CGPSC Mains Question Paper 2022 With Answer Key

छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा 2022 का हल प्रश्न पत्र

CGPSC MAINS QUESTION PAPER DOWNLOAD

CGPSC Mains Question Paper 1 & 2 & 3

Chhattisgarh CGPSC State Service Exam Answer Key 26-05-2022

CGPSC Mains Question Paper 2022 With Answers Hindi

EXAM-CGP-22
प्रथम प्रश्न-पत्र /Question Paper-I
सामान्य अध्ययन /General Studies

मेरा व्हाट्सएप ग्रुप लेटस्ट अपडेट के लिए ग्रुप ज्वाइन करे CLICK HERE

अधिकतम अंक : 200
Maximum Marks : 200
Exam date : 26 मई 2022

SET –

  1. इस प्रश्न-पत्र में 40 प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न ……. अंक का है ।
  2. प्रश्नों के उत्तर देने की विधि सम्बन्धी निर्देश जो आखिरी पृष्ठ पर दिये गये हैं, ध्यान से पढ़िये । प्रश्नों के उत्तर, दी गई उत्तर-शीट (आन्सर शीट) पर अंकित कीजिये ।
  3. किसी भी तरह के कैलकुलेटर या लॉग टेबल एवं मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित है।
  4. कोरोना वायरस से से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करें

छत्तीसगढ़ का सम्पूर्ण व्याकरण अर्थ सहित Click Now

विषयप्रश्ननंबर
हिन्दी 18100
english850
छतीसगढी850

CGPSC Previous Year Question Paper 2003-2022 click here

भाग-1 सामान्य हिन्दी 

(Max. Marks : 100) 

(क) देशज और अनुकरणवाचक शब्दों में अन्तर स्पष्ट करते हुए प्रत्येक के एक-एक  उदाहरण लिखिए।

(ख) वर्ण संयोजन एवं वर्ण में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 

(क) प्रेरणार्थक धातु तथा नामधातु से क्या आशय है? दो-दो उदाहरण लिखिए। 

(ख) अव्यय किसे कहते हैं ? संबंधसूचक अव्यय के दो उदाहरण लिखिए। 

(क) सामासिक अधिकरण शब्द किसे कहते हैं ? दो उदाहरण भी लिखिए। 

(ख) रीतिवाचक क्रियाविशेषण उपवाक्य की परिभाषा बताते हुए इसके दो उदाहरण लिखिए। 21 

(क) निम्नलिखित शब्दों के एक-एक पर्यायवाची शब्द लिखिए : 

  • (i) चक्षु 
  • (ii) अरविन्द 
  • (iii) वसुधा 
  • (iv) उपालंभ 

(ख) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए : 

  • (i) रचना 
  • (ii) विसर्जन 
  • (iii) मोक्ष 
  • (iv) आगामी

(क) निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक सार्थक शब्द लिखकर उन्हें वाक्यों में   प्रयोग कीजिए : 

  • (i) जिसका कोई शत्रु न जन्मा हो 
  • (ii) जो छाती के बल पर गमन करता हो 
  • (iii) जो पृथ्वी के गर्भ का हाल जानता हो
  •  (iv) मुक्ति की इच्छा रखने वाला 

(ख) निम्नलिखित शब्दों के तद्भव रूप लिखिए 

  • (i) घृणा 
  • (ii) प्रतिच्छाया
  • (iii) चित्रक 
  • (ii) अपूप 

6. (क) अव्ययीभाव समास को परिभाषित करते हुए उसके दो उदाहरण दीजिए। 

(ख) निम्नलिखित सामासिक पदों का समास-विग्रह कर समास के नाम लिखिए : 

  • (i) आनन्दमग्न 
  • (ii) श्वेतपत्र 
  • (iii) अष्टाध्यायी 
  • (iv) चन्द्रशेखर 

7. निम्नलिखित शब्दों का सन्धि-विच्छेद कीजिए : 

  • (i) अध्ययन
  • (ii) शावक
  • (iii) उच्छिष्ट
  • (iv) मध्वाचार्य 

8. (क) हिन्दी में प्रयुक्त विराम-चिह्नों को लिखिए। 

(ख) हिन्दी में प्रयुक्त निम्नलिखित उपसर्गों से दो-दो शब्दों की रचना कीजिए : 

(i) अनु

(ii) परि 

9. ‘तद्धित’ प्रत्यय किसे कहते हैं ? ‘आस’ और ‘पन’ प्रत्ययों से एक-एक शब्द की रचना कीजिए। 

10. (क) निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए : 

