धार्मिक आंदोलन का इतिहास सामान्य ज्ञान Dharmik Andolan Gk

By Gautam Markam

Updated on:

धार्मिक आंदोलन का इतिहास
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

प्राचीन भारत में धार्मिक आंदोलन GK

भारत में सामाजिक धार्मिक सुधार आंदोलन। Important GK socio religious reform in India

(UPSC/IAS, IPS, PSC, Vyapam, Bank, Railway एवं अन्य सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए उपयोगी )

छठी शताब्दी ई.पू. में उत्तर भारत की मध्य गंगा घाटी क्षेत्र में अनेक धार्मिक सम्प्रदायों का उदय | हुआ, जबकि ठीक इसी समय चीन में कन्फ्यूशियस तथा लाओत्से ईरान में जरथुष्ट और यूनान में पाइथागोरस धार्मिक आंदोलन भी चल रहा था जो पुरातन मान्यताओं को चुनौती दे रहा था।

  • भारत में ई.पू. छठी शताब्दी में प्रचलित विभिन्न सम्प्रदायों में से आगे चलकर केवल बौद्ध एवं जैन धर्म ही अधिक प्रसिद्ध हुए।
  • भारत के इन धार्मिक आंदोलनों ने पुरातन वैदिक ब्राह्मण धर्म के अनेक दोषों पर प्रहार किया। इसलिए इसे सुधारवादी आंदोलन कहा गया है।
  • इस काल में धार्मिक अनुष्ठानों में पेचीदगियों के कारण ब्राह्मणों का आधिपत्य स्थापित होने लगा जो दूसरे वर्गों, विशेषकर क्षत्रियों को पसंद नहीं आया। एक बात स्मरणीय है कि बौद्ध
  • धर्म और जैन धर्म दोनों क्षत्रियों द्वारा ही शुरू किये गये।

प्राचीन भारत का इतिहास – सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर NCERT READ NOW

बौद्ध धर्म  महात्मा बुद्ध और बौद्ध धर्म  

  • महात्मा बुद्ध का जन्म 583 ई.पू. में नेपाल की तराई में स्थित कपिलवस्तु के समीप लुम्बनी ग्राम में शाक्य क्षत्रिय कुल में हुआ था।
  • महात्मा बुद्ध का मूल नाम सिद्धार्थ था। इनके अन्य नाम तथागत, गौतम, बुद्ध तथा शाक्यमुनि थे।  
  • इनके पिता का नाम शुद्धोधन तथा माता का नाम महामाया था।
  • इनके जन्म के सातवें दिन ही इनकी माता महामाया की मृत्यु हो गयी थी, अतः इनका | पालन-पोषण इनकी मौसी प्रजापति गौतमी ने किया था।
  • 16 वर्ष की आयु में इनका विवाह यशोधरा नामक राजकुमारी से हुआ। 28 वर्ष की आयु में इन्हें पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इनके पुत्र का नाम राहुल था।  
  • महात्मा बुद्ध के जीवन के चार दृश्यों- बूढ़ा, रोगी, अर्थी एवं संन्यासी ने उन्हें आध्यात्म की ओर प्रवृत्त किया।
  • 29 वर्ष की आयु में इन्होंने सत्य की खोज के लिए गृह-त्याग कर दिया।
  • गृह-त्याग के पश्चात् इन्होंने गुरु आलार कलाम से उपनिषदीय शिक्षा ग्रहण की।
  • 35वें वर्ष में गया में निरंजना नदी के किनारे उरूवेला में अश्वत्थ वृक्ष (पीपल) के नीचे वैशाख पूर्णिमा की रात्रि में समाधिस्थ अवस्था में इनको ज्ञान प्राप्त हुआ।
  • ज्ञान प्राप्ति के बाद महात्मा बुद्ध ने तपस्यु और मिल्लक नामक दो बंजारों को सर्वप्रथम दीक्षा दी।  
  • महात्मा बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश (प्रवचन) सारनाथ में दिया। इनके प्रथम उपदेश को बौद्ध | ग्रन्थों में धर्म-चक्र-प्रवर्तन की संज्ञा दी गयी है।
  • 483 ई.पू. में 80 वर्ष की आयु में महात्मा बुद्ध का देहान्त कुशीनगर में हुआ। इनके देहांत को बौद्ध ग्रन्थों में महापरिनिर्वाण कहा गया है।
  • सिन्धु घाटी सभ्यता का इतिहास CLICK NOW

