राजस्थान की भाषा और साहित्य जीके | Rajasthan Sahitya gk mcq

By Gautam Markam

Updated on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

rajasthani bhasha mcq gk in hindi

  1. राजस्थान का प्रथम कॉलेज एवं विश्वविद्यालय कहाँ खोला गया था?

(a) जोधपुर

(b) जयपुर

(c) अजमेर

(d) बीकानेर

उत्तर-   (c)

  1. ‘ढोला मारू रा दूहा’ का लेखक कौन है?

(a) कवि कल्लोल

(b) सूर्यमल्ल मिश्र

(c) चन्द्रबरदाई

(d) महाकवि बिहारी

उत्तर-   (a)

  1. राजस्थान के किस जिले में ब्रज भाषा का प्रयोग होता है?

(a) बूँदी

(b) भरतपुर

(c) सिरोही

(d) गंगानगर

उत्तर-   (b)

  1. राजस्थान की कौन-सी बोली राज्य से बाहर भी बोली जाती है?

(a) मालवी

(b) मेवाड़ी

(c) हाड़ौती

(d) ढूँढाड़ी

उत्तर-   (a)

  1. तोरावाटी किस राजस्थानी भाषा की उपबोली है?

(a) मेवाड़ी

(b) मेवाती

(c) हाड़ौती

(d) ढूँढाड़ी

उत्तर-   (d)

  1. राजस्थानी भाषा का मध्यकालीन कथा साहित्य सामान्यत: किस रूप में मिलता है?

(a) वात के रूप में

(b) ख्यातों के रूप में

(c) रासो के रूप में

(d) दवावैत के रूप में

उत्तर-   (a)

  1. ‘वंश भास्कर’ में किस राज्य का इतिहास वर्णित है?

(a) बूँदी

(b) मारवाड़

(c) मेवाड़

(d) डूँगरपुर

उत्तर-   (a)

  1. सुमेलित कीजिए-

संगीत ग्रन्थ.                      रचनाकार

(अ) संगीत रत्नाकर.               1. हम्मीर

(ब) संगीत रत्नावली                2. अहोबल

(स) संगीत पारिजात.              3. सोमपाल

(द) शृंगार हार.                       4. शारंग देव

(a) अ-1, ब-2, स-3, द-4

(b) अ-4, ब-3, स-2, द-1

(c) अ-2, ब-1, स-4, द-3

(d) अ-3, ब-1, स-2, द-4

उत्तर-   (b)

  1. राजस्थान में गुप्त राजाओं के सिक्के कहाँ मिले हैं?

(a) भरतपुर में

(b) नलियासर में

(c) बैराठ में

(d) श्री गंगानगर में

उत्तर-   (a)

  1. अलाउद्दीन के दरबारी कवि और लेखक अमीर खुसरो की वह महत्त्वपूर्ण कृति, जिसमें अलाउद्दीन खिलजी एवं चित्तौड़ के राणा रतनसिंह के मध्य 1303 ई. में हुए युद्ध का वर्णन है-

(a) तारीख-ए-अलाई

(b) तारीख-ए-यामिनी

(c) तारीख-उल-हिन्द

(d) तवारीख-ए-अल्फी

उत्तर-   (a)

  1. दुरसा आढ़ा ने किस ग्रन्थ को पांचवां वेद कहा है?

(a) कुवलयमाला

(b) मारवाड़ रा परगना री विगत

(c) वेलि किसन रुक्मणि री

(d) पद्‌मावत

उत्तर-   (c)

  1. प्रसिद्ध इतिहासविद्‌ पं. गौरीशंकर हीराचन्द ओझा का जन्म स्थान था-

(a) सिरोही

(b) जालौर

(c) चित्तौड़गढ़

(d) पाली

उत्तर-   (a)

  1. कौन-सा युग्म असंगत है-

बोली.                       क्षेत्र

(a) देवड़ावटी :               देवगढ़ क्षेत्र

(b) गौडवाड़ी :                 पाली क्षेत्र

(c) मालवी :                  मालवा क्षेत्र

(d) शेखावटी :               शेखावटी क्षेत्र

उत्तर-   (a)

  1. राजस्थानी साहित्य की रचना ‘अचलदास खींची री वचनिका’ के लेखक हैं-

(a) अचलदास खींची

(b) शिवदास गाड़ण

(c) नरपति नाल्ह

(d) पद्‌मनाथ

उत्तर-   (b)

  1. किस ग्रन्थ को राजस्थानी भाषा का प्रथम उपन्यास माना जाता है?

