UPSC Question Paper 2012 with answer IAS प्रीलिम्स प्रश्न पत्र उत्तर सहित

सामान्य अध्ययन-2012 (प्रश्न पत्र-I)
Q 1.​लोक निधि के फलोत्पादक और आशयित प्रयोग को सुरक्षित करने के साथ-साथ भारत में नियंत्रक-महालेखा परीक्षक (CAG) के कार्यालय का महत्त्व क्या है?
​1.​(CAG) संसद की ओर से राजकोष पर नियंत्रण रखता है जब भारत का राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपात/वित्तीय आपात घोषित करता है। ​
2.​(CAG) की मंत्रालयों द्वारा कार्यान्वित परियोजनाओं या कार्यक्रमों पर जारी किए गए प्रतिवेदनों पर लधेक लेखा समिति विचार-विमर्श करती है।
​3.​(CAG) के प्रतिवेदनों से मिली जानकारियों के आधार पर जाँचकर्ता एजेंसियाँ उन लोगों के विरूद्ध आरोप दाखिल कर सकती हैं, जिन्होंने-लोक निधि प्रबंधन में कानून का उल्लंघन किया हो। ​
4.​(CAG) को ऐसी निश्चित न्यायिक शक्तियाँ प्राप्त हैं कि सरकारी कंपनियों के लेखा-परीक्षा और लेखा जाँचते समय वह कानून का उल्लंघन करने वालों पर अभियोग लगा सके। ​
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
​(a)​1, 3 और 4
​(b)​केवल 2 ​
(c)​2 और 3 ​
(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(c)

Q 2.​‘जननी सुरक्षा’ कार्यक्रम का प्रयास है
​1.​संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करना।
​2.​प्रसूति की लागत वहन करने हेतु माँ को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना। ​
3.​गर्भावस्था और प्रसूति से हुई वेतन-हानि की आपूर्ति करना। ​
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
​(a)​1 और 2
​(b)​केवल 2 ​
(c)​कवल 3
​(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(a)

Q 3.​भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति के समय ​
(a)​जरूरी नहीं है कि वह संसद के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य हो, परंतु उसे छः माह के अंदर आवश्यक रूप से दोनों में से एक सदन का सदस्य हो जाना चाहिए। ​
(b)​जरूरी नहीं है कि वह संसद के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य हो, परंतु उसे छः माह के अंदर लोकसभा का सदस्य हो जाना चाहिए।
​(c)​संसद के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य होना चाहिए। ​
(d)​आवश्यक रूप से लोकसभा का सदस्य होना चाहिए।
उत्तर- ​(a)


Q 4.​परिसीमन आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। ​
1.​परिसीमन आयोग के आदेशों को किसी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती।
​2.​परिसीमन आयोग के आदेश जब लोकसभा अथवा राज्य विधानसभा के सम्मुख रखे जाते हैं, तब उन आदेशों में कोई संशोधन नहीं किया जा सकता।
​उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन कथन सही है/है?
​(a)​केवल 1
​(b)​केवल 2
​(c)​1 और 2 दोनों ​
(d)​न तो 1 और न ही 2
उत्तर- ​(c)


Q 5.​निम्नलिखित पर विचार कीजिए ​
1.​होटल तथा रेस्तराँ
​2.​मोटर परिवहन उद्योग ​
3.​समाचार-पत्र प्रतिष्ठान
​4.​निजी चिकित्सा संस्थान
उपरोक्त में से किस इकाई/किन इकाइयों के कर्मचारी, ‘कर्मचारी राज्य बीमा योजना’ के अंतर्गत ‘सामाजिक सुरक्षा’ कवच प्राप्त कर सकते हैं?
​(a)​1, 2 और 3
​(b)​केवल 4
​(c)​1, 3 और 4
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(d)

Q 6.​भारतीय संविधान के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति का यह कर्त्तव्य है कि वे निम्नलिखित में से किसको/किनको संसद के पटल पर रखवाए?
​1.​संघ वित्त आयोग की सफिारिशों को ​
2.​लोक लेखा समिति के प्रतिवेदन को
​3.​नियंत्रक-महालेखा परीक्षक के प्रतिवेदन को
​4.​राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के प्रतिवेदन को ​
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​केवल 1 ​
(b)​2 केवल 4 ​
(c)​1, 3 और 4
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(c)


Q 7.​लोकसभा और राज्यसभा के बीच गतिरोध की किस स्थिति/किन स्थितियों में संसद की संयुक्त बैठक बुलाई जाती है?
​1.​साधारण विधि-निर्माण को पारित करने की स्थिति में
​2.​धन-विधेयक को पारित करने की स्थिति में
​3.​संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने की स्थिति में ​
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​केवल 1
​(b)​2 केवल 3
​(c)​1 और 3
​(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(a)


Q 8.​जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDAs) भारत में-ग्रामीण निर्धनता को कम करने कैसे मदद करते हैं? ​
1.​(DRDAs) देश के कुछ  विनिर्दिष्ट पिछड़े क्षेत्राेें में पंचायती राज संस्थाओं के रूप में कार्य करते हैं। ​2.​(DRDAs) विनिर्दिष्ट क्षेत्राेें में निर्धनता और कुपोषण के कारणों का वैज्ञानिक अध्ययन करते हैं और उनके समाधान के विस्तृत उपाय तैयार करते हैं।
​3.​(DRDAs) निर्धनता-रोधी कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु अंतरक्षेत्रीय (इन्टर-सेक्टोरल) तथा अंतर्विभागीय समन्वयन और सहयोग सुरक्षित करते हैं।
​4.​(DRDAs) निर्धनता-रोधी कार्यक्रमों के लिए मिले कोष पर निगरानी रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका प्रभावी उपयोग हो। ​
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही हैं? ​
(a)​1, 2  और 3 ​
(b)​3 और 4
​(c)​केवल 4 ​
(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(b)

Q 9.​भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकों के मूल कर्तव्यों में निम्नलिखित में से क्या है/हैं?
​1.​मिश्रित संस्कृति की समृद्धि विरासत की रक्षा।
​2.​सामाजिक अन्याय से कमजोर वर्गों की रक्षा।
​3.​वैज्ञानिक मनोदशा और खोज की भावना का विकास। ​
4.​वैयक्तिक और सामूहिक कार्यकलापों के सभी क्षेत्राेें में उत्कृष्टता के लिए प्रयत्न।
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए ​
(a)​1 और 2
​(b)​केवल 2 ​
(c)​1, 3 और 4
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(c)

 
Q 10.​भारत के उच्चतम न्यायालय की स्वायत्तता की रक्षा हेतु क्या प्रावधान हैं? ​
1.​उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति करते समय भारत के राष्ट्रपति को भारत के मुख्य न्यायधीश से विचार-विमर्श करना पड़ता है। ​
2.​उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को केवल भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा हटाया जा सकता है। ​
3.​न्यायाधीशों का वेतन भारत के संचित निधि पर आरोपित होता है, जिस पर विधानमंडल को अपना मत नहीं देना होता है।
​4.​भारत के उच्चतम न्यायालय के अफसरों और कर्मचारियों की सभी नियुक्तियाँ सरकार द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश से विचार-विमार्श के पश्चात् ही की जाती हैं। ​उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
​(a)​1 और 3
​(b)​3 और 4 ​
(c)​केवल 4 ​
(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(a)


Q 11.​कुछ लोगों का सोचना है कि तेजी से बढ़ रही ऊर्जा की जरूरत पूरी करने के लिए भारत को थोरियम को नाभिकीय ऊर्जा के भविष्य के ईंधन के रूप में विकसित करने के लिए शोध और विकास करना चाहिए। इस संदर्भ में थोरियम,  यूरेनियम की तुलना में कैसे अधिक लाभकारी है? ​
1.​प्रकृति में यूरेनियम की तुलना में थोरियम के कहीं अधिक भंडार हैं।
​2.​उत्खनन-प्राप्त खनिज से मिलने वाली प्रति इकाई द्रव्यमान ऊर्जा की तुलना की जाए, तो थोरियम, प्राकृतिक यूरेनियम की तुलना में, कहीं अधिक ऊर्जा उत्पन्न करता है। ​
3.​थोरियम, यूरेनियम की तुलना में, कम नुकसानदेह अपशिष्ट उत्पादित करता है। ​
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? ​
(a)​केवल 1
​(b)​2 और 3
​(c)​1 और 3
​(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(d)

