Chhattisgarh GK Objective Question Answer छत्तीसगढ़ सम्पूर्ण अध्ययन

By Gautam Markam

Updated on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान टॉप 300 सवाल chhattisgarh top gk questions CGPSC VYAPAM online

  1. छत्तीसगढ़ राज्य प्राकृतिक सम्पदा हेतु सम्पन्न माना जाता है, वह सम्पदा है 
    (A) जल सम्पदा
    (B) वन सम्पदा
    (C) गैस सम्पदा
    (D) खनिज सम्पदा
    उत्तर- (D) खनिज सम्पदा

  2. नवम्बर 2000 में गठित भारत के राज्यों में छत्तीसगढ़ का क्रम है 
    (A) 26वां
    (B) 27वां
    (C) 28वां
    (D) इनमें से कोई भी नहीं
    उत्तर- (A) 26वां

  3. पृथकू राज्य ‘छत्तीसगढ़’ हेतु सुनियोजित संघर्ष प्रारम्भ हुआ 
    (A) वर्ष 1955 में
    (B) वर्ष 1956 में
    (C) वर्ष 1965 में
    (D) वर्ष 1975 में
    उत्तर- (D) वर्ष 1975 में

  4. पृथक् छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम संकल्पना करने वाले क्षेत्रीय राजनेता थे
    (A) पं. रविशंकर शुक्ल
    (B) डॉ. कैलाशनाथ काटजू
    (C) पं. सुन्दरलाल शर्मा
    (D) मोतीलाल वोरा
    उत्तर- (C) पं. सुन्दरलाल शर्मा

  5. छत्तीसगढ़ राज्य गठन की मांग विधानसभा में उठाने वाले प्रथम विधायक हैं 
    (A) पं. श्यामाचरण शुक्ल
    (B) डॉ. द्वारिकाप्रसाद मिश्र
    (C) नरेशचन्द्रसिंह
    (D) डॉ. रामकृष्णसिंह
    उत्तर- (D) डॉ. रामकृष्णसिंह

  6. नवोदित राज्य ‘छत्तीसगढ़’ का मातृ-राज्य है 
    (A) उत्तर प्रदेश
    (B) मध्य प्रदेश  
    (C) बिहार
    (D) इनमें से कोई भी नहीं
    उत्तर- (B) मध्य प्रदेश

  7. छत्तीसगढ़ संघर्ष का मूल कारण था
    (A) आदिवासियों की जमीन एवं पहचान
    (B) आदिवासियों की राजनीतिक इच्छा  
    (C) आदिवासियों की संस्कृति की पहचान
    (D) आदिवासियों की आपसी फूट
    उत्तर- (A) आदिवासियों की जमीन एवं पहचान

  8. छत्तीसगढ़ के गठन हेतु प्रथम राजनीतिक प्रयास प्रारम्भ हुए 
    (A) वर्ष 1958 में
    (B) वर्ष 1968 में
    (C) वर्ष 1978 में
    (D) वर्ष 1998 में
    उत्तर- (D) वर्ष 1998 में

  9. छत्तीसगढ़ के गठन हेतु प्रयासरत राजनीतिक दल थे 
    (A) कांग्रेस
    (B) भाजपा
    (C) सपा एवं बसपा
    (D) कांग्रेस एवं भाजपा
    उत्तर- (D) कांग्रेस एवं भाजपा

  10. छत्तीसगढ़ राज्य की विख्यात विशिष्ट पहचान है 
    (A) आदिवासी संस्कृति
    (B) जनसंख्या
    (C) भ्रष्टाचार एवं अराजकता
    (D) धान की उत्पत्ति
    उत्तर- (D) धान की उत्पत्ति

  11. छत्तीसगढ़ राज्य के गठन हेतु श्रेय दिया जाता है 
    (A) कांग्रेस को
    (B) भाजपा को
    (C) बसपा को  
    (D) उपर्युक्त में से किसी को भी नहीं
    उत्तर- (B) भाजपा को

  12. छत्तीसगढ़ के गठन हेतु केन्द्र सरकार ने लोकसभा में विधेयक प्रस्तुत किया।
    (A) 15 जुलाई, 2000 को
    (B) 20 जुलाई, 2000 को
    (C) 25 जुलाई, 2000 को
    (D) 30 जुलाई, 2000 को
    उत्तर- (C) 25 जुलाई, 2000 को

  13. छत्तीसगढ़ गठन विधेयक को लोकसभा ने पारित किया 
    (A) 21 जुलाई, 2000 को
    (B) 27 जुलाई, 2000 को
    (C) 29 जुलाई, 2000 को
    (D) 31 जुलाई, 2000 को
    उत्तर- (D) 31 जुलाई, 2000 को

  14. छत्तीसगढ़ गठन विधेयक को राज्यसभा ने पारित किया 
    (A) 3 अगस्त, 2000 को
    (B) 7 अगस्त, 2000 को
    (C) 9 अगस्त, 2000 को
    (D) 11 अगस्त, 2000 को
    उत्तर- (C) 9 अगस्त, 2000 को

  15. पृथक् राज्य ‘छत्तीसगढ़’ अस्तित्व में आया 
    (A) 1 नवम्बर, 2000 को
    (B) 9 नवम्बर, 2000 को
    (C) 15 नवम्बर, 2000 को
    (D) उपर्युक्त में से किसी भी तिथि को नहीं
    उत्तर- (A) 1 नवम्बर, 2000 को

  16. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय स्थित है 
    (A) रायपुर में
    (B) रायगढ़ में
    (C) बिलासपुर में
    (D) दुर्ग में
    उत्तर-(C) बिलासपुर में

  17. छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्रफल है 
    (A) 1,47,481 वर्ग किमी  
    (B) 1,37,898 वर्ग किमी  
    (C) 135.1 हजार वर्ग किमी
    (D) 1,49,303 वर्ग किमी
    उत्तर- (B) 1,37,898 वर्ग किमी

  18. वर्ष 2011 की जनगणनानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य की जनसंख्या है 
    (A) 1,75,14,000
    (B) 1,76,20,000
    (C) 2,55,45,198
    (D) 1,76,17,000
    उत्तर- (C) 2,55,45,198


  19. वर्ष 2011 की जनगणनानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति की जनसंख्या है 
    (A) 32,74,269
    (B) 22,50,000
    (C) 33,10,000
    (D) 34,35,000
    उत्तर- (A) 32,74,269

  20. वर्ष 2011 की जनगणनानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या है 
    (A) 55,14,000
    (B) 56,12,000
    (C) 78,22,902
    (D) 78,12,000
    उत्तर- (C) 78,22,902

  21. छत्तीसगढ़ में सतही जल पर कुल निर्भरता है 
    (A) 75%
    (B) 65%
    (C) 55%
    (D) 85%
    उत्तर- (A) 75%

  22. वर्ष 2011 की जनगणनानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में ग्रामीण जनसंख्या है  
    (A) 1,61,30,418
    (B) 1,65,40,530
    (C) 1,67,40,110
    (D) 1,96,07,961
    उत्तर- (D) 1,96,07,961

  23. वर्ष 2011 की जनगणनानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय जनसंख्या है 
    (A) 59,37,237
    (B) 42,75,113
    (D) 43,03,107
    उत्तर- (A) 59,37,237

