

B. बुध्दि परीक्षणों द्वारा छात्रों को उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त किया जाता है। 

C. अनुसंधान के विभिन्न घटकों के चयन हेतू बुध्दि एक आधार होता है। 

D. उपरोक्त सभी 

20. जिन बच्चों के परिवार का वातावरण प्रजातांत्रिक होता है, वह अन्य बच्चों से अपेक्षाकृत ज्यादा होते 

A. शैक्षिक क्षेत्र में पिछड़े व्यक्तित्व वाले 

B. बहिर्मूखी और अधिक क्रियाशील वाले 

C. अन्त:मूखी व्यक्तित्व वाले 

D. कमजोर और क्रमक्रियाशील व्यक्तित्व वाले 

21. किसी समस्या पर चर्चा करने का अवसर जब विद्यार्थियों को समूह में दिया जाता है, तब उनके सीखने का क्रम 

A. स्थिर रहता है 

B. बेहतर होता है 

C. घटता है 

D. समान रहता है 

22. समावेशी कक्षा की विशेषता नहीं है 

A. वास्तविक तथा सतत आंकलन की व्यवस्था 

B. शिक्षक द्वारा आत्मीय एवं मित्रवत व्यवहार का प्रयोग 

C. अलग सहायक सामग्री का प्रयोग अलग अलग विषयों हेतू 

D. समग्र विद्यार्थी एक ही ज्ञान क्षमता वाले 

23. उच्च प्राथमिक स्तर पर एक अच्छे शिक्षक में सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता है 

A. पढ़ाने की उत्सुकता 

B. धैर्य और दृढ़ता 

C. विषयों के ज्ञान में दक्षता 

D. शिक्षण-पध्दतियों के ज्ञान की दक्षता 

24. यदि आपकी कक्षा का कोई विद्यार्थी विद्यालय में होने वाले हर गतिविधि के विषय में जानने को । उत्सुक रहता है, तो उसके विषय में आपके विचार होंगे

A. वह पिछड़ा विद्यार्थी है 

B. उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता 

C. वह सृजनशील विद्यार्थी है 

D. उस विद्यार्थी का मन खेल में रहता है 

25. वैयक्तिक तथा वातावरण से संबंधित कारकों का प्रभाव अधिगम पर किस अवस्था तक पड़ता है? 

A. पूर्व बाल्यावस्था 

B. किशोरावस्था 

C. बाल्यावस्था 

D. सम्पूर्ण जीवन 

26. बालकों के वर्गीकरण और उनके प्रमुख लक्षणों के जोड़े बनाइये 

बालकों का वर्गीकरण –  प्रमुख लक्षण 

i) प्रतिभाशाली ) निम्न बुध्दिवाले 

ii) रचनात्मक b) समस्यावाचक 

iii) पिछड़े हुये  c) औसत से पीछे 

iv) अधिगम अयोग्य d) अविष्कारक 

v) मानसिक रुप से मंद e) उच्च बुध्दि वाले 

A. (i)-e, (ii)-d, (iii)-c, (iv)-b, (v)-a 

B. (i)-e, (ii)-b, (iii)-c, (iv)-d, (v)-a 

C. (i)-d, (ii)-c, (iii)-b, (iv)-a, (v)-e 

D. (i)-d, (ii)-c, (iii)-b, (iv)-e, (v)-a M 

27. मूल-प्रवृत्तियों की संख्या संवेग के संबंध में कितनी है

A. 11

B. 10

C. 20

D. 14

28. छात्र को ‘क्या’ और ‘कितना’ पढ़ाया जाये, इस बात का निर्णय अध्यापक करता है। यह शिक्षा के किस सिध्दांत के अंतर्गत आयेगा? 

A. निश्चित उद्देश्य का सिध्दांत 

B. रुचि का सिध्दान्त 

C. नियोजन का सिध्दांत 

D. चयन का सिध्दांत 

29. सामान्यत: निबंधात्मक प्रश्नों का प्रयोग विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिये किया जाता है। इस प्रकार के प्रश्नों की खामियाँ होती हैं 

A. विश्वसनीयता एवं वस्तुनिष्ठता की कमी 

B. लेखन कौशल के जाँच के लिये सही नहीं होते 

C. इस प्रकार के प्रश्नों द्वारा पूरी तरह मूल्यांकन संभव नहीं हो पाता 

D. इन प्रश्नों से कल्पनाशीलता का विकास होता 

30. भाषा संबंधी योग्यता और बुध्दि-लब्धि में घनिष्ठ संबंध होता है, यह कथन है 

A. लॉवेल तथा मारकेल 

B. स्पाईकर तथा इरविन 

C. फिशर तथा लाम्बा 

D. टरमन

 HINDI PART 2  

31. किसी वाक्य अथवा अवतरण को ज्यों-का-त्यों लेने पर किस चिह्न का प्रयोग किया जाता है? 

