Jharkhand General Knowledge Questions झारखंड सामान्य ज्ञान

Jharkhand Gk Practice Set in Hind Set-3

  1. किस विद्रोह के दमन हेतु लेफ्टिनेंट रुक एवं चार्ल्स मैगन को भेजा गया था?

उत्तर :- ढाल विद्रोह

  1. जगन्नाथ ढाल को अपदस्थकर अंग्रेजों ने किसे ढालभूम का राजा बनाया था?

उत्तर :- नीमू ढाल

3. जगन्नाथ ढाल को अंग्रेजों द्वारा पुनः ढालभूम का राजा कब बनाया था?
उत्तर :- 1777 ई. में

  1. अंग्रेजों के विरुद्ध प्रथम विद्रोह झारखंड के किस क्षेत्र में हुए थे?

उत्तर :- सिंहभूम

  1. दामोदर नदी का उद्गम कहाँ है?

उत्तर :- छोटानागपुर का पठार

  1. झारखंड के किस क्षेत्र के भूमिजों को चुआड़/चुआर कहा जाता था?

उत्तर :- जंगल महाल

  1. वर्ष 2016 में झारखंड राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त कौन हैं?

उत्तर :- आदित्य स्वरूप

  1. मैथन डैम कब एवं किस नदी पर बना है?

उत्तर :- 1958 ई. में बराकर नदी पर

  1. औरंगा एवं अमानत किसकी सहायक नदी है?

उत्तर :- उतरी कोयल

  1. झारखंड की अधिकांश जनजातियाँ किस मानव प्रजाति से संबंधित हैं?

उत्तर :- प्रोटो आस्ट्रोलॉएड

  1. झारखंड में आरंगा नदी कहाँ से निकलती है?

उत्तर :- राँची

  1. झारखंड में अमानत नदी कहाँ से निकलती है?

उत्तर :- हजारीबाग

  1. झारखंड में राज्य में दुग्ध उत्पादन सहयोग समितियों की संख्या कितनी है?

उत्तर :- 1601

  1. कोल विद्रोह में मुख्यतः कौन सी जनजाति थी?

उत्तर :- हो

  1. किस स्थान के पास ‘मैगनोलिया पवॉइंट’ स्थित है?

उत्तर :- नेतरहाट

  1. सिंद राय, विंद राय तथा सुरगा का संबंध किस विद्रोह से है?

उत्तर :- कोल विद्रोह

  1. किस मुगल सूबेदार के हाथों 1615 ई. में छोटानागपुर खास का नागवंशी शासक दुर्जनशाल गिरफ्तार हुआ और राजधानी दिल्ली भेजा गया?

उत्तर :- इब्राहिम खाँ

  1. आदिम जाति सेवामंडल की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर :- 1945 ई.

  1. सी.एन.टी. एक्ट में काश्तकारों के वर्ग का वर्णन किस अध्याय में किया गया है?

उत्तर :- अध्याय-2

  1. नेतरहाट विद्यालय, नेतहार किस जिला में स्थित है?

उत्तर :- लातेहार

Set-2

  1. बुद्धू भगत के नेतृत्व में कोल विद्रोह किस वर्ष हुआ था?

उत्तर :- 1832 ई.

  1. धनबाद जिले का कौन सा औद्योगिक शहर एक सघन औद्योगिक संकुल है, जहाँ 25 किलोमीटर के दायरे में 250 उद्योग स्थापित हैं?

उत्तर :- चिरकुंडा

  1. कोल विद्रोह का नेतृत्वकर्ता सुरगा मंडा कहाँ का रहनेवाला था?

उत्तर :- बंदगाँव

  1. हूल झारखंड पार्टी का कार्य क्षेत्र झारखंड का कौन सा क्षेत्र था?

उत्तर :- संथाल परगना

  1. किस मिशनरी को संथालों के बीच उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आदरपूर्वक ‘ए पोस्टल ऑफ संथाल्स’ कहा जाता है?

उत्तर :- डॉ. एंडू कैंपबेल

  1. हूल झारखंड पार्टी का विभाजन कब हुआ था?

उत्तर :- 1970 ई. में

  1. पृथक् राज्य झारखंड हेतु सुनियोजित संघर्ष कब प्रारंभ हुआ?