  24. वर्ष 2011 की जनगणनानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में प्रति हजार महिलाओं पर पुरुष संख्या है 
    (A) 980
    (B) 982
    (C) 991
    (D) 995  
    उत्तर- (C) 991


  25. वर्ष 2011 की जनगणनानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में जनसंख्या घनत्व है 
    (A) 129
    (B) 189
    (C) 131
    (D) 132
    उत्तर- (B) 189

  26. छत्तीसगढ़ राज्य का अधिकतम जनसंख्या वाला जिला है 
    (A) रायपुर
    (B) दुर्ग
    (C) रायगढ़
    (D) बिलासपुर
    उत्तर- (A) रायपुर

  27. छत्तीसगढ़ राज्य का न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला है 
    (A) धमतरी
    (B) नारायणपुर
    (C) कोरबा
    (D) कांकेर
    उत्तर- (B) नारायणपुर

  28. वर्ष 2001-2011 में छत्तीसगढ़ राज्य की जनसंख्या वृद्धि दर रही
    (A) 25.6%
    (B) 22.6%
    (C) 25.8%
    (D) 25.9%
    उत्तर- (B) 22.6%

  29. छत्तीसगढ़ राज्य में संभाग हैं 
    (A) 2
    (B) 5
    (C) 4
    (D) 7
    उत्तर- (B) 5

  30. छत्तीसगढ़ राज्य में जिले हैं 
    (A) 14
    (B) 16
    (C) 27
    (D) 19
    उत्तर- (C) 27


  31. छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला मन्त्री हैं 
    (A) श्रीमती श्यामा ध्रुव
    (B) श्रीमती फूलोदेवी नेताम
    (C) श्रीमती गीता देवी सिंह
    (D) श्रीमती प्रतिभाशाहा
    उत्तर- (C) श्रीमती गीता देवी सिंह

  32. छत्तीसगढ़ महासभा’ का गठन हुआ
    (A) वर्ष 1947 में
    (B) वर्ष 1956 में
    (C) वर्ष 1958 में
    (D) वर्ष 1968 में
    उत्तर- (B) वर्ष 1956 में

  33. हिन्दी के मूर्धन्य साहित्यकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का गृह-जिला है 
    (A) रायपुर
    (B) दुर्ग
    (C) राजनांदगांव
    (D) बिलासपुर
    उत्तर- (C) राजनांदगांव

  34. छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम महाविद्यालय है 
    (A) नेहरू महाविद्यालय
    (B) पं. सुन्दरलाल शर्मा महाविद्यालय
    (C) नेहरू महाविद्यालय
    (D) छत्तीसगढ़ महाविद्यालय
    उत्तर- (D) छत्तीसगढ़ महाविद्यालय

  35. छत्तीसगढ़ राज्य में ‘जनकवि’ के रूप में मान्य हैं 
    (A) विनोद कुमार शुक्ल
    (B) कोदूराम दलित
    (C) प्रभाकर चौबे
    (D) रामेश्वर शुक्ल अंचल
    उत्तर- (B) कोदूराम दलित

  36. वहुचर्चित उपन्यास ‘नौकर की कमीज’ के उपन्यासकार हैं 
    (A) डा. सत्यदेव दुबे
    (B) लतीफ घोंघी
    (C) विनोद कुमार शुक्ल
    (D) प्रभाकर चौबे
    उत्तर- (C) विनोद कुमार शुक्ल


  37. प्रख्यात व्यंग्यकार त्रिभुवन पाण्डे का गृह-जिला है 
    (A) रायगढ़
    (B) कबीरधाम
    (C) दुर्ग
    (D) धमतरी
    उत्तर- (D) धमतरी

  38. 44. ‘छत्तीसगढ़ी व्याकरण’ के प्रथम रचनाकार हैं 
    (A) पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
    (B) विनोद कुमार शुक्ल
    (C) हीरालाल
    (D) दलपतराम राय
    उत्तर- (C) हीरालाल

  39. ‘छत्तीसगढ़ का मंगल पाण्डे’ कहा जाता है 
    (A) शहीद वीरनारायण सिंह को
    (B) शहीद गुण्डाधूर को
    (C) सुरेन्द्र बहादुरसाय को
    (D) शहीद हनुमान सिंह को
    उत्तर- (D) शहीद हनुमान सिंह को

  40. पौराणिक मन्दिर ‘मामा-भांजा मन्दिर स्थित है 
    (A) राजिम में
    (B) दुर्ग में
    (C) खल्लारी में
    (D) बारसुर में
    उत्तर- (D) बारसुर में

  41. ‘छत्तीसगढ़ की गंगा’ माना जाता है 
    (A) महानदी को
    (B) इन्द्रावती नदी को
    (C) दूधनदी को
    (D) खारून नदी को
    उत्तर- (A) महानदी को

  42. छत्तीसगढ़ का प्राचीनतम मन्दिर है 
    (A) लक्ष्मणेश्वर मन्दिर
    (B) महामाया मन्दिर
    (C) सिद्धेश्वर मन्दिर
    (D) देवरानी-जेठानी का मन्दिर
    उत्तर- (D) देवरानी-जेठानी का मन्दिर

  43. छत्तीसगढ़ राज्य में ‘मन्दिर नगरी’ कहा जाता है  
    (A) डोंगरगढ़ को
    (B) राजिम को
    (C) आरंग को
    (D) रतनपुर को
    उत्तर- (C) आरंग को

  44. ‘धूमनाथ मन्दिर स्थित है 
    (A) बस्तर जिले में
    (B) रायपुर जिले में
    (C) बिलासपुर जिले में
    (D) दुर्ग जिले में
    उत्तर- (C) बिलासपुर जिले में

  45. छत्तीसगढ़ राज्य में प्राचीनतम मूर्ति प्राप्त हुई है 
    (A) ताला क्षेत्र से
    (B) राजिम क्षेत्र से
    (C) बूढ़ीखार क्षेत्र से
    (D) घटियारी क्षेत्र से
    उत्तर- (C) बूढ़ीखार क्षेत्र से

  46. छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वाधिक लोकप्रिय श्रमिक नेता हैं 
    (A) संजय पराते
    (B) जनक लाल ठाकुर
    (C) शंकर गुहा नियोगी
    (D) अंजोर सिंह
    उत्तर- (C) शंकर गुहा नियोगी

  47. प्रसिद्ध ‘बुक-बॉण्डपेपर स्थित है 
    (A) दंतेवाड़ा में
    (B) कांकेर में
    (C) बैकुण्ठपुर में
    (D) चांपा में
    उत्तर- (D) चांपा में

  48. छत्तीसगढ़ राज्य में स्थापित प्रथम सीमेण्ट फैक्ट्री है 
    (A) मोदी सीमेण्ट फैक्ट्री
    (B) सेन्चुरी सीमेण्ट फैक्ट्री
    (C) जामुल सीमेण्ट फैक्ट्री
    (D) रेमण्ड सीमेण्ट फैक्ट्री
    उत्तर- (C) जामुल सीमेण्ट फैक्ट्री

  49. छत्तीसगढ़ राज्य का रोजगार प्रशिक्षण मुख्यालय कार्यरत है 
    (A) रायपुर में
    (B) रायगढ़ में
    (C) बिलासपुर में
    (D) दुर्ग में
    उत्तर- (D) दुर्ग में

