एपीजे अब्दुल कलाम सामान्य ज्ञान APJ Abdul Kalam GK Question

डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय PDF

Questions 800 MCQ Questions and Answers About Dr. Apj Abdul Kalam 

dr apj abdul kalam biography

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एक ‘आदर्श भारतीय’ एवं ‘भावी पीढ़ी के प्रेरणापुंज’के रूप में पहचाने जाने वाले राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्तूबर, 1931 को तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम् कस्बे में एक साधारण तमिल परिवार में हुआ था। इनका पूरा नाम अवुल पकीर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम है। इनके पिता का नाम जैनुलाबदीन और माता का नाम आशियम्मा था। दोनों ही बडे़ सरल स्वभाव के धर्मपरायण दंपती थे। 

समाज में डॉ. कलाम के माता- पिता का बड़ा सम्मान था और उन्हें एक आदर्श दंपती के रूप में देखा जाता था। उनका संयुक्त परिवार था और उसमें कई सदस्य थे। 

बचपन में कलाम अपनी माँ के साथ ही रसोई में जमीन पर बैठकर खाना खाया करते थे। इनकी माँ इनके सामने केले का पत्ता बिछातीं। फिर उसपर सुगंधित चावल एवं स्वादिष्ट साँभर देतीं, साथ में घर का बना अचार और नारियल की ताजा चटनी भी होती थी। डॉ. कलाम बचपन से ही ईमानदार, ईश्वर में विश्वास करनेवाले, परिश्रमी और सादगीपसंद रहे हैं। ये गुण उन्हें अपने माता- पिता से ही विरासत में मिले हैं।

Abdul Kalam History

डॉ. कलाम के बाल-जीवन पर उनके चचेरे भाई शम्सुद्दीन का गहरा प्रभाव पड़ा। शम्सुद्दीन रामेश्वरम् में अखबारों के एकमात्र वितरक थे। उन दिनों तमिलनाडु में ‘दिनमणि’ अखबार की माँग सबसे ज्यादा थी। अखबार में जो कुछ भी छपा होता था, उसे समझने में कलाम उस समय समर्थ नहीं थे, लेकिन बालसुलभ उत्सुकता के कारण जब शम्सुद्दीन अखबार लेकर घर आते थे तो बालक कलाम अखबार में छपी तसवीरों पर नजर डालकर ही संतोष कर लेते थे।

सन् 1939 में जब दूसरा विश्वयुद्ध छिड़ा तब कलाम की आयु मात्र आठ वर्ष थी। तभी बाजार में इमली के बीजों की माँग अचानक बढ़ गई। हालाँकि बालक कलाम को इसका कारण मालूम नहीं था, फिर भी उन्होंने इमली के बीजों को इकट्ठा करना और उन्हें परचून की दुकान पर बेचना शुरू कर दिया। इससे उन्हें एक आना रोज मिल जाता था। 

उस समय विश्वयुद्ध के कारण भारत में आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी। उसका एक परिणाम यह हुआ कि रामेश्वरम् स्टेशन पर गाड़ी का ठहरना बंद कर दिया गया। ऐसी स्थिति में शम्सुद्दीन के अखबारों के बंडल रामेश्वरम् और धनुषकोडि के बीच रामेश्वरम् रोड पर चलती गाड़ी से गिरा दिए जाते थे। तब शम्सुद्दीन को एक ऐसे मददगार की जरूरत पड़ी, जो अखबार के गिरे हुए बंडलों को उठाने में उनकी मदद करता। बालक कलाम उनका हाथ बँटाने के लिए तैयार हो गए। इस प्रकार कलाम को पहली तनख्वाह अपने भाई शम्सुद्दीन के हाथों मिली। 

बचपन में कलाम सिर पर टोपी पहना करते थे, जो उनके मुसलमान होने का प्रतीक थी। उस समय कलाम प्राइमरी स्कूल में पाँचवीं कक्षा के छात्र थे। एक दिन एक नए शिक्षक उनकी कक्षा में आए। कलाम अपने मित्र रामानंद शास्त्री के साथ आगे की पंक्ति में बैठे हुए थे। नए शिक्षक को एक हिंदू लड़के के साथ मुसलमान लड़के का बैठना अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कलाम को वहाँ से उठकर पीछेवाली बेंच पर बैठने को कहा। यह बात कलाम को बुरी लगी। रामानंद शास्त्री को भी इस व्यवहार से बहुत दुःख हुआ। 

इस घटना के बारे में जब रामानंद शास्त्री के पिता लक्ष्मण शास्त्री को पता चला तो उन्होंने उस शिक्षक को बुलाया और कहा, ‘‘आपको निर्मल मन के बच्चों के मन में धार्मिक भेदभाव का विष नहीं घोलना चाहिए।’’ उस शिक्षक ने अपने व्यवहार के लिए क्षमा माँगी और अंततः उसके व्यवहार में परिवर्तन आ गया। प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद कलाम ने आगे की पढ़ाई के लिए रामनाथपुरम् के श्वार्ट्ज हाईस्कूल में दाखिला ले लिया। वहाँ पढ़ाई करने के लिए कलाम को अपना घर-परिवार छोड़कर स्कूल के हॉस्टल में रहना था। रामनाथपुरम् में रहते हुए इन्हें अपने माता-पिता, अपने घर तथा माँ के हाथ की बनाई दक्षिण भारतीय मिठाई ‘पोली’ की बहुत याद आती थी। 

घर की बहुत अधिक याद आने के बावजूद कलाम अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पित थे, क्योंकि इनके माता-पिता और शिक्षकों को इनसे बड़ी उम्मीदें थीं। इन्होंने अपने मस्तिष्क और विचारों को स्थिर रखने तथा अपने लक्ष्य को पाने के लिए कठोर परिश्रम किया। 

उस समय इनकी दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने कोई भी बाधा टिक न सकी। उन्हीं दिनों की बात है, एक दिन गणित के शिक्षक रामकृष्ण अय्यर किसी कक्षा में पढ़ा रहे थे। अनजाने में बालक कलाम उस कक्षा से होकर निकल गए। 

शिक्षक रामकृष्ण अय्यर ने तुरंत इनकी गरदन पकड़ी और भरी कक्षा के सामने बेंत से मारने लगे। कुछ समय बाद जब बालक कलाम के गणित में पूरे नंबर आए तब शिक्षक रामकृष्ण अय्यर ने स्कूल की सुबह की प्रार्थना के समय सबके सामने यह घटना सुनाई। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जिसकी पिटाई बेंत से करता हूँ, वह एक महान् व्यक्ति बनता है। मेरे शब्द याद रखिए, यह छात्र विद्यालय और अपने शिक्षकों का गौरव बनने जा रहा है।’’ बचपन से ही बालक कलाम आकाश और पक्षियों के उड़ने के रहस्यों के प्रति आकर्षित थे। सारस को समुद्र के ऊपर मँडराते और दूसरे पक्षियो को ऊँची उड़ानें भरते देख इनका मन मचल उठता था। 

इन्होंने निश्चय किया कि एक दिन मैं भी आकाश में ऐसी ही उड़ानें भरूँगा। आगे चलकर वास्तव में उड़ान भरनेवाले ये रामेश्वरम् के पहले व्यक्ति हुए। कलाम ने जब श्वार्ट्ज हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी की तो इनका मन आत्मविश्वास से लबरेज था। एक क्षण भी सोचे बिना इन्होंने आगे पढ़ने काफैसला कर लिया। आगे की पढ़ाई के लिए सन् 1950 में इन्होंने तिरुचिरापल्ली के सेंट जोसेफ कॉलेज में दाखिला ले लिया। 

कॉलेज की पढ़ाई के दौरान अनुशासन का पालन करते हुए इन्होंने पढ़ाई में कड़ी मेहनत की। कॉलेज में जब कलाम अंतिम वर्ष में पढ़ रहे थे, उसी समय इनमें अंगे्रजी साहित्य के प्रति रुचि जाग्रत् हुई। इन्होंने टॉलस्टॉय, स्कॉट, हार्डी आदि महान् लेखकों की सभी उपलब्ध पुस्तकें पढ़ डालीं। अंतिम वर्ष की पढ़ाई के दौरान ही भौतिक शास्त्र में भी इनकी गहरी रुचि उत्पन्न हो गई थी। ब्रह्मांड विज्ञान और खगोलीय पिंडों के बारे में अधिक-से-अधिक जानने में इन्हें बहुत आनंद आता था।

अपना स्वप्न साकार करने के लिए कलाम को इंजीनियरिंग की पढ़ाई करनी थी, इसीलिए सेंट जोसेफ कॉलेज से बी.एस- सी. करने के बाद इन्होंने मद्रास तकनीकी संस्थान में दाखिला लेने का निश्चय किया। इसके लिए लगभग एक हजार रुपए की जरूरत थी और इनके पिताजी के पास इतना पैसा कभी हुआ ही नहीं था। ऐसे समय में इनकी बड़ी बहन जोहरा इनकी सहायता के लिए आगे आईं। उन्होंने इनकी फीस के लिए अपने हाथों के कड़े तथा हार गिरवी रख दिए और इन्हें मद्रास तकनीकी संस्थान (एम.आई.सी.) में दाखिला दिलाया। उस समय कलाम का एक ही लक्ष्य था—मुझे विमान उड़ाना है। 

विनम्रता एक उत्तम गुण है, परंतु एम.आई.सी. में पढ़ते हुए अपने इसी गुण के कारण कलाम को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। संकोच के कारण वे न तो कक्षा में खुलकर प्रश्न पूछ पाते, न ही अपनी बात सशक्तढंग से कह पाते थे। इससे कई बार कलाम के सहपाठी उन्हें छेड़ते और उनका उपहास करते। इन बातों से वे कई बार निराश हुए।

उनका आत्मविश्वास भी डाँवाँडोल हुआ। ऐसे समय में कलाम एकांत में बैठकर अपने पिता की शिक्षाओं और उनके प्रेरणास्पद वाक्यों को याद करते। उन्हें अपने पिता के कहे हुए ये शब्द बार- बार याद आते, ‘वह, जो दूसरों को समझता है, वही सीख लेता है, लेकिन बुद्धिमान् वह है, जो खुद को स्वयं जान लेता है। बुद्धि के बिना सीखा हुआ ज्ञान केवल रटा हुआ होता है, वह किसी काम का नहीं होता। तुम स्वयं को स्वयं ही जानो।’इससे कलाम में नवीन आत्मविश्वास का संचार होता और वे फिर दुगुने उत्साह के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति में जुट जाते।

मद्रास तकनीकी संस्थान में पढ़ाई के दौरान ही कलाम को अपनी अप्रकट सोच को मूर्त रूप देने में अपने तीन शिक्षकों—प्रो. स्पांडर, प्रो. के.ए.बी. पनदलाई और प्रो. नरसिंह राव का भरपूर सहयोग मिला। उनके संयुक्त योगदान से पड़ी नींव पर ही आगे चलकर कलाम ने अपना कार्यक्षेत्र बनाया। मद्रास तकनीकी संस्थान से तीसरे वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ. कलाम हिंदुस्तान वैमानिकी लिमिटेड में चले गए। वहाँ इन्होंने तकनीकी प्रशिक्षु के रूप में काम किया। हिंदुस्तान वैमानिकी लिमिटेड से एक वैमानिकी इंजीनियर बनने के बाद इनके सामने नौकरी के लिए दो बड़े अवसर थे और दोनों ही ऐसे थे, जो इनके उसस्वप्न को साकार कर सकते थे, जो बचपन से इनकी आँखों में पल रहा था।

एक अवसर था भारतीय वायुसेना का और दूसरा था रक्षा मंत्रालय के तकनीकी विकास एवं उत्पादन निदेशालय का। कलाम ने पूरी लगन और कड़ी मेहनत से तैयारी की थी। वे भारतीय वायु सेना में अपने चयन हेतु पूरी तरह से आश्वस्त थे। परंतु उस समय इनकी आश्चर्यमिश्रित निराशा का ठिकाना न रहा, जब इन्हें पता लगा कि वायु सेना के लिए पच्चीस में से आठ उम्मीदवारों का चयन हुआ है और इनका स्थान नौवाँ है।

कलाम को गहरा झटका लगा। ये गहरी निराशा में डूब गए। जल्दी ही ये अपनी निराशा से उबरे। इनका दूसरा अवसर अभी भी इनके हाथ में था, जिसमें ये सफल हुए और भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तकनीकी विकास एवं उत्पादन निदेशालय में तकनीकी सहायक के रूप में नियुक्त हो गए। 

सन् 1960 के दशक मे डॉ. कलाम ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, थुंबा (केरल) में काम किया। वहाँ इन्होंने प्रथम स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसके बाद सन् 1982 में डॉ. कलाम ने भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में निदेशक के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। वहाँ इन्होंने ‘संयुक्त नियंत्रित प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम’का संचालन किया। बाद में डॉ. कलाम ने रक्षामंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार, प्रधानमंत्री के रक्षा सलाहकार के रूप में भी काम किया। सन् 1998 में पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षणों में भी इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी।

Dr. Apj Abdul Kalam MCQ GK 

  1. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म किस राज्य में हुआ?

(क) तमिलनाडु

(ख) केरल

(ग) कर्नाटक

(घ) आंध्र प्रदेश

उत्तर- तमिलनाडु

  1. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म किस कस्बे में हुआ?

(क) मदुरै

(ख) रामेश्वरम्

(ग) तिरुपति

(घ) हासन

उत्तर- रामेश्वरम्

  1. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के पिता का नाम बताइए।

(क) पाकिर

(ख) अब्दुल

(ग) जैनुलाबदीन

(घ) हामिद

उत्तर- ग

  1. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के पिता कितने पढ़े-लिखे थे?

(क) कक्षा 10 तक

(ख) कक्षा 12 तक

(ग) पत्राचार शिक्षा

(घ) केवल अनौपचारिक शिक्षा

उत्तर- घ

  1. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की माताजी का नाम क्या था?

(क) आशियम्मा

(ख) जरीना

(ग) तबस्सुम

(घ) फातिमा

उत्तर- क

  1. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की माता कैसी महिला थीं?

(क) कामकाजी महिला

(ख) घरेलू महिला

(ग) शिक्षिका

(घ) अत्याधुनिक

उत्तर- ख

  1. रामेश्वरम् की किस गली में उनका निवास था?

(क) मंदिरवाली गली

(ख) मुहल्ला मीना बाजार

(ग) मसजिदवाली गली

(घ) चौखंडी गली

उत्तर- ग

  1. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम बचपन में किस पर रखकर खाना खाते थे?

(क) अल्युमिनियम की प्लेट में

(ख) काँच की प्लेट में

(ग) नारियल के पत्ते पर

(घ) केले के पत्ते पर

उत्तर- घ ख

  1. रामेश्वरम् के प्रसिद्ध तीर्थस्थल शिव मंदिर से उनके घर की दूरी कितनी थी?

(क) पैदल 10 मिनट

(ख) पैदल एक घंटा

(ग) साइकिल से 10 मिनट

(घ) बस से 15 मिनट

उत्तर- क

  1. रामेश्वरम् मंदिर के तत्कालीन मुख्य पुजारी कौन थे?

(क) पं. कृष्ण अय्यर

(ख) पं. लक्ष्मण शास्त्री

(ग) पं. रामकृष्ण अय्यर

(घ) पं. चिदंबरम

उत्तर-  ख

  1. अब्दुल कलाम के पिता की दिनचर्या कैसे शुरू होती थी?

(क) सुबह 4 बजे मंदिर जाने के साथ

(ख) सुबह अखबार बेचने के साथ

(ग) सुबह 4 बजे नमाज पढ़ने के साथ

(घ) सुबह 4 बजे मछली बाजार जाने के साथ

उत्तर- ग

  1. उनके पिता प्रातःकाल में क्या कारोबार करते थे?

(क) मछली बेचने का

(ख) अखबार बेचने का

(ग) अंडा बेचने का

(घ) नारियल तोड़ने का

उत्तर- घ

  1. उनके पिता के द्वारा नौकाएँ किनके लिए बनाई जाती थीं?

(क) मछली पकड़नेवालों के लिए

(ख) तीर्थयात्रियों के लिए

(ग) व्यापारियों के लिए

(घ) सैनिकों के लिए

उत्तर- ख

  1. डॉ. अब्दुल कलाम की बड़ी बहन का नाम क्या था?

(क) शकीना

(ख) जीनत

(ग) मुमताज

(घ) जोहरा

उत्तर- घ

  1. बड़ी बहन के पति यानी उनके बहनोई का क्या नाम था?

(क) अहमद जलालुद्दीन

(ख) अहमद एकबाल

(ग) जफर अहमद

(घ) अजहरुद्दीन

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम की बाल्यावस्था के दौरान तूफान में उनके कस्बे का कौन सा नजदीकी पुल टूट गया था?

(क) कालसान पुल

(ख) पामबान पुल

(ग) जेबाजान पुल

(घ) अकना पुल

उत्तर- ख

  1. अहमद जलालुद्दीन (बहनोई) कलाम से कितने बडे़ थे?

(क) करीब आठ साल

(ख) करीब दस साल

(ग) करीब पंद्रह साल

(घ) करीब सत्रह साल

उत्तर- ग

  1. न्यूयॉर्क में स्वामीजी के व्याख्यानों की सफलता तथा उनके व्याख्यानों में उमड़ती भीड़ को देखकर न्यूयॉर्क के अखबारों ने उन्हें कैसा वक्ता बताया था?

(क) सौम्य वक्ता

(ख) अद्वितीय वक्ता

(ग) मौलिक वक्ता

(घ) तूफानी वक्ता

उत्तर- ख

  1. जलालुद्दीन कलाम को किस नाम से पुकारते थे?

(क) कलाम

(ख) अबुल

(ग) पाकिर

(घ) आजाद

उत्तर- घ

  1. रामेश्वरम् की परिक्रमा के पश्चात् कलाम खुद को कैसा महसूस करते थे?

(क) शारीरिक तौर पर ऊर्जावान

(ख) अकेला

(ग) अत्यधिक धार्मिक

(घ) ईश्वरभक्त

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम को बाल्यावस्था के दौरान अंग्रेजी कौन पढ़ाते थे?

(क) कमरुद्दीन

(ख) जलालुद्दीन

(ग) जफर साहब

(घ) मौलाना साहब

उत्तर- ख

  1. उस समय रामेश्वरम् में किसके पास निजी पुस्तकालय था?

(क) कुट्टीपुलकम

(ख) सी.आर. अय्यर

(ग) एस.टी.आर. मानिकम

(घ) रामनाथन

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम के बाल-जीवन पर उनके किस चचेरे भाई का गहरा प्रभाव पड़ा?

(क) भाई तहरुद्दीन

(ख) भाई आफताब

(ग) भाई कादिर

(घ) भाई शम्सुद्दीन

उत्तर- घ

  1. शम्सुद्दीन किस चीज का कारोबार करते थे?

(क) अखबारों के एकमात्र वितरक थे

(ख) नौका बनाने का

(ग) फूलमाला बनाने का

(घ) प्रसाद बनाने का

उत्तर- क

  1. रामेश्वरम् में अखबारों की कितनी प्रतियाँ बिक जाया करती थीं?

(क) 500 प्रतियाँ

(ख) 1,000 प्रतियाँ

(ग) 1,500 प्रतियाँ

(घ) 2,000 प्रतियाँ

उत्तर- ख

  1. वहाँ सबसे ज्यादा कौन सा अखबार प्रचलित था?

(क) विश्वमित्र

(ख) संवाद वार्त्ता

(ग) दिनमणि

(घ) नीलकंठ

उत्तर- ग

  1. द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत में डॉ. कलाम की उम्र क्या थी?

(क) पाँच साल

(ख) छह साल

(ग) सात साल

(घ) आठ साल

उत्तर- घ

  1. द्वितीय विश्वयुद्ध में आपातकाल के दौरान रामेश्वरम् सबसे पहले किस कारण प्रभावित हुआ?

(क) रामेश्वरम् स्टेशन पर गाड़ी का ठहरना बंद हो गया

(ख) रामेश्वरम् में अखबार आना बंद हो गया

(ग) मछली बाजार को बंद कर दिया गया

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- क

  1. अब्दुल कलाम को अपने जीवन का प्रथम पारिश्रमिक कैसे मिला?

(क) सुबह-सुबह अखबार बेचने से

(ख) चलती ट्रेन से गिराए जानेवाले अखबारों के बंडल एकत्र करने से

(ग) नौका चालन से

(घ) नारियल बेचने से

उत्तर- घ

  1. अब्दुल कलाम को अपनी पहली तनख्वाह किस व्यक्ति से हासिल हुई?

(क) जफर इकबाल से

(ख) आफताब से

(ग) भाई शम्सुद्दीन से

(घ) तैयबजी से

उत्तर- ग

  1. रामेश्वरम् में ‘रामतीर्थ’ से क्या अभिप्राय था?

(क) एक शिव मंदिर

(ख) एक धर्मशाला

(ग) एक शाकाहारी भोजनालय

(घ) तालाब के बीच में स्थित विवाह-स्थल

उत्तर- घ

  1. रामेश्वरम् में डॉ. कलाम के विज्ञान के शिक्षक कौन थे?

(क) सुब्रह्मण्यम अय्यर

(ख) रामनाथन

(ग) आर. रामचंद्रम

(घ) सी.के. शास्त्री

उत्तर- क

  1. माध्यमिक शिक्षा हेतु कलाम का दाखिला किस स्कूल में हुआ?

(क) रामेश्वरम् के उर्दू हाई स्कूल में

(ख) रामनाथपुरम् के श्वार्ट्ज हाई स्कूल में

(ग) चेन्नई के जिला स्कूल में

(घ) चेन्नई के कॉन्वेंट स्कूल में

उत्तर- ख

  1. रामनाथपुरम् कस्बे की आबादी लगभग कितनी थी?

(क) लगभग 10,000

(ख) लगभग 15,000

(ग) लगभग 50,000

(घ) लगभग 70,000

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम के जीवन का सबसे दुःखद क्षण कौन सा था?

(क) जातिगत भेदभाव

(ख) बहनोई की मृत्यु

(ग) प्रो. विक्रम साराभाई का निधन

(घ) तीन माह के भीतर परिपक्व आयु (103 और 93 वर्ष में) में माता पिता का गुजर जाना

उत्तर- घ

  1. एयरोनॉटिक्स में जाने की प्रेरणा डॉ. कलाम को किससे मिली?

(क) उनके पिता से

(ख) उनकी माता से

(ग) उनके सभी रिश्तेदारों से

(घ) उनके प्राइमरी शिक्षक श्री सुब्रह्मण्यम अय्यर से

उत्तर- घ

  1. “निष्ठा और आत्मविश्वास से तुम अपनी नियति बदल सकते हो।” डॉ. कलाम को ये शब्द किसने कहे थे?

(क) पं. लक्ष्मण शास्त्री ने

(ख) रामकृष्ण अय्यर ने

(ग) प्रो. राव ने

(घ) उनके हाई स्कूल के शिक्षक अन्नादुरै सोलोमन ने

उत्तर- घ

  1. कलाम के सबसे बडे़ भाई का नाम क्या था?

(क) मुस्तफा कलाम

(ख) जैनाब्दुल कलाम

(ग) अबुल कलाम

(घ) पकीर कलाम

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम के बचपन के सबसे घनिष्ठ तीन मित्रों के नाम हैं—

(क) जलालुद्दीन, सुब्रमण्यम अय्यर और पंछी शास्त्री

(ख) रामनाथ शास्त्री, अरविंदन और शिव प्रकाशन

(ग) शम्सुद्दीन, मुस्तफा कलाम और कासिम मोहम्मद

(घ) लक्ष्मण शास्त्री, रामनाथ शास्त्री और अरविंदन

उत्तर- ख

  1. अब्दुल कलाम का परिवार किस दर्शन में विश्वास रखता था?

(क) सादा जीवन, उच्च विचार के दर्शन में

(ख) गरीबी हटाओ, परिवार बचाओ के दर्शन में

(ग) प्रतियोगिता करो और ऊँचाई पाओ के दर्शन में

(घ) प्रतियोगिता से अधिक सर्वोदय के दर्शन में

उत्तर- घ

  1. अब्दुल कलाम के अनुसार ईमानदारी और अनुशासन की सीख उन्हें किससे मिली?

(क) पिता से

(ख) माँ से

(ग) चाचा से

(घ) बहन से

उत्तर- क

  1. अच्छाई में विश्वास और पंक्तिबद्ध सीख कलाम को किसने दी?

(क) उनके पिता ने

(ख) उनके चाचा ने

(ग) उनकी बहन ने

(घ) उनकी माँ ने

उत्तर- घ

  1. रामेश्वरम् में सागर के ऊपर कतारों में उड़ते सारसों को देखकर कलाम के मन में क्या विचार आता था?

(क) काश, मेरे भी पंख होते और मैं उड़ सकता

(ख) मनुष्य इनकी तरह क्यों नहीं उड़ सकता

(ग) एक दिन मैं भी इन पक्षियों की तरह आकाश में उड़ान भरूँगा

(घ) आकाश में उड़ते पक्षी कितने सुंदर लगते हैं

उत्तर- ग

  1. हम उस अनंत सत्ता से सीधे जुडे़ हैं, जिसे हम जानते तक नहीं हैं, ऐसा विश्वास अब्दुल कलाम को किससे मिला?

(क) अबुल साहब से

(ख) अहमद जलालुद्दीन से

(ग) जैनुलाबदीन से

(घ) श्रीमती जोहरा से

उत्तर- ख

  1. कलाम कहते हैं, सच्चे मन से विश्वास के साथ प्रार्थना चाहे मंदिर में की जाए या मसजिद में, वह सर्वशक्तिमान एवं सर्वव्यापी ईश्वर के पास पहुँचती ही है। इससे क्या स्पष्ट होता है?

(क) कलाम नास्तिक हैं

(ख) कलाम ईश्वर और अल्लाह को अलग-अलग मानते हैं

(ग) कलाम प्रार्थना में यकीन नहीं करते

(घ) अध्यात्म में कलाम की अटूट आस्था है

उत्तर- घ

  1. बचपन में कलाम वैज्ञानिक खोजों, चिकित्सा विज्ञान की उपलब्धियों और साहित्य की अच्छी जानकारी को देनेवाले कौन व्यक्ति थे?

(क) उनके परदादा अबुल

(ख) उनके पिता जैनुलाबदीन

(ग) उनके बहनोई जलालुद्दीन

(घ) उनके चचेरे भाई शम्सुद्दीन

उत्तर- ग

  1. कलाम अपने चचेरे भाई शम्सुद्दीन के लिए रेलवे स्टेशन से अखबारों के बंडल लाने लगे थे, तब उनकी कितनी उम्र थी?

(क) 8 वर्ष

(ख) 11 वर्ष

(ग) 7 वर्ष

(घ) 13 वर्ष

उत्तर- क

  1. बालक कलाम रामेश्वरम् के एक ऐसे आदर्श छात्र के रूप में जाने जाते थे, जो श्रम-संस्कृति में पूरा विश्वास रखता था और जिस सिद्धांत की स्थापना उसने की, उनका नाम था—

(क) आर्थिक सिद्धांत

(ख) शैक्षिक सिद्धांत

(ग) सांस्कृतिक सिद्धांत

(घ) श्रमेव सिद्धांत

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम के अनुसार सन् 1942 में हिंदुओं के रूढि़वाद के विरुद्ध चलनेवाले चर्चित आंदोलन को दक्षिण में चलानेवाले कौन थे?

(क) ई. नंबूदरिपाद

(ख) पेरियार ई.वी. स्वामी

(ग) लक्ष्मण पी.वी. स्वामी

(घ) वायलार ई. मोहनस्वामी

उत्तर- ख

  1. सन् 1942 के दौरान तमिल भाषा का अग्रणी अखबार कौन सा था, जिसे कलाम बड़े चाव से पढ़ते थे?

(क) दिनमणि

(ख) भानूदय

(ग) चंद्रमणि

(घ) हीरामणि

उत्तर- क

  1. सन् 1942 के दौरान देश में होनेवाली भयंकर उथल-पुथल पर कलाम किन से चर्चा किया करते थे?

(क) बहन जोहरा और भाई मुस्तफा कमाल

(ख) अपने शिक्षक शिव सुब्रमण्यम अय्यर और अन्नादुरै सोलोमन

(ग) पिता जलालुद्दीन और भाई शम्सुद्दीन

(घ) अपने दोस्त अरविंदन और शिव प्रकाशन

उत्तर- ग

  1. “कलाम, मैं तुम्हें ऐसा बनाना चाहता हूँ कि तुम बडे़े शहरों के बीच एक उच्च शिक्षित के रूप में पहचाने जाओ।” यह वाक्य अब्दुल कलाम से किसने कहा?

(क) जलालुद्दीन ने

(ख) श्रीमती जोहरा ने

(ग) शम्सुद्दीन ने

(घ) शिव सुब्रमण्यम अय्यर

उत्तर- घ

  1. बचपन में नए अध्यापक द्वारा कलाम को कक्षा की सबसे पिछली बेंच पर बिठाने पर सबसे ज्यादा दुखी होनेवाला उनका साथी था—

(क) अरविंदन

(ख) रामानंद शास्त्री

(ग) शिव प्रकाशन

(घ) शम्सुद्दीन

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम को किस कक्षा में अपने शिक्षक से बेंत की मार खानी पड़ी थी?

(क) कक्षा तीन में

(ख) कक्षा पाँच में

(ग) कक्षा सात में

(घ) कक्षा नौ में

उत्तर- ग

  1. कक्षा सात में भूगोल की कक्षा में शिक्षक ने कलाम को बेंत से क्यों मारा था?

(क) जिद से जवाब देने पर

(ख) ढीठ होकर जवाब देने पर

(ग) गलत जवाब देने पर

(घ) लापरवाही से जवाब देने पर

उत्तर- ख

  1. “मैं बेंत से जिसकी पिटाई करता हूँ, वह महान् व्यक्ति बनता है। मेरे ये शब्द याद रखना। कलाम एक दिन हमारा और हमारे विद्यालय का गौरव बनेगा।” यह बात किसने कही थी?

(क) गणित के अध्यापक श्री रामकृष्ण अय्यर ने

(ख) विज्ञान के अध्यापक शिव सुब्रमण्यम अय्यर ने

(ग) अन्नादुरै सोलोमन ने

(घ) पं. लक्ष्मण शास्त्री ने

उत्तर- क

  1. “तुम्हारे बच्चे तुम्हारे नहीं हैं। वे तो खुद के लिए जीवन की लालसाओं के बेटे-बेटियाँ हैं। वे तुम्हारे जरिए आते हैं, लेकिन तुम से नहीं आते। तुम उन्हें अपना प्यार दे सकते हो, लेकिन अपने विचार नहीं। उनके खुद के अपने विचार होते हैं।” ये शब्द कलाम के पिता ने किससे कहे थे?

(क) कलाम से

(ख) कलाम की बहन जोहरा से

(ग) कलाम के भाई शम्सुद्दीन से

(घ) उनकी माँ से

उत्तर- घ

  1. “तुम्हें उस घर में रहने जाना है, जहाँ हममें से कोई नहीं जा सकता और न ही सपनों में देख सकता है। मेरे बच्चे, ईश्वर तुम्हें खुश रखे।” ये शब्द कलाम के पिता ने उनसे कहाँ कहे थे?

(क) राष्ट्रपति बनने से पहले

(ख) नौकरी पर जाने से पहले

(ग) रामनाथपुरम् के लिए जाने से पहले रामेश्वरम् रेलवे स्टेशन पर

(घ) स्कूल में प्रवेश के पहले दिन

उत्तर- ग

  1. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनके पिता क्या बनाना चाहते थे?

(क) कलेक्टर

(ख) इंजीनियर

(ग) डॉक्टर

(घ) वैज्ञानिक

उत्तर- क

  1. “देखो, तुम्हारे अंदर कितनी खूबियाँ हैं! इन्हें पहचानो, इनका स्वागत करो। ये तुम्हारे लिए सफलता के द्वार खोलेंगी।” कलाम से ऐसा कहनेवाले कौन थे?

(क) कलाम के पिता जैनुलाबदीन

(ख) कलाम के शिक्षक अन्नादुरै सोलोमन

(ग) कलाम की बहन जोहरा

(घ) कलाम की माँ आशियम्मा

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम जब बी.एस-सी. प्रथम वर्ष के छात्र थे, तब उन्हें कॉलेज में कौन सा पद दिया गया था?

(क) मांसाहारी मेस का सचिव

(ख) क्लास मॉनिटर

(ग) क्लास का उप-मॉनिटर

(घ) शाकाहारी मेस का सचिव

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम के अनुसार विज्ञान वृक्ष है तो अध्यात्म क्या है?

(क) उसकी जड़

(ख) उसके पत्ते

(ग) उसकी शाखा

(घ) उसके फल

उत्तर- क

  1. किन अंग्रेजी साहित्यकारों का जादू डॉ. कलाम के मन को झकझोरने में सक्षम रहा?

(क) रस्किन बॉण्ड, थॉमस अर्नोल्ड, सैमुएल बेकर

(ख) चार्ल्स डिफिंस, लियो टाल्सटॉय, अगाथा क्रिस्टी

(ग) जॉन मिल्टन, शेक्सपियर, वर्ड्सवर्थ

(घ) जेम्स हेडली चेइज, डान क्राउन, रॉबिन कुक

उत्तर- ग

  1. सेंट जोसेफ कॉलेज में किन के दार्शनिक विचारों ने डॉ. कलाम के दिल को छू लिया?

(क) फादर जॉनसन और फादर कामिल

(ख) फादर जेम्स वुड और फादर बोथा

(ग) फादर एक्वेरियन और फादर जोनाथन

(घ) फादर टी.एन. सेक्युरिया और फादर कलाथिल

उत्तर- घ

  1. “रही गहनों की बात तो गहने और रुपए-पैसे तो हाथ का मैल हैं। इन्हें चाहे जब प्राप्त किया जा सकता है।” कलाम से ये शब्द किसने कहे?

(क) माँ आशियम्मा ने

(ख) बहन जोहरा ने

(ग) भाई शम्सुद्दीन ने

(घ) पिता जैनुलाबदीन ने

उत्तर- ख

  1. एम.आई.टी. में दाखिले के लिए कलाम को कितने रुपयों की जरूरत थी?

(क) 5,000 रुपए की

(ख) 1,500 रुपए की

(ग) 1,000 रुपए की

(घ) 2,000 रुपए की

उत्तर- ग

  1. एम.आई.टी. के वे तीन शिक्षक कौन थे, जिन्होंने कलाम का जीवन ही बदल दिया?