  • (i) लघुत्तर
  • (iii) उपनिवेशिक
  • (v) प्रागेतिहासिक 
  • (ii) घनिष्ट
  • (iv) दुरावस्था
  • (vi) हिरण्यकश्यप 

(ख)निम्नलिखित वाक्यों के शुद्ध रूप लिखिए : 

(i) हमारे समाज के बीच अनेक कुरीतियाँ अब भी प्रचलित हैं।

(ii) कल मैंने नया पुस्तक खरीदा। 

(iii) व्यक्ति यौवनावस्था में अनेकों भूलें करता है।

11. (क) निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए : 

(i) पलक पाँवड़े बिछाना

(ii) मीठी छुरी चलाना 

(iii) सात घाट का पानी पीना

(ख) पदबंध और उपवाक्य में क्या अन्तर है? इनके अन्तर को लगभग 100 शब्दों में  सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। 

12. (क) ‘भारतेन्दु युगीन पत्रकारिता’ विषय पर लगभग 100 शब्दों में अपने विचार व्यक्त  कीजिए।

(ख) छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित साहित्यकारों की एक-एक रचना का नाम लिखिए : 

(i) गोपाल मिश्र

(ii) हरि ठाकुर

(iii) श्यामलाल चतुर्वेदी 

(क) ‘रीतिकाल’ के नामकरण पर लगभग 100 शब्दों में सार्थक टिप्पणी लिखिए। 

(ख) निर्गुण काव्यधारा के कोई भी तीन प्रमुख कवि और उनकी एक-एक रचना का  नाम लिखिए। 

“राष्ट्रीय जागृति तभी ताकत पाती है, तभी कारगर होती है, जब उसके पीछे संस्कृति की जागृति हो, और यह तो आप जानते ही हैं कि किसी भी संस्कृति की आत्मा उसके साहित्य में अर्थात् उसकी भाषा में है। इसी बात को हम यों कह सकते हैं कि बिना संस्कृति के राष्ट्र नहीं और बिना भाषा के संस्कृति नहीं। कुछ लोग ऐसा समझ सकते हैं कि महावीर प्रसाद द्विवेदी ने भाषा के लिए नियम ही ज्यादा बनाये, उसे बाँधा ही, उसमें जान नहीं फूंकी, इसलिए बड़ी बात नहीं की। लेकिन ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि बिगुल द्वारा सिपाही को जगाने और जोश दिलाने का काम जितने महत्व का है, कम-से कम उतना ही महत्व उस आदमी का भी है जो सिपाही को ठीक ढंग से वर्दी पहनाकर और कदम मिलाकर चलने की तमीज सिखाता है। संस्कृति की चेतना को जगाने के काम  में तो रवीन्द्रनाथ ठाकुर की क्या कोई बराबरी करेगा, लेकिन उसे संगठित करने के काम । में महावीर प्रसाद द्विवेदी का स्थान किसी से दूसरा नहीं है।”

(क) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।

(ख) गद्यांश का संक्षेप एक-तिहाई में लिखिए। 

प्रस्तुत अपठित गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 

“साहित्यकार अपने देशकाल से प्रभावित होता है। जब कोई लहर देश में उठती है तो साहित्यकार के लिए उससे अविचलित रहना असंभव हो जाता है। उसकी विशाल आत्मा अपने देशबन्धुओं के कष्टों से पीड़ित हो उठती है और इस तीव्र विकलता से वह रो उठता है। पर उसके रुदन में भी व्यापकता होती है। वह स्वदेश का होकर भी सार्वभौमिक रहता है। ‘राम काका की कुटिया’ गुलामी की प्रथा से व्यथित हृदय की रचना है। पर आज उस प्रथा के उठ जाने पर भी उसमें वह व्यापकता है कि हमलोग भी उसे पढ़कर मंत्र-मुग्ध हो जाते हैं। सच्चा साहित्यकार कभी पुराना नहीं होता। वह सदा नया बना रहता है। दर्शन और विज्ञान समय की गति के अनुसार बदलते रहते हैं पर साहित्य तो हृदय की वस्तु है और मानव हृदय में तब्दीलियाँ नहीं होती। हर्ष और विस्मय, क्रोध और द्वेष, आशा और भय आज भी हमारे मन पर उसी प्रकार अधिकृत हैं, जैसे आदिकवि वाल्मीकि के समय में थे और कदाचित अन्त तक रहेंगे। रामायण का समय अब नहीं है। महाभारत का समय भी अतीत हो गया, पर ये ग्रंथ अभी तक नये हैं। साहित्य ही सच्चा इतिहास है क्योंकि उसमें अपने देश और काल का जैसा चित्र होता है वैसा कोई इतिहास में नहीं हो सकता। घटनाओं की तालिका इतिहास नहीं है और न राजाओं की लड़ाइयाँ ही इतिहास हैं। इतिहास जीवन के विभिन्न अंगों की प्रगति का नाम है और जीवन पर साहित्य से अधिक प्रकाश और कौन वस्तु डाल सकती है, क्योंकि साहित्य अपने देशकाल का प्रतिबिम्ब होता है।”

क) ‘राम काका की कुटिया’ किस प्रकार की रचना है?

