उत्तर प्रदेश भौगोलिक विशेषताएं सामान्य ज्ञान UP Geography Gk

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस=24 जनवरी 1950

उत्तर प्रदेश  का क्षेत्रफल = 2,40,928 वर्ग किलोमीटर

उत्तर प्रदेश की राजधानी= लखनऊ

प्रमुख नदियां= गंगा, यमुना, रामगंगा, गोमती, बेतवा, केन और घाघरा

सीमावर्ती प्रदेश= नेपाल, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, और बिहार

उत्तर प्रदेश भौगोलिक स्वरूप MCQ GK

201. उत्तर प्रदेश की भूगर्भिक संरचना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

 (क) यह प्राचीनतम ‘गोंडवाना लैंड महाद्वीप’ का भू-भाग है

(ख) दक्षिण के पठारी भाग का निर्माण पूर्व-कैंब्रियन युग में हुआ था

(ग) बुंदेलखंड में मिलनेवाली नीस चट्टानों में कई प्रकार के खनिज पाए जाते हैं

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर:201 (घ)

 202.निम्नलिखित में से कौन उत्तर प्रदेश का प्राकृतिक भाग नहीं है?

(क) तराई का प्रदेश

(ख) गंगा का मैदानी प्रदेश

(ग) उत्तर का पर्वतीय प्रदेश

(घ) दक्षिण का पठारी प्रदेश

उत्तर:202 ग

203. भावर क्षेत्र के समानांतर संकीर्ण पट्टी के रूप में फैले समतल, नम एवं दलदली मैदान को क्या कहते हैं?

(क) गंगा का मैदानी क्षेत्र

(ख) तराई क्षेत्र

(ग) दक्षिण का पठारी क्षेत्र

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:203 ख

204. तराई क्षेत्र का विस्तार उत्तर-पश्चिम में सहारनपुर से लेकर पूर्व में किस जनपद तक है?

 (क) बहराइच

(ख) गोंडा

(ग) देवरिया

(घ) बस्ती

उत्तर:204 ग

205. उत्तर प्रदेश के भौगोलिक स्वरूप के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

(क) भावर क्षेत्र में छोटे-मोटे कंकड़-पत्थर पाए जाते हैं

(ख) दक्षिणी भाग प्राचीनतम शैलों द्वारा निर्मित है

(ग) मैदानी क्षेत्र की भूमि की उर्वरा शक्ति काफी कम है

(घ) तराई क्षेत्र महीन अवसादों से निर्मित है

उत्तर:205 ग

206.निम्नलिखित में से कौन तराई क्षेत्र की विशेषता नहीं है?

 (क) यहाँ कँकरीली तथा पथरीली मिट्टी मिलती है

(ख) यहाँ दलदली मैदान मिलते हैं

(ग) यहाँ धान तथा गन्ने की अधिक खेती होती है

(घ) यहाँ वर्षा काफी कम होती है

उत्तर:206 (घ)

 207. गंगा का मैदानी प्रदेश किसके द्वारा निर्मित है?

(क) काँप मिट्टी

(ख) कीचड़

(ग) बालू

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर:207 (घ)

208. निम्नलिखित में से कौन गंगा के मैदान का भाग है?

 (क) बाँगर क्षेत्र

(ख) खादर क्षेत्र

(ग) बाँगर तथा खादर क्षेत्र दोनों

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:208 ग

209. उत्तर प्रदेश के दक्षिण में स्थित पठारी भाग क्या कहलाता है?

(क) बुंदेलखंड का पठार

(ख) विंध्य का पठार

(ग) बघेलखंड का पठार

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:209 क

 210. उत्तर प्रदेश के दक्षिण के पठारी प्रदेश का क्षेत्रफल लगभग कितना है?

 (क) 42,700 वर्ग कि.मी.

(ख) 45,200 वर्ग कि.मी.

(ग) 47,500 वर्ग कि.मी.

(घ) 49,600 वर्ग कि.मी.

 उत्तर:210 क

 211. निम्नलिखित में से कौन दक्षिण के पठारी भाग की विशेषता नहीं है?

 (क) इसकी उत्तरी सीमा गंगा एवं यमुना नदियों द्वारा निर्धारित है

(ख) चंबल, केन, बेतवा, सोन तथा टौंस इस क्षेत्र की प्रमुख नदियाँ हैं

(ग) इस क्षेत्र में समतल भूमिवाला भाग ही कृषि कार्य के लिए उपयुक्त है

(घ) इस क्षेत्र के पठारों की औसत ऊँचाई 800 मीटर से अधिक है

उत्तर:211 ख

 212.उत्तर प्रदेश के किस भाग में मिश्रित लाल तथा काली मिट्टी पाई जाती है?

 (क) तराईवाले प्रदेश में

 (ख) गंगा के मैदानी प्रदेश में

(ग) दक्षिण के पठारी प्रदेश में

 (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:212 ग

213. गंगा के मैदानी भाग में कौन सी मिट्टी पाई जाती है?