(क) डॉ. कुर्त, प्रो. श्रीनिवासन और पं. लक्ष्मण शास्त्री

(ख) प्रो. स्पांडर, प्रो. के.ए.वी. पनदलाई और प्रो. नरसिंह राव

(ग) प्रो. एम.जी.के. मेनन, प्रो. पनदलाई और प्रो. राव

(घ) प्रो. ओदा, प्रो. सुधाकर और प्रो. राव

उत्तर- ख

  1. ऑस्ट्रेलिया से आए तथा तकनीकी वैमानिकी इंजीनियरिंग में दक्ष वे कौन से प्रोफेसर थे, जिन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजियों ने बंदी बना लिया था?

(क) प्रो. पनदलाई

(ख) प्रो. श्रीनिवासन

(ग) प्रो. राव

(घ) प्रो. स्पांडर

उत्तर- घ

  1. “किसी के भविष्य को लेकर कभी भी चिंता नहीं करनी चाहिए। ज्यादा महत्त्वपूर्ण बात यह है कि जो विषय या क्षेत्र चुना है, उसमें पूरी मेहनत, उत्साह और धैर्य के साथ पढ़ाई करनी चाहिए।” डॉ. कलाम को ये शब्द किसने कहे थे?

(क) प्रोफेसर स्पांडर

(ख) प्रो. राव

(ग) प्रो. पनदलाई

(घ) प्रो. श्रीनिवासन

उत्तर- क

  1. एयरो-स्ट्रक्चर डिजाइन ऐंड एनालिसिस का विषय कलाम को जिन्होंने पढ़ाया था, उनका नाम क्या था?

(क) प्रो. स्पांडर

(ख) प्रो. के.ए.वी. पनदलाई

(ग) डॉ. कुर्त

(घ) प्रो. ओदा

उत्तर- ख

  1. एम.आई.टी. में तीन वर्ष का वैमानिकी इंजीनियरिंग कोर्स करते हुए अंतिम वर्ष में कलाम को क्या काम दिया गया?

(क) करीब से हमला करनेवाले विमान का डिजाइन तैयार करने का

(ख) मिसाइल का डिजाइन तैयार करने का

(ग) पनडुब्बी का डिजाइन तैयार करने का

(घ) बमवर्षक विमान का डिजाइन तैयार करने का

उत्तर- क

  1. तत्कालीन एम.आई.टी. निदेशक का नाम क्या था, जिन्होंने डॉ. कलाम को तीन दिन के अंदर विमान का डिजाइन बनाने के लिए कहा?

(क) प्रो. एम.जी.के. मेनन

(ख) प्रो. सुधाकर

(ग) प्रो. स्पांडर

(घ) प्रो. श्रीनिवासन

उत्तर- घ

  1. एम.आई.टी. की ‘तमिल संगम’ नामक संस्था ने एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था। कलाम ने उस प्रतियोगिता में जो निबंध प्रस्तुत किया, उसका शीर्षक क्या था?

(क) अपना विमान कैसे बनाएँ

(ख) आओ, अपना खुद का विमान बनाएँ

(ग) अपना विमान बनाना कितना आसान

(घ) विमान बनाने का सबसे आसान तरीका

उत्तर- ख

  1. विशाल जन-समूह की उपस्थिति में डॉ. कलाम को जिस लोकप्रिय तमिल साप्ताहिक के संपादक देवन ने निबंध पर पुरस्कार दिया था, उसका क्या नाम था?

(क) नखीरन

(ख) कुमुदम

(ग) आनेक विकटन

(घ) कुंजुमम

उत्तर- ग

  1. “मैं अपने जीवन में कुछ ऐसे काम करके दिखाऊँगा, जिन पर मेरी बहन गर्व का अनुभव करेगी। माँ का बेटे के बिना रहना, पिता का परिश्रम की कमाई को पढ़ाई में लगाना बेकार नहीं जाएगा। मेरे प्रियजन, तुम्हारा यह कलाम पूरी कोशिश करेगा कि तुम सब गर्व से अपना सिर ऊँचा कर सको।” कलाम ने ऐसा संकल्प कब लिया?

(क) जब उन्हें इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री मिली

(ख) जब उन्होंने इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया

(ग) जब उन्होंने अपनी पहली नौकरी आरंभ की

(घ) जब उनकी पढ़ाई के लिए बहन ने अपने जेवर गिरवी रखे

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम के समय एम.आई.टी. में दाखिले की फीस कितनी थी?

(क) सौ रुपए

(ख) पाँच सौ रुपए

(ग) एक हजार रुपए

(घ) दो हजार रुपए

उत्तर- ग

  1. एम.आई.टी. में डॉ. कलाम के दाखिले की फीस का भुगतान किसने किया?

(क) उनके भाई कुतुब ने

(ख) उनकी बहन जोहरा ने

(ग) उनके चाचा रफीक ने

(घ) उनकी चाची शबनम ने

उत्तर- ख

  1. सन् 1952 में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कलाम ने अपनी माँ से क्या विचित्र सवाल किया था?

(क) मेरा नाम कलाम क्यों रखा है

(ख) मैं लड़कों की तरह क्यों दिखता हूँ

(ग) पिताजी जब मेरी उम्र के थे तब कैसे थे

(घ) मेरी शक्ल आपसे क्यों मिलती है

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम को किस महिला ने सर्वाधिक प्रभावित किया?

(क) इंदिरा गांधी ने

(ख) भंडारनायके ने

(ग) एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी ने

(घ) लता मंगेशकर ने

उत्तर- ग

  1. एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के संगीत में ऐसा क्या था, जो कलाम को आकर्षित करता था?

(क) उनका सुरीला गला

(ख) सुमधुर तान

(ग) खनकदार आवाज

(घ) लययुक्त रागम-तानम-पल्लवी शैली

उत्तर- घ

  1. एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी को विशिष्ट बताते हुए कलाम उनके बारे में क्या कहते हैं?

(क) संगीत सरिता

(ख) कर्नाटक संगीत की आवाज और पहचान

(ग) गीत की मलिका

(घ) संगीत की मंदाकिनी

उत्तर- ख

  1. पिछले पाँच दशकों से सुबह-सवेरे डॉ. कलाम क्या सुनते हैं?

(क) एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी द्वारा गाए गए भक्ति गीत ‘वेंकटेश्वर सुप्रभातम्’

(ख) कबीर भजनावली

(ग) सूरदास के भक्ति पद

(घ) मीराबाई के गीत

उत्तर- क

  1. एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के व्यक्तित्व के किस पहलू ने डॉ. कलाम को सर्वाधिक प्रभावित किया?

(क) उनकी स्पष्टवादिता ने

(ख) उनकी विनम्रता ने

(ग) उनकी गंभीरता ने

(घ) उनकी सादगी ने

उत्तर- घ

  1. एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की प्रशंसा में डॉ. कलाम क्या कहते हैं?

(क) वे सरलता की मूर्ति हैं

(ख) संगीत उनकी आत्मा से निकलता है

(ग) दुनिया भर की शोहरत के बावजूद कृत्रिमता उन्हें छू भी नहीं सकी

(घ) कृत्रिम संगीत को वे जादुई संगीत में बदल देती हैं

उत्तर- ग

  1. सुब्बुलक्ष्मी का कौन सा भजन सुनकर कलाम भाव-विभोर हो जाते हैं?

(क) कुरई ओनरम इल्लई… (प्रभु, मुझे कोई मलाल नहीं)

(ख) आडी मुडल नालिल…

(ग) एइंछू काराथनाई…

(घ) मुरुगा-मुरुगा…

उत्तर- क

  1. ‘अग्नि की उड़ान’ में बीमारी के बारे में डॉ. कलाम ने क्या लिखा है?

(क) दस वर्ष की उम्र में तेज बुखार आया

(ख) आठ वर्ष की उम्र में निमोनिया हुआ

(ग) पंद्रह वर्ष की उम्र में दमा हुआ

(घ) बारह वर्ष की उम्र में चेचक हुआ

उत्तर- क

  1. एस.एल.वी.-3 प्रोजेक्ट पर कार्य करते समय डॉ. कलाम के लिए रामेश्वरम् से क्या बुरी खबर आई?

(क) उनके बहनोई अहमद जलालुद्दीन का निधन

(ख) उनकी माता का निधन

(ग) उनके पिता का निधन

(घ) उनकी बहन का निधन

उत्तर- क

  1. अब तक डॉ. कलाम के पिता की उम्र कितनी हो चुकी थी?

(क) सौ साल के आसपास

(ख) सौ साल से ज्यादा

(ग) एक सौ चालीस साल

(घ) उपर्युक्त कोई नहीं

उत्तर- घ

  1. इसरो मुख्यालय में डॉ. कलाम के लिए किसका साथ होना बहुत ही सौभाग्यपूर्ण रहा था?

(क) डॉ. ब्रह्मप्रकाश का

(ख) जी. राघवन का

(ग) डॉ. साराभाई का

(घ) वाई.एस. राजन का

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम के पिता का निधन किस वर्ष हुआ?

(क) 1970 में

(ख) 1976 में

(ग) 1980 में

(घ) 1985 में

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम के पिता कितने वर्ष तक जीवित रहे?

(क) 100 वर्ष तक

(ख) 101 वर्ष तक

(ग) 102 वर्ष तक

(घ) 110 वर्ष तक

उत्तर- ग

  1. तब उनके कितने पोते-पोतियाँ थे?

(क) 15 पोते-पोतियाँ, एक परपोता

(ख) 20 पोते-पोतियाँ

(ग) 23 पोते-पोतियाँ

(घ) 27 पोते-पोतियाँ

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम को एस.एल.वी.-3 के उड़ान परीक्षण में शामिल होने के लिए फ्रांस रवाना होते समय क्या बुरी खबर आई?

(क) उनकी माँ का निधन हो गया

(ख) उनके पिता का निधन हो गया

(ग) उनके बहनोई का निधन हो गया

(घ) उनकी बहन का निधन हो गया डॉ. अब्दुल कलाम की शिक्षा-दीक्षा और नौकरी

उत्तर- क

  1. स्कूली दिनों में अब्दुल कलाम का प्रिय खेल कौन सा था?

(क) क्रिकेट

(ख) हॉकी

(ग) टेनिस

(घ) बैडमिंटन

उत्तर- घ

  1. रामेश्वरम् पंचायत बोर्ड स्कूल में कलाम के विज्ञान के शिक्षक कौन थे?

(क) पं. लक्ष्मण शास्त्री

(ख) श्री शिव सुब्रमण्यम अय्यर

(ग) अन्नादुरै सोलोमन

(घ) रामकृष्ण अय्यर

उत्तर- घ

  1. श्री शिवा अय्यर ने विद्यार्थी कलाम को किस वर्ष एक वृहद् दृष्टिकोण प्रदान किया?

(क) सन् 1942 में

(ख) सन् 1940 में

(ग) सन् 1941 में

(घ) सन् 1943 में

उत्तर- ग

  1. श्री शिवा अय्यर ने कलाम को किस वृहद् दृष्टिकोण की व्याख्या कर समझाया?

(क) हवाई यात्रा के बारे में

(ख) पौराणिक दृष्टिकोण की व्याख्या

(ग) समाजवाद का दृष्टिकोण

(घ) आसमान में पक्षी के उड़ने का स्पष्टीकरण

उत्तर- घ

  1. विशेष विषय के तौर पर उन्होंने किस इंजीनियरिंग विषय का चुनाव किया?

(क) एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग

(ख) कंप्यूटर इंजीनियरिंग

(ग) मेकैनिकल इंजीनियरिंग

(घ) इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग

उत्तर- क

  1. संस्थान में वैमानिकी गतिकी विषय कौन पढ़ाते थे?

(क) प्रो. सुब्रह्मण्यम

(ख) प्रो. स्वामीनाथन

(ग) प्रो. कुर्त टैंक

(घ) प्रो. स्पांडर

उत्तर- घ

  1. बाद में प्रो. स्पांडर को किसने बंदी बना लिया?

(क) प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नाजियों ने

(ख) द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों ने

(ग) द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फासिस्टों ने

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- ख

  1. उस समय एम.आई.टी. के डायरेक्टर कौन थे?

(क) डॉ. स्पांडर

(ख) डॉ. एंगरबेल

(ग) डॉ. गियर्सन

(घ) डॉ. कुर्त टैंक

उत्तर- घ

  1. डॉ. कुर्त किस विषय के विशेषज्ञ थे?

(क) कंप्यूटर इंजीनियरिंग

(ख) वैमानिकी इंजीनियरिंग

(ग) मेकैनिकल इंजीनियरिंग

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- ख

  1. उन्होंने किस चीज का डिजाइन तैयार किया था?

(क) जर्मनी के एक सीटवाले लड़ाकू विमान ‘फोक वुल्फ’ का

(ख) इटली के दो सीटवाले लड़ाकू विमान ‘डायर’ का

(ग) फ्रांस के एक सीटवाले मालवाहक विमान का

(घ) जर्मनी के एक सीटवाले मालवाहक विमान का

उत्तर- क

  1. बाद में डॉ. कुर्त टैंक किस संस्थान में चले गए?

(क) भारत एयरोनॉटिक लिमिटेड, हैदराबाद

(ख) आंध्र प्रदेश एयरोनॉटिक लिमिटेड, हैदराबाद

(ग) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक लिमिटेड, बेंगलुरु

(घ) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक लिमिटेड, चेन्नई

उत्तर- ग

  1. एच.ए.एल. में डॉ. कुर्त ने किसका डिजाइन तैयार किया?

(क) विश्व के पहले लड़ाकू विमान T-27 का

(ख) भारत के पहले लड़ाकू विमान T-98 का

(ग) भारत के पहले मालवाहक विमान T-24 का

(घ) भारत के पहले लड़ाकू विमान एच.एफ. 24 मारुत का

उत्तर- घ

  1. प्रो. के.ए.वी. पनदलाई क्या विषय पढ़ाते थे?

(क) रॉकेट स्ट्रक्चर डिजाइन

(ख) प्रक्षेपास्त्र स्ट्रक्चर डिजाइन

(ग) एयरो स्ट्रक्चर डिजाइन ऐंड एनालिसिस

(घ) एयरो स्ट्रक्चर मैथमेटिक्स

उत्तर- ग

  1. प्रो. नरसिंह राव क्या थे?

(क) गणितज्ञ

(ख) भौतिकीविद्

(ग) रसायनज्ञ

(घ) कंप्यूटर विशेषज्ञ

उत्तर- क

  1. वे क्या विषय पढ़ाते थे?

(क) प्रैक्टिकल वैमानिकी

(ख) सैद्धांतिक वैमानिकी

(ग) कंप्यूटर वैमानिकी

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- ख

  1. कोर्स पूरा होने पर डॉ. कलाम किस प्रोजेक्ट से जुडे़?

(क) ऊपर-ही-ऊपर मार करनेवाले लड़ाकू विमान प्रोजेक्ट से

(ख) नीचे आकर करीब से हमला करनेवाले लड़ाकू विमान के डिजाइन तैयार करने में

(ग) रॉकेट लॉञ्चिंग प्रोजेक्ट से

(घ) मिसाइल लॉञ्चिंग प्रोजेक्ट से

उत्तर- ख

  1. प्रो. श्रीनिवासन डिजाइन शिक्षक के साथ-साथ और क्या थे?

(क) एस.आई.टी. के प्रोफेसर

(ख) एस.आई.टी. के निदेशक

(ग) एम.आई.टी. के स्टुडेंट

(घ) एम.आई.टी. के निदेशक

उत्तर- घ

  1. एक प्रशिक्षु के तौर पर डॉ. कलाम सबसे पहले कहाँ गए?

(क) एम.आई.टी., हैदराबाद

(ख) एच.ए.एल., बेंगलुरु

(ग) एम.ए.एल., दिल्ली

(घ) एम.आई.टी., चेन्नई

उत्तर- ख

  1. एच.ए.एल. में सबसे पहले उन्होंने क्या काम किया?

(क) रॉकेट के इंजन की मरम्मत

(ख) डीजल इंजन की मरम्मत

(ग) पेट्रोल इंजन की मरम्मत

(घ) पिस्टन इंजन एवं टरबाइन इंजन की मरम्मत

उत्तर- घ

  1. एच.ए.एल. से वैमानिकी इंजीनियर बनने के बाद डॉ. कलाम ने कहाँ-कहाँ आवेदन किया?

(क) भारतीय नौसेना में

(ख) भारतीय थलसेना के इंजीनियरिंग विंग में

(ग) भारतीय वायुसेना एवं रक्षा मंत्रालय के डी.आर.डी.ओ. में

(घ) उपर्युक्त सभी में

उत्तर- ग

  1. वायुसेना में भरती के लिए उनका साक्षात्कार कहाँ होना था?

(क) देहरादून में

(ख) चेन्नई में

(ग) बेंगलुरु में

(घ) मुंबई में

उत्तर- क

  1. डी.आर.डी.ओ. में भरती के लिए साक्षात्कार कहाँ हो रहा था?

(क) मुंबई में

(ख) हैदराबाद में

(ग) बेंगलुरु में

(घ) दिल्ली में

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम का पहला इंटरव्यू कहाँ हुआ था?

(क) देहरादून में

(ख) दिल्ली में

(ग) मसूरी में

(घ) चेन्नई में

उत्तर- ख

  1. वायुसेना में इंटरव्यू देने के लिए वे कहाँ गए?

(क) मसूरी में

(ख) दिल्ली में

(ग) देहरादून में

(घ) बेंगलुरु में

उत्तर- ग

  1. दोनों इंटरव्यू के पश्चात् डॉ. कलाम की भेंट किनसे हुई?

(क) स्वामी सहजानंद से

(ख) स्वामी तीर्थानंद से

(ग) स्वामी ब्रह्मानंद से

(घ) स्वामी शिवानंद से

उत्तर- घ

  1. ऋषिकेश में डॉ. कलाम का किनसे मिलना हुआ?

(क) स्वामी शिवानंद से

(ख) स्वामी कृष्णानंद से

(ग) स्वामी विरजानंद से

(घ) स्वामी हंसानंद से

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम को पहला नियुक्ति-पत्र कहाँ से मिला?

(क) टी.टी. ऐंड सी.पी. से

(ख) डी.टी.डी. ऐंड पी. (एयर) से

(ग) बी.एन. ऐंड डी.सी. से

(घ) आई.टी.डी.सी. से

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम की पहली नियुक्ति किस पद पर हुई?

(क) प्रोफेसर (विमान)

(ख) कनिष्ठ वैज्ञानिक

(ग) वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक

(घ) कर्नल वायुसेना

उत्तर- ग

  1. उस समय उनका मूल वेतन कितना था?

(क) 100 रुपए

(ख) 150 रुपए

(ग) 200 रुपए

(घ) 250 रुपए

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम की पहली नियुक्ति किस वर्ष हुई थी?

(क) 1958 में

(ख) 1968 में

(ग) 1959 में

(घ) 1969 में

उत्तर- क

  1. निदेशालय में उनके ऑफिसर-इंचार्ज कौन थे?

(क) डॉ. ब्रह्मप्रकाश

(ख) आर. वरदराजन

(ग) सी. रंगराजन

(घ) डॉ. राघवेंद्रम

उत्तर- ख

  1. वहाँ उन्होंने किस कार्य में सफलता हासिल की?

(क) रॉकेट का डिजाइन तैयार करने में

(ख) इंजन पिस्टन तैयार करने में

(ग) अत्याधुनिक इंजन बनाने में

(घ) पराध्वनिक लक्ष्यभेदी विमान का डिजाइन तैयार करने में

उत्तर- घ

  1. विमानों के रख-रखाव का अनुभव हासिल करने के लिए डॉ. कलाम को कहाँ भेजा गया?

(क) वायुसेना मुख्यालय, देहरादून

(ख) एम.आई.टी., चेन्नई

(ग) एयरक्राफ्ट ऐंड आमीमेंट टेस्टिंग यूनिट, कानपुर

(घ) डी.आर.डी.ओ., दिल्ली

उत्तर- ग

  1. उस समय कानपुर में किस विशेष प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था?

(क) एम.के.-1 विमान के परीक्षण का कार्य

(ख) सी.टू-68 विमान की मरम्मत का कार्य

(ग) मिग-96 विमान की मरम्मत का कार्य

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- क

  1. कानपुर से डॉ. कलाम को कहाँ भेजा गया?

(क) एम.आई.टी., चेन्नई

(ख) एम.आई.टी., हैदराबाद

(ग) डी.आर.डी.ओ., दिल्ली

(घ) वैमानिकी विकास प्रतिष्ठा (ए.डी.ई.), बेंगलुरु

उत्तर- घ

  1. ए.डी.ई. में डॉ. कलाम को किसका डिजाइन तैयार करना था?

(क) विदेशी रॉकेट का

(ख) स्वदेशी हॉवरक्राफ्ट (मँडरानेवाले वाहन) का डिजाइन तैयार और विकसित करना था

(ग) विदेशी मिसाइल का

(घ) स्वदेशी मिसाइल का

उत्तर- ख

  1. उन दिनों भारत के रक्षा मंत्री कौन थे?

(क) जॉन मथाई

(ख) जनरल मानेक शॉ

(ग) वी.के. कृष्णमेनन

(घ) के.एम. करियप्पा

उत्तर- ग

  1. तैयार किए गए हॉवरक्राफ्ट को क्या नाम दिया गया?

(क) भगवान् गणेश का वाहन ‘मूषक’

(ख) भगवती दुर्गा का वाहन ‘शेर’

(ग) भगवान् कृष्ण की गाय ‘गौरी

‘ (घ) भगवान् शिव के वाहन के प्रतीक-स्वरूप ‘नंदी’

उत्तर- घ

  1. इसका डिजाइन बनने पर डॉ. कलाम की प्रतिक्रिया क्या थी?

(क) यह देखने के लिए नहीं बना है, इसके साथ उडि़ए

(ख) यह दौड़ने के लिए बना है, दौडि़ए

(ग) यह घूमने के लिए बना है

(घ) यह मजा लेने के लिए बना है

उत्तर- क

  1. प्रोजेक्ट पूरा होने पर हॉवरक्राफ्ट का वजन कितना था?

(क) 500 किलोग्राम

(ख) 550 किलोग्राम

(ग) 600 किलोग्राम

(घ) 650 किलोग्राम

उत्तर- ख

  1. उस हॉवरक्राफ्ट की क्षमता कितनी थी?

(क) 20 मिमि.

(ख) 30 मिमि.

(ग) 40 मिमि. वायुदाब पर उड़ सकने की क्षमता

(घ) 50 मिमि. वायुदाब पर उड़ सकने की क्षमता

उत्तर- ग

  1. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के तत्कालीन निदेशक कौन थे?

(क) प्रो. रामसे

(ख) प्रो. बी.के. कृष्णमेनन

(ग) प्रो. शिवाराम

(घ) प्रो. एम.जी.के. मेनन

उत्तर- घ

  1. प्रो. एम.जी.के. मेनन ने किसमें सवारी की इच्छा जताई थी?

(क) ‘नंदी’ हॉवरक्राफ्ट में

(ख) ‘मूषक’ हॉवरक्राफ्ट में

(ग) ‘शेर’ हॉवरक्राफ्ट में

(घ) ‘गौरी’ हॉवरक्राफ्ट में

उत्तर- क

  1. यहाँ कार्य करते हुए डॉ. कलाम को कहाँ से बुलावा आया?

(क) डी.आर.डी.ओ. से

(ख) इंडियन कमेटी फॉर स्पेस रिसर्च

(ग) एम.आई.टी. से

(घ) उपर्युक्त किसी से नहीं

उत्तर- ख

  1. यह साक्षात्कार का बुलावा किस पद के लिए था?

(क) मिसाइल इंजीनियर के पद के लिए

(ख) प्रोफेसर के पद के लिए

(ग) रॉकेट इंजीनियर के पद के लिए

(घ) वैज्ञानिक के पद के लिए

उत्तर- ग

  1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति द्वारा साक्षात्कार हेतु डॉ. कलाम को कहाँ बुलाया गया?

(क) बेंगलुरु

(ख) देहरादून

(ग) दिल्ली

(घ) बंबई

उत्तर- घ

  1. वहाँ डॉ. कलाम का साक्षात्कार किसने लिया?

(क) डॉ. विक्रम साराभाई

(ख) डॉ. ब्रह्मप्रकाश

(ग) डॉ. रामानुजम

(घ) डॉ. सुब्रह्मण्यम

उत्तर- क

  1. साक्षात्कार बोर्ड में और कौन-कौन सदस्य थे?

(क) डॉ. स्वामीनाथन

(ख) प्रोफेसर वार्ष्णेय

(ग) प्रो. एम.जी.के. मेनन और परमाणु ऊर्जा आयोग के तत्कालीन उपसचिव श्री सर्राफ

(घ) भारत के रक्षा मंत्री

उत्तर- ग

  1. डॉ. साराभाई के सवाल किस तरह के थे?

(क) मानव विकास से संबंधित

(ख) मौजूदा योग्यता या कुशलता से इतर संभावनाओं की तलाश से संबंधित

(ग) गरीबी उन्मूलन से संबंधित

(घ) पूर्ण रूप से पारिवारिक

उत्तर- ख

  1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति में डॉ. कलाम को किस पद पर रखा गया?

(क) प्रोफेसर के पद पर

(ख) मिसाइल वैज्ञानिक के पद पर

(ग) रक्षा विशेषज्ञ के पद पर

(घ) रॉकेट इंजीनियर के पद पर

उत्तर- घ

  1. यहाँ उनका काम कैसे शुरू हुआ?

(क) कनिष्ठ वैज्ञानिक प्रशिक्षण

(ख) वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रशिक्षण

(ग) टी.आई.एफ.आर. में कंप्यूटर केंद्र में कंप्यूटर प्रशिक्षण

(घ) उपर्युक्त में कोई नहीं

उत्तर- ग

  1. वर्ष 1962 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति ने रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र कहाँ स्थापित करने का फैसला लिया?

(क) केरल में त्रिवेंद्रम के पास थुंबा में

(ख) बेंगलुरु के हासन में

(ग) दिल्ली के सफदरजंग में

(घ) उपर्युक्त में कोई नहीं

उत्तर- क

  1. प्रक्षेषण केंद्र के लिए इस स्थल का चयन किसने किया?

(क) दिल्ली के प्रो. आशुतोष ने

(ख) भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, अहमदाबाद के डॉ. चिटनिस ने

(ग) वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ब्रह्मप्रकाश ने

(घ) कनिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. स्वामीनाथन ने

उत्तर- ख

  1. थुंबा को रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र के लिए उपयुक्त क्यों माना गया?

(क) क्योंकि वहाँ बालू-ही-बालू था

(ख) क्योंकि वहाँ कोई आबादी नहीं थी

(ग) क्योंकि वह स्थान चंद्रमा के अक्ष की सीध में था

(घ) क्योंकि वह स्थान पृथ्वी के चुंबकीय अक्ष के सबसे नजदीक था

उत्तर- घ

  1. थुंबा रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र का क्षेत्रफल कितना है?

(क) छह सौ एकड़

(ख) आठ सौ एकड़

(ग) नौ सौ एकड़

(घ) एक हजार एकड़

उत्तर- क

  1. त्रिवेंद्रम जिले के तत्कालीन कलेक्टर कौन थे?

(क) सी. वेणुगोपालन

(ख) डॉ. सी. अय्यर

(ग) के. माधवन नायर

(घ) डॉ. के.डी. नायर

उत्तर- ग

  1. थुंबा अंतरिक्ष केंद्र का पहला दफ्तर कहाँ खोला गया?

(क) सेंट मेरी मेडेलेन चर्च में

(ख) सेंट मेरी कैथोलिक चर्च में

(ग) प्रोस्टेंट चर्च में

(घ) चामराज पेट चर्च में

उत्तर- क

  1. रॉकेट प्रक्षेपण की तकनीकियों का प्रशिक्षण लेने के लिए डॉ. कलाम को कहाँ भेजा गया?

(क) रूस में उक्रेन

(ख) अमेरिका में नासा

(ग) फ्रांस में नेपियर

(घ) जापान में ताइको

उत्तर- ख

  1. यह प्रशिक्षण कितनी समयावधि का था?

(क) एक महीने का

(ख) तीन महीने का

(ग) पाँच महीने का

(घ) छह महीने का

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम ने नासा में कार्य की शुरुआत कहाँ से की?

(क) कैनेडी प्रयोगशाला से

(ख) वाशिंगटन रिसर्च सेंटर से

(ग) लैंगले रिसर्च सेंटर से

(घ) न्यूयॉर्क प्रयोगशाला से

उत्तर- ग

  1. नासा का यह संस्थान कहाँ पर स्थित है?

(क) वर्जीनिया राज्य के हैंपटन शहर के पास

(ख) न्यू जर्सी के केपटाउन में

(ग) कैलिफोर्निया में

(घ) फिलाडेल्फिया में

उत्तर- क

  1. लैंगले रिसर्च सेंटर क्या है?

(क) अत्याधुनिक कंप्यूटर संस्थान

(ख) अत्याधुनिक वाहन शोध संस्थान

(ग) एक प्राचीन प्रयोगशाला

(घ) अत्याधुनिक एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी के लिए शोध एवं विकास का प्राथमिक केंद्र

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम नासा से भारत वापस कब लौटे?

(क) जनवरी 1960 में

(ख) नवंबर 1963 में

(ग) मार्च 1965 में

(घ) अप्रैल 1970 में

उत्तर- ख

  1. भारत का पहला रॉकेट अंतरिक्ष में कब छोड़ा गया?

(क) 22 जनवरी, 1960 को

(ख) 11 जनवरी, 1962 को

(ग) 21 नवंबर, 1963 को

(घ) 21 नवंबर, 1964 को

उत्तर- ग

  1. भारत के इस पहले रॉकेट का नाम क्या था?

(क) नाइक अपाची

(ख) अजूबा केनन

(ग) जाइली-जाइली

(घ) टैंक टेक्सास

उत्तर- क

  1. यह रॉकेट किस श्रेणी का था?

(क) धुआँ-रहित रॉकेट

(ख) गूँगी रॉकेट (साइलेंट रॉकेट)

(ग) गुंजायमान रॉकेट (साउंडिंग रॉकेट)

(घ) चालक-रहित रॉकेट

उत्तर- ग

  1. यह रॉकेट कहाँ बनाया गया था?

(क) नेपियर में

(ख) नासा में

(ग) ताइको में

(घ) उक्रेन में

उत्तर- ख

  1. रॉकेट प्रक्षेपण स्थल को किस रूप में विकसित किया गया?

(क) थुंबा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉञ्च स्टेशन

(ख) त्रिवेंद्रम रॉकेट स्टेशन

(ग) बेंगलुरु रॉकेट स्टेशन

(घ) चेन्नई रॉकेट स्टेशन

उत्तर- क

  1. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की वास्तविक शुरुआत कहाँ से हुई?

(क) स्पुतनिक कार्यक्रम से

(ख) अपाची कार्यक्रम से

(ग) रोहिणी साउंडिंग रॉकेट (आर.एस.आर.) कार्यक्रम से

(घ) ताइको कार्यक्रम से

उत्तर- ग

  1. साउंडिंग रॉकेट का क्या कार्य होता है?

(क) पृथ्वी के पानी वाले स्थानों को बताना

(ख) वायुमंडल के ऊपरी क्षेत्रों सहित पृथ्वी के आस-पास के वातावरण का पता लगाना

(ग) पृथ्वी के दलदली भागों को बताना

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- ख

  1. रोहिणी रॉकेट की विशेषता क्या थी?

(क) उसमें करीब 32 किलोग्राम वजन की एक ठोस प्रणोदन मोटर लगी थी

(ख) यह मानव-रहित पहला रॉकेट था

(ग) यह धुआँ-रहित रॉकेट था

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- क

  1. इस रॉकेट को अंतरिक्ष क क्षा में कितनी ऊँचाई पर प्रक्षेपित किया गया था?

(क) 2 किलोमीटर की ऊँचाई पर

(ख) 5 किलोमीटर की ऊँचाई पर

(ग) 7 किलोमीटर की ऊँचाई पर

(घ) 10 किलोमीटर की ऊँचाई पर

उत्तर- घ

  1. भारत में सबसे पहले रॉकेट कब देखने को मिले थे?

(क) अकबर के शासन काल में

(ख) औरंगजेब के शासन काल में

(ग) अंगे्रजों द्वारा सन् 1799 में टीपू सुल्तान के मारे जाने के बाद

(घ) अंग्रेजों द्वारा 1856 में विक्टोरिया के आगमन के बाद

उत्तर- ग

  1. डॉ. अब्दुल कलाम ने जब नासा के स्वागत कक्ष में एक पेंटिंग देखी, तब उन्हें पता लगा कि उस पेंटिंग मैं टीपू सुलतान की सेना को रॉकेटों द्वारा अंग्रेजों से युद्ध करते दिखाया गया है। अधिक खोजबीन करने पर उनको पता चला कि टीपू सुलतान के किले मैं जो रॉकेट पाए गए थे, उनसे प्रेरणा लेकर अंग्रेजों ने अपने रॉकेट विकसित किए थे, टीपू सुल्तान के किले में कितने रॉकेट पाए गए थे?

(क) 500 से ज्यादा

(ख) 700 से ज्यादा

(ग) 1,000 से ज्यादा

(घ) 2,000 से ज्यादा

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम के अनुसार टीपू सुल्तान की सेना में कितनी ब्रिगेड थीं?

(क) 27 ब्रिगेड

(ख) 30 ब्रिगेड

(ग) 40 ब्रिगेड

(घ) 50 ब्रिगेड

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम के अनुसार हर ब्रिगेड में कितनी रॉकेट कंपनी थीं?

(क) दो रॉकेट कंपनी

(ख) तीन रॉकेट कंपनी

(ग) एक रॉकेट कंपनी, जिसे ‘जर्क्स’ नाम दिया गया था

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम के अनुसार इन रॉकेटों को बाद में कहाँ ले जाया गया?

(क) जापान

(ख) ब्रिटेन

(ग) अमेरिका

(घ) फ्रांस

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम के अनुसार ये रॉकेट कौन ले गया था?

(क) कार्लाइल

(ख) विलियम फ्रेडरिक

(ग) सर टॉमस

(घ) विलियम काग्रेव

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम की खोजबीन के अनुसार अंग्रेज रॉकेट ब्रिटेन ले जाने में कैसे कामयाब हुए?

(क) उस समय कोई पेटेंट कानून नहीं था

(ख) उस समय कोई वैज्ञानिक नहीं था

(ग) उस समय कोई इंजीनियर नहीं था

(घ) उपर्युक्त कोई नहीं

उत्तर- क

  1. टीपू सुल्तान की मृत्यु के बाद भारत कितने समय तक रॉकेट-विहीन रहा?