ख) साहित्यकार सदा नया क्यों बना रहता है ?

ग) साहित्य सच्चा इतिहास क्यों है?

घ) रेखांकित की व्याख्या कम-से-कम 60 शब्दों में कीजिए। 

क) कार्यालय आदेश का एक उदाहरण पेश कीजिए। शासकीय सेवा की पदोन्नति संबंधी एक कार्यालयीन आदेश का नमूना पेश कीजिए।

(अभ्यर्थियों को पत्र-लेखन में अपना नाम, अनुक्रमांक, पता और शहर का नाम  आदि लिखना मना है।

1) कार्यालय आदेश से क्या आशय है? 

[2] 

CT-01 

[6] 

17. (क) ज्ञापन किसे कहते हैं? 

(ख) मकान कान देने की सूचना संबंधी एक ज्ञापन का प्रारूप प्रस्तुत कीजिए। 

अभ्यर्थियों को ज्ञापन में अपना नाम, अनुक्रमांक, पता और शहर का नाम आदि लिखना मना है।) 

(क) निम्नलिखित शब्दों का अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए : 

(i) आकस्मिक व्यय (ii) मुख्तारनामा (iii) कार्यालय ज्ञापन (iv) कुलनाम (v) अवकाश पीठ

18. (क) निम्नलिखित शब्दों का अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए : 

(i) आकस्मिक व्यय (ii) मुख्तारनामा (iii) कार्यालय ज्ञापन (iv) कुलनाम (v) अवकाश पीठ

(ख) निम्नलिखित का हिन्दी में अनुवाद कीजिए :

Swami Ramdas was very kind-hearted and devoted to God. He was so gentle by nature that he never felt angry. But he was extremely poor. His wife was ill-tempered. She used to quarrel with him over trifles. One day there was no flour in the house. They had gone without food for two days. The wife said, “Go to the field and bring some sugarcanes. We shall satisfy our hunger with its juice.” Ramdas collected a bundle of sugarcane and walked back towards his home. On the way many people begged to have the sugarcane and he gave them one each. At last he was left with just one sugarcane. His wife pounced on him and snatched it away from his hand. She struck it so hard on his back that it broke into two parts. Ramdas said smilingly, “What a nice lady, you have snapped the sugarcane without any trouble in two equal parts.” 

भाग-3 छत्तीसगढ़ी भाषा 

(Max. Marks : 50) । निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 

(अ) निम्नलिखित हिन्दी शब्दों के छत्तीसगढ़ी समानार्थी शब्द लिखिए : 

(i) शुद्ध 

(ii) ज़िद्दी

(iii) पैतृक 

(iv) संतानहीन

(v) जबरन

(आ) निम्नलिखित छत्तीसगढ़ी शब्दों के हिन्दी समानार्थी शब्द लिखिए : 

(i) आनी-बानी 

(ii) हरहिंछा

(iii) टकरहा 

(iv) खरसी

(v) हरहुन

(इ) ‘ओलियाना’ और ‘ओलिहाना’ में अंतर बताइए। 

(अ) निम्नलिखित छत्तीसगढ़ी पुल्लिंग शब्दों के स्त्रीलिंग शब्द लिखिए : 

(i) नाउ 

(ii) मितान

(आ) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 

(i) ‘पत्तो’ शब्द किस लिंग का है?

(ii) ‘जाथन’ में कौन-सा वचन है?