(a) पागी

(b) कनक सुन्दर

(c) सैनाणी

(d) केसर विलास

उत्तर-   (b)

  1. किस ग्रन्थ में 1857 ई॰ की घटनाओं को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत किया गया है-

(a) अमरकाव्य

(b) वीर सतसई

(c) कनक सुन्दर

(d) लीलटांस

उत्तर-   (b)

  1. राजस्थान के अबुल फ़जल के नाम से विख्यात्‌ इतिहासविद्‌ मुहणोत नैणसी की जन्मस्थली है-

(a) जोधपुर

(b) बीकानेर

(c) पाली

(d) मेड़ता

उत्तर-   (a)

  1. किस ग्रन्थ की रचना मेवाड़ महाराणा कुंभा ने नहीं की?

(a) रसिक प्रिया

(b) संगीत मीमांसा

(c) संगीत राज

(d) संगीत शास्त्र

उत्तर-   (d)

  1. ‘दो सौ बावन वैष्णवों की वार्ता’ एवं ‘चौरासी वैष्णवों की वार्ता’ नामक ग्रन्थ लिखे थे-

(a) गोसाईं विटठ्‌लनाथ ने

(b) गोसाईं गोकुलनाथ ने

(c) सूरदास ने

(d) रैदास ने

उत्तर-   (b)

  1. शृंगार हार किसने लिखा?

(a) कुंभा ने

(b) हम्मीर ने

(c) राजा भोज ने

(d) कवि जान ने

उत्तर-   (b)

  1. कौन-सा युग्म असंगत है?

(a) रागतरंगिणी-लोचन

(b) राग मंजरी-पुण्डरीक

(c) स्वर सागर-रामामात्य

(d) राग चंद्रिका-द्वारकानाथ भट्‌ट

उत्तर-   (c)

  1. लोक संस्कृति शोध संस्थान कहाँ स्थित है?

(a) चुरू

(b) करौली

(c) सिरोही

(d) दौसा

उत्तर-   (a)

  1. कौन-सा युग्म गलत है- संस्थान स्थान

(a) गुरु नानक संस्थान : जयपुर

(b) अरबी-फारसी शोध : टोंक संस्थान

(c) राजस्थान साहित्य: उदयपुर अकादमी

(d) राजस्थान सिन्धी : जोधपुर अकादमी

उत्तर-   (d)

  1. राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी का मुख्यालय है-

(a) टोंक

(b) कोटा

(c) बीकानेर

(d) जयपुर

उत्तर-   (d)

  1. राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान कहाँ स्थित है?

(a) अजमेर

(b) जयपुर

(c) उदयपुर

(d) जोधपुर

उत्तर-   (d)

  1. ‘स्वरमंगला’ पत्रिका का प्रकाशन किसके द्वारा होता है?

(a) राजस्थान संस्कृत अकादमी

(b) ब्रज भाषा अकादमी

(c) राजस्थान साहित्य अकादमी

(d) राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृत अकादमी

उत्तर-   (a)

  1. ‘चेतावणी रा चूंगट्‌या’ नामक कविता केसरीसिंह बारहठ ने उदयपुर के किस शासक के लिए लिखी थी?

(a) शम्भूसिंह

(b) फतहसिंह

(c) भूपसिंह

(d) सज्जनसिंह

उत्तर-   (b)

  1. ‘मारवाड़ रा परगना री विगत’ कृति के रचयिता हैं-

(a) श्यामलदास

(b) बांकीदास

(c) मुहणोत नैणसी

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-   (c)

  1. ‘प्रत्यक्ष जीवनशास्त्र’ के लेखक हैं-

(a) माणिक्य लाल वर्मा

(b) जयनारायण व्यास

(c) हरिभाऊ उपाध्याय

(d) हीरा लाल शास्त्री

उत्तर-   (d)

  1. 19वीं शताब्दी में राजस्थान में राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत लेखन का प्रारंभ माना जाता है-

(a) सूर्यमल्ल मिश्र से

(b) गोपाल सिंह खरवा से

(c) सागरमल गोपा से

(d) जोरावर सिंह बारहठ से

उत्तर-   (a)

  1. राजस्थान के जैसलमेर जिले की प्रचलित लोकवार्ता (प्रेमाख्यान) है-

(a) मूमल

(b) ढोला मारू

(c) राजिया रा दूहा

(d) भर्तृहरि

उत्तर-   (a)

  1. कविवर बिहारी द्वारा रचित ‘बिहारी सतसई’ में कितने दोहे संग्रहित हैं?