Q 12.​वायु में कार्बन डाइ-ऑक्साइड की बढ़ती हुई मात्रा से वायुमंडल का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, क्योंकि कार्बन-डाई-ऑक्साइड
​(a)​वायु में उपस्थित जलवाष्प को अवशोषित कर उसकी ऊष्मा को संचित करती है।
​(b)​सौर विकिरण के पराबैंगनी-अंश को अवशेषित करती है। ​
(c)​संपूर्ण और विकिरण के पराबैंगनी-अंश को अवशेषित करती है। ​
(d)​सौर विकिरण के अवरक्त अंश को अवशोषित करती है।
उत्तर- ​(d)


Q 13.​निम्नलिखित तत्व समूहों में से कौन-सा पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के लिए मूलतः उत्तरदायी था? ​
(a)​हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, सोडियम
​(b)​कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन ​
(c)​ऑक्सीजन, कैल्शियम, फॉस्फोरस ​
(d)​कार्बन, हाइड्रोजन, पौटेशियम
उत्तर- ​(b)

Q 14.​भारत में Bt बैंगन के प्रवेशन पर लोगों के विरोध के कारण क्या हैं? ​
1.​Bt बैंगन की रचना इसके जीनो में मृदा कवक के जीन को प्रवेश कराकर की गई है। ​
2.​Bt बैंगन के बीज टर्मिनेटर बीज हैं जिसके कारण किसानों को प्रत्येक मौसम के पहले बीज कंपनियों से बीज खरीदना पड़ता है।
​3.​एक आशंका है कि Bt बैंगन के उपभोग का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। ​
4.​यह भी चिन्ता है कि Bt बैंगन के प्रवेशन से विविधता पर विपरीत प्रभाव हो सकता है।
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए ​
(a)​1, 2 और 3
​(b)​2 और 3 ​
(c)​3 और 4
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(c)


Q 15.​पीड़कों को प्रतिरोध के अतिरिक्त, वे कौन-सी संभावनाएँ हैं जिनके लिए आनुवंशिक रूप से रूपान्तरित पादपों का निर्माण किया गया है?
​1.​सूखा सहन करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना। ​
2.​उत्पाद में पोषकीय मान बढ़ाना। ​
3.​अंतरिक्ष यानों और अंतरिक्ष स्टेशनों में उन्हें उगने प्रकाश-संश्लेषण करने के लिए सक्षम बनाना। ​
4.​उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाना। ​
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​1 और 2
​(b)​3 और 4
​(c)​1, 2 और 4
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(c)


Q 16.​निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। ​दादाभाई नौरोजी की भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को सर्वाधिक प्रभावी देन थी कि
​1.​उन्होंने इस बात को अभिव्यक्त किया कि ब्रिटेन, भारत का आर्थिक शोषण कर रहा है। ​
2.​उन्होंने प्राचीन भारतीय ग्रंथों की व्याख्या की और भारतीयों में आत्मविश्वास जगाया। ​
3.​उन्होंने सभी सामाजिक बुराइयों के निराकण की आवश्यकता पर सर्वाेपरि जोर दिया। ​
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
​(a)​केवल 1
​(b)​3 और 4
​(c)​1 और 3
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(a)


Q 17.​सदियों से भारत में जीवित रही एक प्रमुख परंपरा ‘ध्रुपद’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
​1.​ध्रुपद की उत्पत्ति तथा विकास मुगल काल में राजपुत राज्यों में हुआ।
​2.​ध्रपद प्रमुखतः भक्ति और अध्यात्म का संगीत है।
​3.​ध्रुपद आलाप मंत्रों से लिए गए संस्कृत अक्षरों पर आधारित है।
​निम्नलिखित कूटाें के आधार पर सही उत्तर चुनिए ​
(a)​1 और 2
​(b)​2 और 3
​(c)​1, 2 और 3
​(d)​उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर- ​(b)


Q 18.​कुचिपुड़ी तथा भरतनाट्यम नृत्यों के बीच क्या भेद है?
​1.​कुचिपुड़ी नृत्य में नर्तक प्रासंगित रूप से कथोपकथन का प्रयोग करते हैं, जबकि भरतनाट्यम में कथोपकथन का प्रयोग नहीं किया जाता। ​
2.​पीतल की तश्तरी की धार पर पाद रख नृत्य करने की परंपरा भरतनाट्यम की विशिष्टता है। ​
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
​(a)​केवल 1 ​
(b)​केवल 2 ​
(c)​1 और 2 ​
(d)​ना तो 1 और न ही 2
उत्तर- ​(a)


Q 19.​मध्ययुगीन भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में सूफी संत निम्नलिखित में से किस तरह के आचरण का निर्वाह करते थे।
​1.​ध्यानसाधना और श्वास-नियमन।
​2.​एकांत में कठोर यौगिक व्यायाम।
​3.​श्रोताओं में आध्यात्मिक हर्षोन्माद उत्पन्न करने के लिए पवित्र गीतों का गायन।
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​1 और 2 ​
(b)​2 और 3
​(c)​केवल 3 ​
(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(d)


Q 20.​रॉलेट एक्ट का लक्ष्य था ​
(a)​युद्धप्रयासों को अनिवार्य आर्थिक समर्थन ​
(b)​बिना मुकदमा चलाए बंदी बनाना और मुकदमों की सुनवाई संक्षिप्त प्रक्रिया द्वारा ​
(c)​खिलाफत आंदोलन का दमन
​(d)​प्रेस स्वातन्त्रय पर प्रतिबंध लगाना
उत्तर- ​(b)

Q 21.​भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन (1929) इतिहास में इसलिए बहुत प्रसिद्ध है, क्योंकि ​
1.​कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज्य की माँग का एक संकल्प पारित किया।
​2.​इस अधिवेशन में उग्रवादियों एवं उदारवादियों के बीच झगड़े को सुलझा लिया गया। ​
3.​इस अधिवेशन में दो राष्ट्रों की माँग के सिद्धांत को अस्वीकार करते हुए का संकल्प पारित किया गया। ​
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? ​
(a)​केवल 1 ​
(b)​2 केवल 3
​(c)​1 और 3
​(d)​इनमें से कोई नहीं
उत्तर- ​(a)


Q 22.​भगवान बुद्ध की प्रतिमा कभी-कभी एक हस्त मुद्रा युक्त दिखाई गई है, जिसे ‘भूमिस्पर्श मुद्रा’ कहा जाता है।
​(a)​मार पर दृष्टि रखने एवं अपने ध्यान में विघ्न डालने से मार को रोकने के लिए बुद्ध का धरती का आह्वान ​
(b)​मार के प्रलोभनों के बावजूद अपनी शुचिता और शुद्धता का साक्षी होने के लिए बुद्ध का धरती का आह्वान
​(c)​बुद्ध का अपने अनुयायिायों को स्मरण कराना कि वे सभी धरती से उत्पन्न होेते हैं और अंततः धरती में विलीन हो जाते हैं, अतः जीवन संक्रमणशील है
​(d)​इस संदर्भ में दोनों ही कथन ‘a’ एवं ‘b’ सही हैं
उत्तर- ​(b)

Q 23.​पूर्व-वैदिक आर्यों का धर्म प्रमुखतः था
​(a)​भक्ति ​
(b)​मूर्ति पूजा और यज्ञ
​(c)​प्रकृति पूजा और यज्ञ ​
(d)​प्रकृति पूजा और भक्ति
उत्तर- ​(c)


