UPSC Prelims 2017 Question Paper with Answer आईएएस प्रीलिम्स पेपर

                               सामान्य अध्ययन-2017 (प्रश्न पत्र -I)
PAPER I (Generaal Studies)  प्रश्न पत्र I (सामान्य अध्ययन)-2017
1. 1927 की बटलर कमेटी का उद्देश्य था
(A) केन्द्रीय एवं प्रांतीय सरकारों की अधिकारिता निश्चित करना
(B) भारत के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट की शक्तियां निश्चित करना
(C) राष्ट्रवादी प्रेस पर सेंसर-व्यवस्था अधिरोपित करना
(D) भारत सरकार एवं देशी रियासतों के बीच संबंध सुधारना
उत्तर- ​D


2. कभी-कभी समाचारों में दिखाई पड़ने वाले ‘घरेलू अंश आवश्यकता (डोमेस्टिक कन्टेंट रिक्वायरमेंट)’ पद का संबंध किससे है?
(A) हमारे देश में सौर शक्ति उत्पादन का विकास करने से
(B) हमारे देश में विदेशी टी.वी. चैनलों को अनुज्ञप्ति प्रदान करने से
(C) हमारे देश के खाद्य उत्पादों को अन्य देशों को निर्यात करने से
(D) विदेशी शिक्षा संस्थाओं को हमारे देश में अपने परिसर स्थापित करने की अनुमति देने से
उत्तर- ​A


3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   परमाणु सुरक्षा शिखर-सम्मेलन, संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में आवधिक रूप से किए जाते हैं।
2.   विखंडनीय सामग्रियों पर अंतरराष्ट्रीय पैनल अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण का एक अंग है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​D

4. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में सम्मिलित हो सकता है?
(A) केवल निवासी भारतीय नागरिक
(B) केवल 21 से 55 तक की आयु के व्यक्ति
(C) राज्य सरकारों के सभी कर्मचारी, जो संबंधित राज्य सरकारों द्वारा अधिसूचना किए जाने की तारीख के पश्चात सेवा में आए हैं
(D) सशस्त्र बालों समेत केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी, जो 1 अप्रैल, 2004 को या उसके बाद सेवाओं में आये हैं
उत्तर- ​C


5. तीस्ता नदी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   तीस्ता नदी उद्गम वही है जो ब्रहापुत्र का है लेकिन यह सिक्किम से होकर बहती है।
2.   रंगीत नदी की उत्पत्ति सिक्किम में होती है और यह तीस्ता नदी की एक सहायक नदी है।
3.   तीस्ता नदी, भारत एवं बांग्लादेश की सीमा पर बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
 (A) केवल 1 और 3
(B) केवल 2
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​B


6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   उष्णकटिबंधीय प्रदेशों में, ज़ीका वाइरस रोग उसी मच्छर द्वारा संचरित होता है जिससे डेंगू संचरित होता है।
2.   ज़ीका वाइरस रोग का लैंगिक संचरण होना संभव है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​C


7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   मोटर वाहनों के टायरों और ट्यूबों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का मानक चिन्ह अनिवार्य है।
2.   एगमार्क, खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा जारी एक गुणता प्रमाणन चिन्ह है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​A


8. ‘‘राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट)’’ स्कीम को क्रियान्वित करने का/के क्या लाभ है/हैं?
1.   यह कृषि वस्तुओं के लिए सर्व-भारतीय इलेक्ट्रॉनिक व्यापार पोर्टल है।
2.   यह कृशकों के लिए राष्ट्रव्यापी बाज़ार सुलभ कराता है जिसमें उनके उत्पाद की गुणता के अनुरूप कीमत मिलती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​C


9. ‘‘राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा अधिकार नीति (नेशनल इंटेलेक्युअल प्रॉपर्टी राइट्स पालिसी)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   यह दोहा विकास एजेंडा और TRIPPS समझौते के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराता है।
2.   औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग भारत में बौद्धिक सम्पदा अधिकारों के विनियमन के लिए, केन्द्रक अभिकरण (नोडल एजेंसी) है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​C


10. वन्यजीव (सुरक्षा) अधिनियम, 1972 के अनुसार, किसी व्यक्ति द्वारा, विधि द्वारा किए गए कतिपय उपबंधों के अधीन होने के सिवाय, निम्नलिखित में से कौन-सा/से प्राणी का षिकार नहीं किया जा सकता?
1.   घड़ियाल
2.   भारतीय जंगली गधा
3.   जंगली भैंस
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
 (C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​D


11. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से भारतीय नागरिक के मूल कर्तव्य के विषय में सही है/हैं?
1.   इन कर्तव्यों को प्रवर्तित करने के लिए एक विधायी प्रक्रिया दी गई है।
2.   वे विधिक कर्तव्यों के साथ परस्पर संबंधित हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​D


12. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
1.   राधाकांत देब – ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष
2.   गजुलु लक्ष्मीनरसु चेट्टी – मद्रास महाजन सभा के संस्थापक
3.   सुरेन्द्रनाथ बनर्जी – इंडियन एसोसिएशन के संस्थापक
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 1 और 3
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर-  B


13. निम्नलिखित उद्देश्य में से कौन-सा एक भारत के संविधान की उद्देशिका से सन्निविष्ट नहीं है?
(A) विचार की स्वतंत्रता
(B) आर्थिक स्वतंत्रता
(C) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
(D) विश्वास की स्वतंत्रता
उत्तर-  B


14. ‘‘भारतीय गुणता परिषद् (QCI)” के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   QCI का गठन, भारत सरकार तथा भारतीय उद्योग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
2.   QCI के अध्यक्ष की नियुक्ति, उद्य़ोग द्वारा सरकार को की गई संस्तुतियों पर, प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​C


15. भारत में लघु वित्त बैंकों (SFBs) को स्थापित करने का क्या प्रयोजन है?
1.   लघु व्यवसाय इकाइयों को ऋण की पूर्ति करना
2.   लघु और सीमांत कृशकों को ऋण की पूर्ति करना
3.   युवा उद्यमियों को विशेषतः ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापार स्थापित करने के लिये प्रोत्साहित करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​A


