उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिंचाई परियोजना सामान्य ज्ञान UP Sichai Pariyojna Gk

By Gautam Markam

Published on:

उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिंचाई परियोजना सामान्य ज्ञान
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

UP सिंचाई परियोजना

मौदहा बांध परियोजना :-  इस परियोजना से लाभान्वित जिला हमीरपुर है।

चंबल डाल परियोजना :-  इस सिंचाई परियोजना से लाभान्वित जिला आगरा एवं इटावा है। बेवर फीडर परियोजना  इस परियोजना से लाभान्वित जिला एटा है।

सरयू नहर परियोजना :-  इस परियोजना से लाभान्वित जिला बहराइच , गोंडा , बस्ती , सिद्धार्थ नगर , एवं गोरखपुर है।

शारदा नहर परियोजना :-  इस परियोजना से लाभान्वित होने वाला जिला लखनऊ , सीतापुर , सुल्तानपुर  , आजमगढ़ , प्रतापगढ़ , जौनपुर , गाजीपुर , बलिया , फैजाबाद , लखीमपुर खीरी , बाराबंकी , रायबरेली , इलाहाबाद , वाराणसी आदि है पूर्वी गंगा

नहर परियोजना:-  इस परियोजना से लाभान्वित होने वाला जिला मुरादाबाद , एवं बिजनौर है बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना

रिहन्द परियोजना :-।रिहन्द   परियोजना भारत की एक प्रमुख नदी घाटी परियोजना है  रिहन्द जलाशय रिहन्द बांध ( गोविन्द वल्लभ पंत सागर)  सोनभद्र के पिपरी के पहाड़ी के बीच रिहन्द नदी को बांधकर बनाया गया है यह झील भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है।

यह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमा पर है।  यह जलाशय 30 किलोमीटर लंबा वा 15 किलोमीटर  चौड़ा है इस परियोजना के अंतर्गत 30 लाख किलोवॉट विद्युत उत्पन्न किया जाता है।  13 जुलाई 1954 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने इसकी आधारशिला रखी और 1963 को इसका उदघाटन किया इसका नाम उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित  गोविन्द वल्लभ पंत के नाम पर रखा गया था इस परियोजना से लाभान्वित होने वाला राज्य:- छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश , झारखंड , मध्य प्रदेश है।

माताटीला बहुउद्देशीय परियोजना :-   यह भारत की एक प्रमुख नदी घाटी परियोजना है बेतवा नदी पर बने माताटीला बांध का निर्माण 1958 में मध्य प्रदेश सरकार की सहायता से किया गया था देवगढ़ से 93 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह जगह लगभग 20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। यह बेतवा नदी पर ललितपुर जिले में स्थित है।  माताटीला बांध से 163.60 लाख धन पेयजल उपलब्ध होता है इस परियोजना से लाभान्वित होने वाला जिला है   झांसी , जालौन , हमीरपुर , ग्वारियर , जिला लाभान्वित होता है।

शारदा नहर परियोजना :-   शारदा नहर उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक लम्बी नहर है। शारदा नहर की कुल लम्बाई 12,368 किलोमीटर है। यह उत्तर प्रदेश नेपाल सीमा के समीप शारदा नदी के किनारे बनबसा नामक स्थान से निकला है। नहर का निर्माण कार्य 1920 में प्रारंभ हुआ था। और 1928 में पूर्ण हुआ था। इस नहर द्वारा पीलीभीत , शाहजहांपुर , बरेली , लखीमपुर खीरी। , हरदोई , सीतापुर , बाराबंकी , लखनऊ , उन्नाव , रायबरेली आदि जिलों की लगभग 8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। नहर की मुख्य शाखाएं खीरी , शारदा ,देवा , बीसलपुर , निगोही , सीतापुर , लखनऊ और हरदोई आदि जिलों में है। इस नहर पर खटीमा शक्ति केंद्र भी स्थापित किया गया है।

बाणसागर नहर परियोजना :   बाणसागर नहर परियोजना मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के देवलोंद नामक स्थान पर निर्मित अंतरराज्यीय बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है। यह बांध मध्य प्रदेश में सोन नदी पर बनाया गया है। इस बांध की ऊंचाई 67 मीटर है।