Q 24.​ब्रह्म समाज के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? ​
1.​इसमें मूर्ति पूजा का विरोध किया।
​2.​धार्मिक ग्रंथों की व्याख्या के लिए इसने पुरोहित वर्ग को अस्वीकारा। ​
3.​इसने इस सिद्धांत का प्रचार किया कि वेद त्रुटिहीन हैं। ​
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​केवल 1
​(b)​1 और 2 ​
(c)​केवल 3 ​
(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(b)

Q 25.​भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंकरों के बैंक (केंद्रीय बैंक) के रूप में कार्य करता है। इसका अर्थ निम्नलिखत में से कौन-से हैं?
​1.​अन्य बैंक (RBI) बैंकरों अपनी जमा संचित रखते हैं।
​2.​आवश्यकता के समय (RBI) वाणिज्यिक बैंकों को ट्टण देता है। ​
3.​(RBI) वाणिज्यिक बैकों को मौद्रिक विषयों पर परामर्श देता है।
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​2 और 3
​(b)​1 और 2 ​
(c)​1 और 3
​(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(b)


 Q 26.​निम्नलिखित में से किस/किन परिस्थिति/परिस्थितियों में ‘पूंजीगत लाभ’ हो सकता है? ​
1.​जब किसी उत्पाद के विक्रय में वृद्धि हो
​2.​जब किसी संपत्ति के मूल्य में प्राकृतिक वृद्धि हो
​3.​जब आप कोई रंगचित्र खरीदें और उसकी लोकप्रियता बढ़ने के कारण उसके मूल्य में वृद्धि हो
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​केवल 1 ​
(b)​2 और 3 ​
(c)​केवल 2
​(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(b)

Q 27.​निम्नलिखित उपायों में से किसके/किनके परिणामस्वरूप अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि होगी? ​
1.​केंद्रीय बैंक द्वारा लोगों से सरकारी प्रतिभूतियों का क्रय ​
2.​लोगों द्वारा वाणिज्यिक बैंकों में जमा की गई करेन्सी ​
3.​सरकार द्वारा केंद्रीय बैंक से लिया गया ऋण ​
4.​केंद्रीय बैंक द्वारा लोगों को सरकारी प्रतिभूतियों का विक्रय
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए ​
(a)​केवल 1 ​
(b)​2 और 4 ​
(c)​1 और 3
​(d)​2, 3 और 4
उत्तर- ​(b)

Q 28.​निम्नलिखित में से कौन-सी बातें भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में समाविष्ट होंगी? ​
1.​भारत में विदेशी कंपनियों की सहायक कंपनियाँ ​
2.​भारतीय कंपनियों में बहुसंख्यक विदेशी इक्विटी धारण
​3.​विदेशी कंपनियों द्वारा अनन्य रूप से वित्त-पोषित कंपनियाँ
​4.​पोर्टफोलियो निवेश ​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए ​
(a)​1, 2, 3 और 4
​(b)​2 और 4
​(c)​1 और 3 ​
(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(d)

Q 29.​निम्नलिखित कथनों पर विचार किजिए ​किसी मुद्रा का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य ​
1.​विश्व बैंक निर्धारित करता है
​2.​संबंधित देश द्वारा प्रदत्त वस्तुओं/सेवाओं की कितनी माँग है, से निर्धारित होता है।
​3.​संबंधित देश की आर्थिक संभाव्यता से निर्धारित होता है।
​4.​संबंधित देश की आर्थिक संभाव्यता से निर्धारित होता है ​
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
​(a)​1, 2, 3 और 4 ​
(b)​2 और 3 ​
(c)​3 और 4
​(d)​1 और 4
उत्तर- ​(a)

Q 30.​लीड बैंक योजना का मुख्य उद्देश्य है कि
​(a)​बड़े बैंक जिले में अपने कार्यालय खोलने का प्रयास करें
​(b)​विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में कड़ी प्रतिस्पर्द्धा हो ​
(c)​प्रत्येक बैंक सघन विकास के लिए पृथक जिलों को अपनाए
​(d)​सभी बैंक अपने पास जमा राशि जुटाने के लिए गहन प्रयास करें
उत्तर- ​(c)


Q 31.​निम्नलिखित पर विचार कीजिए
​1.​मृदा के स्वरुप तथा उपज के गुणों के आधार पर भूमि राजस्व का मूल्यांकन । ​
2.​युद्ध में चलती फिरती तोंपों का उपयोग ।
​3.​तंम्बाकू और लाल मिर्च की खेती ​
उपरोक्त में से कौन-सी/से अंग्रेजी की भारत को देन थी/थीं?
​(a)​केवल 1
​(b)​1 और 2
​(c)​2 और 3 ​
(d)​इनमें से कोई नहीं
उत्तर- ​(d)

Q 32.​प्राचीन भारत में देश की अर्थव्यवस्था में अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली ‘श्रेणी’ संगठन के संदर्भ में से कौन- सी/से अंग्रेजी कथन सही है/हैं? ​
1.​प्रत्येक श्रेणी राज्य की एक केंद्रीय प्राधिकरण के साथ पंजीकृत होती थी और प्रशासनिक स्तर पर राजा उनका प्रमुख होता था।
​2.​‘श्रेेणी’ ही वेतन, काम करने के नियमो, मानकों और कीमतो  को सुनिश्चित करती थी। ​
3.​‘श्रेणी’ का अपने सदस्यों पर न्यायिक अधिकार होता था।
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए ​
(a)​1 और 2
​(b)​केवल 3 ​
(c)​2 और 3 ​
(d)​1,2 और 3
उत्तर- ​(c)


Q 33.​भारत के संविधान में केन्द्र और राज्यों के बीच किए गए शक्तियो का विभाजन इनमें से किसमें उल्लिखित योजना पर आधारित है?
​(a)​मारले-मिंटो सुधार, 1909
​(b)​मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड, 1919
​(c)​भारत सरकार अधिनियम, 1935
​(d)​भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947
उत्तर- ​(c)


Q 34.​कोयले के बृहत् सुरक्षित भंडार होते हुए भी भारत क्यों मिलियन टन कोयले का आयात करता है?
​1.​भारत की यह नीति है कि वह अपने कोयले के भंडार को भविष्य के लिए सुरक्षित रखे और वर्तमान उपयोग के लिए इसे अन्य देशों से आयात करे।
​2.​भारत के अधिकतर विद्युत संयंत्र कोयले पर आधारित हैं और उन्हें देश से पर्याप्त मात्रा में कोयले की आंतरिक आपूर्ति नहीं हो पाती।
​3.​इस्पात कंपनियों को बड़ी मात्रा में कोक कोयले की आवश्कता पड़ती है, जिसे आयात करना पड़ता है।
​उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
​(a)​केवल 1 ​
(b)​2 और 3 ​
(c)​1 और 3 ​
(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(b)

Q 35.​एक व्यक्ति काली अंधेरी रात में रेगिस्तान में अकेला खड़ा था। उसे अपने गाँव जाना था जो वहाँ से पूर्व में पाँच किमी की दूरी पर था। उसके पास दिशा-ज्ञान के लिए कोई यंत्र नहीं था, पर इसने ध्रुवतारे को पहचान लिया। अब उसको गाँव पहुँचने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा मार्ग अपनाना अधिकतम सुविधाजनक होगा? ​
(a)​ध्रुवतारे की दिशा में चले ​
(b)​ध्रुवतारे से विपरीत दिशा में चले
​(c)​ध्रुवतारे को अपनी बाई ओर रखकर चले
​(d)​ध्रुवतारे को अपनी दाहिनी ओर रखकर चले
उत्तर- ​(c)


Q 36.​हाल में तत्त्वों के एक वर्ग, जिसे ‘दुर्लभ मृदा धातु’ कहते हैं, की कम आपूर्ति पर चिंता जताई गई क्यों?
​1.​चीन, जो इन तत्त्वों का सबसे बड़ा उत्पादक है, द्वारा इनके निर्यात पर कुद प्रतिबंध लगा दिया गया है। ​
2.​चीन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और चिली को छोड़कर अन्य किसी भी देश में ये तत्व नहीं पाए जाते हैं। ​
3.​दुलर्भ मृदा धातु विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामानों के निर्माण में आवश्यक है और इन तत्वों की माँग बढ़ती जा रही है।               
​(a)​केवल 1
​(b)​2 और 3 ​
(c)​1 और 3
​(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(c)