A. लाघव विराम चिह्न

B. युगल उद्धरण चिह्न

C. एकल उद्धरण चिह्न 

D. हंसपद चिह्न 

32. आदर्श विद्यार्थी का कर्तव्य है कि वह अपने रहन सहन का स्तर साधारण रखे। उसे न तो फॅशन की ओर ध्यान देना चाहिए और न शरीर सजावट की ओर। विद्यार्थी को उच्च विचार रखने चाहिए। जिससे उसका मन पवित्र हो। आदर्श विद्यार्थी के लिए यह आवश्यक है कि वह विद्यालय के प्रत्येक कार्य में भाग ले। इससे उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। निम्न गद्यांश का उचित शीर्षक क्या होगा? 

A. विद्यार्थी और विद्यालय 

B. अच्छे विद्यार्थी के गुण 

C. विद्यार्थी और कर्तव्य 

D. विद्यार्थी की निर्भरता 

33. मोहन अभी आया है।’ वाक्य में क्रिया किस काल की है? 

A. आसन्न भूतकाल 

B. पूर्ण भूतकाल 

C. संदिग्ध भूतकाल 

D. सामान्य भूतकाल 

34. मुहावरा क्या होता है? 

A. शब्दांश 

B. पूर्ण वाक्य 

C. वाक्यांश 

D. इनमें से कुछ नहीं 

35. ‘स्पृश्य’ शब्द को विलोमार्थक बनाने के लिए किस उपसर्ग का प्रयोग करेंगे? 

A. अनु 

B. नि 

C. अ 

D. कु 

36. लेखन कौशल के मूल्यांकन का सर्वश्रेष्ठ तरीका है 

A. सुलेख 

B. प्रश्नों के उत्तर लिखना 

C. अनुभव लेखन 

D. श्रुतलेख 

37. क्रोधी’ शब्द क्या है? 

A. सर्वनाम 

B. क्रिया-विशेषण 

C. संज्ञा 

D. क्रिया 

38. ‘झिलमिल’ कौन सा शब्द है? 

A. विदेशी 

B. देशज 

C. तद्भव 

D. तत्सम 

39. ‘घड़ी में तोला घड़ी में माशा’ का अर्थ है 

A. व्यापार में मुनाफा और क्षणभर में नुकसान होना 

B. बहुत गुस्सैल व्यक्ति 

C. गलतफहमी होना 

D. जरा सी बात पर खुश और नाराज होना 

40. इनमें से अन्त:स्थ व्यंजन कौन सा है? 

A. श

B.  ठ

C. य 

D. ज 

41. ‘अट्टालिका’ का तद्भव रुप है 

A. अटल 

B. अटाला 

C. अटारी 

D. अटारा 

42. ‘अधजल गगरी छलकत जाय’ मुहावरे का अर्थ है 

A. गगरी का फूटा होना

B. झूठ बोलना 

C. शेखी बघारना 

D. अपरिपक्व व्यक्ति का बड़बोलापन 

43. अनुनासिक ध्वनि से युक्त शब्द कौन सा है? 

A. गंध 

B. संग 

C. भांति 

D. अंग 

44. ‘अभ्युदय’ शब्द में कौन सा उपसर्ग लगा है? 

A. अति 

B. अभि 

C. अप 

D. अधि 

45. ‘अपनाना’ शब्द क्रिया का कौन सा प्रकार है? 

A. कृदंत 

B. नामधातु क्रिया 

C. संयुक्त क्रिया 

D. प्रेरणार्थक क्रिया 

46. मौन पठन का मुख्य उद्देश्य है 

A. शांति के साथ पढ़ना 

B. गहन अर्थ ग्रहण करना 

C. चुपचाप पढ़ने का अभ्यास करना 

D. जल्दी-जल्दी पाठ खत्म करना

47. जग-जीवन में जो चिर-महान सौंदर्य पूर्ण औ सत्यप्राण मैं उसका प्रेमी बनूँ नाथ! जिसमें मानव-हित हो समान! उक्त पंक्ति में कवि ने चिर महान किसे कहा है?

A. ईश्वर को 

B. जो सत्य और सुंदर से संपूर्ण हो 

C. शक्ति को 

D. मानव-हित को 

48. ‘मुझे किस प्रकार का सर्वनाम है? 

A. मध्यम पुरुष 

B. अन्य पुरुष 

C. उत्तम पुरुष

D. इनमें से कोई नहीं 

49. “किताब का विशेषण रुप है 

A. किताबीय 

B. किताबका 

C. किताबनामा 

D. किताबी 

50. ‘कृपया बैठ जाइए’। कौन सा वाक्य है?

