नौकरी पाने का अवसर: प्रधानमंत्री आवास योजना में “आवास मित्र” के पद पर निकली भर्ती

By Gautam Markam

Updated on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

rajnandgaon awas mitra bharti 2024 नौकरी पाने का अवसर: प्रधानमंत्री आवास योजना में “आवास मित्र” के पद पर निकली भर्ती छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत “आवास मित्र” के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह भर्ती प्रत्येक कलस्टर में हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन और सामग्री की उपलब्धता में सहायता के लिए की जा रही है।

Rajnandgaon pm awas mitra vacancy 2024

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2024 तक की है। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कार्यालय राजनांदगांव में प्रस्तुत किए जा सकते हैं। आवश्यक योग्यता और अन्य जानकारी जिला राजनांदगांव की वेबसाइट पर देखी जा सकती है और आवेदन पत्र प्रारूप डाउनलोड किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना नोटिफिकेशनशन

संस्था का नामप्रधानमंत्री आवास योजना
पद का नामआवास मित्र
कैटेगरीआवास मित्र भर्ती
नौकरी का स्थानराजनंदगांव (छ.ग.)
आवेदन मोड स्पीड पोस्ट पंजीकृत डाक के माध्यम से
वेबसाइटhttps://rainandgaon.nic.in

अन्य जानकारी जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। यह एक शानदार अवसर है नौकरी पाने के लिए, इसलिए इसे पाने के लिए तैयार हो जाएं।

आवास मित्र के पद पर निकली भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता :-

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास मित्र के पद पर निकली भर्ती के आवेदन के लिए निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है।

  • बी.ई./ डिप्लोमा/ 12वीं उत्तीर्ण बेरोजगार युवा अभ्यर्थी “आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन” चयन के लिए योग्य होगें। बी.ई. सिविल तथा डिप्लोमा सिविल, एम.ए. (ग्रामीण विकास) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जायेगी। इसके बाद बचे हुए अभ्यर्थियों के नामों पर विचार किया जायेगा।
  • “आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन” के चयन हेतु न्यूनतम शैक्षणिक क्वालिफिकेशन 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • चयन किए गए अभ्यर्थी को उनके गृह ग्राम के कलस्टर पर नियुक्त किया जाएगा। अभ्यर्थी ना मिलने पर पास के कलस्टर में सेवा ली जाएगी।
  • “आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन” के रूप में जिला प्रशासन स्थानीय आवश्यकता अनुरूप पूर्व में कार्यरत आवास मित्र, महिला स्वसहायता समूह (SHG) के सदस्य, बेयर फुट टेक्निशियन (BFT), बैंक सखी एवं अन्य अधीनस्थ कर्मचारी  का भी नियम अनुसार चयन कर सकते है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में “आवास मित्र” के पद पर निकली भर्ती की चयन प्रक्रिया :-

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास मित्र के पद पर निकली भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। एवं अंकों की गणना के आधार पर निम्नानुसार महत्व दिया जाएगा।

1. हायर सेकेण्डरी परीक्षा में उत्तीर्ण न्यूनतम – 65 अंक
2.बी.ई./डिप्लोमा/एम.ए. (ग्रामीण विकास) उत्तीर्ण – 15 अंक
3. पूर्व में कार्यरत आवास मित्र – 20 अंक
4. बेयर फुट टेक्निशियन (BFT) – 10 अंक
5. महिला स्वसहायता समूह (SHO) के सदस्य तथा बैंक सखी- 10 अंक

आवास मित्र के पद पर निकली भर्ती हेतु आवेदन :-

आवेदक जिला पंचायत को अपने निवास क्षेत्र के जनपद पंचायत के लिए ही आवेदन कर सकेंगे। व आवेदन पत्र के ऊपर जनपद पंचायत का नाम लिखना अनिवार्य होगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना में “आवास मित्र” के पद पर निकली भर्ती हेतु आयु सीमा :-

18 वर्ष से 45 वर्ष आयु समूह वाले अभ्यर्थी “आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन” के पद पर निकली भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए योग्य होंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना में “आवास मित्र” के पद पर निकली भर्ती के लिए विशेष दिशा निर्देश :- 

चयनित आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संबंध में शासन द्वारा जारी किये गए आदेश का पालन करने के लिए जिम्मेदार होंगे । 

चयनित होने पर वेरिफिकेशन के समय निम्न अभिलेख की मूल प्रति एवं एक सेट छायाप्रति के साथ अभ्यर्थियों को उपस्थित होना अनिवार्य है। मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित नहीं होने पर चयन स्वतः रद्द हो जाएगा ।

1. आठवीं, 10वीं एवं 12वीं के अंक सूची। 

2. शैक्षणिक योग्यता की अनुसूची (सभी वर्गों का) 

3. तकनीकी योग्यता से संबंधीत प्रमाण पत्र 

4. वर्तमान में कार्यरत हो तो अनुभव का अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति आदेश ।

5. रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र।

6. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र ।

7.सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवासी प्रमाण पत्र ।

8. मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड, लाइसेंस या वोटर आईडी) तथा अन्य संबंधित दस्तावेज। 

Official Notification pdf Link

विभागीय विज्ञापन लिंक pdfDownload
विभागीय वेबसाइटhttps://rajnandgaon.gov.in/
टेलीग्राम ग्रुपCgnewVacancy👈

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Related Post

cg mandi nirikshak bharti 2026 | छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक भर्ती 2026

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now CG Mandi Nirikshak Recruitment 2026 – छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड के द्वारा उप निरीक्षक के रिक्त ...

CG Forest Guard Kawardha Recruitment 2025: कवर्धा में वनरक्षक के पदों पर सीधी भर्ती

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now छत्तीसगढ़ के 12वीं पास युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है! कार्यालय वनाधिकारीमंडल, कवर्धा ने खेल कोटे के तहत ...

छत्तीसगढ़ बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू CG BSc Nursing Entrance Exam 2025

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now CG B.Sc. Nursing Entrance Exam 2025:- छत्तीसगढ़ बी.एससी. नर्सिंग (CG B.Sc. Nursing) एक 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम है, ...

Durg Jila Panchayat Vacancy 2025: दुर्ग जिला पंचायत के जनपद पंचायतों में क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह MIS सहायक पदों पर भर्ती  2025

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Durg Jila Panchayat Vacancy 2025: कार्यालय जिला पंचायत, दुर्ग (छ.ग.) में, पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत ...

5 thoughts on “नौकरी पाने का अवसर: प्रधानमंत्री आवास योजना में “आवास मित्र” के पद पर निकली भर्ती”

Leave a Comment