(क) 50 वर्ष तक

(ख) 100 वर्ष तक

(ग) 150 वर्ष तक

(घ) 200 वर्ष तक

उत्तर- ग

  1. इस खोजबीन के आगे बढ़ने पर डॉ. कलाम के अनुसार रूस में रॉकेट तकनीक को किसने नई दिशा दी?

(क) 1808 में यल्तसिन ने

(ख) 1903 में कोंस्तेतिन तिसिओलसेवस्की ने

(ग) 1930 में स्टालिन ने

(घ) 1035 में जार ने

उत्तर- ख

  1. जब डॉ. कलाम ने पता लगाया, जिसके अनुसार अमेरिका में रॉकेट तकनीक को किसने विकसित किया?

(क) 1700 में जीम जोक्स ने

(ख) 1780 में रॉक्ट टेम ने

(ग) 1890 में गॉट रीड ने

(घ) 1914 में रॉबर्ट गॉडर्ड ने

उत्तर- घ

  1. जर्मनी में रॉकेट तकनीक को किसने विकसित किया?

(क) 1923 में इरमेने ओबर्थ ने

(ख) 1930 में राडाने ने

(ग) 1940 में सेलब्रिल ने

(घ) 1945 में कोलेन काक ने

उत्तर- क

  1. भारत में रॉकेट विज्ञान के पुनर्जन्म का श्रेय किसे दिया जाता है?

(क) टीपू सुल्तान को

(ख) मोतीलाल नेहरू को

(ग) पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को

(घ) प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को

उत्तर- घ

  1. इस सपने को साकार करने की चुनौती को किसने स्वीकारा?

(क) प्रो. मेनन ने

(ख) प्रो. साराभाई ने

(ग) प्रो. हिक्स ने

(घ) प्रो. अजीम ने

उत्तर- क

  1. टी.ई.आर.एल.एस. को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान समुदाय को कब समर्पित किया गया?

(क) फरवरी 1969 में थुंबा में

(ख) दिसंबर 1975 में बेंगलुरु में

(ग) अप्रैल 1978 में चेन्नई में

(ग) जुलाई 1980 में दिल्ली में

उत्तर- क

  1. इसे किसके द्वारा समर्पित किया गया?

(क) तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा

(ख) तत्कालीन रक्षामंत्री द्वारा

(ग) तत्कालीन गृहमंत्री द्वारा

(घ) तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा

उत्तर- घ

  1. पहला रोहिणी-75 रॉकेट कब प्रक्षेपित किया गया?

(क) 20 जनवरी, 1965 को

(ख) 20 नवंबर, 1967 को

(ग) 20 अप्रैल, 1970 को

(घ) 20 जून, 1975 को

उत्तर- ख

  1. भारतीय वायुसेना को एस-22 एवं एच एफ-24 विमानों के लिए किन उपकरणों की आवश्यकता थी?

(क) पीन-पिस्टन की

(ख) वॉल्व की

(ग) रिंग-पिस्टन की

(घ) राटो मोटर्स की

उत्तर- घ

  1. राटो का पहला परीक्षण कब कर लिया गया?

(क) परियोजना शुरू होने के पहले

(ख) परियोजना शुरू होने के अगले महीने में

(ग) परियोजना शुरू होने के बारहवें महीने में

(घ) उपर्युक्त कोई नहीं

उत्तर- ग

  1. राटो के कितने परीक्षण किए गए?

(क) दो महीने में पचास परीक्षण

(ख) चार महीने में चौंसठ परीक्षण

(ग) छह महीने में सौ परीक्षण

(घ) सात महीने में दो सौ परीक्षण

उत्तर- ख

  1. इस परियोजना में कितने इंजीनियर काम कर रहे थे?

(क) बीस

(ख) तीस

(ग) चालीस

(घ) पचास

उत्तर- क

  1. प्रो. साराभाई ने देश में ही उपग्रह बनाने तथा उन्हें छोड़ने के लिए स्वदेशी तकनीक विकसित करने का फैसला कब लिया?

(क) 1960 में

(ख) 1965 में

(ग) 1967 में

(घ) 1969 में

उत्तर- घ

  1. संभक्ति प्रक्षेपण केंद्र की स्थापना के उद्देश्य से उन्होंने कहाँ का हवाई दौरा किया था?

(क) उत्तरी हिमालय का

(ख) दक्षिणी सागर का

(ग) पूर्वी तटीय क्षेत्र का

(घ) पश्चिमी तटीय क्षेत्र का

उत्तर- ग

  1. केंद्र की स्थापना हेतु किस स्थल का चयन किया गया?

(क) हैदराबाद के पास

(ख) चेन्नई से सौ किलोमीटर उत्तर श्रीहरिकोटा

(ग) कर्नाटक में हासन

(घ) थुंबा

उत्तर- ख

  1. श्रीहरिकोटा द्वीप की आकृति कैसी है?

(क) अर्द्धचंद्राकार

(ख) वृत्ताकार

(ग) आयताकार

(घ) वर्गाकार

उत्तर- क

  1. श्रीहरिकोटा द्वीप की अधिकतम चौड़ाई कितनी है?

(क) दो किलोमीटर

(ख) पाँच किलोमीटर

(ग) आठ किलोमीटर

(घ) दस किलोमीटर

उत्तर- ग

  1. इसकी पश्चिमी सीमा पर क्या है?

(क) चिल्का झील

(ख) हुसैन सागर बाँध

(ग) पेरियार नदी

(घ) बकिंघम नहर एवं पुलिकट झील

उत्तर- घ

  1. इंडियन रॉकेट सोसाइटी का गठन कब हुआ?

(क) 1968 में

(ख) 1970 में

(ग) 1971 में

(घ) 1975 में

उत्तर- क

  1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का गठन किस विभाग के तहत किया गया?

(क) डी.आर.डी.ओ. विभाग

(ख) परमाणु ऊर्जा विभाग

(ग) पर्यावरण विभाग

(घ) कंप्यूटर विभाग

उत्तर- ख

  1. इस संस्था का मुख्य कार्य क्या है?

(क) देश में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में शोध करना

(ख) देश में परमाणु विभाग का गठन करना

(ग) देश के पर्यावरण को सुरक्षित बनाना

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- क

  1. एस.एल.वी. का सपना साकार करने हेतु बनाई गई परियोजना के नेतृत्व का भार किसे सौंपा गया?

(क) डॉ. ब्रह्मप्रकाश को

(ख) प्रो. वरदराजन को

(ग) डॉ. कलाम को

(घ) प्रो. यशपाल को

उत्तर- ग

  1. अतिरिक्त जिम्मेदारी के तौर पर डॉ. कलाम को क्या कार्य दिया गया?

(क) एस.एल.वी. के पहले चरण का प्रक्षेपण

(ख) एस.टी.एस. के निर्माण का कार्य

(ग) इंजन प्रणाली को विकसित करने का कार्य

(घ) एस.एल.वी. के चौथे चरण का डिजाइन

उत्तर- घ

  1. मिसाइल पैनल की हर बैठक के बाद डॉ. कलाम इसकी संपूर्ण जानकारी किसे दिया करते थे?

(क) डॉ. ब्रह्मप्रकाश को

(ख) प्रो. साराभाई को

(ग) डॉ. रंगराजन को

(घ) उपर्युक्त सभी को

उत्तर- ख

  1. 30 दिसंबर, 1971 को इस संबंध में बैठक किस शहर में हुई थी?

(क) दिल्ली में

(ख) चेन्नई में

(ग) बेंगलुरु में

(घ) मुंबई में

उत्तर- क

  1. दिल्ली से लौटते समय प्रो. साराभाई ने कलाम को क्या निर्देश दिया?

(क) दिल्ली हवाई अड्डे पर रहने के लिए

(ख) डी.आर.डी.ओ. जाने के लिए

(ग) त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे पर इंतजार करने के लिए

(घ) देहरादून पहुँचने के लिए

उत्तर- ग

  1. प्रो. साराभाई की मृत्यु की खबर डॉ. कलाम को किसने बताई?

(क) हवाई जहाज के पायलट ने

(ख) हवाई जहाज की सीढ़ी चलानेवाले ऑपरेटर कुट्टी ने

(ग) विमान परिचारिका ने

(घ) कैबिन क्रू ने

उत्तर- ख

  1. प्रो. साराभाई का अंतिम संस्कार कहाँ किया गया?

(क) मुंबई में

(ख) दिल्ली में

(ग) चेन्नई में

(घ) अहमदाबाद में

उत्तर- घ

  1. 1966 से 1971 के बीच कितने वैज्ञानिकों ने प्रो. साराभाई के साथ काम किया?

(क) करीब बाईस वैज्ञानिकों ने

(ख) चौबीस वैज्ञानिकों ने

(ग) तीस वैज्ञानिकों ने

(घ) लगभग सौ वैज्ञानिकों ने

उत्तर- क

  1. उस स्थिति में कार्यवाहक के रूप में इसरो का कामकाज किसने सँभाला?

(क) डॉ. कलाम ने

(ख) डॉ. ब्रह्मप्रकाश ने

(ग) प्रो. एम.जी.के. मेनन ने

(घ) डॉ. काकोदकर ने

उत्तर- ग

  1. प्रो. साराभाई के बाद इसरो के संचालन की पूर्णकालिक जिम्मेदारी किसे सौंपी गई?

(क) प्रो. दिलीप सैनी को

(ख) प्रो. सतीश धवन को

(ग) प्रो. आशुतोष को

(घ) प्रो. आहूजा को

उत्तर- ख

  1. थुंबा परिसर स्थित सभी संस्थानों को मिलाकर बनाए गए संपूर्ण अंतरिक्ष केंद्र को क्या नाम दिया गया?

(क) विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वी.एस.एस.सी.)

(ख) राजा साराभाई स्पेस सेंटर (आर.एस.एस.सी.)

(ग) सर साराभाई स्पेस सेंटर

(घ) भारत साराभाई स्पेस सेंटर

उत्तर- क

  1. वी.एस.एस.सी. का पहला निदेशक किसे बनाया गया?

(क) डॉ. कलाम को

(ख) प्रो. साराभाई को

(ग) डॉ. ब्रह्मप्रकाश को

(घ) प्रो. रामनाथन को

उत्तर- ग

  1. राटो प्रणाली का पहला सफल परीक्षण कब किया गया?

(क) 8 जनवरी, 1970 को

(ख) 8 अक्तूबर, 1972 को

(ग) 8 मार्च, 1974 को

(घ) 8 अप्रैल, 1975 को

उत्तर- ख

  1. राटो प्रणाली का पहला सफल परीक्षण कहाँ किया गया?

(क) देहरादून में

(ख) दिल्ली एयरफोर्स स्टेशन पर

(ग) मुंबई में

(घ) बरेली एयरफोर्स स्टेशन पर

उत्तर- घ

  1. यह राटो परीक्षण किस विमान पर किया गया?

(क) सुखोई-16 विमान पर

(ख) मिग-12 विमन पर

(ग) मिग-98 विमान पर

(घ) सुखोई-2 विमान पर

उत्तर- क

  1. राटो परीक्षण परियोजना पर कितना धन खर्च हुआ?

(क) लगभग बीस लाख

(ख) लगभग पच्चीस लाख

(ग) लगभग पचास लाख

(घ) लगभग एक करोड़

उत्तर- ख

  1. भारतीय राटो मोटर की प्रति मोटर लागत कितने रुपए आई?

(क) दस हजार रुपए

(ख) पंद्रह हजार रुपए

(ग) सत्रह हजार रुपए

(घ) बीस हजार रुपए

उत्तर- ग

  1. आयातित राटो मोटर की कीमत कितनी थी?

(क) पच्चीस हजार रुपए प्रति मोटर

(ख) सत्ताईस हजार रुपए प्रति मोटर

(ग) तीस हजार रुपए प्रति मोटर

(घ) तैंतीस हजार रुपए प्रति मोटर

उत्तर- घ

  1. राटो परियोजना क्यों बंद कर दी गई?

(क) आर्थिक कारणों से

(ख) अत्यधिक कार्यभार के कारण

(ग) जिन विमानों के लिए इसे डिजाइन किया गया था, वे पुराने हो चुके थे

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- ग

  1. उस समय रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार कौन थे?

(क) डॉ. बी.डी. नाग

(ख) डॉ. कुटनिस

(ग) डॉ. डी.डी. धर

(घ) डॉ. आर. कृष्णन

उत्तर- क

  1. प्रो. विक्रम साराभाई को कलाम किस रूप में जानते थे?

(क) एक विख्यात चिकित्सक

(ख) एक उद्योगपति वैज्ञानिक

(ग) एक राजनीतिज्ञ

(घ) एक नौकरशाह

उत्तर- ख

  1. इसरो का अध्यक्ष बनने से पहले साराभाई क्या थे?

(क) कई सफल विमानों के निर्माता

(ख) कई सफल बैंकों के संचालक

(ग) कई सफल औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संस्थापक

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- ग

  1. केमिकल्स के क्षेत्र में साराभाई ने किस प्रतिष्ठान की स्थापना की?

(क) ग्लेक्सो

(ख) एवेंटिस साराभाई

(ग) साराभाई कैमी

(घ) साराभाई केमिकल्स

उत्तर- घ

  1. इंजीनियरिंग के क्षेत्र में साराभाई ने किस प्रतिष्ठान की स्थापना की?

(क) साराभाई हैवी इंजीनियरिंग

(ख) साराभाई मशीन टूल्स

(ग) साराभाई इंजीनियरिंग गु्रप

(घ) साराभाई हैवी मशीन कंपनी

उत्तर- ग

  1. तिलहन से तेल निकालने के क्षेत्र में साराभाई ने किस प्रतिष्ठान की स्थापना की?

(क) स्वास्तिक ऑयल मिल्स

(ख) साराभाई ऑयल कंपनी

(ग) कमल ऑयल मिल्स

(घ) हिंदुस्तान ऑयल कंपनी

उत्तर- ग

  1. मेडिसिन के क्षेत्र में किस उत्पाद को बनाने में स्तरीय एवं मानक गुणवत्ता पर जोर दिया?

(क) एंटीबायोटिक

(ख) पेनिसिलीन

(ग) पारासीटामोल

(घ) एंटी वायरल

उत्तर- ख

  1. डॉ. ब्रह्मप्रकाश और प्रो. धवन ने मिलकर डॉ. कलाम को किस पद पर नियुक्त किया?

(क) एस.एल.वी. का परियोजना प्रबंधक

(ख) इसरो का निदेशक

(ग) रक्षा विभाग का प्रमुख

(घ) परमाणु विभाग का प्रमुख

उत्तर- क

  1. श्रीहरिकोटा में डॉ. कलाम को किस चुनौती से निबटने का मौका मिला?

(क) आर्थिक अस्थिरता को दूर करने का

(ख) 8.6 टन वजन की रॉकेट मोटर प्रणाली तैयार करने का

(ग) सामंजस्य स्थापित करने का

(घ) निरंतर कार्य करने का

उत्तर- ख

  1. श्रीहरिकोटा में दूसरी सबसे बड़ी चुनौती क्या थी?

(क) कम समय में यान के प्रक्षेपण की

(ख) यान प्रक्षेपण सुविधाओं को विकसित करने की

(ग) यान को सुरक्षित रखने की

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- ख

  1. मार्च 1973 में श्रीहरिकोटा में सभी परीक्षण उड़ान कितने महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया?

(क) तीस महीने में

(ख) छत्तीस महीने में

(ग) पचास महीने में

(घ) चौंसठ महीने में

उत्तर- घ

  1. एस.एल.वी.-3 परियोजना के लिए डॉ. कलाम ने कितने इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की जरूरत बताई थी?

(क) 230

(ख) 250

(ग) 275

(घ) 290

उत्तर- ग

  1. उस समय ए.एस.एल.वी. परियोजना के प्रमुख कौन बने?

(क) एस.एस.आर. देव

(ख) टी. कृष्णा

(ग) जी.एस. भागवत

(घ) आर. वेट्टू

उत्तर- क

  1. उस समय पी.एस.एल.वी. परियोजना के प्रमुख कौन थे?

(क) के. सैनी

(ख) डी. पवार

(ग) जी.के. टायलर

(घ) माधवन नायर

उत्तर- घ

  1. एस.एल.वी.-3 परियोजना पर कार्य करने के दौरान डॉ. कलाम के दिन की शुरुआत कैसे होती थी?

(क) करीब पाँच किलोमीटर भ्रमण

(ख) करीब दो किलोमीटर प्रातःकालीन भ्रमण से

(ग) बागबानी से

(घ) गीता-पाठ से

उत्तर- ख

  1. भ्रमण के दौरान वे किस अतिरिक्त कार्य को निबटाते थे?

(क) रास्ते के कूड़े-कचरे को फेंक देते थे

(ख) दिन भर के कार्यक्रम बनाते थे

(ग) अखबार पढ़ते थे

(घ) गीता-पाठ करते थे

उत्तर- ख

  1. गाइडेड मिसाइलों के क्षेत्र में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की परियोजना कब स्वीकृत हुई?

(क) 1972 में

(ख) 1975 में

(ग) 1982 में

(घ) 1985 में

उत्तर- क

  1. इस परियोजना को क्या कोड नाम दिया गया?

(क) हार्विल

(ख) टेनाल

(ग) डेविल

(घ) सर्विता

उत्तर- ग

  1. इस परियोजना के तहत पहले तीन वर्षों के लिए कितनी राशि निर्धारित की गई?

(क) पाँच लाख रुपए

(ख) पाँच करोड़ रुपए

(ग) आठ लाख रुपए

(घ) आठ करोड़ रुपए

उत्तर- ख

  1. डी.आर.डी.एल. का निदेशक किसे बनाया गया?

(क) एस. भागवत को

(ख) ए. काकोदकर को

(ग) पी. लाल को

(घ) नारायणन को

उत्तर- घ

  1. डी.आर.डी.एल. प्रयोगशाला कहाँ स्थापित की गई?

(क) बेंगलुरु के पूर्व में

(ख) हैदराबाद के दक्षिण-पूर्व उपनगर में

(ग) चेन्नई के पश्चिमी घाट पर

(घ) चेन्नई के पूर्वी घाट पर

उत्तर- ख

  1. एस.एल.बी.-3 के तहत सेंटोर साउंडिंग रॉकेट कब छोड़ा गया?

(क) जनवरी 1970 में

(ख) जुलाई 1972 में

(ग) जून 1973 में

(घ) जून 1974 में

उत्तर- घ

  1. इस रॉकेट को छोड़ने का उद्देश्य क्या था?

(क) जटिल प्रणालियों का परीक्षण करना

(ख) विश्व को भारत की क्षमता दिखाना

(ग) पाकिस्तान को डराना

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- क

  1. भारत के पहले उपग्रह प्रक्षेपण यान बनाने के संबंध में संसद् में सबसे पहले आधिकारिक घोषणा किसने की?

(क) तत्कालीन रक्षामंत्री ने

(ख) तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने

(ग) तत्कालीन राष्ट्रपति ने

(घ) तत्कालीन गृहमंत्री ने

उत्तर- ख

  1. पद की आधिकारिक घोषणा कब की गई?

(क) 20 जनवरी, 1965 को

(ख) 20 जून, 1970 को

(ग) 24 जुलाई, 1974 को

(घ) 30 दिसंबर, 1975 को

उत्तर- ग

  1. भारत की पहली कक्षीय उड़ान की तैयारी कब की गई?

(क) 1970 में

(ख) 1975 में

(ग) 1977 में

(घ) 1978 में

उत्तर- घ

  1. एस.एल.वी.-3 की परीक्षण उड़ान कहाँ होने वाली थी?

(क) जर्मनी में

(ख) फ्रांस में

(ग) अमेरिका में

(घ) ब्रिटेन में

उत्तर- ख

  1. एस.एल.वी.-3 एपोजी रॉकेट के ऊपरी हिस्से का विकास किस तरह से किया गया था?

(क) सुखोई की भाँति

(ख) मिग की भाँति

(ग) राडार की भाँति

(घ) डायामांट की भाँति

उत्तर- घ

  1. रॉकेट विज्ञान के क्षेत्र में उस समय का ऐसा विशेषज्ञ व्यक्ति, जिसे उस क्षेत्र का हर आदमी जानता था?

(क) कैलडॉग

(ख) जोनाथन

(ग) फोन ब्रोन

(घ) रोज क्राम

उत्तर- ग

  1. अमेरिकी सेना के लिए जुपिटर मिसाइल किसने बनाई?

(क) रोज क्राम

(ख) फोन ब्रोन

(ग) रोजर

(घ) सिल्वर कॉन

उत्तर- ख

  1. जुपिटर मिसाइल किस श्रेणी की मिसाइल थी?

(क) सी.डी.एम.डी.

(ख) सी.आर.सी.पी.

(ग) आई.आर.बी.एम. (इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल)

(घ) आई.बी.आर.एम.

उत्तर- ग

  1. जुपिटर मिसाइल की मारक क्षमता कितनी थी?

(क) एक हजार किलोमीटर

(ख) दो हजार किलोमीटर

(ग) ढाई हजार किलोमीटर

(घ) तीन हजार किलोमीटर

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम की फोन ब्रोन से पहली मुलाकात कहाँ हुई?

(क) चेन्नई में

(ख) मुंबई में

(ग) बेंगलुरु में

(घ) दिल्ली में

उत्तर- क

  1. फोन ब्रोन को डॉ. कलाम अपने साथ कहाँ लेकर गए?

(क) हासन

(ख) थुंबा

(ग) त्रिवेंद्रम

(घ) इसरो

उत्तर- ख

  1. रॉकेट एवं मिसाइल के क्षेत्र की तत्कालीन उपलब्धि क्या थी?

(क) वी-98 मिसाइल

(ख) सी-3 रॉकेट

(ग) वी-2 मिसाइल रॉकेट

(घ) आर-3 टू रॉकेट

उत्तर- ग

  1. इस मिसाइल को ब्रोन की टीम ने कब तैयार किया था?

(क) 1920 में वी.एफ.आर. में

(ख) 1930 में वी.एस.आर. में

(ग) 1940 में वी.टी.आर. में

(घ) 1945 में टी.एस.टी. में

उत्तर- क

  1. ब्रोन के साथ डॉ. कलाम मद्रास से त्रिवेंद्रम कैसे गए?

(क) ट्रेन से

(ख) एवरो एयरक्राफ्ट से

(ग) कार से

(घ) बस से

उत्तर- ख

  1. जटिल नियंत्रण प्रणाली के दौरान क्या दुर्घटना हुई?

(क) चेंजर में आग लग गई

(ख) इंजन में आग लग गई

(ग) क्लोरो फ्लोरो कार्बन (सी.एफ.सी.) का टैंक फट गया

(घ) नाइट्रिक एसिड (आर.एफ.एन.ए.) का टैंक फट गया

उत्तर- घ

  1. उस दुर्घटना में डॉ. कलाम के कितने साथी घायल हुए थे?

(क) 6

(ख) 8

(ग) 10

(घ) 15

उत्तर- क

  1. इन घायलों में कार्य के प्रति सबसे ज्यादा जिम्मेदार कौन था?

(क) आर. कृष्णैया

(ख) जी. जोनाथन

(ग) शिवरामकृष्णन

(घ) सी. सुब्रह्मण्यम

उत्तर- ग

  1. एस.एल.वी.-3 के निर्माण का अंतिम चरण कब पूरा हुआ?

(क) सन् 1975 में

(ख) सन् 1979 में

(ग) सन् 1985 में

(घ) सन् 1989 में

उत्तर- ख

  1. एस.एल.वी.-3 का पहला प्रायोगिक उड़ान परीक्षण कब निर्धारित किया गया था?

(क) 10 जनवरी, 1975

(ख) 10 मार्च, 1977

(ग) 10 जून, 1978

(घ) 10 अगस्त, 1979

उत्तर- घ

  1. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या था?

(क) श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र में पूर्णरूप से समेकित प्रक्षेपण यान विकसित करना

(ख) हासन में प्रक्षेपण केंद्र की स्थापना करना

(ग) त्रिवेंद्रम में इसरो को उत्कृष्ट संस्था बनाना

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- क

  1. इस एल.एल.वी.-3 रॉकेट का आकार कितना बड़ा था?

(क) 23 मीटर लंबा

(ख) 25 मीटर लंबा

(ग) 30 मीटर लंबा

(घ) 33 मीटर लंबा

उत्तर- क

  1. इस एस.एल.वी.-3 रॉकेट को कितने बजे छोड़ा गया?

(क) शाम 9 बजकर 50 मिनट पर

(ख) सुबह 9 बजकर 50 पचास मिनट पर

(ग) सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर

(घ) शाम 7 बजे

उत्तर- क

  1. इस एस.एल.वी.-3 रॉकेट का वजन कितना था?

(क) 15 टन

(ख) 17 टन

(ग) 20 टन

(घ) 22 टन

उत्तर- ख

  1. डॉ. ब्रह्मप्रकाश कब सेवानिवृत्त हुए?

(क) नवंबर 1975 में

(ख) नवंबर 1977 में

(ग) नवंबर 1978 में

(घ) नवंबर 1979 में

उत्तर- घ

  1. श्रीहरिकोटा रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र से एस.एल.वी.-3 ने कब और किस समय उड़ान भरी थी?

(क) 10 जनवरी, 1978 को सुबह 9 बजे

(ख) 10 मार्च, 1979 को शाम 7 बजे

(ग) 18 जुलाई, 1980 को सुबह 8.03 मिनट पर

(घ) 18 नवंबर, 1985 को शाम 6.10 मिनट पर

उत्तर- ग

  1. एस.एल.वी.-3 उड़ान को सफल बनाने का सबसे पहला श्रेय किसे जाता है?

(क) प्रो. वरदराजन को

(ख) प्रो. विक्रम साराभाई को

(ग) डॉ. कलाम को

(घ) प्रो. काकोदकर को

उत्तर- ख

  1. ‘भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का पितामह’ किसे कहा जाता है?

(क) प्रो. विक्रम साराभाई को

(ख) डॉ. कलाम को

(ग) प्रो. कलमकट्टी को

(घ) प्रो. सुब्रह्मण्यम को

उत्तर- ख

  1. एस.एल.वी.-3 परियोजना का अगला लक्ष्य क्या था?

(क) सुपर कंप्यूटर-युक्त उपग्रह तैयार करना

(ख) सुपर इंजन-युक्त उपग्रह तैयार करना

(ग) इसी श्रेणी का स्थिर उपग्रह यान तैयार करना

(घ) इसी श्रेणी का परिचालन उपग्रह प्रक्षेपण यान तैयार करना

उत्तर- घ

  1. रि-एंट्री एक्सपेरिमेंट (रैक्स) आगे चलकर किस रूप में सामने आया?

(क) ‘पृथ्वी’ के रूप में

(ख) ‘अग्नि’ के रूप में

(ग) ‘ब्रह्मोस’ के रूप में

(घ) उपर्युक्त कोई नहीं

उत्तर- ख

  1. एस.एल.वी.-3 की दूसरी उड़ान कब हुई?

(क) एस.एल.वी.-5 सी-6 के रूप में जनवरी 1980 में

(ख) जनवरी 1981 में

(ग) मार्च 1981 में

(घ) एस.एल.वी.-3 डी-1 के रूप में 31 मई, 1981 को

उत्तर- घ

  1. इस बार डॉ. कलाम इस यान का प्रक्षेपण कहाँ से देख रहे थे?

(क) नियंत्रण कक्ष के बाहर से

(ख) नियंत्रण कक्ष के अंदर से

(ग) प्रयोगशाला से

(घ) उपर्युक्त कोई नहीं

उत्तर- क

  1. एस.एल.वी.-3 पर व्याख्यान देने के लिए डॉ. कलाम को कब और कहाँ बुलाया गया था?

(क) जनवरी 1980 में हाई एल्टीट्यूड केंद्र, बेंगलुरु में

(ख) जनवरी 1981 में हाई एल्टीट्यूड लेबोरेटरी, देहरादून में

(ग) इसरो में

(घ) डी.आर.डी.ओ., नई दिल्ली में

उत्तर- ख

  1. उस समय रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार कौन थे?

(क) प्रो. के. कृष्णन

(ख) प्रो. विजयनाथन

(ग) प्रो. राजा रमन्ना

(घ) प्रो. राम नागेश्वर

उत्तर- ग

  1. प्रो. रमन्ना ने डॉ. कलाम के समक्ष क्या प्रस्ताव रखा?

(क) डी.आर.डी.एल. में गाइडेड मिसाइल विकास कार्यक्रम की जिम्मेदारी सँभालने का प्रस्ताव

(ख) इसरो का निदेशक बनने का

(ग) नासा में जाने का

(घ) ब्रह्मोस के परीक्षण का

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम को किस वर्ष ‘पद्म भूषण’ सम्मान दिया गया?

(क) सन् 1978 में

(ख) सन् 1979 में

(ग) सन् 1980 में

(घ) सन् 1981 में

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम को ‘पद्म भूषण’ सम्मान दिए जाने की सूचना किसने दी?

(क) डॉ. ब्रह्मप्रकाश ने

(ख) प्रो. यू.आर. राव के सचिव महादेवन ने

(ग) प्रो. साराभाई ने

(घ) प्रो. काकोदकर ने

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम को ‘पद्म भूषण’ की सूचना के बाद दूसरा फोन किसका आया?

(क) प्रो. साराभाई का

(ख) प्रो. श्रीनिवासन का

(ग) प्रो. धवन का

(घ) प्रो. राठी का

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम ने डी.आर.डी.एल. निदेशक का पदभार कब सँभाला?

(क) 1 जून, 1982 को

(ख) 3 सितंबर, 1985 को

(ग) 11 अक्तूबर, 1988 को

(घ) 22 सितंबर, 1990 को

उत्तर- क

  1. डी.आर.डी.एल. में कार्य करते हुए डॉ. कलाम ने किस प्रख्यात कार्यक्रम की शुरुआत की?

(क) इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट कार्यक्रम

(ख) इंटीग्रेटेड रॉकेट कार्यक्रम

(ग) लक्ष्य विमान कार्यक्रम

(घ) मानव-रहित विमान कार्यक्रम

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम ने डी.आर.डी.एल. कब जॉइन किया?

(क) जनवरी 1980 में

(ख) मार्च 1980 में

(ग) मार्च 1981 में

(घ) अप्रैल 1982 में

उत्तर- घ

  1. उस समय डी.आर.डी.एल. के निदेशक कौन थे?

(क) के.के. वालिया

(ख) जे.आर. हसन

(ग) एस.एल. बंसल

(घ) टी.पी. राणा

उत्तर- ग

  1. उस दौरान अन्ना विश्वविद्यालय, मद्रास ने डॉ. कलाम को किस मानद उपाधि से सम्मानित किया?

(क) ‘डॉक्टर ऑफ रॉकेट’ की मानद उपाधि से

(ख) ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की मानद उपाधि से

(ग) ‘डॉक्टर ऑफ मैथमेटिक्स’ की मानद उपाधि से

(घ) ‘डॉक्टर ऑफ लिटरेचर’ की मानद उपाधि से

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम को डी.आर.डी.एल. का निदेशक कब नियुक्त किया गया?

(क) फरवरी 1980 में

(ख) फरवरी 1982 में

(ग) जून 1985 में

(घ) जून 1988 में

उत्तर- ख

  1. उस समय रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार कौन थे?

(क) डॉ. वी.एस. अरुणाचलम

(ख) डॉ. धनेश्वर

(ग) प्रो. धवन

(घ) प्रो. वार्ष्णेय

उत्तर- क

  1. यह प्रस्ताव कैसे पारित हुआ?

(क) गृहमंत्री की सिफारिश पर संसद् से

(ख) रक्षा मंत्री की सिफारिश पर कैबिनेट से

(ग) प्रधानमंत्री की सिफारिश पर लोकसभा से

(घ) रक्षा सचिव की सिफारिश पर रक्षा मंत्रालय से

उत्तर- ख

  1. इस मद में कितनी रकम आवंटित की गई थी?

(क) 200 करोड़ रुपए

(ख) 308 करोड़ रुपए

(ग) 388 करोड़ रुपए

(घ) 404 करोड़ रुपए

उत्तर- क

  1. जमीन से जमीन पर मार करनेवाली मिसाइल प्रणाली को क्या नाम दिया गया?

(क) अग्नि

(ख) त्रिशूल

(ग) नाग

(घ) पृथ्वी

उत्तर- घ

  1. टेक्टिकल कोर व्हीकल को क्या नाम दिया गया?

(क) अग्नि

(ख) त्रिशूल

(ग) गजनी

(घ) गौरी

उत्तर- ख

  1. जमीन से हवा में मार करनेवाली प्रणाली को क्या नाम दिया गया?

(क) गौरी

(ख) अंबर

(ग) गजनी

(घ) आकाश

उत्तर- घ

  1. टैंक-रोधी मिसाइल परियोजना को क्या नाम दिया गया?

(क) नाग

(ख) काल

(ग) टोंक

(घ) जादू

उत्तर- क

  1. रि-एंट्री एक्सपेरिमेंट (रेक्स) को क्या नाम दिया गया?

(क) त्रिशूल

(ख) अग्नि

(ग) तलवार

(घ) धनुष

उत्तर- ख

  1. आई.जी.एम.डी.पी. की औपचारिक शुरुआत कब हुई?

(क) 25 जुलाई, 1978 को

(ख) 25 जुलाई, 1979 को

(ग) 27 जुलाई, 1980 को

(घ) 27 जुलाई, 1985 को

उत्तर- ग

  1. इसकी औपचारिक शुरुआत किसके द्वारा की गई?

(क) डॉ. ब्रह्मप्रकाश

(ख) डॉ. अरुणाचलम

(ग) डॉ. सतीश धवन

(घ) डॉ. कलाम

उत्तर- ख

  1. एस.एल.वी.-3 के द्वारा ‘रोहिणी’ को पृथ्वी की कक्षा में कब स्थापित किया गया था?

(क) 18 जुलाई, 1980 को

(ख) 13 मार्च, 1981 को

(ग) 19 अप्रैल, 1983 को

(घ) 20 मई, 1985 को

उत्तर- क

  1. यह दिन डॉ. कलाम के लिए कितना महत्त्वपूर्ण था?

(क) जीवन का पहला महत्त्वपूर्ण दिन

(ख) जीवन का अविस्मरणीय क्षण

(ग) जीवन का प्रथम स्वर्णिम दिवस

(घ) कर्म जीवन का दूसरा महत्त्वपूर्ण दिन

उत्तर- घ

  1. ‘पृथ्वी’ परियोजना के नेतृत्व के लिए चल रही डॉ. कलाम की खोज कहाँ पर खत्म हुई?

(क) कर्नल वी.जे. सुंदरम के साथ

(ख) कैप्टन राजशेखर के साथ

(ग) प्रो. सतीश धवन के साथ

(घ) प्रो. केशव के साथ

उत्तर- क

  1. कर्नल सुंदरम क्या थे?

