छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम सामान्य ज्ञान First in Chhattisgarh GK Question

Chhattisgarh Me Pratham Gk Question Answer 

सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान Chhattisgarh Gk Objective Question Answer CLICK NOW

  1. मध्यप्रांत के अन्तर्गत छ.ग. को सर्वप्रथम सन् 1862 में संभाग का दर्जा प्राप्त हुआ था।
  2. छत्तीसगढ़ संभाग में सर्वप्रथम 03 (रायपुर, रतनपुर व धमतरी) तहसीले गठित की गई थी।
  3. ‘छत्तीसगढ़’ शब्द का सर्वप्रथम उपयोग साहित्य में दलपत राम साव ने किया था।
  4. शासकीय दस्तावेज में छत्तीसगढ़’ शब्द का उल्लेख सर्वप्रथम 1795 केरायपुर गजेटियर में हुआ था।
  5. छत्तीसगढ़ की वर्तमान सीमा का निर्धारण सर्वप्रथम 1905 में हुआ था।
  6. पं. सुन्दरलाल शर्मा ने नवगठित छत्तीसगढ़ राज्य की मांग सर्वप्रथम 1924 के त्रिपुरी कांग्रेस अधिवेशन में उठायी थी।
  7. छ.ग. राज्य की मांग सर्वप्रथम म.प्र. विधानसभा में रामकृष्ण सिंह ने उठाई थी।
  8. छ.ग. का प्रथम शहीद शासकीय अभिलेखों के अनुसार वीरनारायण सिंह को माना जाता है।
  9. भोसला शासनकाल में छ.ग. के लिए नियुक्त प्रथम जिलेदार कृष्णा राव अप्पा थे।
  10. छ.ग. का प्रथम प्रशासकीय अधीक्षक कैप्टन एडमंड को बनाया गया था।
  11. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक समय तक शासन कलचुरि वंश ने किया था।
  12. छ.ग. में अंग्रेजों द्वारा 1855 में नियुक्त प्रथम डिप्टी कमिश्नर चार्ल्स इलियट था।
  13. जाजल्लदेव प्रथम सर्वाधिक प्रतापी कलचुरि नरेश थे।
  14. छत्तीसगढ़ के प्रथम इतिहासकार बाबू रेवाराम माने गये है।
  15. छिंदक नागवंश का प्रथम शासक नृपति भूषण थे।
  16. छत्तीसगढ़ के पी.वाई. तामस्कर पूर्ववर्ती मध्यप्रदेश के प्रथम विपक्ष के नेता बने।
  17. छत्तीसगढ़ में मराठों ने अपना प्रथम शासक बिम्बाजी भोंसला को बनाया था।
  18. छत्तीसगढ़ में प्रथम मराठा सूबेदार महीपतराव दिनकर थे।
  19. बस्तर की महारानी प्रफुल्लकुमारी देवी छत्तीसगढ़ की प्रथम एवं एकमात्र महिला शासिका थी।
  20. छत्तीसगढ़ में ताहूतदारी पद्धति का सूत्रपात केप्टन सेन्डिस के अधीक्षण काल में हुआ था।
  21. छत्तीसगढ़ की रियासतों में एकमात्र प्रथम रियासत खैरागढ़ था जिसने सर्वप्रथम भारतसंघ में प्रवेश की स्वीकृति दी थी।
  22. पुरुषोत्तमदेव काकतीय नरेश के समय बस्तर में सर्वप्रथम रथयात्रा प्रारंभ हुई जो कि गोंचा पर्व के नाम से प्रसिद्ध है।
  23. पं. सुन्दरलाल शर्मा के नेतृत्व में स्थापित छत्तीसगढ़ की प्रथम साहित्यिक संस्था कवि समाज की स्थापना राजिम नगर में हुई थी।
  24. महात्मा गांधी का छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन 20 दिसंबर 1920 को हुआ था।
  25. पंडित रविशंकर शुक्ल ने छ.ग. में व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन शुभारंभ किया था।
  26. छ.ग. में जंगल सत्याग्रह के जन्मदाता श्यामलाल सोम का जन्म सन् 1905 में हुआ था।
  27. छत्तीसगढ़ का प्रथम पुरातात्विक उत्खनन कार्य सन् 1953 में प्रारंभ हुआ था।
  28. छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक प्राचीन मंदिर देवरानी-जेठानी का मंदिर हैं।
  29. छत्तीसगढ़ की सर्वाधिक प्राचीन मूर्ति मल्हार (बिलासपुर) से प्राप्त हुई।
  30. छत्तीसगढ़ की सर्वाधिक सीमा उड़ीसा राज्य के साथ है।
  31. छत्तीसगढ़ का सबसे कम तापमान अम्बिकापुर (सरगुजा) जिले का रहता हैं।
  32. छत्तीसगढ़ का सबसे कम सिंचित जिला नारायणपुर है।
  33. छत्तीसगढ़ में सिंचाई की सबसे बड़ी परियोजना महानदी परियोजना है।
  34. प्रदेश का सर्वाधिक ऊँचा बाँध बांगो बाँध (87 मीटर) है।
  35. वन का सर्वाधिक क्षेत्र बीजापुर जिले में है।
  36. वन का सर्वाधिक प्रतिशत नारायणपुर जिले में है।
  37. बलरामपुर/बीजापुर जिले में सर्वाधिक वन अभ्यारण्य है।
  38. छत्तीसगढ़ में कुल वन क्षेत्र में साल वृक्ष का प्रतिशत सर्वाधिक हैं।
