Hindi literature GK Question Answer

हिंदी साहित्य ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर Hindi Sahitya GK Prashnottari

1. भारतीय आर्य भाषा परिवार की भाषाओं का मूल स्रोत कौन सी भाषा है?

(अ) हिंदी

(ब) वैदिक संस्कृत

(स) मराठी

(द) लौकिक संस्कृत

उत्तर – – ब

2. तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाएँ किस भाषा परिवार से संबद्ध हैं?

(अ) भारतीय आर्य भाषा परिवार

(ब) भारत-यूरोपीय भाषा परिवार

(स) द्रविड़ परिवार

(द) आधुनिक भारतीय आर्य भाषा परिवार

उत्तर –  स

3.भाषा का मूल रूप कौन सा है?

(अ) लिखित रूप

(ब) मौखिक रूप

(स) मानक रूप

(द) साहित्यिक रूप

उत्तर – – ब

4.खड़ी बोली हिंदी का साहित्यिक रूप किस शताब्दी में विकसित हुआ?

(अ) अठारहवीं शताब्दी

(ब) सत्रहवीं शताब्दी

(स) उन्नीसवीं शताब्दी

(द) सोलहवीं शताब्दी

उत्तर – स

5. हिंदी को भारतीय संविधान में संघ की राजभाषा के रूप में कब मान्यता मिली?

(अ) 14 सितंबर, 1949

(ब) 14 सितंबर, 1948

(स) 14 सितंबर, 1953

(द) 14 सितंबर, 1950

उत्तर – अ

6. आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने किस पत्रिका के माध्यम से खड़ी बोली हिंदी को परिष्कृत और परिमार्जित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई?

(अ) चाँद

(ब) सुधा

(स) सरस्वती

(द) प्रताप

उत्तर – स

7. उत्तर – भारत की खड़ी बोली हिंदी दक्षिण में किस रूप में विकसित हुई?

(अ) द्रविड़ हिंदी

(ब) दक्कनी हिंदी

(स) दक्कनी उर्दू

(द) परिनिष्ठित हिंदी

उत्तर – ब

8. मध्य काल में राजकाज की भाषा के रूप में किस भाषा को मान्यता मिली हुई थी?

(अ) हिंदी

(ब) उर्दू

(स) फारसी

(द) अरबी

उत्तर – स

9. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है?

(अ) अनुच्छेद 343

(ब) अनुच्छेद 346

(स) अनुच्छेद 344

(द) अनुच्छेद 342

उत्तर –  अ

10. ब्रजभाषा और अवधी किस काल की काव्य भाषाएँ थीं?

(अ) प्राचीनकाल

(ब) मध्यकाल

(स) आधुनिककाल

(द) वैदिककाल

उत्तर –  ब

11. हिंदी की बोलियों को कितने वर्गों में रखा जाता है?

(अ) तीन

(ब) चार

(स) पाँच

(द) आठ

उत्तर –  स

12. ‘बुंदेली’ और ‘कन्नौजी’ बोली हिंदी के किस उपभाषा वर्ग की बोलियाँ हैं?

(अ) पूर्वी हिंदी

(ब) पश्चिमी हिंदी

(स) राजस्थानी

(द) पहाड़ी

उत्तर – ब

13. आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं का विकास किससे हुआ?

(अ) संस्कृत

(ब) हिंदी

(स) अपभ्रंश

(द) पालि-प्राकृत

उत्तर – स

14. ‘भोजपुरी’ मूलतः किस प्रदेश की बोली है?

(अ) राजस्थान

(ब) बिहार

(स) मध्य प्रदेश

(द) उत्तर – प्रदेश

उत्तर – ब

15. मानक हिंदी का विकास किस बोली से हुआ?

(अ) खड़ी बोली हिंदी

(ब) ब्रजभाषा

(स) अवधी

(द) बाँगरू

उत्तर – अ

16.भाषा के संदर्भ में अशुद्ध तथ्य कौन सा है?

(अ) भाषा अर्जित संपत्ति है

(ब) भाषा सामाजिक वस्तु नहीं है

(स) भाषा परिवर्तनशील है

(द) भाषा अनुकरण द्वारा अर्जित की जाती है

उत्तर – ब

17. लिपि के विकास-क्रम में पहली लिपि कौन सी है?

(अ) भावमूलक लिपि

(ब) सूत्र लिपि

(स) चित्र लिपि

(द) प्रतीकात्मक लिपि

उत्तर – स

18.‘मैथिल कोकिल’ किसे कहा जाता है?

(अ) विद्यापति

(ब) बिहारी

(स) कलक्टर सिंह ‘केसरी’

(द) घनानंद

उत्तर – अ

19. कृष्ण काव्य की अपार संपदा किस भाषा में है?

(अ) अवधी

(ब) ब्र्रजभाषा

(स) खड़ी बोली

(द) मैथिली

उत्तर – ब

20. ब्रजभाषा, खड़ी बोली, हरियाणवी, बुंदेली और कन्नौजी बोलियाँ हिंदी की बोलियों के किस वर्ग की हैं?