16. ‘आवास और शहरी विकास पर एशिया पैसिफिक मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (APMCHUD)’, के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.   प्रथम APMCHUD भारत में 2006 में संपन्न हुआ, जिसका विशय ‘उभरते शहरी रूप-नीति प्रतिक्रियाऐं और शासन संरचना’ था।
2.   भारत सभी वार्शिक मंत्रिस्तरीय सम्मेलनों की मेज़बानी, ADB, APEC और ASEAN की सहभागिता से करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​D

17. लोकतंत्र का उत्कृष्ट गुण यह है कि वह क्रियाशील बनाता है
(A) साधारण पुरुषों और महिलाओं की बुद्धि और चरित्र को।
(B) कार्यपालक नेतृत्व को सशक्त्त बनाने वाली पद्धतियों को।
(C) गतिशीलता और दूरदर्शिता से युक्त एक बेहतर व्यक्ति को।
(D) समर्पित दलीय कार्यकर्ताओं के एक समूह को।
उत्तर- ​A


18. ‘एकीकृत भुगतान अंतरापृष्ठ (यूनिफाइड पेमेंट्स इन्टरफेस / यूपीआई)’ को कार्यन्वित करने से निम्नलिखित में से किसके होने की सर्वाधिक संभाव्यता है?
(A) ऑनलाइन भुगतानों के लिए मोबाइल वालेट आवश्यक नहीं होंगे।
(B) लगभग दो दशको में पूरी तरह भौतिक मुद्रा का स्थान डिजिटल मुद्रा ले लेगी।
(C) FDI अंतर्वाह में भारी वृद्धि होगी।
(D) निर्धन व्यक्तियों को उपदानों (सब्सिडीज़) का प्रत्यक्ष अंतरण (डाइरेक्ट ट्रांसफर) बहुत प्रभावकारी हो जाएगा।
उत्तर- ​A


19. कभी-कभी समाचारों में ‘इवेंट होराइजन’, ‘सिंगुलैरिटी’, ‘स्ट्रिंग थियरी’ और ‘स्टैण्डर्ड मॉडल’ जैसे शब्द, किस संदर्भ में जाते हैं?
(A) ब्रहाण्ड का प्रेक्षण और बोध
(B) सूर्य और चन्द्र ग्रहणों का अध्ययन
(C) पृथ्वी की कक्षा में उपग्रहों का स्थापन
(D) पृथ्वी पर जीवित जीवों की उत्पत्ति और क्रमविकास
उत्तर- ​A


20. भारत में कृषि के संदर्भ में, प्रायः समाचारों में आने वाले ‘जीनोम अनुक्रमण (जीनोम सीक्वेंसिंग)’ की तकनीक का आसन्न भविष्य में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है?
1.   विभिन्न फसली पौधों में रोग प्रतिरोध और सूखा सहिष्णुता के लिए अनुवाशिंक सूचकों का अभिज्ञान करने के लिए जीनोम अनुक्रमण का उपयोग किया जा सकता है।
2.   यह तकनीक, फसली पौधों की नई किस्मों को विकसित करने में लगने वाले आवश्यक समय को घटाने में मदद करती है।
3.   इसका प्रयोग, फसलों में पोषी-रोगाणु संबंधों को समझने के लिए किया जा सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​D


21. संसदीय स्वरूप के शासन का प्रमुख लाभ यह है कि
(A) कार्यपालिका और विधामण्डल दोनों स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं।
(B) यह नीति की निरन्तरता प्रदान करता है और यह अधिक दक्ष है।
(C) कार्यपालिका, विधानमण्डल के प्रति उत्तरदायी बना रहता है।
(D) सरकार के अध्यक्ष को निर्वाचन के बिना नहीं बदला जा सकता।
उत्तर- ​C


22. भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकारों और कर्तव्यों के बीच सही संबंध है?
(A) अधिकार कर्तव्यों के साथ सह-संबंधित हैं।
(B) अधिकार व्यक्तिगत है अतः समाज और कर्तव्यों से स्वतंत्र हैं।
(C) नागरिक के व्यक्तित्व के विकास के लिए अधिकार, न कि कर्तव्य, महत्वपूर्ण हैं।
(D) राज्य के स्थायित्व के लिए कर्तव्य, न कि अधिकार, महत्वपूर्ण हैं।
उत्तर- ​A


23. भारत के संविधान के निर्माताओं का मत निम्नलिखित में से किसमें प्रतिबिंबित होता है?
(A) उद्देशिका
(B) मूल अधिकार
(C) राज्य की नीति के निदेशक तत्व
(D) मूल कर्तव्य
उत्तर- ​A


24. यदि आप कोहिमा से कोट्टयम की यात्रा सड़क मार्ग से करते हैं, तो आपको मूल स्थान और गंतव्य स्थान को मिलाकर भारत के अंदर कम-से-कम कितने राज्यों में से होकर गुजरना होगा?
(A) 6
(B) 7
(C) 8
(D) 9
उत्तर- ​B


25. भारत की संसद किसके/किनके द्वारा मंत्रिपरिषद के कृत्यों के उपर नियंत्रण रखती है?
1.   स्थगत प्रस्ताव
2.   प्रश्न काल
3.   अनुपूरक प्रश्न
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​D

26. भारत की संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   गैर-सरकारी विधेयक ऐसा विधेयक है जो संसद के ऐसे सदस्य द्वारा प्रस्तुत किया जाता है जो निर्वाचित नहीं है किन्तु भारत के राष्ट्पति द्वारा नामनिर्दिष्ट है।
2.   हाल ही में, भारत की संसद के इतिहास में पहली बार एक गैर-सरकारी विधेयक पारित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
 (A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​D


27. ऋग्वेद-कालीन आर्यों और सिन्धु घाटी के लोगों की संस्कृति के बीच अंतर के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.   ऋग्वेद-कालीन आर्य कवच और शिरस्त्राण (हेलमेट) का उपयोग करते थे जबकि सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों में इनके उपयोग का कोई साक्ष्य नहीं मिलता।
2.   ऋग्वेद-कालीन आर्यों को स्वर्ण, चाँदी और ताम्र का ज्ञान था जबकि सिन्धु घाटी के लोगों को केवल ताम्र और लोह का ज्ञान था।
3.   ऋग्वेद-कालीन आर्यों ने घोड़े को पालतू बना लिय था जबकि इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि सिन्धु घाटी के लोग इस पशु को जानते थे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​A