(क) भारतीय सेना के वायरलेस कोर में थे

(ख) भारतीय सेना में ई.एम.ई. कोर में थे

(ग) रक्षा विशेषज्ञ थे

(घ) रक्षा सचिव थे

उत्तर- ख

  1. कर्नल सुंदरम को किस क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल थी?

(क) कंप्यूटर के क्षेत्र में

(ख) पनडुब्बी के क्षेत्र में

(ग) खनन के क्षेत्र में

(घ) एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर और मेकैनिकल वाइब्रेशन के विशेषज्ञ

उत्तर- घ

  1. कर्नल सुंदरम डी.आर.डी.एल. में क्या थे?

(क) कोर ग्रुप के निदेशक

(ख) स्ट्रक्चर्स गु्रप के प्रमुख

(ग) कंप्यूटर विभाग के प्रमुख

(घ) निदेशक

उत्तर- ख

  1. ‘त्रिशूल’ परियोजना के नेतृत्व के लिए कैसे विशेषज्ञ की तलाश थी?

(क) जिसे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मिसाइल युद्ध की ठोस जानकारी हो

(ख) जिसे कंप्यूटर एवं रॉकेट की ठोस जानकारी हो

(ग) जिसे गणित की ठोस जानकारी हो

(घ) जिसे सभी प्रकार के इंजनों की जानकारी हो

उत्तर- क

  1. ‘त्रिशूल’ परियोजना का नेतृत्व किसे सौंपा गया?

(क) कर्नल सुंदरम को

(ख) प्रो. धवन को

(ग) कमांडर एस.आर. मोहन को

(घ) डॉ. कलाम को

उत्तर- ग

  1. ‘अग्नि’ परियोजना के नेतृत्व के लिए डॉ. कलाम ने किसका चयन किया?

(क) अनिल काकोदकर का

(ख) जी. गणेशन का

(ग) रामचंद्रन का

(घ) आर.एन. अग्रवाल का

उत्तर- घ

  1. आर.एन. अग्रवाल पर अब तक क्या दायित्व रहा था?

(क) डी.आर.डी.एल. का प्रबंधन

(ख) डी.आर.डी.एल. में वैमानिकी परीक्षण सुविधाओं का प्रबंधन

(ग) डी.आर.डी.ओ. का प्रबंधन

(घ) इसरो का प्रबंधन

उत्तर- ख

  1. ‘आकाश’ परियोजना के लिए किसे चुना गया?

(क) प्रह्लाद को

(ख) जोसेफ को

(ग) सामराइन को

(घ) जमनालाल को

उत्तर- क

  1. ‘नाग’ परियोजना के लिए डॉ. कलाम ने किसका चयन किया?

(क) सी. चिदंबरम का

(ख) बंगारप्पा का

(ग) एन.आर. अय्यर का

(घ) वानकुट्टन का

उत्तर- ग

  1. डॉ. ब्रह्मप्रकाश का निधन कब हुआ?

(क) 30 मार्च, 1982 को

(ख) 3 जनवरी, 1984 को

(ग) 13 अप्रैल, 1985 को

(घ) 23 अगस्त, 1988 को

उत्तर- ख

  1. पहले स्वदेशी स्ट्रैप डाउन-इनर्शियल गाइडेंस सिस्टम के परीक्षण के लिए मिसाइल कब दागी गई?

(क) 22 जून, 1980 को

(ख) 21 अगस्त, 1982 को

(ग) 20 नवंबर, 1983 को

(घ) 26 जून, 1984 को

उत्तर- घ

  1. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का डॉ. कलाम के कार्यकाल में डी.आर.डी.एल. का दौरा कब हुआ?

(क) 19 अक्तूबर, 1983 को

(ख) 19 नवंबर, 1983 को

(ग) 19 जुलाई, 1984 को

(घ) 13 दिसंबर, 1985 को

उत्तर- ग

  1. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा पूछने पर कि ‘पृथ्वी’ का उड़ान परीक्षण कब होगा, डॉ. कलाम ने क्या जवाब दिया था?

(क) मई 1986 में

(ख) जून 1987 में

(ग) अप्रैल 1988 में

(घ) मई 1985 में

उत्तर- ख

  1. इस दौरान टी.एन. शेषन भारत सरकार में किस पद पर तैनात थे?

(क) गृह सचिव

(ख) वित्त सचिव

(ग) पर्यावरण सचिव

(घ) रक्षा सचिव

उत्तर- घ

  1. टी.एन. शेषन के बारे में डॉ. कलाम गोपनीय बात क्या बताते हैं?

(क) शेषन डॉ. कलाम को पूरा नाम लेकर पुकारते थे

(ख) शेषन डॉ. कलाम को सिर्फ ए.पी.जे. बोलते थे

(ग) शेषन डॉ. कलाम को सिर्फ डॉक्टर कहकर पुकारते थे

(घ) उपर्युक्त कोई नहीं

उत्तर- क

  1. एस.एल.वी.-3 छोड़े जाने के पश्चात् भारत उपग्रह प्रक्षेपण क्षमता हासिल करनेवाला दुनिया का कौन सा देश बन गया?

(क) दूसरा

(ख) तीसरा

(ग) पाँचवाँ

(घ) सातवाँ

उत्तर- ग

  1. इंदिरा गांधी की हत्या के समय डॉ. कलाम कहाँ थे?

(क) चेन्नई में

(ख) हैदराबाद में

(ग) बेंगलुरु में

(घ) दिल्ली में

उत्तर- ख

  1. कंचा में मिसाइल टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर के भवन-निर्माण का बुनियादी काम कब तब पूरा हो पाया था?

(क) सन् 1982 की गरमियों तक

(ख) अक्तूबर 1983 में.

(ग) नवंबर 1984 में

(घ) सन् 1985 की गरमियों तक

उत्तर- घ

  1. रिसर्च सेंटर इमारत (आर.सी.आई.) की नींव कब रखी गई थी?

(क) 3 अगस्त, 1985 को

(ख) 4 अक्तूबर, 1986 को

(ग) 10 नवंबर, 1987 को

(घ) 25 दिसंबर, 1980 को

उत्तर- क

  1. आर.सी.आई. की नींव किसने रखी थी?

(क) प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने

(ख) राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने

(ग) प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने

(घ) उपर्युक्त में कोई नहीं

उत्तर- ग

  1. अमेरिकी वायुसेना के निमंत्रण पर डॉ. कलाम किसके साथ अमेरिका गए?

(क) डॉ. ब्रह्मप्रकाश

(ख) डॉ. सतीश धवन

(ग) डॉ. रंगराजन

(घ) डॉ. अरुणाचलम

उत्तर- घ

  1. मिसाइल कार्यक्रम का पहला प्रक्षेपण कब किया गया?

(क) 10 जून, 1984 को

(ख) 16 सितंबर, 1985 को

(ग) 15 सितंबर, 1986 को

(घ) 25 अगस्त, 1990 को

उत्तर- ख

  1. मिसाइल कार्यक्रम के पहले प्रक्षेपण में किस मिसाइल को छोड़ा गया?

(क) श्रीहरिकोटा स्थित परीक्षण रेंज से ‘त्रिशूल’ को छोड़ा गया

(ख) ‘पृथ्वी’ को छोड़ा गया

(ग) ‘नाग’ को छोड़ा गया

(घ) ‘आकाश’ को छोड़ा गया

उत्तर- क

  1. इस उड़ान में किस प्रकार के ईंधन का उपयोग किया गया?

(क) द्रव ईंधन का

(ख) गैस ईंधन का

(ग) ठोस ईंधन का

(घ) उपर्युक्त सभी का

उत्तर- ग

  1. ‘त्रिशूल’ के बाद किसका सफल उड़ान परीक्षण किया गया?

(क) आकाश का

(ख) पृथ्वी का

(ग) पायलट सहित विमान राजस का

(घ) पायलट रहित लक्ष्य विमान (पी.टी.ए.) का

उत्तर- घ

  1. पी.टी.ए. के लिए रॉकेट मोटर कहाँ विकसित किया गया?

(क) बेंगलुरु स्थित एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट इस्टेब्लिशमेंट में

(ख) हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला में

(ग) चेन्नई स्थित डी.आर.डी.एल. में

(घ) दिल्ली विज्ञान प्रयोगशाला में

उत्तर- क

  1. इस अभियान के दौरान श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र के निदेशक कौन थे?

(क) रामशंकरन

(ख) कुरु

. (ग) जी. टंडन.

(घ) जी. राम

उत्तर- ख

  1. ‘पृथ्वी’ मिसाइल का प्रक्षेपण कब किया गया?

(क) 25 जनवरी, 1985 को दिन में 12 बजे

(ख) 25 अगस्त, 1986 को शाम 6 बजे

(ग) 25 फरवरी, 1988 को दिन में 11ः23 बजे

(घ) 31 दिसंबर, 1989 को सुबह 07ः15 बजे

उत्तर- ग

  1. देश में रॉकेट विज्ञान के इतिहास में इसे कैसी घटना के रूप में देखा जाता है? (क) युगांतरकारी घटना

(ख) परिवर्तनकारी

(ग) क्रांतिकारी

(घ) शांतिप्रिय

उत्तर- क

  1. ‘पृथ्वी’ की मारक क्षमता कितनी दूरी तक थी?

(क) 100 किलोमीटर तक

(ख) 150 किलोमीटर तक

(ग) 200 किलोमीटर तक

(घ) 300 किलोमीटर तक

उत्तर- ख

  1. इसमें कितनी विस्फोटक सामग्री ले जाने की क्षमता थी?

(क) 500 किलाग्राम

(ख) 700 किलोग्राम

(ग) 900 किलोग्राम

(घ) 1000 किलोग्राम

उत्तर- घ

  1. ‘पृथ्वी’ की परिशुद्धता कितनी थी?

(क) 10 सी.ई.पी.

(ख) 20 सी.ई.पी.

(ग) 50 सी.ई.पी.

(घ) 79 सी.ई.पी.

उत्तर- ग

  1. ‘अग्नि’ का प्रथम प्रक्षेपण कब का तय किया गया था?

(क) 20 अप्रैल, 1989 को

(ख) 20 मार्च, 1990 को

(ग) 25 अगस्त, 1991 को

(घ) 27 अगस्त, 1992 को

उत्तर- क

  1. ‘अग्नि’ के पहले प्रक्षेपण का क्या हुआ?

(क) समय पर हो सका

(ख) समय से कुछ देर बाद हुआ

(ग) यह सफल रहा

(घ) यह असफल रहा

उत्तर- घ

  1. मीडिया ने मिसाइल प्रक्षेपण रद्द होने पर क्या प्रतिक्रिया दी?

(क) इस दिन को काला दिवस कहा

(ख) इसे तरह-तरह से उछाला गया

(ग) इस दिन को शर्मनाक दिन कहा

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- ख

  1. ‘अग्नि’ के अगले प्रक्षेपण हेतु कौन सी तिथि निर्धारित की गई?

(क) 2 अगस्त, 1985

(ख) 3 फरवरी, 1986

(ग) 1 मई, 1989

(घ) 4 अगस्त, 1990

उत्तर- ग

  1. इसके बाद की कौन सी तिथि निर्धारित की गई?

(क) 22 मई, 1989

(ख) 30 अगस्त, 1990

(ग) 3 मार्च, 1991

(घ) 4 अप्रैल, 1992

उत्तर- क

  1. उस समय भारत के रक्षा मंत्री कौन थे?

(क) जगजीवन राम

(ख) वी.पी. सिंह

(ग) अटल बिहारी वाजपेयी

(घ) के.सी. पंत

उत्तर- घ

  1. ‘अग्नि’ के सफल प्रक्षेपण पर डॉ. कलाम ने रक्षा मंत्री से क्या उपहार माँगा था?

(क) एक उन्नत लाइब्रेरी की स्थापना का

(ख) आर.सी.सी. में एक लाख छोटे पौधे लगाने का

(ग) एक उन्नत प्रयोगशाला बनाने का

(घ) डी.आर.डी.ओ. में फूलों का बगीचा लगाने का

उत्तर- ख

  1. अग्नि-II मिसाइल की मारक क्षमता कितने किलोमीटर की है?

(क) 2,000 किलोमीटर से कम

(ख) 1,000 किलोमीटर

(ग) 2,000 किलोमीटर से

(घ) 1,500 किलोमीटर अधिक

उत्तर- ग

  1. जहाज, पनडुब्बी, विमान, जमीन या ऊँची इमारत से छोड़ी जानेवाली विमान भेदी मिसाइल का नाम है—

(क) अग्नि मिसाइल

(ख) ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

(ग) पृथ्वी मिसाइल

(घ) सागरिका मिसाइल

उत्तर- ख

  1. पोलियो के रोगियों के लिए बननेवाले 300 ग्राम वजन के धातु कैलिपर में लगनेवाले उस हलके पदार्थ का क्या नाम है, जिसका आविष्कार डॉ. कलाम ने किया है?

(क) कार्बन-कार्बन

(ख) कार्बन-हीलियम

(ग) कार्बन-ऑक्सीजन

(घ) कार्बन-आकर्षण

उत्तर- क

  1. 11 और 13 मई, 1998 को जब डॉ. कलाम ने परमाणु बम का परीक्षण कर दुनिया को चौंका दिया था, उस समय भारत के प्रधानमंत्री कौन थे?

(क) श्री पी.वी. नरसिम्हाराव

(ख) डॉ. मनमोहन सिंह

(ग) श्री चंद्रशेखर

(घ) श्री अटल बिहारी वाजपेयी

उत्तर- घ

  1. विषम परिस्थितियों में जब कोई जिम्मेदारी डॉ. कलाम के ऊपर आती थी, तो वे किनकी शिक्षाओं और सुझावों को याद किया करते थे?

(क) अपने चाचा के

(ख) अपने शिक्षक के

(ग) अपने पिता के

(घ) अपने धर्मगुरु के

उत्तर- क

  1. इमेजिंग इन्फ्रारेड (आई.आई.आर.) और मिलीमीट्रिक वेव (एम.एम.डब्ल्यू.) राडार तकनीकी के क्षेत्र में डॉ. कलाम और उनकी टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे शोध एवं विकास की अग्रिम पंक्ति में लानेवाली मिसाइल का नाम है—

(क) अग्नि

(ख) नाग

(ग) पृथ्वी

(घ) धनुष

उत्तर- ख

  1. ‘पृथ्वी’ का दूसरा उड़ान परीक्षण कब हुआ?

(क) दिसंबर 1987 में

(ख) सितंबर 1988 में

(ग) अगस्त 1989 में

(घ) जनवरी 1990 में

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम को किस वर्ष ‘पद्म विभूषण’ सम्मान दिया गया?

(क) वर्ष 1990 में

(ख) वर्ष 1991 में

(ग) वर्ष 1992 में

(घ) वर्ष 1983 में

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम के साथ और किसे यह सम्मान मिला?

(क) डॉ. ब्रह्मप्रकाश को

(ख) डॉ. काकोदकर को

(ग) डॉ. अरुणाचलम को

(घ) डॉ. संपत को

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम ने देश का चौवालीसवाँ स्वतंत्रता दिवस कैसे मनाया?

(क) ‘आकाश’ की परीक्षण उड़ान से

(ख) ‘पृथ्वी’ की परीक्षण उड़ान से

(ग) ‘नाग’ की परीक्षण उड़ान से

(घ) ‘त्रिशूल’ की परीक्षण उड़ान से

उत्तर- क

  1. राँची से बोकारो जाते समय किस दिन डॉ. कलाम का हैलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था?

(क) 30 सितंबर, 2001 को

(ख) 30 अक्तूबर, 2002 को

(ग) 30 नवंबर, 2003 को

(घ) 30 दिसंबर, 2004 को

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद् में कितने वर्षों तक कार्य किया?

(क) 1960 से 1970 के दौरान

(ख) 1963 से 1982 के दौरान

(ग) 1965 से 1985 के दौरान

(घ) 1967 से 1985 के दौरान

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम के दूसरे चरण की शुरुआत कहाँ से मानी जाती है?

(क) सन् 1980 में इसरो से

(ख) सन् 1981 में नासा से

(ग) सन् 1981 में देहरादून प्रयोगशाला से

(घ) सन् 1982 में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन से

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम ने भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार का पद कब सँभाला?

(क) जनवरी 1990 में

(ख) जनवरी 1995 में

(ग) नवंबर 1999 में

(घ) नवंबर 2001 में

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम ने प्रधानमंत्री को अवकाश प्राप्त करने के बारे में कब बताया?

(क) 10 जनवरी, 2000 को

(ख) 12 अक्तूबर, 2001 को

(ग) 20 फरवरी, 2000 को

(घ) 23 मार्च, 2001 को

उत्तर- ख

  1. खगोलविद् एवं गणितज्ञ आर्यभट्ट का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

(क) 346 ई. में राजगीर में

(ख) 350 ई. में नालंदा में

(ग) 375 ई. में वैशाली में

(घ) 476 ई. में कुसुमपुर (पटना)

उत्तर- घ

  1. भारत ने अपने पहले प्रक्षेपित उपग्रह का नाम क्या रखा था?

(क) आर्यभट्ट

(ख) भारतम्

(ग) रामानुजन

(घ) स्पुतनिक

उत्तर- क

  1. सन् 1948 में रक्षामंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार कौन थे?

(क) डॉ. अनुपम चौधरी

(ख) डॉ. रायचौधरी

(ग) डॉ. डी.एस. कोठारी

(घ) डॉ. रामप्रीत

उत्तर- ग

  1. डॉ. भाभा ने ब्रह्मांडीय विकिरण पर शोधकार्य कब किया?

(क) सन् 1930 से 1939 के दौरान

(ख) सन् 1935 से 1945 के दौरान

(ग) सन् 1939 से 1942 के दौरान

(घ) सन् 1940 से 1945 के दौरान

उत्तर- क

  1. डॉ. भाभा और सी.वी. रमन ने साथ-साथ काम कब शुरू किया?

(क) 1935 में हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला से

(ख) 1939 में बैंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस से

(ग) 1940 में तिरुअनंतपुरम् से

(घ) उपर्युक्त कोई नहीं

उत्तर- ख

  1. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च की स्थापना किसने की?

(क) डॉ. सी.वी. रमन ने

(ख) डॉ. साराभाई ने

(ग) डॉ. जे.आर.डी. टाटा ने

(घ) डॉ. भाभा ने

उत्तर- घ

  1. डॉ. भाभा ने आणविक ऊर्जा आयोग का गठन कब किया?

(क) 1945 में (ख) 1948 में

(ग) 1949 में

(घ) 1950 में

उत्तर- ख

  1. अहमदाबाद में फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी की स्थापना किसने की?

(क) डॉ. धवन ने

(ख) डॉ. ब्रह्मप्रकाश ने

(ग) डॉ. साराभाई ने

(घ) डॉ. सरदेसाई ने

उत्तर- ग

  1. थुंबा में वायुमंडल शोध के लिए साउंडिंग रॉकेटों का प्रक्षेपण कब शुरू किया गया?

(क) 1960 में

(ख) 1962 में

(ग) 1963 में

(घ) 1964 में

उत्तर- ग

  1. स्पेस साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी सेंटर की स्थापना किसने की?

(क) डॉ. साराभाई ने

(ख) डॉ. सतीश धवन ने

(ग) डॉ. सी.वी. रमन ने

(घ) डॉ. चंद्रशेखर ने

उत्तर- क

  1. अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के लिए डॉ. साराभाई कब से एक उपयुक्त स्थान की तलाश कर रहे थे?

(क) सन् 1960 से

(ख) सन् 1961 से

(ग) सन् 1962 से

(घ) सन् 1963 से

उत्तर- ग

  1. इस केंद्र की स्थापना हेतु वे कैसी जगह की तलाश में थे?

(क) विषुवत् रेखा के निकट

(ख) प्रशांत महासागर के तट पर

(ग) हिंद महासागर के तट पर

(घ) भूमध्य रेखा के आस-पास

उत्तर- घ

  1. अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र की स्थापना हेतु उपयुक्त स्थल किसे माना गया?

(क) कर्नाटक में हासन को

(ख) केरल में थुंबा को

(ग) केरल में तिरुअनंतपुरम को

(घ) आंध्र प्रदेश में हैदराबाद को

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम को साराभाई के साथ कब तक काम करने का अवसर मिला?

(क) सन् 1963 से 1971 तक

(ख) सन् 1964 से 1970 तक

(ग) सन् 1965 से 1975 तक

(घ) सन् 1967 से 1977 तक

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम ने साराभाई के साथ ज्यादातर समय कहाँ काम किया?

(क) हैदराबाद प्रयोगशाला में

(ख) थुंबा परीक्षण केंद्र में

(ग) तिरुअनंतपुरम् अंतरिक्ष केंद्र में

(घ) हासन प्रक्षेपण केंद्र में

उत्तर- ग

  1. भारत-रूस के बीच उक्त प्रौद्योगिकी आधारित संयुक्त उपक्रम किस दशक में स्थापित किया गया?

(क) 1960 के दशक में

(ख) 1970 के दशक में

(ग) 1980 के दशक में

(घ) 1990 के दशक में

उत्तर- घ

  1. इस संयुक्त उपक्रम हेतु रूस की ओर से पहल किसने की थी?

(क) डॉ. याकोहामा ने

(ख) डॉ. येफ्रोमोफ ने

(ग) डॉ. कासरोप ने

(घ) डॉ. जॉन डॉट ने

उत्तर- ख

  1. डॉ. येफ्रोमोफ रूस में डॉ. कलाम को कहाँ-कहाँ घुमाने ले गए?

(क) उन प्रौद्योगिकी केंद्रों में, जो आमतौर पर विदेशियों को नहीं दिखाए जाते हैं

(ख) उन बगीचों में, जहाँ सुंदर-सुंदर फूल थे

(ग) उस लाइब्रेरी में, जहाँ विज्ञान से संबंधित किताबें थीं

(घ) उन अस्पतालों में, जहाँ हृदय रोगी भरती थे

उत्तर- क

  1. दोनों देशों के संयुक्त उपक्रम को क्या नाम दिया गया?

(क) आत्मांस

(ख) कारांस

(ग) ब्रह्मोस

(घ) जेरांस

उत्तर- ग

  1. ‘ब्रह्मोस’ नाम का चयन कैसे किया गया?

(क) ब्रह्म और उसके अंश के नाम पर

(ख) ब्रह्म और अक्षांश के नाम पर

(ग) ब्रह्मपुत्र और असांस पर्वत के नाम पर

(घ) ब्रह्मपुत्र एवं मास्को नदियों के नाम पर

उत्तर- घ

  1. ब्रह्मोस की पहली उड़ान कहाँ से हुई?

(क) बेंगलुरु से

(ख) चाँदीपुर से

(ग) हैदराबाद से

(घ) थुंबा से

उत्तर- ख

  1. ब्रह्मोस की पहली उड़ान किस वर्ष हुई?

(क) 6 जून, 1999 को

(ख) 7 जुलाई, 1999 को

(ग) 12 जून, 2001 को

(घ) 12 जून, 2002 को

उत्तर- ग

  1. ब्रह्मोस की दूसरी उड़ान कब हुई?

(क) 28 अप्रैल, 2002 को

(ख) 19 अगस्त, 2003 को

(ग) 22 दिसंबर, 2004 को

(घ) 23 जनवरी, 2005 को

उत्तर- क

  1. चंडीपुर कहाँ स्थित है?

(क) कर्नाटक में हासन के निकट

(ख) बिहार में राजगीर के निकट

(ग) हैदराबाद में

(घ) उड़ीसा में बालासोर के निकट

उत्तर- घ

  1. बालासोर से चंडीपुर कितनी दूर है?

(क) 16 किलोमीटर

(ख) 18 किलोमीटर

(ग) 20 किलोमीटर

(घ) 22 किलोमीटर

उत्तर- क

  1. कोलकाता से बालासोर कितनी दूर स्थित है?

(क) 231 किलोमीटर

(ख) 234 किलोमीटर

(ग) 240 किलोमीटर

(घ) 245 किलोमीटर

उत्तर- ख

  1. चंडीपुर का अर्थ क्या है?

(क) चंडी का मुहल्ला

(ख) चंडी यानी दुर्गा का निवास

(ग) चंडी का किला

(घ) चंडी की नदी

उत्तर- ख

  1. चंडीपुर में समुद्र की लहरें कितने पीछे तक जाती हैं?

(क) एक किलोमीटर तक

(ख) दो किलोमीटर तक

(ग) ढाई किलोमीटर तक

(घ) तीन किलोमीटर तक

उत्तर- घ

  1. अन्ना विश्वविद्यालय में डॉ. कलाम ने किस विषय पर व्याख्यान दिया था?

(क) आध्यात्मिक विषय पर

(ख) रॉकेट प्रणाली पर

(ग) प्रौद्योगिकी तथा उनके विविध आयाम पर

(घ) धर्म के प्रयोग पर

उत्तर- ग

  1. डॉ. अमर्त्य सेन के अनुसार, मई 1998 में भारत द्वारा परमाणु परीक्षण करने का फैसला कैसा था?

(क) अभी इसकी जरूरत नहीं थी

(ख) आधारहीन कार्य था

(ग) बिलकुल सही था

(घ) सही नहीं था

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम ने अमर्त्य सेन के विचारों पर क्या प्रतिक्रिया दी थी?

(क) डॉ. सेन शायद भारत को पश्चिम के नजरिए से  हैं

(ख) डॉ. सेन भारत को निर्बल राष्ट्र समझते हैं

(ग) डॉ. सेन भारत को आध्यात्मिक देश समझते हैं

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम परमाणु परीक्षण के पक्षधर क्यों थे?

(क) शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए

(ख) इसरो को समय के साथ चलने के लिए

(ग) अतीत के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए

(घ) वर्तमान युग की माँग के अनुसार

उत्तर- ग

  1. किस सेवानिवृत्त नौसेना प्रमुख ने डॉ. कलाम के समक्ष प्रदर्शन करने की बात कही थी?

(क) एडमिरल जॉन जोसेफ

(ख) एडमिरल एल. रामदास

(ग) एडमिरल प्रभुजोत सिंह

(घ) उपर्युक्त कोई नहीं

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम ने उन्हें क्या जवाब दिया था?

(क) भगवान् उन्हें विजन दें

(ख) वे सभी बातों से अनजान हैं

(ग) पहले उन लोगों को चीन व अमेरिका के सामने प्रदर्शन करना चाहिए

(घ) पहले उन लोगों को व्हाइट हाउस और क्रेमलिन के सामने प्रदर्शन करना चाहिए

उत्तर- ग

  1. सन् 1960 में कृषि क्षेत्र में कितने प्रतिशत लोग रोजगार में लगे थे?

(क) 72 प्रतिशत

(ख) 73 प्रतिशत

(ग) 74 प्रतिशत

(घ) 75 प्रतिशत

उत्तर- ग

  1. सन् 1992 में यह आँकड़ा कितने प्रतिशत तक पहुँच गया था?

(क) 60 प्रतिशत

(ख) 62 प्रतिशत

(ग) 65 प्रतिशत

(घ) 70 प्रतिशत

उत्तर- ख

  1. सन् 2010 तक यही आँकड़ा कहाँ तक पहुँच गया था?

(क) 70 प्रतिशत

(ख) 65 प्रतिशत

(ग) 60 प्रतिशत

(घ) 50 प्रतिशत

उत्तर- ख

  1. विप्रो ने डॉ. कलाम को कब आमंत्रित किया था?

(क) अक्तूबर 2000 में

(ख) अगस्त 2001 में

(ग) जनवरी 2002 में

(घ) फरवरी 2003 में

उत्तर- क

  1. विप्रो ने डॉ. कलाम को किस अवसर पर बुलाया था?

(क) हैदराबाद में कंप्यूटर प्रदर्शनी पर

(ख) चेन्नई में कंप्यूटर बिल्डिंग बनाने पर

(ग) बेंगलुरु में सचल हृदय जाँच क्लीनिक के उद्घाटन पर

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- ग

  1. सचल हृदय जाँच किसका संयुक्त उपक्रम था?

(क) एस्कॉर्ट्स और अपोलो का

(ख) विप्रो-जेई, केयर फाउंडेशन तथा कलेनजेड्स

(ग) अपोलो और स्टार केयर फाउंडेशन का

(घ) स्टार केयर और इन्फोसिस फाउंडेशन का

उत्तर- ख

  1. इस परियोजना के लिए सिस्टम संबंधी अवधारणा किसने उपलब्ध कराई थी?

(क) डॉ. कलाम के मित्र अरुण तिवारी ने

(ख) कलाम के संबंधी जहीर ने

(ग) टाटा फाउंडेशन ने

(घ) विप्रो और इन्फोसिस ने

उत्तर- क

  1. प्राचीन भारत का समाज कैसा समाज था?

(क) आध्यात्मिक समाज

(ख) धनवान समाज

(ग) ज्ञानवान समाज

(घ) आक्रांता समाज

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम के मुताबिक पहला बुनियादी क्षेत्र कौन सा है?

(क) उद्योग एवं तकनीकी

(ख) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

(ग) शिक्षा एवं तकनीकी

(घ) कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण

उत्तर- घ

  1. दूसरा बड़ा क्षेत्र कौन सा है?

(क) ऊर्जा

(ख) स्वास्थ्य

(ग) शिक्षा

(घ) सड़क

उत्तर- क

  1. तीसरा बड़ा क्षेत्र कौन सा है?

(क) उद्योग एवं तकनीकी

(ख) सूचना एवं प्रौद्योगिकी

(ग) शिक्षा एवं स्वास्थ्य रक्षा

(घ) सड़क एवं यातायात

उत्तर- ग

  1. चौथा क्षेत्र कौन सा है?

(क) शिक्षा एवं स्वास्थ्य रक्षा

(ख) सूचना एवं प्रौद्योगिकी

(ग) उद्योग एवं तकनीकी

(घ) बिजली एवं सड़क

उत्तर- ख

  1. पाँचवाँ क्षेत्र कौन सा है?

(क) खाद्य एवं प्रसंस्करण

(ख) वन नीति

(ग) सामरिक महत्त्व

(घ) पर्यावरण सुरक्षा

उत्तर- ग

  1. मध्य बिहार एवं पूर्वी भारत में कृषि उत्पादकता बढ़ाने हेतु कौन सी परियोजनाएँ शुरू की गईं?

(क) टालकेन

(ख) साइकेन

(ग) परिजेन

(घ) टाइफेक

उत्तर- घ

  1. इस परियोजना के साथ इनमें से कौन जुडे़ हुए थे?

(क) प्रो. एस.के. सिन्हा

(ख) डॉ. कलाम

(ग) डॉ. स्वामीनाथन

(घ) वर्गीज कुरियन

उत्तर- क

  1. सन् 1990 में डॉ. कलाम मदुरई क्यों गए?

(क) मंदिर में दर्शन के लिए

(ख) अस्पताल के उद्घाटन हेतु

(ग) आँखों की जाँच एवं इलाज कराने हेतु

(घ) विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना हेतु

उत्तर- ग

  1. मदुरई में आँखों की जाँच किसने की? (क) डॉ. शंकर ने

(ख) डॉ. जी. नचियार ने

(ग) डॉ. गौरीशंकर ने

(घ) डॉ. दयाल ने

उत्तर- ख

  1. उस अस्पताल में डॉ. कलाम को कुछ परेशानी भी उठानी पड़ी, वह कैसे?

(क) काउंटर पर तैनात लड़की ने भुगतान का चेक स्वीकार करने से मना कर दिया

(ख) काउंटर पर उन्हें लाइन में आने के लिए कहा गया

(ग) डॉक्टर ने दूसरे दिन आने को कहा

(घ) डॉक्टर उन्हें समय पर न आने के कारण तीन दिन बाद आने को कहा

उत्तर- क

  1. अस्पताल में उनकी पहचान कैसे हो पाई?

(क) डॉ. कलाम के सुरक्षाकर्मी द्वारा बाद में पूछताछ करने पर

(ख) डॉ. कलाम द्वारा बाद में पूछताछ करने पर

(ग) डॉ. कलाम द्वारा डाँटने पर

(घ) उपर्युक्त कोई नहीं

उत्तर- क

  1. अस्पताल के डॉ. नचियार से कलाम का परिचय कैसे हुआ था?

(क) डॉ. नचियार कलाम के बचपन के मित्र थे

(ख) डॉ. नचियार कलाम के पारिवारिक डॉक्टर थे

(ग) डॉ. नचियार के भाई डॉ. जी. वेंकटस्वामी कलाम के अच्छे दोस्त थे

(घ) डॉ. नचियार के पिता कलाम की प्रयोगशाला में काम करते थे

उत्तर- ग

  1. अरविंद नेत्र अस्पताल के ओ.पी.डी. में वर्ष 2001 में कितने रोगी इलाज कराने आए थे?

(क) 10 लाख रोगी

(ख) 11 लाख रोगी

(ग) 12 लाख रोगी

(घ) 13 लाख रोगी

उत्तर- घ

  1. अस्पताल में उस साल कितने ऑपरेशन किए गए थे?

(क) 1 लाख 90 हजार ऑपरेशन

(ख) 2 लाख ऑपरेशन

(ग) 3 लाख 50 हजार ऑपरेशन

(घ) 5 लाख ऑपरेशन

उत्तर- क

  1. अस्पताल ने उस साल कितने नेत्र जाँच शिविर लगाए थे?

(क) 500

(ख) 1,000

(ग) 1,500

(घ) 2,000

उत्तर- ग

  1. डॉ. वेंकटस्वामी क्या हैं?

(क) एक अनुभवी शल्य चिकित्सक

(ख) एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक

(ग) एक प्रसिद्ध गणितज्ञ

(घ) एक प्रसिद्ध संगीतज्ञ

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम के लिए तैयार की गई वेबसाइट का उद्घाटन कब हुआ?

(क) 10 जनवरी, 1999 को

(ख) 15 अक्तूबर, 2000 को

(ग) 12 मार्च, 2001 को

(घ) 20 दिसंबर, 2002 को

उत्तर- ख

  1. इस वेबसाइट को किसने तैयार किया था?

(क) डॉ. कलाम के बड़े भाई

(ख) डॉ. कलाम के एक संबंधी

(ग) डॉ. कलाम के पोन गु्रप के दोस्तों ने

(घ) उपर्युक्त में कोई नहीं

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम ने पारदर्शिता की मिसाल बताते हुए किसके जीवन-चरित्र का वर्णन किया है?

(क) महात्मा गांधी

(ख) जवाहरलाल नेहरू

(ग) इंदिरा गांधी

(घ) राजीव गांधी

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम के मुताबिक विकास की सबसे मुख्य शर्त क्या है?

(क) ईमानदारी

(ख) कर्तव्यपरायणता

(ग) पारदर्शिता

(घ) जवाबदेही

उत्तर- ग

  1. हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे डॉ. कलाम के भाई को क्या विश्वास नहीं हो रहा था?