  50. छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी परियोजना के प्रथम प्रशासक है
    (A) अरुण कुमार
    (C) अजय तिर्की
    (B) पवनदेव
    (D) एम. के. राउत
    उत्तर- (D) एम. के. राउत

  51. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्य सचिव हैं
    (A) मोहन शुक्ल
    (B) अरुण कुमार
    (C) सुभाव मिश्र
    (D) सुश्री इन्दिरा मिश्रा
    उत्तर-  (B) अरुण कुमार

  52.  छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम पुलिस महानिदेशक हैं :
    (A) मोहन शुक्ल
    (B) सुनील कुमार
    (C) नारायण सिंह
    (D) सुभाव मिश्र
    उत्तर- (A) मोहन शुक्ल


  53. राजा अपीलक सम्बन्धित हैं :
    (A) सोमवंश से
    (B) सातवाहन वंश से
    (C) मौर्य वंश से
    (D) कलचुरि वंश से
    उत्तर- (B) सातवाहन वंश से

  54. छिंदक नागवंश का राज्य स्थित था :
    (A) रायपुर में
    (B) रायगढ़ में
    (C) बस्तर में
    (D) कबीरधाम में
    उत्तर- (C) बस्तर में

  55. ‘भोरमदेव मन्दिर’ का निर्माण हुआ :
    (A) छिन्दक नाग वंश काल में
    (B) नल वंश काल में
    (C) फणिनाग वंश काल में
    (D) कलचुरि वंश काल में
    उत्तर- (C) फणिनाग वंश काल में

  56. छत्तीसगढ़ राज्य में मराठों की शासन पद्धति थी :
    (A) नारंग पद्धति
    (B) दोहरी पद्धति
    (C) एकल पद्धति
    (D) सूबा पद्धति
    उत्तर- (D) सूबा पद्धति

  57. छत्तीसगढ़ क्षेत्र में नियुक्त प्रथम ब्रिटिश अधिकारी था :
    (A) कैप्टन एडमण्ड
    (B) कैप्टन स्मिथ
    (C) कैप्टन एग्न्यू
    (D) कैप्टन इलियट
    उत्तर- (A) कैप्टन एडमण्ड

  58. भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन के क्षेत्र के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता थे :
    (A) डॉ. राघवेन्द्र राव
    (B) पं. रविशंकर शुक्ल
    (C) प्यारेलाल ठाकुर
    (D) सेठ गोविन्ददास
    उत्तर- (B) पं. रविशंकर शुक्ल

  59. चर्चित रायपुर राजनीतिक सम्मेलन हुआ था :
    (A) मई 1920 में
    (B) मई 1921 में
    (C) मई 1922 में
    (D) मई 1923 में
    उत्तर- (C) मई 1922 में

  60. प्रसिद्ध महासमुन्द जंगल सत्याग्रह के नेता थे :
    (A) गणेश नारायण राव
    (B) नारायण मेघावाले
    (C) शंकर राव गनौदवाले
    (D) यति यतन लाल
    उत्तर- (C) शंकर राव गनौदवाले

  61. ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’ कहा जाता है
    (A) अमरकंटक को
    (B) मैनपाट को
    (D) रायपुर को
    उत्तर- (B) मैनपाट को

  62.  बहुचर्चित गीत ‘सुरता के चन्दन’ के रचयिता हैं
    (A) पं. सुन्दरलाल शर्मा
    (B) रामेश्वर शुक्ल अंचल
    (C) हरि ठाकुर
    (D) डा. लक्ष्मीशंकर निगम
    उत्तर- (C) हरि ठाकुर

  63. वर्ष 1991 की जनगणना के समय ‘छत्तीसगढ़ क्षेत्र में जिले
    (A) 5.
    (B) 7
    (C) 11
    (D) 14
    उत्तर- (B) 7

  64. देश के क्षेत्रफल में छत्तीसगढ़ की भागीदारी है :
    (A) 2.11%
    (B) 3.11%
    (C) 4.11%
    (D) 5.11%
    उत्तर- (C) 4.11%


  65. छत्तीसगढ़ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया?
    (A) पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी और शंकर शेष ने
    (B) रतनपुर के कवि गोपाल मित्र व बापू रेवाराम ने
    (C) खैरागढ़ के चारण कवि दलपत राव साव ने
    (D) पं. मुकुटधर और पं. लोचनप्रसाद पाण्डे ने
    उत्तर- (C) खैरागढ़ के चारण कवि दलपत राव साव ने

  66. निम्न में कौन-सा व्यक्ति भारतीय संविधान सभा का सदस्य था :
    (A) माधवराव सप्रे
    (B) रामप्रसाद पोटाई
    (C) पं. श्यामाचरण शुक्ल
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर- (B) रामप्रसाद पोटाई

  67. छत्तीसगढ़ साहित्य का भीष्म पितामह कहा जाता है :
    (A) बंशीधर शर्मा को
    (B) दलपतराव साव को
    (C) बाबू रेवाराम को
    (D) पं. लोचनप्रसाद पाण्डे को
    उत्तर- (D) पं. लोचनप्रसाद पाण्डे को

  68. छत्तीसगढ़ में व्यक्ति सत्याग्रह आन्दोलन किसने प्रारम्भ किया
    (A) ठाकुर प्यारेलाल
    (B) ई. राघवेन्द्र राव
    (C) पं. रविशंकर शुक्ल
    (D) विष्णुकृत जोशी
    उत्तर- (C) पं. रविशंकर शुक्ल

  69. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम सामाजिक विधानसभा अध्यक्ष थे :
    (A) धर्मजीत सिंह
    (B) सुरेन्द्र बहादुरसिंह
    (C) महेन्द्र बहादुरसिंह
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर- (C) महेन्द्र बहादुरसिंह

  70. छत्तीसगढ़ का खजुराहो कहलाता है ?
    (A) तालागांव
    (B) भोरमदेव
    (C) बारसूर
    (D) सिरपुर
    उत्तर- (B) भोरमदेव

  71. छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध राजीव लोचन मन्दिर का निर्माण किस स्थापत्य शैली में हुआ है ?
    (A) द्रविड़ शैली
    (B) नागर शैली
    (C) पंचायन शैली
    (D) उत्कल शैली
    उत्तर- (C) पंचायन शैली

  72. छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक ठण्डा स्थान है
    (A) बैकुण्ठ
    (B) आकाशनगर
    (C) बीजापुर
    (D) अम्बिकापुर
    उत्तर- (D) अम्बिकापुर


  73. छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जल प्रपात है :
    (A) चित्रकोट
    (B) केदई जलप्रपात
    (C) तीरथगढ़
    (D) च-मरें
    उत्तर- (A) चित्रकोट

  74. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक वन वृक्ष हैं :
    (A) सागौन
    (B) बीजा
    (C) बांस
    (D) साल
    उत्तर- (D) साल

  75. छत्तीसगढ़ का नवीनतम वन अभयारण्य है
    (A) अबुझमाड़
    (B) सेमरसोत
    (C) मायकोट
    (D) भोरमदेव
    उत्तर- (D) भोरमदेव

  76. छत्तीसगढ़ में कुल विद्युतीकृत ग्राम हैं :
    (A) 19,224
    (B) 18,326
    (C) 19,518
    (D) 18,220
    उत्तर- (A) 19,224

