मध्यकालीन भारत का इतिहास UPSC Solved Paper 1995-2024

By Gautam Markam

Updated on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मध्यकालीन भारत का इतिहास 24 वर्षों का UPSC IAS IPS प्रश्न (1995-2022) तक

madhyakalin bharat ka itihas solved paper

मध्यकालीन भारत का इतिहास प्रश्नोत्तरी PDF

[wp_quiz_pro id=”1306″]

19. निम्नलिखित में से कौन से मध्यकालीन भारत के प्रसिद्ध विधिवेत्ता थे ? [1995]
  (1)    विज्ञानेश्वर                           (2) हिमाद्रि
 (3)   राजशेखर                            (4) जीमूतवाहन
नीचे दिये हुए फुटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
(a) 1, 2 और 3                      (b) 2, 3 और 4
(c) 1, 2 और 4                      (d) 1 और 4
उत्तर – c

20.  दिए गये मानचित्र पर ध्यान दीजिये- [1995]

मानचित्र में निर्दिष्ट मार्ग का अनुसरण अपने सैन्य अभियानों में किसने किया था
(a)  चन्द्रगुप्त द्वितीय
(b)  हर्षवर्धन
(c)  राजेन्द्र चोल
(d)  मलिक काफूर
उत्तर – d

  1.  कथन (A): प्रारम्भ में, तुर्की प्रशासन सैनिक प्रधान था- [1998]
    कारण (R): अग्रणी सैनिक नायकों के बीच देश को ‘इक्ता के रूप में खण्ड विभाजित कर दिया गया था
    (a) A और R दोनों सही है, और R A का सही स्पष्टीकरण है
    (b) A और R दोनों सही है, परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
    (c) A सही है, परन्तु R गलत है
    (d) A गलत है, परन्तु R सही है
    उत्तर – a
  1.  कथन (A): शाहजहाँ के शासनकाल में दारा शिकोह को बल्ब बदख्शाँ और कन्धार के अभियान पर भेजा गया था। [1998]
    कारण (R: शाहजहाँ द्वारा मध्यपूर्व को भेजा गया अभियान अद्भुत रूप से सफल रहा था। 
    नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए
    (a) A और R दोनों सही है, तथा R, A की सही व्याख्या है।
    (b) A और R दोनों सही है, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
    (C) A सही है, किन्तु R गलत है
    (d) A गलत है, किन्तु R सही है
    उत्तर – c
  2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-  [1998]
    अहदी में घुड़सवार सिपाही थे
    1. जिन्होंने अपनी सेवाएँ एकाकी प्रदान की
    2. जिन्होंने किसी सरदार के साथ अपने को संलग्न नहीं किया
    3. सम्राट ही जिनका आसन, कर्नल था।
    4. जिन्होंने अपने को मिर्जाओं के साथ संलग्न किया
    इन कथनों में से—-
    (a) 1, 3 और 4 सही है
    (b) 1,2 और 3 सही है
    (c) 2 और 3 सही है
    (D) 1 और 4 सही है
    उत्तर – b
  3.  निम्नलिखित पर विचार करें (1998]
    1. तुगलकाबाद किला
    2. 
    लोदी गार्डन
    3. कुतुब मीनार
    4. फतेहपुर-सीकरी
    सही कालानुक्रम, जिनमें निर्माण हुआ, है
    (a) 3, 1, 4, 2
    (b) 3, 1, 2, 4
    (c) 1,3.2,4
    (d) 1,3, 4,2
    उत्तर – b
  4.  सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए क्ट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- {1998}
    सूची-1                              सूची- ॥
    A. 1556 ई.                 1. हल्दीघाटी का युद्ध
    B. 160 ई.                     2 नादिरशाह का दिल्ली पर कब्जा
    C. 1686 ई.                 3. शिवाजी का देहान्त 31.
    D. 1739 ई.                 4. ईस्ट इण्डिया कम्पनी को अधिकार-पत्र प्रदान किया जाना
                                            5. अकबर का राज्यारोहण
    कूट :
    (a) A-3; B -4;C-2, D-1
    (b) A-5; B-4;C-3, D-2
    (c) A-5; B-2, C – 1, D-4
    (d) A- 1; B -5: 3; D-2
    उत्तर – b
  5. दिये गये मानचित्र में, छायित भाग एक कालावधि विशेष में अकबर के साम्राज्य को दर्शाता है.’A’ स्वतन्त्र देश का परिचायक है और ‘b’ एक नगर की स्थिति दिखाता है।
    निम्नलिखित में से कौन-सा एक विकल्प पूरी सही जानकारी देता है ? 1998

