मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना क्या है | Chhattisgarh Yojana

By Gautam Markam

Published on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का उद्देश्य क्या है

छत्तीसगढ़ के ग्रामाचंल एवं सुदूर वनाँचलों के अंतिम व्यक्ति तक मोबाइल अस्‍पताल पहुंचा कर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना की शुरुआत कब हुई है

02 अक्टूबर,2019

·         योजना की शुरुआत : 02 अक्टूबर,2019 (महात्मा गांधी जी के 150वें जन्म दिवस के अवसर पर)

·         योजना की शुरुआत बस्तर जिले से हुई।

·         योजना का उद्देश्य : छत्तीसगढ़ के ग्रामाचंल एवं सुदूर वनाँचलों के अंतिम व्यक्ति तक मोबाइल अस्‍पताल पहुंचा कर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना।

·         मुख्य लाभार्थी : आदिवासी ।

·         दुरस्थ अंचल विशेषकर आदिवासी अंचलों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने साप्ताहिक हाट बाज़ारों में नियमित स्वास्थ्य सुविधा, जांच, उपचार सुविधा ।  

·         मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में कांकेर जिला प्रथम स्थान पर तथा कोरिया जिला दूसरे स्थान पर ।

·         नवजात शिशुओं के लिए नारायणपुर, सुकमा और कोंडागांव में मोबाईल मेडिकल यूनिट की शुरुआत ।

·        वर्तमान में हाट बाज़ार क्लीनिक योजना के माध्यम से अब तक 62 लाख 47 हज़ार से अधिक लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

·         विदित है कि 429 मेडिकल मोबाइल वाहनों की मदद से प्रदेश में 1798 हाट-बाज़ार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। 

उल्लेखनीय हैं कि डबल्यूएचओ की ह्यूमन रिसोर्स फॉर हेल्थ विषय पर आयोजित वैश्विक सम्मेलन में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना पर निर्मित डॉक्यूमेंटरी फिल्म प्रदर्शित की गयी थी। 6-7 दिसंबर को आयोजित दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन में भारत के स्टॉल में बस्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदर्शित किया गया था।

आपको बता दे कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना पर निर्मित डॉक्यूमेंटरी फिल्म को रिलीज किया था। 

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Leave a Comment

Impact-Site-Verification: 1ec8d00b-b8fc-41fd-b839-9d2072202fd5
हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें: यहाँ क्लिक करें