(इ) निम्नलिखित सामासिक शब्दों में समास चिह्नित कीजिए : 

(i) बेंदरा-नाच 

(ii) नरवा-घुरवा

1. (अ) सुमेलित कीजिए : 

(i) दइहान – साग-भाजी (ii) बारी – मातर

(iii) फूल – गुड़िहार (iv) गुड़ी – डोहड़ी 

(आ) निम्नलिखित छत्तीसगढ़ी वाक्यों को हिंदी में लिखिए : 

(i) डोहड़ी ह छतरागे अउ कहर-महर ममहागे।

(ii) “सोहय बिंदिया सही, घाट-डोंगरी-पहार।”

(iii) तरिया के घटउँदा तीर बड़े-बड़े मछरी तउँरथें । 

4. निम्नलिखित हिन्दी वाक्यों को छत्तीसगढ़ी में लिखिए : 

(i) ममतामयी माँ के हाथ से परोसा गया भात अमृततुल्य होता है।

(ii) संध्या बेला में लौटती हुई गायों के खुर से उड़ती हुई धूल से आसमान तक रँग जाता है।

(iii) कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है।

(iv) नानी बच्चों को सुलाने के लिए कहानी सुना रही है। 

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 

(i) ‘दही के भोरहा मा’ के रचयिता कौन हैं ?

(ii) ‘झाँपी’ नाटक के लेखक कौन हैं ?

(iii) ‘कनवा समधी’ के रचनाकार कौन हैं?

(iv) छत्तीसगढ़ी पर सीमावर्ती किन दो राज्यों की भाषाओं का प्रभाव है ? 

(v) ‘सुरुज नइ मरै’ किस कवि की रचना है?

6. (अ) निम्नांकित छत्तीसगढ़ी कहावतों का हिंदी में अर्थ लिखिए : 

(i) एक हाथ खीरा के नौ हाथ बीजा 

(ii) सटर-पटर के घानी, आधा तेल आधा पानी

(आ) निम्नलिखित छत्तीसगढ़ी मुहावरों का अर्थ लिखिए : 

(i) दिन नँदाना

(ii) मुँहिक-मुँहा होना

(iii) खटिया लुकाना 

7. छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास में आकाशवाणी की भूमिका क्या है? 

8. प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षा के माध्यम के रूप में छत्तीसगढ़ी मातृभाषा के महत्व पर अपने विचार  लिखिए। 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा मॉडल आंसर पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे

CGPSC MAINS pdf डाउनलोड लिंक click here

CGPSC MAINS PAPER 2

भाग- 1 / PART-1

अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे / INTERNATIONAL AND NATIONAL LEVEL ISSUES

(उत्तर की शब्द-सीमा 750 शब्द प्रत्येक निबंध, अंक 50 प्रत्येक निबंध)

निर्देश: (i) निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं दो पर लगभग 750-750 शब्दों में निबंध लिखिए।

(ii) प्रत्येक निबंध 50 अंकों का होगा।

(iii) निबंध-लेखन के लिए हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा को माध्यम चुना जा सकता है।

1.पारदर्शिता के सन्दर्भ में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) बनाम मतपत्र

2..लोकतंत्र के चौथे स्तंम्भ के रूप में इलेक्ट्रानिक मीडिया की भूमिका

3. रूस यूक्रेन युद्ध- संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका

4. क्रिप्टोकरेंसी एक यथार्थ ?

भाग- 2 / PART-2

छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित मुद्दे / C.G. STATE LEVEL ISSUES

(उत्तर की शब्द-सीमा 750 शब्द प्रत्येक निबंध, अंक 50 प्रत्येक निबंध)

देश: (i) निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं दो पर लगभग 750-750 शब्दों में निबंध लिखिए।

(ii) प्रत्येक निबंध 50 अंकों का होगा।

(iii) निबंध लेखन के लिए हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा को माध्यम चुना जा सकता है।

1. छत्तीसगढ़ का बजट, 2022 किसान और कर्मचारी

2. छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम अंधविश्वास बनाम जागरूकता

3. दंतेवाड़ा जिला विकास सोपान

4. अबूझमाड़ की अबूझ पहेली

CGPSC MAINS PAPER 3 pdf डाउनलोड लिंक click here

ये भी पढ़े 

भारत एवं विश्व का इतिहास सामान्य ज्ञान CLICK HERE

छत्तीसगढ़ व्यापम में पूछे गये प्रश्न 2003-2022 तक ClicK Here

छत्तीसगढ़ का सम्पूर्ण सामान्य ज्ञान CG MCQ Question Answer : Click Now

CG Vyapam Solved Paper 2011-2022 PDF CLICK HERE

ये भी पढ़े :

CGPSC Exam Solved Papers 2000- 2022 CLICK HERE

CGPSC Previous Year Question Paper 2003-2022 click here

ये भी पढ़े 

यदि आप लोगो को हमारा स्टडी मटेरियल (PDF) अच्छा लगता है तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook और Whatsapp में शेयर जरुर करें. और नीचे कमेन्ट करे | Thank You

Leave a Comment