Q 37.​निम्नलिखित आरक्षित क्षेत्राेें पर विचार कीजिए-
​1.​बाँदीपुर ​
2.​भीतरकणिका ​
3.​मानस ​
4.​सुंदरवन
​(a)​1 और 2
​(b)​1, 3 और 4
​(c)​2, 3 और 4
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(b)


Q 38.​निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ​
1.​दक्षिणी भारत में उत्तरी भारत की ओर मानसून की अवधि घटती हैं। ​
2.​उत्तरी भारत के मैदानों में वार्षिक वृष्टि की मात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर घटती है।
​उपरोक्त में से कौन-से/कथन सही है/हैं?
​(a)​केवल 1
​(b)​केवल 2
​(c)​1 और 2
​(d)​ना तो 1 और न ही 2
 उत्तर- ​(c)


Q 39.​निम्नलिखित में कौन-सी एक उष्णकटिबंधीय सवाना प्रदेश की जलवायु की मुख्य विशेषता है?
​(a)​वर्ष-भर वर्षा ​
(b)​केवल शीतकाल में वर्षा
​(c)​अत्यंत अल्पकालिक शुष्क ऋतु ​
(d)​निश्चित शुष्क तथा आर्द्र ऋतु
उत्तर- ​(c)

Q 40.​भारत के निम्नलिखित में से किस वर्ग के आरक्षित क्षेत्राेें में स्थानीय लोगों को जीवभार एकत्रित करने और उसके उपयोग की अनुमति नहीं है?
​(a)​जैव मंडलीय आरक्षित क्षेत्राेें में
​(b)​राष्ट्रीय उद्यानों में ​
(c)​रामसर सम्मेलन में घोषित आर्द्र भूमियों में
​(d)​वन्यजीव अभयारण्यों मे
उत्तर- ​(b)

Q 41.​जीवों के निम्नलिखित प्रकारों पर विचार कीजिए ​
1.​चमगादड़ ​
2.​मधुमक्खी ​
3.​पक्षी ​
उपरोक्त में से कौन-सा/से परागणकारी है/हैं?
​(a)​1 और 2 ​
(b)​केवल 2 ​
(c)​1 और 3
​(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(d)


Q 42.​निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्राणी समूह संकटापन्न जातियों के संवर्ग के अंतर्गत आता है? ​
(a)​महान् भारतीय सारंग, कस्तूरी मृग, लाल पांडा और एशियाई वन्य गधा
​(b)​कश्मीरी महामृग, चीतल, नील गाय और महान् भारतीय सारंग
​(c)​तेंदुआ, अनूप मृग, रीसस बंदर और सारस (क्रेन)
​(d)​सिंहपुच्छी मेकाक, नील गाय, हनुमान लंगूर और चीतल
उत्तर- ​(a)


Q 43.​निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ​यदि केशिकत्व की परिघटना नहीं होती, तो
​1.​किरोसिन दीप का उपयोग मुश्किल हो जाता ​2.​कोई मृदुपेय का उपभोग करने के लिए स्ट्रॉ का प्रयोग नहीं कर पाता
​3.​स्याही-सोख पत्र काम करने में विफल हो जाता
​4.​बड़े पेड़, जिन्हें हम अपने चारों ओर देखते हैं, पृथ्वी पर नहीं उगते ​
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं? ​
(a)​1, 2 और 3
​(b)​1, 3 और 4
​(c)​2 और 4
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(b)


Q 44.​‘मिलेनियम इकोसिस्टम एसेसमेंट’ पारिस्थितिक तंत्र की सेवाओं के निम्नलिखित प्रमुख वर्गो का वर्णन करता है- व्यवस्था, समर्थन, नियंत्रण, संरक्षण और सांस्कृतिक। निम्नलिखित में से कौन-सी एक समर्थन सेवा है? ​
(a)​खाद्यान्न और जल का उत्पादन ​
(b)​जलवायु और रोग का नियंत्रण
​(c)​पोषक चक्रण और फसल परागण
​(d)​विविधता अनुरक्षण
उत्तर- ​(c)


Q 45.​ऐंटिलोपों ‘ऑरिक्स’ और ‘चीरू’ के बीच क्या अंतर है? ​
(a)​ऑरिक्स गर्म और शुष्क क्षेत्राेें में रहने के लिए अनुकूलित है जबकि चीरू ठंडे उच्च पर्वतीय घास के मैदान और अर्ध-मरुस्थली क्षेत्राेें में रहने के लिए
​(b)​ऑरिक्स का शिकार उसेक शंृगाभो के लिए किया जाता है जबकि चीरू का शिकार कस्तुरी के लिए
​(c)​ऑरिक्स केवल पश्चिमी भारत में ​
(d)​उपरोक्त कथनों (a),(b) तथा (c) में से कोई भी सही नहीं है।
उत्तर- ​(a)


Q 46.​निम्नलिखित में से कौन-से भौगोलिक क्षेत्र में जैव-विविधता के लिए संकट हो सकते हैं? ​
1.​वैश्विक तापन ​
2.​आवास का विखंडन ​
3.​विदेशी जाति का संक्रमण
​4.​शाकाहार को प्रोत्साहन ​
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए ​
(a)​1, 2 और 3 ​
(b)​2 और 3 ​
(c)​1 और 4 ​
(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(a)



Q 47.​निम्नलिखित पर विचार कीजिए ​
1.​काली गर्दन वाला सारस (कृष्णग्रीव सारस)
​2.​चीता ​3.​उड़न गिलहरी (कंदली) ​
4.​हिम तेंदुआ ​उपरोक्त में से कौन-से भारत में प्राकृतिक रूप में पाए जाते हैं?
​(a)​1, 2 और 3
 (b)​1, 3 और 4
​(c)​2 और 4
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(b)


Q 48.​निम्नलिखित कृषि पद्धतियों पर विचार कीजिए- ​
1.​समोच्च बाँध ​
2.​अनुपद सस्यन ​
3.​शून्य जुताई वैश्विक जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में,
उपरोक्त में से कौन-सा/से मृदा में कार्बन प्रच्छादन। संग्रहण में सहायक है/हैं?
​(a)​1 और 2
​(b)​केवल 3
​(c)​1, 2 और 3 ​
(d)​इनमें से कोई नहीं
उत्तर- ​(b)

Q 49.​यदि किसी महासागर का पादपप्लवक किसी कारण से पूर्णतया नष्ट हो जाए, तो इसका क्या प्रभाव होगा? ​
1.​कार्बन सिंक के रूप में महासागर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
​2.​महासागर की खाद्य  श्रंखला पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा ​
3.​महासागर का जल-घनत्व प्रबल रूप से घट जाएगा। ​
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए ​
(a)​1 और 2
​(b)​केवल 2
​(c)​केवल 3
​(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(a)


Q 50.​कुछ वर्ष पहले गिद्ध भारतीय देहातों में आम दिखाई देते थे, किंतु आजकल कभी-कभी ही नजर आते हैं। इस स्थिति के लिए उत्तरदायी है- ​
(a)​नवीन प्रवेशी जातियों द्वारा उनके नीड़ स्थलों का नाश
​(b)​गोपशु मालिकों द्वारा रुग्ण पशुओं के उपचार हेतु प्रयुक्त एक औषधि ​
(c)​उन्हें मिलने वाले भोजन में आई कमी ​
(d)​उनमें हुआ व्यापक, दीर्घस्थायी तथा घातक रोग
उत्तर- ​(b)