(अ) पूर्वी हिंदी

(ब) पश्चिमी हिंदी

(स) राजस्थानी

(द) पहाड़ी

उत्तर –  ब

21. मुगल काल में हिंदी भाषा पर प्रभाव डालनेवाली भाषा कौन सी है?

(अ) फारसी

(ब) अंग्रेजी

(स) चीनी

(द) जापानी

उत्तर -अ

22. इन लिपियों में से कौन सी लिपि पहले उर्दू लिपि की भाँति दाएँ से बाएँ लिखी जाती थी?

(अ) ब्राह्मी लिपि

(ब) खरोष्ठी लिपि

(स) चित्र लिपि

(द) सूत्र लिपि

उत्तर – ब

23. देवनागरी लिपि में हिंदी के अतिरिक्त और कौन सी भाषा लिखी जाती है?

(अ) तमिल

(ब) बँगला

(स) पंजाबी

(द) मराठी

उत्तर – द

24. ‘मेवाती’ और ‘हाड़ौती’ बोलियाँ हिंदी में किस वर्ग की बोलियाँ हैं?

(अ) पहाड़ी

(ब) राजस्थानी

(स) बिहारी

(द) पश्चिमी हिंदी

उत्तर – ब

25. अधिकतर भारतीय भाषाओं की लिपियों का विकास किस प्राचीन लिपि से हुआ?

(अ) ब्राह्मी लिपि

(ब) खरोष्ठी लिपि

(स) कुटिल लिपि

(द) शारदा लिपि

उत्तर – अ

26. इनमें से हिंदीतर भाषी राज्य कौन सा है?

(अ) उत्तर – प्रदेश

(ब) मध्य प्रदेश

(स) बिहार

(द) महाराष्ट्र

उत्तर –  द

27. संविधान के अनुच्छेद 343(2) के अनुसार संघ सरकार के कार्यों में अंग्रेजी का प्रयोग जारी रखने की व्यवस्था कब तक के लिए की गई है?

(अ) 26 जनवरी, 1950

(ब) 25 जनवरी, 1964

(स) 14 सितंबर, 1950

(द) 26 जनवरी, 1965

उत्तर – ब

28. हिंदी में किस भाषा के अर्थ में पहले ‘साधु भाषा’,‘टकसाली भाषा’ तथा ‘परिनिष्ठित भाषा’ का प्रयोग होता था?

(अ) ब्रजभाषा

(ब) खड़ी बोली हिंदी

स) मानक भाषा

(द) जनभाषा

उत्तर – स

29. निम्नलिखित काव्य पंक्तियाँ किस कवि की हैं? ‘जामैं रस कछु होत ताहि सब कोय। बात अनूठी चाहिए भाषा कोऊ होय॥’

(अ) भारतेंदु हरिश्चंद्र

(ब) सत्यनारायण कविरत्न

(स) जगन्नाथदास रत्नाकर

(द) मैथिलीशरण गुप्त

उत्तर – अ

30. हिंदी खड़ी बोली गद्य के विकास में किस साहित्यकार ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई?

(अ) सदल मिश्र

(ब) मिश्रबंधु

(स) ग्रियर्सन

(द) अमीर खुसरो

उत्तर – अ

31. पाणिनि ने किस ग्रंथ के द्वारा भाषा को एकरूपता देने का प्रयास किया?

(अ) अष्टाध्यायी

(ब) महाभाष्य

(स) योगवासिष्ठ

(द) बृहस्पतिनीतिसार

उत्तर –  अ

32. पुरानी हिंदी को किस भाषा का समानार्थक माना गया?

(अ) प्राकृत

(ब) अपभ्रंश

(स) पालि

(द) लौकिक संस्कृत

उत्तर –  ब

33. पश्चिमी हिंदी का उद्भव किस अपभ्रंश से हुआ?

(अ) शौरसेनी

(ब) मागधी

(स) अर्द्ध मागधी

(द) पैशाची

उत्तर – अ

34. पूर्वी हिंदी की बोलियाँ अपभ्रंश के किस रूप से विकसित हुईं?

(अ) मागधी

(ब) अर्द्ध मागधी

(स) शौरसेनी

(द) पैशाची

उत्तर – ब

35. भाषा विज्ञान के किस खंड में ‘पद’ से वाक्य बनाने की प्रक्रिया का वर्णनात्मक, तुलनात्मक तथा ऐतिहासिक दृष्टि से अध्ययन होता है?

(अ) पद विज्ञान

(ब) ध्वनि विज्ञान

(स) वाक्य विज्ञान

(द) अर्थ विज्ञान

उत्तर – स

36. पालि-प्राकृत भाषाएँ किससे विकसित हुईं?

(अ) लौकिक संस्कृत

(ब) पुरानी हिंदी

(स) शौरसेनी

(द) वैदिक संस्कृत

उत्तर – द

37. भाषा के संदर्भ में महात्मा गांधी ने किसका समर्थन किया?

