मध्य प्रदेश राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान MPPSC & VYAPAM (MP GK IN HINDI)

By Gautam Markam

Updated on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी सुप्रतिष्ठित परम्परा का अनुसरण करते हुए सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा तथा गीत लेखन के लिए वार्षिक राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की स्थापना की है। यह सम्मान उत्कृष्टता, दीर्घ साधाना, श्रेष्ठ उपलब्धि के मानदण्डों के आधार पर देय है। 

सम्मान के लिये चुने जाने के समय निर्देशक, कलाकार, पटकथाकार तथा गीतलेखक का सृजन-सक्रिय होना अनिवार्य है। प्रख्यात पार्श्व गायक एवं हरफनमौला कलाकार स्वर्गीय किशोर कुमार खण्डवा, मधयप्रदेश के रहने वाले थे। उन्होंने सिनेमा के क्षेत्र में अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय देते हुए न सिर्फ हिन्दुस्तान, बल्कि विश्व के अनेक देशों में जो जगह बनायी उससे न सिर्फ यश स्थापित हुआ, बल्कि मधयप्रदेश के गौरव में श्रीवृद्धि हुई। उन्हीं की स्मृति में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान स्थापित किया गया है। इस सम्मान के अंतर्गत दो लाख रुपये की राशि और सम्मान पट्टिका भेंट की जाती है। 

प्रक्रिया के अनुसार संस्कृति विभाग सिनेमा के क्षेत्र के निर्घारित माधयमों में सक्रिय कलाकारों के नामांकन का अनुरोधा करता है। ये नामांकन संकलित करके विशेषज्ञों की चयन समिति के सामने अंतिम निर्णय के लिए रखे जाते हैं। इस समिति में सिनेमा के क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होते हैं। चयन समिति को यह स्वतंत्रता है कि अगर कोई नाम छूट गया हो तो अपनी तरफ से उसे जोड़ ले। राज्य शासन ने चयन समिति की अनुशंसा को अपने लिए बंधानकारी माना है।

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 

  1. श्री हृषिकेश मुखर्जी 1997-98 
  2. श्री नसीरुद्दीन शाह 1998-99 
  3. श्री गुलज़ार 1999-00 
  4. श्री कैफी आज़मी 2000-01
  5. श्री बी.आर. चोपड़ा 2001-02
  6. श्री अमिताभ बच्चन 2002-03 
  7. श्री गोविन्द निहलानी 2003-04
  8. श्री जावेद अख़्तर 2004-05 
  9. श्री श्याम बेनेगल 2005-06 
  10. श्री शत्रुघ्न सिन्हा 2006-07
  11. श्री मनोज कुमार 2007-08 
  12. श्री गुलशन बावरा 2008-09 
  13. श्री यश चोपड़ा 2009-10

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Leave a Comment

Impact-Site-Verification: 1ec8d00b-b8fc-41fd-b839-9d2072202fd5
हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें: यहाँ क्लिक करें