  77. छत्तीसगढ़ मुख्य रूप से किस रेलवे जोन के अन्तर्गत आता है
    (A) दक्षिण-पूर्वी रेलवे
    (B) मध्य रेलवे
    (C) उत्तर रेलवे
    (D) उत्तर-पूर्वी रेलवे
    उत्तर- (A) दक्षिण-पूर्वी रेलवे

  78. छत्तीसगढ़ का पहला रेलमार्ग है :
    (A) के. के. लाइन
    (B) कटनी-बिलासपुर लाइन
    (C) नागपुर और राजनांदगांव
    (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर- (C) नागपुर और राजनांदगांव


  79. छत्तीसगढ़ में लोकगीतों का राजा कहा जाता है
    (A) तेजागीत को
    (B) सुआगीत को
    (C) करमा को
    (D) ददरिया को
    उत्तर- (D) ददरिया को

  80. छत्तीसगढ़ की आधुनिक नाट्य विद्या है :
    (A) ढोलामारू
    (B) पण्डवानी
    (C) रहस
    (D) भगोरिया
    उत्तर- (C) रहस

  81. ककसाड़ किस जनजाति का लोकप्रिय नृत्य है
    (A) उरांव
    (B) अबूझमाड़िया
    (C) भूरिया
    (D) कोरबा
    उत्तर- (B) अबूझमाड़िया

  82. किसे छत्तीसगढ़ में लोक वैले की संज्ञा दी गयी है
    (A) सैला को
    (B) करमानी को
    (C) पण्डवानी को
    (D) ददरिया को
    उत्तर- (C) पण्डवानी को

  83. भरभरी गायन की प्रसिद्ध लोक कलाकार है
    (A) केजराम यादव
    (B) श्रीमती सूरजबाई पाण्डे
    (C) तीजनवाई
    (D) देवदास बंजारे
    उत्तर- (B) श्रीमती सूरजबाई पाण्डे

  84. छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी जनजाति है
    (A) उरांव
    (B) हल्वा
    (C) कोरबा  
    (D) गोड
    उत्तर- (D) गोड  


  85. छत्तीसगढ़ में झूमिंग अथवा पेदाडाही कृषि किस जनजाति के लोग करते हैं
    (A) परजा
    (B) दोरली
    (C) माड़िया तथा बाहसत हार्न माड़िया
    (D) बिंझवार
    उत्तर- (C) माड़िया तथा बाहसत हार्न माड़िया

  86. दुध लौटावा विवाह पद्धति किस जनजाति में प्रचलित है
    (A) गोड़
    (B) वैगा
    (C) भारिया
    (D) कोल
    उत्तर- (A) गोड़

  87. कोरबा लोगों की पंचायत कहलाती है :
    (A) भगोरिया
    (B) मयारी
    (C) झूमकुरिया
    (D) गोल गधेड़ो
    उत्तर- (B) मयारी

  88. उड़िया नांट (भतरा नाट) किस अंचल का लोकनाट्य है
    (A) रायपुर
    (B) बिलासपुर
    (C) बस्तर
    (D) राजनांदगांव
    उत्तर- (C) बस्तर

  89. कमार जनजाति पाई जाती है :
    (A) वाड्रफनगर में
    (B) अबूझमाड़ में
    (C) गरियाबन्द में
    (D) पेड्रा रोड में
    उत्तर- (C) गरियाबन्द में

  90. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक महाविद्यालय किस विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आते हैं :
    (A) पं. रविशंकर विश्वविद्यालय
    (B) गुरु घासीदास विश्वविद्यालय
    (C) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय
    (D) इंदिरा संगीत विश्वविद्यालय
    उत्तर- (A) पं. रविशंकर विश्वविद्यालय

  91. राजधानी रायपुर की नगर-माता किसे कहते हैं ?
    (A) बिन्नीबाई
    (B) सरलाशुक्ल
    (C) मुन्नीबाई
    (D) तीजनबाई
    उत्तर- (A) बिन्नीबाई

  92. 22 जनवरी, 1858 को सार्वजनिक तौर पर कितने विद्रोहियों को रायपुर में फांसी दी गई थी? (A) 15
    (B) 30
    (C) 17
    (D) 19
    उत्तर- (C) 17

  93.  शहरों को ‘स्मार्ट सिटी’ बनाकर कम्प्यूटर से जोड़ने की योजना ‘स्मार्ट सिटी पायलट प्रोजेक्ट’ का शुभारम्भ किया गया है ?
    (A) रायपुर
    (B) भिलाई  
    (C) विलासपुर
    (D) दुर्ग
    उत्तर- (A) रायपुर

  94. केलो परियोजना स्थित है
    (A) दुर्ग में
    (B) बिलासपुर में
    (C) रायगढ़ में
    (D) रायपुर में
    उत्तर- (C) रायगढ़ में

  95. अपरेल पार्क प्रस्तावित है :
    (A) तिल्दा में
    (B) भनपुरी में
    (C) रायपुर में
    (D) दंतेवाड़ा में
    उत्तर- (B) भनपुरी में

  96. बिलासपुर में उच्च न्यायालय का देश में कौन-सा स्थान है
    (A) 19वां
    (B) 20वां
    (C) 21वां
    (D) 23वां
    उत्तर- (A) 19वां

  97. भोरमदेव किस स्थापत्य शैली का सुन्दर उदाहरण है?
    (A) चालुक्य शैली
    (B) नागर शैली
    (C) द्रविड़ शैली
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर- (B) नागर शैली

  98. आभनेर नदी, मुस्का नदी और पिपरिया नदी के त्रिवेणी संगम पर कौन-सा नगर बसा है ?
    (A) दंतेवाड़ा
    (B) खैरागढ़
    (C) बगीचा
    (D) तखतपुर
    उत्तर- (B) खैरागढ़

  99. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम राज्य निर्वाचन अधिकारी बनाए
    (A) मोहन शुक्ल
    (B) अरुणकुमार
    (C) अजयकुमार सिंह
    (D) रमेशचन्द्र शर्मा
    उत्तर- (C) अजयकुमार सिंह

  100. भारतीय जनता पार्टी के प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष बनाए गए थे?
    (A) डॉ. रमनसिंह
    (B) ताराचन्द्र साहू
    (C) रमेश बैस
    (D) बृजमोहन अग्रवाल
    उत्तर- (B) ताराचन्द्र साहू

  101. छत्तीसगढ़ राज्य में विधायक पद की प्रथम शपथ किसने ली थी?
    (A) नन्दकुमार साय
    (B) राजेन्द्र शुक्ल
    (C) अजीत जोगी
    (D) नन्दकुमार पटेल
    उत्तर- (C) अजीत जोगी


  102. प्रथम वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया है
    (A) रामकृष्ण मिशन नारायणपुर
    (B) केयर भूषण
    (C) हरि ठाकुर
    (D) मोतीलाल त्रिपाठी
    उत्तर- (A) रामकृष्ण मिशन नारायणपुर

  103. छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा गुजरात का भूकम्प पीड़ित एक ग्राम गोद लिया गया, वह है
    (A) डांडी
    (B) गोधरा
    (C) साबरमती
    (D) पिपरिया
    उत्तर- (D) पिपरिया

  104. किस समिति की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई. ए. एस., आई. पी. एस., आई. ई. एस.) को भेजा गया ?
    (A) यू. सी. अग्रवाल
    (B) हर्षद मेहता
    (C) लोहानी
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर- (A) यू. सी. अग्रवाल