(अ) हिंदी

(ब) हिंदुस्तानी

(स) हिंदुई

(द) उर्दू

उत्तर –  ब

38. खड़ी बोली का दूसरा नाम क्या है?

(अ) कन्नौजी

(ब) कौरवी

(स) बघेली

(द) मगही

उत्तर – ब

39. अवधी बोली का केंद्र स्थान क्या है?

(अ) बस्ती

(ब) बाराबंकी

(स) बहराइच

(द) अयोध्या

उत्तर – द

40. खड़ी बोली का प्रयोग साहित्यिक हिंदी खड़ी बोली के अर्थ के अतिरिक्त किस अर्थ में होता है?

(अ) ‘शुद्ध’ के अर्थ में

(ब) दिल्ली-मेरठ के आस-पास की लोक बोली के अर्थ में

(स) लोक-साहित्य की भाषा के अर्थ में

(द) लोकगीतों की भाषा के अर्थ में

उत्तर – ब

41. अपभ्रंश को ‘पुरानी हिंदी’ कहनेवाले प्रथम लेखक कौन थे?

(अ) चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’

(ब) रामचंद्र शुक्ल

(स) जॉर्ज ग्रियर्सन

(द) शिवसिंह सेंगर

उत्तर –  अ

42. अपभ्रंश के प्रथम महाकवि कौन थे?

(अ) हेमचंद्र

(ब)स्वयंभू

(स) जोइंदु

(द) रामचंद्र

उत्तर – ब

43. राजभाषा अधिनियम कब पारित किया गया था?

(अ) सन् 1963

(ब) सन् 1961

(स) सन् 1964

(द) सन् 1962

उत्तर – अ

44. राजभाषा अधिनियम में संशोधन कब हुआ?

(अ) सन्1960

(ब) सन् 1967

(स) सन् 1965

(द) सन् 1969

उत्तर –  ब

45. सन् 1955 में राष्ट्रपति ने जिस राजभाषा आयोग की नियुक्ति की, उसमें कितने सदस्य थे?

(अ) पाँच

(ब) ग्यारह

(स) इक्कीस

(द) सात

उत्तर – स

46.हिंदी-हिंदुस्तानी’ के भाषा संबंधी विवाद में किसके नेतृत्व में हिंदी की विजय हुई?

(अ) आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी

(ब) महात्मा गांधी

(स) पुरुषोत्तमदास टंडन

(द) बाबू शिवप्रसाद

उत्तर – स

47. पं. किशोरीदास वाजपेयी ने उन्नीसवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध को किस युग के नाम से अभिहित किया?

(अ) भारतेंदु युग

(ब) लाल युग

(स) खड़ी बोली हिंदी युग

(द) आधुनिक युग

उत्तर –  ब

48. किस शताब्दी को हिंदी का ‘प्रचार युग’ कहा जाता है?

(अ) बीसवीं शताब्दी

(ब) अठारहवीं शताब्दी

(स) उन्नीसवीं शताब्दी

(द) सत्रहवीं शताब्दी

उत्तर –  स

49. ‘मंडियाली’ का संबंध किससे है?

(अ) राजस्थानी

(ब) पहाड़ी

(स) बिहारी

(द) पश्चिमी हिंदी

उत्तर –  ब

50. पूर्वी हिंदी के अंतर्गत कौन सी बोली आती है?

(अ) बाँगरू

(ब) ब्र्रजभाषा

(स) मैथिली

(द) अवधी

उत्तर – द

51. हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रथम लेखक कौन है?

(अ) जॉर्ज ग्रियर्सन

(ब) शिवसिंह सेंगर

(स) आचार्य रामचंद्र शुक्ल

(द) गार्सां द ताँसी

उत्तर – द

52. काशी नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा ‘हिंदी साहित्य का बृहत् इतिहास’ कितने खंडों में प्रकाशित किया गया?

(अ) छह

(ब) बारह

(स) बीस

(द) अठारह

उत्तर – द

53. ‘हिंदी साहित्य की भूमिका’ ग्रंथ का लेखक कौन है?

(अ) आचार्य रामचंद्र शुक्ल

(ब) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी

(स) डॉ. रामकुमार वर्मा

(द) लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय

उत्तर –  ब

54. हिंदी साहित्य के इतिहास-लेखन की रंपरा में मिश्र बंधुओं ने किस ग्रंथ द्वारा अपना महत्त्वपूर्ण योगदान किया?

(अ) मिश्रबंधु विनोद

(ब) शिवसिंहसरोज

(स) हिंदी शब्द सागर

(द) हिंदी साहित्य

उत्तर – अ

55. हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन से पूर्व किस सिद्ध ग्रंथ में हिंदी के विभिन्न कवियों के जीवन वृत्त एवं कृतित्व का परिचय मिलता है?