  39. वन धन नीति का सर्वप्रथम बस्तर जिले में सूत्रपात किया गया था।
  40. वन आवरण की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य का देश में तृतीय स्थान है।
  41. वन अधिकार पत्र देने में देश में छत्तीसगढ़ का स्थान प्रथम है।
  42. छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा अभ्यारण्य बादलखोल हैं।
  43. भारत की सबसे बड़ी भूमिगत और यंत्रीकृत कोयला खान कोरबा जिले में है।
  44. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक टिन अयस्क सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिले में प्राप्त होता है।
  45. छत्तीसगढ़ प्रदेश में सर्वाधिक खनिज राजस्व आय कोरबा जिले से प्राप्त होती है।
  46. छत्तीसगढ़ अंचल में सर्वप्रथम उद्योगराजनांदगाँव जिले में स्थापित हुआ था।
  47. छत्तीसगढ़ का प्रथम शक्कर कारखाना कवर्धा में खोला गया है।
  48. छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम साफ्टवेयर पार्क भिलाई में प्रारंभ किया गया है।
  49. छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम बायोटेक पार्क सरगुजा में बनाया जा रहा है।
  50. राज्य के प्रथम औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना 1904 में कोनी (बिलासपुर) में हुई थी।
  51. राज्य का प्रथम कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केन्द्र महासमुन्द में है।
  52. राज्य में प्रथम महिला कृषि वैज्ञानिक डॉ. जयालक्ष्मी गांगुली है।
  53. छ.ग. में प्रथम विद्युत उत्पादन केन्द्र सोवियत संघ के सहयोग से स्थापित हुआ था।
  54. छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम जल विद्युत केन्द्र हसदेव नदी पर स्थापित किया गया है।
  55. छ.ग. में सर्वाधिक विद्युत उत्पादन करने वाला विद्युत संयंत्र एन.टी.पी.सी. है।
  56. प्रदेश का प्रथम विद्युत उत्पाद केन्द्र मिनीमाता जलाशय (बांगो बांध) है।
  57. देश का जीरो पॉवर कट राज्य बनने वाला छ.ग. प्रथम राज्य है।
  58. राज्य की प्रथम ई-पंचायत 26 जनवरी 2005 को अम्बिकापुर से प्रारंभ हुई।
  59. छ.ग. में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित एकमात्र लोकसभा क्षेत्र जांजगीर है।
  60. छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम गृह मंत्री नंद कुमार पटेल थे।
  61. छ.ग. क्षेत्र के पं. रविशंकर शुक्ल को सेन्ट्रल प्रोविंस एवं बरार राज्य का प्रथम मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है।
  62. छत्तीसगढ़ क्षेत्र के पं. रविशंकर शुक्ल को नवीन मध्यप्रदेश राज्य का प्रथम मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है।
  63. छ.ग. क्षेत्र के पी.वाई. तामस्कर को नवीन मध्यप्रदेश राज्य के प्रथम नेता प्रतिपक्ष बनने का गौरव प्राप्त है।
  64. छ.ग. क्षेत्र से सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्री बनने का गौरव विद्याचरण शुक्ल को जाता है।
  65. बीजापुर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाली विधानसभा है।
  66. छत्तीसगढ़ के प्रथम वित्तमंत्री रामचन्द्र सिंहदेव थे।
  67. छ.ग.राज्य के लिए पहली क्षेत्रीय पार्टी का गठन करने वाले नेता पवन दीवान है।
  68. छ.ग. उच्च न्यायालय के प्रथम स्थायी मुख्य न्यायाधीश डब्ल्यू. ए. शीशांक थे।
  69. छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष श्रीमोहन शुक्ल थे।
  70. राज्य के प्रथम पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे थे जो नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गये।
  71. खैरागढ़ स्थित संगीत वि.वि. राज्य, देश एवं एशिया में सर्वप्रथम स्थापित किया गया है।
  72. छ.ग. में पत्रकारिता से संबंधित विश्व विद्यालय कुशाभाऊ ठाकरे के नाम से है।
  73. छत्तीसगढ़ का प्रथम एवं एकमात्र राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर में स्थित है।