28. ‘पूर्व अधिगम की मान्यता स्कीम (रिकग्निशन ऑफ़ प्रायर लर्निंग स्कीम)’ का कभी-कभी समाचारों में किस संदर्भ में उल्लेख किया जाता है?
1.   निर्माण कार्य में लगे कर्मकारों के पारंपरिक मार्गों से अर्जित कौशल का प्रमाणन
2.   दूरस्थ अधिगम कार्यक्रम के लिए विश्ववविद्यालयों में व्यक्तियों को पंजीकृत करना
3.   सार्वजनिक क्षेत्र के कुछ उपक्रमों में ग्रामीण और नगरीय निर्धन लोगों के लिए कुछ कुशल कार्य आरक्षित करना
4.   राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम के अधीन प्राशिक्षणार्थियों द्वारा अर्जित कौशल का प्रमाणन
उत्तर- ​A


29. पारिस्थितिक द्रष्टिकोण से, पूर्वी घाटों और पश्चिमी घाटों के बीच एक अच्छा संपर्क होने के रूप में निम्नलिखित में से किसका महत्व अधिक है ?
(A) सत्यामंगलम बाद्य आरक्षित क्षेत्र (सत्यमंगलम टाइगर रिज़र्व)
 (B) नल्लामला वन
(C) नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान
(D) शेषाचालम जीवमण्डल आरक्षित (शेषाचालम बायोस्फीयर रिज़र्व)
उत्तर- ​A


30. समाज में समानता के होने का एक निहितार्थ यह है कि उसमें
(A) विशेषाधिकारों का अभाव है
(B) अवरोधों का अभाव है
(C) प्रतिस्पर्धा का अभाव है
(D) विचारधारा का अभाव है
उत्तर- ​A


31. ‘वाणिज्य में प्राणिजात और वनस्पति-जात के व्यापार-संबंधी विश्लेशण (ट्रेड रिलेटेड ऐनालिसिस ऑफ फौना ऐंड फ़्लोरा इन कॉमर्स/TRAFFIC)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   TRAFFIC संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के अंतर्गत एक ब्यूरो है।
2.   TRAFFIC का मिशन यह सुनिश्चित करना है कि वन्य पादपों और जन्तुओं के व्यापार से प्रकृति के संरक्षण को खतरा न हो।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​B

32. संविधान के 42 वें संशोधन द्वारा, निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त राज्य की नीति के निदेशक तत्वों में जोड़ा गया था?
(A) पुरुष और स्त्री दोनों के लिए समान कार्य का समान वेतन
(B) उद्योगों के प्रबंधन में कामगारों की सहभागिता
(C) काम, शिक्षा और सार्वजनिक सहायता पाने का अधिकार
(D) श्रमिकों के लिए निर्वाह-योग्य वेतन एवं काम की मानवीय दशाएं सुरक्षित करना
उत्तर- ​B


33. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?
(A) अधिकार नागरिकों के विरूद्ध राज्य के दावे हैं।
(B) अधिकार वे विशेषधिकार हैं जो किसी राज्य के संविधान में समाविष्ट हैं।
(C) अधिकार राज्य के विरूद्ध नागरिकों के दावे हैं।
(D) अधिकार अधिकांश लोगों के विरूद्ध कुछ नागरिकों के विशेषधिकार हैं।
उत्तर- ​C


34. निम्नलिखित में से कौन, विश्व के देशों के लिए ‘सार्वभौम लैंगिक अन्तराल सूचकांक (ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स)’ का श्रेणीकरण प्रदान करता है?
(A) विश्व आर्थिक मंच
(B) यूएन मानव अधिकार परिषद्
(C) यूएन वूमन
(D) विश्व स्वास्थ्य संगठन
उत्तर- ​A


35. स्मार्ट इण्डिया हैकथान 2017 के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1.   यह हमारे देश के प्रत्येक शहर को एक दशक में स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र द्वारा प्रयोजित एक स्कीम है।
2.   यह हमारे देश की अनेक समस्याओं का समाधान करने के लिए नई डिजिटल प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तनों के अभिज्ञान की एक पहल है।
3.   यह एक कार्यक्रम है जिसका लक्ष्य एक दशक में हमारे देश में सभी वित्तीय लेन-देनों को पूरी तरह से डिजिटल करना है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1 और 3
(B) केवल 2
(C) केवल 3
(D) केवल 2 और 3
उत्तर- ​B


36. मौद्रिक नीति समिति (मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी/MPC) के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.   यह आरबीआई की मानक (बेंचमार्क) ब्याज दरों का निर्धारण करती है।
2.   यह एक 12-सदस्यीय निकाय है जिसमें आरबीआई का गवर्नर शामिल है तथा प्रत्येक वर्ष इसका पुनर्गठन किया जाता है।
3.   यह केन्द्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कार्य करती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 1 और 2
(C) केवल 3
(D) केवल 2 और 3
उत्तर- ​A

37. मणिपुरी संकीर्तन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   यह गीत और नृत्य का प्रदर्शन है।
2.   केवल करताल (सिम्बॅल) ही वह एकमात्र वाद्ययंत्र है जो इस प्रदर्शन में प्रयुक्त होता है।
3.   यह भगवान कृष्ण के जीवन और लीलाओं को वर्णित करने के लिए प्रदर्शित किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
 (A) 1, 2 और 3
 (B) केवल 1 और 3
(C) केवल 2 और 3
(D) केवल 1
उत्तर- ​B


38. निम्नलिखित में से कौन, ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में रैयतवाड़ी बंदोबस्त के प्रारंभ किए जाने से संबद्ध था/थे?
1.   लार्ड कार्नवालिस
2.   अलेक्जैंडर रीड
3.   थामस मुनरो
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 1 और 3
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​C

39. प्रदूषण की समस्याओं का समाधान करने के संदर्भ में, जैवोपचारण (बायोरेमीडिएशन) तकनीक के कौन-सा/से लाभ है/हैं?
1.   यह प्रकृति में घटित होने वाली जैवनिम्नीकरण प्रक्रिया का ही संवर्धन कर प्रदूषण को स्वच्छ करने की तकनीक है।
2.   कैडमियम और लेड जैसी भारी धातुओं से युक्त किसी भी संदूषक को सूक्ष्मजीवों के प्रयोग से जैवोपचारण द्वारा सहज ही और पूरी तरह उपचारित किया जा सकता है।
3.   जैवोपचारण के लिए विशेषताएं अभिकल्पित सूक्ष्मजीवों को सृजित करने के लिए आनुवंषिक इंजीनियरी (जेनेटिक इंजीनियरिंग) का उपयोग किया जा सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​C


