Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

महिला पर्यवेक्षक के कार्य | Mahila Supervisor Ka Kya Kaam Hota Hai

महिला पर्यवेक्षक का क्या काम होता है | Mahila Supervisor Ka Kya Kaam Hota Hai

महिला पर्यवेक्षक कार्य क्या है ? | Paryavekshak Karya Kya Hai

महिला सुपरवाइजर का कार्य क्या होता है

महिला पर्यवेक्षक परीक्षा की तैयारी कैसे करे Click Here

फ्री नोट्स – Join Telegram Channel Click Here

सुपरवाइजर का कार्य क्या होता है ? » Mahila Supervisor Ka kya kaam hota hai in hindi

सुरक्षा पर्यवेक्षक की ड्यूटी क्या है ?

पर्यवेक्षक क्या होता है ?

सुपरवाइजर का कार्य क्या होता है ?

हिला पर्यवेक्ष सुपरवाइजर का सिलेबस क्या है

इन सब सवालों का जवाब मै आपको निचे दे रहा हू

महिला पर्यवेक्षक( सुपरवाइजर ) के कार्य 

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र सर्वेक्षण करने, परिवारों की सूची बनाने, लक्ष्य समूह को पहचानने, ग्रामों में जन्म एवं मृत्यु का रिकार्ड (अभिलेख) तैयार करने तथा लाभ पाने वाले व्यक्तियों की सूची बनाने में सहायता एवं मार्गदर्शन करना..
  • कुपोषित और बीमार बच्चों को पहचानने बच्चों की सही आयु एवं भार का अनुमान लगाने में तथा मार चार्ट में सही उम्र लिखने ।
  • साधारण दवाओं के बांटने में गंभीर दशा वाले बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भेजने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिवन.और मार्गदर्शन करना.
  • आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित क्षेत्र भ्रमण द्वारा निरीक्षण करना. ग्राम परियोजना और समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का महीने में
  • कम से कम एक बार एवं आदिवासी/ पहाडी क्षेत्रों का 6 सप्ताह में कम से कम एक बार दौरा/निरीक्षण करना.
  • घर-घर जाने परिवारों से संपर्क करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहायता करना.
  • सरल व शिक्षाप्रद संदेश, स्वास्थ्य तथा पोषाहार शिक्षा से संबंधित प्रचार सामग्री का उपयोग करना. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की
  • पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम संचालित करने में सहायता करने में सहायता करना.
  • समय-समय पर प्रत्येक आंगनबाडी केन्द्रों पर रिकार्ड (अभिलेख) पंजियों शेष माल तथा वस्तुओं की जांच करना और इस संबंध में उन्हें समय-सयम पर सुझाव व निर्देश देना.
  • प्रतिमाह एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आई.सी.डी.एस.) योजना की प्रगति का पुनरावलोकन कर और क्रियात्मक समस्याओं पर चर्चा और विचार करने और उनका समाधान करने के लिए कर्मचारियों की मासिक बैठक बुलाना.
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर पर महिला मंडल तथा समन्वय समिति बनाने और चलाने में सहयोग देना तथा स्थानीय स्त्रोतों द्वारा कार्यक्रम के रिक्त स्थानो की पूर्ति करने में सहयोग देना.
  • एक तरफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व परियोजना अधिकारी, के बीच संबंध स्थापित करना व दूसरी ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच सम्पर्क सूत्र के रूप में कार्य करना.
  • परियोजना अधिकारी को (सी.डी.पी.ओ.) परियोजना, प्रशासन तथा कार्यक्रम को क्रियान्वित करने में सहयोग देना.
  • . आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कराना द विभिन्न सेवाओं द्वारा लाभ पाने वाले
  • व्यक्तियों की सूची के सही होने की जाँच करना और इन सेवाओं के सही वितरण की देखरेख करना
  • मासिक प्रगति प्रतिवेदन, कार्यकर्ता से संकलित कर सेक्टर वार तैयार कर परियोजना अधिकारी को प्रतिमाह निर्धारित तिथि तक उपलब्ध कराना.
  • गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों तथा खतरे की सीमा वाली माताओं के घर गृह भेंट देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और माताओं को इस संबंध में सही देखभाल का मार्गदर्शन देना,
  • पर्यवेक्षक, महिला स्वास्थ्य निरीक्षिका (एलएच.वी.) के साथ मिलकर सप्ताह में एक बार एक आंगनबाड़ी केन्द्र का दौरा करना.
  •  आंगनबाड़ी केन्द्रों में शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा का अवलोकन करना तथा यह देखना कि साप्ताहिक समय-सारणी का अनुपालन किया जा रहा है या नहीं तथा कार्यकर्ता को इस संबंध में आवश्यक निर्देश एवं मार्गदर्शन देना.
  • जिन बच्चों के टीके नहीं लगे हैं, उनकी संख्या का पता लगाकर बाल विकास परियोजना अधिकारी को सूचित करना.
  • खाद्य सामाग्री का भण्डारण भोजन तैयार करने की व्यवस्था तथा पूरक पोषाहार, दवाईयों, शाला पूर्व शिक्षा के लिए जरूरी सामाग्री, रजिस्टरों तथा रिकार्डो आदि जैसी चीजों के स्टॉक की जाँच करना तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी को कमियों के बारे में बताना.
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों की निजी तथा कार्य संबंधी समस्याओं का पता लगाना, इन समस्याओं को सुलझाने में उनका मार्गदर्शन करना तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी को कमियों के बारे में बताना.
  • संबंधित महिला स्वास्थ्य परिचारिका (एल.एच.बी.) तथा सहायक परिचारिका दाई (ए.एन.एम) की सहभागिता के साथ अपने
  • मंडल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठकों का आयोजन करेगी.
  • पर्यवेक्षक निर्धारित प्रारूप में एक डायरी रखेगी जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र के दौरे के समय किए गए काम का रिकार्ड रखेगी और अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ियों की जनसंख्या, गर्भवती और दूध पिलाने वाली माताओं की संख्या, विभिन्न सेवाओं के
  • लाभार्थियों की संख्या, गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की संख्या आदि के आंकड़े रखेगी.
  • समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपे गए कार्यों का सम्पादन करना.
  •  पर्यवेक्षक, परियोजना मुख्यालय की मासिक बैठक में निम्नलिखित बिन्दुओं पर परियोजना अधिकारी की सहायता करेगी