  74. छ.ग. का प्रथम पशु चिकित्सा एवं पशु महाविद्यालय गोकुलम-दुर्ग (अंजोरा) में है।
  75. छत्तीसगढ़ का प्रथम दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर में स्थित है।
  76. छ.ग. क्षेत्र में स्थापित होने वाला प्रथम महाविद्यालय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय’ है।
  77. छ.ग. का प्रथम राष्ट्रीय विधि वि.वि. हिदायतुल्ला विधि वि.वि. रायपुर में प्रारंभ किया गया है।
  78. पं. रविशंकर शुक्ल वि.वि. के प्रथम कुलपति डॉ. बाबूलाल सक्सेना थे।
  79. छत्तीसगढ़ का प्रथम केन्द्रीय वि.वि. गुरुघासीदास वि.वि. है।
  80. छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम ऊर्जा शिक्षा उद्यान की स्थापना रायपुर में की गयी हैं।
  81. राज्य का प्रथम मुक्त वि.वि. पं. सुन्दरलाल शर्मा वि.वि. राष्ट्रका 11 वॉ नं. का मुक्त वि.वि. है।
  82. राज्य का प्रथम मात्सियकी महाविद्यालय कबीरधाम जिले में प्रारंभ हुआ है।
  83. छ.ग. का प्रथम रायपुर में स्थापित आई. आई. एम. देश के10 वाँ नम्बर का प्रबंध संस्थान है।
  84. प्रथम छत्तीसगढ़ी नाटक ‘कलिकाल’ के लेखक पं. लोचनप्रसाद पाण्डेय है।
  85. प्रथम छत्तीसगढ़ी व्याकरण का सृजन सन् 1885 में काव्योपाध्याय हीरालाल ने किया गया था।
  86. छत्तीसगढ़ी का प्रथम प्रबंध काव्य-ग्रंथ दानलीला को माना जाता है।
  87. ददरिया गीत छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक प्रचलित लोकगीत हैं ।
  88. विश्व प्रसिद्ध बस्तर के दशहरा पर्व में खींचे जाने वाले दो मंजिले ऊँचे लकड़ी के रथ निर्माण के समय प्रथम लकड़ी का पाटा बस्तर के बिलोरी ग्राम से लाया जाता है।
  89. छत्तीसगढ़ में कैथोलिक चर्च शिल्प का अनुपम उदाहरण जो कि एशिया के सबसे विशाल गिरजाघरों में एक माना जाता है, कुनकुरी (जशपुर) में स्थित है।
  90. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक आदिवासी गोंड प्रजाति के हैं।
  91. किशोरी अमोनकर छत्तीसगढ़ का प्रथम चक्रधर सम्मान प्राप्तकर्ता है।
  92. छत्तीसगढ़ का प्रथम दैनिक समाचार पत्र महाकौशल है।
  93. छत्तीसगढ़ का प्रथम आकाशवाणी केन्द्र रायपुर है।
  94. छत्तीसगढ़ राज्य में दीदी बैंक का प्रारंभ राजनांदगाँव जिले से हुआ है।
  95. छत्तीसगढ़ सूचना शक्ति योजना’ 16 अगस्त 2005 से प्रारम्भ की गई है।
  96. छत्तीसगढ़ में ‘बालभोज’ योजना का प्रारंभ राजनांदगाँव जिले से हुआ था।
  97. छत्तीसगढ़ राज्य में आधार योजना का शुभारंभ गरियाबंद जिले से हुआ है।
  98. छ.ग. राज्य में आधार योजना के अंतर्गत प्रथम विशेष पहचान चिन्ह चमरिनबाई को प्राप्त हुआ।
  99. छत्तीसगढ़ का पहला नेत्र-शिविर डॉ. विक्टर क्लफ रेम्बो ने लगाया था।
  100. बस्तर संभाग की प्रथम एक्सप्रेस गाड़ी का नाम हीराखंड एक्सप्रेस (भुनेश्वर से जगदलपुर) है।
  101. छत्तीसगढ़ का प्रथम रेलखण्ड ‘नागपुर – राजनांदगांव’ सन् 1888 में स्थापित हुआ था।
  102. प्रदेश में पहली बार रेल नागपुर व राजनांदगांव के बीच चली थी।
  103. राजनांदगाँव (मण्डीखोल) में एशिया की दूसरी भू-गर्भीय गुफा मिली है।
  104. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक जलप्रपात बस्तर संभाग में हैं।
  105. राज्य का सबसे चौड़ा जल प्रपात चित्रकोट (जगदलपुर) हैं।
  106. छत्तीसगढ़ का सबसे ऊँचा जलप्रताप तीरथगढ़ (जगदलपुर) है।
  107. छ.ग. के प्रथम साहित्यकार पं. मुकुटधर पांडेय है जिन्हे ‘पद्मश्री’ से नवाजा गया।
  108. छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा चिड़ियाघर मैत्री बाग है।
  109. छ.ग. राज्य की प्रथम हथकरघा समितिचांपा सिल्क साड़ी एण्ड फैब्रिक्स है जिसने भौगोलिक उपदर्शन पंजीयन हासिल करने का गौरव प्राप्त किया है।
  110. राज्य के बाहर प्रथम शबरी एम्पोरियम नई दिल्ली में प्रारंभ किया गया था।
  111. मध्यान्ह भोजन ऑन लाइन करने वाला छत्तीसगढ़ का प्रथम जिला धमतरी है।