बौद्ध धर्म ग्रन्थ

  • आरम्भिक बौद्ध ग्रन्थ पालि भाषा में लिखे गये। ३ अंगुत्तर निकाय में छठी शताब्दी ई.पू. के 16 महाजनपदों का उल्लेख मिलता है।
  • खुद्दक निकाय में जातक कथाओं का वर्णन किया गया है। जातक कथाएँ बुद्ध के पूर्व जन्म की कथाएँ हैं।
  • बौद्ध ग्रन्थों में बौद्ध संगीति त्रिपिटक सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है। त्रिपिटक में शामिल बौद्ध ग्रन्थ निम्नवत् हैं
  1. विनय पिटक- इसमें संघ सम्बन्धी नियमों, दैनिक आचार-विचार व विधि निषेधों का संग्रह है।
  2. सुत्तपिटक- इसमें बौद्ध धर्म के सिद्धान्त व उपेदशों का संग्रह है।
  3. अभिधम्मपिटक- यह प्रश्नोत्तर क्रम में है। इसमें दार्शनिक सिद्धान्तों का संगह है।

भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत सामान्य ज्ञान CLICK NOW

महात्मा बुद्ध के उपदेशों के मूल तत्त्व

  • उन्होंने अपने उपदेशों में कर्म के सिद्धान्त पर बहुत बल दिया है। उनके अनुसार वर्तमान के निर्णय भूतकाल के कार्य करते हैं।
  • बुद्ध के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति अपने भाग्य का निर्माता है। उनका कहना था कि अपने पूर्व कर्मों का फल भोगने के लिए मानव को बार-बार जन्म लेना पड़ता है।
  • बुद्ध ने कहा कि निर्वाण की प्राप्ति प्रत्येक मनुष्य के जीवन का अंतिम लक्ष्य है। इससे उनका | तात्पर्य यह था कि व्यक्ति को असीमित इच्छा, भोग-विलास का परित्याग कर देना चाहिए।
  • महात्मा बुद्ध ने ईश्वर के अस्तित्त्व को न तो स्वीकार किया और न ही नकारा है।
  • महात्मा बुद्ध ने वेदों की प्रमाणिकता को स्पष्ट रूप से नकारा है।
  • महात्मा बुद्ध समाज में ऊँच-नीच के कट्टर विरोधी थे।

कम्प्यूटर MCQ सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर पढने के लिए CLICK Here