(अ) गुरुग्रंथ साहिब

(ब) भक्त नामावली

(स) चौरासी वैष्णवन की वार्त्ता

(द) शृंगार-संग्रह

उत्तर – स

56. आचार्य रामचंद्र शुक्ल का

इतिहास ग्रंथ ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ स्वतंत्र पुस्तक से पूर्व किस रूप में प्रकाशित हुआ था?

(अ) हिंदी शब्दसागर की भूमिका

(ब) साहित्य पत्रिका की लेख-माला

(स) पत्रिका के विशेषांक

(द) साहित्यालोचन

उत्तर – अ

57.‘द मॉडर्न वर्नेक्युलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान’ का लेखक कौन है?

(अ) जॉर्ज ग्रियर्सन

(ब) गार्सां द ताँसी

(स)रैने बैलक

(द) गिलक्राइस्ट

उत्तर –  अ

58. हिंदी साहित्येतिहास की परंपरा में सर्वोच्च स्थान किस लेखक को मिला?

(अ) रामकुमार वर्मा

(ब) शिवसिंह सेंगर

(स) रामचंद्र शुक्ल

(द) धीरेंद्र वर्मा

उत्तर – स

59. गार्सां द ताँसी ने‘इस्त्वार द ला लितरेत्यूर ऐंदुई ऐंदुस्तानी’ ग्रंथ की रचना किस भाषा में की?

(अ) फ्रेंच

(ब) अंग्रेजी

(स) रूसी

(द) जर्मन

उत्तर –  अ

60. ‘हिंदी साहित्य’ नामक इतिहास ग्रंथ का संपादन किसने किया?

(अ) डॉ. नगेंद्र

(ब) डॉ. धीरेंद्र वर्मा

(स) रामकुमार वर्मा

(द) लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय

उत्तर –  ब

61. किस आलोचक ने आदिकाल को ‘बीजवपन काल’नाम से अभिहित किया है?

(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी

(ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी

(स) श्यामसुंदर दास

(द) हजारी प्रसाद द्विवेदी

उत्तर –  ब

62. ‘सरहपाद’ को हिंदी का प्रथम कवि किसने माना?

(अ) मिश्रबंधु

(ब) चंद्रधर शर्मा गुलेरी’

(स) राहुल सांकृत्यायन

(द) हजारी प्रसाद द्विवेदी

उत्तर – स

63. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी साहित्य केप्रारंभिक काल को किस नाम से अभिहित किया?

(अ) आदिकाल

(ब) वीरगाथाकाल

(स) चारणकाल

(द) सिद्ध-सामंतकाल

उत्तर –  ब

64. हिंदी साहित्य के अंतर्गत किस काल को ‘हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग’ कहा गया है?

(अ) भक्तिकाल

(ब) मध्यकाल

(स) उत्तर – मध्यकाल

(द) आधुनिककाल

उत्तर – अ

65. आदिकालीन कृति ‘ढोला मारू-रादूहा’ की गणना किस साहित्य के अंतर्गत की जाती है?

(अ) रासो साहित्य

(ब) जैन साहित्य

(स) सिद्ध साहित्य

(द) लौकिक साहित्य

उत्तर – द

66. आदिकाल के अंतर्गत सरहपा, लुइपा, शबरपा आदि कवि किस साहित्य से

संबद्ध हैं?

(अ) जैन साहित्य

(ब) सिद्ध साहित्य

(स) लौकिक साहित्य

(द) रासो साहित्य

उत्तर – ब

67. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार हिंदी का प्रथम महाकाव्य कौन सा है?

(अ) पृथ्वीराजरासो

(ब) बीसलदेवरासो

(स) संदेशरासक

(द) खुमाणरासो

उत्तर –  अ

68. आदिकाल की रूढि़यों, परंपराओं और प्रवृत्तियों को समझने में किस

पुस्तक से सहायता मिलती है?

(अ) उक्ति-व्यक्ति प्रकरण

(ब) प्राकृत पैंगलम्

(स) खालिक बारी

(द) श्रावकाचार

उत्तर – ब

69. ‘पृथ्वीराजरासो’ का रचयिता किसे माना जाता है?

(अ) नरपति नाल्ह

(ब) जगनिक

(स) चंदबरदाई

(द) गोरखनाथ

उत्तर – स

70. रासो काव्य-परंपरा में गेय काव्य कौन सा है?

(अ) बीसलदेवरासो

(ब) परमालरासो

(स) वर्णरत्नाकर

(द) राउलवेल

उत्तर – अ

71. दामोदर शर्मा द्वारा लिखित ‘उक्ति-व्यक्ति प्रकरण’ किस प्रकार का

ग्रंथ है?

(अ) इतिहास ग्रंथ

(ब) भाषा-सर्वेक्षण ग्रंथ

(स) व्याकरण ग्रंथ

(द) काव्य ग्रंथ

उत्तर – स

72. आदिकाल में खड़ी बोली को काव्य की भाषा बनानेवाला पहला कवि कौन है?