(क) डॉ. कलाम हेलीकॉप्टर के पायलट थे

(ख) डॉ. कलाम घायल हो गए हैं

(ग) डॉ. कलाम जल गए हैं

(घ) डॉ. कलाम सुरक्षित हैं या नहीं

उत्तर- घ

  1. उस समय उनके बडे़ भाई की उम्र क्या थी?

(क) 80 वर्ष

(ख) 86 वर्ष

(ग) 90 वर्ष

(घ) 92 वर्ष

उत्तर- ख

  1. 1970 के दशक में उपग्रह प्रक्षेपण पर काम करते समय किस चीज की जरूरत पड़ी?

(क) क्लोरो फ्लोरो कार्बन की

(ख) कैडमियम छड़ की

(ग) बेरिलियम डायफ्रामो की

(घ) उपर्युक्त सभी की

उत्तर- ग

  1. इसका इस्तेमाल किसलिए किया जाता है?

(क) उड़ान के दौरान रॉकेटों या मिसाइलों की ऊँचाई का पता लगानेवाले सेंसरों में

(ख) उड़ान के दौरान ईंधन की स्थिति जानने के लिए

(ग) उड़ान के दौरान वायुदाब जानने के लिए

(घ) उपर्युक्त में कोई नहीं

उत्तर- क

  1. 1972 में प्रो. सतीश धवन एवं प्रो. ब्रह्मप्रकाश ने डॉ. कलाम को किस परियोजना की जिम्मेदारी सौंपी?

(क) आर्यभट परियोजना की

(ख) एस.एल.वी.-3 परियोजना की

(ग) इनसेट-2ए परियोजना की

(घ) अग्नि मिसाइल परियोजना की

उत्तर- ख

  1. इस कार्य के लिए कलाम को कितन राशि का बजट दिया गया था?

(क) 20 करोड़

(ख) 100 करोड़

(ग) 50 करोड़

(घ) 15 करोड़

उत्तर- क

  1. इस परियोजना को पूरा करने के लिए उन्हें कितना समय दिया गया?

(क) तीन वर्ष

(ख) सात वर्ष

(ग) साढे़ पाँच वर्ष

(घ) साढे़ सात वर्ष

उत्तर- ख

  1. परियोजना का नेतृत्व सौंपे जाने पर डॉ. कलाम आश्चर्यचकित क्यों थे?

(क) वे जूनियर वैज्ञानिक थे

(ख) वे सीनियर वैज्ञानिक थे

(ग) इतनी महत्त्वपूर्ण परियोजना के लिए उन्हें ही क्यों चुना गया

(घ) वे आश्चर्यचकित नहीं हुए

उत्तर- ग

  1. परियोजना के शुरुआती दौर में डॉ. कलाम किस संशय में थे?

(क) असफलता के

(ख) सफलता के

(ग) मानसिक दबाव में

(घ) वे सोच रहे थे कि यह कैसे कर पाएँगे

उत्तर- घ

  1. इस परियोजना के अंतिम समय में उपग्रह प्रक्षेपण के असफल होने पर डॉ. कलाम ने क्या किया?

(क) असफलता के वास्तविक कारणों को खोजा और उनका बारीकी से विश्लेषण किया

(ख) हताश होकर चुप बैठ गए

(ग) आलोचना से आपा खो बैठे

(घ) नौकरी छोड़ दी

उत्तर- क

  1. इस असफलता का कारण ढूँढ़ने के लिए गठित बोर्ड का अध्यक्ष किसे बनाया गया?

(क) डॉ. राजा रमन्ना

(ख) श्री एम.आर. कुरुप

(ग) डॉ. सी.वी. रमन

(घ) प्रो. एस.एस. जोशी

उत्तर- ख

  1. इस बोर्ड का सचिव किसे बनाया गया था?

(क) डॉ. एच.एन. संठना

(ख) डॉ. शांतिस्वरूप भटनागर

(ग) जी. माधवन नायर

(घ) जे.वी. नार्लीकर

उत्तर- ग

  1. इस बोर्ड ने कितने वैज्ञानिकों से बातचीत की?

(क) 10 वैज्ञानिकों से

(ख) 119 वैज्ञानिक और अधिकारियों से

(ग) 150 वैज्ञानिकों से

(घ) 125 वैज्ञानिकों व अन्य कर्मियों से

उत्तर- घ

  1. इस असफलता से संबंधित कितने आँकड़ों का विश्लेषण किया गया?

(क) 200 से अधिक आँकड़ों का

(ख) 100 से कम आँकड़ों का

(ग) 150 से अधिक आँकड़ों का

(घ) 1,000 से अधिक आँकड़ों का

उत्तर- क

  1. परियोजना के असफल होने का निष्कर्ष क्या निकाला गया?

(क) सॉफ्टवेयर में खराबी आना

(ख) वातानुकूलन संयंत्र खराब होना एवं प्रक्षेपण से पहले ही ऊर्जा नियंत्रण संयंत्र के वॉल्व तक धूल पहुँचना

(ग) यांत्रिक खराबी आना

(घ) सर्किट का गरम होकर टूट जाना

उत्तर- ख

  1. इस असफलता से डॉ. कलाम ने क्या सीख ली?

(क) हिम्मत नहीं हारना

(ख) ज्यादा आर्थिक बजट की माँग करना

(ग) सभी संयंत्रों की गहन जाँच के बाद ही उसे प्रयोग में लाया जाए

(घ) मशीनें विदेश से मँगवाना

उत्तर- ग

  1. ‘अग्नि’ के प्रक्षेपण में समस्या कब पैदा हुई?

(क) 21 अप्रैल, 1988 को

(ख) 20 अप्रैल, 1989 को

(ग) 25 दिसंबर, 1989 को

(घ) 26 जनवरी, 1990 को

उत्तर- ख

  1. यह समस्या क्या थी?

(क) टी-14 सेकंड पर कंप्यूटर ने होल्ड का इशारा किया

(ख) कंप्यूटर हार्डवेयर में खराबी

(ग) उपकरणों में खराबी

(घ) खराब सर्किट की समस्या

उत्तर- क

  1. कंप्यूटर के ‘होल्ड’ इशारा करने का क्या मतलब होता है?

(क) सभी उपकरण ठीक हैं

(ख) ईंधन की कमी है

(ग) विस्फोट हो सकता है

(घ) कोई उपकरण सही काम नहीं कर रहा है

उत्तर- घ

  1. ‘अग्नि’ के प्रक्षेपण की दूसरी तारीख कब तय की गई?

(क) 1 जून, 1989

(ख) 1 जनवरी, 1990

(ग) 1 मई, 1989

(घ) 26 जनवरी, 1991

उत्तर- ग

  1. दूसरे निर्धारित प्रक्षेपण में क्या समस्या आई?

(क) टी-14 सेकंड पर कंप्यूटर ने ‘रुकने’ का इशारा किया।

(ख) कंप्यूटर ने स्वचालित जाँच के समय टी-10 सेकंड पर ‘रुकने’ का इशारा किया

(ग) कंप्यूटर सर्किट गरम होकर टूट गया

(घ) मशीन तेज आवाज के साथ बंद हो गई

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम ने किन दो पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया?

(क) वाजपेयी और चंद्रशेखर

(ख) वाजपेयी और एच.डी. देवेगौड़ा

(ग) नरसिम्हा राव और चंद्रशेखर

(घ) पी.वी. नरसिम्हा राव एवं अटल बिहारी वाजपेयी

उत्तर- घ

  1. डी.आर.डी.ओ. के महानिदेशक पद पर रहते हुए डॉ. कलाम ने वित्तीय सलाहकार के पद पर वहाँ किसे नियुक्त किया था?

(क) लक्ष्मण शास्त्री को

(ख) आर. रामनाथन को

(ग) सतीश धवन को

(घ) नंबूदरिपाद को

उत्तर- ख

  1. नियुक्त किए जाते समय रामनाथन क्या थे?

(क) रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त सचिव तथा वित्तीय सलाहकार

(ख) अनुभाग अधिकारी

(ग) एक वैज्ञानिक

(घ) कलाम के निजी सचिव

उत्तर- क

  1. ’90 के दशक में रामनाथन को चुनाव कार्य से मुक्त रखने के लिए कलाम ने किससे अनुरोध किया?

(क) मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन से

(ख) प्रधानमंत्री से

(ग) रक्षामंत्री से

(घ) गृहमंत्री से

उत्तर- क

  1. फरवरी 1998 में कलाम आर. रामनाथन के साथ कहाँ गए थे?

(क) चीन की राजधानी बीजिंग

(ख) रूस की राजधानी मॉस्को

(ग) बेलारूस की राजधानी मिंक्स

(घ) जापान की राजधानी टोकियो

उत्तर- ग

  1. बेलारूस व भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से उन्नत शोध केंद्र कहाँ पर स्थापित किया गया था?

(क) सिकंदराबाद में

(ख) हैदराबाद में

(ग) श्रीहरिकोटा में

(घ) जोधपुर में

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम के साथ बेलारूस गए आर. रामनाथन को वहाँ के वैज्ञानिक किसलिए कुरेद रहे थे?

(क) वे यह पता लगाना चाहते थे कि भारत बेलारूस से प्रौद्योगिकी हासिल करने के लिए कितना खर्च कर सकता है

(ख) उनकी वैज्ञानिक क्षमताओं का पता लगाने के लिए

(ग) राज उगलवाने के लिए

(घ) उनकी गंभीरता का पता लगाने के लिए

उत्तर- क

  1. सुबह की सैर की आदत के मुताबिक डॉ. कलाम बेलारूस में कितने तापमान पर बाहर टहलने गए?

(क) 0 डिग्री तापमान पर

(ख) 6 डिग्री तापमान पर

(ग) 0 से भी 10 डिग्री कम तापमान पर

(घ) 35 डिग्री तापमान पर

उत्तर- ग

  1. बेलारूस की यात्रा के बाद वापसी में मिंस्क से डॉ. कलाम मास्को कैसे आए थे?

(क) बस से

(ख) विमान से

(ग) ट्रेन से

(घ) हेलिकॉप्टर से

उत्तर- ग

  1. मिंस्क से मॉस्को ट्रेन यात्रा के दौरान आर. रामनाथन ने स्वयं को एक बार शर्मिंदा क्यों महसूस किया?

(क) वे ट्रेन में असहज थे

(ख) ट्रेन की यात्रा उन्हें नापसंद थी

(ग) वे डॉ. कलाम के साथ यात्रा करने में संकोच कर रहे थे

(घ) जिस कूपे में वे थे, उसे अंदर से उन्होंने बंद कर रखा था और चाबी रामनाथन के पास थी तथा डॉ. कलाम सुबह उठकर उनके जागने का इंतजार कर रहे थे।

उत्तर- घ

  1. 11 जनवरी, 1999 को शाम 5 बजे डॉ. कलाम क्या कर रहे थे?

(क) मुगल गार्डन में

(ख) बेंगलुरु में प्रयोग

(ग) व्याख्यान दे रहे थे

(घ) रक्षा शोध परिषद् की बैठक में शामिल थे

उत्तर- घ

  1. इस बैठक के दौरान डॉ. कलाम के पास कौन सी बुरी खबर आई?

(क) छतरीनुमा रोटोडोमवाला एक रिसर्च एयरक्राफ्ट अरक्कोणम नेवल बेस पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया

(ख) उनके पिता का निधन हो गया

(ग) उनका मिसाइल मिशन फेल हो गया

(घ) उनका प्रमोशन रुक गया

उत्तर- क

  1. इस दुर्घटना से वे क्यों मर्माहत हुए थे?

(क) वर्षों की मेहनत बरबाद हो जाने से

(ख) चार वैज्ञानिकों और चार वायुसेना अधिकारियों की मृत्यु हो जाने से

(ग) पैसा बेकार जाने से

(घ) अपनी कामयाबी पर आँच आने से

उत्तर- ख

  1. गैस टरबाइन रिसर्च स्टेब्लिशमेंट में तैनात एच.एम.एल. नरेंद्रजी की तबीयत गंभीर होने पर उन्हें देहरादून से दिल्ली लाने के लिए क्या किया गया?

(क) ट्रेन से भेजा गया

(ख) हवाई जहाज से भेजा गया

(ग) कार से भेजा गया

(घ) व्यक्तिगत हस्तक्षेप करते हुए रक्षामंत्री से एयर क्लियरेंस प्राप्त करते हुए हेलीकॉप्टर से दिल्ली भेजा

उत्तर- घ

  1. नरेंद्रजी के देहांत के बाद उनके परिवारवालों को सांत्वना-पत्र में कलाम ने क्या लिखा?

(क) ईश्वर को यही मंजूर था

(ख) कृपया किसी सहयोग की आवश्यकता पड़ने पर मुझे लिखने में न हिचकिचाएँ

(ग) भगवान् आपको दुःख सहने का हौसला दे

(घ) आप उम्मीद न हारें, सब प्रकृति पर छोड़ दें

उत्तर- ख

  1. एन.एस.टी.एल. विशाखापत्तनम के अधिकारी तारपीडो परीक्षणों के लिए किस देश में काम कर रहे थे?

(क) किरगिस्तान में

(ख) रूस में

(ग) बेलारूस में

(घ) उज्बेकिस्तान में

उत्तर- क

  1. इस दौरान कौन सी घटना से डॉ. कलाम बहुत मर्माहत हुए थे?

(क) मिशन फेल होने से

(ख) तारपीडो का परीक्षण असफल हो जाने से

(ग) भूकंप आने से

(घ) एक अधिकारी की मृत्यु हो जाने से

उत्तर- घ

  1. मृत अधिकारी के शव को विशाखापत्तनम तक पहुँचाने के लिए डॉ. कलाम ने व्यक्तिगत रूप से क्या किया?

(क) शव के साथ गए

(ख) परिजनों को सांत्वना दी

(ग) मॉस्को में भारतीय राजदूत रोनेन सेन से बातचीत की और दिल्ली से वायुसेना के विमान से शव को विशाखापत्तनम भेजने की व्यवस्था की

(घ) सरकार से मदद दिलवाई

उत्तर- ग

  1. इस दौरान कलाम के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती क्या पेश आई?

(क) किरगिस्तान में भूकंप का आना

(ख) किरगिस्तान से अगले दो दिनों तक भारत के लिए सीधी विमान सेवा का न होना

(ग) उनकी तबीयत खराब होना

(घ) किरगिस्तान में सैन्य विद्रोह

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम के कार्यकाल में डी.आर.डी.ओ. ने कितनी विपत्तियों के दौरान देश को सेवाएँ दीं?

(क) पाँच विपत्तियों के दौरान

(ख) आठ विपत्तियों के दौरान

(ग) दो विपत्तियों के दौरान

(घ) सात विपत्तियों के दौरान

उत्तर- घ

  1. सन् 1999 में उड़ीसा में आए चक्रवात के दौरान डॉ. कलाम के आदेश पर लेबोरेटरी से कितने वैज्ञानिकों की टीम ने चक्रवात से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया?

(क) पाँच वैज्ञानिकों की टीम ने

(ख) दो वैज्ञानिकों की टीम ने

(ग) तीन वैज्ञानिकों की टीम ने

(घ) सात वैज्ञानिकों की टीम ने

उत्तर- ग

  1. उड़ीसा चक्रवात के बाद डिफेंस लैब, जोधपुर ने तटीय गाँवों में पेयजल मुहैया कराने के लिए क्या किया?

(क) कई कुएँ खुदवाए

(ख) 20,000 लीटर प्रतिदिन की क्षमतावाले आठ अल्ट्रा वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम लगाए

(ग) नहर तंत्र की स्थापना की

(घ) समुद्र के जल को शुद्ध करने का संयंत्र लगाया

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम विदेश यात्रा पर जाने के दौरान वहाँ कितने समय तक ही रहना चाहते हैं?

(क) लंबे समय तक व्याख्यान देते हुए

(ख) जिंदगी भर आरामतलबी के साथ

(ग) विदेश नहीं जाना चाहते

(घ) कार्यक्रम छोटा करके अपनी यात्रा शीघ्र समाप्त करने की संभावना तलाशते हैं

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम वैज्ञानिकों के विदेश यात्रा पर जाने के लिए क्या करते हैं?

(क) मना करते हैं

(ख) वैज्ञानिकों को विदेश जाने के लिए

प्रोत्साहित करते हैं

(ग) उन्हें निरुत्साहित करते हैं

(घ) जल्दी लौटने के लिए कहते हैं

उत्तर- ख

  1. वैज्ञानिकों को विदेश क्यों घूमना चाहिए, इसके लिए डॉ. कलाम क्या तर्क देते हैं?

(क) इससे मन ताजा रहता है

(ख) इससे स्वास्थ्य ठीक रहता है

(ग) सैर-सपाटा खुशी पाने के लिए जरूरी है

(घ) ताकि वे सभी उपलब्ध नई सूचनाओं की जानकारी रख सकें

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम ने जब डी.आर.डी.ओ. छोड़ा तो वहाँ विदेश यात्रा के लिए कितना बजट था?

(क) लगभग 7 करोड़

(ख) लगभग 20 करोड़

(ग) लगभग 2 करोड़

(घ) लगभग 17 करोड़

उत्तर- क

  1. डी.आर.डी.ओ. में डॉ. कलाम प्रत्येक सोमवार को कौन सी महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित करते थे?

(क) अनुभवों के आदान-प्रदान की बैठक

(ख) कर्मचारी समस्या-निवारण की बैठक

(ग) डी.आर.डी.ओ. के डिफेंस रिसर्च काउंसिल की बैठक

(घ) सरकारी बजट बढ़वाने के लिए बैठक

उत्तर- ग

  1. रक्षा मंत्रालय कौन सी महत्त्वपूर्ण बैठकों में उन्हें अपने साथ ले जाता था?

(क) मंत्रिमंडलीय समूह की बैठक में

(ख) संयुक्त राष्ट्र सभा में

(ग) लोक लेखा समिति या संसद् की स्थायी समिति की बैठक में

(घ) विश्व विज्ञान सम्मेलन की आम बैठक में

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्रियों को क्या एहसास कराते थे?

(क) वे (कलाम) ही उनके बॉस हैं

(ख) वे (मंत्री) ही उनके बॉस हैं

(ग) वे (कलाम) उनके मित्र हैं

(घ) वे (कलाम) सर्वज्ञ हैं

उत्तर- ख

  1. किस रक्षा मंत्री ने निर्देश जारी किया कि उन्हें सभी नोट्स हिंदी में मिलने चाहिए?

(क) मुलायम सिंह यादव ने

(ख) शरद पवार ने

(ग) जॉर्ज फर्नांडीस ने

(घ) जसवंत सिंह ने

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम के साथ पहली बैठक में मुलायम सिंह ने किस भाषा में बातचीत की?

(क) अंग्रेजी में

(ख) तमिल में

(ग) हिंदी में

(घ) उर्दू में

उत्तर- क

  1. बातचीत के दौरान कलाम उन्हें जवाब कैसे देते थे?

(क) हिंदी में

(ख) अंग्रेजी में

(ग) कलाम के लिए उसे अंग्रेजी में अनुवाद किया जाता

(घ) उर्दू में

उत्तर- ग

  1. रक्षा मंत्री को भेजे जानेवाले विवरण में डॉ. कलाम हस्ताक्षर से पूर्व मुलायम सिंह को अपनी टिप्पणियाँ भी जोड़ते थे। वे किस भाषा में लिखते?

(क) हिंदी में

(ख) उर्दू में

(ग) तमिल में

(घ) अंग्रेजी में

उत्तर- घ

  1. मुलायम सिंह और डॉ. कलाम के बीच बातचीत कैसे होती थी?

(क) दुभाषिए के माध्यम से

(ख) हिंदी में

(ग) अंग्रेजी में

(घ) तमिल में

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम के पूर्ण मार्गदर्शन में तैयार की गई टी.आई.एफ.ए.सी. (टेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन फोरकास्टिंग ऐंड एसेसमेंट काउंसिल) की उपलब्धियों का महत्त्वपूर्ण गौरव क्या था?

(क) 25 प्रौद्योगिकी विजन 2020 रिपोर्ट

(ख) इसमें मौसम विज्ञान की उपलब्धियाँ थीं

(ग) इसमें वैज्ञानिक उपलब्धियाँ थीं

(घ) इसमें मिसाइल प्रौद्योगिकी की भविष्यवाणियाँ थीं

उत्तर- क

  1. यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री को कब समर्पित की गई?

(क) 2 अगस्त, 1997 को

(ख) 2 अगस्त, 1996 को

(ग) 12 अगस्त, 1996 को

(घ) 15 अगस्त, 1999 को

उत्तर- ख

  1. भारत में पहली बार डॉ. कलाम ने किस तरह की इंजीनियरिंग की अवधारणा विकसित की?

(क) दीर्घकालीन इंजीनियरिंग की

(ख) आधुनिकतम इंजीनियरिंग की

(ग) पाश्चात्य इंजीनियरिंग की

(घ) समकालीन इंजीनियरिंग की

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम की प्रबंधन शैली की क्या विशेषता थी?

(क) सबकी तारीफ करना

(ख) सबको साथ लेकर चलना

(ग) टीम के सदस्यों, वैज्ञानिकों व सहयोगियों का मनोबल ऊँचा रखना

(घ) मातहतों की समस्याओं को सुनना और उनका निराकरण करना

उत्तर- ग

  1. पहली बार ‘अग्नि’ का सफल परीक्षण होने पर डॉ. कलाम ने डी.आर.डी.एल. के स्टाफ के लिए क्या किया?

(क) रात्रिभोज का आयोजन किया

(ख) पूरे स्टाफ को मौद्रिक पुरस्कार देने के लिए सरकार को सहमत किया

(ग) स्टाफ को विदेश की सैर कराई

(घ) स्टाफ को तरक्की दी गई

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम जब रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार बने तो उन्होंने डी.आर.डी.ओ. के लिए क्या किया?

(क) नई इमारतें बनवाईं

(ख) ज्यादा बजट आवंटित कराया

(ग) उसे स्वायत्तता प्रदान की

(घ) आकर्षक नकद राशिवाले पुरस्कारों की प्रक्रिया शुरू की

उत्तर- घ

  1. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उपस्थिति में आयोजित एस.एल.वी-3 से ‘रोहिणी’ के सफल प्रक्षेपण पर किसने सम्मान में शामिल होने के लिए कलाम को सन् 1980 में बुलाया था?

(क) प्रो. विक्रम साराभाई ने

(ख) डॉ. सतीश धवन ने

(ग) प्रो. ओदा ने

(घ) वी.के. कृष्णमेनन ने

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम ने समारोह में शामिल न हो पाने के लिए कैसी असमर्थता जताई?

(क) प्रधानमंत्री के समक्ष बिना सूट और जूते पहने कैसे जा सकता हूँ

(ख) उनके पास समय नहीं था

(ग) उन्हें जाने में झिझक थी

(घ) वे इस तरह के आयोजन में जाना नापसंद करते थे

उत्तर- क

  1. डॉ. धवन ने कलाम को क्या जवाब दिया?

(क) वक्त निकालो

(ख) ऐसे मौके बार-बार नहीं आते

(ग) आपकी तरक्की हो सकती है

(घ) इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। तुमने विजय का परिधान पहन रखा है

उत्तर- घ

  1. किस भारतीय प्रधानमंत्री के ‘भारत को उत्कृष्ट बौद्धिक शक्ति बनाने’ के आह्वान पर डॉ. कलाम को उच्च स्तरीय कार्य का सौभाग्य प्राप्त हुआ?

(क) मनमोहन सिंह

(ख) चंद्रशेखर

(ग) एच.डी. देवेगौड़ा

(घ) अटल बिहारी वाजपेयी

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम इस उच्च स्तरीय टास्क फोर्स में क्या थे?

(क) रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार

(ख) रक्षा सचिव के वैज्ञानिक सलाहकार (ग) टास्क फोर्स के अध्यक्ष

(घ) प्रधानमंत्री के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार

उत्तर- घ

  1. प्रधानमंत्री के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार का पद छोड़ने के बाद डॉ. कलाम को अन्ना विश्वविद्यालय में शामिल होने के लिए किसने आमंत्रित किया?

(क) प्रो. श्रीनिवासन ने

(ख) प्रो. स्पांडर ने

(ग) पं. लक्ष्मण शास्त्री ने

(घ) प्रो. के.वी. पंडालाई ने

उत्तर- घ

  1. प्रो. पंडालाई कहाँ पर डॉ. कलाम के शिक्षक रह चुके थे?

(क) मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में

(ख) श्वार्ट्ज हाई स्कूल, रामनाथपुरम

(ग) सेंट जोसेफ कॉलेज, तिरुचिरापल्ली

(घ) जाधवपुर विश्वविद्यालय

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम के व्याख्यान देने की कला के संबंध में प्रो. ए. कलानिधि क्या कहते हैं?

(क) सम्मोहिनी कला

(ख) विषयगत आकर्षण से युक्त व्याख्यान

(ग) आदान-प्रदान सुनिश्चित करने की सौ प्रतिशत व्यवस्थित कला

(घ) व्याख्यान की प्रश्नोत्तरी कला

उत्तर- ग

  1. ‘ब्रह्मोस’ के लिए भारत-रूस की सरकारों ने कब धनराशि आवंटित की, जिससे कार्य शुरू हुआ?

(क) सन् 1998 में

(ख) सन् 1999 में

(ग) सन् 2000 में

(घ) सन् 2001 में

उत्तर- ख

  1. संयुक्त उद्यम परियोजना के तहत विकसित की गई क्रूज मिसाइल का पहला प्रक्षेपण कब किया गया?

(क) 12 जून, 2002 को

(ख) 18 जनवरी, 2001 को

(ग) 26 जनवरी, 2003 को

(घ) 12 जून, 2001 को

उत्तर- घ

  1. रूसी पुरस्कार विजेता महान् हरबर्ट ए. येफ्रोमोव को डॉ. कलाम से मिलने का समय कब मिला?

(क) 3 दिसंबर, 2001 को

(ख) 13 दिसंबर, 2002 को

(ग) 3 दिसंबर, 2002 को

(घ) 12 मार्च, 2000 को

उत्तर- ग

  1. वर्ष 1992 में नेशनल केमिकल लेबोरेटरी के निदेशक आर.ए. माशेलकर को कलाम ने पुणे क्यों बुलाया था?

(क) सम्मानित करने के लिए

(ख) निदेशक सम्मेलन में भाषण देने के लिए

(ग) प्रधानमंत्री से मिलने के लिए

(घ) गंभीर विषय पर परामर्श के लिए

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम ने माशेलकर को किस विषय पर वक्तव्य देने के लिए बुलाया था?

(क) ‘उदारीकरण-पश्च काल में बाजार में जगह बनाने के लिए संघर्ष’ विषय पर

(ख) ‘भारत के मिसाइल कार्यक्रम का भविष्य’ विषय पर

(ग) ‘भूमंडलीकरण और भारत की वैज्ञानिक अवधारणा’ विषय पर

(घ) ‘अंतरिक्ष में भारत के बढ़ते कदम’ विषय पर

उत्तर- क

  1. भाषण शुरू करते हुए माशेलकर ने डॉ. कलाम को क्या कहकर संबोधित किया?

(क) मिस्टर साइंटिस्ट ऑफ इंडिया

(ख) मिस्टर मिरेकल ऑफ इंडिया

(ग) मिस्टर टेक्नोलॉजी ऑफ इंडिया

(घ) ऑनरेबल कलाम सर

उत्तर- ग

  1. भाषण खत्म होने के बाद डॉ. कलाम ने माशेलकर को खुद के बारे में क्या बताया?

(क) अभी मंजिल दूर है

(ख) मैं अभी सीख रहा हूँ

(ग) मिस्टर अशिक्षित

(घ) मिस्टर पेटेंट अनएजुकेटेड

उत्तर- घ

  1. कलाम ने खुद को ‘मिस्टर पेटेंट अनएजुकेटेड’ क्यों कहा?

(क) पेटेंटों और उनके महत्त्व की कम जानकारी होने के कारण

(ख) पेटेंट के प्रति उदासीनता के कारण

(ग) सरकार की पेटेंट के प्रति लापरवाही के कारण

(घ) अपने उत्पादों का पेटेंट नहीं कराने के कारण

उत्तर- क

  1. पेटेंट मामले में सक्रियता दिखाते हुए डॉ. कलाम ने तत्काल क्या कदम उठाया?

(क) कई उत्पादों का पेटेंट कराया

(ख) 50 से अधिक डी.आर.डी.ओ. प्रयोगशालाओं में पेटेंट सेल गठित करने के निर्देश दिए

(ग) सरकार से पेटेंट कराने के लिए आग्रह किया

(घ) वैज्ञानिकों को पेटेंट के प्रति जागरूक किया

उत्तर- ख

  1. 1 जुलाई, 1995 का दिन माशेलकर के लिए क्यों यादगार साबित हुआ?

(क) उस दिन उन्होंने सी.एस.आई.आर. के महानिदेशक का पद ग्रहण किया था

(ख) उस दिन वे सेवानिवृत्त हुए

(ग) उस दिन उन्हें ‘पद्मश्री’ सम्मान मिला

(घ) उस दिन पहली बार उनकी भेंट प्रधानमंत्री से हुई

उत्तर- क

  1. जनवरी 2000 में भारतीय विज्ञान सम्मेलन का आयोजन कहाँ हुआ था?

(क) दिल्ली में

(ख) तिरुचिरापल्ली में

(ग) मुंबई में

(घ) पुणे में

उत्तर- घ

  1. भारतीय विज्ञान सम्मेलन-2000 में पुणे में शामिल त्रिमूर्ति कौन थे?

(क) वी.के. कृष्णमेनन, एम.जी.के. मेनन तथा प्रो. श्रीनिवासन

(ख) प्रो. सुधाकर, प्रो. कुरियन तथा प्रो. सतीश धवन

(ग) डॉ. कस्तूरीरंगन, डॉ. चिदंबरम तथा डॉ. कलाम

(घ) डॉ. एम. भगवंतम, डॉ. बी.डी. नाग चौधरी तथा डॉ. मेघनाथ साहा

उत्तर- ग

  1. साल 2002 में भारतीय विज्ञान सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ था?

(क) लखनऊ में

(ख) शिलांग में

(ग) चेन्नई में

(घ) जयपुर में

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम 5 जुलाई, 2002 को अजमेर क्यों गए?

(क) ख्वाजा साहब की दरगाह पर शीश झुकाने

(ख) सेंट फ्रांसिस अस्पताल, अजमेर के निदेशक डॉ. लजेर मैथ्यू के बुलावे पर

(ग) विज्ञान सम्मेलन में भाग लेने

(घ) मेयो कॉलेज के शताब्दी समारोह में भाग लेने

उत्तर- ख

  1. वी. पोनराज डॉ. कलाम से मिलने के लिए कब और कहाँ गए?

(क) 27 जनवरी, 2001 को पुणे में

(ख) 27 जुलाई, 2000 को विज्ञान भवन परिसर में

(ग) 13 सितंबर, 2002 को राष्ट्रपति भवन में

(घ) 31 जनवरी, 2003 को लंदन में

उत्तर- ख

  1. एस.बी. कृष्णन ने डॉ. कलाम को किन शब्दों में पुकारा है?

(क) विज्ञान और विकास का मसीहा

(ख) नवप्रवर्तनों को प्रयोगशाला से धरती तक लाने तथा विज्ञान के लाभ के लिए इस्तेमाल करने में विश्वास

(ग) मिसाइलमैन

(घ) विकसित भारत का पथ-प्रदर्शक

उत्तर- ख

  1. किस वर्ष के बजट भाषण में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग के प्रस्ताव पर एक कोष गठित किया गया?

(क) 1995 के केंद्रीय बजट

(ख) 1996 के केंद्रीय बजट में

(ग) 1994 के केंद्रीय बजट में

(घ) सातवीं पंचवर्षीय योजना में

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम भारत सरकार द्वारा गठित प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड के सदस्य कब रहे?

(क) सितंबर 1996 में

(ख) जनवरी 1994 में

(ग) अगस्त 1995 में

(घ) नवंबर 1997 में

उत्तर- क

  1. वर्ष 1996-97 में प्रौद्योगिक विकास बोर्ड को कितनी राशि आवंटित की गई थी?

(क) 50 करोड़ रुपए

(ख) रकम जरूरत से ज्यादा थी

(ग) 40 करोड़ रुपए

(घ) 30 करोड़ रुपए

उत्तर- ख

  1. प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड को वर्ष 1996 के बजट में आवंटित राशि से कलाम ने क्या महसूस किया?

(क) रकम पर्याप्त थी

(ख) आवंटित रकम पर्याप्त नहीं थी

(ग) सरकार उदासीन थी

(घ) रकम जरूरत से ज्यादा थी

उत्तर- ख

  1. वर्ष 1997-98 के बजट में प्रौद्योगिकी विकास के लिए कितनी रकम आवंटित की गई थी?

(क) 100 करोड़ रुपए

(ख) 50 करोड़ रुपए

(ग) 70 करोड़ रुपए

(घ) 60 करोड़ रुपए

उत्तर- ग

  1. पश्चिम बंगाल की किस यूनिवर्सिटी की ओर से दी गई ‘डॉक्टरेट’ उपाधि के समय कलाम वहाँ नहीं थे?

(क) जाधवपुर विश्वविद्यालय

(ख) कल्याणी विश्वविद्यालय

(ग) बुंदेलखंड विश्वविद्यालय

(घ) सागर विश्वविद्यालय

उत्तर- ख

  1. कल्याणी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त ‘डॉक्टरेट’ की मानद उपाधि ग्रहण करने के लिए डॉ. कलाम ने किसे अधिकृत किया था?

(क) अरुण तिवारी को

(ख) सूर्य त्रिवेदी को

(ग) ए.एम. बनर्जी को

(घ) टी.के. घोषाल को

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम टेक्नोलॉजी इन्फॉरमेशन फोरकास्टिंग ऐंड असेसमेंट काउंसिल के अध्यक्ष कब बने?

(क) सन् 1993 में

(ख) सन् 1992 में

(ग) सन् 1995 में

(घ) सन् 1994 में

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम कब एडवांस्ड कंपोजिट्स मिशन के मामलों को देख रहे समूह के अध्यक्ष बने थे?

(क) सन् 1989 में

(ख) सन् 1990 में

(ग) सन् 1994 में

(घ) सन् 1991 में

उत्तर- ख

  1. मिसाइल से जोड़ते हुए डॉ. कलाम को क्या कहा जाता है?

(क) मिसाइल कलाम

(ख) मिसाइल अब्दुल

(ग) मिसाइल शिखर

(घ) मिसाइलमैन

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम द्वारा डिजाइन किए गए पहले हॉवरक्राफ्ट का वजन कितना था?