जैन धर्म

  • जैन शब्द जिन शब्द से बना है। जिन का अर्थ है- विजेता अर्थात् जिसने इन्द्रियों को अपने वश में कर लिया है।
  • जैन धर्म में तीर्थंकर का अर्थ संसार सागर से पार कराने के लिए औरों को मार्ग बताने वाला होता है।
  • ऋषभदेव को जैन धर्म के संस्थापक, प्रवर्तक एवं पहले तीर्थंकर के रूप में जाना जाता है।
  • पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23वें एवं प्रथम ऐतिहासिक तीर्थंकर थे। वे काशी के इक्ष्वाकु वंशीय राजा अश्वसेन के पुत्र थे।
  • जैन धर्म को सुनियोजित और सुव्यस्थित कर उसके ज्ञान एवं दर्शन के तत्त्व के वास्तविक प्रवर्तन का श्रेय पाश्र्वनाथ को ही है।
  • पाश्र्वनाथ को 30 वर्ष की आयु में वैराग्य उत्पन्न हुआ, जिस कारण वे गृह त्यागकर संन्यासी हो गये। उन्होंने सम्मेदपर्वत पर कठोर तपस्या कर 84वें दिन कैवल्य की प्राप्ति की।
  • पाश्र्वनाथ के अनुयायिओं को निग्रंथ कहा गया।
  • पाश्र्वनाथ की प्रथम अनुयायी इनकी माता वामा तथा पत्नी प्रभावती थी।
  • पार्श्वनाथ ने 4 महाव्रतों- अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह एवं अस्तेय का प्रतिपादन किया। इनमें से सर्वाधिक महत्त्व इन्होंने अहिंसा पर दिया।
  • पाश्र्वनाथ ने कायाक्लेश एवं तपश्चर्या से ही मोक्ष प्राप्ति की बात कही। इन्होंने भिक्षुकों को श्वेत वस्त्र पहनने का आदेश दिया।
  • पाश्र्वनाथ के प्रमुख समर्थकों में केशि का नाम उल्लेखनीय है।
  • पाश्र्वनाथ का प्रतीक चिह्न ऋजदार सर्प था।  
  • महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थंकर थे। इन्हें जैन धर्म का वास्तविक संस्थापक माना जाता है।
  • महावीर स्वामी का जन्म 540 ई.पू. में बिहार राज्य के वैशाली जिला स्थित कुंडग्राम में हुआ था। इनके बचपन का नाम वर्धमान महावीर था। वे क्षत्रिय वर्ण एवं ज्ञातृक/शातृक कुल में पैदा हुए थे।
  • महावीर स्वामी के पिता सिद्धार्थ ज्ञातृक/शातृक कुल के मुखिया अथवा सरदार थे और माता त्रिशाला वैशाली के लिच्छवि कुल के प्रमुख चेटक की बहन थी।
  • महावीर का विवाह कुण्डिन्य गोत्र की कन्या यशोदा से हुआ। कालांतर में एक पुत्री के पिता बने।इनके पुत्री का नाम अनोज्जा प्रियदर्शनी था, जिसकी शादी जामालि नामक एक क्षत्रिय से हुई।
  • महावीर ने 30 वर्ष की आयु में माता-पिता की मृत्यु के पश्चात् अपने बड़े भाई नंदिवर्धन से अनुमति लेकर घर को त्याग दिया। घर त्यागने के बाद स्वामी जी संन्यासी (यती) हो गये। महावीर स्वामी 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ के शिष्य थे।
  • 12 वर्ष तक लगातार कठोर तपस्या एवं साधना के बाद 42 वर्ष की अवस्था में महावीर को जंभिक | ग्राम के समीप ऋजुपालिका नदी के किनारे एक साल के वृक्ष के नीचे कैवल्य (ज्ञान) प्राप्त हुआ।
  • कैवल्य प्राप्त हो जाने के बाद महावीर स्वामी को केवलिन, जिन (विजेता), अर्ह (योग्य) एवं निग्रंथ (बंधनरहित) जैसी उपाधियाँ मिली।
  • ज्ञान प्राप्ति के उपरांत महावीर स्वामी ने चंपा, वैशाली, मिथिला, राजगृह, श्रावस्ती, अंग, कोशल, विदर्भ, मगध आदि स्थानों का भ्रमण कर जैन मत का प्रचार-प्रसार किया।
  • महावीर ने अपना उपेदश प्राकृत (अर्धमागधी) भाषा में दिया।
  • महावीर के प्रथम अनुयायी उनके दामाद (प्रियदर्शनी के पति) जामालि थे।
  • प्रथम जैन भिक्षुणी नरेश दधिवाहन की पुत्री चंपा थी।
  • महावीर ने अपने शिष्यों को 11 गणधरों में विभाजित किया था।
  • आर्य सुधर्मा अकेला ऐसा गणधर था जो महावीर की मृत्यु के बाद भी जीवित रहा और जोजैन धर्म का प्रथम थेरा या उपदेशक हुआ।
  • 30 वर्ष तक लगातार जैन मत का प्रचार करने के बाद 72 वर्ष की आयु में 468 ई.पू. राजगृह के समीप स्थित पावा नामक स्थान पर महावीर स्वामी ने निर्वाण प्राप्त किया। मल्लराजा सस्तिपाल के राजप्रसाद में महावीर स्वामी को निर्वाण प्राप्त हुआ था।
  • महावीर स्वामी ने 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ द्वारा दिये गये 4 महाव्रतों में पाँचवाँ व्रत ब्रह्मचर्य को जोड़ा।  
  • महावीर पुनर्जन्म एवं कर्मवाद में विश्वास करते थे।
  • त्रिरल- जैन धर्म में पूर्व जन्म के कर्मफल को समाप्त करने एवं इस जन्म के कर्मफल से बचने के लिए ‘त्रिरत्नों के पालन की बात की गयी है। ये विरल हैं
  1. सम्यक् श्रद्धा- सत्य में विश्वास।
  2. सम्यक् ज्ञान- शंका विहीन तथा वास्तविक ज्ञान।
  3. सम्यक् आचरण- बाह्य जगत् के विषयों के प्रति सम दु:ख भाव से उदासीनता ही सम्यक्
    आचरण है।
    जैन धर्म में मोक्ष एवं निर्वाण प्राप्ति के लिए कठिन तपस्या एवं कायाक्लेश की बात की गयी है।
  • कायाक्लेश के अन्तर्गत उपवास के द्वारा शरीर को समाप्त (आत्म-हत्या) करने का विधान है।
  • पार्श्वनाथ वस्त्र धारण करने के समर्थक थे जबकि महावीर स्वामी वस्त्र त्याग कर पूर्णतः नग्न  रहने की बात करते थे।
  • महावीर स्वामी का प्रतीक चिह्न सिंह है।
  • जैन धर्म में ज्ञान के पाँच स्रोत अथवा प्रकार का उल्लेख है-
    1. मति- इन्द्रियों द्वारा प्राप्त होने वाला ज्ञान।।
    2. श्रुति- श्रवण द्वारा प्राप्त होने वाला ज्ञान।
    3. अवधि- दिव्य ज्ञान।
    4. मनः पर्याय- अन्य व्यक्तियों के मन-मस्तिष्क को जान लेने वाला ज्ञान।
    5. कैवल- निग्रंथों एवं जितेन्द्रियों को प्राप्त होने वाला पूर्ण ज्ञान।
  • जैन धर्म संसार को छह द्रव्यों- जीव, पुद्गल (भौतिक तत्त्व), धर्म, अधर्म, आकाश एवं काल से निर्मित मानता है।
  • जैन धर्म में स्यावाद जिसे सप्तभंगीय भी कहा जाता है, मूल रूप से ज्ञान की सापेक्षता का सिद्धान्त (Relative Theory of Knowledge) है। स्यादवाद को अनेकांतवाद या क्षणभंगवाद भी कहा जाता है। ये संख्या में सात होते हैं।
  • महावीर स्वामी की मृत्यु के लगभग दो सौ वर्ष बाद जैन धर्म दो भागों- श्वेतांबर एवं दिगंबर में विभाजित हो गया।