A. संकेतवाचक 

B. संदेहवाचक 

C. आज्ञावाचक 

D. विस्मयादिबोधक 

51. ‘तुम बालोद जाओ’ किस प्रकार का उपनाम है? 

A. संज्ञा उपवाक्य 

B. विशेषण उपवाक्य 

C. क्रिया विशेषण उपवाक्य 

D. इनमें से कोई नहीं 

52. यह पुस्तक रमा को दे दी। इस वाक्य में कौन सा कारक प्रयुक्त है? 

A. अपादान कारक 

B. संप्रदान कारक

C. संबंध कारक

D. अधिकरण कारक 

53. साहित्य का आधार जीवन है। इसी आधार पर साहित्य की दीवार खड़ी होती है। जीवन परमात्मा के सामने जवाबदेह है या नहीं, लेकिन साहित्य मनुष्य के सामने जवाबदेह है। साहित्य का आनंद जीवन के सभी आनंद से ऊँचा है। उसका आधार सुंदर और सत्य से मिलता है। वास्तव में सच्चा आनंद सुंदर और सत्य से ही मिलता है, उसी आनंद को दर्शाना उत्पन्न करना साहित्य का उद्देश्य है। इस गद्यांश में साहित्य का आधार क्या है? 

A. ऊँचे लक्ष्य की प्राप्ति 

B. लेखक बनाने का सपना 

C. सुंदर और सत्य को पाना 

D. रत्न और ऐश्वर्य की प्राप्ति 

54. ‘ढाक के तीन पात’ लोकोक्ति का सही अर्थ है 

A. एक वृक्ष की तीन पत्तियाँ 

B. स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होना

C. परिवर्तन करना 

D. स्थिति को उलझाकर रखना 

55. श्रवण कौशल से विद्यार्थी में क्या विकास होता है? 

A. बुध्दि का 

B. आनंद का 

C. याददाश्त क्षमता 

D. ध्वनियों के सूक्ष्म अंतर को पहचानने की क्षमता 

56. वाक्य में वचन संबंधी शुध्द वाक्य का चयन किजिए।

 A. तीन घटनाएँ घटित हुई 

B. तीनों घटना घटित हुई 

C. तीन घटना घटित हुई 

D. इनमें से कोई नहीं 

57. निम्नलिखित में से कौन विदेशी शब्द का उदाहरण  है? 

A. ऊँट 

B. खिड़की 

C. लोटा 

D. हलवाई 

58. लेखन करते समय टिप्पणी अथवा फुटनोट के लिए किस विराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है? 

A. तुल्यता सूचक चिह्न 

B. वर्जन चिह्न

C. कोष्ठक चिह्न

D. तारक-टिप्पणी चिह्न 

59. ‘महान्’ शब्द का स्त्रीलिंग क्या है? 

A. महिमा 

B. महान-नेत्री 

C. महानता 

D. महती 

60.’कबूतर’ का पर्यायवाची शब्द कौन सा है? 

A. कुक्कुट 

B. पारावात 

C. कोर 

D. हारिल

अंग्रेजी

PART 3 English

Read the following 

Passage & choose the appropriate options given for

Que. No. 61-70.The Critical Faculty is the most potent one in the human make-up. Its pervasiveness and force have not properly been recognized because like breathing, it is so much a part and parcel of human activity. The difference between a simpleton and an intelligent man, according to the man who is convinced that he is of the latter category, is that the former wholeheartedly accepts all things that he sees and hears while the latter never admits anything except after a most searching scrutiny. He imagines his intelligence to be a sieve of closely woven mesh through which nothing but the finest can pass. The critical sense is essential for keeping social transactions in a warm state. Otherwise life would become very dull and goody-goody. The critical faculty is responsible for a lot of give and take in life. It increases our awareness of our surrounding; it sounds dignified, no doubt, but it seems also to mean that we can watch someone else’s back better than our own! We never know our own defects till they are pointed out to us, and even then we need not accept them. We always question the bonafides of the man who tells us unpleasant facts. On the surface it is all very well to say, ‘I want an honest criticism; that will help me, not blind compliments. I wish people would mean it. 