Q 51.​पंचायत (अनुसूचित क्षेत्राेें में विस्तार) अधिनियम, 1996 के अंतर्गत समाविष्ट क्षेत्राेें में ग्राम सभा की क्या भूमिका/शक्ति है?
​1.​ग्राम सभा के पास अनुसूचित क्षेत्राेें में भूमि का हस्तांतरण रोकने की शक्ति होती है। ​
2.​ग्राम सभा के पास लघु वनोपज का स्वामित्व होता है। ​
3.​अनुसूचित क्षेत्राेें में किसी भी खनिज के लिए खनन का पट्टा अथवा पूर्वक्षेण लाइसेन्स प्रदान करने हेतु ग्राम सभा की अनुशंसा आवश्यक है।
​उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं
​(a)​केवल 1
​(b)​1 और 2
​(c)​2 और 3 ​
(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(d)


Q 52.​भारतीय संसद में स्थगन प्रस्ताव लाने का क्या उद्देश्य है?
​(a)​सार्वजनिक महत्व के निश्चित अत्यावश्यक मुद्दे पर बहस करने हेतु ​
(b)​विपक्षी सदस्यों के मंत्रियों से सूचना प्राप्त करने हेतु
​(c)​किसी अनुदान की माँग में एक निश्चित मात्रा में कटौती करने हेतु
​(d)​कुछ सदस्यों के हिंसक अथवा अनुचित व्यवहार पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही स्थागित करने हेतु
उत्तर- ​(a)


Q 53.​राष्ट्रीय जैव-विविधता प्राधिकरण (NBA) भारत में कृषि संरक्षण में किस प्रकार सहायक है? ​
1.​(NBA) जैव चोरी को रोकता है तथा देशी और परंपरागत आनुवंशिक संसाधनों का संरक्षण करता है।
​2.​(NBA) कृषि पादपों के आनुवंशिक संशोधन पर चल रहे वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रत्यक्षत मॉनीटर करता है और इसका निरीक्षण करता है। ​
3.​(NBA) की अनुशंसा के बीना आनुवांशिक/जैविक संसाधनों संबंधित बौद्धिक संपदा अधिकार हेतु आवेदन नहीं किया जा सकता है।
​उरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
​(a)​केवल 1 ​
(b)​2 और 3 ​
(c)​1 और 3
​(d)​1, 2 और 3
 उत्तर- ​(d)


Q 54.​राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण अधिनियम, 2010 भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन-सा/से प्रावधान को आनुरूप्य अधिनियमित हुआ था/हुए थे?
​1.​स्वस्थ पर्यावरण के अधिकार के आनुरूप्य, जो अनुच्छेद 21 के अंतर्गत जीवन के अधिकार का अंग माना जाता है
​2.​अनुच्छेद 275 (I) के अंतर्गत अनुसूचित जनजातियों के कल्याण हेतु अनुसूचित क्षेत्राेें में प्रशासन का स्तर बढ़ाने के लिए प्रावधानित अनुदान के आनुरूप्य ​
3.​अनुच्छेद 243 (a) के अंतर्गत उल्लिखित ग्राम सभा की शक्तियों और कार्यों के आनुरूप्य ​
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​केवल 1 ​
(b)​2 और 3 ​
(c)​1 और 3
​(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(a)

Q 55.​यदि राष्ट्रीय जल मिशन सही ढंग से और पूर्णतः लागू किया जाए, तो देश पर उसका क्या प्रभाव पड़ेगा? ​
1.​शहरी क्षेत्राेें की जल आवश्यकताओं की आंशिक आपूर्ति अपशिष्ट जल के पुनर्चक्रण से हो सकेगी। ​
2.​ऐसे समुद्रतटीय शहर-जिनके पास जल के अपर्याप्त वैकल्पिक स्रोत हैं, की जल आवश्यकताओं की आपूर्ति ऐसी समुचित प्रौद्योगिकी व्यवहार में लाकर की जा सकेगी जो समुद्री जल को प्रयोग लायक बना सकेगी। ​
3.​सरकार कृषकों द्वारा भौम जल निकालने के लिए बोरिंग से खोदे गए कुएँ और उन पर लगाई गई मोटर और पम्प-सेट पर वहन किए गए व्यय की पूरी तरह प्रतिपूर्ति करेगी।
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​केवल 1
​(b)​1 और 2 ​
(c)​3 और 4
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(b)

Q 56.​भारतीय संविधान में प्रतिष्ठापित राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों के अंतर्गत निम्नलिखित प्रावधानों पर विचार कीजिए। ​
1.​भारतीय नागरिकों के लिए समान नागरिक (सिविल) संहिता सुरक्षित करना। ​
2.​ग्राम पंचायतों को संघटित करना।
​3.​ग्रामीण क्षेत्राेें में कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित करना। ​
4.​सभी कर्मकारों के लिए यथोचित अवकाश तथा सांस्कृतिक अवसर सुरक्षित करना। ​

उरोक्त में से कौन-से गाँधीवादी सिद्धांत है, जो राज्य की नीति के निदेशक तत्वों में प्रतिबिंबित होते हैं? ​(a)​1, 2 और 4
​(b)​2 और 3 ​
(c)​1, 3 और 4
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(b)
 
Q 57.​निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
​1.​संघ राज्यक्षेत्राेें का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व नहीं होता।
​2.​निर्वाचन झगड़ों का निर्णय करना मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अधिकार-क्षेत्र में हैं।
​3.​भारत के संविधान के अनुसार, संसद में केवल लोकसभा और राज्यसभा होती है।
​उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
​(a)​केवल 1 ​
(b)​2 और 3
​(c)​1 और 3 ​
(d)​इनमें से कोई नहीं
उत्तर- ​(d)


Q 58.​भारतीय विधान के प्रावधानों के अंतर्गत उपभोक्ताओं के अधिकारों/विशेषाधिकारों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
​1.​उपभोक्ताओं को खाद्य की जाँच करने के लिए नमूने लेने का अधिकार है। ​
2.​उपभोक्ता यदि उपभोक्ता मंच में अपनी शिकायत दर्ज करता है, तो उसे इसके लिए फीस नहीं शिकायत दर्ज कर सकता है।
​3.​उपभोक्ता की मृत्यु हो जाने पर, उसका वैधानिक उत्तराधिकारी उसकी ओर से उपभेक्ता मंच में शिकायत दर्ज कर सकता है।
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​केवल 1 ​
(b)​2 और 3
​(c)​1 और 3
​(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(c)


Q 59.​लोकसभा अध्यक्ष के पद के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ​
1.​वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त पद धारण करता है। ​
2.​यह आवश्यक नहीं कि अपने निर्वाचन के समय वह सदन का सदस्य हो, परंतु उसे अपने निर्वाचन के बाद छः माह के भीतर सदन का सदस्य हो जाने पड़ेगा। ​
3.​यदि वह त्याग-पत्र देना चाहे, तो उसे अपना त्याग-पत्र उपाध्यक्ष को संबोधित करना होगा।
​उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
​(a)​1 और 2 ​
(b)​केवल 3 ​
(c)​1 और 4
​(d)​3 और 4
उत्तर- ​(b)

Q 61.​जीवों के निम्नलिखित प्रकारों पर विचार कीजिए ​
1.​जीवाणु ​
2.​कवक
​3.​पुष्पीय पादप
उपरोक्त जीव-प्रकारों में से किसकी/किनकी कुछ जातियों को जैव पीड़कनाशियों के रूप में प्रयोग किया जाता है?
​(a)​केवल 1 ​
(b)​2 और 3
​(c)​1 और 3
​(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(d)


Q 62.​जीवभार गैसी करण को भारत ऊर्जा संकट के धारणीय (सस्टेनेबल) हलों में से एक समझा जाता है। इस संदर्भ में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
​1.​नारियल आवरण, मूँगफली का छिलका और धान की भूसी का उपयोग जीवभार गैसीकरण के लिए किया जा सकता है। ​
2.​जीवभार गैसीकरण द्वारा जनित ज्वलनशील गैसों में केवल हाइड्रोजन और कार्बन डाइ-ऑक्साइड होती है। ​
3.​जीवभार गैसीकरण द्वारा जनित ज्वलनशील गैसों को ऊष्मा उत्पादन में सीधे ही उपयोग कर सकते हैं, लेकिन अंतर्दहन इंजनों में नहीं।
​उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
​(a)​केवल 1
​(b)​2 और 3 ​
(c)​1 और 3
​(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(a)