  105. छत्तीसगढ़ का पहला समाचार-पत्र ‘छत्तीसगढ़ मित्र’ था जिसके सम्पादक थे ?
    (A) माधव राव सप्रे
    (B) सुन्दरलालशर्मा
    (C) ठाकुर प्यारेलाल
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर- (A) माधव राव सप्रे

  106. छत्तीसगढ़ में प्रथम आकाशवाणी केन्द्र रायपुर में कब स्थापित हुआ?
    (A) 1963
    (B) 1965
    (C) 1973
    (D) 1975
     उत्तर- (A) 1963

  107.  छत्तीसगढ़ में मेटल पार्क प्रस्तावित है ?
    (A) दुर्ग
    (B) बिलासपुर
    (C) राजनांदगांव
    (D) रायपुर
    उत्तर- (D) रायपुर

  108. छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी सिंचाई की परियोजना कौन-सी है?
    (A) इन्द्रावती
    (B) महानदी
    (C) हसदो
    (D) शिवनाथ
    उत्तर- (A) इन्द्रावती

  109. छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक विकसित जिला है ?
    (A) रायपुर
    (B) भिलाई
    (C) कोरबा
    (D) दुर्ग
    उत्तर- (D) दुर्ग

  110. छत्तीसगढ़ का एकमात्र जूट उद्योग कहां स्थित है?
    (A) रायगढ़ में
    (B) सरगुजा में
    (C) बिलासपुर में
    (D) रायपुर में
    उत्तर- (A) रायगढ़ में

  111. छत्तीसगढ़ के किस जिले में दण्डकारण्य प्रोजेक्ट स्थित है
    (A) रायपुर
    (B) बस्तर
    (C) जगदलपुर
    (D) दुर्ग
    उत्तर- (B) बस्तर

  112. चित्रकोट जलप्रपात किस प्रदेश में स्थित है ?
    (A) बघेलखण्ड
    (B) दण्डकारण्य
    (C) जशपुर-सामरी प्रदेश
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर- (B) दण्डकारण्य

  113. प्रसिद्ध रचना ‘झलमला’ के रचनाकार कौन हैं ?
    (A) पं. मुकुटधर पाण्डेय
    (B) डॉ. बलदेवप्रसाद मिश्र
    (C) डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
    (D) पं. द्वारिकाप्रसाद तिवारी ‘विप्र’
    उत्तर- (C) डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी

  114. छत्तीसगढ़ का प्रथम शहीद किसे माना जाता है?
    (A) सुरेन्द्र साय
    (B) गुण्डा धूर
    (C) वीर नारायण सिंह
    (D) ठाकुर प्यारेलाल सिंह
    उत्तर- (C) वीर नारायण सिंह

  115. छत्तीसगढ़ का पहला समाचार-पत्र था :
    (A) महाकौशल
    (B) छत्तीसगढ़ मित्र
    (C) उत्थान
    (D) अग्रदूत
    उत्तर- (B) छत्तीसगढ़ मित्र

  116. छत्तीसगढ़ का प्रथम आकाशवाणी केन्द्र में कौन-सा है
    (A) बिलासपुर
    (B) रायपुर
    (C) जगदलपुर
    (D) दुर्ग
    उत्तर- (B) रायपुर

  117. छत्तीसगढ़ के प्रमुख सिंचाई साधन नहर से कितने प्रतिशत सिंचाई होती है ?
    (A) 60%
    (B) 66%
    (C) 80%
    (D) 90%
    उत्तर- (B) 66%

  118. छत्तीसगढ़ में सिंचाई की सबसे बड़ी परियोजना है?
    (A) जोंक परियोजना
    (B) पैरी परियोजना
    (C) महानदी परियोजना
    (D) कोडार परियोजना
    उत्तर- (C) महानदी परियोजना

  119. छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम दूरदर्शन का आगमन कहां हुआ ?
    (A) दुर्ग  
    (B) जगदलपुर
    (C) रायपुर
    (D) बिलासपुर
    उत्तर- (C) रायपुर

  120. छत्तीसगढ़ राज्य का पहला बायोटेक पार्क किस मुख्यालय में स्थापित किया जा रहा है?
    (A) जगदलपुर
    (B) सरगुजा
    (C) रायपुर
    (D) अम्बिकापुर
    उत्तर- (B) सरगुजा

  121. छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है
    (A) गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान
    (B) इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान
    (C) कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
    (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर- (A) गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान


  122. गोकुल नगर योजना संबंधित है :
    (A) डेयरी व्यवसाय से
    (B) मत्स्य व्यवसाय से
    (C) अल्पसंख्यकों हेतु नई कॉलोनी
    (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर- (A) डेयरी व्यवसाय से


  123. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक जलप्रपात किस सम्भाग में है ?  
    (A) रायपुर
    (B) बिलासपुर
    (C) बस्तर
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर- (C) बस्तर


  124. छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक प्रचलित लोक नृत्य है
    (A) भगोरिया
    (B) नाचा  
    (C) रहस
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर- (B) नाचा  


  125. छत्तीसगढ़ की प्रथम फिल्म कौन-सी है?
    (A) मोर छंइया भुईया
    (B) कहीं देवे सन्देश
    (C) मयारू भौजी
    (D) पुन्नी के चंदा
    उत्तर- (B) कहीं देवे सन्देश


  126. छत्तीसगढ़ में गांधीजी की हरिजन यात्रा किस वर्ष में हुई थी ?
    (A) नवम्बर 1933
    (B) जनवरी 1933
    (C) जनवरी 1934
    (D) नवम्बर 1930
    उत्तर- (A) नवम्बर 1933


  127. छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक प्राचीन मन्दिर कौन-सा है ?
    (A) देवरानी जेठानी का मन्दिर
    (B) केवरी मन्दिर
    (C) चितावरी मन्दिर
    (D) सिद्धेश्वर मन्दिर
    उत्तर- (A) देवरानी जेठानी का मन्दिर


  128. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे गर्म स्थान माना जाता है
    (A) रायपुर  
    (B) दुर्ग
    (C) चांपा
    (D) सरगुजा
    उत्तर- (C) चांपा


  129. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक कोयला खदानें किस जिले में हैं ?
    (A) बिलासपुर
    (B) रायगढ़
    (C) कोरबा
    (D) कोरिया
    उत्तर- (C) कोरबा


  130. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध लक्ष्मण मन्दिर कहां स्थित है ?
    (A) रतनपुर
    (B) सिरपुर
    (C) भोरमदेव
    (D) मल्हार
    उत्तर- (B) सिरपुर


  131. छत्तीसगढ़ का खुजराहो’ भोरमदेव किस जिले में स्थित
    (A) दुर्ग
    (B) कबीरधाम
    (C) बिलासपुर
    (D) अम्बिकापुर
    उत्तर- (B) कबीरधाम


  132. भारत की प्राचीनतम नाट्यशाला किस जिले में है ?
    (A) रायपुर
    (B) सरगुजा
    (C) बिलासपुर
    (D) राजनांदगांव
    उत्तर- (B) सरगुजा


  133. गुरु घासीदास संग्रहालय स्थित है
    (A) धमतरी में
    (B) रायपुर में
    (C) बिलासपुर में
    (D) महासमुन्द में
    उत्तर- (B) रायपुर में