उत्तर :- 1928 ई.

  1. सरकारी स्तर पर पृथक् झारखंड हेतु सर्वप्रथम कार्रवाई कब की गई?

उत्तर :- 1928 ई.

  1. पृथक् झारखंड हेतु सरकारी कार्रवाई का रूप क्या था?

उत्तर :- ज्ञापन

  1. किस संगठन के द्वारा आदिवासी नामक पत्रिका का प्रकाशन हिंदी, अंग्रेजी, मुडारी एवं कुडुख में किया गया?

उत्तर :- छोटानागपुर उन्नति समाज

  1. किसान सभा का गठन कब हुआ?

उत्तर :- 1931 ई.

  1. छोटानागपुर कैथोलिक सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर :- बोनिफस लकड़ा

  1. अंग्रेजों ने जालियाँवाला बाग की तर्ज पर झारखंड के किस स्थान पर गोलियाँ बरसाई थीं? उत्तर :- डोंबरी पहाड़
  2. छोटानागपुर कैथोलिक सभा के प्रथम महासचिव कौन थे?

उत्तर :- इग्नेश बेक

  1. सी.एन.टी. एक्ट में लगान के बारे में साधारण उपबंध किस अध्याय में वर्णित है

उत्तर :- अध्याय-9

  1. झारखंड में सबसे निम्न साक्षरता वाला जिला कौन है?

उत्तर :- पाकुड़, (48.82 प्रतिशत)

  1. झारखंड में सबसे अधिक साक्षरता वाला जिला कौन है?

उत्तर :- राँची, (76.10 प्रतिशत)

  1. ट्राईबल रिसर्च इंस्टीट्यूट, झारखंड कहाँ स्थित है?

उत्तर :- राँची

  1. झारखंड पुलिस प्रशिक्षण केंद्र कहाँ स्थित है?

उत्तर :- पदमा, हजारीबाग

  1. केंद्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान, झारखंड में कहाँ स्थित है? उत्तर :- जालगोड़ा, पश्चिम सिंहभूम

Set-3

  1. किस वर्ष में भारतीय संसद् में झारखंड को अलग राज्य के रूप में बिहार पुनर्गठन का विधेयक पारित किया गया था?

उत्तर :- 2000

  1. झारखंड क्षेत्र स्वशासी परिषद् (जैक) के अध्यक्ष कौन मनोनीत किए गए थे?

उत्तर :- शिबू सोरेन

  1. मेजर रफसेज किसकी सहायता से सिंहभूम से निकल भागने में सफल हुआ था?

उत्तर :- बाबू अजंबर सिंह

  1. कोनार कुंड प्रोजेक्ट झारखंड के किस जिले में स्थित है?

उत्तर :- गिरिडीह

  1. कोल विद्रोह का प्रारंभ कब हुआ था?

उत्तर :- 1831

  1. किसको ‘मुल्की (मातृभूमि की) लड़ाई’ या मिल्की (जमीन की) लड़ाई’ भी कहा जाता है? उत्तर :- सरदारी लड़ाई
  2. सरदारी लड़ाई का विलय अंततः किसमें हो गया?

उत्तर :- मुंडा उलगुलान

  1. छोटानागपुर में विल्किंसन कानून कब लागू हुआ था?

उत्तर :- 1834

  1. तिलका माँझी के नाम पर किस विश्वविद्यालय का नाम रखा गया?

उत्तर :- भागलपुर विश्वविद्यालय

  1. झारखंड में आदिवासियों के फूलों के त्योहार का नाम क्या है?

उत्तर :- सरहूल

  1. झारखंड में किस स्थान को ‘सिटी ऑफ वाटर फॉल्स’ कहा जाता है?

उत्तर :- राँची

  1. चेरो विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?

उत्तर :- भूषन सिंह

  1. चेरो विद्रोह किस क्षेत्र में हुआ?

उत्तर :- पलामू के जंगल में

  1. भारत के कुल कोयला उत्पादन का कितना भाग झारखंड में होता है?

उत्तर :- एक-तिहाई

  1. संथालों में ‘दीक्षा संस्कार’ को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर :- चाचो छठियार

  1. चेरो विद्रोह का दमन किसने किया?