61. The word simpleton means 

A. Foolish

B. Intelligent 

C. Simple 

D. Drunkard •

62. We always question the bonafides of the man who tells us unpleasant facts. The word in italics bonafides is used as 

A. Clause 

B. Noun

C. Adjective 

D. Preposition 

63. Its pervasiveness and force have not properly been recognized because like breathing, it is so much a part and parcel of human activity. The word in italics pervasiveness is used as 

A. Adjective 

B. Noun 

C. Conjunction 

D. Adverb 

64. The self-defined intelligent man defines himself on the basis of 

A. His obvious divergence from the simpleton 

B. His superior intelligence as a whole 

C. His possession of the critical faculty 

D. His heightened awareness of his surroundings 

65. People who solicit others’ opinions (about themselves) generally want

A. Effusive compliments 

B. Honest criticism 

C. Harsh facts 

D. Precise feedback 

66. What, according to the writer, is the essential link between breathing and the critical faculty? 

A. Both are required in social relations 

B. Both are exercised by human beings 

C. Both grow with age 

D. Both stop with death

67. The negative side of the critical faculty is that 

A. It makes us critical of others 

B. It makes us critical of ourselves 

C. It sounds dignified but it is not actually so 

D. It is a tool for creating classificatory division 

68. The difference between a simpleton and an intelligent man, according to the man who is convinced that he is of the latter category, is that the former wholeheartedly accepts all things that he sees and hears while the latter never admits anything except after a most searching scrutiny. The word in italics simpleton is used as 

A. Noun 

B. Adjective

C. Pronoun 

D. Adverb

69. He imagines his intelligence to be a sieve of closely woven mesh through which nothing but the finest can pass. The word mesh means 

A. Material that is like a net 

B. Material that is like plastic 

C. Material that is like cotton 

D. Material that is like a glass 

70. The critical faculty is defined as the ‘most potent one in human make-up’ because 

A. It is all pervasive and powerful 

B. It separates the simpleton from the intelligent man 

C. It is a help in social transactions 

D. All of the above 

Read the following Poem & choose the appropriate options given for Que. No. 71-75. 

The Laburnum top is silent, quite still In the afternoon yellow, September sunlight, A few leaves yellowing, 

all its seeds fallen. Till the goldfinch comes, with a twitching chirrup A suddenness, 

a startlement, at a branch end. Then sleek as a lizard, and alert, and abrupt, 

She enters the thickness, and a machine starts up Of chitterings, and a tremor of wings, and trillings The whole tree trembles and thrills. It is the engine of her family. She stokes it full, then flirts out to a branch-end . 

Showing her barred face identity mask. Then with eerie delicate whistle-chirrup whisperings She launches away, towards the infinite And the laburnum subsides to empty. 

71. What has happened to the seeds of the laburnum (tree)? 

A. All the seeds of the laburnum (tree) have dried 

B. All the seeds of the laburnum (tree) have fallen 

C. All the seeds of the laburnum (tree) have germinated

D. All of the above

72. With whom has a goldfinch been compared in sleekness? 

A. Snake

B. Lizard

C. Snail

D. Alligator 

73. Then with eerie delicate whistle-chirrup whisperings The word eerie means 

A. Strange 

B. Simple 

C. Normal 

D. Assuring 

74. Of chittering’s, and a tremor of wings, and trillings. 

The word tremor means 

A. Shrilling sound 

B. Sudden sound 

C. Shaking movement 

D. Steadiness 

75. How does the goldfinch come? 

A. The goldfinch comes silently 

B. The goldfinch comes alone 

C. The goldfinch comes with twitching chirrup

D. All of the above 

76. Which of the following is not one of the criteria for assessing speaking ability, as suggested by Bird and Dennison (1987) in their four-point scale? 

A. Pronunciation, use of vocabulary and fluency 

B. Response to the task with limited communication 

C. Grammatically correct structures 

D. Ability to take initiative where required and go beyond a basic response

77. Miss Ranjana tells stories to her learners in the class. She asks some questions during the story. It is 

A. While-listening activity  

B. Instructional checking question 

C. For the sake of it 

D. To control the class discipline 

78. Match the columns correctly B I. Descriptive i. Taking a point writing of view and supporting it II. Narrative ii. Sequencing of writing events and happenings III. Argumentative iii. Of objects, writing people, events, processes etc. IV. Persuasive iv. Getting readers writing to change their views Which of the following is the correct answer 

A. 1-111, II-ii, III-i, IV-iv 

B. I-iii, II-iv, III-ii, IV-i 

C. I-iv, II-111, III-I, IV-ii 

D. I-ii, II-i, III-111, IV-iv 

79. Which of the following is not true about the cognitive school of language learning? 

A. Learners need exposure to the language 

B. Human beings are born with an in built device in their brains which helps them in discovering the underlying rules of the language 

C. Learners must be corrected as soon as they make mistake in order to avoid fossilization 

D. For them language learning is exposure to the language, hypotheses formation, confirmation of the hypotheses or re-formulation of the hypotheses 

80. Surekha’s family speaks Odiya and her neighbours speak Chhattisgarhi. With the passage of time she speaks Odiya and Chhattisgarhi both fluently. Now, in the light of the above phenomenon, which statement is correct?