(a) 501

(b) 655

(c) 713

(d) 750

उत्तर-   (c)

  1. राजा या किसी व्यक्ति विशेष का मृत्योपरांत शोक व्यक्त करने के लिए रचित काव्य, राजस्थानी लेखन की किस विधा के अन्तर्गत आता है?

(a) ख्यात

(b) वंशावली

(c) विगत

(d) मरस्या

उत्तर-   (d)

  1. कौन-सा युग्म असंगत है?

संस्थान                              स्थान

(अ) राजस्थान ललित            1.जयपुर कला अकादमी

(ब) राजस्थान ब्रजभाषा         2. भरतपुर अकादमी

(स) राजस्थान संगीत           3. जोधपुर नाटक अकादमी

(द) राजस्थान हिन्दी           4. जयपुर ग्रन्थ अकादमी

उत्तर-   (b)

  1. ‘हरिकेली’ नाटक के रचयिता थे-

(a) अर्णोराज

(b) विग्रहराज (चतुर्थ)

(c) सोमदत्त

(d) पृथ्वीराज (तृतीय)

उत्तर-   (b)

  1. दुरसा आढ़ा दरबारी कवि थे-

(a) महाराजा जसवंतसिंह के

(b) अकबर के

(c) हुमायूँ के

(d) महाराणा राजसिंह के

उत्तर-   (b)

  1. सुमेलित कीजिए-

ग्रंथ                          रचनाकार

(अ) खुमाण रासौ               1. केशवदास गाडण

(ब) विरुद छतहरी             2. जगजीवन भट्‌ट

(स) अजीतोदय                 3. कवि दुरसा आढ़ा

(द) गजगुणरूपक.             4. दलपत विजय

(a) अ-1, ब-2, स-3, द-4

(b) अ-2, ब-3, स-4, द-1

(c) अ-4, ब-3, स-2, द-1

(d) अ-3, ब-4, स-1, द-2

उत्तर-   (c)

  1. बिहारी सतसई ग्रंथ किस भाषा शैली में रचित है?

(a) डिंगल

(b) पिंगल

(c) संस्कृत

(d) ब्रजभाषा

उत्तर-   (d)

  1. ‘राजस्थान का गजेटियर’ कहा जाता है-

(a) मारवाड़ रा परगना री विगत

(b) पद्‌मावत

(c) एकलिंग महात्म्य

(d) मूता नैणसी री ख्यात

उत्तर-   (a)

  1. सुमेलित कीजिए-

ग्रंथ                         रचनाकार

(अ) बाघो भारमली.      1. लक्ष्मीकुमारी चूँडावत

(ब) सागर पाँखी          2. कुंदन माली

(स) हाँ, चाँद.             3. हरिराम मीणा मेरा है

(द) रेंगती हैं               4. जबरनाथ चीटियाँ पुरोहित

(a) अ-1, ब-2, स-3, द-4

(b) अ-2, ब-3, स-4, द-1

(c) अ-3, ब-4, स-1, द-2

(d) अ-4, ब-3, स-2, द-1

उत्तर-   (a)

  1. कविवर बिहारी दरबारी कवि थे-

(a) जयपुर नरेश मिर्जा राजा जयसिंह

(b) अकबर

(c) जयपुर नरेश सवाई प्रतापसिंह

(d) सवाई जयसिंह

उत्तर-   (a)

  1. राजस्थान के प्रसिद्ध साहित्कार डॉ. जयसिंह नीरज निवासी थे-

(a) बूँदी के

(b) अजमेर के

(c) अलवर के

(d) कोटा के

उत्तर-   (c)

  1. ‘बरसां रा डिगोड़ा डूँगर लांघिया’ के रचयिता हैं-

(a) मणि मधुकर

(b) स्व. नारायणसिंह भाटी

(c) श्रीलाल नथमल जोशी

(d) स्व. हमीदुल्ला

उत्तर-   (b)

  1. राजस्थान की भाषा के लिए ‘राजस्थानी’ शब्द सर्वप्रथम किसने प्रयुक्त किया?

(a) उद्योतन सूरी

(b) जॉर्ज अब्राह्‌म ग्रियर्सन

(c) जेम्स टॉड

(d) सूर्यमल्ल मिश्र

उत्तर-   (b)

  1. उद्योतन सूरी द्वारा रचित ‘कुवलयमाला’ में किस भाषा को ‘मरुभाषा’ कहा जाता है?

