शिवाजी प्रशासन जीके Shivaji ka Prashasan GK Question Answer

By Gautam Markam

Updated on:

शिवाजी प्रशासन जीके
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

शिवाजी का प्रशासन

  • स्वराज्य प्रत्यक्षतः मराठों के नियंत्रण में था. 
  • चौथा और सरदेशमुखी मराठों द्वारा लिए जाने वाले कर थे.
  • मराठा आक्रमण से बचने के लिए चौथ दिया जाता था.
  • सरदेशमुखी 10% का एक अन्य कर था जो महाराष्ट्र की उस भूमि पर लगता था जिस पर पारंपरिक और अनुवांशिक रूप से मराथे अपना दावा करते थे लेकिन जो मुग़लों के नियंत्रण में थी
  • मराठी अधिकारिक भाषा थी.
  • शिवाजी ने अपने साम्राज्य (स्वराज्य) के क्षेत्र को तीन भागों में विभाजित किया था और प्रत्येक में एक सरसूबेदार था. प्रांत, महालों में विभक्त था और महाल परगना या तर्फ में विभक्त था.
  • शिवाजी की सहायता के लिए एक अष्टप्रधान थी जो एक मंत्रिपरिषद जैसी थी, किन्तु इसकी कोई सामूहिक जवाबदेही नहीं थी बल्कि प्रत्येक सीधे शिवाजी के प्रति उत्तरदायी था. 

शिवाजी के अष्टप्रधान

  1. पेशवा (मुख्य प्रधान): वित्त और सामान्य प्रशासन, बाद में यह प्रधानमंत्री बन गए और अत्यंत महत्वपूर्ण पद हो गया. 
  2. सर- ए- नौबत (सेनापति) : सैन्य प्रमुख. यह एक मानद पद था किन्तु कोई वास्तविक सैन्य शक्तियां नहीं थीं.
  • बाद में शिवाजी के एक उत्तराधिकारी राजाराम द्वारा, ‘प्रतिनिधि’नाम से नौंवें मंत्री का पद बनाया गया.
  • शिवाजी के अधिकतर प्रशासनिक सुधार मलिक अम्बर (अहमदनगर) के सुधारों पर आधारित थे. 

2.2 शिवाजी के उत्तराधिकारी 

शम्भाजी: 1680- 1689 •शिवाजी के बड़े पुत्र संभाजी ने शिवाजी के छोटे पुत्र राजाराम को उत्तराधिकार के युद्ध में पराजित किया.

  • इसने औरंगजेब के विद्रोही पुत्र अकबर द्वितीय को सुरक्षा और समर्थन प्रदान किया
  • इसने एक मुग़ल अमीर को पराजित कर संगमेश्वर पर अधिकार कर लिए और उसकी हत्या कर दी. 

राजाराम : 1689- 1700

  • इसने राजगढ़ के मंत्रियों की सहायता से सिंहासन पर कब्ज़ा किया.
  • संभाजी की पत्नी और पुत्र साहू जी के साथ मुग़लों द्वारा राजगढ़ पर आक्रमण और कब्जे से यह 1689 में राजगढ़ से जिंजी भाग गया.
  • 1698 में जिंजी पर मुग़लों के कब्जे के बाद सतारा मराठों की राजधानी बनी. यहीं पर राजाराम की मृत्यु हो गई.
  • राजाराम ने प्रतिनिधि नाम से एक नया पद सृजित किया. फलतः मंत्रियों की कुल संख्या 9 (अष्टप्रधान + प्रतिनिधि) हो गई. 

ताराबाई: 1700- 1707 

  • राजाराम का सबसे छोटा पुत्र शिवाजी द्वितीय अपनी माँ ताराबाई के संरक्षण में उत्तराधिकारी बना.
  • ताराबाई ने मुग़लों से संघर्ष जारी रखा. 

शाहू : 1707- 1749 

  • मुग़ल सम्राट बहादुर शाह ने साहू को मुक्त कर दिया. 
  • खेड़ के युद्ध (1700) में ताराबाई की सेना साहू द्वारा पराजित कर दी गई और साहू ने सतारा को हड़प लिया.
  • साहू के शासनकाल में, पेशवाओं का उदय और मराठा राज्य का संघ के सिद्धांत पर आधारित एक साम्राज्य में परिवर्तन, देखने को मिलता है. 