छत्तीसगढ़ व्यापम में पूछे गये प्रश्न 2000-2020 तक READ NOW

छत्तीसगढ़ में सम्मान के प्रथम प्राप्तकर्ता

  • छत्तीसगढ़ में पदमश्री से सम्मानित प्रथम व्यक्ति – मुकुटधर पांड (1976)
  • छत्तीसगढ़ में पद्मश्री से सम्मानित प्रथम महिला – तीजनबाई (1987)
  • पद्मभूषण से नवाजे गये प्रथम व्यक्ति – हबीब तनवीर (2002), नया थियेटर
  • पद्मभूषण से नवाजी गयी प्रथम महिला – तीजनबाई (2003)
  • प्रथम पद्मविभूषण प्राप्तकर्ता – तीजनबाई (2019)
  • मिनीमाता सम्मान के प्रथम प्राप्तकर्ता – श्रीमती बिन्नी बाई (2001)
  • डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान के प्रथम प्राप्तकर्ता – श्रीकांत गोवर्धन (2001)
  • पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान के प्रथम प्राप्तकर्ता – केयर भूषण (2001)
  • पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान के प्रथम प्राप्तकर्ता – विनोद कुमार शुक्ल (2001)
  • गुण्डाधूर सम्मान के प्रथम प्राप्तकर्ता – आशीष अरोरा (वालीबॉल) 2001
  • छत्तीसगढ़ी भाषा की प्रथम महिला साहित्यकार – निरूपमा शर्मा

Leave a Comment