    (a) 1557 . में अकबर       (A) गोलकुण्डा     (B) लाहौर
    (b) 1557 . में अकबर       (A) खानदेश         (B) मुल्तान
    (ce) 1605 . में अकबर     (A) गोण्डवाना      (B) मुल्तान
    (d) 1605 ई. में अकबर    (A) गोण्डवाना       (B) लाहौर
    उत्तर – d
  6. दिया गया मानचित्र किस लोदी सुल्तान से सम्बन्धित है और मानचित्र में A से चिह्नित स्थान किस नगर को निरूपित करता है ? [1999]

    (a) बहलोल लोदी-जौनपुर
    (b) सिकन्दर लोदी-अलीगढ़
    (c) इब्राहीम लोदी-जौनपुर
    (d) इब्राहीम लोदी-अलीगढ़
    उत्तर – a
  7.  दक्षिण भारत के इतिहास में उससे संगत एक विशेषता यह मिलती है  कि बड़े साम्राज्यों की अपेक्षा छोटे क्षेत्रीय राज्य विकसित हुए। इनका कारण था (1999)
    (a) लोहा जैसे खनिजों का अभाव
    (b) सामाजिक संरचना में अनेकानेक विभाजन
    (c) विशाल उपजाऊ भूमि क्षेत्रों का अभाव
    (d) जनशक्ति का अभाव
    उत्तर – c
  8.  “राजा को अपनी प्रजा से मुक्ति मिली और प्रजा को अपने राजा से “किसके निधन पर बदायूंनी ने इस प्रकार टिप्पणी की थी ? 1999
    (a) बलबन
    (b) अलाउद्दीन खिलजी
    (c) मोहम्मद बिन तुगलक
    (d) फिरोजशाह तुगलक
    उत्तर – c
  9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
    जैनउल-आबिदीन द्वारा पूरी की गई कश्मीर की जामा मस्जिद की प्रभावकारी विशेषता में शामिल हैं (1999)
    1.  बुर्ज
    3. बद्ध पगोडाओं से समानता
    3.  फारसी शैली
    उपरोक्त कथनों में से कौन-सा से सही हैं ?
    (a) केवल 1
    (b) 1, 2 और 3
    (c) 2 और 3
    (d) 1 और 3
    उत्तर – b
  10. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है ? [1999 ]
    (a) जहाँगीर       :   विलियम हॉकिन्स
    (
    b) अकबर        :   सर थॉमस रा
    (c) शाहजहाँ      :   टैववर्नियर
    (d) औरंगजेब    :   मनूची
    उत्तर – b
  11.  दिया गया मानचित्र निर्दिष्ट करता है (2000)

(a) 1601 ई. में खानदेश विजय के समय अकबर का राज्य
(b) 1605 ई. में अकबर की मृत्यु के समय उसका राज्य
(c) हैदराबाद विजय के समय औरंगजेब का राज्य
(d) 1707 . में औरंगजेब की मृत्यु के समय उसका राज्य
उत्तर – a

34. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए [2000]
1.  विजय नगर के कृष्णदेव राय का शासनकाल
2. कुतुबमीनार का निर्माण
3.  पुर्तगालियों का भारत आगमन
4. फिरोज तुगलक की मृत्यु
इन घटनाओं का सही कालानुक्रम है
(a) 2,4, 3, 1
(b) 2,4,1,3
(c) 4.2, 1,3
(d) 4,2. 3 1
उत्तर – a

35. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए [2000]
    सूची।                                       सूची-I
 A. इक्ता                            १.  मराठा
B जागीर                            2. दिल्ली के सुल्तान
C. अमरम                         3. मुगल
D. मोकस                         4. विजयनगर
कूट :
(a) A-2: B-3: C-1: D-4
(b) A-2, B-3, C-4; D- 1
(c) A-2: 3-3: C- 1: D-4
(d) A-3, B-2: C-4: D- 1
उत्तर – b


36 . निम्नलिखित मुस्लिम शासकों में किस एक को उसकी धर्म निरपेक्षता (Secularismमें आस्था के कारण उसकी मुस्लिम प्रजा ‘जगदगुरू ‘कहकर पुकारती थी ? [2000]
(a) हुसैन शाह
(b) जैन-उल-आबिदीन
(c) इब्राहिम आदिल शाह
(d) महमूद द्वितीय
उत्तर – c

[wp_quiz_pro id=”1337″]

  1. निम्न कथनों पर विचार कीजिए[2003]
    1.
    हिन्दू देवी-देवताओं तथा मुस्लिम सन्तों की प्रशंसा में रचित गीतों का संग्रह ‘किताब-ए-नौरस’ इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय द्वारा लिखा गया था
    2.भारत में कव्वाली से जानी जाने वाली संगीत शैली के प्रारम्भिक रूप के आरम्भक अमीर खुसरो थे
    इन कथनों में से कौन-सा सही हैं ?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) दोनों 1 और 2
    (d) दोनों में से कोई नहीं
    उत्तर – c
  2. सुल्तान कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु कैसे हुई ? (2003)
    (a) उनके एक महत्वाकांक्षी कुलीन व्यक्ति ने कपट से छुरा मारकर उनकी हत्या कर दी।
    (b) पंजाब पर अधिकार जमाने के लिए गजनी के शासक ताजुद्दीन यल्दौज के साथ हुए युद्ध में उनकी मृत्यु हुई।
    (C) बुन्देलखण्ड के किले कालिंजर का घेरा डालते समय उन्हें चोट लगी जिसके कारण बाद में उनकी मृत्यु हो गई।
    (d) चौगान की क्रीड़ा के दौरान अश्व से गिरने के पश्चात् उनकी मृत्यु हो गई।
    उत्तर -d
  3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए (2004)
    1.
    नरसिम्हा सुलुव ने संगम वंश का अन्त किया और उसने राजसिंहासन छीनकर सुलुव वंश का आरम्भ किया।
    2.वीर नरसिम्हा ने अन्तिम सुलुव शासक को गद्दी से उतारकर राजसिंहासन छीना।
    3.वीर नरसिम्हा के उत्तरवर्ती उनके अनुज कृष्णदेव राय थे।
    4.कृष्णदेव राय के उत्तरवर्ती उनके अर्द्ध-भाई अच्युत राय थे।
    उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
    (a) 1, 2 और 3
    (b) 2, 3 और 4
    (c) 1 और 4
    (d) 1,2,3 और 4
    उत्तर -d

 

  1. दिल्ली सल्तनत के तुगलक राजवंश का अन्तिम शासक निम्नलिखित में से कौन था? [2004]
    (a) फिरोजशाह तुगलक
    (b) ग्यासुद्दीन तुगलक शाह-द्वितीय
    (c) नासिर-उद्-दीन महमूद
    (d) नसरत शाह
    उत्तर -c

 

  1. अहमदनगर के निजामशाही वंश का अन्त कैसे हुआ ? [2004]
    (a) अहमदनगर को मुगल साम्राज्य में मिलाकर हुसैन शाह कोआजीवन कारावास दिया गया।
    (b) मुगल सेना ने दौलताबाद किला ध्वस्त कर दिया और अहमदनगर के निजाम-उल मुल्क की हत्या कर दी।
    (c) फतेह खान ने निजाम-उल मुल्क की राजगद्दी छीन ली।
    (d) 1631 ई. में मुगलों के साथ युद्ध में मलिक अम्बर पराजित हुआ और सम्पूर्ण राज परिवार मुगल सेना द्वारा मार दिया गया।
    उत्तर -A
  2. सिख गुरुओं से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए [2004]
    1. बन्दा बहादुर को गुरु तेग बहादुर ने सिखों का सैन्य-प्रमुख नियुक्त किया।
    2.  गुरु अर्जुन देव सिखों के गुरु, गुरु रामदास के पश्चात् बने।
    3. 
    गुरु अर्जुन देव ने सिखों को उनकी अपनी लिपि-गुरुमुखी दी।
    उपरोक्त कथनों में से कौन-सा सही हैं ?
    (a) केवल 1
    (b) 2 और 3
    (c) 1 और 3
    (d) 1 और 2
    उत्तर -b