Q 64.​ग्राफीन आजकल प्रायः सुर्खियों में रहता है। उसका क्या महत्त्व है? ​
1.​वह एक द्वि-आयामीय पदार्थ है और उसकी विद्युत चालकता उत्तम है। ​
2.​वह अब तक जाँचे गए सबसे तनु, किंतु सबसे शक्तिशाली पदार्थो में से है। ​
3.​वह पूर्णतः सिलिकॉन से बना होता है और उसकी चाक्षुष पारदर्शिता उच्च होती है।
​4.​इसका टच स्क्रीन, LCD और कार्बनिक LED के लिए ‘चालक इलेक्ट्रोड’ के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। ​
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
​(a)​1 और 2
​(b)​3 और 4
​(c)​1, 2 और 4
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(c)


Q 65.​शरीर में श्वास अथवा खाने से पहुँचा सीसा (लेड) स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। पेट्रोल में सीसे का प्रयोग प्रतिबंधित होने के बाद से अब सीसे की विषाक्तता उत्पन्न करने वाले स्रोत कौन-कौन से है? ​
1.​प्रगलन इकाइयाँ
​2.​पेन (कलम) और पेन्सिलें ​
3.​पेन्ट ​4.​केश तेल एवं प्रसाधन सामग्रियाँ ​
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तम चुनिए ​
(a)​1, 2 और 3
​(b)​1 और 3 ​
(c)​2 और 4
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(d)

Q 67.​निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ​क्लोरो फ्लोरोकार्बन, जो ओजोन-ह्रासक पदार्थों के रूप में में चर्चित है, उनका प्रयोग
​1.​सुघट्य फोम के निर्माण में होता है ​
2.​ट्यूबलेस टायरों के निर्माण में होता है।
​3.​कुछ विशिष्ट इलेक्ट्रॉनिक अवयवों की सफाई करने में होता है
​4.​ऐरोसॉल कैन में दाबकारी एजेंट के रूप में होता है ​
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/है?
​(a)​1, 2 और 3
​(b)​केवल 4
​(c)​1, 3 और 4
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(c)

Q 68.​ब्रुकहेवन नेशनल लेबोरेटरी के वैज्ञानिक दल, जिसमें भारतीय वैज्ञानिक भी सम्मिलित थे, ने ऐन्टि-हीलियम केंद्रक के रूप में सबसे भारी ऐन्टि-द्रव्य उत्पन्न किया। ऐन्टि-द्रव्य उत्पन्न करने की क्या/क्या विवक्षा/विवक्षाएँ है/हैं?
​1.​यह खनिज पूर्वेक्षण और तेल की खोज का अधिक आसान और कम महँगा बना देना। ​
2.​यह ऐन्टि-द्रव्य से निर्मित तारों और आकाशगंगाओं के होने की संभावना की जाँच करने में सहायक होगा।
​3.​यह ब्रह्मांड के विकास की समझ विकसित करने में सहायक होगा।
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए  
​(a)​केवल 1 ​
(b)​2 और 3 ​
(c)​केवल 3 ​
(d)​1, 2  और 3
उत्तर- ​(b)


Q 69.​वैज्ञानिक निम्नलिखित में से किस/किन परिघटना/परिघटनाओं को ब्रह्मांड के निरंतर विस्तरण के साक्ष्य के रूप में उद्धत करते हैं?
​1.​अंतरिक्ष में सूक्ष्मतंरगों की उपस्थिति का पता चलना ​
2.​अंतरिक्ष में रेडशिफ्रट परिघटना का अवलेाकन
​3.​अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रहों की गति ​
4.​अंतरिक्ष में सुपरनोवा विस्फोटों का होना
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​1 और 2
​(b)​केवल 2 ​
(c)​1, 3 और 4
​(d)​उपरोक्त में से कोई भी साक्ष्य के रूप में उद्धृत नहीं किया जा सकता
उत्तर- ​(b)


Q 70.​अंतिरक्ष में कई सौ किमी./से. की गति से यात्रा कर रहे विद्युत-आवेशी कण यदि पृथ्वी के धरातल पर पहुँच जाएँ, तो जीव-जंतओं को गंभीर नुकसान पहुँचा सकते हैं। ये कण किस कारण से पृथ्वी के धरातल पर नहीं पहुँच पाते?
​(a)​पृथ्वी को चुंबकीय शक्ति उन्हें ध्रुवों की ओर मोड़ देती है ​
(b)​पृथ्वी के इर्द-गिर्द की ओजोन परत उन्हें ब्रह्माण्ड अंतरिक्ष में परावर्तित कर देती है
​(c)​वायुमंडल को ऊपरी परतों में उपस्थित आर्द्रता उन्हें पृथ्वी के धरातल पर नहीं पहुँचने देती ​
(d)​उपरोक्त (a), (b) और (c) में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर- ​(a)


Q 71.​प्राचीनकालीन भारत में हुई वैज्ञानिक प्रगति के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
​1.​प्रथम शती ई. में विभिन्न प्रकार के विशिष्ट शल्य औजारों का उपयोग आम था।
​2.​तीसरी शती ई. के आरंभ में मानव शरीर के आंतरिक अंगों का प्रत्यारोपण शुरू हो चुका था। ​
3.​पाँचवी शती ई. में कोण के ज्या का सिद्धांत ज्ञात था। ​
4.​सातवीं शती ई. में चक्रीय चतुर्भुज का सिद्धांत ज्ञात था।  
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​1 और 2
​(b)​3 और 4
​(c)​1, 3 और 4
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(c)
 
Q 72.​प्राचीन भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से बौद्ध धर्म और जैन धर्म दोनों में समान रूप से विद्यमान था/थे?
​1.​तप और भोग की अति का परिहार ​
2.​वेद-प्रामाण्य के प्रति अनास्था ​
3.​कर्मकांडों की फलवत्ता का निषेध
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​केवल 1
​(b)​2 और 3 ​
(c)​1 ओर 3 ​
(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(b)


Q 73.​निम्नलिखित में से कौन-से मूलतः ‘समावेशी शासन’ के अंग कह जा सकते हैं? ​
1.​गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को बैंकिंग करने की अनुमति प्रदान करना।
​2.​सभी जिलों में प्रभावी जिला योजना समितियाँ संगठित करना ​
3.​जन-स्वास्थ्य पर सरकारी व्यय में बढ़ोत्तरी करना
​4.​‘दोपहर का भोजन’ योजना का सशक्तिकरण करना
​निम्नलिखित  कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​1 और 2
​(b)​3 और 4
​(c)​2, 3 और 4
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(d)


Q 74.​नागर, द्राविड़ और वेसर हैं ​
(a)​भारतीय उपमहाद्वीप के तीन मुख्य जातीय समूह
​(b)​तीन मुख्य भाषा वर्ग, जिनमें भारत की भाषाओं को विभक्त किया जा सकता है ​
(c)​भारतीय मंदिर वस्तु की तीन मुख्य शैलियाँ ​
(d)​भारत में प्रचलित तीन मुख्य संगीत घराने
उत्तर- ​(c)


Q 75.​1939 ई. में कांग्रेस मंत्रिमंडल ने सात प्रांतों में त्याग-पत्र दे दिया था, क्योंकि- ​
(a)​कांग्रेस अन्य चार प्रांतों में मंत्रिमंडल नहीं बना पाई थी ​
(b)​कांग्रेस में ‘वामपक्ष’ के उदय से मंत्रिमंडल का कार्य कर सकना असंभव हो गया था। ​
(c)​अनेेक प्रांतों में बहुत अधिक सांप्रदायिक अशांति थी। ​
(d)​उपरोक्त कथना (a), (b) और (c) में से कोई भी नहीं है।
उत्तर- ​(d)