(क) 530 किलोग्राम

(ख) 590 किलोग्राम

(ग) 550 किलोग्राम

(घ) 650 किलोग्राम

उत्तर- ग

  1. कौन से तत्कालीन रक्षा मंत्री डॉ. कलाम द्वारा विकसित किए गए हॉवरक्राफ्ट में बैठे थे?

(क) मुलायम सिंह यादव

(ख) वीरप्पा मोइली

(ग) जॉर्ज फर्नांडीस

(घ) वी.के. कृष्णमेनन

उत्तर- घ

  1. आगे चलकर हॉवरक्राफ्ट परियोजना किस मुकाम पर पहुँची?

(क) रक्षा मंत्रालय ने इसे बंद करा दिया

(ख) रक्षा मंत्रालय ने इसे आगे बढ़ा दिया

(ग) इसके लिए विदेशी मदद ली गई

(घ) नासा से सहयोग लिया गया

उत्तर- क

  1. ब्रह्मोस परियोजना में डी.आर.डी.ओ. की भागीदारी कितने प्रतिशत थी?

(क) 30.3 प्रतिशत

(ख) 50.5 प्रतिशत

(ग) 50.9 प्रतिशत

(घ) शत प्रतिशत

उत्तर- ख

  1. ब्रह्मोस परियोजना कंपनी की प्रमुख विशेषता क्या रही?

(क) इसने अपने विमान बनाने आरंभ कर दिए

(ख) इसने मिसाइल बनाकर विदेशों में बेची

(ग) इसने अपने लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार खड़ा कर लिया

(घ) रूसी योगदान को रूसी ऋण के भारतीय भुगतान द्वारा पूरा किया जा रहा है

उत्तर- घ

  1. ‘ब्रह्मोस’ किस तरह की मिसाइल है?

(क) परिवहन (सुपरसोनिक) क्रूज मिसाइल

(ख) जमीन से जमीन पर मार करनेवाली मिसाइल

(ग) जमीन से आकाश में मार करनेवाली मिसाइल

(घ) आकाश से आकाश में मार करनेवाली मिसाइल

उत्तर- क

  1. ‘ब्रह्मोस’ मुख्य रूप से कैसी लड़ाकू मिसाइल है?

(क) पनडुब्बी विध्वंसक

(ख) जमीनी मुकाबले के लायक

(ग) विमान भेदी

(घ) समुद्र में युद्ध के लायक

उत्तर- ग

  1. इसकी निशाना बनाने की क्षमता कितनी है?

(क) जमीनी तोपों को मार गिराने की क्षमता

(ख) विमानों को भेदने की क्षमता

(ग) पानी के अंदर छिपी पनडुब्बी को नष्ट करने की क्षमता

(घ) तट आधारित रेडियो-कंट्रास्ट लक्ष्यों को भी निशाना बनाने की क्षमता

उत्तर- घ

  1. यह मिसाइल कैसी अवस्था में छोड़ी जा सकती है?

(क) 90 डिग्री के कोण में

(ख) क्षैतिजाकार अवस्था में

(ग) किसी भी कोण से

(घ) ऊर्ध्वाधर या झुकी हुई अवस्था में

उत्तर- घ

  1. ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का व्यास कितना है?

(क) लगभग 500 मिलीमीटर

(ख) लगभग 700 मिलीमीटर

(ग) लगभग 750 मिलीमीटर

(घ) लगभग 1,000 मिलीमीटर

उत्तर- ख

  1. पुणे स्थित हाई एनर्जी मैटीरियल्स लेबोरेटरी का इतिहास कब से आरंभ होता है?

(क) वर्ष 1907 से

(ख) वर्ष 1909 से

(ग) वर्ष 1908 से

(घ) वर्ष 1906 से

उत्तर- ग

  1. अंग्रेजों ने पहली परीक्षण फायरिंग के बाद चाँदीपुर में कब पू्रफ ऐंड एक्सपेरीमेंटल इस्टेब्लिशमेंट (पी.ई.ई.) की स्थापना की थी?

(क) सन् 1890 में

(ख) सन् 1892 में

(ग) सन् 1894 में

(घ) सन् 1893 में

उत्तर- घ

  1. उन्नत प्रायोगिक एंटी सब-मेरिन तारपीडो का प्रौद्योगिकी प्रदर्शन कब पूर्ण हुआ?

(क) सन् 1996 में

(ख) सन् 1997 में

(ग) सन् 1995 में

(घ) सन् 1999 में

उत्तर- ख

  1. देश में खाद्य प्रसंस्करण तथा संरक्षण का मार्गदर्शक संस्थान कौन सा है?

(क) डिफेंस फूड रिसर्च लैबोरेटरी

(ख) फूड रिसर्च लैबोरेटरी ऑफ इंडिया

(ग) फूड रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन

(घ) इंडियन फूड रिसर्च इंस्टीट्यूट

उत्तर- क

  1. डी.आर.डी.ओ. की अधिक ऊँचाई पर शोध की कितनी प्रयोगशालाएँ हैं?

(क) एक प्रयोगशाला

(ख) दो प्रयोगशालाएँ

(ग) तीन प्रयोगशालाएँ

(घ) चार प्रयोगशालाएँ

उत्तर- ग

  1. इन प्रयोगशालाओं के नाम क्या हैं?

(क) एफ.आर.एल.

(ख) डी.आर.एल., एफ.आर.एल.

(ग) एफ.आर.एल., डी.ए.आर.एल., डी.आर.एल.

(घ) डी.ए.आर.एल, एफ.आर.एल., डी.आर.एल.

उत्तर- घ

  1. इस प्रयोगशाला समूह को किस नाम से जाना जाता है?

(क) इंडियन लैब

(ख) हिमालयन लैब

(ग) भारतीय लैबोरेटरी

(घ) स्वाई लैब

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम ने जोधपुर में रेगिस्तानी इलाके के गाँवों में पेयजल (सुजलम) की व्यवस्था कब स्थापित की?

(क) 13 दिसंबर, 1998 को

(ख) 15 अक्तूबर, 1996 को

(ग) 13 दिसंबर, 1997 को

(घ) 12 जनवरी, 2003 को

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम को ‘डॉक्टर ऑफ फिलोसफी’ की उपाधि किस विश्वविद्यालय ने दी है?

(क) जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, हैदराबाद

(ख) जाधवपुर यूनिवर्सिटी, प. बंगाल

(ग) दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

(घ) बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम को ‘डॉक्टर ऑफ लिटरेचर’ की उपाधि किन-किन विश्वविद्यालयों ने दी है?

(क) सागर विश्वविद्यालय और जामिया यूनिवर्सिटी ने

(ख) दिल्ली विश्वविद्यालय

(ग) बुंदेलखंड विश्वविद्यालय

(घ) बाबा साहब अंबेडकर मराठवाड़ा वि.वि. और विश्वभारती, शांति निकेतन ने

उत्तर- घ

  1. इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा डॉ. कलाम को कौन सा अवार्ड दिया गया?

(क) मिसाइल मैन ऑफ द इयर अवार्ड

(ख) इंजीनियरिंग में ‘लाइफ टाइम कंट्रीब्यूशन अवार्ड’

(ग) मि. इंजीनियर ऑफ इयर अवार्ड

(घ) नेशनल डिजाइन अवार्ड

उत्तर- ख

  1. वह कौन सा एक प्रमुख कारण था, जिसने एक समय भारत को इतना समृद्ध बना दिया था और आज उसकी कमी है?

(क) भारत में सोना बहुत था

(ख) भारत में अंग्रेजी राज्य था

(ग) निष्ठा के साथ काम करना और निष्ठा के साथ सफल होना

(घ) महात्मा गांधी जैसे देशभक्त

उत्तर- ग

  1. डी.टी.डी. एंड पी. में सहायक वैज्ञानिक के पद पर नियुक्त कलाम का वेतन कितना था?

(क) 1,500 रुपए प्रति माह

(ख) 2,000 रुपए प्रति माह

(ग) 5,000 रुपए प्रति माह

(घ) 250 रुपए प्रति माह

उत्तर- घ

  1. कलाम को पराध्वनि लक्ष्यभेदी विमान का डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपनेवाले तकनीकी निदेशालय के इंचार्ज कौन थे?

(क) आर. वेंकटरमन

(ख) आर. वरदराजन

(ग) जनरल कृष्णराव

(घ) एन.आर. अय्यर

उत्तर- ख

  1. कानपुर की विमान एवं हथियार प्रशिक्षण इकाई में किस विमान के परीक्षण के लिए डॉ. कलाम को भेजा गया था?

(क) एम.के.-1

(ख) सुखोई

(ग) नंदी

(घ) रोहिणी

उत्तर- क

  1. भारत सरकार ने डॉ. कलाम को अपने अनुभवों से किस संस्थान को लाभ पहुँचाने तथा बेंगलुरु जाकर वैमानिकी में नए मानदंड स्थापित करने की दृष्टि से कहाँ भेजा था?

(क) डी.आर.डी.ओ.

(ख) नाभिकीय कमान प्राधिकरण

(ग) वैमानिकी विकास प्राधिकरण

(घ) इसरो उपग्रह केंद्र

उत्तर- ग

  1. वैमानिकी विकास प्राधिकरण, बेंगलुरु के निदेशक डॉ. ओ.पी. मेंदीरत्ता ने जिस विमान का डिजाइन तैयार करने के लिए वैज्ञानिकों एवं तकनीशियनों के दल का गठन किया था, उसका क्या नाम था?

(क) एंटी एयर क्राफ्ट

(ख) सुपरसोनिक एयर क्राफ्ट

(ग) स्पाई एयर क्राफ्ट

(घ) स्वदेशी हॉवर क्रॉफ्ट (मँडरानेवाला विमान) .

उत्तर- घ

  1. ‘सत्य की तलाश जारी रखो, सत्य ही तुम्हें रास्ता दिखाएगा’, निराशा के क्षणों में डॉ. कलाम को कहे ये शब्द याद आए थे। ये शब्द उनसे किसने कहे थे?

(क) अन्नादुरै सोलोमन में

(ख) प्रो. विक्रम साराभाई ने

(ग) रामेश्वरम् स्थित शिव मंदिर के प्रमुख पुजारी पं. लक्ष्मण शास्त्री ने

(घ) बहनोई जलालुद्दीन ने

उत्तर- ग

  1. हॉवर क्राफ्ट ‘नंदी’ की सवारी करने के बाद प्रो. एम.जी.के. मेनन ने डॉ. कलाम को किस नवगठित संस्था से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया?

(क) इसरो उपग्रह केंद्र से

(ख) विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र से

(ग) भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह केंद्र

(घ) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद् से

उत्तर- घ

  1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद् ने कलाम की नियुक्ति किस पद पर की?

(क) मिसाइल इंजीनियर के रूप में

(ख) रॉकेट इंजीनियर के रूप में

(ग) प्रशासक के रूप में

(घ) प्रमुख वैज्ञानिक के रूप में

उत्तर- ख

  1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद् ने तिरुवनंतपुरम के निकट किस गाँव में और कब रॉकेट प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया?

(क) थुंबा गाँव में, 1962 में

(ख) रॉटो गाँव में, 1961 में

(ग) कोडि गाँव में, 1963 में

(घ) पद्मा गाँव में, 1964 में

उत्तर- क

  1. वह कौन सा चर्च था, जिसके प्रार्थना-कक्ष में डॉ. कलाम ने डिजाइन और ड्राइंग के लिए प्रयोगशाला बनाई थी?

(क) जीसस क्राइस्ट चर्च

(ख) सिटी हार्ट चर्च

(ग) सेंट मार्क्स चर्च

(घ) सेंट मेरी मैगडेलन चर्च

उत्तर- घ

  1. नासा के जिस केंद्र पर रॉकेट संबंधी सभी कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं, उस केंद्र का क्या नाम है?

(क) ट्राइडेंट फ्लाइट स्टेशन

(ख) वैलप फ्लाइट फैसिलिटी

(ग) कैनेडी स्पेस सेंटर

(घ) बेकानूर लॉञ्चिंग फैसिलिटी

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम के अनुसार भारत में किस संस्कृति का अभाव है?

(क) कर्म संस्कृति

(ख) आपसी भाईचारा

(ग) श्रम संस्कृति

(घ) पठन-पाठन

उत्तर- ग

  1. वैलप फ्लाइट फैसिलिटी सेंटर के स्वागत-कक्ष में एक पेंटिंग लगी थी; वह पेंटिंग किस भारतीय राजा द्वारा रॉकेटों से युद्ध करने की शैली पर आधारित थी, जिससे डॉ. कलाम को प्रेरणा मिली?

(क) टीपू सुल्तान

(ख) बाबर

(ग) अकबर

(घ) महाराणा प्रताप

उत्तर- क

  1. भारतीय संस्थानों में डॉ. कलाम ने जो बात महसूस की, वह थी, भारतीय संस्थानों में सबसे ज्यादा मुश्किलें पैदा करने वाली चीज, जो लोगों में व्याप्त है—

(क) अज्ञान

(ख) धैर्य का अभाव

(ग) भ्रष्टाचार

(घ) अवज्ञा रूपी अहंकार

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम के अनुसार देश में फैला भ्रष्टाचार कौन खत्म कर सकता है ?

(क) महिलाएँ

(ख) जागरूक पुरुष

(ग) बच्चे

(घ) घर के बुजुर्ग

उत्तर- ख

  1. ‘नाइक-अपाची’ को प्रक्षेपित करने में डॉ. कलाम के जिन दो साथियों ने सक्रिय भूमिका निभाई थी, उनके नाम हैं—

(क) प्रो. सुधाकर और जयचंद्र बाबू

(ख) प्रो. मंगलम और विनायक

(ग) डी. ईश्वर दास और आर. अर्वामुदन

(घ) डॉ. भगवंतम और जयन

उत्तर- ग

  1. ‘नाइक-अपाची’ के प्रक्षेपण की व्यवस्था किसने की थी?

(क) अर्वामुदन ने

(ख) प्रो. सुधाकर ने

(ग) जयचंद्र बाबू ने

(घ) डी. ईश्वर दास ने

उत्तर- घ

  1. टीपू सुल्तान की सेना में कितनी ब्रिगेड थीं और उन्हें क्या कहा जाता था?

(क) 37 ब्रिगेड थीं, उन्हें कुमुक कहा जाता था

(ख) 27 ब्रिगेड थीं, उन्हें कुशून कहा जाता था

(ग) 15 ब्रिगेड थीं, उन्हें वाहिनी कहा जाता था

(घ) 23 ब्रिगेड थीं, उन्हें शत्रुमर्दिनी कहा जाता था

उत्तर- ख

  1. थुंबा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉञ्चिंग स्टेशन को विकसित करने के लिए किन-किन देशों का सहयोग लिया गया?

(क) फ्रांस, अमेरिका और सोवियत संघ

(ख) जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन

(ग) अमेरिका, सोवियत संघ और इटली

(घ) ब्रिटेन, सोवियत संघ और फ्रांस

उत्तर- क

  1. “मुझे रॉकेट प्रक्षेपण से लेकर मिसाइलों के निर्माण तक हर तरह की तकनीकी अपने देश में चाहिए। कुछ भी कीजिए, इस लक्ष्य को पूरा करना ही है।” ये शब्द डॉ. विक्रम साराभाई से किसने कहे थे?

(क) जवाहरलाल नेहरू ने

(ख) श्रीमती इंदिरा गांधी ने

(ग) राजीव गांधी ने

(घ) अटल बिहारी वाजपेयी ने

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम की प्रतिभा और स्वदेशी मिसाइल विकसित करने की क्षमता के प्रति आशावान ग्रुप कैप्टन बी.एस. नारायण किस कार्यक्रम को लेकर अत्यधिक उत्साहित थे?

(क) विदेश भ्रमण कार्यक्रम को लेकर

(ख) नासा में एक साथ काम करने को लेकर

(ग) ‘नंदी’ हॉवरक्राफ्ट को लेकर

(घ) स्वदेशी मिसाइल कार्यक्रम को लेकर

उत्तर- घ

  1. सन् 1962 और 1965 के युद्धों में भारत को किस हथियार की कमी से बहुत कष्ट झेलना पड़ा था, जिसके कारण देश में उन्हें विकसित करना एक बहुत बड़ी आवश्यकता बन गई थी?

(क) मिसाइलों की

(ख) पनडुब्बियों की

(ग) युद्धक विमानों की

(घ) युद्धक टैंकों की

उत्तर- क

  1. रॉटो परियोजना में कुल मिलाकर कितने इंजीनियर काम कर रहे थे?

(क) 10

(ख) 20

(ग) 150

(घ) 30

उत्तर- ख

  1. योजना शुरू होने के कितने महीने बाद रॉटो का पहला परीक्षण कर लिया गया था?

(क) 7वें महीने में

(ख) 13वें महीने में

(ग) 12वें महीने में

(घ) 9वें महीने में

उत्तर- ग

  1. रूसी मिसाइल एस.ए.-2 के आधार पर विकसित होनेवाली स्वदेशी परियोजना, जो सन् 1972 में आरंभ की गई थी, उसका क्या नाम था?

(क) डेल्टा

(ख) मोलनिया

(ग) एरियन

(घ) ईश्वर दास

उत्तर- घ

  1. 24 जुलाई, 1974 को यह घोषणा कि भारत में उपग्रह प्रक्षेपण यान बनाने का काम बहुत तीव्र गति से हो रहा है, और सन् 1978 में यह घोषणा कि भारत अपना पहला उपग्रह छोडे़गा, किसने की थी?

(क) श्रीमती इंदिरा गांधी ने

(ख) बी.डी. पांडे, मंत्रिमंडल सचिव ने

(ग) राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने

(घ) संजय गांधी ने

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम की कामयाबी का राज क्या है?

(क) समर्पण भाव से काम

(ख) काम के प्रति जुनून

(ग) उनका अपने साथियों पर अटूट विश्वास और उनमें उत्साह जगाए रखने की कला

(घ) खुद पर भरोसा और आत्मविश्वास

उत्तर- ग

  1. “तुम रॉकेट विज्ञान को अपनी जीविका मत बनाओ, इसे अपना धर्म समझो, अपना मिशन बनाओ।” डॉ. कलाम से यह किसने कहा था?

(क) आइंस्टीन के सहयोगी वैज्ञानिक एस.एन. बोस ने

(ख) जे.वी. नार्लीकर ने

(ग) डॉ. सुब्रमण्यम चंद्रशेखर ने

(घ) जर्मनी के महान् अंतरिक्ष वैज्ञानिक वर्नहर फोन ब्रोन ने

उत्तर- घ

  1. डॉ. फोन ब्रोन में डॉ. कलाम को किसकी छवि दिखाई पड़ी?

(क) आइंस्टीन की

(ख) होमी जहाँगीर भाभा की

(ग) डॉ. विक्रम साराभाई की

(घ) सर आइजक न्यूटन की

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम ने किसके इशारे पर मिसाइल विकास परियोजना को बदलकर उसके स्थान पर इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलेपमेंट प्रोग्राम के पिं्रट तैयार किए?

(क) प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

(ख) रक्षामंत्री श्री वेंकटरमन

(ग) वी.के. कृष्णमेनन

(घ) प्रो. एम.जी.के. मेनन

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम के अनुसार ‘अग्नि’ मिशन की दो प्रमुख बातें कौन सी थीं?

(क) कार्य और कार्यकर्ता

(ख) धन और बल

(ग) विज्ञान और वैज्ञानिक

(घ) श्रम और खाद्य

उत्तर- क

  1. रक्षा मंत्री के.सी. पंत से डॉ. कलाम ने ‘अग्नि’ की सफलता पर क्या तोहफा लेना पसंद किया था?

(क) अपनी तरक्की

(ख) सहयोगियों के लिए नकद इनाम

(ग) विदेश यात्रा

(घ) आर.सी.आई. में एक लाख पौधों का रोपण

उत्तर- घ

  1. “आपको जो कष्ट उठाने पड़ रहे हैं, मैं उन्हें समझ सकता हूँ। आप इन जंगलों में श्रीमती गांधी के और 80 करोड़ देशवासियों के स्वप्न को साकार कर रहे हैं। आपको मेरी ओर से पूरा सहयोग मिलता रहेगा।” ये शब्द डॉ. कलाम से किसने कहे?

(क) राजीव गांधी ने

(ख) के.सी. पंत ने

(ग) ज्ञानी जैल सिंह ने

(घ) सोनिया गांधी ने

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम ने अपने जीवन में किस बात से आगे बढ़ने की प्रेरणा पाई?

(क) हवाई जहाज को उड़ते देखकर

(ख) पंछियों को खुले आकाश में ऊँचे उड़ते देखकर

(ग) यह सोचकर कि लक्ष्य पाने के लिए उन्हें कितनी दूर चलना है

(घ) महान् लोगों के जीवन-संघर्ष को देखकर

उत्तर- ग

  1. किस मिसाइल के विकास से देश को पायलट रहित विमान की तकनीकी हाथ लग गई थी?

(क) ब्रह्मोस

(ख) त्रिशूल

(ग) अग्नि

(घ) पृथ्वी

उत्तर- ख

  1. किस विश्वविद्यालय के युवा इंजीनियरों की एक टीम ने प्रो. घोषाल के निर्देशन में ‘पृथ्वी’ मिसाइल प्रक्षेपण के लिए निर्देशन प्रणाली तैयार की थी?

(क) दिल्ली विश्वविद्यालय

(ख) पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय

(ग) जाधवपुर विश्वविद्यालय

(घ) बुंदेलखंड विश्वविद्यालय

उत्तर- ग

  1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में प्रोफेसर आई.जी. शर्मा की देख-रेख में छात्रों ने एक एयर डिफेंस सॉफ्टवेयर विकसित किया था। वह किस मिसाइल के लिए था?

(क) ‘पृथ्वी’ मिसाइल के लिए

(ख) ‘त्रिशूल’ मिसाइल के लिए

(ग) ‘अग्नि’ मिसाइल के लिए

(घ) ‘आकाश’ मिसाइल के लिए

उत्तर- घ

  1. आई.आई.टी., मद्रास और डी.आर.डी.ओ. के वैज्ञानिकों ने किस मिसाइल के लिए री-एंट्री व्हीकल सिस्टम डिजाइन मैथाडोलॉजी विकसित की थी? (क) अग्नि

(ख) धनुष

(ग) ब्रह्मोस

(घ) सागरिका

उत्तर- क

  1. ‘नाग’ मिसाइल के लिए सिगनल प्रोसेसिंग प्रणाली किस विश्वविद्यालय की नेवीगेशनल इलेक्ट्रॉनिक रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग यूनिट ने विकसित की थी?

(क) जाधवपुर विश्वविद्यालय

(ख) उस्मानिया विश्वविद्यालय

(ग) जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी

(घ) अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी

उत्तर- ख

  1. ‘पृथ्वी’ मिसाइल की परिशुद्धता कितने सी.ई.पी. थी?

(क) 100 सी.ई.पी.

(ख) 75 सी.ई.पी

. (ग) 50 सी.ई.पी.

(घ) 35 सी.ई.पी.

उत्तर- ग

  1. बिहार में डॉ. कलाम की किस तकनीक (फॉर्मूला) को अपनाते हुए कृषि उत्पादकता बढ़ाने में सफलता मिली?

(क) अच्छी सिंचाई

(ख) सिस्टम्स एप्रोच

(ग) अच्छी खाद

(घ) उच्च ब्रांड के बीज

उत्तर- ख

  1. इस परियोजना का परीक्षण कैसे किया गया?

(क) 12 एकड़ भूमि में 12 कृषक परिवारों के साथ

(ख) 12 एकड़ भूमि में 10 कृषक परिवारों के साथ

(ग) 100 एकड़ भूमि में 10 कृषक परिवारों के साथ

(घ) 1 एकड़ भूमि में 1 कृषक परिवार के साथ

उत्तर- क

  1. बाद में सिस्टम्स एप्रोच तकनीक को कितने गाँवों में लागू किया गया?

(क) 50 गाँवों में

(ख) पूरे बिहार में

(ग) 55 गाँवों में

(घ) 100 सौ गाँवों में

उत्तर- ग

  1. बच्चों के संबंध में डॉ. कलाम का नवीनतम सपना क्या है?

(क) बच्चों के तेजस्वी मस्तिष्कों की मेधा-शक्ति को विकसित करना

(ख) उन्हें विकसित राष्ट्र की ओर ले जाना

(ग) उन्हें स्वावलंबी और अनुशासित बनाना

(घ) उनमें देशभक्ति की भावना भरना

उत्तर-  क

  1. ‘विकासशील’ से ‘विकसित’ देश के दर्जे तक देश के सफल रूपांतरण में डॉ. कलाम किनकी भागीदारी को अनिवार्य मानते हैं?

(क) सैनिकों की भागीदारी

(ख) वृद्धों की भागीदारी

(ग) वैज्ञानिकों की भागीदारी

(घ) बच्चों की भागीदारी

उत्तर-घ

  1. डॉ. कलाम बच्चों को कितना शक्तिशाली मानते हैं?

(क) उनके माँ-पिता से कम शक्तिशाली

(ख) धरती पर सर्वाधिक शक्तिशाली

(ग) दूसरों पर निर्भर और अशक्त

(घ) उन्हें नहीं मालूम

उत्तर- ख

  1. ‘अग्नि’ की उड़ान सफल होने पर तत्कालीन रक्षा मंत्री के.सी. पंत से तोहफे के तौर पर कलाम ने क्या माँगा था?

(क) हैदराबाद में नव स्थापित मिसाइल रिसर्च सेंटर कॉम्प्लेक्स के लिए एक लाख पौधे

(ख) अपनी तरक्की

(ग) खुद के लिए नकद इनाम

(घ) सहयोगियों के लिए नकद इनाम

उत्तर- क

  1. आर.सी.आई. कैसी जगह पर बनाई गई थी?

(क) एक हरे-भरे स्थान पर पेड़ों से घिरी जगह पर

(ख) बड़ी-बड़ी चट्टानों से भरे एक सूखे स्थान पर

(ग) समुद्र तट के नजदीक एक हरे-भरे स्थान पर

(घ) रेगिस्तान में

उत्तर- ख

  1. चाँदीपुर परीक्षण रेंज में डॉ. कलाम ने लैब निदेशक को वहाँ अतिरिक्त गतिविधि के तौर पर क्या विकसित करने को कहा?

(क) आवासीय कॉलोनी

(ख) चिकित्सालय

(ग) संगीत विद्यालय

(घ) पक्षी अभयारण्य

उत्तर- घ

  1. उड़ीसा सरकार की तकनीकी मदद से वहाँ किस प्रकार का निर्माण कराया गया?

(क) दो संगीत विद्यालय

(ख) एक पशु चिकित्सालय

(ग) 7 एकड़ भूमि में दो तालाब

(घ) एक बड़ी झील

उत्तर- ग

  1. चाँदीपुर के निकट डॉ. कलाम द्वारा बनवाए गए अभयारण्य में कहाँ के पक्षी भी आते हैं?

(क) हार्दी ईगल (ब्राजील)

(ख) साइबेरियाई सारस

(ग) पी फाउल (मध्य अफ्रीका)

(घ) सेंड वाइपर (पूर्वी एशिया) राष्ट्रपति कलाम

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम को कितने प्रतिशत बहुमत द्वारा भारत का राष्ट्रपति चुना गया?

(क) 80 प्रतिशत

(ख) 90 प्रतिशत

(ग) 100 प्रतिशत

(घ) 60 प्रतिशत

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम के राष्ट्रपति चुने जाने की घोषणा कब की गई?

(क) 15 जुलाई, 2001 को

(ख) 17 जुलाई, 2002 को

(ग) 24 जुलाई, 2001 को

(घ) 24 जुलाई, 2002 को

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम के सचिव किस बैच के आई.ए.एस. अधिकारी थे?

(क) 1956 बैच के

(ख) 1966 बैच के

(ग) 1967 बैच के

(घ) 1986 बैच के

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम को भारत के कौन से राष्ट्रपति के तौर पर शपथ दिलाई गई?

(क) दसवें राष्ट्रपति के तौर पर

(ख) बारहवें राष्ट्रपति के तौर पर

(ग) तेरहवें राष्ट्रपति के तौर पर

(घ) चौदहवें राष्ट्रपति के तौर पर

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम की ताजपोशी किस दिन की गई थी?

(क) 17 जुलाई, 2001 को

(ख) 17 जुलाई, 2003 को

(ग) 25 जुलाई, 2002 को

(घ) 25 जुलाई, 2004 को

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम को राष्ट्रपति पद की शपथ किसने दिलाई?

(क) मुख्य न्यायाधीश बी.एन. कृपाल ने

(ख) प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने

(ग) पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने

(घ) उपराष्ट्रपति कृष्णकांत ने

उत्तर- क

  1. अपने पहले भाषण में डॉ. कलाम ने कबीर की किन पंक्तियों को उद्धृत किया?

(क) जो तो को काँटा बुवै ताहि बुवै तू फूल

(ख) बीती ताहि बिसार दे आगे की सुधि लेहु

(ग) काल करे सो आज कर, आज करे सो अब

(घ) उपर्युक्त में कोई नहीं

उत्तर-ग

  1. शपथ ग्रहण हेतु डॉ. कलाम से किसी शुभ समय के बारे में पूछा गया तो उनका क्या जवाब था?

(क) शुभ समय कभी नहीं आता

(ख) शुभ-अशुभ साथ-साथ चलते हैं

(ग) प्रत्येक समय शुभ होता है

(घ) अशुभ ही शुभ है

उत्तर- ग

  1. राष्ट्रपति डॉ. कलाम को कहाँ से एक स्त्री ने प्रेमपत्र लिखकर भेजा था और शादी का प्रस्ताव रखा था?

(क) दिल्ली की एक महिला ने

(ख) पटना की एक महिला ने

(ग) अमेरिका की एक महिला ने

(घ) हैदराबाद की एक महिला ने

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम ने कितनी यात्राएँ कीं?

(क) 50 से अधिक

(ख) 100 से अधिक

(ग) 175 से अधिक

(घ) 300 से अधिक

उत्तर- ग

  1. राष्ट्रपति डॉ. कलाम ने कितने राज्यों का दौरा किया?.

(क) बिहार को छोड़कर सभी राज्यों का

(ख) सिक्किम को छोड़कर सभी राज्यों का

(ग) अरुणाचल को छोड़कर सभी राज्यों का

(घ) लक्षद्वीप को छोड़कर सभी राज्यों और संघीय क्षेत्रों का

उत्तर- घ

  1. लक्षद्वीप का अंतिम दौरा कब निरस्त हो गया?

(क) जून 2006 में

(ख) मई 2005 में

(ग) जुलाई 2007 में

(घ) जनवरी 2006 में

उत्तर- ग

  1. इस यात्रा को किस कारण से रद्द किया गया?

(क) भयंकर सुनामी की वजह से

(ख) भयंकर मानसून की वजह से

(ग) भूकंप आने के कारण

(घ) जहाज में खराबी के कारण

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम को किस वर्ष उड़ीसा की यात्रा में अनेक बाधाएँ आईं, फिर भी वे वहाँ जाने में सफल रहे?

(क) जनवरी 2002 में

(ख) मार्च 2002 में

(ग) मई 2003 में

(घ) अक्तूबर 2003 में

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम तिरुअनंतपुरम, कोच्चि और अलपुझा कब गए?

(क) 20 अगस्त, 2003 को

(ख) 31 दिसंबर, 2003 को

(ग) 1 जनवरी, 2004 को

(घ) 29 जुलाई, 2005 को

उत्तर- घ

  1. राष्ट्रपति के रूप में डॉ. कलाम की यात्रा किस राज्य से शुरू हुई थी?

(क) गुजरात से

(ख) चेन्नई से

(ग) कर्नाटक से

(घ) केरल से

उत्तर- क

  1. राष्ट्रपति बनने के कितने समय बाद डॉ. कलाम रामेश्वरम् गए?

(क) एक वर्ष बाद

(ख) दो वर्ष बाद.

(ग) तीन वर्ष बाद

(घ) चार वर्ष बाद

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम ने विदेश यात्रा पर जाने के पहले क्या संकल्प लिया?

(क) जब कहीं से बुलावा आएगा तब जाएँगे

(ख) कार्यकाल के दौरान नहीं जाएँगे

(ग) जब पूरा देश घूम लेंगे तब जाएँगे

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- ग

  1. राष्ट्रपति के तौर पर पहली यात्रा के लिए डॉ. कलाम ने गुजरात का चयन क्यों किया?

(क) क्योंकि उन्हें गुजरात बहुत पसंद था

(ख) क्योंकि वे भारत के पश्चिम से यात्रा शुरू करना चाहते थे

(ग) क्योंकि वे कच्छ का रन देखना चाहते थे

(घ) फरवरी-मार्च 2002 में हुए दंगों के बाद प्रकाश में आए गुजरात से सभी जगह शांति का संदेश भेजा जा सके

उत्तर- घ

  1. राष्ट्रपति की संवैधानिक शक्तियों का उल्लेख कहाँ किया गया है?

(क) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74 में

(ख) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में

(ग) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 123 के तहत अध्याय 3 में

(घ) उपर्युक्त सभी में

उत्तर- ग

  1. जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 में सुधार के लिए अध्यादेश को राष्ट्रपति के पास कब भेजा गया?

(क) जनवरी 2001 में

(ख) अगस्त 2002 में

(ग) जनवरी 2002 में

(घ) अगस्त 2004 में

उत्तर- ख

  1. अपने राष्ट्रपति-कार्यकाल के दौरान डॉ. कलाम किस बात से सबसे ज्यादा भयभीत रहते थे?

(क) रिश्वतखोरी की बात से

(ख) हत्या हो जाने की बात से

(ग) पद छिन जाने की बात से

(घ) कलंक लगने की बात से

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम राष्ट्रपति भवन में अकेले कैसे समय बिताते थे?

(क) रुद्र वीणा के साथ

(ख) सितार के साथ

(ग) बाँसुरी के साथ

(घ) तबला के साथ

उत्तर- क

  1. राष्ट्रपति भवन में उन्होंने किस कार्यक्रम की शुरुआत की?

(क) रंगीन बगीचा नामक कार्यक्रम की

(ख) संगीत उत्सव नामक कार्यक्रम की

(ग) नाट्य उत्सव नामक कार्यक्रम की

(घ) इंद्रधनुष नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम की

उत्तर- घ

  1. राष्ट्रपति भवन के रंगमंच पर कितने समारोह आयोजित किए गए?

(क) लगभग 53

(ख) 60 से अधिक

(ग) 70 से अधिक

(घ) 100 से अधिक

उत्तर- क

  1. उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ का अंतिम कार्यक्रम कहाँ हुआ?