  134. मैकाल पर्वत की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है?
    (A) लीलवानी
    (B) धूपगढ़
    (C) नजीबा
    (D) भूपेन्द्री
    उत्तर- (A) लीलवानी


  135. छत्तीसगढ़ के लगभग कितने प्रतिशत भाग वनाच्छादित हैं ?
    (A) 56%
    (B) 36%
    (C) 44%
    (D) 66%
    उत्तर- (C) 44%


  136. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक टिन अयस्क किस जिले में होता है?
    (A) रायगढ़
    (B) जसपुर नगर
    (C) कोरबा
    (D) बस्तर
    उत्तर- (D) बस्तर


  137.  छत्तीसगढ़ की प्रमुख फसल है
    (A) धान
    (B) गेहूं
    (C) मक्का
    (D) गन्ना
    उत्तर- (A) धान


  138. संजय पराते निम्नलिखित में कौन है ?
    (A) नक्सली नेता
    (B) माकपा नेता
    (C) प्रसिद्ध खिलाड़ी
    (D) प्रमुख सचिव
    उत्तर- (B) माकपा नेता


  139. ‘सरहुल’ किस जनजाति का पारम्परिक नृत्य है ?
    (A) उरांव  
    (B) गोड़  
    (C) भतरा
    (D) मुरिया
    उत्तर- (A) उरांव


  140. छत्तीसगढ़ में आयुर्वेदिक महाविद्यालय कहां स्थित है ?
    (A) जगदलपुर
    (B) दुर्ग
    (C) बिलासपुर
    (D) रायपुर
    उत्तर- (B) दुर्ग

  141. छत्तीसगढ़ में चिकित्सा महाविद्यालय कहां स्थित है ?
    (A) जगदलपुर
    (B) दुर्ग
    (C) विलासपुर
    (D) रायपुर
    उत्तर- (D) रायपुर


  142. ‘बरसाती भईया’ किसे कहा जाता है ?
    (A) विनय वाजपेयी
    (B) केसरी वाजपेयी
    (C) मनोज वाजपेयी
    (D) नितीन वाजपेयी
    उत्तर- (B) केसरी वाजपेयी


  143. ‘इत्यलम’ क्या है?
    (A) साहित्यिक पत्रिका
    (B) धार्मिक पत्रिका
    (C) राजनीतिक पत्रिका
    (D) अन्य
    उत्तर- (A) साहित्यिक पत्रिका


  144. 1924 में पं. रविशंकर शुक्ल ने कौन-सी पत्रिका निकाली ?
    (A) उत्थान
    (B) उत्कर्ष
    (C) कान्यकुब्ज
    (D) आलोक
    उत्तर- (C) कान्यकुब्ज


  145. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध ‘जोगी गुफा’ कहां स्थित है?
    (A) कांकेर  
    (B) रायगढ़
    (C) सरगुजा
    (D) बिलासपुर (पेण्ड्रा)
    उत्तर- (A) कांकेर  


  146. किस जनजाति में घोटुल पाया जाता है ?
    (A) मुरिया  
    (B) हल्बा
    (C) माड़िया
    (D) भतरा
    उत्तर- (A) मुरिया


  147. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक साक्षरता प्रतिशत किस जनजाति में है?
    (A) मुरिया
    (B) भतरा
    (C) हल्वा
    (D) धुरवा
    उत्तर- (C) हल्वा


  148. भतरा जनजाति का निवास क्षेत्र है :
    (A) बस्तर जिला
    (B) दंतेवाड़ा जिला
    (C) धमतरी जिला
    (D) कोरिया जिला
    उत्तर- (A) बस्तर जिला


  149. बिंझवार का निवास क्षेत्र है :
    (A) धमतरी जिला
    (B) कबीरधाम
    (C) बिलासपुर जिला
    (D) सरगुजा जिला
    उत्तर- (C) बिलासपुर जिला


  150. गौर नृत्य के लिए प्रसिद्ध है :
    (A) अबूझमाड़िया
    (B) दण्डामी माड़िया
    (C) परजा
    (D) परधान
    उत्तर- (B) दण्डामी माड़िया

  151. धुमकोरिया किस जनजाति का युवागृह है :
    (A) उरांव  
    (B) मुरिया
    (C) मोटिया
    (D) कमार
    उत्तर- (A) उरांव  

  152. कमार जनजाति का निवास क्षेत्र है
    (A) रायपुर जिला
    (B) बिलासपुर जिला
    (C) बस्तर जिला
    (D) सरगुजा जिला
    उत्तर- (A) रायपुर जिला

  153. ककसाड़ किस जनजाति का लोकप्रिय नृत्य है ?
    (A) मुरिया
    (B) भतरा
    (C) पहाड़ी कोरवा
    (D) अबूझमाड़िया
    उत्तर- (D) अबूझमाड़िया

  154. कौन-सी जनजाति मृतक स्तम्भ का प्रयोग करती है ?
    (A) माड़िया
    (B) मुरिया
    (C) हल्वा
    (D) पहाड़ी कोरबा
    उत्तर- (A) माड़िया

  155. लाल-दोमट मिट्टी किस जिले में प्राप्त होती है ?
    (A) कबीरधाम
    (B) कोरिया
    (C) बस्तर
    (D) धमतरी
    उत्तर- (C) बस्तर

  156. ‘छत्तीसगढ़ी लोकगीतों का परिचय’ के लेखक कौन हैं?
    (A) हरि ठाकुर
    (B) श्यामाचरण दुबे
    (C) केयूर भूषण
    (D) अन्य
    उत्तर- (B) श्यामाचरण दुबे

  157. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मिट्टी कौन-सी पाई जाती है ?
    (A) लाल और पीली मिट्टी
    (B) काली मिट्टी
    (C) मटासी मिट्टी
    (D) कन्हार मिट्टी
    उत्तर- (A) लाल और पीली मिट्टी

  158. मलाजकुण्डम जलप्रपात छत्तीसगढ़ के किस जिले में है?
    (A) कांकेर
    (B) बिलासपुर
    (C) रायपुर
    (D) दंतेवाड़ा
    उत्तर- (B) बिलासपुर

  159. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिरपुर का प्राचीन नाम क्या है?
    (A) चित्रांगदपुर
    (B) पदमक्षेत्र
    (C) धर्मतराई
    (D) कबीरधाम
    उत्तर- (C) धर्मतराई


  160. पं. सुन्दरलाल शर्मा की जन्म-स्थली है
    (A) रायपुर
    (B) राजिम
    (C) कबीरधाम
    (D) राजनांदगांव
    उत्तर- (B) राजिम

  161.  कृष्णा साहू और वीरेन्द्र साहू किस खेल के प्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं ?
    (A) शक्तितोलन
    (B) कबड्डी
    (C) वॉलीबॉल
    (D) फुटबाल
    उत्तर- (A) शक्तितोलन

  162. आशीष अरोरा किस खेल के खिलाड़ी हैं ?
    (A) वॉलीबॉल
    (B) फुटबाल
    (C) बैडमिन्टन
    (D) हैण्डवाल
    उत्तर- (A) वॉलीबॉल

  163. छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम संकल्पना किसने की थी ?
    (A) पं. रविशंकर शुक्ल
    (B) सुन्दरलाल शर्मा
    (C) ई. राघवेन्द्र
    (D) खूबचन्द बघेल
    उत्तर- (B) सुन्दरलाल शर्मा