Q 76.​राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के संदर्भ में, प्रशिक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता ‘आशा’ (ASHA) के कार्य निम्नलिखित में से कौन-से हैं?
​1.​ड्डियों को प्रसव-पूर्व देखभाल जाँच के लिए स्वास्थ्य सुविधा केंद्र साथ ले हो जाना ​
2.​गर्भावस्था के प्रारंभिक संसूचन के लिए गर्भवस्था परीक्षण किट प्रयोग करना ​
3.​पोषण एवं प्रतिरक्षण के विषय में सूचना देना ​
4.​बच्चे का प्रसव कराना
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए


(a)​1, 2 और 3
​(b)​2 और 4 ​
(c)​1 और 3 ​
(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(a)



Q 77.​1919 ई. के भारत शासन अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता/विशेषताएँ है/हैं? ​
1.​प्रांतों की कार्यकारिणी सरकार में द्वैध-शासन की व्यवस्था ​
2.​मुसलमानों के लिए पृथक् सांप्रदायिक निर्वाचन-मंडलों की व्यवस्था ​
3.​केंद्र द्वारा प्रांतों को विधायिनी शक्ति का हस्तांरण ​
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए ​
(a)​केवल 1 ​
(b)​2 और 3
​(c)​1 और 3
​(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(c)

Q 78.​भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के समय, राष्ट्रीय सामाजिक सम्मेलन (नेशनल सोशल कॉन्फ्रेंस) का गठन किया गया थ। इसके गठन के लिए उत्तरदायी कारण था?
​(a)​बंगाल क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक सुधार ग्रुप/संगठन किसी एक मंच पर एकत्रित होकर व्यापक हित में माँग-पत्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत करना चाहते थे
​(b)​भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने कार्यक्रम में सामाजिक सुधारों को नहीं रखना चाहती थी। इसीलिए प्रस्तुत उद्देश्य के लिए उसने अलग से संगठन बनाने का सुझाव दिया ​
(c)​बहरामजी मालाबारी और एम जी रानाडे ने यह निश्चत किया कि देश के समस्त सामाजिक सुधार ग्रुपों को एक संगठन के अंतर्गत लाया जाए ​
(d)​उपरोक्त संदर्भ में विकल्प (a),(b) और (c) में दिए गए वक्तव्य में कोई भी सही नहीं है
उत्तर- ​(b)



Q 79.​निम्नलिखित में से किन दलों की स्थापना डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने की थी? ​
1.​पीजेण्न्ट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया
​2.​ऑल इंडिया सियूल्ड कास्ट्स फेडरेशन ​
3.​इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​1 और 2
​(b)​2 और 3
​(c)​1 और 3 ​
(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(b) Q

80.​निम्नलिखित विशेषाधिकारों में से कौन-से भारत के संविधान द्वारा राज्य सभा को प्रदत्त किए जाते हैं?
​(a)​राज्य का वर्तमान राज्यक्षेत्र परिवर्तित करना और राज्य का नाम परिवर्तित करना ​
(b)​संसद को, राज्य सूची में नियम बनाने और एक अथवा एकाधिक अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन करने हेतु सशक्त बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित करना ​
(c)​राष्ट्रपति की निर्वाचन-प्रक्रिया में संशोधन करना और राष्ट्रपति की सेवानिवृत्ति के पश्चात् उसकी पेंशन निर्धारित करना।
​(d)​चुनाव आयोग के क्रियाकलापों का निर्धारण करना और चुनाव आयुक्तों की संख्या निर्धारित करना
उत्तर- ​(b)


Q 81.​‘राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ ग्रामीण क्षेत्रीय निर्धनों के आजीविका विकल्पों को सुधारने का किस प्रकार प्रयास करना हैं? ​
1.​ग्रामीण क्षेत्राेें में बड़ी संख्या में नए विनिर्माण उद्योग तथा कृषि व्यापार केंद्र स्थापित करके ​
2.​‘स्वयं सहायता समूहों’ को सशक्त बनाकर और कौशल विकास की सुविधाएँ प्रदान करके
​3.​कृषिकों को निःशुल्क बीज, उर्वरक, डीजल पम्प-सेट तथा लघु-सिंचाई संयंत्र देकर
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​1 और 2 ​
(b)​केवल 2 ​
(c)​1 और 3 ​
(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(b)


Q 82.​UNDP के समर्थन से ‘ऑक्सफोर्ड निर्धनता एवं मानव विकास नेतृत्व’ द्वारा विकसित ‘बहु-आयामी निर्धनता सूचकांक’ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सम्मिलित है/हैं? ​
1.​पारिवारिक स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, संपत्ति तथा सेवा से वंचन ​
2.​राष्ट्रीय स्तर पर क्रय-शक्ति समता
​3.​राष्ट्रीय स्तर पर बजट घाटे की मात्रा और GDP की विकास दर
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​केवल 1 ​
(b)​2 और 3 ​
(c)​1 और 3 ​
(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(a)

Q 83.​निम्नलिखित में से कौन-सी अनुशंसा/अनुशंसाएँ तेरहवें वित्त आयोग की सुस्पष्ट विशिष्टता/विशिष्टताएँ है/हैं?
​1.​वस्तुओं व सेवाओं पर कर (टैक्स) लगाए जाने का अभिकल्प तथा इस प्रस्तावित अभिकल्प के सम्मालन से संबद्ध क्षतिपूर्ति पैकेज ​
2.​भारत के जनांकिकीय लाभांश के अनुरूप अगले दस वर्षों में लाखों नौकरियाँ सृजन करने की योजना ​
3.​केंद्रीय करों के एक निश्चित अंश का स्थानीय निकायों की अनुदान के रूप में हस्तांरण
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​केवल 1 ​
(b)​2 और 3
​(c)​1 और 3 ​
(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(a)


Q 84.​विनिर्माण क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार ने कौन-सी नई पहल की है/हैं? ​
1.​राष्ट्रीय निवेश तथा विनिर्माण क्षेत्राेें की स्थापना ​
2.​‘एकल खिड़की मंजूरी’ (सिंगल विंडो क्लीयरेंस) की सुविधा प्रदान करना ​
3.​प्रौद्योगिकी अधिग्रहण तथा विकास कोष की स्थापना ​
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​केवल 1
​(b)​2 और 3
​(c)​1 और 3
​(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(d)


Q 85.​निम्नलिखित में से कौन-सी विधियाँ भारत के लोक वित्त पर संसदीय नियंत्रण रखने के काम आती हैं? ​
1.​संसद के सम्मुख वार्षिक वित्तीय विवरण का प्रस्तुत किया जाना ​
2.​विनियोजन विधेयक के पारित होने के बाद ही भारत की संचित निधि से मुद्रा निकाल पाना ​
3.​अनुपूरक अनुदानों तथा लेखानुदान का प्रावधान
​4.​संसदीय बजट कार्यालय द्वारा समष्टिगत आर्थिक पूर्वानुमानों तथा व्यय हेतु सरकार के कार्यक्रम का एक नियतकालिक अथवा कम-से-कम मध्यवर्षीय पुनरावलोकन। ​
5.​संसद में वित्त-विधेयक का प्रस्तुत किया जान।
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए ​
(a)​1, 2, 3 और 5 ​
(b)​1, 2 केवल 4 ​
(c)​3, 4  और 4
 ​(d)​1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर- ​(a)

Q 86.​वर्ष 1932 में महात्मा गाँधी ने मरणपर्यन्त उपवास प्रथानतया इसलिए किया कि
​(a)​गोलमेज सभा भारतीय राजनतिक आकांक्षाओं को संतुष्ट करने में असफल हुई
​(b)​कांग्रेस और मुस्लिम लीग में मत-भिन्नता थी
​(c)​रैम्जे मैकडोनाल्ड ने सांप्रदायिक अधिनिर्णय (कम्युनल अवार्ड) की घोषणा की ​
(d)​इस संदर्भ में उपरोक्त (a), (b) और (c) कथनों में से कोई भी सही नहीं है।
उत्तर- ​(c)