बाणसागर नहर परियोजना का निर्माण कार्य 14 मई 1978 को प्रारंभ हुआ था।

संचालक :-।  जल संसाधन मंत्रालय मध्य प्रदेश।

लम्बाई :-। 1020 मीटर ( 3,350 फीट)।

परियोजना से लाभ :-। बाणसागर से मध्य प्रदेश के 2,490 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की उत्तर प्रदेश के 1500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की सिंचाई होती है। इससे 435 मेगावाट विद्युत का भी उत्पादन होगा। बाणसागर नहर परियोजना 1978 में आरंभ हुई थी तथा 15 जुलाई 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा  राष्ट्र को समर्पित किया गया है।

 7  कृषि एवं सिचाई

301. उत्तर प्रदेश में कृषि विभाग की स्थापना निम्नलिखित में से किस वर्ष की गई थी?

(क) 1 मई, 1920 को

(ख) 1नवंबर, 1922 को

(ग) 1 अगस्त, 1924 को

(घ) 1 अक्तूबर, 1928 को

उत्तर:301 क

 302. वर्ष 1974 में निम्नलिखित में से किसे कृषि विभाग से पृथक् कर दिया गया?

(क) गन्ना उत्पादन

 (ख) कॉलोनाइजेशन

(ग) कृषि अनुसंधान

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर:302  घ

303. उत्तर प्रदेश में निम्नलिखित में से किस वर्ष कृषि विपणन विभाग एवं मंडी परिषद् की स्थापना की गई?

 (क) वर्ष 1971 में

(ख) वर्ष 1976 में

(ग) वर्ष 1979 में

(घ) वर्ष 1985 में

 उत्तर:303 ख

 304. उत्तर प्रदेश संपूर्ण भारत के खाद्यान्न उत्पादन का लगभग कितना प्रतिशत भाग उत्पादित करता है?

 (क) 21 प्रतिशत

(ख) 24 प्रतिशत

 (ग) 29 प्रतिशत

(घ) 35 प्रतिशत

 उत्तर:304 क

 305. उत्तर प्रदेश में लगभग कितने प्रतिशत व्यक्ति कृषि पर आश्रित हैं?

 (क) 52 प्रतिशत

(ख) 66 प्रतिशत

(ग) 72 प्रतिशत

(घ) 78 प्रतिशत

उत्तर:305  घ

306. भारत की कुल कृषि योग्य भूमि का लगभग कितना प्रतिशत भाग उत्तर प्रदेश में है?

 (क) 10 प्रतिशत

(ख) 20 प्रतिशत

(ग) 30 प्रतिशत

(घ) 40 प्रतिशत

उत्तर:306 ख

 307. उत्तर प्रदेश में कुल कृषि योग्य भूमि के लगभग कितने प्रतिशत भाग में खाद्यान्न फसलें बोई जाती हैं?

(क) 60 प्रतिशत

(ख) 74 प्रतिशत

(ग) 88 प्रतिशत

(घ) 96 प्रतिशत

उत्तर:307 ग

 308. उत्तर प्रदेश राज्य के कुल आय का कितना प्रतिशत भाग कृषि से प्राप्त होता है?

 (क) 54 प्रतिशत

(ख) 62 प्रतिशत

(ग) 68 प्रतिशत

(घ) 74 प्रतिशत

 उत्तर:308 ग

 309. निम्नलिखित में से कौन उत्तर प्रदेश की प्रमुख फसल है?

(क) गेहूँ

(ख) धान

(ग) गन्ना

(घ) मक्का

उत्तर:309 क

 310. निम्नलिखित में से किस फसल के उत्पादन में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है?

 (क) गेहूँ

(ख) गन्ना

(ग) दलहन

(घ) उपर्युक्त सभh

उत्तर:310 घ

 311. मक्का उत्पादन में उत्तर प्रदेश का कौन सा स्थान है?

 (क) प्रथम

(ख) द्वितीय

(ग) तृतीय

(घ) चतुर्थ

 उत्तर:31 ख

312. धान उत्पादन में उत्तर प्रदेश का कौन सा स्थान है?

 (क) प्रथम

(ख) द्वितीय

(ग) तृतीय

(घ) चतुर्थ

 उत्तर:312 ख

 313. उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से कौन सी फसल बोई जाती है?