  164. छत्तीसगढ़ राज्य की मांग को सर्वप्रथम विधानसभा में कब उठाया गया था?
    (A) 1951
    (B) 1953
    (C) 1955
    (D) 1957
    उत्तर- (C) 1955

  165.  छत्तीसगढ़ में बाल विधवाओं के विवाह को क्या कहते हैं?
    (A) चूड़ी विवाह  
    (B) गवन विवाह
    (C) कइना विवाह
    (D) चढ़ विवाह
    उत्तर- (B) गवन विवाह

  166. छत्तीसगढ़ में बसन्त ऋतु में गाया जाने वाला प्रमुख लोकगीत हैं
    (A) बरामानी
    (B) सवनाही
    (C) फाग
    (D) सुआगीत
    उत्तर- (C) फाग

  167. वर्षा ऋतु में गाया जाने वाला छत्तीसगढ़ी गीत है
    (A) बारामासी
    (B) फाग
    (C) दीपावली
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर- (C) दीपावली

  168. छेर छेरा गीत किस उत्सव से सम्बन्धित है ?
    (A) दीपावली
    (B) होली
    (C) नई फसल के स्वागत में
    (D) पोला
    उत्तर- (C) नई फसल के स्वागत में

  169. राउत नाचा किस उत्सव पर गाया जाता है ?
    (A) होली  
    (B) पोला
    (C) दीपावली
    (D) विवाह
    उत्तर- (C) दीपावली

  170. धर्म व पूजा के गीत हैं :
    (A) गौरा गीत एवं ज्वारा गीत
    (B) माता सेवा गीत व भोजली गीत
    (C) धन कुल के गीत व नागपंचमी के गीत
    (D) उपर्युक्त सभी
    उत्तर- (D) उपर्युक्त सभी

  171. नृत्य के साथ मनोरंजन गीत नहीं है
    (A) करमा
    (B) डण्डा
    (C) नचौरी
    (D) देवार
    उत्तर- (D) देवार

  172. नृत्यविहीन मनोरंजन गीत नहीं है :
    (A) ददरिया
    (B) बांस गीत
    (C) डण्डा
    (D) देवार गीत
    उत्तर- (C) डण्डा

  173. सुआ गीत प्रमुखतः किनमें प्रचलित है ?
    (A) सतनामी नारियों में
    (B) ब्राह्मण नारियों में
    (C) गोड़ नारियों में
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर- (C) गोड़ नारियों में

  174. छत्तीसगढ़ी नाचा का भीष्म पितामह किसे माना जाता है?
    (A) निहाईदास
    (B) झुमुकदास
    (C) दाऊ दुलारसिंह मंदराजी
    (D) गोविन्द निर्मलकर
    उत्तर- (C) दाऊ दुलारसिंह मंदराजी

  175. निम्नलिखित में कौन छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक-गायक थे ?
    (A) केदार यादव
    (B) जयन्त देशमुख
    (C) श्याम निनौरिया
    (D) कौशल देवार
    उत्तर- (A) केदार यादव

  176. प्रसिद्ध खिलाड़ी विनसेन्ट लड़का सम्बन्धित हैं ?
    (A) क्रिकेट से
    (B) फुटबाल से
    (C) हॉकी से
    (D) कबड्डी से
    उत्तर- (C) हॉकी से

  177. छत्तीसगढ़ में पंडवानी का गुरु-गायक किसे माना जाता
    (A) पुनाराम निषाद
    (B) मिथलेश साहू
    (C) झाडूराम देवांगन
    (D) नवलदास मानिकपुर
    उत्तर- (C) झाडूराम देवांगन

  178. ‘छत्तीसगढ़ के प्रयाग’ के नाम से प्रसिद्ध है
    (A) रतनपुर
    (B) सिरपुर
    (C) राजिम
    (D) भोरमदेव
    उत्तर- (C) राजिम

  179. राजीव लोचन मन्दिर स्थित है
    (A) रतनपुर में
    (B) सिरपुर में
    (C) अम्बिकापुर में
    (D) राजिम में
    उत्तर- (D) राजिम में

  180. महानदी, पैरी व सोंढुल नदियों के संगम पर बसा है
    (A) रायपुर
    (B) सिरपुर
    (C) रतनपुर
    (D) राजिम
    उत्तर- (D) राजिम

  181. छत्तीसगढ़ में ‘छेपका’ किसे कहते हैं ?
    (A) छोटी आंख वाले को
    (B) चोर को
    (C) छोटी नाक वाले को
    (D) बच्चे को
    उत्तर- (B) चोर को

     
  182. छत्तीसगढ़ में प्रमुख बौद्ध स्थल रहा है
    (A) चम्पारण्य
    (B) डोंगरगढ़
    (C) सिरपुर
    (D) रतनपुर
    उत्तर- (C) सिरपुर

  183. निम्न में कौन छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका नहीं
    (A) प्रभा यादव
    (B) शान्तिबाई चेलक
    (C) लक्ष्मीबाई बंजारे
    (D) रेखा जलक्षेत्री
    उत्तर- (A) प्रभा यादव

  184. मण्डवा महल व छेरकी महल किसके समीप स्थित हैं ?
    (A) सिरपुर
    (B) शिवरीनारायण
    (C) भोरमदेव
    (D) अन्य स्थान पर
    उत्तर- (C) भोरमदेव

  185.  बस्तर सम्भाग को दो भागों में विभक्त करने वाली नदी कौन-सी है?
    (A) शबरी
    (B) गोदावरी
    (C) इन्द्रावती
    (D) महानदी
    उत्तर- (C) इन्द्रावती

  186. कलचुरि और मराठों की प्राचीन राजधानी का गौरव प्राप्त
    (A) सिरपुर को
    (B) रतनपुर को
    (C) आरंग को
    (D) राजिम को
    उत्तर- (B) रतनपुर को


  187. देवरानी-जेठानी का मन्दिर स्थित है
    (A) मल्हार में
    (B) तालागांव में
    (C) शिवरीनारायण में
    (D) रतनपुर में
    उत्तर- (B) तालागांव में

  188. ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’ किसे कहा जाता है ?
    (A) सन्ना
    (B) बिलासपुर
    (C) मैनपाट
    (D) केश काल
    उत्तर- (C) मैनपाट

  189. पर्यटक स्थल मैनपाट किस प्राकृतिक स्थिति पर स्थित है?
    (A) दण्डकारण्य के पठार
    (B) छत्तीसगढ़ के मैदान
    (C) सतपुड़ा की श्रेणी
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर- (C) सतपुड़ा की श्रेणी

  190. छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जलप्रपात है :
    (A) रानीदाह प्रपात
    (B) तामारा घुमड़
    (C) चित्रकोट
    (D) तीरथगढ़
    उत्तर- (C) चित्रकोट

  191. तीरथगढ़ का गुरु जलप्रपात कहलाता है :
    (A) मेंदरी घुमड़
    (B) तामड़ा घुमड़
    (C) महादेव घुमड़
    (D) सातधारा
    उत्तर- (C) महादेव घुमड़

  192. छत्तीसगढ़ में ‘कला-पथक-कलाकार के रूप में प्रसिद्ध है
    (A) दीपक चन्द्राकर
    (B) पदमलोचन जायसवाल
    (C) परसराम यदु
    (D) नीलेश उपाध्याय
    उत्तर- (B) पदमलोचन जायसवाल