40. 1929 का व्यापार विवाद अधिनियम (ट्रेड डिस्प्यूट्रस ऐक्ट) निम्नलिखित में से किसका उपबंध करता है ?
(A) उद्योगों के प्रबंधन में कामगारों की भागीदारी
(B) औद्योगिक झगड़ों के दमन के लिए प्रबंधन के पास मनमानी करने की शक्ति
(C) व्यापार विवाद की स्थिति में ब्रिटिश न्यायालय द्वारा हस्तक्षेप
(D) अधिकरणों (ट्रिब्यूनल्स) की प्रणाली तथा हड़तालों पर रोक
उत्तर- ​D


41. स्थानीय स्वशासन की सर्वोत्तम व्याख्या यह की जा सकती है कि यह एक प्रयोग है
(A) संघवाद का
(B) लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण का
(C) प्रशासकीय प्रत्यायोजन का
(D) प्रत्यक्ष लोकतंत्र का
उत्तर- ​B


42. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारत के संविधान के संदर्भ में, राज्य की नीति के निदेशक तत्व
1.   विधायिका के कृत्यों पर निर्बन्धन करते हैं।
2.   कार्यपालिक के कृत्यों पर निर्बन्धन करते हैं।
 उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​D


43. समाचारों में आने वाला ‘डिजिटल एकल बाज़ार कार्यनीति (डिजिटल सिंगल मार्केट स्ट्रेटेजी)’ पद किसे निर्दिष्ट करता है?
(A) ASEAN को
(B) BRICS को
(C) EU को
(D) G20 को
उत्तर- ​C


44. भारत में एक ऐसा स्थान है, जहां यदि आप समुद्र किनारे खड़े होकर समुद्र का अवलोकन करें, तो आप पाऐंगें कि दिन में दो बार समुद्री जल तटीय रेखा से कुछ किलोमीटर पीछे की ओर चला जाता है और फिर तट पर वापस आता है, और जब जल पीछे हटा होता है, तब आप वास्तव में समुद्र तल पर चल सकते हैं। यह अनूठी घटना कहां देखी जाती हैं?
(A) भावनगर में
(B) भीमुनिपटनम में
(C) चांदीपुर में
(D) नागपट्टिनम में
उत्तर- ​C


45. ‘बेनामी संपत्ति लेन-देन का निषेध अधिनियम, 1988 (PBPT अधिनियम)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   किसी संपत्ति का लेन-देन बेनामी लेन-देन नहीं समझा जाएगा यदि संपत्ति का मालिक उस लेन-देन के बारे में अवगत नहीं है।
2.   बेनामी पाई गई संपत्तियां सरकार द्वारा जब्त किए जाने के लिये दायी होंगी।
3.   यह अधिनियम जांच के लिये तीन प्राधिकारियों का उपबंध करता है किन्तु यह किसी अपीलीय क्रियाविधि का उपबंध नहीं करता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) केवल 1 और 3
(D) केवल 2 और 3
उत्तर- ​B


46. कुछ कारणों वश, यदि तितलियों की जाति (स्पीशीज) की संख्या में बड़ी गिरावट होती है, तो इसका/इसके संभावित परिणाम क्या हो सकता/सकते है/हैं?
1.   कुछ पौधों के परागण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
2.   कुछ कृष्य पौधों में कवकीय संक्रमण प्रचण्ड रूप से बढ़ सकता है।
3.   इसके कारण बर्रों, मकड़ियों और पक्षियों की कुछ प्रजातियों की समिष्टि में गिरावट हो सकती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​C


47. शैवाल आधारित जैव-ईंधनों का उत्पादन संभव है लेकिन इस उद्योग के संवर्धन में विकासषील देशों की क्या संभावित सीमा/सीमाए है/हैं?
1.   शैवाल आधारित जैव-ईंधनों का उत्पादन केवल समुद्रों में ही संभव है, महाद्वीपों पर नहीं।
2.   शैवाल आधारित जैव-ईंधन उत्पादन को स्थापित करने और इंजीनियरी करने हेतु निर्माण पूरा होने तक उच्च स्तरीय विषेशज्ञता/प्रौद्योगिकी की जरूरत होती है।
3.   आर्थिक रूप से व्यवहार्य उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर सुविधाओं की स्थापना की आवश्यकता होती है जिससे पारिस्थितिक एवं सामाजिक सरोकार उत्पन्न हो सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​B

48. निम्नलिखित में से कौन-से ‘राष्ट्रीय पोषण मिशन (नेशनल न्यूट्रिशन मिशन)‘ के उद्देश्य हैं?
1.   गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण से संबंधी जागरूकता उत्पन्न करना।
2.   छोटे बच्चों, किशोरियों तथा महिलाओं में बाजरा, मोटा अनाज तथा अपरिष्कृत चावल के उपभोग को बढ़ाना।
3.   बाजरा, मोटा अनाज तथा अपरिष्कृत चावल के उपभोग को बढ़ाना।
4.   मुर्गी के अंडों के उपभोग को बढ़ाना।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 1, 2 और 3
(C) केवल 1, 2 और 4
(D) केवल 3 और 4
उत्तर- ​A


49. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   फैक्टरी ऐक्ट, 1881 औद्योगिक कामगारों की मजदूरी नियत करने के लिए और कामगारों को मजदूर संघ बनाने देने की दृष्टि से पारित किया गया था।
2.   एन.एम. लोखंडे ब्रिटिश भारत में मजदूर आन्दोलन संगठित करने में अग्रगामी थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​B


50. कार्बन डाइआक्साइड के मानवोद्भवी उत्सर्जनों के कारण आसन्न भूमंडलीय तापन के न्यूनीकरण के संदर्भ में, कार्बन प्रच्छादन हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा/से संभावित स्थान हो सकता/सकते है/हैं?
1.   परित्यक्त एवं गैर-लाभकारी कोयला संस्तर
2.   निःषेश तेल एवंपरित्यक्त एवं गैर-लाभकारी कोयला संस्तर
3.   निःशेष तेल एवं गैस भण्डार
4.   भूमिगत गभीर लवणीय शैलसमूह
नीचे दए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 3
(B) केवल 1 और 3
(C) 1, 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​D