उत्तर :- कर्नल जोंस

  1. भंडार एवं उत्पादन की दृष्टि से झारखंड का सर्वप्रथम कोयला केंद्र कहाँ है?

उत्तर :- झरिया

  1. कैलापाल का जागीरदार सुबल सिंह, दामपाड़ा सरदार जगन्नाथ पातर और धदका सरदार श्याम गंजम किस विद्रोह के मुख्य नेता थे?

उत्तर :- चुआड़ विद्रोह

  1. नेतरहाट विद्यालय, नेतरहाट, लातेहार की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर :- 15 नवंबर, 1954

  1. नेतरहाट विद्यालय, नेतरहाट की स्थापना किसने की थी?

उत्तर :- चार्ल्स नेपियर

Set-4

  1. 1798 ई. में मानभूम, बड़ाभूम एवं पंचेत राज्य में हुए चुआड़ विद्रोह का नेतृत्वकर्ता कौन था? उत्तर :- दुर्जन सिंह
  2. सी.एन.टी. एक्ट में ‘अधिकार उल्लेख और लगान का निर्धारण’ का वर्णन किस अध्याय में किया गया है?

उत्तर :- अध्याय-12

  1. संथाल लोग देवी दुर्गा को किस नाम से पुकारते हैं?

उत्तर :- जाहेर-एरा

  1. तिलका आंदोलन की अवधि क्या थी?

उत्तर :- 1783-85 ई.

  1. जादूपेटिया शैली के चित्रकार को संथाली भाषा में क्या कहते हैं?

उत्तर :- जादों

  1. उराँव जनजाति की पंचायत को क्या कहा जाता है?

उत्तर :- पचौरा

  1. तिलका माँझी को पकड़वाने में किस पहाडि़या सरदार ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी? उत्तर :- जाड़राह
  2. मुंडा जनजाति के लोग अपनी जाति को दूसरे किस नाम से पुकारते हैं?

उत्तर :- होड़ो

  1. मुंडा जनजाति में ग्रामीण पुजारी को क्या कहा जाता है?

उत्तर :- डेहरी

  1. भागलपुर के जिस स्थल पर सूचित जनजाति की श्रेणी में सम्मिलित किया गया? उत्तर :- 1956 ई. 16. बनजारा अपनी माँझी को फाँसी दी गई थी, वह स्थल आज किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर :- तिलका माँझी चौक

  1. अंग्रेजी राज से मुक्ति कामना में कौन सा विद्रोह 11 सितंबर, 1831 ई. में सोनपुर परगना के कोचाई गाँव तथा तमाड़ के कुमांग गाँव में भड़का था?

उत्तर :- कोल विद्रोह

  1. मुंडा जनजाति में गोत्र को क्या कहा जाता है?

उत्तर :- किली

  1. सफाहोड़ आंदोलन के जनक लाल बाबा ने आजाद हिंद फौज के तर्ज पर संथाल परगना में किस दल का गठन किया?

उत्तर :- देशोद्वारक दल

  1. लाल बाबा ने सफाहोड़ी आंदोलनकारियों को कौन सा मंत्र दिया?

उत्तर :- राम नाम का

  1. छोटानागपुर संथाल परगना स्वशासी विकास प्राधिकार का गठन कब किया गया था?

उत्तर :- 1971 ई.

  1. मुंडाओं के कान-छेदन संस्कार को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर :- तुकुई-लुतुर

  1. झारखंड मुक्ति मोरचा की स्थापना किस शहर में हुई थी?

उत्तर :- धनबाद

  1. झारखंड में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाउंड्री ऐंड फोर्ज टेक्नॉलोजी किस जिला में स्थित है?

उत्तर :- राँची

  1. भारत के कुल टंगस्टन भंडार का कितना प्रतिशत हजारीबाग जिला में पाया जाता है?

उत्तर :- 14 प्रतिशत

  1. झारखंड में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना के लिए आधारशिला कहाँ रखी गई?

उत्तर :- बरही, हजारीबाग

Set-5

  1. झारखंड मुक्ति मोरचा के संस्थापक महासचिव कौन थे?

उत्तर :- शिबू सोरेन

  1. झारखंड में कुल कितना प्रतिशत भूमि बंजर भूमि है?