(क) सीरी फोर्ट में

(ख) मुगल गार्डन में

(ग) मंडी हाउस में

(घ) विज्ञान भवन में

उत्तर- ख

  1. बिहार विधानसभा भंग करने की सिफारिश डॉ. कलाम के पास कब भेजी गई?

(क) जनवरी 2004 में

(ख) मार्च 2004 में

(ग) अप्रैल 2005 में

(घ) मई 2005 में

उत्तर- घ

  1. यूरोपीय संसद् ने डॉ. कलाम को कब आमंत्रित किया था?

(क) जनवरी 2005 में

(ख) फरवरी 2006 में

(ग) अक्तूबर 2006 में

(घ) सितंबर 2008 में

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम सियाचिन की ऐतिहासिक यात्रा पर कब गए?

(क) 2 मार्च, 2003 को

(ख) 2 अप्रैल, 2004 को

(ग) 5 अगस्त, 2005 को

(घ) 5 अगस्त, 2006 को

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम सियाचिन में कितनी ऊँचाई पर उतरे?

(क) 16,000 फीट की ऊँचाई पर

(ख) 18,000 फीट की ऊँचाई पर

(ग) 20,000 फीट की ऊँचाई पर

(घ) 22,000 फीट की ऊँचाई पर

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम ने राष्ट्रपति भवन कब छोड़ा?

(क) जुलाई 2007 में

(ख) सितंबर 2008 में

(ग) जनवरी 2006 में

(घ) मार्च 2006 में

उत्तर- क

  1. राष्ट्रपति रहते हुए डॉ. कलाम ने सुखोई-3 एम.के.आई. लड़ाकू विमान कब उड़ाया था?

(क) 2 जून, 2006 को

(ख) 8 जून, 2006 को

(ग) 1 जुलाई, 2005 को

(घ) 9 अगस्त, 2006 को

उत्तर- ख

  1. लड़ाकू विमान चलाने का यह करिश्मा डॉ. कलाम ने कहाँ दिखाया था?

(क) हिंडन एयरबेस पर

(ख) लेह एयरबेस पर

(ग) अंडमान विमानपत्तन पर

(घ) पुणे के पास लोहेगाँव हवाई अड्डे पर

उत्तर- घ

  1. इस दौरान डॉ. कलाम के साथ उड़ान में और कौन थे?

(क) विंग कमांडर अजय राठौर

(ख) विंग कमांडर राकेश शर्मा

(ग) विंग कमांडर भंडारी

(घ) विंग कमांडर प्रमोद बख्शी

उत्तर- क

  1. उस समय 75 वर्षीय डॉ. कलाम ने डर के बारे में पूछने पर क्या बताया?

(क) बहुत डर लगा

(ख) डरने का समय ही नहीं था, लगातार विमान नियंत्रण में लगा रहा

(ग) धड़कनों पर काबू करना आसान नहीं था

(घ) बताना बड़ा कठिन है

उत्तर- ख

  1. प्रभावशाली नेता के क्या गुण होते हैं?

(क) ईमानदारी

(ख) नैतिकता

(ग) जनसेवा

(घ) जो अनुयायियों को ऐसे उद्देश्यों के साथ जोडे़ रखता है, जो एक संगठन या समाज में सुधार ला सकते हैं

उत्तर- घ

  1. एक अच्छा नेतृत्व क्या होता है?

(क) जो भीड़ जुटा सके

(ख) जो ‘सच्चे’ मूल्य स्थापित कर सके

(ग) जिस पर लोगों को विश्वास हो

(घ) जो सबके हितों का खयाल रखे

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम ने नेतृत्व के लिए किन छह चीजों को जरूरी माना है?

(क) ईमानदारी, अनुशासन, समयबद्धता, सेवा, जिम्मेदारी और जवाबदेही

(ख) ज्ञान, विज्ञान, ईमान, उच्च विचार, क्षमता और चरित्र

(ग) दूरदर्शिता, मूल्य, समझदारी, साहस, विश्वास और अभिव्यक्ति

(घ) शिक्षा, मूल्य, प्रखरता, स्पष्टवादिता, धीरज और संस्कार

उत्तर- ग

  1. राष्ट्रपति रहते हुए डॉ. कलाम अरुणाचल प्रदेश कब गए थे?

(क) वर्ष 2003 में तवांग बौद्ध मठ

(ख) वर्ष 2004 में

(ग) वर्ष 2003 में ईटानगर के एक स्थानीय स्कूल में

(घ) वर्ष 2005 में

उत्तर- क

  1. तवांग में डॉ. कलाम को मठाधीश ने क्या नई बात बताई?

(क) लोग निराशावादी हो गए हैं

(ख) लोगों में नकारात्मकता भर गई है

(ग) लोग प्रकृति से दूरी के कारण हिंसक हो गए हैं

(घ) अविश्वास के कारण लोगों से प्राकृतिक खुशी छिन गई है और लोगों ने आक्रामक रवैया अपना लिया है

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम ने सभी नेताओं को किनकी व्याख्या द्वारा मार्गदर्शन पाने की बात कही है?

(क) अरस्तू

(ख) अबू बकर (पहले खलीफा 632-634)

(ग) नेपोलियन

(घ) सुकरात

उत्तर- ख

  1. सामाजिक परिवर्तन लानेवाले व्यक्ति और उद्यमी के मुख्य लक्षण क्या होते हैं?

(क) साहस, ईमान और मूल्य

(ख) नैतिकता, नेतृत्व और बुद्धि कौशल

(ग) इच्छा, प्रेरणा, अनुशासन और दृढ़ निश्चय

(घ) भरोसा, हौसला, समर्थन और आत्मबल

उत्तर- ग

  1. भारत के राष्ट्रपति के रूप में डॉ. कलाम ने सबसे कठिन निर्णय क्या लिया?

(क) गुजरात यात्रा और दंगा-पीडि़तों से बातचीत

(ख) मृत्यु की सजा पाए कैदियों की याचिकाओं को निबटाना

(ग) लाभ के पद का विधेयक संसद् को लौटाना

(घ) सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाने की ऊहापोह

उत्तर- ग

  1. अपने राष्ट्रपतित्व काल में डॉ. कलाम अजमेर कब गए?

(क) नवंबर 2005 में

(ख) जनवरी 2005 में

(ग) नवंबर 2006 में

(घ) फरवरी 2005 में

उत्तर- क

  1. राष्ट्रपति रहते हुए डॉ. कलाम ने मसूरी के सेंट जॉर्ज कॉलेज के शताब्दी उत्सव में कब भाग लिया?

(क) सितंबर 2004 में

(ख) अप्रैल 2004 में

(ग) मार्च 2004 में

(घ) मई 2005 में

उत्तर- क

  1. नैनो टेक्नोलॉजी के समाज पर पड़ सकने वाले प्रभाव को लेकर डॉ. कलाम ने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान कब बैठक बुलाई थी?

(क) 21 अप्रैल, 2005 को

(ख) 25 मई, 2004 में

(ग) 12 अप्रैल, 2006 को

(घ) 29 अप्रैल, 2004 को

उत्तर- घ

  1. नैनो टेक्नोलॉजी क्या है?

(क) छोटी वस्तुएँ बनाने का विज्ञान

(ख) पदार्थ के छोटे-से-छोटे कणों के स्तर पर जोड़-तोड़ करने का विज्ञान

(ग) बड़ी वस्तुओं को छोटा करने का विज्ञान

(घ) छोटी गणनाएँ करने का विज्ञान

उत्तर- ख

  1. ऐसा कौन सा देश है, जो अपनी ऊर्जा जरूरतों का 80 प्रतिशत हिस्सा परमाणु से पैदा करता है?

(क) जापान

(ख) जर्मनी

(ग) संयुक्त राज्य अमेरिका

(घ) फ्रांस

उत्तर- घ

  1. नाभिकीय विज्ञान से कृषि-उत्पादकता कैसे बढ़ाई जा सकती है?

(क) उन्नत बीज अपनाकर

(ख) ज्यादा उर्वरक डालकर

(ग) विकिरण में न्यूटेशन कराकर

(घ) ज्यादा सिंचाई करके

उत्तर- ग

  1. राष्ट्रपति के अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. कलाम सूरत में आध्यात्मिक गुरुओं से कब मिले?

(क) सितंबर 2003 में

(ख) नवंबर 2004 में

(ग) अगस्त 2003 में

(घ) जनवरी 2005 में

उत्तर- क

  1. राष्ट्रपति पद पर रहते हुए डॉ. कलाम वीरैया वंदवार स्मारक श्री पुष्पम् कॉलेज के दौरे पर कब गए?

(क) जून 2006 में (बेंगलुरु)

(ख) अक्तूबर 2007 में (तिरुअनंतपुरम)

(ग) मई 2006 में (दिल्ली)

(घ) सितंबर 2006 में (तंजावुर)

उत्तर- घ

  1. अपने राष्ट्रपतित्व-काल में डॉ. कलाम ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को कब संबोधित किया?

(क) 2 मार्च, 2006 को

(ख) 4 अगस्त, 2005 को

(ग) 3 मार्च, 2006 को

(घ) 21 अप्रैल, 2006 को

उत्तर- क

  1. राष्ट्रपति के तौर पर कलाम ने हैदराबाद स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को कब संबोधित किया?

(क) 19 दिसंबर, 2004 को

(ख) 3 अक्तूबर, 2005 को

(ग) 3 अक्तूबर, 2003 को

(घ) 29 जून, 2003 को

उत्तर- ग

  1. राष्ट्रपति भवन में डॉ. कलाम की अमरकुटी कहाँ स्थित थी?

(क) नीम के वृक्ष के नीचे

(ख) वाचनालय में

(ग) विशाल वट वृक्ष के नीचे

(घ) खुले आसमान के नीचे

उत्तर- ग

  1. इस अमरकुटी का निर्माण किसने किया था?

(क) असम के आदिवासियों ने

(ख) मेघालय के शिल्पकारों ने

(ग) मणिपुर के मछुआरों ने

(घ) बाँस से त्रिपुरा के शिल्पकारों ने

उत्तर- घ

  1. अमरकुटी में बैठकर डॉ. कलाम को कैसी अनुभूति हुई?

(क) दिव्य अनुभूति

(ख) संसार की सारी घटनाएँ किसी अनदेखी शक्ति की लीला भर नजर आती हैं

(ग) विरक्ति की अनुभूति

(घ) ईश्वर की सच्ची पहचान

उत्तर- ख

  1. एक नेता की सबसे प्रमुख विशेषता क्या होती है?

(क) जनता को आकर्षित करना

(ख) जनता का हितैषी होना

(ग) भविष्यवक्ता होना

(घ) दूरदर्शी होना

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम किन राजनेताओं को सर्वाधिक पसंद करते हैं?

(क) नेहरू और इंदिरा को

(ख) गांधीजी और नेल्सन मंडेला को

(ग) पटेल और तिलक को

(घ) अटल और आडवाणी को

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम राष्ट्रपति पद पर रहते हुए दक्षिण अफ्रीका कब गए?

(क) अगस्त 2005 में

(ख) अक्तूबर 2004 में

(ग) जनवरी 2003 में

(घ) सितंबर 2004 में

उत्तर- घ

  1. नेल्सन मंडेला के जीवन को डॉ. कलाम कैसा मानते हैं?

(क) मंडेला का जीवन मानव के अमानवीय व्यवहारों पर मानवता की विजय का प्रतीक है

(ख) अनुकरणीय

(ग) गरीबों के प्रति हमदर्दी भरा

(घ) सर्वधर्म समभाव से भरा

उत्तर- क

  1. नेल्सन मंडेला की प्रशंसा में डॉ. कलाम क्या कहते हैं?

(क) वे एक सच्चे राष्ट्रनायक हैं

(ख) वे अश्वेतों के गांधी हैं

(ग) अपने देश की जनता के लिए, एक श्रेष्ठ कार्य के लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान कर दिया

(घ) उनके बलिदान ने श्वेतों के मन में डर पैदा किया

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम के राष्ट्रपति पद सँभालनेवाले दिन 25 जुलाई, 2002 की शाम को क्या आयोजन था?

(क) सर्वधर्म प्रार्थना सभा

(ख) राजनेताओं की बैठक

(ग) प्रीतिभोज

(घ) जनता का दरबार

उत्तर- क

  1. राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण से पूर्व डॉ. कलाम ने बीज टी.आई.एफ.ए.सी. के फलों को देखने के लिए कहाँ का दौरा किया?

(क) पुणे के एक सुदूर गाँव का

(ख) गुजरात के मेहसाणा का

(ग) तमिलनाडु के कांचीपुरम् में पेसिवक्कम गाँव में

(घ) कर्नाटक में हुबली का

उत्तर- ग

  1. टी.आई.एफ.ए.सी. ने वहाँ क्या उपलब्धि हासिल की?

(क) दस गाँवों में कृषकों को लगभग 30 एकड़ भूमि पर विभिन्न फसलों की खेती करने के लिए सिस्टम एप्रोच तथा प्रौद्योगिकी से प्रशिक्षित किया गया

(ख) भरपूर फसल पैदा हुई

(ग) किसानों की आमदनी बढ़ी

(घ) पूरे गाँव की संपन्नता बढ़ी

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम के राष्ट्रपति बनने के समय उनके बडे़ भाई की उम्र कितनी थी?

(क) अस्सी साल

(ख) चालीस साल

(ग) अठासी साल

(घ) पैंसठ साल

उत्तर- क

  1. शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए डॉ. कलाम के पारिवारिक सदस्य दिल्ली कैसे पहुँचे थे?

(क) हवाई जहाज से

(ख) ट्रेन से

(ग) बस से

(घ) हेलीकॉप्टर से

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम के पारिवारिक सदस्यों के साथ कैसा व्यवहार हुआ?

(क) साधारण व्यवहार

(ख) गरिमापूर्ण व्यवहार

(ग) असाधारण व्यवहार

(घ) राजकीय अतिथि की तरह

उत्तर- क

  1. परिवार के दिल्ली आगमन तथा रहने का खर्चा किसने उठाया?

(क) सरकार ने

(ख) स्वयं परिजनों ने

(ग) राष्ट्रपति भवन ने

(घ) स्वयं डॉ. कलाम ने

उत्तर- घ

  1. राष्ट्रपति के अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. कलाम स्वर्ण मंदिर कब गए?

(क) 31 अगस्त, 2004 को

(ख) 13 सितंबर, 2004 को

(ग) 29 अगस्त, 2005 को

(घ) 20 जनवरी, 2006 को

उत्तर- क

  1. रवींद्रनाथ टैगोर ने गांधीजी को ‘महात्मा’ की उपाधि कब दी थी?

(क) सन् 1916 में

(ख) सन् 1915 में दक्षिण अफ्रीका से लौटने पर

(ग) सन् 1920 में

(घ) सन् 1931 में

उत्तर- ख

  1. अंबेडकर और गांधीजी के बीच रहे मतभेद के बारे में डॉ. कलाम क्या कहते हैं?

(क) अलग-अलग गुण और विचारधारा यथार्थ में आवश्यक हैं

(ख) उनमें मतभेद जरूर था, पर मनभेद नहीं था

(ग) उनमें मतभेद की बात सरासर बेमानी है

(घ) दो लोगों में मतभेद होते ही हैं

उत्तर- क

  1. इसका सटीक उदाहरण डॉ. कलाम क्या देते हैं?

(क) मतभेद से ही महानता का भान होता है

(ख) सूर्य के उदय होने पर ही आसमान में पूर्व और पश्चिम का भेद होता है

(ग) महान् लोगों में ही मतभेद होता है

(घ) मतभेद से निर्णय-क्षमता बढ़ती है

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम गांधीजी को किस बात का श्रेय देते हैं?

(क) देश को आजाद कराने का

(ख) देश को पहचान दिलाने का

(ग) स्वतंत्रता की माँग को राष्ट्रव्यापी आंदोलन के रूप में परिणत करने का

(घ) नमक आंदोलन चलाने का

उत्तर- ग

  1. गांधीजी के किस कार्य की डॉ. कलाम सराहना करते हैं?

(क) अहिंसा की

(ख) सत्याग्रह की

(ग) अनशन की

(घ) हर वर्ग को साम्राज्यवादी शक्ति के खिलाफ संघर्ष करने के लिए गतिशील करने की डॉ. कलाम का व्यक्तित्व

उत्तर- घ

  1. अब्दुल कलाम के जीवन का अगला लक्ष्य क्या है?

(क) भारतीय लोगों के चेहरे पर मुसकराहट देखना

(ख) देश को खुशहाल देखना

(ग) भारत को विकसित होते देखना

(घ) विज्ञान की उन्नति

उत्तर- क

  1. अब्दुल कलाम इस संसार में किसके सबसे बडे़ प्रशंसक हैं?

(क) ईश्वर के

(ख) अपने माता-पिता के

(ग) विज्ञान के

(घ) विकास के

उत्तर- ख

  1. वे ईश्वर के बाद इस संसार में सबसे अधिक प्यार किसको करते हैं?

(क) संपूर्ण सृष्टि को

(ख) अपने घरवालों को

(ग) भारत को

(घ) वैज्ञानिकों को

उत्तर- क

  1. अब्दुल कलाम को बच्चों से अधिक प्रेम है या विज्ञान से?

(क) बच्चों से

(ख) विज्ञान से

(ग) दोनों से

(घ) किसी से नहीं

उत्तर- ग

  1. अब्दुल कलाम ने देश के विद्यार्थियों से क्या सीखा?

(क) उत्तर देने का महत्त्व

(ख) प्रश्न पूछने का महत्त्व

(ग) ज्ञान देने का महत्त्व

(घ) ज्ञान बाँटने का महत्त्व

उत्तर- ख

  1. डॉ. अब्दुल कलाम के जीवन को बदलनेवाली महत्त्वपूर्ण घटना—

(क) राष्ट्रपति बनना

(ख) वैज्ञानिक बनना

(ग) लोकप्रिय होना

(घ) उपग्रह प्रक्षेपण यान (एस.एल.वी.-3 का सफल प्रक्षेपण)

उत्तर- घ

  1. डॉ. अब्दुल कलाम को सबसे ज्यादा क्या करना पसंद है?

(क) वैज्ञानिक प्रयोग करना

(ख) मिसाइल बनाना

(ग) पुस्तकें लिखना

(घ) बच्चों से बातें करके उनके सपनों को जानना

उत्तर- घ

  1. खाली समय में कलाम साहब क्या करना पसंद करते हैं?

(क) कर्नाटक संगीत सुनना और किताबें पढ़ना

(ख) फिल्में देखना

(ग) सैर-सपाटा करना

(घ) व्याख्यान देना

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम को अपने जीवन का कौन सा हिस्सा सबसे ज्यादा पसंद है?

(क) वैज्ञानिक के रूप में

(ख) अध्यापक के रूप में

(ग) राष्ट्रपति के रूप में

(घ) बालक के रूप में

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम नीले रंग की कमीज क्यों पहनते हैं?

(क) नीला उनका पसंदीदा रंग है

(ख) नीला रंग जल्दी गंदा नहीं होता

(ग) उनकी दृष्टि में नीला एक चमत्कारी रंग है

(घ) क्योंकि नीला रंग आकाश का रंग है और वे आकाश के चमत्कारों को पसंद करते हैं

उत्तर- घ

  1. एक व्यक्ति की ताकत अथवा अनेक लोगों की सामूहिक सोच की तुलना करें तो कलाम के विचार में क्या शक्तिशाली है?

(क) ताकतवर मस्तिष्क की सामूहिक सोच वास्तविक शक्तिशाली है

(ख) ताकतवर मस्तिष्क वास्तविक शक्तिशाली है

(ग) सोच शक्तिशाली है

(घ) शारीरिक ताकत वास्तविक शक्तिशाली है

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम के जीवन का सबसे सुखद क्षण कौन सा था?

(क) अग्नि मिसाइल का निर्माण

(ख) राष्ट्रपति बनना

(ग) जब उन्होंने पोलियो-ग्रस्त बच्चे को हलके वजन के कैलिपर पहने खुशी से इधर-उधर दौड़ते देखा

(घ) पहली विदेश यात्रा

उत्तर- ग

  1. अपने जीवन से डॉ. कलाम को क्या शिक्षा मिली है?

(क) काम से प्यार करते हुए हर क्षण का आनंद लेना चाहिए

(ख) गरीबों की मदद करनी चाहिए

(ग) अच्छी योजनाएँ बनानी चाहिए

(घ) काम के साथ-साथ आराम भी करना चाहिए

उत्तर- क

  1. उच्च पद पर आसीन होने के बावजूद डॉ. कलाम अपनी जिंदगी बिलकुल सादे ढंग से बिताने में सफल हुए, क्योंकि?

(क) उन्हें सादा जीवन पसंद है

(ख) वे अविवाहित हैं

(ग) उनकी जरूरतें बहुत थोड़ी हैं

(घ) उन्हें फिजूलखर्ची नापसंद है

उत्तर- ग

  1. एयरोनॉटिक्स में जाने की प्रेरणा डॉ. कलाम को किसने दी?

(क) उनके पिता ने

(ख) उनकी माता ने

(ग) उनके सभी रिश्तेदारों ने

(घ) उनके प्राइमरी शिक्षक श्री सुब्रह्मण्यम अय्यर ने

उत्तर- घ

  1. ईश्वर अगर कलाम साहब के सामने प्रकट हो जाएँ तो वे उनसे क्या माँगेंगे?

(क) देश की खुशहाली

(ख) राष्ट्र के लिए परिश्रमी और ज्ञान-संपन्न व्यक्ति, जो देश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बना दें

(ग) विज्ञान-सम्मत प्रतिभाएँ

(घ) लंबी उम्र का वरदान

उत्तर- ख

  1. अनेक समस्याओं के बीच भी कलाम मुसकरा लेते हैं, इसके पीछे उनका मंत्र है?

(क) हमेशा वर्तमान में जीना

(ख) हमेशा मुसकराते हुए जीना

(ग) खुद को मजबूत दिखाना

(घ) मुसकराकर समस्या छिपा लेना

उत्तर- क

  1. अब्दुल कलाम को यदि दूसरा जीवन मनुष्य रूप में मिले तो वे क्या बनना पसंद करेंगे?

(क) एक वैज्ञानिक

(ख) एक चिकित्सक

(ग) एक इंजीनियर

(घ) एक अध्यापक

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम को उड़ने के बारे में जो भी संभव हो, सीखने का मिशन किसने दिया?

(क) उनके अध्यापक श्री शिवसुब्रमण्यम अय्यर ने

(ख) उनकी बहन श्रीमती जोहरा ने

(ग) रक्षा मंत्री वी.के. कृष्णमेनन ने

(घ) वैज्ञानिक प्रो. ओदा ने

उत्तर- क

  1. समस्याओं से भयभीत न होकर उन पर विजय प्राप्त करके लक्ष्य तक पहुँचने की प्रेरणा डॉ. कलाम को किससे मिली?

(क) प्रो. विक्रम साराभाई से

(ख) डॉ. सुब्रमण्यम चंद्रशेखर से

(ग) डॉ. सी.वी. रमन से

(घ) प्रो. सतीश धवन से

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम साहब को विजन विकसित करने की शिक्षा किसने दी?

(क) डॉ. राजा रमन्ना

(ख) प्रो. सतीश धवन

(ग) डॉ. विक्रम साराभाई

(घ) डॉ. एच.एन. सेठना

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम स्वयं को किस रूप में याद करवाना पसंद करते हैं?

(क) अच्छे वैज्ञानिक के रूप में

(ख) अच्छे व्यक्ति के रूप में

(ग) अच्छे राष्ट्रपति के रूप में

(घ) अच्छे शिक्षक के रूप में

उत्तर- ख

  1. संतुलन, आत्मसंयम और आशावाद को पाने के लिए कलाम साहब क्या करते हैं?

(क) किसी-न-किसी काम में व्यस्त रहते हैं

(ख) व्याख्यान देते हैं

(ग) योग करते हैं

(घ) लेखन करते हैं

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम ने अपनी असफलताओं पर किस तरह विजय पाई?

(क) ईश्वर पर भरोसा करके

(ख) माता-पिता की बात मानकर

(ग) वैज्ञानिक बनकर

(घ) पूर्ण समर्पण के साथ दृढ़ रहकर

उत्तर- घ

  1. अब्दुल कलाम जो भी करते हैं, उनमें कठोर अनुशासन का पालन करना क्यों पसंद करते हैं?

(क) व्यर्थ की बातों से बचने के लिए

(ख) उनके अनुसार सफल होने का यही उपाय है

(ग) खुद को गंभीर दिखाने के लिए

(घ) दूसरों को प्रभावित करने के लिए

उत्तर- ख

  1. अब्दुल कलाम के अनुसार जीवन का सार क्या है?

(क) प्रेम से रहना

(ख) भाईचारे को बढ़ावा देना

(ग) परमार्थ करना

(घ) प्यार और हर किसी के साथ बिना भेदभाव के प्यार से व्यवहार करना

उत्तर- घ

  1. एक आदर्श व्यक्ति बनने के लिए कलाम साहब का मानना है कि इनसे जुडें़—

(क) अच्छी किताबों, अच्छे शिक्षक, अच्छे इनसान और अच्छे दोस्तों से

(ख) बडे़ लोगों और बड़ी बातों से

(ग) बडे़ शिक्षा संस्थानों से

(घ) बडे़ वैज्ञानिकों से

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम कहते हैं, सफल जीवन के लिए जिन सिद्धांतों का होना आवश्यक है, वे हैं—

(क) समय के महत्त्व को समझना

(ख) संबद्ध ज्ञान की प्राप्ति, रचनात्मकता का विकास और अपने सपनों को साकार करने का साहस

(ग) अनुशासन को जीवन का आधार बनाना

(घ) मन का केंद्रीयकरण

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम साहब मानते हैं कि व्यक्ति को अपने सपने पूरे करने के लिए—

(क) जो लोग कहें, वहीं करना चाहिए

(ख) वही करना चाहिए, जो वह स्वयं करना चाहता है

(ग) सबकी हाँ में हाँ मिलानी चाहिए

(घ) कोई भी काम कर लेना चाहिए

उत्तर- ख

  1. एक वैज्ञानिक और राष्ट्रपति के रूप में डॉ. कलाम ने अपने जीवन में तीन महत्त्वपूर्ण बातें सीखी हैं—

(क) चिंतन, मनन और अध्ययन

(ख) अध्यात्म, योग और प्रयोग

(ग) संवाद, व्याख्यान और उपदेश

(घ) ज्ञान, परिश्रम और प्रयास

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम के अनुसार युवा पीढ़ी के लिए गुनाह है—

(क) छोटे-छोटे काम करना

(ख) गरीब रह जाना

(ग) छोटे-मोटे लक्ष्यों में स्वयं को सीमित कर लेना

(घ) बडे़ लक्ष्य तय करना

उत्तर- ग

  1. भारतीय युवाओं को समर्थ और शक्तिशाली बनाने के लिए कलाम साहब जिस माध्यम का सहारा लेना उचित समझते हैं, वह है—

(क) विज्ञान की तरक्की

(ख) शिक्षा और मूल्य व्यवस्था

(ग) नैतिक विकास

(घ) उदार अर्थव्यवस्था

उत्तर- ख

  1. भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए डॉ. कलाम बच्चों और युवाओं पर ध्यान देने की बात कहते हैं, क्योंकि

(क) बच्चे हमेशा नया सोचते हैं और उनमें रचनात्मकता होती है

(ख) बच्चे जल्दी-जल्दी नई चीजें सीखते हैं

(ग) बच्चों को किसी भी साँचे में ढाला जा सकता है

(घ) बच्चों और युवाओं को नई बातें सीखना अच्छा लगता है

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम के अनुसार समाज का नेता बनने के लिए जिन गुणों के विकास करने की जरूरत है, वे क्या हैं?

(क) भीड़ को आकर्षित करने की क्षमता

(ख) लक्ष्य पाने का साहस, निर्णय लेने का साहस और निष्ठा के साथ काम करने का साहस

(ग) अच्छा भाषण देने की योग्यता

(घ) समाज के सभी वर्गों द्वारा मान्य

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम मानते हैं कि शांति और सौहार्द के साथ पूरे समाज की प्रगति का उपाय है—

(क) येन-केन-प्रकारेण सफलता पाना

(ख) गली-मोहल्लों में शांति-पाठ कराना

(ग) जुलूस निकालकर शांति का संदेश देना

(घ) निष्ठा के साथ प्रगति करते हुए सफलता प्राप्त करना

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम साहब के अनुसार वे लोग ही सबसे अधिक सफलता पाते हैं, जो—

(क) दूसरों की रुचि के अनुसार कार्य का चुनाव करते हैं

(ख) दूसरों की राय की परवाह किए बिना अपनी रुचि का विषय तथा कार्य अपने लिए चुनते हैं

(ग) कोई भी काम कर लेते हैं

(घ) कई काम एक साथ करते हैं

उत्तर- ख

  1. अब्दुल कलाम के अनुसार खुशी पाने के लिए

(क) काम में संतुष्टि, संबंधों में संतुष्टि, योगदान में संतुष्टि और समाज से हमें जो मिला, उससे ज्यादा उसे वापस देने की संतुष्टि का होना जरूरी है

(ख) अच्छी नौकरी जरूरी है

(ग) उच्च शिक्षा जरूरी है

(घ) प्रतिष्ठित लोगों से संबंध होने जरूरी हैं

उत्तर- क

  1. युवाओं में देशभक्ति तथा सेवा-भावना उत्पन्न करने के लिए अब्दुल कलाम कहते हैं—

(क) अपने देश की सेना में भरती होकर देश के लिए लडें़

(ख) गरीबों को देशभक्त बनाएँ

(ग) अमीरों की मुखालफत करें

(घ) अपने देश से प्यार करें और अपनी सांस्कृतिक परंपरा को भी आगे बढ़ाने का प्रयत्न करें

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम के अनुसार भारत की मूल शक्ति है—

(क) देश के 54 करोड़ युवा

(ख) राजनेतागण

(ग) देश के नन्हे-नन्हे बच्चे

(घ) देश की सभी महिलाएँ

उत्तर- क

  1. देश के युवाओं का उद्देश्य कलाम साहब के मुताबिक होना चाहिए कि वे—

(क) अपने साथ देश की भी तरक्की करें

(ख) विदेशों में नौकरी करके देश में धन निवेश करें

(ग) अच्छे वैज्ञानिक बनकर अच्छे आविष्कार करें

(घ) रोजगार और नौकरियाँ पैदा करनेवाले बनें, न कि माँगनेवाले

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम के अनुसार ईश्वर है—

(क) वह शक्ति, जो आकाशगंगाओं और सितारों की गतिशीलता में तालमेल रखती है

(ख) वह शक्ति, जो परम शक्तिशाली है

(ग) ब्रह्मांड के निर्माण और विध्वंस की शक्ति

(घ) चाँद-सितारों को प्रकाशित करनेवाली शक्ति

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम के अनुसार रचनात्मकता का आधार क्या है?

(क) प्रयोगधर्मिता

(ख) नए-नए आविष्कार

(ग) जानने की इच्छा

(घ) उच्च शिक्षा

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम कहते हैं कि वैज्ञानिक प्रवृत्ति का निर्माण होता है—

(क) सीखने की आदत से

(ख) गहन अध्ययन से

(ग) प्रश्न पूछने से

(घ) प्रश्नकर्ता के मस्तिष्क और जानने की इच्छा के मेल से

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम कहते हैं कि भविष्य में प्रौद्योगिकी के अंतर को कम करने में मदद मिलेगी—

(क) मौलिक और प्रायोगिक विज्ञान में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने से

(ख) शिक्षा में प्रयोगों को बढ़ावा देकर

(ग) उच्च विदेशी शिक्षा प्राप्त करके

(घ) प्रौद्योगिकी का आयात करके

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम कहते हैं कि औसत कृषि उपज में तीन से चार गुना बढ़ोतरी होगी—

(क) अच्छी खाद और उर्वरकों के प्रयोग से

(ख) बीजों की उच्च उत्पादकता देनेवाले किस्मों के विकास पर ध्यान देकर

(ग) सिंचाई के संसाधनों का विकास करके

(घ) खेती योग्य भूमि का विकास करके

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम भारत को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी बनानेवाली तकनीक किसको मानते हैं?

(क) कोयला उत्पाद को

(ख) पवन विद्युत् उत्पाद को

(ग) सौर ऊर्जा उत्पाद को

(घ) जल विद्युत् उत्पाद को

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम मानते हैं कि भारत में सकारात्मक वैज्ञानिक क्रांति लाने का सर्वोत्तम उपाय है—

(क) विज्ञान का लाभ जन-जन तक पहुँचे

(ख) विज्ञान की पढ़ाई को बढ़ावा दिया जाए

(ग) वैज्ञानिकों को विशेष सुविधाएँ दी जाएँ

(घ) विज्ञान और तकनीकी के लाभ सामान्य जन, विशेषतः ग्रामीणों तक पहुँचें

उत्तर- घ

  1. ग्रामीणों तक विज्ञान और तकनीकी का लाभ पहुँचानेवाली योजना का क्या नाम है?