(अ) दामोदर शर्मा

(ब) अमीर खुसरो

(स) चंदबरदाई

(द) सरहपा

उत्तर – ब

73. आदिकालीन शिलांकित कृति का नाम क्या है, जिसे गद्य-पद्य मिश्रित चंपू

काव्य की प्राचीनतम हिंदी कृति माना गया?

(अ) वर्णरत्नाकर

(ब) खालिकबारी

(स) दो सुरवने

(द) राउलवेल

उत्तर –  द

74. अमीर खुसरो किस तरह की रचनाओं के लिए प्रसिद्ध रहे हैं?

(अ) पहेलियाँ-मुकरियाँ

(ब) गजल

(स) गीत

(द) दोहे

उत्तर – अ

75. आदिकालीन साहित्य में वीर रस की रचनाओं में किस शैली का प्रयोग किया गया?

(अ) पिंगल

(ब) डिंगल

(स) दोहा-चौपाई

(द) कवित्त-सवैया

उत्तर – ब

76. आदिकाल के किस पंथ से भक्तिकाल के संत मत का विकास हुआ?

(अ) बौद्ध

(ब) जैन

(स) नाथ

(द) वज्रयान

उत्तर –  स

77. डॉ. रामकुमार वर्मा ने आदिकाल का नामकरण किस रूप में किया?

(अ) अपभ्रंशकाल

(ब) संधिकाल और चारणकाल

(स) सिद्ध-सामंतकाल

(द) अंधकारकाल

उत्तर –  ब

78. नाथ संप्रदाय के प्रवर्तक कौन थे?

(अ) गोरखनाथ

(ब) गोपीचंद

(स) चौरंगीनाथ

(द) चुणकरनाथ

उत्तर – अ

79. ‘कीर्तिलता’ और ‘कीर्तिपताका’ किस कवि की रचनाएँ हैं?

(अ) विद्यापति

(ब) रामानंद

(स) नरपति नाल्ह

(द) अमीर खुसरो

उत्तर – अ

80. ‘दसवीं से चौदहवीं शताब्दी का काल, जिसे हिंदी का आदिकाल कहते हैं, भाषा की दृष्टि से अपभ्रंश का ही बढ़ाव है।’ यह कथन किस लेखक का है?

(अ) रामचंद्रशुक्ल

(ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी

(स) श्यामसुंदर दास

(द) धीरेंद्र वर्मा

उत्तर –  ब

81. आदिकाल को ‘चारणकाल’ की संज्ञा देनेवाले विद्वान् कौन थे?

(अ) मिश्रबंधु

(ब) जॉर्ज ग्रियर्सन

(स) रमाशंकर शुक्ल ‘रसाल’

(द) राहुल सांकृत्यायन

उत्तर – ब

82. सिद्ध साहित्य के अंतर्गत सिद्दों की संख्या कितनी मानी गई है?

(अ) साठ

(ब) चालीस

(स) चौरासी

(द) बीस

उत्तर – स

83. जैन साहित्य की रास-परंपरा के प्रथम ग्रंथ ‘भरतेश्वर-बाहुबली रास’

का रचनाकार कौन है?

(अ) शालिभद्र सूरि

(ब) श्रावकाचार

(स) विजयसेन सूरि

(द) जिनधर्म सूरि

उत्तर – अ

84.शिवसिंह सेंगर ने किस कवि को हिंदी का प्रथम कवि माना है?

(अ) सरहपाद

(ब) पुष्य (पुंड)

(स) कबीर

(द) लुइया

उत्तर – ब

85. ‘जय मयंक-जस चंद्रिका’ की रचना किस कवि ने की?

(अ) भट्ट केदार

(ब) गोपीचंद

(स) ज्योतिरीश्वर ठाकुर

द) मधुकर

उत्तर –  द

86. भरथरी, जलंध्रीपाव कवि किस साहित्य से संबद्ध हैं?

(अ) सिद्ध साहित्य

(ब) नाथ साहित्य

(स) जैन साहित्य

(द) रासो साहित्य

उत्तर – ब

87. आदिकाल के अंतर्गत किस साहित्य की प्रामाणिकता संदिग्ध मानी गई है?

(अ) रासो साहित्य

(ब) लौकिक साहित्य

(स) जैन साहित्य

(द) रास काव्य

उत्तर – अ

88. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने ‘गाथा’ को किस भाषा का मुख्य छंद माना है?

(अ) पालि

(ब) प्राकृत

(स) अपभ्रंश

(द) हिंदी

उत्तर –  ब

89. ‘वर्णरत्नाकर’ किस प्रकार की कृति है?

(अ) चंपू काव्य

(ब) गद्य

(स) व्याकरण

(द) खंड काव्य

उत्तर – ब

90. सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी के युग को ‘हिंदी काव्य का स्वर्ण

युग’ मानना किस इतिहास लेखक की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि मानी गई?

(अ) गार्सां द ताँसी

(ब) शिवसिंह सेंगर

(स) मिश्रबंधु

(द) जॉर्ज ग्रियर्सन

उत्तर – द

91. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार भक्तिकाल का सीमांकन कहाँ से

कहाँ तक है?