जैन साहित्य

  • जैन साहित्य को आगम कहा जाता है,जिसमें 12 अंग, 12 उपांग, 10 प्रकीर्ण, 6 छेदसूत्र, 4 मूलसूत्र, अनुयोग सूत्र व नंदसूित्र की गणना की जाती है।
  • छेदसूत्र में जैन भिक्षुओं के लिए उपयोगी विधि-नियमों का संकलन है। इनका महत्त्व बौद्धों के विनयपिटक जैसा है। छेदसूत्र हैं- निशीथ, महानिशीथ, व्यवहार, आचार दशा, कल्प एवं पंचकल्प।
  • मूलसूत्र में जैन धर्म के उपदेश, भिक्षुओं के कर्तव्य विहार, जीवन पथ नियम आदि का वर्णन है। 4 मूलसूत्र हैं- उत्तराध्ययन, षडावशयक, दशवैकालिक, पिण्डनियुक्ति एवं पाक्षिक सूत्र।
  • अनुयोग सूत्र एवं नंदिसूत्र जैनियों के स्वतन्त्र ग्रन्थ तथा विश्वकोश हैं। इनमें भिक्षुओं द्वारा व्यवहार की जाने वाली प्रायः सभी बातें लिखी गयी हैं।

प्राचीन भारत पर विदेशी आक्रमण READ NOW 

जैन धर्म के अन्य तत्त्व

  • जैन मतानुयायी कृषि एवं युद्ध के विरोधी थे क्योंकि इससे जीवों की हिंसा होती थी। वाणिज्य व्यापार को इसलिए महत्त्व दिया जाता था क्योंकि इसमें हिंसा की सम्भावना नहीं रहती थी।  
  • जैन मतावलंबियों ने आम बोल-चाल की भाषा प्राकृत को अपनाया।
  • जैन धर्म के धार्मिक ग्रन्थ अर्धमागधी भाषा में लिखे गये हैं। बाद में अर्धमागधी से अपभ्रंश | का विकास हुआ।
  • जैन धर्म का महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ कल्पसूत्र संस्कृत में लिखा गया।
  • 5वीं सदी में कर्नाटक में बने जैन मठों को बसादि/बसाढी कहा गया।
  • स्थापत्य कला में जैनियों के महत्त्वपूर्ण योगदान के रूप में हाथीगुंफा मंदिर (ओडिशा), दिलवाड़ा मंदिर, माउंट आबू (राजस्थान), गोमतेश्वर प्रतिमा (कर्नाटक) तथा खजुराहो में निर्मित पाश्र्वनाथ, आदिनाथ के मंदिर उल्लेखनीय हैं।
  • जैन धर्म के समर्थक राजाओं में उदयन, बिम्बिसार, अजातशत्रु, चन्द्रगुप्त मौर्य, बिंदुसार एवं खारवेल का नाम उल्लेखनीय है।
  • जैन धर्म के प्रधान केन्द्र के रूप में मथुरा एवं उज्जैन का उल्लेख मिलता है।
  • जैन मान्यता के अनुसार नारी को भी आध्यात्मिक क्षमता के विकास द्वारा निर्वाण प्राप्त करने का अधिकार है।
  • महावीर स्वामी स्त्री के संघ में प्रवेश के समर्थक थे।