(क) रबी की फसल

(ख) खरीफ की फसल

(ग) जायद की फसल

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर:313 घ

 314. उत्तर प्रदेश में प्रमुख रूप से गेहूँ पैदा किया जाता है—

(क) गंगा-यमुना नदियों के मध्य

(ख) गंगा-घाघरा नदियों के मध्य

(ग) उपर्युक्त दोनों

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:314  ग

315. उत्तर प्रदेश में संपूर्ण भारत के धान उत्पादन का लगभग कितना प्रतिशत भाग उत्पादित होता है?

 (क) 10 प्रतिशत

 (ख) 13 प्रतिशत

(ग) 19 प्रतिशत

(घ) 24 प्रतिशत

 उत्तर:315 ख

 316. उत्तर प्रदेश में धान की फसल कब बोई जाती है?

 (क) अप्रैल-मई में

(ख) मार्च-अपै्रल में

(ग) मई-जून में

(घ) जून-जुलाई में

 उत्तर:316 क

 317. उत्तर प्रदेश में धान की फसल कब काटी जाती है?

 (क) अगस्त-सिंतबर में

(ख) जुलाई-अगस्त में

(ग) सितंबर-अक्तूबर में

(घ) अक्तूबर-नवंबर में

उत्तर:317 ग

 318. निम्नलिखित में से कौन सा कथन उत्तर प्रदेश में बाजरे की खेती के संबंध में असत्य है?

 (क) बाजरे की खेती 50 सें.मी. से कम वर्षावाले क्षेत्रों में होती है

(ख) बाजरे की खेती मुख्य रूप से शीत जलवायु वाले क्षेत्रों में होती है

(ग) बाजरे की फसल सामान्यतः मई से जुलाई के मध्य बोई जाती है

(घ) बाजरे की फसल सामान्यतः सितंबर तथा अक्तूबर के मध्य काटी जाती है

 उत्तर:318 ख

 319. उत्तर प्रदेश में मक्का की बुआई कब होती है?

 (क) अप्रैल-मई में

(ख) मई-जून में

(ग) मार्च-अप्रैल में

(घ) जून-जुलाई में

उत्तर:319 ख

 320. उत्तर प्रदेश में मक्के की फसल कब काटी जाती है?

(क) सितंबर-अक्तूबर में

(ख) जुलाई-अगस्त में

 (ग) अगस्त-सितंबर में

(घ) अक्तूबर-नवंबर में

उत्तर:320 ग

 321. उत्तर प्रदेश में निम्नलिखित में से कौन निर्धन जनता का प्रमुख खाद्यान्न है?

 (क) गेहूँ, चावल

(ख) गेहूँ, मक्का

(ग) मक्का, जौ

(घ) चावल, जौ

उत्तर:321 ग

 322. उत्तर प्रदेश में अरहर मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस फसल के साथ बोई जाती है?

(क) धान, गेहूँ

(ख) मक्का, जौ

(ग) ज्वार, बाजरा

(घ) सरसों, अलसी

 उत्तर:322 ग

 323. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

(क) उत्तर प्रदेश में मक्का की खेती वर्षा पर आधारित है

 (ख) उत्तर प्रदेश में जौ की खेती मुख्य रूप से शुष्क एवं कॉप मिट्टी वाले क्षेत्रों में की जाती है

(ग) उत्तर प्रदेश में अरहर की खेती मुख्य रूप से इलाहाबाद, वाराणसी, लखनऊ, झाँसी तथा ललितपुर में की जाती है

(घ) उत्तर प्रदेश प्रमुख चना उत्पादक राज्य है

उत्तर:323 घ

 324.भारत के कुल गन्ना उत्पादन का लगभग कितना प्रतिशत भाग उत्तर प्रदेश में उत्पादित होता है?

(क) 28 प्रतिशत

(ख) 32 प्रतिशत

(ग) 36 प्रतिशत

(घ) 40 प्रतिशत

 उत्तर:324 ग

 325. उत्तर प्रदेश का प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्र नहीं है?

 (क) तराई क्षेत्र

(ख) गंगा-यमुना का दोआब

 (ग) दक्षिण का पठारी प्रदेश

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:325 ग

 326. सरसों उत्पादन में उत्तर प्रदेश का भारत में कौन सा स्थान है?