[wp_quiz_pro id=”1348″]

  1. सदियों से भारत में जीवित रही एक प्रमुख परम्परा ‘ध्रुपद’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?  [2012 -]

     

    1. ध्रुपद की उत्पत्ति तथा विकास मुगल काल में राजपूत राज्यों में हुआ।
    2. ध्रुपद प्रमुखतः भक्ति और अध्यात्म का संगीत है।
    3. ध्रुपद आलाप मंत्रों से लिए गए संस्कृत अक्षरों पर आधारित

    निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए:
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1, 2 और 3
    (d) उपर्युक्त में से कोई भी सही नहीं है
    उत्तर -b

  2. मध्ययुगीन भारत के धार्मिक इतिहास के सन्दर्भ में सूफी सन्त निम्नलिखित में से किस तरह के आचरण का निर्वाह करते थे ? [2012 ]1. ध्यानसाधना और श्वास-नियमन
    2. एकांत में कठोर यौगिक व्यायाम
    3. श्रोताओं में आध्यात्मिक हर्षोन्माद उत्पन्न करने के लिए पवित्र गीतों का गायन
    निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए:
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर -d
  3. निम्नलिखित भक्ति सन्तों पर विचार कीजिए: 2013
    1. 
    दादू दयाल
    2. गुरु नानक
    3. त्यागराज
    इनमें से कौन उस समय उपदेश देता था जब लोदी वंश का पतन हुआ तथा बाबर सत्तारूढ़ हुआ
    (a) 1 और 3
    (b) केवल 2
    (c) 2 और 3
    (d) 1 और 2
    उत्तर -b