ब्राह्मण धर्म

  • यह हिन्दू धर्म का प्रारम्भिक रूप था, जो ई.पू. छठी शताब्दी में बौद्ध एवं जैन धर्म जैसे ब्राह्मणेत्तर धर्मों के उदय से पूर्व प्रचलित था।
  • ब्राह्मण धर्म के प्रणेता ब्राह्मण ही थे। वैदिक काल के अनेक महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ इनके द्वारा ही रचे गये।
  • ब्राह्मण धर्म के अन्तर्गत प्रार्थना को महत्त्व देते हुए संन्यास एवं तपश्चर्या का जीवन श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि इसमें सत्य का प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया जाता था। धर्म से सम्बन्धित अनेक कर्मकांडों के प्रचलन का श्रेय भी ब्राह्मणों को है।
  • वर्ण व्यवस्था एवं आश्रम व्यवस्था आदि ब्राह्मण धर्म के मुख्य आधार थे।
  • आगे चलकर सम्पूर्ण सामाजिक व्यवस्था वर्णाश्रम धर्म के जटिल नियमों में आबद्ध हो गयी। याज्ञिक अनुष्ठान इतने महँगे हो गये कि वे जनसाधारण के लिए सहज नहीं रह गये। फलतः छठी शताब्दी ई.पू. के आते-आते प्रतिक्रियास्वरूप जैन एवं बौद्ध धर्मों का उदय हुआ।
  • जैन एवं बौद्ध धर्मों के उदय से ब्राह्मणवादी धर्म का कर्मकांडीय पक्ष कुछ समय के लिए बाधित अवश्य हुआ, किन्तु शुंग काल में वह पुनरूज्जीवित हो उठा।
  • शृंग, सातवाहन एवं आंध्र शासकों ने विभिन्न प्रकार के यज्ञ किये थे।
  • राजस्थान के चित्तौड़ के पास घोसुंडी से प्राप्त एक लेख में अश्वमेघ यज्ञ कराने का उल्लेख मिलता है।  
  • विभिन्न राजवंशों के राजा वैदिक यज्ञ करवाते रहे। गुप्तवंश के समुद्रगुप्त, वाकाटक वंश के संस्थापक प्रवरसेन, चालुक्य वंश के पुलकेशिन प्रथम एवं द्वितीय आदि ने विभिन्न प्रकार के वैदिक यज्ञ करवाये और विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान किया।

भागवत धर्म

  • भागवत धर्म का प्रारम्भ महाभारत के नारायण उपाख्यान प्रसंग से माना जाता है। इसके प्रारम्भिक सिद्धान्त गीता में मिलते हैं।
  • महाभारत में भागवत धर्म को दिव्य धर्म का रूप प्रदान किया गया है। इसमें विष्णु को वासुदेव नाम दिया गया है।
  • भागवत धर्म में विष्णु के तीन अवतारों को माना गया है-
  1. पुरुषावतार,
  2. गुणावतार और  3. लीलावतार

वैष्णव धर्म

  • वैष्णव धर्म का विकास छठी शताब्दी ई.पू. के लगभग भागवत धर्म से ही हुआ।
  • वैष्णव धर्म के विषय में प्रारम्भिक जानकारी उपनिषदों से मिलती है।
  • वैष्णव धर्म के प्रवर्तक कृष्ण, वृष्णि कबीले के थे जिनका निवास स्थान मथुरा था।
  • सर्वप्रथम छांदोग्य उपनिषद् में देवकी पुत्र एवं अंगिरस के शिष्य के रूप में कृष्ण का उल्लेख आया है।
  • आगे चलकर महाभारत काल/महाकाव्य काल में कृष्ण का उल्लेख विष्णु के रूप में किया जाने लगा जिससे भागवत् धर्म का नाम वैष्णव धर्म में परिवर्तित हो गया।
  • ऐतरेय ब्राह्मण में विष्णु का उल्लेख सर्वोच्च देवता के रूप में किया गया है।
  • आगे चलकर कृष्ण एवं विष्णु का सम्बन्ध नारायण से स्थापित होने पर वैष्णव धर्म का नया नाम पञ्चरात्र धर्म प्रकाश में आया।
  • महाभारत के नारायणीय पर्व में विष्णु के 6 तथा 12 अवतारों का वर्णन मिलता है। वैसे विष्णु के अधिकतम अवतारों की संख्या 24 है, पर मत्स्य पुराण में इनके 10 अवतारों का उल्लेख मिलता है।  
  • मत्स्य पुराण में विष्णु के वर्णित 10 अवतार ही सर्वाधिक मान्य हैं।
  • मत्स्य पुराण में विष्णु के वर्णित 10 अवतार हैं- मत्स्य, कूर्म/कच्छप, वराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम, बलराम, बुद्ध एवं कल्कि ।
  • वैष्णव धर्म में ईश्वर को प्राप्त करने के लिए सर्वाधिक महत्त्व भक्ति को दिया गया है।
  • ‘अवतारवाद’ का सिद्धान्त वैष्णव धर्म में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। अवतारवाद का सर्वप्रथम स्पष्ट उल्लेख भगवद्गीता में मिलता है। यह सिद्धान्त गुप्तकाल में अपने चरमोत्कर्ष पर था।
  • गुप्तकाल में वैष्णव धर्म अपने चरमोत्कर्ष पर था। वैष्णव धर्म में मंदिर एवं मूर्ति पूजा को
  • विशेष महत्त्व दिया गया है।