उत्तर :- 4 प्रतिशत

  1. झारखंड मुक्ति मोरचा ने जंगल काटो अभियान किस वर्ष प्रारंभ किया था?

उत्तर :- 1978 ई.

  1. झारखंड में पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल किस जिले में है?

उत्तर :- धनबाद

  1. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) का गठन कब हुआ था?

उत्तर :- 22 जून, 1986

  1. अॉल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) का गठन किस स्थान पर हुआ था?

उत्तर :- जमशेदपुर

  1. आजसू का गठन किसके नेतृत्व में हुआ?

उत्तर :- सूर्य सिंह बेसरा

  1. झारखंड में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, राँची किस तरह की आपदा के लिए काम कर रही है? उत्तर :- सूखा
  2. झारखंड में लिल्लोरी स्थान मंदिर किस देवी या देवता को समर्पित है?

उत्तर :- काली

  1. किस वर्ष रामगढ़, पलामू और छोटानागपुर खास को मिलाकर रामगढ़ जिले का गठन किया गया?

उत्तर :- 1773 ई.पू.

  1. झारखंड में हुंडरू जलप्रपात किस पठार में स्थित है?

उत्तर :- राँची पठार में

  1. विधवा विवाह को मुंडा जनजाति में किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर :- सगाई

  1. मुंडा जनजाति में पुरुषों द्वारा पहने जानेवाले वस्त्र को क्या कहते हैं?

उत्तर :- बटोई एवं करैया

  1. झारखंड में दक्षिणी कोयल नदी कहाँ से निकलती है?

उत्तर :- नगड़ी राँची

  1. राज्य में राजकीय पशु चिकित्सालयों की संख्या कितनी है?

उत्तर :- चार सौ चौबीस

  1. दक्षिणी कोयल किसकी सहायक नदी है?

उत्तर :- कारो

  1. झारखंड राज्य में आपदा विभाग का गठन कब किया गया था?

उत्तर :- अक्तूबर, 2004

  1. हो जनजाति का पवित्र पेय क्या है?

उत्तर :- इली

  1. झारखंड में भारतीय प्रबंधन संस्थान कहाँ स्थित है?

उत्तर :- राँची

  1. भारतीय प्रबंधन संस्थान, राँची की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर :- 6 जुलाई, 2010

Set-6

  1. आई.एस.एम. धनबाद झारखंड में किस प्रकार की आपदा के लिए कार्य कर रहा है?

उत्तर :- खनन आपदा

  1. झारखंड में सर्वाधिक ग्रीन हाउस का उत्सर्जन करनेवाला जिला कौन सा है?

उत्तर :- गिरिडीह

  1. झारखंड सरकार द्वारा देवघर कावरिया पथ पर किस फूल के पौधे को लगाने का प्रस्ताव है? उत्तर :- शिवलिंगम फूल
  2. झारखंड में भाद्र महीने के शुक्ल पक्ष के 11वें दिन कौन सा त्योहार मनाया जाता है?

उत्तर :- करमा

  1. झारखंड में घुमकुडि़या निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

उत्तर :- उराँव

  1. सरायकेला राज्य की स्थापना किसने की थी?

उत्तर :- विक्रम सिंह

  1. सरायकेला राज्य का मुख्यालय कहाँ था?

उत्तर :- सरायकेला

  1. भारत का सबसे बड़ा उर्वरक कारखाना कहाँ है?

उत्तर :- सिंदरी

  1. सिकिदरी हाइड्रल प्रोजेक्ट किस प्रपात पर स्थित है?

उत्तर :- हुंडरू

  1. चेरो विद्रोह कब हुआ था?

उत्तर :- 1800

  1. झारखंड अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (JSAC) के वर्तमान निदेशक कौन हैं?

उत्तर :- डॉ. सर्वेश सिंघल

  1. झारखंड में किस प्रकार की मिट्टी कृषि के दृष्टिकोण से अच्छी नहीं होती?

उत्तर :- लैटेराइट मिट्टी

  1. झारखंड में सर्वाधिक किस प्रकार का शैल समुद्र पाया जाता है?

उत्तर :- आर्कियन शैल समूह

  1. कौन सी मिट्टी सर्वाधिक उपजाऊ होती है?