 (क) काँप मिट्टी

(ख) लाल मिट्टी

(ग) काली मिट्टी

(घ) लाल तथा काली मिट्टी

 उत्तर:213क

 214. बाँगर क्षेत्र में मिलनेवाली मिट्टी को निम्नलिखित में से किस नाम से नहीं जाना जाता?

 (क) दोमट मटियार

(ख) बलुई दोमट

(ग) मटियार दोमट

(घ) रेगुर

 उत्तर:214 (घ)

 215. निम्नलिखित में से कौन खादर मिट्टी की विशेषता नहीं है?

 (क) यह नदियों के बाढ़ के मैदान में मिलती है

 (ख) इनमें जल-धारण की क्षमता अधिक होती है

(ग) इस मिट्टी में उर्वरा शक्ति काफी कम होती है

(घ) इस मिट्टी में चूना, पोटाश, मैग्नीशियम तथा जीवांशों की मात्रा अधिक होती है

उत्तर:215 ग

 216.निम्नलिखित में से कौन सी मिट्टी दक्षिण के पठारी भाग में नहीं मिलती?

 (क) भोंटा

(ख) माड

 (ग) भूड़

 (घ) पड़वा

 उत्तर:216 ग

 217. उत्तर प्रदेश के किस जिले में लाल मिट्टी मिलती है?

 (क) मिर्जापुर जिले में

(ख) सोनभद्र जिले में

(ग) मिर्जापुर व सोनभद्र दोनों जिलों में

(घ) इनमें से कोई नहीं

 उत्तर:217 ग

 218. निम्नलिखित में से कौन गंगा-यमुना के मैदान का उप-विभाग नहीं है?

 (क) गंगा-गोमती दोआब

(ख) घाघरा-चंबल दोआब

(ग) गंगा-यमुना दोआब

(घ) गंगा-घाघरा दोआब

 उत्तर:218 ख

 219. दक्षिण के पठार की सामान्य ऊँचाई लगभग कितनी है?

 (क) 200 मीटर

(ख) 300 मीटर

 (ग) 400 मीटर

(घ) 500 मीटर

 उत्तर:219 ख

 220. दक्षिण के पठार की उत्तरी सीमा निम्नलिखित में से किस नदी द्वारा निर्धारित है?

 (क) चंबल तथा बेतवा

(ख) घाघरा तथा सोन

(ग) गंगा तथा यमुना

(घ) केन तथा टोंस

उत्तर:220 ख

 221. उत्तर प्रदेश में बहनेवाली निम्नलिखित में से कौन सी नदी हिमालय से नहीं निकलती?

(क) गंगा

(ख) यमुना

(ग) सोन (घ) गंडक

 उत्तर:221 ग

 222. उत्तर प्रदेश में बहनेवाली नदी तथा उसके उद्गम स्थल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

 (क) गंगा-गंगोत्री

(ख) यमुना-यमुनोत्री

(ग) काली या शारदा-मिलाम हिमनद

(घ) गंडक-लघु हिमालय

 उत्तर:222 (घ)

 223. निम्नलिखित में से कौन सी नदी गंगा के मैदानी भाग से नहीं निकलती?

 (क गोमती

(ख) वरुण

 (ग) राप्ती

(घ) रिहंद

 उत्तर:223 ग

 224. निम्नलिखित में से कौन सी नदी दक्षिण के पठार से नहीं निकलती है?

 (क) चंबल, बेतवा

(ख) सोन, केन

(ग) रिहंद, कन्हार

(घ) टौंस, राप्ती

उत्तर:224 (घ)

 225. निम्नलिखित में से किस जिले मे गंगा नदी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती  है?

 (क) सहारनपुर

(ख) मुजफ्फरनगर

(ग) बिजनौर

(घ) मेरठ

 उत्तर:225 क

 226. निम्नलिखित में से किस स्थान पर गंगा नदी से यमुना नदी मिलती है?

 (क) वाराणसी

(ख) इलाहाबाद

(ग) गाजीपुर

(घ) कानपुर

 उत्तर:226 ख

 227. निम्नलिखित में से किस स्थान के निकट गंगा नदी से गोमती नदी मिलती है?

(क) बलिया

(ख) गाजीपुर

 (ग) इलाहाबाद

(घ) मऊ

 उत्तर:227 ख

 228. कन्नौज के निकट गंगा से कौन सी नदी मिलती है?

(क) मंदाकिनी

(ख) अलकनंदा

(ग) भागीरथी

 (घ) रामगंगा

उत्तर:228  (घ)

229. उत्तर प्रदेश का निम्नलिखित में से कौन सा तीर्थ स्थल गंगा नदी के तट पर स्थित नहीं है?

(क) काशी

(ख) प्रयाग

(ग) मथुरा

(घ) गढ़मुक्तेश्वर

उत्तर:229 ग

230. यमुना नदी किस जनपद से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है?