 51. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   लोक सभा अथवा राज्य की विधान सभा के निर्वाचन में, जीतने वाले उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित किए जाने के लिए, किए गए मतदान का कम-से-कम 50 प्रतिशत पाना अनिवार्य है।
2.   भारत के संविधान में अधिकथित उपबंधों के अनुसार, लोक सभा में अध्यक्ष का पद बहुमत वाले दल को जाता है तथा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​D


52. निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत में 1991 में आर्थिक नीतियों के उदारीकरण के बाद घटित हुआ/हुए है/हैं?
1.   जीडीपी में कृषि का अंश बृहत् रूप से बढ़ गया।
2.   विश्व व्यापार में भारत के निर्यात का अंश बढ़ गया।
3.   एफडीआई का अंतर्वाह (इनफ्लो) बढ़ गया।
4.   भारत का विदेशी विनिमय भंडार बृहत् रूप से बढ़ गया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1 और 4
(B) केवल 2, 3 और 4
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​B


53. कायिक कोशिका न्यूक्लीय अंतरण प्रौद्योगिकी (सोमैटिक सेल न्यूक्लियर ट्रान्सफर टेक्नोलाजी) का अनुप्रयोग क्या है?
(A) जैव-डिम्भनाशी का उत्पादन
(B) जैव-निम्नीकरण प्लास्टिक का निर्माण
(C) जंतुओं की जननीय क्लोनिंग
(D) रोग मुक्त जीवों का उत्पादन
उत्तर- ​C  


54. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया/NPCI) देश में वित्तीय समावेशन के संवर्धन में सहायता करता है।
2.   NPCI ने कार्ड भुगतान स्कीम RuPAy प्रारंभ की है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​C


55. ‘M-StrIPES’ शब्द कभी-कभी समाचारों में किस संदर्भ में देखा जाता है?
(A) जंगली जीव के कैद प्रजनन
(B) टाइगर रिजर्व का रखरखाव
(C) स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम
(D) राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा
उत्तर- ​B

56. ‘वस्तु एवं सेवा कर (गुड्स ऐंड सर्विसेज़ टैक्स/जीएसटी)’ के क्रियान्वित किए जाने का/के सर्वाधिक संभावित लाभ क्या है/हैं?
1.   यह भारत में बहु-प्राधिकरणों द्वारा वसूल किए जा रहे बहुल करों का स्थान लेगा और इस प्रकार एकल बाज़ार स्थापित करेगा।
2.   यह भारत के ‘चालू खाता घाटे’ को प्रबलता से कम कर उसके विदेशी मुद्रा भण्डार को बढ़ाने हेतु उसे सक्षम बनाएगा।
3.   यह भारत की अर्थव्यवस्था की संवृद्धि और आकार को बृहद् रूप से बढ़ाएगा और उसे निकट भविष्य में चीन से आगे निकल जाने योग्य बनाएगा।
नीचे दिए गए कट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​D


57. ‘व्यापक-आधारयुक्त व्यापार और निवेश करार (ब्राड-बेस्ड ट्रेड ऐंड इन्वेस्टमेंट एग्रीमेंट/BTIA।)’ कभी-कभी समाचारों में भारत और निम्नलिखित में से किस एक के बीच बातचीत के संदर्भ में दिखाई पड़ता है?
(A) यूरोपीय संघ
(B) खाड़ी सहयोग परिषद्
(C) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन
(D) शंघाई सहयोग संगठन
उत्तर- ​B


58. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   भारत ने WTO के व्यापार सुगम बनाने के करार TFA का अनुसमर्थन किया है।
2.   TFA, WTO के बाली मंत्रिस्तरीय पैकेज 2013 का एक भाग है।
3.   TFA जनवरी 2016 में प्रवृत्त हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 1 और 3
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​A


59. भारत द्वारा चाबहार बंदरगाह विकसित करने का क्या महत्व है?
(A) अफ्रीकी देशों से भारत के व्यापार में अपार वृद्धि होगी।
(B) तेल-उत्पादक अरब देशों से भारत के संबंध सुदृढ़ होंगे।
(C) अफगानिस्तान और मध्य एशिया में पहुंच के लिए भारत को पाकिस्तान पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
(D) पाकिस्तान, इराक और भारत के बीच गैस पाइपलाइन का संस्थापन सुगम बनाएगा और उसकी सुरक्षा करेगा।
उत्तर- ​C


60. भारत में, साइबर सुरक्षा घटनाओं पर रिपोर्ट करता निम्नलिखित में से किसके/किनके लिए विधितः अधिदेशात्मक है/हैं?
1.   सेवा प्रदाता (सर्विस प्रोवाईडर)
2.   डेटा सेंटर
3.   कार्पोरेट निकाय (बाडी कार्पोरेट)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 1 और 2
(C) केवल 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​D


61. भारत में मताधिकार और निर्वाचित होने का अधिकार
(A) मूल अधिकार है
(B) नैसर्गिक अधिकार है
(C) संवैधानिक अधिकार है
(D) विधिक अधिकार है
उत्तर- ​C


62. ‘विकसित लेज़र व्यक्तिकरणमापी अंतरिक्ष ऐन्टेना (इवाल्वड लेज़र इन्टरफेरोमीटर स्पेस ऐन्टेना/eLISA।)’ परियोजना का क्या प्रयोजन है?
(A) न्यूट्रिनों का संसूचन करना
(B) गुरूत्वीय तरंगों का संसूचन करना
(C) प्रक्षेपणास्त्र रक्षा प्रणाली की प्रभावकारिता का संसूचन करना
(D) हमारी संचार प्रणालियों पर सौर प्रज्वाल (सोलर फ्लेयर) के प्रभाव का अध्ययन करना
उत्तर- ​B