(अ) 1318-1643 ई.

(ब) 1388-1503 ई.

(स) 1400-1600 ई.

(द) 1360-1700 ई.

उत्तर – अ

92.शंकराचार्य ने सामाजिक एकीकरण के लिए किस दार्शनिक-आध्यात्मिक ऐक्य का निरूपण किया?

(अ) शिष्टाद्वैत

(ब) द्वैताद्वैत

(स) अद्वैत वेदांत

(द) शुद्धाद्वैत

उत्तर –  स

93. रामानंद किस भक्तिधारा के प्रमुख कवि हैं?

(अ) सगुण भक्तिधारा

(ब) निर्गुण भक्तिधारा

(स) कृष्ण काव्यधारा

(द) राम काव्यधारा

उत्तर –  ब

94.नाभादास-रचित किस ग्रंथ में कबीर के संबंध में उल्लेख मिलता है?

(अ) भक्तमाल

(ब) अष्टयाम

(स) कबीर चरित्र-बोध

(द) कबीर परिचई

उत्तर – अ

95. ‘अब कैसे छूटै राम नाम रट लागी। प्रभुजी तुम चंदन हम पानी, जाकी अंग-अंग बास समानी।’ ये पंक्तियाँ किस संत कवि की हैं?

(अ) कबीरदास

(ब) मलूकदास

(स) रैदास

(द) सुंदरदास

उत्तर –  स

96. भक्तिकाल के अंतर्गत प्रेमपीर का प्रचारक कवि किसे माना गया?

(अ) रसखान

(ब) जायसी

(स) सूरदास

(द) कबीरदास

उत्तर –  ब

97. किस आचार्य की गणना वैष्णव भक्ति के प्रतिष्ठापक आचार्यों में नहीं की जाती?

(अ) रामानुजाचार्य

(ब) हरिदास निरंजनी

(स) विष्णु स्वामी

(द) वल्लभाचार्य

उत्तर – ब

98.भक्ति का कौन सा रूप पहले दक्षिण के आलवार संतों की वाणी के माध्यम से प्रस्फुटित हुआ?

(अ) रामभक्ति

(ब) कृष्णभक्ति

(स) निर्गुणभक्ति

(द) पुष्टिभक्ति

उत्तर – अ

99. किस संस्कृत काव्य में पहले कृष्णलीलाओं का उल्लेख मिलता है?

(अ) ब्रह्मचरित

(ब) गीतगोविंद

(स) गाथा सप्तशती

(द) वेणीसंहार

उत्तर –  अ

100. ‘मसि कागद छुयौ नहिं, कलम गह्यौ नहिं हाथ।’ यह पंक्ति किस भक्त कवि को लक्ष्य करके कही गई है?

(अ)नानकदेव

(ब) कबीरदास

(स) दादू दयाल

(द) रैदास

उत्तर –  ब

101. ‘पद्मावत’ का लेखक कौन है?

(अ) जायसी

(ब) मंझन

(स) आलम

(द) उसमान

उत्तर – अ

102. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने प्रेमाख्यान काव्य-परंपरा का प्रथमकवि किसे माना है?

(अ) जायसी

(ब) कुतुबन

(स) मुल्ला दाऊद

(द) मंझन

उत्तर –  ब

103. ‘अष्टछाप’ की स्थापना कब हुई?

(अ) 1560 ई.

(ब) 1600 ई.

(स) 1565 ई.

(द) 1570 ई.

उत्तर – स

104. सूरदास की भक्ति-पद्धति का मेरुदंड कौन सी भक्ति है?

(अ) वैष्णवभक्ति

(ब) रामभक्ति

(स) निर्गुणभक्ति

(द) पुष्टिमार्गीयभक्ति

उत्तर –  द

105. ‘अजगर करै न चाकरी, पंछी करै न काम। दास मलूका कह गए सबके दाता राम॥’

उपर्युक्त पंक्तियाँ किस कवि की हैं?

(अ) दादू दयाल

(ब) लालदास

(स) मलूकदास

(द) सुंदरदास

उत्तर –  स

106.कबीर किसके शिष्य थे?

(अ) रामानुज

(ब) रामानंद

(स) शंकराचार्य

(द) नानकदेव

उत्तर –  ब

107. ‘चंदायन’ किस लेखक की रचना है?

(अ) दामोदर

(ब) ईश्वरदास

(स) मुल्ला दाऊद

(द) कुतुबन

उत्तर –  स

108. ‘ढोला मारू-रादूहा’ के रचयिता कौन हैं?

(अ) कल्लोल

(ब) नंददास

(स) आलम

(द) नारायणदास

उत्तर –  अ

109. किस ‘रामायण’को आदिकाव्य मानकर रामकथा के मूल स्रोत के रूप में स्वीकार किया जाता है? (अ) आनंद रामायण

(ब) राघवोल्लास

(स) अध्यात्म रामायण

(द) वाल्मीकि रामायण

उत्तर –  द

110. ‘जानकीहरण’ का रचयिता कौन है?