 (क) सहारनपुर

(ख) गाजियाबाद

(ग) मुजफ्फरनगर

(घ) मेरठ

 उत्तर:230 क

 231. यमुना में मिलनेवाली नदी तथा स्थान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

 (क) चंबल-इटावा

 (ख) बेतवा-हमीरपुर

(ग) केन-इलाहाबाद

(घ) आसन-गाजियाबाद

 उत्तर:231 (घ)

232. निम्नलिखित में से कौन सा स्थान यमुना नदी के तट पर नहीं बसा है?

(क) मथुरा

(ख) वृंदावन

(ग) आगरा

(घ) लखनऊ

 उत्तर:232 (घ)

 233. निम्नलिखित में से कौन सा नगर गोमती नदी के तट पर नहीं बसा है?

(क) लखनऊ

(ख) जौनपुर

(ग) सुल्तानपुर

(घ) मिर्जापुर

 उत्तर:233 (घ)

 234. गोरखपुर निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर बसा है?

(क) राप्ती

(ख) गोमती

(ग) यमुना

(घ) घाघरा

उत्तर:234 क

 235. अयोध्या किस नदी के किनारे बसा है?

 (क) गंगा

(ख) सरयू

(ग) यमुना

(घ) गोमती

उत्तर:235ख

 236. काली सिंध, सिप्ता, पार्वती तथा बनास किस नदी की सहायक नदियाँ हैं?

 (क) बेतवा

(ख) गोमती

(ग) चंबल

(घ) सोन

 उत्तर:236 ग

 237. निम्नलिखित में से कौन सी नदी ‘कर्णवती’ के नाम से जानी जाती है?

 (क) सिंध

(ख) चंबल

(ग) सोन

(घ) केन

 उत्तर:237

Answer – (घ)

 238. निम्नलिखित में से किस जिले से बेतवा नदी नहीं गुजरती?

(क) झाँसी

(ख) औरैया

(ग) जालौन

(घ) कानपुर

 उत्तर:238 (घ)

 239. रिहंद तथा कुनह्ड किसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं?

 (क) केन

(ख) सोन

(ग) सिंध

(घ) बेतवा

 उत्तर:239 ख

 240. निम्नलिखित में से कौन सी नदी उत्तर प्रदेश में नहीं बहती है?

(क) कर्मनासा

(ख) चंद्रप्रभा

(ग) बेलम

(घ) नर्मदा

उत्तर:240  (घ)

241. जिर्गी जलाशय तथा रिहंद बाँध किस नगर के निकट स्थित हैं?

(क) वाराणसी

(ख) इलाहाबाद

(ग) मिर्जापुर

(घ) गाजीपुर

उत्तर:241 ग

 242. माताटीला बाँध निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?

 (क) कर्मनासा

(ख) बेतवा

(ग) रामगंगा

(घ) बेलम

 उत्तर:242 ख

 243. निम्नलिखित में से कौन सा बाँध धामपुर (बिजनौर) के निकट स्थापित है?

 (क) मुसा कहंद बाँध

(ख) कन्हार बाँध

(ग) रामगंगा बाँध

(घ) माताटीला बाँध

 उत्तर:243 ग

 244. बाँध तथा ऊँचाई के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

 (क) रामगंगा बाँध—128 मीटर

(ख) रिहंद बाँध—98 मीटर

(ग) माताटीला बाँध—46 मीटर

(घ) मुसा कहंद बाँध—30 मीटर

 उत्तर:244 (घ)

 245. उत्तर प्रदेश में ऋतु तथा अवधि के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित है?

 (क) शीत ऋतु—नवंबर से फरवरी तक

(ख) ग्रीष्म ऋतु—मार्च से जून तक

(ग) वर्षा ऋतु—जून से अक्तूबर तक

(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर:245 (घ)

 246. ग्रीष्म ऋतु में उत्तर प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान लगभग कितना होता है?

 (क) 35° सेल्सियस

(ख) 40° सेल्सियस

(ग) 42° सेल्सियस

(घ) 44° सेल्सियस

 उत्तर:246 ख

 247. उत्तर प्रदेश में मानसून की पहली बारिश कब होती है?

 (क) मई के अंतिम सप्ताह में

(ख) जून के प्रथम सप्ताह में

(ग) जून के दूसरे सप्ताह में

(घ) जून के अंतिम सप्ताह में

 उत्तर:247 (घ)

 248. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

 (क) उत्तर प्रदेश में वर्षा मुख्य रूप से मानसूनी है

(ख) उत्तर प्रदेश में वर्षा का वितरण काफी असमान है

(ग) उत्तर प्रदेश में जून व जुलाई माह में अधिक वर्षा होती है

(घ) उत्तर प्रदेश में मानसून की वापसी के बाद आसमान साफ एवं मौसम सुहावना हो जाता है

 उत्तर:248 ग

 249.उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस मैदानी जनपद में सर्वाधिक वर्षा होती है?

 (क) गोरखपुर

(ख) सीतापुर

(ग) आगरा

(घ) कानपुर

उत्तर:249 क

 250. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस मैदानी जनपद में सर्वाधिक कम वर्षा होती है?

 (क) इलाहाबाद

 (ख) मथुरा

(ग) देवरिया

(घ) बलिया

 उत्तर:250 ख 

Leave a Comment