 A. She acquired Odiya and learned Chhattisgarhi 

B. She learned Odiya and acquired Chhattisgarhi 

C. She acquired both the languages 

D. She learned both the languages 

सामाजिक अध्ययन 

91. सम्राट अशोक ने पहली धर्म-यात्रा निम्नलिखित स्थान पर की थी 

A. बोधगया 

B. सारनाथ 

C. पावापुरी 

D. लुम्बिनी 

92. अकबर ने अपने शासन के 24 वें वर्ष पैमाइश पर आधारित नयी राजस्व व्यवस्था प्रारम्भ की थी, उसका नाम था? 

A. इलाही व्यवस्था 

B. इक्ता व्यवस्था 

C. मुक्ताई व्यवस्था 

D. दहसाला

93. निम्नलिखित किस संत को गौरांग महाप्रभु’ कहा जाता था?

A. तुकाराम 

B. तुलसीदास 

C. चैतन्य 

D. वल्लभाचार्य 

94. मुसलमान प्रजा का इस्लाम नियम के अनुसार सदाचार का निरिक्षण करने वाला मुगल अधिकारी था

A. काज़ी-उल-कुज़ात 

B. उलेमा 

C. मुहतासिब 

D. दीवान-ए-सआदत 

95. सूफी संत शेख अहमद सरहिन्दी किस सूफी सम्प्रदाय के थे? 

A. नक्शबंदी

B. कादिरी 

C. चिश्ति 

D. अहमदिया 

96. किस मराठा पेशवा ने अंग्रेजों के साथ बासीन की संधि 1802 में की थी? 

A. रघुनाथ राव 

B. बाजीराव द्वितीय 

C. माधवराव द्वितीय 

D. बालाजी 

97. 1857 के विप्लव को इंग्लंड के किस नेता ने सुनियोजित एवं सुसंगठित प्रयत्नों का परिणाम बतलाते हुये एक राष्ट्रीय विद्रोह’ कहा था? 

A. डिजरायली 

B. ग्लेडस्टोन 

C. लायड जार्ज 

D. राबर्ट पील 

98. सुप्रीम कोर्ट ने कार्य स्थल में महिलाओं के छेड़-छाड़ को मौलिक अधिकारों का हनन का अपराध मानने वाला विशाखा दिशा निर्देश कब जारी किया गया? 

A. 1998 

B. 1997 

C. 2001 

D. 2003 

99. 1857 के विप्लव के पश्चात ईस्ट इंडिया कम्पनी की सत्ता समाप्त कर, ‘क्राऊन’ की सत्ता की स्थापना की घोषणा कब की गयी थी? 

A. अप्रैल 1858 

B. जून 1858

C. नवम्बर 1857 

D. अगस्त 1858 

100. ब्रिटिश कालीन भारत में जाति-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कारकों में निम्नलिखित कारक नहीं था 

A. औद्योगिकरण 

B. पाश्चात्य सभ्यता 

C. जाति पंचायत 

D. अंग्रेजी शिक्षा

101. कौटिल्य के अर्थशास्त्र के अनुसार क्षेत्रक’ किसे कहा जाता था? 

A. सैनिक 

B. भूस्वामी 

C. सीमा रक्षक 

D. पुरोहित 

102. निम्नलिखित अधिनस्थ राजपूत राज्य का अकबर के साथ कोई वैवाहिक संबंध नहीं था

A. जैसलमेर 

B. बिकानेर 

C. बांसवाड़ा 

D. आमेर 

103. वैदिक साहित्य के अनुसार विद्यार्थी जीवन समाप्त होने पर कौन सा संस्कार होता था? 

A. चार प्रतिज्ञा 

B. उपनयन 

C. जातकर्म 

D. समावर्तन 

104. सूफी धर्म में ईश्वर से एकात्म प्राप्त करने के साधनों मे एक है ‘समा’, इसका अर्थ होता है 

A. उपवास

B. संकीर्तन 

C. ध्यान 

D. भेद-भाव रहित

105. आधुनिक भारत में नगरीकरण प्रक्रिया के विकास में निम्नलिखित कारण नहीं माना जाता है

A. सांस्कृतिक परम्परा 

B. व्यापारिक केंद्र 

C. संचार माध्यमों का विकास

D. कृषि में नवीन प्रयोग 

106. निम्नलिखित स्थान में प्राप्त संस्कृती हड़प्पा युगोत्तर संस्कृती है 

A. बेलन घाटी संस्कृति 

B. क्वेटा घाटी संस्कृति 

C. झुकर संस्कृति 

D. सोतका कोट संस्कृति 

107. निम्नलिखित में से किस राजा ने दक्षिण-पूर्वी एशिया के मलाया में भारतीय साम्राज्य की स्थापना की थी? 

