छत्तीसगढ़ के ब्रिटिश अधीक्षक : 1818-30 ई०
कैप्टेन एडमण्ड : 1818 ई०
कैप्टेन एडमण्ड छत्तीसगढ़ के लिए प्रथम ब्रिटिश अधीक्षक नियुक्त किए गए। परन्तु वे अधिक समय तक इस पद पर बने नहीं रह सके। ब्रिटिश शासन के प्रथम अधिकारी होने के कारण उनकी सारी शक्ति छत्तीसगढ़ में शांति व्यवस्था स्थापित करने में लगी रही।
उनके शासन काल की प्रमुख घटना छत्तीसगढ़ में डोंगरगढ़ के जमींदार द्वारा अंग्रेजी शासन के विरुद्ध विद्रोह था। परन्तु एडमण्ड ने उस पर नियंत्रण कर लिया। इस घटना के कुछ दिनों के पश्चात् ही एडमण्ड की मृत्यु हो गई।
एगन्यू: 1818-25 ई० – कैप्टैन एडमण्ड के बाद एगन्यू छत्तीसगढ़ के अधीक्षक बनाए गए। एगन्यू ने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में एक पुस्तक लिखी। उनके द्वारा लिखी गई यह पुस्तक एकमात्र से अंत हो गया।