(अ) कुमारदास

(ब) भवभूति

(स) माधव भट्ट

(द) धनंजय

उत्तर – अ

111. रज्जब, सुंदरदास, प्रागदास आदि संत कवि किस पंथ के अनुयायी थे?

अ) नानक पंथ

(ब) दादू पंथ

(स) कबीर पंथ

(द) इसलाम पंथ

उत्तर –  ब

112.‘रामलला नहछू’ किसकी रचना है?

(अ) तुलसीदास

(ब) रहीम

(स) केशवदास

(द) नाभादास

उत्तर – अ

113.विद्यापति का जन्म कहाँ हुआ था?

(अ) बिहार

(ब) राजस्थान

(स) मध्य प्रदेश

(द) उत्तर – प्रदेश

उत्तर – अ

114.किस संप्रदाय में कृष्ण के वामांग में राधा के साथ कृष्ण की उपासना का विधान है?

(अ) राधावल्लभ संप्रदाय

(ब) हरिदासी संप्रदाय

(स) निंबार्क संप्रदाय

(द) वल्लभ संप्रदाय

उत्तर – स

115. तुलसीदास की भक्ति किस प्रकार की है?

(अ) दास्यभाव

(ब) प्रेमाभक्ति

(स) पुष्टिमार्गी

(द) रागानुरागाभक्ति

उत्तर – अ

116. ‘अष्टछाप’ के दार्शनिक गुरु कौन हैं?

(अ) रामानंद

(ब) निंबार्क

(स) वल्लभाचार्य

(द) शंकराचार्य

उत्तर –  स

117. भक्ति का प्रस्थान ग्रंथ कौन सा है?

(अ) गीता

(ब) महाभारत

(स) रामायण

(द) भागवत

उत्तर – द

118. ‘मैं कहता हूँआँखिन देखी, तू कहता कागद की लेखी’ कहनेवाले भक्त कवि कौन थे?

(अ) कुंभनदास

(ब) दादू दयाल

(स) रज्जब

(द) कबीरदास

उत्तर – द

119. ‘भक्तन को कहा सीकरी सों काम’ किस कवि की पंक्ति है?

(अ) )परमानंददास

ब) कृष्णदास

(स) कुंभनदास

(द) कबीरदास

उत्तर –  स

120. सूरदास का लीला-वर्णन किससेप्रभावित है?

(अ) महाभारत

(ब) विद्यापति की पदावली

(स) गीतगोविंद

(द) भागवतपुराण

उत्तर –  द

121. इन कवियों में कौन सा कवि अष्टछाप से संबद्ध नहीं है?

(अ) कुंभनदास

(ब) केशवदास

(स) सूरदास

(द) कृष्णदास

उत्तर –  ब

122. तुलसीदासकृत ‘विनयपत्रिका’ की रचना किस भाषा में की गई है?

(अ) अवधी

(ब) खड़ी बोली हिंदी

(स) ब्रजभाषा

(द) मैथिली

उत्तर – स

123. केशवदास की किस रचना की गणना ‘लक्षण ग्रंथ’ के अंतर्गत की जातीहै?

(अ) रतन बावनी

(ब) रामचंद्रिका

(स) जहाँगीर जस चंद्रिका

(द) कविप्रिया

उत्तर –  द

124. ‘चौरासी वैष्णवन की वार्त्ता’ का लेखक कौन है?

(अ) गोकुलनाथ

(ब) नाभादास

(स) यदुनाथ

(द) हरिराय

उत्तर –  अ

125. ‘बरवै रामायण’ किसकी रचना है?

(अ) तुलसीदास

(ब) नरहरि बारहट

(स) केशवदास

(द) प्राणचंद चौहान

उत्तर – अ

126. कृष्ण की सरस क्रीड़ाओं का वर्णन करनेवाला प्रख्यात ग्रंथ कौन सा है?

(अ) कृष्णकर्णामृत

(ब) गीतगोविंद

(स) कंस निधन महाकाव्य

(द) ध्वन्यालोक

उत्तर –  ब

127. सूरदास के संबंध में जानकारी का आधार ग्रंथ मुख्यतः कौन सा है?

(अ) भावप्रकाश

(ब) चौरासी वैष्णवन की वार्त्ता

(स) सूरसागर सारावली

(द) साहित्य लहरी

उत्तर – ब

128. नामदेव का संबंध किस प्रवृत्ति से है?

(अ) सगुणवाद

(ब) नाथ पंथ

(स) निर्गुणवाद

(द) सूफी मत

उत्तर –  स

129. ‘परहित सरिस धरम नहिं भाई’ पंक्ति किस रचनाकार की है?

(अ) तुलसीदास

(ब) केशवदास

(स) रहीम

(द) कबीरदास

उत्तर – अ

130. किस काव्यधारा के अंतर्गत मूर्तिपूजा और अवतारवाद का विरोध किया गया है?