A. समुद्रगुप्त

B. शैलेन्द्र 

C. कनिष्क 

D. महेन्द्र 

108. ऋग्वेद में दस राजाओं के संघ के साथ युध्द करने वाले किस राजा का नाम आता है?

A. इंद्र 

B. सुदास 

C. भरत 

D. वैशवा 

109. पंचतंत्र का फारसी भाषा में अनुवाद करने वाले लेखक का नाम है 

A. बदायुनी 

B. अबुल फज़ल 

C. दारा शिकोह 

D. फैज़ी 

110.  मुक्ति का साधन भक्ति’ मार्ग बतानेवाले भक्ति आंदोलन के प्रथम संत का नाम था 

A. रामानन्द 

B. कबीर

C. निम्बर्काचार्य 

D. रामानुज 

111. ईस्ट इंडिया कम्पनी ने समकक्षता के सिध्दांत पर भारतीय रियासतों के साथ समझौता किया था, इस नीती को क्या कहा गया था? 

A. सुरक्षा घेरे की नीति 

B. समानता एवं संघर्ष की नीति

C. समानता एवं पार्थक्य नीति 

D. संघ की नीति

112. भारत में बालश्रम नीति के क्रियान्वयन के लिये ‘बालश्रम उन्मूलन प्राधिकरण’ कब बनाया गया? 

A. 1994 

B. 1987 

C. 1978 

D. 1974 

113. ईस्वी सन् 453 गुप्तकाल में जैन धर्म की धर्म सभा किस स्थान में हुई थी?

 A. कन्नौज 

B. प्रयाग 

C. अमरावती 

D. वल्लभी 

114. सम्राट अशोक के इतिहास जानने का मुख्य स्त्रोत अभिलेख है, उसके अरमाइक भाषा के कितने अभिलेख प्राप्त है? 

A. 5 

B. 7 

C. 1 

D. 3 

115. राष्ट्रपति की उच्चतम न्यायालय से सलाह करने की शक्ति का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में है? 

A. अनुच्छेद 124 

B. अनुच्छेद 143 

C. अनुच्छेद 134 

D. अनुच्छेद 164 

116. भारत के संविधान के उद्देश्यों में से एक ‘आर्थिक न्याय’ का उल्लेख किया गया है 

A. प्रस्तावना तथा मौलिक अधिकारों में 

B. प्रस्तावना तथा राज्य के नीति-निर्देशक सिध्दांतो में 

C. मौलिक अधिकारों तथा राज्य के नीति-निर्देशक सिध्दांतो में 

D. उपरोक्त में से कोई नहीं 

117. राज्य सभा के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार करे

  • I) राज्य सभा एक निरन्तर चलने वाली संस्था है।
  • II) इसके एक चौथाई सदस्य हर दूसरे वर्ष सेवानिवृत्त होते है।
  • III) राज्य सभा के सदस्यों की पदावधि छह साल की होती है। 

A. कथन I और II सही है। 

B. कथन I और III सही है। 

C. कथन II और III सही है 

D. सभी कथन सही है।

118. राज्यपाल के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार किजिए I) वह अपना त्यागपत्र राज्य के मुख्य न्यायधीश को प्रस्तुत करता है। II) उसकी आयु कम से कम 35 वर्ष की होनी चाहिए। III) उसकी परिलब्धियों, भत्तों और विशेषाधिकारों का निर्धारण, राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है। उपर्युक्त में से गलत कथन है 

A. I और II 

B. II और III 

C. I, II और III

D. सभी कथन सही है। 

119. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए – I) संविधान के तीसरे भाग में छह मौलिक  अधिकारों का उल्लेख किया गया है। II) मूल संविधान में मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख नहीं किया गया है। 

A. कथन I सही है। 

B. कथन II सही है। 

C. कथन I और II दोनों सही है। 

D. दोनों ही कथन गलत है। 

120. निम्नांकित में से कौन सी समिति केवल निचले सदन की है?

 A. आश्वासन समिति 

B. प्रत्यायोजित विधान संबंधी समिति 

C. लोक उपक्रम समिति 

D. प्राक्कलन समिति 

121. ऐसा मुल अधिकार जो विदेशीयों को भी प्राप्त है 

A. लोक नियोजन के विषय में अवसरों की समता। 

B. अपराधों के लिए दोषसिध्दी के संबंध में संरक्षण। 

C. अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना और प्रशासन का अधिकार। 

D. वाक्, अभिव्यक्ति, शांतिपूर्ण सम्मेलन, निर्बाध विचरण एवं निवास तथा संघ बनाने की स्वतंत्रता। 

122. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में सांविधानिक उपचारों के अधिकार का उल्लेख है? 