बालाजी विश्वनाथ (1714- 20): प्रथम पेशवा

  • इसने अपना जीवन एक छोटे से राजस्व अधिकारी के रूप में की थी और 1708 में साह ने सेनाकर्ते (सेना में गणना करने वाला) का पद दिया था. 
  • यह 1713 में पेशवा बना था और इस पद को सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं शक्तिशाली बना दिया इसके साथ ही यह पद पैतृक बना दिया.
  • इसने सैयद बंधुओं- किंग मेकर (1719) से एक संधि की जिसके द्वारा मुग़ल सम्राट फर्रुखसियर ने साहूजी को स्वराज्य का राजा की मान्यता प्रदान की.

 बाजीराव प्रथम: 1720- 40 

  • बालाजी विश्वनाथ का बड़ा पुत्र, बाजीराव 20 वर्ष की आयु में उसका उत्तराधिकारी, पेशवा बना
  • शिवाजी के बाद यह गुरिल्ला पद्धति का सबसे बड़ा प्रतिपादक माना जाता है. इसके अंतर्गत मराठा शक्ति अपने चरम पर पहुँच गई थी.
  • इसके अंतर्गत अनेक मराठा परिवार प्रतिष्ठित बनकर स्वयं को भारत के विभिन्न भागों में स्थापित किया. 
  • इसने पुर्तगालियों से बसीन और सालसेट छीन लिया (1739) 
  • इसने निज़ाम- उल- मुल्क को भोपाल के निकट पराजित किया और दुरई- सराय की संधि की जिससे बाद में (1738) निज़ाम ने सम्पूर्ण मालवा और बुंदेलखंड मराठों को सौंप दी.
  • इसने मुग़लों के बारे में कहा था, “हमें इस जर्जर वृक्ष के तने पर आक्रमण करना चाहिए, शाखाएं तो स्वयं ही गिर जाएँगी.”

बालाजी बाजीराव: 1740- 61

  • नाना साहेब के नाम से लोकप्रिय यह 20 वर्ष की आयु में अपने पिता बाजीराव प्रथम का उत्तराधिकारी बना.
  • साहू की मृत्यु (1749) के बाद सभी राजकीय कामकाज यही संभालता था.
  • मुग़ल बादशाह अहमद शाह अब्दाली के साथ हुई एक संधि (1752) के तहत, चौथ के बदले पेशवा मुग़ल साम्राज्य की आन्तरिक एवं बाह्य शत्रुओं (अहमद शाह अब्दाली जैसे) से रक्षा करेंगे..
  • अहमद अब्दाली द्वारा पानीपत के तीसरे युद्ध (जन. 14, 1761) में मराठों की पराजय हुई और विश्वास राव एवं सदाशिव राव भू मारे गए. इससे पेशवा बालाजी बाजीराव को बहुत आघात पहुंचा और छह महीने बाद उसकी भी मृत्यु हो गई. इस युद्ध ने मराठा शक्ति को समाप्त कर दिया.

 प्रश्न 1. 

  1. मराठों को संगठित करने वाला पहला व्यक्ति कौन था ? 

उत्तर. शिवाजी 

  1. मराठा साम्राज्य का संस्थापक कौन था?

 उत्तर. शिवाजी 

  1. शिवाजी का क्या स्वप्न था ?

 उत्तर. एक विशाल मराठा साम्राज्य स्थापित करना और विदेशियों को देश से बाहर खदेड़ना 

  1. शिवाजी किस्से सर्वाधिक प्रभावित थे ? 

उत्तर. उनकी माता जीजा बाई 

  1. शिवाजी की पहली सैन्य उपलब्धि कौन सी थी ?

 उत्तर. उनकी पली सैन्य उपलब्धि 1446 ई. में बीजापुर के तोरणा का किला पर विजय थी ?

  1. शिवाजी कब और कहाँ अपनी राजधानी बनाई ? 

उत्तर. 1665 ई. में राजगढ़ 

  1. शिवाजी ने बीजापुर राज्य के साथ युद्ध कब लड़ा ? 

उत्तर. 1659 ई. में, इस युद्ध में बीजापुर का अफज़ल खान मारा गया और शिवाजी को बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हुआ.

  1. औरंगजेब ने शिवाजी के खिलाफ युद्ध के लिए किसे भेजा ? 

उत्तर. शाईश्ता खान को लेकिन वह युद्ध के मैदान से भाग निकला.

  1. शिवाजी ने गुजरात के किस शहर को और कब लूटा ? 

उत्तर. 1664 ई. में सूरत को. 

  1. औरंगजेब ने अम्बेर के राजा जय सिंह को किसे मारने के लिए भेजा था ? 