63. ‘विद्यांजलि योजना’ का क्या प्रयोजन है?
1.   प्रसिद्ध विदेशी शिक्षण संस्थाओं को भारत में अपने कैम्पस खोलने में सहायता करना।
2.   निजी क्षेत्र और समुदाय की सहायता लेकर सरकारी विद्यालयों में दी जाने वाली शिक्षा की गुणवता बढ़ाना।
3.   प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की आधारिक संरचना सुविधाओं के संवर्धन के लिए निजी व्यक्तियों और संगठनों से ऐच्छिक वित्तीय योगदान को प्रोत्साहित करना।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 2
(B) केवल 3
(C) केवल 1 और 2
(D) केवल 2 और 3
उत्तर- ​A


64.‘उन्नत भारत अभियान’ कार्यक्रम का ध्येय क्या है?
(A) स्वैच्छिक संगठनों और सरकारी शिक्षा तंत्र तथा स्थानीय समुदायों के बीच सहयोग का प्रोन्नयन कर 100 प्रतिशत साक्षरता प्राप्त करना।
(B) उच्च शिक्षा संस्थाओं को स्थानीय समुदायों से जोड़ना जिससे समुचित प्रौद्योगिकी के माध्यम से विकास की चुनौतियों का सामना किया जा सके।
(C) भारत को वैज्ञानिक और प्रौद्योगिक शक्ति बनाने के लिए भारत की वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थाओं को सशक्त करना।
(D) ग्रामीण और नगरीय निर्धन व्यक्तियों के स्वास्थ्य देखभाल और षिक्षा के लिए विशेष निधियों का विनिधान कर मानव पूंजी विकसित करना और उनके लिए कौशल विकास कार्यक्रम तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण आयोजित करना।
उत्तर- ​B


65. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   भारत का निर्वाचन आयोग पांच सदस्यीय निकाय है।
2.   संघ का गृह मंत्रालय, आम चुनाव और उप-चुनावों दोनों के लिए चुनाव कार्यक्रम तय करता है।
3.   निर्वाचन आयोग मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के विभाजन/विलय से संबंधित विवाद निपटाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2
(C) केवल 2 और 3
(D) केवल 3
उत्तर- ​D


66. भारत में, यदि कछुए की एक जाति को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के अन्तर्गत संरक्षित घोषित किया गया हो, तो इसका निहितार्थ क्या है?
(A) इसे संरक्षण का वही स्तर प्राप्त है जैसा कि बाघ को।
(B) इसका अब वन्य क्षेत्रों में अस्तित्व समाप्त हो गया है, कुछ प्राणी बंदी संरक्षण के अन्तर्गत है; और अब इसके विलोपन को रोकना असंभव है।
(C) यह भारत के एक विशेष क्षेत्र में स्थानिक है।
(D) इस संदर्भ में उपर्युक्त (B) और (C) दोनों सही हैं।
उत्तर- ​A


67. भारत में, न्यायिक पुनरीक्षण का अर्थ है
(A) विधियों और कार्यपालिक आदेशों की सांविधानिकता के विषय में प्राख्यापन करने का न्यायपालिका का अधिकार।
(B) विधानमण्डलों द्वारा निर्मित विधियों के प्रज्ञान को प्रश्नगत करने का न्यायपालिका का अधिकार।
(C) न्यायपालिका का, सभी विधायी अधिनियमनों के, राष्ट्रपति द्वारा उन पर सहन्यायपालिका का, समान या भिन्न वादों में पूर्व में दिए गए स्वयं के निर्णयों के पुनरीक्षण का अधिकार।
(D) न्यायपालिका का, समान या भिन्न वादों में पूर्व में दिए गए स्वयं के निर्णयों के पुनरीक्षण का अधिकार।
उत्तर- ​A


68. भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के संबंध में, निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए।
1.   रायल इंडियन नेवी में गदर
2.   भारत छोड़ो आंदोलन का प्रारंभ
3.   द्वितीय गोल मेज सम्मेलन
उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम क्या हे?
(A) 1-2-3
(B) 2-1-3
(C) 3-2-1
(D) 3-1-2
उत्तर- ​C


69. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   पिछले दशक में भारत के जीडीपी के प्रतिशत के रूप में कर राजस्व में सतत वृद्धि हुई है।
2.   पिछले दशक में भारत के जीडीपी के प्रतिशत के रूप में राजकोशीय घाटे में सतत वृद्धि हुई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​D


70. हाल ही में, कुछ शेरों को गुजरात के उनके प्राकृतिक आवास से निम्नलिखित में से किस एक स्थल पर स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव था?
(A) कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(B) कुनो पालपुर वन्यजीव अभयारण
(C) मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य
(D) सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर- ​B


71. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की उद्घोशणा के निम्नलिखित में से कौन-से परिणामों का होना आवश्यक नहीं है?
1.   राज्य विधान सभा का विघटन
2.   राज्य के मंत्रिपरिषद का हटाया जाना
3.   स्थानीय निकायों का विघटन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 1 और 3
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​B



72. भारत के संविधान में शोषण के विरूद्ध अधिकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-से परिकल्पित हैं?
1.   मानव देह व्यापार और बंधुआ मज़दूरी (बेगारी) का निशेध
2.   अस्पृश्यता का उन्मूलन
3.   अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा
4.   कारखानों और खदानों में बच्चों के नियोजन का निषेध
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1, 2 और 4
(B) केवल 2, 3 और 4
(C) केवल 1 और 4
(D) 1, 2, 3 और 4
उत्तर- ​C


73. निम्नलिखित में से कौन-सा भौगोलिक रूप से ग्रेट निकोबार के सबसे निकट है?
(A) सुमात्रा
(B) बोर्नियो
(C) जावा
(D) श्रीलंका
उत्तर- ​A


74. निम्नलिखित कथनों में से उस एक को चुनिए, जो मंत्रिमण्डल स्वरूप की सरकार के अन्तर्निहित सिद्धांत को अभिव्यक्त करता हैः
(A) ऐसी सरकार के विरूद्ध आलोचना को कम-से-कम करने की व्यवस्था, जिसके उत्तरदायित्व जटिल हैं तथा उन्हें सभ के संतोश के लिए निष्पादित करना कठिन है।
(B) ऐसी सरकार के कामकाज में तेजी लाने की क्रियाविधि, जिसके उत्तरदायित्व दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।
(C) सरकार के जनता के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करने के लिए संसदीय लोकतंत्र की एक क्रियाविधि।
(D) उस शासनाध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने का एक साधन जिसका जनता पर नियंत्रण हृासोन्मुख दशा में है।
उत्तर- ​C