A. अनुच्छेद 32

B. अनुच्छेद 31 

C. अनुच्छेद 30 

D. अनुच्छेद 34 

123. निम्नांकित में से कौन सी भू-आकृति नदी द्वारा बनायी जाती है?

  • I) गॉर्ज
  • II) कैन्यन
  • III) गोखुर झील

 A. I एवम III 

B. I एवम II

C. II एवम III 

D. I, II एवम III

124. भारत का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है 

A. महाराष्ट्र

B. बिहार 

C. केरल 

D. उत्तर प्रदेश  

125. ओजोन की पर्त वायुमण्डल में किस स्तर पर पायी जाती है? 

A. क्षोभमण्डल 

B. समताप मण्डल

C. तापमण्डल 

D. आयनमण्डल 

126. “गज किला छत्तीसगढ़ में कहाँ स्थित है? 

A. जशपुर 

B. बस्तर 

C. रतनपुर 

D. मैनपाट 

127. एशिया की सबसे बड़ी इमली मंडी कहाँ है?

A. जगदलपुर 

B. सरगुजा 

C. राजनांदगांव 

D. सराईपाली 

128. निम्नांकित में से किसे “अश्व अक्षांश” भी कहते हैं? 

A. विषुवत रेखीय कम दाब की पेटी 

B. उपोष्णकटिबंधीय उच्चदाब की पेटी 

C. उपध्रुवीय कम दाब की पेटी 

D. ध्रुवीय उच्च वायु दाब की पेटी 

129. इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज (IES) नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित उद्योग रत्न अवार्ड’ किसे प्रदान किया गया है? 

A. प्रेम सागर मिश्रा 

B. प्रेम रतन मिश्रा 

C. प्रेम साय मिश्रा 

D. प्रेम सिंग मिश्रा 

130. ‘सेमरसोत’ अभ्यारण्य कहाँ स्थित है? 

A. बीजापुर

B. जशपूर 

C. सरगुजा 

D. कवर्धा 

131. महारानी वासटा द्वारा स्थापित सिरपुर के (विष्णु मंदिर) लक्ष्मण मंदिर की प्रशस्ति रचना किसने कि थी? 

A. कवि नारायण 

B. कवि ईशान 

C. कवि तेज बांधव 

D. कवि रेवाराम 

132. भारत की मुख्य पर्वत श्रेणीयों व उनके सबसे ऊँचे शिखर को सुमेलित कीजिए: 

a) अरावली पर्वत I) अनाईमुढ़ी

 b) नीलगिरि पर्वत II) गुरु शिखर 

c) सतपुड़ा श्रेणी III) डोडा बेटा 

d) पश्चिमी घाट IV) धूपगढ़

 A. a-I, b-II, c-III, d-IV 

B. a-IV, b-III, c-II, d-I 

C. a-II, b-III, c-IV, d-I 

D. a-III, b-II, C-I, d-IV 

133.  ‘भूमकाल का विद्रोह’ किस सन् में हुआ था? 

A. 1900 

B. 1910 

C. 1915 

D. 1920 

134. चिंगरापगार’ जलप्रपात कहाँ स्थित है? 

A. बस्तर 

B. रायपुर 

C. गरियाबंद 

D. सिरपुर 

135. निम्न में से किस साहित्यकार को “छत्तीसगढ़ के विद्यासागर” की संज्ञा दी जाती है? 

A. हरि ठाकूर 

B. नंद किशोर तिवारी 

C. पं. रामदयाल तिवारी

D. पं. लोचन प्रसाद पांडेय  

136. भारत के कौन-कौन से राज्य चीन की सीमा से लगे हुए है?

A. अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर 

B. सिक्किम, मणिपुर, पं. बंगाल 

C. अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश 

D. अरुणाचल प्रदेश, असम, पं. बंगाल  

137. लेटरेटिक या लेटराइट मिट्टी को स्थानीय भाषा में कहते है 

A. भाटा 

B. कन्हारी 

C. दोमट

D. मटासी

138.  लोकगीत “लेजा”, छत्तीसगढ़ के मुख्यत: कौन-से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में गाया जाता है?

 A. सरगुजा

 B. कोरिया

C. जशपुर

 D. बस्तर 

139. भारत का पहला परमाणु ऊर्जा संयत्र है 

A. तारापुर 

B. कलपक्कम 

C. रावतभाटा 

D. काकरापार 

140. मोहो असम्बध्दता पायी जाती है 

A. भूपटल एवम मेण्टल के बीच 

B. मेण्टल और कोर के बीच 

C. बाह्य एवम आंतरिक कोर के मध्य 

D. वायुमण्डल और स्थलमंडल के बीच 

141. आपने देखा कि छात्र सामाजिक विज्ञान की कक्षा में पूर्वाग्रह प्रदर्शित करते हैं। आपकी सबसे उपयुक्त प्रतिक्रिया क्या होगी? 