  193. छत्तीसगढ़ का छेरकी महल कहां स्थित है
    (A) बिलासपुर
    (B) रायगढ़
    (C) कोरिया
    (D) कबीरधाम
    उत्तर- (D) कबीरधाम

  194. ‘चम्पारण्य’ किस प्रसिद्ध सन्त की जन्मस्थली है ?
    (A) घासीदास
    (B) धर्मराज
    (C) केशवाचार्य
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर-  (D) इनमें से कोई नहीं

  195. छत्तीसगढ़ की प्राचीन राजधानी कौन थी ?
    (A) बारसूर
    (B) बिलासपुर
    (C) रतनपुर
    (D) मल्हार
    उत्तर- (C) रतनपुर

  196. छत्तीसगढ़ का चित्तौढ़गढ़ किसे कहते हैं?
    (A) धर्मजयगढ़
    (B) रायगढ़
    (C) भोरमदेव
    (D) लाफागढ़
    उत्तर- (D) लाफागढ़

  197. छत्तीसगढ़ में रेल सेवाएं कब से प्रारम्भ हुईं ?
    (A) 27 नवम्बर, 1877
    (B) 27 दिसम्बर, 1877
    (C) 27 नवम्बर, 1888
    (D) 28, दिसम्बर, 1888
    उत्तर- (C) 27 नवम्बर, 1888

  198. छत्तीसगढ़ में कदरा गुफा कहां स्थित है?
    (A) रायपुर
    (B) रायगढ़
    (C) धमतरी
    (D) बस्तर
    उत्तर- (B) रायगढ़

  199. छत्तीसगढ़ राज्य की दूसरी बड़ी नदी कौन-सी है?
    (A) महानदी
    (B) नर्मदा
    (C) गोदावरी
    (D) इन्द्रावती
    उत्तर- (C) गोदावरी

  200. छत्तीसगढ़ राज्य के उत्तरी भाग में बहने वाली गंगा की सहायक नदी है
    (A) शबरी
    (B) तालपेरू
    (C) सोन
    (D) नर्मदा
    उत्तर- (C) सोन

  201. गुदरा, बोरचित्र, नारंगी, शबरी तथा नंदीराज किस नदी की सहायक नदियां हैं?
    (A) महानदी
    (B) इन्द्रावती
    (C) गोदावरी
    (D) गंगा
    उत्तर- (B) इन्द्रावती

  202. छत्तीसगढ़ की औसत जलवायु क्या है ?
    (A) आर्द्र
    (B) उष्ण
    (C) उष्ण आर्द्र
    (D) अत्यधिक आर्द्र
    उत्तर- (B) उष्ण

  203. छत्तीसगढ़ का कौन-सा जिला पूर्व में नरबलि हेतु चर्चित था?
    (A) सरगुजा  
    (B) बस्तर
    (C) धमतरी
    (D) कबीरधाम
    उत्तर- (B) बस्तर

  204. छत्तीसगढ़ की विभूति मिनीमाता का जन्म कहां हुआ था?
    (A) मध्य प्रदेश
    (B) कर्नाटक
    (C) त्रिपुरा
    (D) असम
    उत्तर- (D) असम

  205. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध ‘रहस’ क्या है?
    (A) प्रसिद्ध रास-लीला
    (B) लोक-गीत
    (C) साप्ताहिक पत्रिका
    (D) छत्तीसगढ़-व्यंजन
    उत्तर- (A) प्रसिद्ध रास-लीला

  206. छत्तीसगढ़ का पहला दैनिक समाचार-पत्र किस सन् में प्रकाशित हुआ था ?
    (A) सन् 1930 में
    (B) सन् 1940 में
    (C) सन् 1951 में
    (D) सन् 1948 में
    उत्तर- (C) सन् 1951 में

  207. वैष्णव सम्प्रदाय के प्रवर्तक वल्लभाचार्य की जन्म-स्थली है :
    (A) आरंग
    (B) चम्पारण्य
    (C) गिरोधपुरी
    (D) चन्दखुरी
    उत्तर- (B) चम्पारण्य

  208. ‘सोनहा-बिहान’ के संस्थापक कौन थे ?
    (A) मनिराम साहू
    (B) रामचन्द्र देशमुख
    (C) देवदास बंजारे
    (D) दाऊ महासिंह चन्द्राकर
    उत्तर- (D) दाऊ महासिंह चन्द्राकर

  209. बोधघाट परियोजना किस नदी पर है ?
    (A) महानदी
    (B) शबरी
    (C) इन्द्रावती
    (D) गोदावरी
    उत्तर- (C) इन्द्रावती

  210. बस्तर की किस जनजाति में घोटुल प्रथा पाई जाती है ?
    (A) माड़िया  
    (B) मुरिया
    (C) भतरा
    (D) हल्वा
    उत्तर- (B) मुरिया

  211. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध अभयारण्य अचानकमार किस जिले है ?
    (A) रायपुर
    (B) बिलासपुर
    (C) जगदलपुर
    (D) दुर्ग
    उत्तर- (B) बिलासपुर

  212. छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक ताम्र अयस्क किस जिले में पाया जाता है ?
    (A) रायपुर
    (B) बिलासपुर
    (C) बस्तर
    (D) राजनांदगांव
    उत्तर- (C) बस्तर

  213.  छत्तीसगढ़ में मैंगनीज सबसे अधिक किस जिले में पाया जाता
    (A) रायगढ़
    (B) बिलासपुर
    (C) रायगढ़
    (D) दुर्ग
    उत्तर- (B) बिलासपुर

  214. चेतनराम किस विधा के कलाकार हैं?
    (A) लोकनृत्य  
    (B) चित्रकारिता
    (C) भरथरी गायन
    (D) पंडवानी गायन
    उत्तर- (A) लोकनृत्य  

  215. तीजनबाई के पंडवानी गुरु कौन रहे हैं ?
    (A) झाडूराम देवांगन
    (B) पुनाराम निषाद
    (C) बृजलाल पारथी
    (D) चेतनराम
    उत्तर- (C) बृजलाल पारथी

  216. छत्तीसगढ़ के प्रथम छत्तीसगढ़ी व्याकरण का सृजन कब किया गया था?
    (A) 1870
    (B) 1880
    (C) 1890
    (D) 1895
    उत्तर- (B) 1880

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

6 thoughts on “Chhattisgarh GK Objective Question Answer छत्तीसगढ़ सम्पूर्ण अध्ययन”

  1. Sitapur sarguja me hai Ramachandra pur balrampur district me hai gurughashi das rastryia udhan koriya district aor surajpur district dono me hai Jada area koriya district me hai

    Reply
  2. Sitapur sarguja me hai Ramachandra pur balrampur district me hai gurughashi das rastryia udhan koriya district aor surajpur district dono me hai,Jada area koriya district me hai,CG ki 2sari badi Nadi mahnadi hai 1st shivnath cggarhi me chepaka choti nak wale ko Kaha jata hai,sirpur Ka Purana nam chitragandpur hai ,jogimara gufa sarguja me hai ,duku Partha -rakhni Partha hai!CG Ka railway Mandal dhachid purva Madhya railway me aata hai! CG Ka sarvdhik sacharta wala jankari orao hai!

    Reply

Leave a Comment

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें: यहाँ क्लिक करें