शैव धर्म

  • भगवान शिव की पूजा करने वालों को शैव एवं शिव से सम्बन्धित धर्म को शैव धर्म कहा जाता है।
  • शिव भक्ति के विषय में प्रारम्भिक जानकारी हमें सिन्धुघाटी से खुदाई के दौरान प्राप्त होती है।
  • ऋग्वेद में शिव के लिए रूद्र नामक देवता का उल्लेख आया है।
  • अथर्ववेद में शिव को भव, शर्व, पशुपति, भूपति कहा गया है।
  • श्वेताश्वतर एवं अथर्वशिरस उपनिषद में भगवान रूद्र की महानता का वर्णन मिलता है।
  • लिंग पूजा का पहला स्पष्ट वर्णन मत्स्य पुराण में मिलता है।
  • महाभारत के अनुशासन पर्व से भी लिंग-पूजा का वर्णन मिलता है।
  • पतंजलि के महाभाष्य (ई. पू. दूसरी शती) से शिव की मूर्ति बनाकर पूजा करने का विवरण मिलता है।
  • शिव की प्राचीनतम मूर्ति, गुडीमल्लम लिंग रेनुगुंटा से मिली है।
  • ऐसे शिवलिंग, जिन पर किसी देवता की मूर्ति उत्कीर्ण नहीं है, मथुरा और उसके आस-पास | के प्रदेश में पाये गये हैं।
  • सर्वप्रथम मूर्तिपूजा के अन्तर्गत गुप्तकाल में ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश की पूजा का उल्लेख मिलता है।  
  • ‘हरिहर’ के रूप में शिव की विष्णु के साथ सर्वप्रथम मूर्तियाँ गुप्त युग में बनायी गयीं।
  • गुप्त शासकों के अतिरिक्त, शैवमत को बंगाल के शशांक, कन्नौज के पुष्यभूति वंश के शासकों और बल्लभी के मैत्रकों ने भी संरक्षण प्रदान किया।
  • उत्तर भारत की तरह दक्षिण में भी शैव धर्म विकसित हुआ। मुख्यत: चालुक्य, राष्ट्रकूट, पल्लव एवं चोलों के समय में यह धर्म उन्नति की ओर अग्रसर हुआ। एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूटों ने किया।
  • वामन पुराण में शैव सम्प्रदाय की संख्या चार बतायी गयी है- 1. पाशुपत, 2. कापालिक, 3. कालामुख और 4. लिंगायत।
  • पाशुपत सम्प्रदाय शैवों का सर्वाधिक प्राचीन सम्प्रदाय है। इसका विवरण महाभारत में मिलता है। इस सम्प्रदाय के सिद्धान्त के तीन अंग हैं- पति (स्वामी), पशु (आत्मा), पाश (बंधन)
  • पाशुपत सम्प्रदाय के संस्थापक नकुलीश या लकुलीश थे, जिन्हें भगवान शिव के 18 अवतारों में से एक माना जाता था।
    पाशुपत सम्प्रदाय के अनुयायियों को पंचार्थिक कहा गया। इस मत का प्रमुख सैद्धान्तिक ग्रन्थ पाशुपत सूत्र हैं।
  • कापालिक सम्प्रदाय के ईष्टदेव भैरव थे। इस सम्प्रदाय का प्रमुख केन्द्र श्रीशैल नामक स्थान था। इस सम्प्रदाय के उपासक क्रोधी स्वभाव के होते हैं।
    कालामुख सम्प्रदाय के अनुयायियों को शिव पुराण में महाव्रतधर कहा गया है। इस सम्प्रदाय के लोग नर कपाल में ही भोजन, जल तथा सुरापान करते हैं और साथ ही अपने शरीर पर चिता की भस्म मलते हैं।
    लिंगायत सम्प्रदाय दक्षिण में प्रचलित था। इन्हें जंगम भी कहा जाता था। इस सम्प्रदाय के लोग शिवलिंग की उपासना करते थे।
  • बसव पुराण में लिंगायत सम्प्रदाय का प्रवर्तक, अल्लभ प्रभु तथा उनके शिष्य बासव को बताया गया है। इस सम्प्रदाय  को वीरशैव सम्प्रदाय भी कहा जाता है।
  • मत्स्येंद्रनाथ ने 10वीं शताब्दी में नाथ सम्प्रदाय की स्थापना की। इस सम्प्रदाय का व्यापक-प्रसार बाबा गोरखनाथ के समय में हुआ।
  • दक्षिण भारत में शैव धर्म चालुक्य, राष्ट्रकूट, पल्लव एवं चोलों के समय लोकप्रिय था।
  • पल्लव शासकों के काल में शैव धर्म का प्रचार-प्रसार नायनारों द्वारा किया गया। नायनार संतों की संख्या 63 बतायी गयी है, जिनमें अप्पार, तिरूज्ञान, सम्बंदर एवं सुन्दरमूर्ति आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।
  • चोल शासक राजराज प्रथम ने तंजौर में प्रसिद्ध राजराजेश्वर शैव मंदिर का निर्माण करवाया, जिसे वृहदीश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
  • कुषाण शासकों की मुद्राओं पर शिव एवं नंदी का एक साथ अंकन प्राप्त होता है।