उत्तर :- जलोढ़ मिट्टी

  1. झारखंड की जलवायु कैसी है?

उत्तर :- उष्णकटिबंधीय मानसूनी

  1. झारखंड की जलवायु में कितने मौसम प्र्रचलित हैं?

उत्तर :- शीत, ग्रीष्म व वर्षा

  1. झारखंड में पंचायत प्रशिक्षण संस्थान किस जिला में है?

उत्तर :- देवघर

  1. वर्ष 2016 में झारखंड में ग्राम पंचायतों की संख्या कितनी है?

उत्तर :- 4423 पंचायत

  1. भूईहरी जमीन का रजिस्टर तैयार करने का जिम्मा 15 अप्रैल, 1858 को किसे सौंपा गया था?

उत्तर :- लोकनाथ शाही

  1. केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड कहाँ स्थित है?

उत्तर :- ब्राम्बे, राँची

Set-7

  1. किस जनजाति में परिवार की गिनती चूल्हों की संख्या से होती है?

उत्तर :- हो

  1. बिरसा विद्रोह के समय राँची के उपायुक्त कौन थे?

उत्तर :- रफसेज

  1. छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम कब लागू किया गया?

उत्तर :- 11 नवंबर, 1908 ई

. 4. किस आंदोलन की शुरुआत चिंगरी नावाटोली (गुमला) से हुई थी?

उत्तर :- टाना भगत

  1. किस आंदोलन में अहिंसा को संघर्ष के अमोघ अस्त्र के रूप में स्वीकार किया गया?

उत्तर :- टाना भगत आंदोलन

  1. मांडर क्षेत्र में टाना भगत आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?

उत्तर :- शिबू भगत

  1. घाघरा क्षेत्र में टाना भगत आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?

उत्तर :- बलराम भगत

  1. बौंक नृत्य किस जनजाति में प्रचलित है?

उत्तर :- हो

  1. विशुनपुर क्षेत्र में टाना भगत आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?

उत्तर :- भिखू भगत

  1. खरवार जनजाति का मूल स्थान क्या था?

उत्तर :- खेरीझार

  1. सबसे पहले बड़ाभूम एवं घाटशिला के चुआड़ों ने किस वर्ष विद्रोह किया?

उत्तर :- 1769 ई. में

  1. कौन प्रथम व्यक्ति थे, जिन्होंने झारखंड में राज्य निर्माण की प्रक्रिया शुरू की?

उत्तर :- रिसा मुंडा

  1. किस विद्रोह के दमन हेतु लेफ्टिनेंट फोरबिस एवं ले. गुडयार को भेजा गया था?

उत्तर :- चुआड़ विद्रोह

  1. रिसा मुंडा ने किसे मुंडाओं का शासक चुना?

उत्तर :- सुतिया पाहन

  1. एक नक्सली वारदात में किस स्थान पर बाबूलाल मरांडी के पुत्र अनूप मरांडी मारे गए थे? उत्तर :- खारी
  2. राज्य में कितने लाख क्यूबिक मीटर जल के रूप में है?

उत्तर :- 260162

  1. झारखंड क्षेत्र स्वाशासी परिषद् (जैक) का गठन किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में किया गया था?

उत्तर :- पी.वी. नरसिम्हा राव

  1. राज्य में कितने लाख क्यूबिक मीटर जल भूमिगत जल के रूप में है?

उत्तर :- 49924

  1. झारखंड क्षेत्र स्वशासी परिषद् (जैक) एवं उसकी अंतरिम कार्यकारी परिषद् कब अस्तित्व में आई थी?

उत्तर :- 9 अगस्त, 1995

  1. राज्य में कितने नदी बेसिन हैं?

उत्तर :- सात

Set-8

  1. ताँबा के उत्पादन में झारखंड का देश में क्या स्थान है?

उत्तर :- प्रथम

  1. हिरनी जलप्रपात झारखंड के किस जिला में स्थित है?

उत्तर :- पश्चिमी सिंहभूम

  1. झारखंड का सबसे बड़ा चिडि़याघर कहाँ स्थित है?

उत्तर :- बोकारो

  1. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर :- प्रभाकर तिरकी

  1. विश्व विजेता बननेवाले झारखंड के प्रथम शतरंज खिलाड़ी का क्या नाम है?