  4. भारत में दार्शनिक विचार के इतिहास के सम्बन्ध में, सांख्य सम्प्रदाय से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [2013]
    1.सांख्य पुनर्जन्म या आत्मा के आवागमन के सिद्धान्त को स्वीकार नहीं करता है।
    2.सांख्य की मान्यता है कि आत्म-ज्ञान ही मोक्ष की ओर ले जाता है न कि कोई बाह्य प्रभाव अथवा कारक
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1 और न ही 2
    उत्तर -b
  5. 1905 में लॉर्ड कर्जन द्वारा लिया गया बंगाल का विभाजन कब तक बना रहा ? [2014-1]
    (a) प्रथम विश्वयुद्ध तक, जिसमें अंग्रेजों को भारतीय सैनिकों की आवश्यकता पड़ी और विभाजन समाप्त किया गया।
    (b) सम्राट जॉर्ज पंचम द्वारा दिल्ली में 1911 के शाही दरबार में कर्जन के अधिनियम को निराकृत किये जाने तक
    (c) महात्मा गांधी द्वारा अपना सविनय अवज्ञा आन्दोलन आरम्भ करने तक
    (d) भारत के 1947 में हुए विभाजन तक, जब पूर्वी बंगाल, पूर्वी पाकिस्तान बन गया
    उत्तर -b
  6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [2014-1]
    1. ‘बीजक’ सन्त दादू दयाल के उपदेशों का एक संकलन है।
    2. पुष्टि मार्ग के दर्शन को मध्वाचार्य ने प्रतिपादित किया।
    उपर्युक्त में से कौन-सा सही हैं ?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1 और न ही 2
    उत्तर -d
  7. फतेहपुर सीकरी का इबादतखाना क्या था ? [2014-1]
    (a) राज परिवार के इस्तेमाल के लिए मस्जिद
    (b) अकबर का निजी प्रार्थना कक्ष
    (c) वह भवन जिसमें विभिन्न धर्मों के विद्वानों के साथ अकबर चर्चा करता था
    (d) वह कमरा जिसमें विभिन्न धर्म वाले कुलीन-जन धार्मिक बातों के विचारार्थ जमा होते थे।
    उत्तर -c
  8. मध्यकालीन भारत में ‘महत्तर’ और ‘पट्टकिल’ पदनाम किनके लिए प्रयुक्त होते थे ? [2014-1]
    (a) सैन्य अधिकारी
    (b) ग्राम मुखिया
    (c) वैदिक कर्मकाण्ड के विशेषज्ञ
    (d) शिल्पी श्रेणियों के प्रमुख
    उत्तर – b
  9. निम्नलिखित पर विचार कीजिए: [2015-1]
    बाबर के भारत में आने के फलस्वरूप
    1. उपमहाद्वीप में बारूद के उपयोग की शुरूआत हुई
    2. इस क्षेत्र की स्थापत्यकला में मेहराब और गुंबद बनने की शुरूआत हुई।
    3. इस क्षेत्र में तैमूरी (तिमूरिंद) राजवंश स्थापित हुआ
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर -b
  10. इनमें से किसने कृष्णा नदी की सहायक नदी के दक्षिणी तट पर एक नये नगर की स्थापना की और उस देवता के प्रतिनिधि के रूप में अपने इस नये राज्य पर शासन करने का दायित्व लिया जिसके बारे में माना जाता था कि कृष्णा नदी से दक्षिण की समस्त भूमि उस देवता की है ? [2015-1]
    (a) अमोघवर्ष प्रथम
    (b) बल्लाल द्वितीय
    (c) हरिहर प्रथम
    (d) प्रतापरुद्र द्वितीय
    उत्तर –c
  11. मध्यकालीन भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [2016-1]
    1. तमिल क्षेत्र से सिद्ध (सित्तर) एकेश्वरवादी थे तथा मूर्तिपूजा की निंदा करते थे
    2. कन्नड़ क्षेत्र के लिंगायत पुनर्जन्म के सिद्धांत पर प्रश्न चिन्ह लागते थे तथा जाति अधिक्रम को अस्वीकार करते थे।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही है ?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1, न ही 2
    उत्तर –c
  12. विजयनगर के शासक कृष्णदेव की कराधान व्यवस्था से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। [2016-1]
    1.
    भूमि की गुणवत्ता के आधार पर भू-राजस्व की दर नियत होती थी।
    2.कारखानों के निजी स्वामी एक औद्योगिक कर देते थे।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही हैं  ?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1, न ही 2
    उत्तर -c
  13. भारतीय इतिहास के मध्यकाल में बंजारे सामान्यत: कौन थे ? [2016-1]
    (a) कृषक
    (b) योद्धा
    (c) बुनकर
    (d) व्यापारी
    उत्तर –
  14. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए। [2017-1]
    परम्पराएं
     समुदाय
    1. चलिहा साहिब उत्सव सिंधियों का
    2. नन्दा राज जात यात्रा – गोंडों का
    3. वारी-वारकरी – संथालों का
    ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित हैं ?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर –a
  15. निम्नलिखित में से कौन-सा/से सूर्य मंदिरों के लिए विख्यात हैं? [2017 – I]
    1.  अरसवल्ली    2. अमरकंटक
    3.  ओंकारेश्वर
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर –a

ये भी पढ़े –

Agriculture UPSC Question Paper with Answer (1995-2020)  Click Now
UPSC IAS प्री परीक्षा हल प्रश्न-पत्र (1995-2018) तक Click Now
आधुनिक भारत का इतिहास प्रश्नोत्तरी UPSC Question Paper With Answer  (1995-2019) Click Now
Samvidhan UPSC Question Paper with Answer (1995-2019) Click Now
प्राचीन भारत का इतिहास UPSC Question Paper with answer (1995-2018) Click Now
UPSC GS Question Paper (1995-2018) With Answer in Hindi Click Now
UPSC Prelims Previous 10 Years QUESTION ANSWER Click Now
Indian And World History GK भारत एवं विश्व का इतिहास सामान्य ज्ञान Click Now

कृषि gk

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Leave a Comment

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें: यहाँ क्लिक करें