 (क) प्रथम

 (ख) द्वितीय

(ग) तृतीय

(घ) चतुर्र्थ

उत्तर:326  क

327. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

(क) उत्तर प्रदेश में सरसों रबी की फसल है

(ख) उत्तर प्रदेश में मूँगफली खरीफ की फसल है

(ग) उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में देशी जूट बोई जाती है

(घ) उत्तर प्रदेश में तंबाकू का उत्पादन निर्यात के लिए किया जाता है

 उत्तर:327 घ

 328.उत्तर प्रदेश में कपास की खेती की जाती है—

(क) गंगा-यमुना के दोआब में

(ख) रूहेलखंड मंडल में

(ग) बुंदेलखंड मंडल में

(घ) उपर्युक्त सभी

 उत्तर:328 घ

 329. सब्जी उत्पादन में उत्तर प्रदेश का संपूर्ण भारत में कौन सा स्थान है?

 (क) प्रथम

(ख) द्वितीय

(ग) तृतीय

(घ) चतुर्थ

 उत्तर:329 क

 330. आलू उत्पादन में उत्तर प्रदेश का संपूर्ण भारत में कौन सा स्थान है?

 (क) प्रथम

(ख) द्वितीय

(ग) तृतीय

(घ) चतुर्थ

उत्तर:330 क

 331. भारत के कुल आलू उत्पादन का लगभग कितना प्रतिशत भाग उत्तर प्रदेश में उत्पादित होता है?

(क) 28 प्रतिशत

(ख) 38 प्रतिशत

(ग) 44 प्रतिशत

(घ) 56 प्रतिशत

उत्तर:331 ख

 332. उत्तर प्रदेश में फल तथा उत्पादक जिला/जिलों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

(क) केला—वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर

(ख) अमरूद—इलाहाबाद, फैजाबाद, बरेली

(ग) लीची—सहारनपुर, मेरठ

(घ) संतरा—गोरखपुर

उत्तर:332  घ

333. दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश का भारत में कौन सा स्थान है?

 (क) प्रथम

(ख) द्वितीय

(ग) तृतीय

(घ) चतुर्थ

 उत्तर:333 क

 334. उत्तर प्रदेश का पशुधन के क्षेत्र में कौन सा स्थान है?

(क) प्रथम

(ख) द्वितीय

(ग) तृतीय

(घ) चतुर्थ

उत्तर:334 क

 335. उत्तर प्रदेश में प्रति हेक्टेयर उर्वरक की खपत कितनी है?

(क) 80.3 कि.ग्रा

(ख) 85.8 कि.ग्रा

(ग) 89.7 कि.ग्रा

(घ) 92.4 कि.ग्रा

उत्तर:335  ग

336. उत्तर प्रदेश में शुद्ध सिंचित क्षेत्रफल कितना है?

 (क) 128.28 लाख हेक्टेयर

(ख) 142.34 लाख हेक्टेयर

(ग) 159.72 लाख हेक्टेयर

(घ) 164.86 लाख हेक्टेयर

उत्तर:336 क

 337. उत्तर प्रदेश में सकल सिंचित क्षेत्रफल कितना है?

 (क) 126.5 लाख हेक्टेयर

(ख) 139.8 लाख हेक्टेयर

 (ग) 174.3 लाख हेक्टेयर

(घ) 182.2 लाख हेक्टेयर

उत्तर:337  घ

338. उत्तर प्रदेश में कुल सृजित सिंचित क्षमता कितनी है?

 (क) 216.16 लाख हेक्टेयर

(ख) 285.51 लाख हेक्टेयर

(ग) 306.82 लाख हेक्टेयर

(घ) 311.67 लाख हेक्टेयर

उत्तर:338 घ

 339. उत्तर प्रदेश में नहरों द्वारा सिंचित क्षेत्र है—

 (क) 12.8 प्रतिशत

(ख) 14.5 प्रतिशत

(ग) 18.9 प्रतिशत

(घ) 21.2 प्रतिशत

उत्तर:339 घ

 340. उत्तर प्रदेश में नलकूपों द्वारा सिंचित क्षेत्र है—

(क) 62.5 प्रतिशत

(ख) 71.4 प्रतिशत

(ग) 84.9 प्रतिशत

घ) 94.2 प्रतिशत

उत्तर:340  ख

41. उत्तर प्रदेश में तालाब, झील तथा पोखर द्वारा सिंचित क्षेत्र है—

(क) 4.2 प्रतिशत

(ख) 5.7 प्रतिशत

(ग) 6.5 प्रतिशत

(घ) 7.8 प्रतिशत

 उत्तर:341 ग

 342. निम्नलिखित में से कौन उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक लंबी नहर है?