उत्तर. शिवाजी. रजा जयसिंह ने बहुत से मराठा किलों पर कब्ज़ा किया और उन्हें समझौते के लिए मजबूर कर दिया. 11. पुरंदर की संधि किस किसके बीच हुई थी ? 

उत्तर. शिवाजी और औरंगजेब 

  1. शिवाजी कब औरंगजेब में दरबार में गए ? 

उत्तर. 1666 ई. में 

  1. शिवाजी कब औरंगजेब के दरबार में कैद कर लिए गए ?

 उत्तर. 1666 ई. में 

  1. शिवाजी ने पुनः सूरत की लूट कब की ?

 उत्तर. 1670 ई. में 

  1. शिवाजी ने अपना राज्याभिषेक कब करवाया ? 

उत्तर. 1674 ई.. में

  1. शिवाजी ने अपने किस बेटे को औरंगजेब की सेवा में भेजा ?

 उत्तर. शम्भाजी 

  1. शिवाजी की सहायता के लिए उनके कितने मंत्री थे ? 

उत्तर. आठ मंत्री 

  1. शिवाजी के आठ मंत्रियों के समूह को किस नाम से जाना जाता था ? 

उत्तर. अष्ट प्रधान 

  1. शिवाजी के परिषद् में सबसे महत्वपूर्ण पद कौन सा था ?

 उत्तर. पेशवा (प्रधानमंत्री) 

  1. शिवाजी के परिषद् में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद कौन सा था ?

 उत्तर. आमात्य (वित्त मंत्री)

  1. शिवाजी की कर प्रणाली क्या थी ? 

उत्तर. भूमि कर कुल उत्पादन का 2/ 5 हिस्सा निर्धारित था. चौथ और सरदेशमुखी भी राज्य की आय का मुख्य श्रोत थे. 

  1. चौथ क्या था ?

 उत्तर. शिवाजी पड़ोसी राज्यों और छोटे रियासतों पर चढ़ाई करते रहते थे . वे हमेशा शिवाजी के आक्रमण के भय में रहते थे. उन्होंने शिवाजी से एक समझौता किया और शिवाजी ने चौथ कर के बदले उन पर आक्रमण न करने का आश्वासन दिया. चौथ मानक राजस्व का ¼ भाग था

. 23. सरदेशमुखी क्या था?

 उत्तर. सरदेशमुखी भी राज्यों और क्षेत्रों द्वारा एक प्रकार का कर था जिसके बदले शिवाजी उन क्षेत्रों की अन्य आक्रमणकारियों से रक्षा में सहायता करते थे.सरदेशमुखी मानक राजस्व का ¼ होता था. 

  1. औरंगजेब किसे पहाड़ी चूहा कहता था ? 

उत्तर. शिवाजी

  1. किस युद्ध कला में मराठा अत्यंत निपुण थे ?

 उत्तर. गुरिल्ला युद्ध

  1. शिवाजी ने कौन सी उपाधि धारण की और ब्राम्हणों की रक्षा का संकल्प लिया ? 

उत्तर. हिन्दू पादशाही और धर्म का रक्षक

  1. शिवाजी की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर. 1680 ई. में

यदि आप लोगो को हमारा स्टडी मटेरियल (PDF) अच्छा लगता है तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook और Whatsapp में शेयर जरुर करें. और नीचे कमेन्ट करे | Thank You

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Related Post

ईस्ट इण्डिया कंपनी और बंगाल के नवाब महत्वपूर्ण जनरल नॉलेज

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now प्लासी के युद्ध में ब्रिटिश विजय का प्रमुख प्रतिफल क्या था? (a) बंगाल में ब्रिटिश शासन की स्थापना ...

अध्याय प्रांतीय चुनाव तथा मंत्रिमंडल का गठन महत्वपूर्ण जनरल नॉलेज

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now 1937 के प्रान्तीय चुनावों में कांग्रेस ने ग्यारह में-से पाँच प्रान्तों में बहुमत हासिल कर लिया और निम्नलिखित ...

कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन महत्वपूर्ण जनरल नॉलेज

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Lahore Adhiveshan GK Question Answer निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष था जब ‘पूर्ण स्वराज’ ...

आजाद हिन्द फौज से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी Army Gk Question ANSWER

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now आई. एन. ए. की स्थापना (Formed) हुई− (a) बर्मा में (b) जापान में (c) सिंगापुर में (d) इंग्लैंड ...

4 thoughts on “शिवाजी प्रशासन जीके Shivaji ka Prashasan GK Question Answer”

Leave a Comment