A. अध्याय को करीब लाएं 

B. सामाजिक वास्तविकता के आयामों पर चर्चा का आयोजन करें 

C. इन टिप्पणियों पर ध्यान न दें 

D. छात्रों को फटकारें 

142. क्या उपयोग करने की अनुशंसा की जाती है, जब किसी पाठ्यक्रम के विषय या क्षेत्र में बहुत अधिक जानकारी होती है? 

A. व्याख्यान विधि 

B. पूछताछ आधारित विधि 

C. सहकारी विधि 

D. असाइनमेंट विधि 

143. कक्षा प्रबंधन की वह तकनीक जिसमें शिक्षक एक अनियंत्रित छात्र को शेष कक्षा से हटाकर नकारात्मक व्यवहार को दंडित करता है, कहलाती है 

A. विलुप्त होने की तकनीक 

B. संतृप्ति तकनीक 

C. टाइम आउट तकनीक 

D. शारीरिक दंड 

144. समूह परियोजनाओं का काम क्या विकसित करने में मदद करता है? 

A. मजबूत इंट्रा-ग्रुप प्रतियोगिता 

B. उपलब्धि की व्यक्तिगत भावना 

C. सहयोग और समस्या समाधान कौशल

D. उपरोक्त सभी 

145. कक्षा में व्यावहारिक शिक्षा के विचार का अर्थ है कि शिक्षा किस पर लागू होनी चाहिए? 

A. अभ्यास 

B. समाज 

C. अमूर्त ज्ञान 

D. असली दुनिया

146. एक शिक्षक को सामाजिक विज्ञान पढ़ाते समय किस पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करना चाहिए? 

A. विवरण याद रखने पर ध्यान दें। 

B. तथ्यों, मूल्यों और पैटर्न पर ध्यान दें। 

C. केवल तथ्यों पर ध्यान दें, लेकिन मूल्यों पर नहीं। 

D. केवल मूल्यों पर ध्यान दें, तथ्यों पर नहीं। 

147. परियोजना पध्दति किसके व्यावहारिक दर्शन पर आधारित है? 

A. जॉन डेवी 

B. स्टीवेन्सन 

C. किलपैट्रिक 

D. मार्कर 

148. निम्नलिखित में से कौन सी सामाजिक विज्ञान में नई अवधारणा है?

A. तथ्यात्मक जानकारी का संचय 

B. सामाजिक रीति-रिवाजों का अध्ययन 

C. मानव संबंधों और समाज की बेहतरी का अध्ययन 

D. अंतरराष्ट्रीय संबंधों का अध्ययन  

149. छात्रों की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने के लिए उपयोग की जाने वाली स्कोरिंग गाइड को कहा जाता है 

A. रूब्रिक 

B. चेकलिस्ट 

C. इन्वेंटरी 

D. रेटिंग स्केल 

150. नया पाठ्यक्रम शुरु किया जाना चाहिए 

A. अचानक 

B. लगातार 

C. धीरे-धीरे 

D. अपेक्षाकृत 

हिन्दी से संबंधित Exam पुछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

  1. हिन्दी व्याकरण के 300 प्रश्न – click here
  2. हिंदी व्याकरण : संधि MCQ Practice सेट click here
  3. हिंदी तत्सम तद्भव gk quiz – click here
  4. हिंदी पर्यायवाची शब्द MCQ quiz – click here
  5. हिंदी रचना और रचयिता – MCQ के प्रश्न – click here
  6. हिंदी वाक्य के प्रकार quiz – click here
  7. पर्यायवाची शब्द MCQ Practice Quiz CLICK HERE
  8. हिंदी व्याकरण से संबंधित प्रश्न click here
  9. हिंदी व्याकरण समास MCQ Practice Set- click here
  10. हिंदी वर्णमाला वस्तुनिष्ट प्रश्न – click here

फ्री नोट्स – Join Telegram Channel Click Here

  1. पर्यावरण MCQ GK – click here
  2. पर्यावरण प्रदूषण MCQ GK – click here
  3. पर्यावरण जलवायु परिवर्तन MCQ GK – click here
  4. पर्यावरण मृदा प्रदूषण MCQ GK – click here
  5. पर्यावरण प्लास्टिक प्रदूषण MCQ GK – click here
  6. पर्यावरण GK imp – question coming soon

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र सामान्य ज्ञान 2022 क्लिक करे

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र प्रैक्टिस सेट 2022 क्लिक करे

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र मॉडल पेपर 2022 क्लिक करे

फ्री नोट्स – Join Telegram Channel Click Here

1 thought on “CG TET Social Science 2022 Question Paper With Answer Key”

Leave a Comment