 (क) आगरा नहर

(ख) शारदा नहर

(ग) बेतवा नहर

(घ) धसान नहर

 उत्तर:342 ख

 343. निम्नलिखित में से कौन सी नहर बुलंदशहर जिले के नरौरा नामक स्थान से निकाली गई है?

 (क) ऊपरी गंगा नहर

(ख) निचली गंगा नहर

 (ग) पूर्वी यमुना नहर

(घ) आगरा नहर

उत्तर:343 ख

 344. निम्नलिखित में से कौन सा कथन बेतवा नहर के संबंध में गलत है?

 (क) यह नहर झाँसी से 24 कि.मी. दूर पारिछा नामक स्थान से निकाली गई है

(ख) इस नहर का निर्माण 1885 ई. में हुआ था

(ग) इस नहर से 50,000 हेक्टेयर भूमि सींची जाती है

(घ) हमीरपुर और कठौना इस नहर की दो प्रमुख शाखाएँ हैं

 उत्तर:344 ग

 345. निम्नलिखित में से कौन सी नहर/नहरें उत्तर प्रदेश तथा बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से निकाली गई हैं?

(क) सरयू या घाघरा नहर

(ख) गंडक नहर

(ग) नौगढ़ बाँध की नहरें

(घ) अहरौरा बाँध की नहरें

उत्तर:345 ख

 346. मरीहम तथा घोरायल किस नहर की दो शाखाएँ हैं?

 (क) सपरार नहर

(ख) धसान नहर

(ग) घाघरा नहर

(घ) केन नहर

उत्तर:346  ग

347. निम्नलिखित में से किस नहर द्वारा उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले और मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की लगभग 1.4 लाख एकड़ भूमि की सिंचाई की जाती है? (

क) शारदा नहर

(ख) केन नहर

 (ग) सपरार नहर

(घ) नगवाँ बाँध नहर

 उत्तर:347 ख

 348. नगवाँ बाँध नहर किस नदी से निकली है?

 (क) बेतवा

(ख) सोन

(ग) कर्मनासा

(घ) गंडक

 उत्तर:348  ग

349. निम्नलिखित में से किस नहर से झाँसी, ललितपुर, जालौन तथा हमीरपुर जिले की भूमि की सिंचाई की जाती है?

 (क) निचली गंगा नहर

(ख) ललितपुर बाँध की नहर

(ग) नगवाँ बाँध नहर

(घ) केन नहर

 उत्तर:349  ख

350. रिहंद घाटी परियोजना निम्नलिखित में से किस जिले में स्थापित है?
 (क) वाराणसी
(ख) इलाहाबाद
(ग) सोनभद्र
(घ) मिर्जापुर
उत्तर: ग

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Related Post

उत्तर प्रदेश का इतिहास सामान्य ज्ञान UP History GK in Hindi

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now उत्तर प्रदेश का संपूर्ण इतिहास UP GK history of uttar pradesh in hindi UPPCL uppcs uppcs UPSSSC UPP ...

उत्तर प्रदेश की मिट्टी & कृषि सामान्य ज्ञान UP Soil and Agriculture GK Question

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now उत्तर प्रदेश की कृषि से संबंधित प्रश्नोत्तरी 2021 उत्तर प्रदेश की मिट्टी से संबंधित प्रश्नोत्तरी 1. उत्तर प्रदेश ...

उत्तर प्रदेश ऊर्जा संसाधन सामान्य ज्ञान up urja sansadhan gk hindi

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now उत्तर प्रदेश ऊर्जा संसाधन संबंधित प्रश्नोत्तरी Energy Resources of Uttar Pradesh gk 1. उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद् ...

उत्तर प्रदेश अपवाह तंत्र सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी | UP Apwah Tantra GK in Hindi

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now उत्तर प्रदेश अपवाह तंत्र GK 1. उत्तर प्रदेश की अधिकांश नदियों का प्रवाह किस दिशा से किस दिशा ...

Leave a Comment