जो इस प्रकार है

  1. अपने मंडल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मानदेय का भुगतान करना.
  2.  अपने मंडल की कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के छुट्टी पर जाने की स्थिति में इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करना.
  3. अपने मंडल की अगले महीने के बैठक की तिथि आपसी सुविधा के अनुसार तय करना.
  4.  बैठक में अपने मंडल की किसी खास घटना, समस्या या उपलब्धि की सूचना देना.
  5.  परियोजना कार्यलय में सामाग्री जारी कराके आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देना.

.

मेरा नाम गौतम मरकाम है मै CG कवर्धा से हु मेरा ALLGK कोचिंग क्लास है और मैं एग्जाम की तैयारी ऑनलाइन फ्री में करवाता हु, साथ सरकारी नौकरी और प्राइवेट नौकरी की जानकारी लोगो को देता हु अपने वेबसाइट और टेलीग्राम के माध्यम से

18 thoughts on “महिला पर्यवेक्षक के कार्य | Mahila Supervisor Ka Kya Kaam Hota Hai”

  1. Mahila supervisor ka form boys bar sakte h..na rajasthan me aur kya home district mil jata h..kya please reply

    Reply
  2. Sir mujhe paryavechak ka tayari krna h isi saal to best books list chahiye agr aap mujhe kon si book best h btaenge to meri bahut help ho jaegi , plzz sir sbhi sabject ki best books list de dijiye

    Reply
      • Sir kisme bheje ho books list me apke telegram group me bi hu , sir sacchi books se kuch n aata fir me tayari kaise kru , grajuesion is saal complete hogya h ,. Iss saal hi selection hona jaruri h mera

        Reply

Leave a Comment