इस्लाम धर्म

  • इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब थे।
  • हजरत मुहम्मद साहब का जन्म 570 ई० में मक्का में हुआ था।
  • हजरत मुहम्मद साहब के पिता का नाम अब्दुल्ला और माता का नाम अमीना था।
  • हजरत मुहम्मद साहब को 610 ई० में मक्का के पास हीरा नामक गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई।
  • 24 सितम्बर, 622 ई० को पैगम्बर का मक्का से मदीना की यात्रा इस्लाम जगत में मुस्लिम संवत् (हिजरी संवत्) के नाम से जाना जाता है।
  • मुहम्मद की शादी 25 वर्ष की अवस्था में खदीजा नामक विधवा के साथ हुई।
  • मुहम्मद की पुत्री का नाम फातिमा एवं दामाद का नाम अली हुसैन है।
  • देवदूत की पुत्री का नाम फातिमा एवं दामाद का नाम अली हुसैन है।
  • देवदूत जिब्रियल (Gabriel) ने पैगम्बर मुहम्मद साहब को कुरान अरबी भाषा में संप्रेषित की।
  • कुरान इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रन्थ है।
  • पैगम्बर मुहम्मद साहब ने कुरान की शिक्षाओं का उपदेश दिया।
  • हजरत मुहम्मद साहब की मृत्यु 8 जून, 632 ई० को हुई। इन्हें मदीना में दफनाया गया।
  • मुहम्मद साहब की मृत्यु के बाद इस्लाम सुन्नी तथा शिया नामक दो पंथों में विभाजित हो गया।
  • सुन्नी उन्हें कहते हैं, जो सुन्ना में विश्वास करते हैं। सुन्ना पैगम्बर मुहम्मद साहब के कथनों तथा कार्यों का विवरण है।
  • शिया अली की शिक्षाओं में विश्वास करते हैं तथा उन्हें मुहमद साहब का न्यायसम्मत उत्तराधिकारी मानते हैं। अली मुहम्मद साहब के दामाद थे।
  • अली की सन् 661 ई० में हत्या कर दी गयी। अली के पुत्र हुसैन की हत्या 680 ई० में कर्बला (इराक) नामक स्थान पर कर दी गयी। इन दोनों हत्या ने शिया को निश्चित मत का रूप दे दिया।
  • पैगम्बर मुहम्मद साहब के उत्तराधिकारी ‘खलीफा’ कहलाये।
  • इस्लाम जगत में खलीफा पद 1924 ई० तक रहा। 1924 ई० में इसे तुर्की के शासक मुस्तफा कमालपाशा ने समाप्त कर दिया।
  • इन ईशाक ने सर्वप्रथम पैगम्बर साहब का जीवन-चरित लिखा।
  • मुहम्मद साहब पैगम्बर के जन्म-दिन पर ईद-ए मिलाद-उन-नबी पर्व मनाया जाता है।
  • भारत में सर्वप्रथम इस्लाम का आगमन अरबों के जरिए हुआ। 712 ई० में अरबों ने सिन्ध जीत लिया और सबसे पहले भारत के इसी भाग में इस्लाम एक महत्त्वपूर्ण धर्म बना।

