छत्तीसगढ़ सक्षम योजना 2023 | Mahila Supervisor GK

By Gautam Markam

Published on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

CG Saksham Yojana GK 2023 – छत्तीसगढ़ महिला कोष द्वारा वर्ष 2009-10 में “सक्षम योजना” आरंभ की गई है । इस योजना में गरीबी रेखा अंतर्गत जीवन-यापन करने वाली ऐसी महिलाएं जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है अथवा 35 से 45 आयु वर्ग की अविवाहित महिलाओं अथवा कानूनी तौर पर तलाकशुदा महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय आरंभ करने हेतु आसान शर्तों पर ऋण प्रदाय किया जाता है। योजनांतर्गत विधवा, कानूनी तौर पर तलाकशुदा एवं अविवाहित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है ।

cg saksham yojana

उक्त महिलाएँ उपलब्ध न होने पर 18 से 45 आयु वर्ग की सभी जरूरतमंद महिलाएँ जिनके परिवार की वार्षिक आय रूपये 1,00,000/- ( शब्दों में रूपये एक लाख मात्र) से कम हो, वे भी योजना का लाभ लेने हेतु पात्र होती हैं। कानूनी तौर पर तलाकशुदा महिलाओं या ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र या पंजीकृत सामाजिक संस्था द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर भी परित्यक्त महिलाओं को लाभांवित किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ महिला कोष द्वारा दिनांक 28.09.2021 से अधिकतम ऋण सीमा में वृद्धि करते हुए 40 हजार रूपये के गुणांक में राशि रूपये 02 लाख तक 03 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज दर पर आसान किश्तों में ऋण प्रदाय किया जा रहा है । यौन उत्पीड़न, एचआईवी पॉजिटिव एवं तृतीय लिंग (Trans Gender) हितग्राही को भी इन योजनाओं का लाभ लेने की पात्रता है ।

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Leave a Comment

Impact-Site-Verification: 1ec8d00b-b8fc-41fd-b839-9d2072202fd5
हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें: यहाँ क्लिक करें