राज्य की शासन व्यवस्था (छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान)
छत्तिसगढ़ में 28 जिले हैं। यहाँ से लोकसभा के लिए 11 तथा राज्यसभा के लिए 5 सदस्य चुने जाते हैं। राज्य में लोकसभा की 11 सीटों में से 1 अनुसूचित जाति हेतु तथा 4 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। राज्य में एकसदनीय विधायिका है। राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या 90 है जिनमें से 10 सीटें अनुसूचित जाति हेतु तथा 29 सीटें अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित है। विधानसभा में एंग्लो इण्डियन समुदाय का प्रतिनिधित्व न होने की स्थिति में राज्यपाल इस समुदाय के एक सदस्य को मनोनीत कर सकता है। राज्य की विधानसभा भवन का नाम ‘मिनीमाता’ के नाम पर रखा गया है। राज्य विधानसभा अध्यक्ष के आवास का नाम ‘संवेदना’ एवं राज्य के मुख्यमंत्री के आवास का नाम ‘करूणा’ रखा गया है।
