छत्तीसगढ़ SI पुलिस भर्ती 370 नए कैंडिडेट को बुलाने आदेश जारी 2024

By Gautam Markam

Published on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

CG SI Recruitment: CG पुलिस SI भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 370 पुरूष उम्मीदवारों की चयन सूची के संबंध में सूचना कोर्ट आदेश

सीजी एसआई भर्ती 2024 CG Police SI Recruitment 2024 update

पुलिस विभाग में सूबेदार / उनि – संवर्ग / प्लाटन कमाण्डर भर्ती-2021 के तहत् मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण (शारीरिक दक्षता परीक्षा) हेतु पात्र 370 अतिरिक्त पुरूष उम्मीदवारों की चयन सूची के संबंध में सूचना

पुलिस विभाग में सूबेदार / उनि – संवर्ग / प्लाटून कमाण्डर भर्ती – 2021 की भर्ती प्रक्रिया के तहत् दिनांक 26, 27 एवं 29 मई 2023 को आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा के परिणाम दिनांक 21-06-23 को जारी किये गये थे ।

माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के याचिका क्रमांक – डब्ल्यूपीएस -4378 / 2023 में दिनांक 20-05-24 को पारित आदेश में मुख्य लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया के अग्रिम चरण (शारीरिक दक्षता परीक्षा) हेतु 370 अतिरिक्त पुरुष उम्मीदवारों का चयन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के आदेश के क्रम में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल व्दारा प्रदाय की गयी सूबेदार / उपनिरीक्षक / उपनिरीक्षक (विशेष शाखा) / प्लाटून कमाण्डर के पदों हेतु मुख्य लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु पात्र 370 अतिरिक्त अभ्यर्थियों की सूची पुलिस मुख्यालय के वेबसाईट www.cgpolice.gov.in पर प्रदर्शित की जा रही है। अगले चरण हेतु पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 09.07.2024 से रायपुर में आयोजित की जायेगी ।

अगले चरण हेतु पात्र अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश – पत्र दिनांक 28.06.2024 के उपरांत पुलिस मुख्यालय की वेबसाईट से डाउनलोड किये जा सकेंगे।

उपरोक्त विज्ञापित पदो के लिये की जाने वाले चयन उपरांत नियुक्ति माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दायर एस. एल. पी. (सी) क्रमांक – 19668 / 2022 के अंतिम आदेश / निर्णय के अध्यधीन होगी।

कृपया उक्त विज्ञप्ति अपने लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्र के सामाचार वृत्त के रूप में प्रकाशित करने का कष्ट करें।

Official Notification pdf 👈👇👇👇👇👇

Notificationpdf
विभागीय विज्ञापनClick here 👈
लिस्ट Click here 👈
विभागीय वेबसाइटhttps://cgpolicehelp.cgstate.gov.in/
टेलीग्राम ग्रुपCgnewVacancy👈

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Leave a Comment

Impact-Site-Verification: 1ec8d00b-b8fc-41fd-b839-9d2072202fd5
हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें: यहाँ क्लिक करें