नोटः नमाज के दौरान मुसलमान मक्का की तरफ मुँह करके खड़े होते हैं। भारत में मक्का पश्चिम की ओर पड़ता है। मक्का की ओर की दिशा को किबला कहा जाता है।

ईसाई धर्म

  • ईसाई धर्म के संस्थापक हैं-ईसा मसीह पारसी धर्म
  • ईसाई धर्म का प्रमुख ग्रन्थ है-बाइबिल।
  • ईसा मसीह का जन्म जेरुशेलम के निकट बेथलेहम नामक स्थान पर हुआ था। में है,
  • ईसा के जन्म-दिवस को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है।
  • ईसा मसीह के माता का नाम ‘मेरी’ और भी कहा जाता है। पिता का नाम ‘जोसफ’ है।
  • ईसा ने अपने जीवन के प्रथम 30 वर्ष एक बढ़ई के रूप में बेथलेहम के निकट नाजरेथ में बिताये।
  • ईसा मसीह के प्रथम दो शिष्य थे-एंड्रस एवं पीटर।
  • ईसा मसीह को सूली पर रोमन गवर्नर पोंटियस ने चढ़ाया।
  • ईसा मसीह को 33 ई० में सूली पर चढ़ाया गया।
  • ईसाई धर्म का सबसे पवित्र चिह्न क्रॉस है।
  • ईसाई त्रित्व में विश्वास रखते हैं, वे हैं-ईश्वर-पिता, ईश्वर-पुत्र (ईसा), ईश्वर-पवित्र आत्मा।

नोटः 12वीं शताब्दी से फ्रांस में आरंभिक भवनों की तुलना में अधिक ऊँचे व हल्के चर्चे के निर्माण प्रारंभ हुए। वास्तुकला की यह शैली गोथिक के नाम से जानी जाती है। इस वास्तुकलात्मक शैली के सर्वोत्कृष्ट उदाहरणों में एक पेरिस का नाट्रेडम चर्च है।

ये भी पढ़े 

ये भी पढ़े – 1. प्राचीन भारत का इतिहास प्रश्नोत्तरी History NCERT नोट्स

2. मध्यकालीन भारत का इतिहास NCERT नोट्स

3.. आधुनिक भारत का इतिहास NCERT नोट्स

4.  विश्व का इतिहास  GK click here

ये भी पढ़े

Agriculture UPSC IAS Question Paper with Answer (1995-2022)  Click Now
UPSC IAS प्री परीक्षा हल प्रश्न-पत्र (1995-2019) तक Click Now
आधुनिक भारत का इतिहास प्रश्नोत्तरी UPSC Question Paper With Answer  (1995-2012) Click Now
Samvidhan UPSC Question Paper with Answer (1995-2012) Click Now
प्राचीन भारत का इतिहास UPSC Question Paper with answer (1995-2022) Click Now
UPSC GS Question Paper (1995-2022) With Answer in Hindi Click Now
UPSC Prelims Previous 10 Years QUESTION ANSWER Click Now
Indian And World History GK भारत एवं विश्व का इतिहास सामान्य ज्ञान Click Now

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Related Post

प्रधानमंत्री आवास योजना MCQ GK in Hindi

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Pradhan Mantri Awas Yojana GK | Pm Awas Yojana QUIZ | adeo general knowledge 1. प्रधानमंत्री आवास योजना ...

दिल्ली सल्तनत के इम्पोर्टेन्ट प्रश्न उत्तर | Delhi Sultanate HISTORY GK Quiz

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now दिल्ली सल्तनत – Delhi Sultanate GK Questions and Answers Delhi Sultanate MCQ in Hindi Delhi Sultanate Objective Question ...

भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट 2024 | Indian History GK Practice Set

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now History online test 2024 in hindi History GK In Hindi (इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न) भारत का इतिहास प्रश्न ...

भारतीय प्रेस का विकास GK | india press gk in hindi

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Gk Trick | भारतीय प्रेस का विकास | आधुनिक भारत | gk gs | समाचार/ पत्रिका पत्र | ...

2 thoughts on “धार्मिक आंदोलन का इतिहास सामान्य ज्ञान Dharmik Andolan Gk”

Leave a Comment