(a) मालवी

(b) मारवाड़ी

(c) मेवाड़ी

(d) मेवाती

उत्तर-   (b)

  1. पश्चिमी राजस्थान की प्रतिनिधि बोलियाँ हैं-

(a) मारवाड़ी

(b) मेवाड़ी

(c) बागड़ी

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर-   (d)

  1. ढूँढाड़ी, हाड़ौती, मेवाती एवं अहीरवाटी प्रतिनिधि बोलियाँ हैं-

(a) पूर्वी राजस्थान की

(b) दक्षिणी राजस्थान की

(c) पश्चिमी राजस्थान की

(d) उत्तरी राजस्थान की

उत्तर-   (a)

  1. हाड़ौती का भाषा के अर्थ में प्रयोग सर्वप्रथम किसके द्वारा किया गया?

(a) जॉर्ज अब्राह्‌म ग्रियर्सन

(b) केलॉग

(c) जेम्स टॉड

(d) उद्योतन सूरि

उत्तर-   (b)

  1. राजिये रा सोरठा, वेलि किसन रुक्मणी री, ढोला मारवण, मूमल आदि लोकप्रिय काव्य किस भाषा में रचित हैं?

(a) ढूँढाड़ी

(b) हाड़ौती

(c) मारवाड़ी

(d) मेवाड़ी

उत्तर-   (c)

  1. जोधराज का हम्मीर रासौ महाकाव्य, शंकर राव का भीम विलास काव्य, अलीबख्शी ख्याल आदि की रचना किस बोली में की गई है?

(a) मारवाड़ी

(b) मेवाड़ी

(c) अहीरवाटी

(d) तोरावाटी

उत्तर-   (c)

  1. पश्चिमी हिन्दी एवं राजस्थानी के मध्य सेतु (समन्वय) का कार्य करती है-

(a) हाड़ौती

(b) मेवाती

(c) ढूँढाड़ी

(d) मेवाड़ी

उत्तर-   (b)

  1. साहित्यिक मारवाड़ी कही जाती है-

(a) बागड़ी

(b) डिंगल

(c) मेवाड़ी

(d) पिंगल

उत्तर-   (b)

  1. मेवाड़ी, ढूँढाड़ी एवं हाड़ौती का मिश्रण है-

(a) खैराड़ी

(b) रांगड़ी

(c) गौड़वाड़ी

(d) मालवी

उत्तर-   (a)

  1. 1960 में बोरूदा ग्राम (जोधपुर जिला) में स्थापित होने वाला संस्थान है

(a) राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान

(b) राजस्थान ललित कला अकादमी

(c) राजस्थान कला संस्थान

(d) रूपायन संस्थान

उत्तर-   (d)

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा से हु मेरा ALLGK कोचिंग क्लास है और मैं एग्जाम की तैयारी ऑनलाइन फ्री में करवाता हु, साथ सरकारी नौकरी और प्राइवेट नौकरी की जानकारी लोगो को देता हु अपने वेबसाइट और टेलीग्राम के माध्यम से

Related Post

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी Question Paper 2021 | Rajasthan VDO Question Paper 2021

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Rajasthan Gram Vikas Adhikari Question Paper 2021 With Answer Key | EXAM DATE 27-12-2021 राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी ...

राजस्थान की वेशभूषा एवं आभूषण सामान्य ज्ञान Rajasthani Dress & Pehnawa

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Rajasthani Dress & Pehnawa GK in Hindi राष्ट्रीय पोशाक का दजाा प्राप्त है – जोधपुरी कोट ‘जोधपुर का ...

राजस्थानी लोक गीत सामान्य ज्ञान Rajasthan Lokgeet GK Question Answer

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now राजस्थान: लोक गीत जीके जैसलमेर क्षेत्र का लोकप्रिय गीत जो पत्नी अपने पति के वियोग में गाती है. ...

Rajasthan Gk Questions Answers in Hindi राजस्थान सामान्य ज्ञान

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now राजस्थान सामान्य ज्ञान 2021 नवीन आँकड़ों एवं तथ्यों का समावेश (वस्तुनिष्ठ प्रश्नों सहित) Rajasthan GK Objective Question With ...

1 thought on “राजस्थान की भाषा और साहित्य जीके | Rajasthan Sahitya gk mcq”

Leave a Comment