Q 87.​रैयतवाड़ी बंदोबस्त के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
​1.​किसानों द्वारा लगान सीधे सरकार को दिया जाता था
​2.​सरकार रैयत को पट्टे देती थी। ​
3.​कर लगाने के पूर्व भूमि का सर्वेक्षण और मूल्य-निर्धारण किया जाता था।
 ​उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? ​
(a)​केवल 1 ​
(b)​1 और 2
​(c)​1, 2 और 3
​(d)​इनसे से कोई नहीं
उत्तर- ​(c)
 
Q 88.​आर्थिक विकास से संबद्ध जनांकिकीय संक्रमण की निम्नलिखित विशिष्ट अवस्थाओं पर विचार कीजिए। ​
1.​निम्न मृत्युदर के साथ निम्न जन्मदर
​2.​उच्च मृत्युदर के साथ उच्च जन्मदर
​3.​निम्न मृत्युदर के साथ उच्च जन्मदर ​
नीचे दिए गए कूटों की सहायता से उपरोक्त अवस्थाओं का सही क्रम चुनिए ​
(a)​1, 2, 3
​(b)​2, 1, 3
​(c)​2, 3, 1
​(d)​3, 2, 1
उत्तर- ​(c)


Q 89.​भारत में ‘औद्योगिक उत्पादन सकल सूचकांक’ में आठ मूल उद्योगों के सूचकांकों का संयुक्त भार 37.90% है। निम्नलिखित में से कौन-से उद्योग उन आठ मूल उद्योगों में सम्मिलित है?
​1.​सीमेंट
​2.​उर्वरक
​3.​प्राकृतिक गैस
​4.​रिफाइनरी गैस ​5.​वस्त्रोद्योग ​
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​1 और 5
​(b)​2, 3 और 4
​(c)​1, 2, 3 और 4
​(d)​1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर- ​(c)

Q 90.​भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन-से प्रावधान शिक्षा पर प्रभाव डालते हैं? ​
1.​राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व ​
2.​ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकाय
​3.​पंचम अनुसूची
​4.​षष्ठ अनुसूची
​5.​सप्तम अनुसूची
​निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​1 और 2
​(b)​3, 4 और 5
​(c)​1, 2 और 5
​(d)​1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर- ​(c)


Q 91.​भारत सरकार ‘सी बकथोर्न’ की खेती को प्रोत्साहित कर रही है। इस पादप का क्या महत्त्व है? ​1.​यह मृदा-क्षरण के नियंत्रण में सहायक है और मरुस्थलीकरण को रोकता है।
​2.​यह बायोडीजल का एक समृद्ध स्रोत है।
​3.​इसमें पोषकीय मान होता है और यह उच्च तुंगता वाले ठंडे क्षेत्राेें में जीवित रहने के लिए भली-भाँति अनुकूलिता होता है।
​4.​इसकी इमारती लकड़ी का उच्च वाणिज्यिक मूल्य है। ​
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
​(a)​केवल 1 ​
(b)​2, 3 और 4
​(c)​1 और 2
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(c)


Q 92.​निम्नलिखित में से कौन-सी ‘मिश्रित खेती’ की प्रमुख विशेषता है? ​
(a)​नकदी और खाद्य दोनों सस्यों की साथ-साथ खेती
​(b)​दो या दो से अधिक सस्यों को एक ही खेत में उगाना ​
(c)​पशुपालन ओर सस्य-उत्पादन को एक साथ करना ​
(d)​उपरोक्त में कोई नहीं
उत्तर- ​(c)


Q 93.​भारत का एक विशेष राज्य निम्नलिखित विशेषताओं से युक्त है ​
1.​यह उसी अक्षांश पर स्थित है, जो उत्तरी राजस्थान से होकर जाता है। ​
2.​इसका 80% से अधिक क्षेत्र वन आवरणांतर्गत है। ​
3.​12% से अधिक वनाच्छादित क्षेत्र इस राज्य के रक्षित क्षेत्र नेटवर्क के रूप में है।
​निम्नलिखित राज्यों में से कौन-सा ऊपर दी गई सभी विशेषताओं से युक्त है?              
​(a)​अरुणाचल प्रदेश
​(b)​असोम ​
(c)​हिमाचल प्रदेश
​(d)​उत्तराखण्ड
उत्तर- ​(a)


Q 94.​भारत की निम्नलिखित फसलों पर विचार कीजिए ​
1.​लोबिया ​
2.​मूँग
​3.​अरहर
​उपरोक्त में से कौन-सा/से दलहन, चारा और हरी खादके रूप में प्रयोग होता है/होते हैं।
​(a)​1 और 2
​(b)​केवल 2 ​
(c)​1 और 3
​(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(d)

Q 95.​निम्नलिखित कारकों पर विचार कीजिए
​1.​पृथ्वी का आवर्तन ​
2.​वायुदाब और हवा
​3.​महासागरीय जल का घनत्त्व
​4.​पृथ्वी का परिक्रमण ​
उपरोक्त में से कौन-से कारक महासागरीय धाराओं को प्रभावति करते हैं?               
​(a)​1 और 2 ​
(b)​1, 2  और 3
​(c)​1 और 4
​(d)​2, 3 और 4
उत्तर- ​(b)


Q 96.​भारत की आर्द्रभूमियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ​
1.​आर्द्रभूमि के अंतर्गत देश का कुल भौगोलक क्षेत्र अन्य राज्यों की तुलना में गुजरात में अधिक अंकित है। ​
2.​भारत में तटीय आर्द्रभूमि का कुल भौगोलिक क्षेत्र आंतरिक आर्द्रभूमि के कुल भौगोलिक क्षेत्र से अधिक है। ​
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
​(a)​केवल 1
​(b)​केवल 2 ​
(c)​1 और 2
​(d)​न तो 1 और न ही 2
उत्तर- ​(c)


Q 97.​भारत की निम्नलिखित पर विचार कीजिए ​
1.​मूँगफली ​
2.​तिल ​
3.​बाजरा ​
उपरोक्त में से कौन-सा/से प्रमुखतया वर्षा-आधारित फसल है/हैं?
​(a)​1 और 2 ​
(b)​2 और 3 ​
(c)​केवल 3 ​
(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(d)


Q 98.​जब आप हिमालय की यात्रा करेंगे, तो आप निम्नलिखित को देखेंगे ​
1.​गहरे खड्ड ​
2.​U घुमाव वाले नदी-मार्ग
​3.​समानान्तर पर्वत श्रेणियाँ ​
4.​भू-स्खलन के लिए उत्तरदायी तीव्र ढाल प्रवणता ​उपरोक्त में से कौन-से हिमालय के तरूण वलित पर्वत (नवीन मोड़दार पर्वत) के साक्ष्य कहे जा सकते हैं?
​(a)​1 और 2
​(b)​1, 2 और 2
​(c)​3 और 4
​(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(d)


Q 99.​सामान्यतया पृथ्वी की सतह से ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान में घटोतरी होती है, क्योंकि ​
1.​वायुमंडल पृथ्वी की सतह से केवल ऊपर की ओर गर्म हो सकता है।
​2.​ऊपरी वायुमंडल में आर्द्रता अधिक होती है। ​
3.​ऊपरी वायुमंडल में हवा कम घनी होती है।
​निम्नलिखि कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए
​(a)​केवल 1
​(b)​2 और 3
​(c)​1 और 3
​(d)​1, 2 और 3
उत्तर- ​(c)


Q 100. महासागरों का अम्लीकरण बढ़ रहा है। यह घटना क्यों चिंता का विषय है? ​
1.​कैल्सियमी पादपप्लवक की वृद्धि और उत्तरजविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी। ​
2.​प्रवाल-भित्ति की वृद्धि में और उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी।
​3.​कुछ प्राणी, जिनके डिम्भक पादपप्लवकीय होते हैं, की उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी। ​
4.​मेघ बीजन और मेघों का बनना प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगा।
​उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
​(a)​1, 2 और 3
​(b)​केवल 2 ​
(c)​1 और 3 ​
(d)​1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​(d)

Leave a Comment