उत्तर :- दीप सेन गुप्ता

  1. शीतकालीन में पूर्वी भाग का तापमान कितना सेल्सियस रहता है?

उत्तर :- 17-19 डिग्री सेल्सियस

  1. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) गठन किस संगठन की तर्ज पर हुआ था?

उत्तर :- असम छात्र संगठन (आसू)

  1. आजसू के किस नेता ने आंदोलन के कार्यक्रम की घोषणा में खून के बदले खून की रणनीति का प्रतिपादन किया था?

उत्तर :- सूर्य सिंह बेसरा

  1. आजसू का गठन किस पार्टी के छात्र संगठन के रूप में हुआ था?

उत्तर :- झारखंड मुक्ति मोरचा

  1. आजसू किस वर्ष झामुमो से अलग हुआ?

उत्तर :- 1987 ई.

  1. झारखंड समन्वय समिति का गठन कब हुआ था?

उत्तर :- 1987 ई.

  1. झारखंड समन्वय समिति का गठन कहाँ हुआ था?

उत्तर :- रामगढ़

  1. झारखंड की सर्वाधिक युद्धक जनजाति कौन है?

उत्तर :- खरवार

  1. गुमानी नदी कहाँ से निकलती है?

उत्तर :- राजमहल की पहाड़ी

  1. गुमानी की सहायक नदी कौन है?

उत्तर :- मेरेल

  1. झारखंड में वन भूमि कितने वर्ग किलोमीटर में है?

उत्तर :- 23605

  1. दामोदर घाटी परियोजना की रूप-रेखा अमेरिका की किस योजना के आधार पर तैयार की गई है?

उत्तर :- टेनेसी घाटी योजना

  1. ‘मंदिरों का गाँव’ किस स्थान को कहा जाता है?

उत्तर :- मलूटी, दुमका

  1. ‘हनुमानजी’ का जन्म स्थान झारखंड किस स्थान पर माना जाता है?

उत्तर :- अंजनधाम, गुमला

  1. पंचायती राज संस्था के लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए ‘केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान’ झारखंड के किस जिले में स्थित है? .

उत्तर :- राँची

Set-9

  1. खडि़या जनजाति के सबसे बड़े देवता सूर्य का क्या नाम है?

उत्तर :- बेड़ो

  1. दामोदर घाटी परियोजना में कुल कितने बाँध हैं?

उत्तर :- आठ

  1. किस नदी पर स्वतंत्र भारत की प्रथम जल विद्युत् योजना बनाई गई?

उत्तर :- दामोदर

  1. दामोदर घाटी परियोजना किन राज्य की संयुक्त परियोजना है?

उत्तर :- झारखंड-पश्चिम बंगाल

  1. तिलैया बाँध कब एवं किस नदी पर बना?

उत्तर :- बराकर-1953

  1. कोनार बाँध कब एवं किस नदी पर बना?

उत्तर :- कोनार-1954

  1. मैथन बाँध कब एवं किस नदी पर बना?

उत्तर :- बराकर, 1958 में

  1. डुँबारी (शैल रकब) पहाड़ी किस मुंडा सरदार से संबंधित है?

उत्तर :- बिरसा मुंडा

  1. बोकारो बाँध किस नदी पर है?

उत्तर :- बोकारो

  1. पालकोट राजमहल किस नागवंशी राजा के कार्यकाल में बनवाया गया था?

उत्तर :- रघुनाथ शाह

  1. मुख्य उत्पाद के अंतर्गत कौन सा वन उत्पाद आता है?

उत्तर :- लकड़ी

  1. झारखंड के कौन से विधायक ने 18 फरवरी, 1924 को बिहार विधान परिषद् में खादी से संबंधित एक प्रस्ताव रखा था?

उत्तर :- नीलकांत चटर्जी

  1. सिंहभूम में आदिवासियों ने विष्णु माहुरी के नेतृत्व में हाट कर न देने का आंदोलन कब चलाया?

उत्तर :- 1924 ई.

  1. महात्मा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन के क्रम में प्रथम बार हजारीबाग कब आए?

उत्तर :- 1925 ई.