(क) पुरा (प्रोविजन ऑफ अर्बन एमेनिटीज टू रूरल इंडिया)

(ख) इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन)

(ग) मनरेगा (महात्मा गांधी नेशनल रूरल एंप्लॉयमेंट गारंटी ऐक्ट)

(घ) आई.ए.वाई. (इंदिरा आवास योजना)

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम कहते हैं, ईश्वर और विज्ञान दोनों मिलकर हमें ले जाते हैं—

(क) उन्नति की ओर

(ख) सत्य और जीवन के यथार्थ की ओर

(ग) अध्यात्म की ओर

(घ) परमार्थ की ओर

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम कहते हैं कि ईश्वर की आवश्यकता—

(क) प्रेम के लिए जरूरी है

(ख) मानसिक विकास के लिए जरूरी है

(ग) अध्यात्म के लिए जरूरी है

(घ) सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जरूरी है

उत्तर– ग

  1. डॉ. कलाम का मानना है कि मनुष्य के लिए विज्ञान—

(क) उसकी मानसिक उन्नति के लिए जरूरी है

(ख) उसकी आर्थिक उन्नति के लिए जरूरी है

(ग) उसकी सांस्कृतिक उन्नति के लिए जरूरी है

(घ) उसकी भौतिक उन्नति के लिए जरूरी है

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम कहते हैं कि मनुष्य के सफल जीवन के लिए आवश्यक है—

(क) विज्ञान और ईश्वर दोनों पर विश्वास करना

(ख) विज्ञान पर विश्वास करना

(ग) ईश्वर पर विश्वास करना

(घ) प्रौद्योगिकी पर विश्वास करना

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम कहते हैं कि मंगल ग्रह को मनुष्य के रहने योग्य बनाने के लिए— (क) वहाँ बस्ती बसानी होगी

(ख) वहाँ जल मुहैया कराना होगा

(ग) टेरा फार्मिंग की जरूरत होगी

(घ) वहाँ ऑक्सीजन मुहैया करानी होगी

उत्तर-  ग

  1. डॉ. कलाम कहते हैं कि प्रार्थना और विज्ञान के विकास के बीच—

(क) घनिष्ठ संबंध है

(ख) कोई संबंध नहीं है

(ग) भाई-बहन जैसा संबंध है

(घ) पूरक संबंध है

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम के अनुसार हमारे चारों ओर जो भी जीवन और प्रकृति है, उसे अपनी बुद्धि से जानने का प्रयत्न

(क) अध्यात्म है

(ख) ईश्वर है

(ग) पर्यावरण है

(घ) विज्ञान है

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम कहते हैं कि विज्ञान के प्रयोग की वह प्रक्रिया, जिसके द्वारा उन प्रश्नों का उत्तर प्राप्त किया जाए—

(क) तकनीकी कहलाती है

(ख) शारीरिक कहलाती है

(ग) मानसिक कहलाती है

(घ) इलेक्ट्रॉनिक कहलाती है

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम कहते हैं कि प्राइमरी शिक्षा का उद्देश्य होना चाहिए—

(क) बच्चों की स्मरण-शक्ति का विकास

(ख) बच्चों का मानसिक विकास

(ग) बच्चों का शारीरिक विकास

(घ) बच्चों की रचना-शक्ति का विकास

उत्तर- घ

  1. त्रिची के सेंट जोसेफ कॉलेज में डॉ. कलाम की नैतिक शिक्षा की क्लास लेनेवाले सर्वोच्च जेसुइट पादरी का नाम था—

(क) सोलोमन

(ख) स्पांडर फादर

(ग) रेवरेंड फादर रेक्टर

(घ) एम. भगवंतम

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम कहते हैं कि जो सदाचारी है, वह समय को व्यर्थ नहीं गुजरने देता; पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करता है; समाज, स्कूल और परिवार का एक अच्छा सदस्य है; वह मेरी नजर में—

(क) आदर्श विद्यार्थी है

(ख) सफल विद्यार्थी है

(ग) होनहार विद्यार्थी है

(घ) अनुशासित है

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम कहते हैं कि देश को नेतृत्व देने के लिए सही व्यक्ति का चुनाव—

(क) राजनेताओं का दायित्व है

(ख) सरकार का दायित्व है

(ग) जनता का दायित्व है

(घ) मतदाताओं का दायित्व है

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम कहते हैं कि मनुष्य के भीतर अनुशासित मस्तिष्क, संयोगी मस्तिष्क, रचनात्मक मस्तिष्क, श्रद्धेय मस्तिष्क और नैतिक मस्तिष्क जैसे पाँच केद्रों पर केंद्रित होनी चाहिए—

(क) हमारी शासन-व्यवस्था

(ख) हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली

(ग) हमारी शिक्षा-व्यवस्था

(घ) हमारी समाज-व्यवस्था

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम कहते हैं कि प्रार्थना और विज्ञान के विकास के बीच—

(क) घनिष्ठ संबंध है

(ख) कोई संबंध नहीं है

(ग) दूरी है

(घ) नजदीकी है

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम के अनुसार हमारे चारों ओर जो भी जीवन और प्रकृति है, उसे अपनी बुद्धि से जानने का प्रयत्न—

(क) भौगोलिक ज्ञान है

(ख) पर्यावरण है

(ग) सामान्य ज्ञान है

(घ) विज्ञान है

उत्तर- घ

  1. 3 अगस्त, 1985 को मिसाइल टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर इमारत की नींव किसने रखी थी?

(क) तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने

(ख) डॉ. अब्दुल कलाम ने

(ग) प्रो. कुरियन ने

(घ) डॉ. मेघनाथ साहा ने

उत्तर- क

  1. “कपड़ों के बारे में तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। तुम तो अपनी सफलता से सजे हो।” यह बात डॉ. कलाम से किसने कही थी?

(क) डॉ. सी.वी. रमन ने

(ख) के.एस. कृष्णन ने

(ग) प्रो. सतीश धवन ने

(घ) रॉबर्ट कॉयल ने

उत्तर- ग

  1. एस.एल.वी.-3 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के बाद किसने उत्साहपूर्वक ऐलान किया कि ‘अब हम अंतरिक्ष में खोज की पूरी योग्यता से युक्त हो गए हैं’?

(क) डॉ. एच.एन. संठना ने

(ख) डॉ. मेघनाथ साहा ने

(ग) जे.वी. नार्लीकर ने

(घ) प्रो. सतीश धवन ने

उत्तर- घ

  1. एस.एल.वी.-3 में लगाए जानेवाले ट्रांसपोंडर को त्रिवेंद्रम से श्रीहरिकोटा लाए जाने पर होनेवाली विमान दुर्घटना में वह व्यक्ति कौन था, जो ट्रांसपोंडर को अपने सीने से लगाए सबसे बाद में बाहर निकला?

(क) वी.के. कृष्णमेनन

(ख) प्रो. श्रीनिवासन

(ग) श्री शिवकामीनाथन

(घ) डॉ. एम. भगवतम

उत्तर- ग

  1. ‘वेल्डर ऑफ पीपुल’ यह नाम मीडिया ने किसे दिया था?

(क) प्रो. राव को

(ख) प्रो. श्रीनिवासन को

(ग) प्रो. ओदा को

(घ) डॉ. कलाम को

उत्तर- घ

  1. रात को सोने से पहले डॉ. कलाम क्या करते हैं?

(क) एक गिलास गरम पानी में शहद मिलाकर पीते हैं

(ख) एक गिलास दूध पीते हैं

(ग) योग-साधना करते हैं

(घ) एक भजन सुनते हैं

उत्तर- ख

  1. रात को सोते समय डॉ. कलाम रेडियो पर क्या सुनते हैं?

(क) खबरें तथा शास्त्रीय संगीत

(ख) बॉलीवुड संगीत

(ग) गजलें

(घ) विज्ञान से जुड़ी हलचल

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम को कौन सा भोजन पसंद है?

(क) उत्तर भारतीय भोजन

(ख) गुजराती भोजन

(ग) पंजाबी भोजन

(घ) दक्षिण भारतीय भोजन

उत्तर- घ

  1. उनसे मिलने की इच्छा रखनेवालों के साथ डॉ. कलाम कैसे पेश आते हैं?

(क) गंभीरता के साथ

(ख) अहंकार के साथ

(ग) बहुत सम्मान के साथ

(घ) गर्मजोशी के साथ

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम अपना आदर्श किसे मानते हैं?

(क) डॉ. विक्रम साराभाई को

(ख) प्रो. सतीश धवन को

(ग) होमी जहाँगीर भाभा को

(घ) अल्बर्ट आइंस्टीन को

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम के दिल में कोई ऐसा घाव, जो भरा नहीं—

(क) अविवाहित रहने की पीड़ा

(ख) दूसरी बार राष्ट्रपति बनने की इच्छा

(ग) ‘भारत रत्न’ मिलते समय माता-पिता व गुरु विक्रम साराभाई नहीं रहे

(घ) बहन का असमय निधन

उत्तर- ग

  1. वे कौन थे, जो डॉ. कलाम को उनके पूरे नाम से पुकारते थे?

(क) विक्रम साराभाई

(ख) टी.एन. शेषन

(ग) पी.वी. नरसिम्हा राव

(घ) अटल बिहारी वाजपेयी

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम ने विप्रो के प्रमुख अजीम प्रेमजी से पहली मुलाकात में क्या पूछा था?

(क) आपका आउट टर्न कितना है

(ख) आपकी सेहत का राज क्या है

(ग) आपका देश की उन्नति में क्या योगदान है

(घ) आपका संगठन भारतीय उद्योग क्षेत्र में सबसे आगे है, इसके पीछे क्या रहस्य है?

उत्तर- घ

  1. अजीम प्रेमजी ने इसका क्या जवाब दिया था?

(क) कठिन परिश्रम, उपभोक्ता संतुष्टि और थोड़ी सी किस्मत

(ख) मेहनत, मेहनत और मेहनत

(ग) किस्मत, किस्मत और किस्मत

(घ) पैसा, पैसा और पैसा

उत्तर- क

  1. ईश्वर यदि डॉ. कलाम को वरदान माँगने के लिए कहेंगे तो वे क्या माँगेंगे?

(क) लंबी उम्र का वरदान

(ख) स्वस्थ जीवन का वरदान

(ग) दूसरी बार राष्ट्रपति बनने का वरदान

(घ) मेरे देश को विकसित राष्ट्र बना दो

उत्तर- घ

  1. हृदय रोगियों के लिए डॉ. कलाम ने कौन सा उपकरण विकसित किया?

(क) ए.पी.जे. पेसमेकर

(ख) कलाम-राजू कोरोनरी स्टेंट

(ग) अब्दुल पेसमेकर

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर- ख

  1. व्यास की धारा बदलने का मनाली में क्या प्रभाव हुआ?

(क) व्यास नदी स्नो एंड एवलैंच नामक डी.आर.डी.ओ. की प्रयोगशाला से होकर बहने लगी

(ख) भयानक बाढ़ से शहर बह गया

(ग) व्यास का पानी भर गया

(घ) शहर दो भागों में बँट गया

उत्तर- क

  1. मनाली में पीडि़तों को राहत प्रदान करने के लिए डॉ. कलाम ने क्या प्रयास किया?

(क) वे मनाली में जगह-जगह घूमे

(ख) इस मामले को लेकर वे प्रधानमंत्री से मिले

(ग) राष्ट्रपति से मिले

(घ) जनता से मदद माँगी

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम के अनुरोध पर प्रधानमंत्री ने क्या कदम उठाया?

(क) पीडि़तों से मिले

(ख) नदी पर बाँध बँधवाया

(ग) राष्ट्रीय रक्षा कोष के प्रबंध निकाय की विशेष बैठक बुलाई और 20 लाख रुपए मंजूर करवाए

(घ) नदी की धारा को वापस पूर्ववत् करा दिया

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम अंतरिक्ष व एयरक्राफ्ट में इस्तेमाल किए जानेवाले कैसे पदार्थों के प्रयोग के मार्गदर्शक हैं?

(क) भारत में संयोजित पदार्थों के लिए

(ख) विदेशी पदार्थों के लिए

(ग) सस्ते पदार्थों के लिए

(घ) महँगे पदार्थों के लिए

उत्तर- क

  1. इस दिशा में उन्होंने पहले प्लांट की स्थापना कहाँ की?

(क) मुंबई में

(ख) बेंगलुरु में

(ग) नई दिल्ली में

(घ) कार्बन-कार्बन फाइबर को इस्तेमाल करने के लिए त्रिवेंद्रम में पहला प्लांट स्थापित किया

उत्तर- घ

  1. पोलियो प्रभावित बच्चों के लिए उन्होंने किस चीज की ईजाद की?

(क) संयोजित पदार्थों से बने एक फ्लोर रिएक्शन ऑर्थोसिस (एफ.आर.ओ.)

(ख) नकली पैर का

(ग) नकली हाथ का

(घ) पोलियो की दवा का

उत्तर- क

  1. भारत में एफ.आर.ओ. का प्रयोग सबसे पहले किसने प्रारंभ किया?

(क) दिल्ली के एम्स ने

(ख) चंडीगढ़ के पी.जी.आई. ने

(ग) जयपुर के डॉ. पी.के. सेठी ने

(घ) शिमला के एक अस्पताल ने

उत्तर- ग

  1. इस एफ.आर.ओ. का वजन कितना होता है?

(क) केवल 50 ग्राम

(ख) केवल 300 ग्राम

(ग) केवल 150 ग्राम

(घ) केवल 250 ग्राम

उत्तर- ख

  1. सन् 1994 में डी.आर.डी.ओ. में विकसित संयोजित एफ.आर.ओ. का वितरण कहाँ किया गया?

(क) जोधपुर में

(ख) नई दिल्ली में

(ग) अहमदाबाद में

(घ) चाँदीपुर के नजदीकी शहर बालासोर में

उत्तर- घ

  1. बालासोर में एक बच्ची को एफ.आर.ओ. सेट नहीं होने पर डॉ. कलाम ने क्या किया?

(क) उसे ऑपरेशन के लिए तत्काल हैदराबाद के निजाम अस्पताल भिजवाया

(ख) दूसरा एफ.आर.ओ. दिया

(ग) उसे थोड़ा इंतजार करने को कहा

(घ) उसे कहा, उसके नाप का नहीं है

उत्तर- क

  1. ऑपरेशन से संबंधित खर्च का भुगतान किसने किया?

(क) सरकार ने

(ख) डॉ. कलाम ने व्यक्तिगत रूप से

(ग) डी.आर.डी.ओ. ने

(घ) लड़की के परिवार ने

उत्तर- ख

  1. श्री बी.एम. हेगड़े डॉ. कलाम के साथ किस विषय पर आयोजित परिचर्चा में मंच पर साथ बैठे थे?

(क) एफ.आर.ओ. पर आयोजित परिचर्चा में

(ख) वर्तमान राजनीति पर आयोजित परिचर्चा में

(ग) खगोल-विज्ञान पर आयोजित परिचर्चा में

(घ) विज्ञान के भविष्य पर आयोजित परिचर्चा में

उत्तर- घ

  1. इस परिचर्चा में श्री हेगडे़ ने किस विषय पर भाषण दिया?

(क) खगोल विज्ञान का स्वरूप

(ख) चिकित्सकीय देखभाल बनाम स्वास्थ्य देखभाल

(ग) एफ.आर.ओ. के विकास की कहानी

(घ) हमारा मिसाइल कार्यक्रम

उत्तर- ख

  1. श्री हेगडे़ ने घरों में क्या मूलभूत सुविधाएँ होने पर जोर दिया था?

(क) साफ पेयजल, अदूषित भोजन, स्वच्छ शौचालय

(ख) मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएँ

(ग) बाल विकास और शिक्षा

(घ) प्राथमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा

उत्तर- क

  1. श्री हेगडे़ का भाषण सुनते समय डॉ. कलाम की आँखों में आँसू क्यों आ गए थे?

(क) भाषण बड़ा मार्मिक था

(ख) उसमें बच्चों की दुर्दशा का वर्णन था

(ग) वे रामेश्वरम में अपने गाँव के दृश्य में यही तसवीर साफ देख रहे थे

(घ) पूरा भारत उसी तरह की समस्या से ग्रस्त था

उत्तर- ग

  1. 21 अप्रैल, 2009 को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को आम आदमी की तरह सिक्योरिटी चेक से गुजरना पड़ा। यह सिक्योरिटी चेक किस एयरलाइंस के लिए की गई थी?

(क) कॉण्टिनेंटल एयरलाइन (अमेरिका)

(ख) एयर अटलांटिक (यू.के.)

(ग) एयर फ्रांस (फ्रांस)

(घ) एयर बी.सी. (कनाडा)

उत्तर- क

  1. दिल्ली के एशियाड गाँव में प्रवास के दौरान डॉ. कलाम सुबह की सैर के लिए कहाँ जाते थे?

(क) डी.डी.ए. खेल परिसर में

(ख) लोदी गार्डन में

(ग) बुद्ध जयंती पार्क में

(घ) चिल्ड्रंस पार्क में

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम के सुबह की सैरवाले समूह को किस नाम से जाना जाने लगा?

(क) कलाम जॉगिंग ग्रुप

(ख) कलाम वॉकिंग ग्रुप

(ग) वॉक विद कलाम

(घ) वॉकिंग कलाम गु्रप

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम के सुझाव पर इस गु्रप का नाम बदलकर क्या रखा गया?

(क) पिंक हेवन गु्रप

(ख) ब्लू हेवन गु्रप

(ग) येलो हेवन ग्रुप

(घ) व्हाइट हेवन गु्रप

उत्तर- ग

  1. ‘येलो हेवन ग्रुप’ नामकरण का क्या कारण था?

(क) सभी पीले कपडे़ पहनकर घूमने जाते थे

(ख) सभी पीले रूमाल लहराते हुए चलते थे

(ग) सभी लोग पीली टोपियाँ लगाते थे

(घ) कलाम का समूह पार्क में एक विशिष्ट स्थान पर जाया करता था, जहाँ पेड़ पीले फूलों से लदे होते थे

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम एशियाड गाँव के आवास में अपनी खिड़की से क्या देखना पसंद करते थे?

(क) आकाश में उड़ते हुए तोतों को

(ख) नीचे रेंगती गाडि़यों को

(ग) उड़ते हवाई जहाजों को

(घ) स्कूली बच्चों को

उत्तर- क

  1. सन् 1993 में हैदराबाद में रिसर्च सेंटर कॉम्प्लेक्स को विकसित करते समय खुदाई के दौरान दुर्गा का प्राचीन मंदिर निकलने पर डॉ. कलाम ने क्या आदेश दिया?

(क) उसे ध्वस्त करने का आदेश दिया

(ख) उसे वहाँ से स्थानांतरित करा दिया

(ग) वहीं-की-वहीं खुदाई रुकवा दी

(घ) मंदिर का पुनरुद्धार कर नियमित पूजा-पाठ की व्यवस्था की

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम बातचीत के दौरान किस तरह के उद्धरण देने से नहीं थकते हैं?

(क) अवसर के अनुसार उपयुक्त दोहों का

(ख) उपयुक्त शेरो-शायरी का

(ग) उपयुक्त परी-कथाओं का

(घ) अपनी उपलब्धियों का

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम के अनुसार कोई भी व्यक्ति, जो टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सँभालता है, सिर्फ तभी सफल हो सकता है, जब—

(क) सब लोग उसकी हाँ में हाँ मिलाएँ

(ख) उसे मन चाहे काम करने की छूट मिले

(ग) उस पर किसी प्रकार की बंदिश न हो

(घ) उसे पर्याप्त स्वतंत्रता मिले और प्रभावी अधिकार दिए जाएँ लेखक कलाम

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम के तमिल में पहले लेख का शीर्षक क्या था?

(क) लेट अस मेक अवर ऑन रॉकेट

(ख) अग्नि की उड़ान

(ग) लेट अस मेक अवर ऑन एयरक्राफ्ट

(घ) शिल्पादिगारम्

उत्तर- ग

  1. इस लेख के कारण उन्हें किससे पुरस्कार मिला?

(क) मिल साप्ताहिक ‘आनंद विकटन’ के संपादक देवन की ओर से

(ख) ‘द हिंदू’ के संपादक से

(ग) भारत के राष्ट्रपति से

(घ) एम.आई.टी., चेन्नई से

उत्तर- क

  1. डॉ. अब्दुल कलाम की प्रिय पुस्तक कौन सी है?

(क) रामचरितमानस

(ख) श्रीमद्भगवद्गीता

(ग) लाइट फ्रॉम मैनी लैंप्स (लेखक—लिलियन आइश्लर वाटसन)

(घ) सत्य की खोज

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम से उनके संस्मरण देने का अनुरोध किसने किया था, ताकि वे उन्हें लिखकर सुरक्षित रख सकें?

(क) अरुण तिवारी ने

(ख) जय चंद्र बाबू ने

(ग) एस.एन. बोस ने

(घ) जॉर्ज सुदर्शन ने

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम की ‘विंग्स ऑफ फायर’ पुस्तक को चीनी भाषा में किसने अनूदित किया?

(क) ताइपेई ने

(ख) बान की मून ने

(ग) जियाओ पिंग ने

(घ) जी. पिंग ने

उत्तर- घ

  1. 23 मई, 2005 को आधी रात को बिहार विधानसभा भंग किए जाने को उच्चतम न्यायालय द्वारा असंवैधानिक ठहराए जाने के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा लिख दिया था—इस बात का रहस्योद्घाटन डॉ. कलाम ने अपनी किस पुस्तक में किया?

(क) टर्निंग पॉइंट ए जर्नी थ्रू चैलेंजेज

(ख) अग्नि की उड़ान

(ग) इग्नाइटेड माइंड्स

(घ) ल्युमिनस स्पाकर्स

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम की ‘टर्निंग पॉइंट’ नामक पुस्तक क्यों महत्त्वपूर्ण है ?

(क) इसमें राजनीतिज्ञों, प्रशासकों, वैज्ञानिकों आदि की ईमानदार भूमिका की जरूरत को रेखांकित किया है

(ख) संघर्ष, मेहनत और लगन से कोई व्यक्ति कितनी ऊँचाई तक स्वयं को और राष्ट्र को ले जा सकता है, इसकी मिसाल से भरपूर है यह पुस्तक

(ग) यह पुस्तक डॉ. कलाम के बहुआयामी व्यक्तितव के दर्शन करती है

(घ) उपर्युक्त सभी कारण अहम हैं

उत्तर- घ

  1. रवींद्रनाथ टैगोर की प्रशंसा डॉ. कलाम किस प्रकार से करते हैं?

(क) नोबेल पानेवाले वे पहले एशियाई थे

(ख) वे पहले गैर-यूरोपीय थे, जिन्हें साहित्य का नोबेल दिया गया

(ग) वे लेखकों के सरताज थे

(घ) वे साहित्यकार के साथ सेनानी भी थे

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम की पुस्तक ‘अग्नि की उड़ान’ के सह-लेखक कौन हैं?

(क) अरुण जैमिनी

(ख) उषा जनमेजय

(ग) महेश शर्मा

(घ) अरुण तिवारी

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम ने अपने सहलेखक से कहाँ वार्त्तालाप करते हुए यह पुस्तक तैयार की?

(क) राष्ट्रपति भवन में हुई मुलाकातों एवं यात्राओं के दौरान

(ख) हवाई यात्राओं के दौरान

(ग) रात के एकांत में वार्त्ता के दौरान

(घ) नौकरी के दौरान फुरसत में

उत्तर- क

  1. राष्ट्रपति भवन में उनकी मुलाकातें कहाँ होती थीं?

(क) भोजन कक्ष में

(ख) शयनकक्ष में

(ग) मुगल गार्डन स्थित अमरकुटी में

(घ) वाचनालय में

उत्तर- ग

  1. अरुण तिवारी ने इस वार्त्ता को कैसे प्रस्तुत किया?

(क) ऑडियो के रूप में

(ख) वीडियो के रूप में

(ग) वर्णनात्मक शैली के रूप में

(घ) उन्होंने वार्त्तालापों की चिंतन प्रक्रिया का विस्तार करके उसे व्यवस्थित संवाद के रूप में प्रस्तुत किया

उत्तर- घ

  1. ‘अग्नि की उड़ान’ का चीनी भाषा में अनुवाद किसने किया है?

(क) अरुण तिवारी

(ख) ज्याओ मिंग

(ग) जी पिंग

(घ) किन फूँ

उत्तर- ग

  1. सौरमंडल को 1,000 गज की दूरी कहें तो उसकी तुलना में पृथ्वी कितनी बड़ी है?

(क) एक मटर के दाने जैसी

(ख) एक संतरे जैसी

(ग) एक राई के दाने जैसी

(घ) एक तरबूज जैसी

उत्तर- क

  1. ‘मनुस्मृति’ में किस चीज पर प्रकाश डाला गया है?

(क) धार्मिक सहिष्णुता पर

(ख) मनुष्य की बुद्धि एवं इंद्रिय शक्ति की प्रबलता पर

(ग) धर्म-कर्म एवं मर्यादा पर

(घ) समाज एवं जाति-प्रथा पर

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम के अनुरोध पर रामनाथन ने वित्त से संबंधित कौन सी पुस्तक लिखी?

(क) इकोनॉमिक्स

(ख) वर्ल्ड ऑफ इकोनॉमिक्स

(ग) करंट फाइनेंस

(घ) कॉण्टे्रक्ट मैनेजमेंट

उत्तर- घ

  1. इस पुस्तक का लोकार्पण किसने किया?

(क) डॉ. कलाम ने बेंगलुरु में

(ख) डॉ. कलाम ने नई दिल्ली में

(ग) प्रधानमंत्री ने

(घ) वित्तमंत्री ने

उत्तर- ख

  1. आर. रामनाथन ने डॉ. कलाम के मानवीय पहलू का उदाहरण देते हुए सबसे पहले किस बात की चर्चा की है?

(क) कलाम की उदारता की

(ख) कलाम की वैज्ञानिक उपलब्धियों की

(ग) सन् 1955 में मनाली में व्यास नदी की धारा बदलने से हुई तबाही के बाद राहत प्रदान करने की

(घ) डॉ. कलाम के राष्ट्रपतित्व काल की

उत्तर- ग

  1. पुस्तकों की रॉयल्टी से हासिल आय का डॉ. कलाम क्या करते थे?

(क) किताबें खरीदते थे

(ख) विदेश यात्रा करते थे

(ग) बैंक में जमा करते थे

(घ) अधिकांश हिस्सा योग्य स्वयंसेवी संस्थाओं को दान देते थे

उत्तर- घ

  1. किसी ऐसी संस्था का नाम बताएँ?

(क) विवेकानंद ट्रस्ट

(ख) मदर टेरेसा द्वारा स्थापित सिस्टर्स ऑफ चैरिटी

(ग) महात्मा गांधी शोध संस्थान

(घ) स्ट्रीट चिल्ड्रन फाउंडेशन

उत्तर- ख

  1. ‘दि एलकेमिस्ट’ पुस्तक किस प्रकार की है?

(क) परी कथा है

(ख) जादूगरों की कथा है

(ग) वैज्ञानिकों की कथा है

(घ) वह एक स्पेनिश गड़रिये की कहानी है, जो अपनी स्थिति से ऊँचे सपने देखता है

उत्तर- घ

  1. प्रो. ए. कलानिधि द्वारा लिखित किस पुस्तक के विमोचन के लिए डॉ. कलाम ने उपराष्ट्रपति को आमंत्रित था?

(क) स्पेस इंजीनियरिंग

(ख) इंजीनियरिंग ऐंड साइंस ऑफ योग

(ग) करंट मिसाइल इंजीनियरिंग

(घ) इंजीनियरिंग इनोवेशंस इन प्राणायाम

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम जब भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार थे, उस समय उनके मित्रों ने उनकी कविताओं व विचारों के क्या किए जाने की अनुमति माँगी?

(क) प्रकाशित करने की अनुमति

(ख) जनता के बीच वितरित करने की अनुमति

(ग) जनता के बीच सुनाने की अनुमति

(घ) कविताओं व विचारों को वेब पर प्रकाशित किए जाने की

उत्तर- घ

  1. उनके मित्र किस नाम से वेबसाइट शुरू करना चाहते थे?

(क) www.abdulkalam.com

(ख) www.kalamabdul.com

(ग) www.kalam.com

(घ) www.indiakalam.com

उत्तर- क

  1. डॉ. कलाम ने मित्रों को क्या कहते हुए इनकार किया?

(क) मेरी निजी संपत्ति है

(ख) मैं प्रचार नहीं चाहता

(ग) किसी एक व्यक्ति के लिए प्रचार की आवश्यकता नहीं

(घ) मेरी कविताएँ कच्ची हैं

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम के मित्रों ने साइट बनाए जाने का क्या उद्देश्य बताया?

(क) प्रचार-प्रसार

(ख) लोकप्रियता बढ़ाना

(ग) लिखने की प्रेरणा देना

(घ) पे्ररणा तथा राष्ट्र-निर्माण

उत्तर- घ

  1. डॉ. कलाम के मित्रों ने यह साइट कब शुरू की?

(क) 15 अक्तूबर, 1999 को

(ख) 15 अक्तूबर, 2000 को उनके 69वें जन्मदिवस पर

(ग) 13 दिसंबर, 2001 को

(घ) 18 फरवरी, 2002 को

उत्तर- ख

  1. किस मासिक पत्रिका के जुलाई तथा अगस्त 2001 के अंक में बच्चों को दिए गए डॉ. कलाम के जवाब छपे थे?

(क) तमिल मासिक पत्रिका ‘छुट्टी विकतन’ में

(ख) चंपक में

(ग) नंदन में

(घ) बाल भारती में

उत्तर- क

  1. वर्ष 2002 में डॉ. कलाम ने ‘विजन 2020’ पुस्तक के किस रूपांतरण का विमोचन किया?

(क) तमिल रूपांतरण का

(ख) गुजराती रूपांतरण का

(ग) हिंदी रूपांतरण का

(घ) मराठी रूपांतरण का

उत्तर- क

  1. 23 मार्च, 2002 को डॉ. कलाम ने कौन सी कविता लिखी?

(क) माई नेशनल पे्रयर (मेरी राष्ट्रीय प्रार्थना)

(ख) सॉन्ग ऑफ यूथ (युवाओं का गान)

(ग) बटरफ्लाई (तितली)

(घ) ऐम ऑफ लाइफ

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम की अंग्रेजी में प्रकाशित उनकी अपनी कविताओं के संग्रह का नाम क्या है?

(क) विंग्स ऑफ फायर

(ख) माई जर्नी

(ग) माई जर्नी टू लाइफ

(घ) माई पॉयम कलेक्शन

उत्तर- ख

  1. यह कविता संग्रह ‘माई जर्नी’ मूल रूप से किस भाषा में लिखा गया था?

(क) अंग्रेजी में

(ख) हिंदी में

(ग) तमिल में

(घ) उर्दू में कलाम ने कहा

उत्तर- ग

  1. डॉ. अब्दुल कलाम कहते हैं कि विज्ञान के प्रयोग की वह प्रक्रिया, जिसके द्वारा उन प्रश्नों का उत्तर प्राप्त किया जाए?

(क) आकलन कहलाता है

(ख) संसाधन कहलाता है

(ग) तकनीकी कहलाती है

(घ) सांख्यिकी कहलाती है

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम ने अब तक तकरीबन कितने युवा छात्रों से संवाद किया है?

(क) दो लाख से ज्यादा

(ख) दस लाख से ज्यादा

(ग) पाँच लाख से ज्यादा

(घ) एक लाख से कम

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम के मुताबिक व्यक्ति का विकास सबसे ज्यादा किस बात पर निर्भर करता है?

(क) उसकी शिक्षा पर

(ख) उसकी युवावस्था पर

(ग) बचपन में की गई पर्याप्त तैयारी पर

(घ) उसके व्यक्तित्व पर

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम के मुताबिक शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य क्या है?

(क) ज्ञान प्रदान करना

(ख) सफलता प्रदान करना

(ग) नौकरी प्रदान करना

(घ) अपना विकास करना

उत्तर- क

  1. भारतीय परंपरा के अनुसार हमारा देश किस चीज पर आधारित माना गया है?

(क) विज्ञान पर आधारित

(ख) समाज पर आधारित

(ग) ज्ञान पर आधारित

(घ) जाति-प्रथा पर आधारित

उत्तर- ग

  1. आधुनिक विश्व में धन-दौलत हासिल करने के लिए क्या यत्न करना चाहिए?

(क) वैज्ञानिक खोज

(ख) आधुनिक उपकरण-निर्माण

(ग) कंप्यूटर का विकास

(घ) नवीन खोज एवं नवाचार

उत्तर- घ

  1. कौन सी उभरती हुई टेक्नोलॉजी प्रत्येक व्यक्ति के लिए उपयोगी है?

(क) कंप्यूटर टेक्नोलॉजी

(ख) नैनो टेक्नोलॉजी

(ग) सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी

(घ) माइक्रो टेक्नोलॉजी

उत्तर- ख

  1. डॉ. कलाम स्विट्जरलैंड की यात्रा पर कब गए थे?

(क) अक्तूबर 2004 में

(ख) जनवरी 2004 में

(ग) सितंबर 2001 में

(घ) फरवरी 2005 में

उत्तर- क

  1. स्विट्जरलैंड में वे किस महान् वैज्ञानिक के घर को देखने के लिए भी गए थे?

(क) जेम्स चेडविक

(ख) नील बोहर

(ग) अल्बर्ट आइंस्टीन

(घ) माइकल फैराडे

उत्तर- ग

  1. डॉ. कलाम के अनुसार हम निडर होना कैसे सीखते हैं?

(क) बंदूक के बल पर

(ख) आधुनिकता के बल पर

(ग) शिक्षा द्वारा

(घ) खतरों का सामना करके

उत्तर- घ

  1. विश्व की पहली महिला विमान चालक कौन थी?

(क) एमिला इअरहर्ट

(ख) एलिसा

(ग) एनी जॉनसन

(घ) जूडी जेनिथ

उत्तर- क

  1. पहली महिला विमान चालक ने साहस को कैसी कीमत के तौर पर माना है?

(क) जिंदगी की कीमत के तौर पर

(ख) जो जीवन में शांति बनाए रखने के लिए देनी पड़ती है

(ग) समय की कीमत के तौर पर

(घ) आधुनिकता की कीमत के तौर पर

उत्तर- ख

  1. अच्छी शिक्षा हमें क्या सिखाती है?

(क) अच्छे काम करो, अच्छे व्यक्ति बनो

(ख) जिस कार्य को हम पसंद करते हैं, उसमें साहस की जरूरत नहीं होती

(ग) समाज की उन्नति करो

(घ) देश को उन्नत बनाओ

उत्तर- ख

  1. सपनों के न होने का अर्थ क्या होता है?

(क) आशा टूटना

(ख) उम्मीद हार जाना

(ग) आशा का न होना

(घ) हताशा

उत्तर- ग

  1. आशा के न होने का क्या अर्थ है?

(क) आपका जीवन व्यर्थ है

(ख) आपके पास जीवन का कोई उद्देश्य नहीं है.

(ग) आप बेरोजगार हैं

(घ) आप नकारात्मक हैं

उत्तर- ख

  1. जीवन में सफल होने के बारे में डॉ. कलाम का क्या मानना है?

(क) सफलता अमीरों को मिलती है

(ख) सफलता बिरलों को ही मिलती है

(ग) सफलता मिलना कठिन है

(घ) हर व्यक्ति के जीवन में सफल होने की संभावना होती है

उत्तर- घ

  1. सफलता के अवसर के संबंध में डॉ. कलाम क्या कहते हैं?

(क) किसी-किसी को अवसर मिलता है

(ख) हर इनसान को अवसर मिलता है

(ग) अवसर छीनना पड़ता है

(घ) एक ही अवसर मिलता है

उत्तर- ख

  1. जीवनियाँ पढ़ने से हमें क्या लाभ मिलता है?

(क) सफल होने के नए-नए तरीके मिल जाते हैं

(ख) प्रेरणा मिलती है

(ग) उम्मीदें बँधती हैं

(घ) कोई लाभ नहीं होता

उत्तर- क

1 thought on “एपीजे अब्दुल कलाम सामान्य ज्ञान APJ Abdul Kalam GK Question”

  1. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपना पहला पारिश्रमिक कैसे हासिल किया आपने इसमें उत्तर नारियल बेचकर लिखा है क्या आप इसका ऑथेंटिक प्रूफ दे सकते हैं

    प्रतिक्रिया

Leave a Comment