75. निम्नलिखित में से कौन-सी एक भारतीय संघराज्य पद्धति की विशेषता नहीं है?
(A) भारत में स्वतंत्र न्यायपालिका है।
(B) केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का स्पष्ट विभाजन किया गया है।
(C) संघबद्ध होने वाली इकाइयों को राज्य सभा में असमान प्रतिनिधित्व दिया गया है।
(D) यह संघबद्ध होने वाली इकाइयों के बीच एक सहमति का परिणाम है।
उत्तर- ​D


76. निम्नलिखित में से कौन-सा एक काकतीय राज्य में अतिमहत्वपूर्ण समुद्र पतन था?
(A) काकिनाडा
(B) मोटुपल्ली
(C) मछलीपटनम (मसुलीपटनम)
(D) नेल्लुरू
उत्तर- ​B/C


77. ‘भूमंडलीय जलवायु परिवर्तन संधि (ग्लोबल क्लाइमेट चेंज एलाएन्स)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.   यह यूरोपीय संघ की पहल है।
2.   यह लक्ष्याधीन विकासशील देशों को उनकी विकास नीतियों और बजटों में जलवायु परिवर्तन के एकीकरण हेतु तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
3.   इसका समन्वय विश्व संसाधन संस्थान (डब्ल्युआरआई) और धारणीय विकास हेतु विश्व व्यापार परिषद् (डब्ल्युबीसीएसडी) द्वारा किया जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 3
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​A

78. भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   सौत्रान्तिमक और सम्मितीय जैन मत के संप्रदाय थे।
2.   सर्वास्तिवादियों की मान्यता थी कि दृग्विषय (फिनोमिना) के अवयव पूर्णतः क्षणिक नहीं है, अपितु अव्यक्त रूप से सदैव विद्यमान रहते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​B


79. भूमध्यसागर, निम्नलिखित में से किन देशों की सीमा है ?
1.   जाडर्न
2.   इराक
3.   लेबनान
4.   सीरिया
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1, 2 और 3
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 3 और 4
(D) केवल 1, 3 और 4
उत्तर- ​C


80. ‘राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना निधि’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.   यह नीति NITI आयोग का एक अंग है।
2.   वर्तमान में इसकी कॉपर्स रू. 4,00,000 करोड़ है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​D

81. सार्वभौम अवसंरचना सुविधा (ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी)
(A) एशिया में अवसंरचना के उन्नयन के लिए ASEAN का उपक्रमण है, जो एशियाई विकास बैंक द्वारा दिए गए साख (क्रेडिट) से वित्तपोषित है।
(B) गैर-सरकारी क्षेत्रक और संस्थागत निवेषकों की पूंजी का संग्रहण कर सकने के लिए विश्व बैंक का सहयोग है, जो जटिल अवसंरचना सरकारी गैर-सरकरी भागीदारियों (PPPs) की तैयारी और संरचना निर्माण को सुकर बनाता है।
(C) OECD के साथ कार्य करने वाले विश्व के प्रमुख बैंकों का सहयोग है, जो उन अवसंरचना परियोजनओं को विस्तारित करने पर केन्द्रित है जिनमें गैर सरकारी विनिवेश संग्रहीत करने की क्षमता है।
(D) UNCTAD द्वारा वित्तपोषित उपक्रमण है जो विश्व में अवसंरचना के विकास को वित्तपोषित करने और सुकर बनाने का प्रयास करता है।
उत्तर- ​B


82. लोक सभा के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र
(A) भारत में निवास करने वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा दाखिल किया जा सकता है।
(B) जिस निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन लड़ा जाना है, वहां के किसी निवासी द्वारा दाखिल किया जा सकता है।
(C) भारत के किसी नागरिक द्वारा, जिसका नाम किसी निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में है, दाखिल किया जा सकता है।
(D) भारत के किसी भी नागरिक द्वारा दाखिल किया जा सकता है।
उत्तर- ​C


83. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   भारत में, हिमालय केवल पांच राज्यों में फैला हुआ है।
2.   पश्चिमी घाट केवल पांच राज्यों में फैले हुए हैं।
3.   पुलिकट झील केवल दो राज्यों में फैली हुई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 3
(C) केवल 2 और 3
(D) केवल 1 और 3
उत्तर- ​B

84. जैव आक्सीजन मांग (BOD) किसके लिए एक मानक मापदंड है?
(A) रक्त में आक्सीजन स्तर मापने के लिए
(B) वन पारिस्थितिक तंत्रों में आक्सीजन स्तरों के अभिकलन के लिए
(C) जलीय पारिस्थितिक तंत्रों में प्रदूषण के आमापन के लिए
(D) उच्च तुंगता क्षेत्रों में आक्सीजन स्तरों के आकलन के लिए
उत्तर- ​C


85. बेहतर नगरीय भविष्य की दिशा में कार्यरत संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र पर्यावास (UN-HABitAt) की भूमिका के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?
1.   संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा संयुक्त राष्ट्र पर्यावास को आज्ञापित किया गया है कि वह सामाजिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से धारणीय ऐसे कस्बों और शहरों को संवर्धित करे जो सभी को पर्याप्त आश्रय प्रदान करते हों।
2.   इसके साझीदार सिर्फ सरकारें या स्थानीय नगर प्राधिकरण ही हैं।
3.   संयुक्त राष्ट्र पर्यावास, सुरक्षित पेय जल व आधारभूत स्वच्छता तक पहुंच बढ़ाने और गरीबी कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था के समग्र उद्देश्य में योगदान करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) 1, 2 और 3
(B) केवल 1 और 3
(C) केवल 2 और 3
(D) केवल 1
उत्तर- ​B

86. ‘‘राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (NSQF)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.   NSQF के अधीन, शिक्षार्थी सक्षमता का प्रमाणपत्र केवल औपचारिक शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त कर सकता है।
2.   NSQF के क्रियान्वयन का एक प्रत्याशित परिणाम व्यावसायिक और सामान्य शिक्षा के मध्य संचरण है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​B