  1. 1925 ई. में हजारीबाग में महात्मा गांधी ने किस कॉलेज के छात्रों को संबोधित किया? उत्तर :- संत कोलंबस कॉलेज
  2. हजारीबाग में महात्मा गांधी को कितने रुपए की थैली भेंट की गई?

उत्तर :- 1300 रुपए

  1. अगस्त, 1925 ई. में किसके आग्रह पर गांधीजी जमशेदपुर पहुँचे?

उत्तर :- सी.एफ. एंड्रूज

  1. अखिल भारतीय खादी बोर्ड के अध्यक्ष जमनालाल बजाज द्वारा कहाँ के खादी मेला का शुभारंभ किया गया?

उत्तर :- देवघर

  1. झारखंड में नॉलेज सिटी की स्थापना किस जिले में की जा रही है?

उत्तर :- खूँटी

  1. मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना की शुरुआत कब हुई है?

उत्तर :- 15 नवंबर, 2011

Set-10

  1. राँची में किसके नेतृत्व में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया और ‘साइमन कमीशन वापस जाओ’ नारे के साथ बहिष्कार करने का प्रस्ताव पास किया गया?

उत्तर :- एस.के. सहाय

  1. दिसंबर 1929 ई. में डॉ. पी.सी. मित्र तथा देवी नंदन लाल के नेतृत्व में हजारों झारखंडवासियों ने किसका काले झंडों से स्वागत किया?

उत्तर :- साइमन

  1. किस संगठन द्वारा पृथक् छोटानागपुर राज्य के निर्माण हेतु 1929 ई. में साइमन कमीशन को साभार पत्र दिया गया?

उत्तर :- छोटानागपुर उन्नति समाज

  1. बड़ाभूम के बड़ा बाजार को गंगा नारायण ने किस तिथि को लूटा था?

उत्तर :- 1 मई, 1832 ई.

  1. किसके खिलाफ गंगा नारायण ने भूमिजों को एक अभूतपूर्व नेतृत्व प्रदान किया?

उत्तर :- माधव सिंह

  1. 7 फरवरी, 1833 ई. को खरसाँवा के किस ठाकुर के खिलाफ लड़ते हुए गंगा नारायण सिंह मारा गया?

उत्तर :- चेतन सिंह

  1. खडि़या जनजाति के लोग पहाड़ देवता को किस नाम से पुकारते हैं?

उत्तर :- पाटदूबो

  1. संथाल विद्रोह का प्रारंभ कब हुआ था?

उत्तर :- 1855 ई.

  1. संथाल विद्रोह को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर :- हूल

  1. अपनी ग्रामीण पंचायत को खडि़या जनजाति के लोग क्या कहते हैं?

उत्तर :- दंदिया

  1. संथाल विद्रोह का प्रारंभ किस स्थान से हुआ?

उत्तर :- भगनाडीह

  1. पोरहाट नरेश घनश्याम सिंह ने लार्ड हेस्टिंग्स की अधीनस्थ संधि पर किस वर्ष हस्ताक्षर किया और कंपनी की अधीनता स्वीकार कर ली?

उत्तर :- 1820 ई.

  1. ‘अपना देश और अपना राज’ का नारा किस विद्रोह के दौरान दिया गया?

उत्तर :- संथाल विद्रोह

  1. महली जनजाति के सर्वोच्च देवता कौन हैं?

उत्तर :- सूरजी देवी

  1. ‘जमींदार, महाजन, पुलिस और सरकारी कर्मचारियों का नाश’ किस विद्रोह का प्रमुख नारा बना?

उत्तर :- संथाल विद्रोह

  1. संथाल विद्रोह से प्रभावित क्षेत्र कौन सा था?

उत्तर :- संथाल परगना

  1. भारत छोड़ो आंदोलन की सबसे अंतिम घटना झारखंड में कौन सी थी?

उत्तर :- 22 अगस्त 1943 को वाचस्पति त्रिपाठी की गिरफ्तारी

  1. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी झारखंड क्षेत्र में कितनी बार आए थे?

उत्तर :- चार बार

  1. झारखंड आंदोलन का मुख्य कारण क्या था?

उत्तर :- आदिवासियों की जमीन एवं एक पहचान

  1. झारखंड आंदोलन का बीजारोपण कहाँ किया गया था?

उत्तर :- ढाका

Leave a Comment