73वें संविधान संशोधन अधिनियम के अनुसार मध्य प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 30 दिसम्बर, 1993 ई० को राज्य विधान सभा द्वारा पारित किया गया और 25 जनवरी, 1994 ई० को राज्य में लागू कर त्रिस्तरीय पंचायती राज की स्थापना की गई। 1 नवम्बर, 2000 ई० को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की गई।
छत्तीसगढ़ राज्य में 27 जिला पंचायतें, 146 जनपद पंचायतें तथा 9,768 ग्राम पंचायतें कार्यरत हैं। तीनों स्तरों की पंचायतों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग एवं महिलाओं के आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