87. भारतीय इतिहास के संदर्भ में, ‘‘द्वैध शासन (डायआर्की)’ सिद्धांत किसे निर्दिष्ट करता है?
(A) केन्द्रीय विधानमण्डल का दो सदनों में विभाजन।
(B) दो सरकारों, अर्थात केन्द्रीय और राज्य सरकारों का शुरू किया जाना।
(C) दो शासक-समुच्चय; एक लंदन में और दूसरा दिल्ली में होना।
(D) प्रान्तों को प्रत्यायोजित विषयों का दो प्रवर्गों में विभाजन।
उत्तर- ​D


88. ‘‘नेशनल करियर सर्विस’’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   नेशनल करियर सर्विस, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार, का एक उपक्रमण है।
2.   नेशनल करियर सर्विस को देश के अशिक्षित युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर के संवर्धन के लिए मिशन के रूप में प्रारंभ किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​B


89. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा हाल ही में समाचारों में आए ‘दबावयुक्त परिसम्पत्तियों के धारणीय संरचन पद्धति (स्कीम फार सस्टेनेबल स्ट्रक्चरिंग आफ स्ट्रेस्ड एसेट्स/ S4A)’ का सर्वोत्कृष्ट वर्णन करता है?
(A) यह सरकार द्वारा निरूपित विकासपरक योजनाओं की पारिस्थितिकीय कीमतों पर विचार करने की पद्धति है।
(B) यह वास्तविक कठिनाईयों का सामना कर रही बड़ी कार्पोरेट इकाइयों की वित्तीय संरचना के पुनर्संरचन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की स्कीम है।
(C) यह केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के बारे में सरकार की विनिवेश योजना है।
(D) यह सरकार द्वारा हाल ही में क्रियान्वित ‘इंसाल्वेंसी ऐंड बैंकरप्ट्सी कोड’ का एक महत्वपूर्ण उपबंध है।
उत्तर- ​B


90. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.   अल्पजीवी जलवायु प्रदूषकों को न्यूनीकृत करने हेतु जलवायु एवं स्वच्छ वायु गठबंधन (CCAC), G20 समूह के देशों की एक अनोखी पहल है।
2.   CCAC मीथेन, काला कार्बन एवं हाइड्रोफ्लुओरोकार्बनों पर केंद्रित करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​B


91. भारतीय मानसून का पूर्वानुमान करते समय कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित ‘इंडियन ओशन डाइपोल (IOD) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.   IOD परिघटना, उष्णकटिबंधीय पश्चिमी हिंद महासागर एवं उष्णकटिबंधीय पूर्वी प्रशांत महासागर के बीच सागर पृष्ठ तापमान के अंतर से विशेषित होती है।
2.   IOD परिघटना मानसून पर एल-नीनो के असर को प्रभावित कर सकती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​B


92. यदि आप घड़ियाल को उनके प्राकृतिक आवास में देखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित में से किस स्थान पर जाना सबसे सही है?
(A) भितरकणिका मैनग्रोव
(B) चम्बल नदी
(C) पुलिकट झील
(D) दीपर बील
उत्तर- ​B


93. हिंद महासागर नौसेनिक परिसंवाद (सिम्पोज़ियम) (IONS) के संबंध में निम्नलिखित पर विचार कीजिएः
1.   प्रारंभी (इनागुरल) IONS भारत में 2015 में भारतीय नौसेना की अध्यक्षता में हुआ था।
2.   IONS एक स्वैच्छिक पहल है जो हिंद महासागर क्षेत्र के समुद्रतटवर्ती देशों (स्टेट्स) की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना चाहता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
उत्तर- ​B


94. बोधिसत्व पद्मपाणि का चित्र सर्वाधिक प्रसिद्ध और प्रायः चित्रित चित्रकारी है, जो
(A) अजंता में है
(B) बदामी में है
(C) बाघ में है
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- ​A


95. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः # परम्पराएँ समुदाय
1 चलिहा साहिब उत्सव सिंधियों का
2 नन्दा राज जात यात्रा गोंडों का
3 वारी-वारकरी संथालों का
ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- ​A


96. निम्नलिखित पद्धतियों में से कौन-सी कृषि में जल संरक्षण में सहायता कर सकती है/हैं?
1.   भूमि की कम या शून्य जुताई
2.   खेत में सिंचाई के पूर्व जिप्सम का प्रयोग
3.   फसल अवशेष को खेत में ही रहने देना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​D

97. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः राष्ट्रव्यापी ‘मृदा स्वास्थ्य कार्ड स्कीम (साइल हेल्थ कार्ड स्कीम)’ का उद्देश्य है
1.   सिंचित कृषियोग्य क्षेत्र का विस्तार करना।
2.   मृदा गुणवत्ता के आधार पर किसानों को दिए जाने वाले ऋण की मात्रा के आकलन में बैंकों को समर्थ बनाना।
3.   कृषि भूमि में उर्वरकों के अति-उपयोग को रोकना।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 3
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​B


98. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः सामान्यतः प्रयुक्त उपभुक्त पदार्थ उनमें पाए जाने वाले संभावित अवांछनीय अथवा विवादास्पद रसायन
1 लिपस्टिक सीसा
2 शीतल पेय ब्रोमीनित वनस्पति तेल
3 चाइनीज़ फास्ट फूड मोनोसोडियम ग्लूटामेट
ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
 (D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​D


99. कार्बनिक प्रकाश उत्सर्जी डायोड (आर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड/ OLED) का उपयोग बहुत से साधनों में अंकीय प्रदर्श (डिजिटल डिस्प्ले) सर्जित करने के लिए किया जाता है। द्रव क्रिस्टल प्रदर्शों की तुलना में OLED प्रदर्श किस प्रकार लाभकारी है?
1.   OLED प्रदर्श नम्य प्लास्टिक अवस्तरों पर संविरचित किए जा सकते हैं।
2.   OLED के प्रयोग से, वस्त्र में अंतः स्थापित उपरिवेल्लनीय प्रदर्श (रोल्ड-अप डिस्प्ले) बनाए जा सकते हैं।
3.   OLED के प्रयोग से, पारदर्शी प्रदर्श संभव हैं।
नीचे दिए गए कूट का पय्रोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1 और 3
(B) केवल 2
(C) 1, 2 और 3
(D) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर- ​C


100. निम्नलिखित में से कौन-सा/से सूर्य मंदिरों के लिए विख्यात है/हैं?
1.   अरसवल्ली
2.   अमरकंटक
3.   ओम्कारेश्वर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर- ​A

Leave a Comment