(अ) सगुण काव्यधारा

(ब) कृष्ण काव्यधारा

(स) राम काव्यधारा

(द) संत काव्यधारा

उत्तर – द

131.भक्तिकाल के अंतर्गत किस काव्यधारा में विवाह पूर्व समाज-निरपेक्ष स्वच्छंद प्रेम का निरूपण किया गया है?

(अ) कृष्ण काव्य

(ब) सूफी काव्य

(स) सगुण काव्य

(द) निर्गुण काव्य

उत्तर –  ब

132. ‘कृष्ण गीतावली’ का रचयिता कौन है?

(अ) सूरदास

(ब) नंददास

(स) तुलसीदास

(द) मीराबाई

उत्तर –  स

133. ‘या लकुटि अरु कामरिया पर राज तिहूँ पुर कौ तजि डारौं।’ इस पंक्ति की रचना किसने की?

(अ) सूरदास

(ब) रत्नाकर

(स) रसखान

(द) नंददास

उत्तर –  स

134. मलिक मुहम्मद जायसी की रचना ‘पद्मावत’ किस भाषा में है?

(अ) खड़ी बोली

(ब) राजस्थानी

(स) अवधी

(द) ब्रजभाषा

उत्तर –  स

135. मीराबाई की भक्ति किस भाव की है?

(अ) वात्सल्य भाव

(ब) माधुर्य भाव

(स) सख्य भाव

(द) दास्य भाव

उत्तर – ब

136. ‘जाके प्रिय न राम बैदेही’ पंक्ति तुलसीदास की किस रचना से उद्धृत है?

(अ) कवितावली

(ब) गीतावली

(स) विनयपत्रिका

(द) रामचरितमानस

उत्तर – स

137. इनमें से किस कवि को ‘ब्रजकोकिल’ कहा जाता था?

(अ) सूरदास

(ब) श्रीधर पाठक

(स) रसखान

(द) सत्यनारायण कविरत्न

उत्तर –  द

138. संत साहित्य में सबसे अधिक पंडित कवि कौन हैं?

(अ) रज्जब

(ब) दरिया साहब

(स) सुंदरदास

(द) दादू दयाल

उत्तर –  द

139. ‘दुलहिन गावहु मंगलाचार’ पद किसके द्वारा रचित है?

(अ) तुलसीदास

(ब) कबीरदास

(स) सूरदास

(द) रसखान

उत्तर – ब

140. ‘रामचरितमानस’ में कितने कांड हैं?

(अ) पाँच

(ब) बारह

(स) आठ

(द) सात

उत्तर – द

141. ‘मानुष प्रेम भयेउ बैकुंठी’ पंक्ति किस कवि की है?

(अ) तुलसीदास

(ब) मंझन

(स) मलिक मुहम्मद जायसी

(द) कुतुबन

उत्तर – स

142. रीतिकाल को शृंगारकाल’ की संज्ञा देनेवाले विद्वान् कौन हैं—

‘(अ) रामचंद्र शुक्ल

(ब) धीरेंद्र वर्मा

(स) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र

(द) मिश्रबंधु

उत्तर – स

143. ‘कठिन काव्य का प्रेत’ किस कवि को कहा गया है?

(अ) केशव

(ब) चिंतामणि

(स) बोधा

(द) ठाकुर

उत्तर – अ

144. ‘आगे के कवि रीझिहैं तो कविताई न तौ राधिका कन्हाई सुमिरन को बहानो है।’

ये पंक्तियाँ किस कवि की हैं?

(अ) मतिराम

(ब) भिखारीदास

(स) रसलीन

(द) बिहारी

उत्तर – ब

145. इनमें से कौन सी रचना मतिराम की है?

(अ) सुजानचरित

(ब) कविप्रिया

(स) ललितललाम

(द) जगद्विनोद

उत्तर – स

146. ‘मोहि तौ मोरे कवित्त बनावत’ के कवि कौन हैं?

(अ) मतिराम

(ब) चिंतामणि

(स) रसलीन

(द) घनानंद

उत्तर –  द

147. ‘सुजानचरित’ किसकी रचना है?

(अ) घनानंद

(ब) ठाकुर

(स) सूदन

(द) बोधा

उत्तर –  स

148.‘कविकुल कल्पतरु’ किसकी रचना है?

(अ) चिंतामणि

(ब) देव

(स) केशव

(द) मतिराम

उत्तर – अ

149. रीतिमुक्त कवि कौन हैं?

(अ) केशवदास

(ब) घनानंद

(स) भिखारीदास

(द) चिंतामणि

उत्तर – ब

150. ‘अमिय हलाहल मद भरे स्वेत स्याम रतनार। जियत मरत झुकि-झुकि परत जेहि चितवत इक बार॥’ उपर्युक्त दोहा किस कवि का है?

(अ) बिहारी

(ब) रसलीन

(स) रसखान

(द) ठाकुर

उत्तर – ब

Leave a Comment