jharkhand samanya gyan in hindi: झारखंड सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

Jharkhand Gk Practice Set in Hind Set-4

  1. मौलाना अबुल कलाम आजाद को नजरबंदी से कब मुक्त किया गया था?

उत्तर :- 27 दिसंबर, 1919 ई. में

  1. 1917 ई. में महात्मा गांधी मोतिहारी से चलकर राँची किससे मिलने आए थे?

उत्तर :- ले. गवर्नर एडवर्ट गेट

  1. राँची में रौलट ऐक्ट और जालियाँवाला बाग हत्याकांड के आंदोलन का नेतृत्व किसने किया? उत्तर :- गुलाब तिवारी
  2. झारखंड के कृष्ण वल्लभ सहाय को बिहार प्रांतीय स्वराज पार्टी में कौन सा पद प्रदान किया गया?

उत्तर :- सचिव

  1. झारखंड में कितने राष्ट्रीय उद्यम है?

उत्तर :- एक

  1. 1923 ई. के चुनाव में दक्षिण संथाल परगना निर्वाचन क्षेत्र से स्वराज पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में कौन चुने गए?

उत्तर :- रामेश्वर लाल

  1. झारखंड में असहयोग आंदोलन के समय से ही चरखा आंदोलन चलाया जा रहा था। चाईबासा, जमेशदपुर, दुमका, जामताड़ा, देवघर, पाकुड़ आदि शहरों में खादी डिपो खोला गया था। इस काम में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण भूमिका किसकी रही?

.उत्तर :- सरला देवी

  1. जवाहरलाल जैविक उद्यान झारखंड के किस जिले में स्थित है?

उत्तर :- बोकारो

  1. ‘झूम कृषि’ सौरिया पहाडि़या जनजाति में किस नाम से जानी जाती है?

उत्तर :- कुरवा

  1. स्वर्णरेखा घाटी परियोजना किस पंचवर्षीय योजना में शुरू की गई थी?

उत्तर :- पाँचवीं

  1. झारखंड में आयुर्वेदिक अस्पतालों की संख्या कितनी है?

उत्तर :- एक सौ दस

  1. झारखंड में सर्वाधिक जलप्रपात किस जिले में है?

उत्तर :- राँची में

  1. झारखंड का क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर :- 79,714 वर्ग कि.मी.

  1. किस जनजाति में गोत्र की अवधारणा नहीं पाई जाती है?

उत्तर :- सौरिया पहाडि़या

  1. चेरो जनजाति अपने को किस ऋषि की वंशज मानती है?

उत्तर :- च्यवन ऋषि

  1. किसी भूमि के उपयोग में उसकी प्रकृति बदलने पर रैयत का उस भूमि पर अधिकार खत्म हो जाने का प्रावधान सी.एन.टी. ऐक्ट के किस धारा में है?

उत्तर :- धारा-21

  1. मुंडारी खूँटक कट्टी भूमि के संबंध में भूवापसी का प्रावधान सी.एन.टी. ऐक्ट के किस धारा में है?

उत्तर :- धारा-242

  1. भूईहरी भूमि राज्य में विशेषकर किस जनजाति समुदाय के पास ज्यादा है?

उत्तर :- उराँव

  1. बिहार शिड्यूल एरिया रेगुलेशन ऐक्ट किस वर्ष लागू हुआ था?

उत्तर :- 1969 ई.

  1. सी.एन.टी. ऐक्ट, 1908 का ब्लू प्रिंट किसने तैयार की थी?

उत्तर :- जॉन एच. हॉफमैन

Set-2

  1. 1770 ई. में सतबरवा के निकट चेतमा की लड़ाई में किस चेरो राजा को पराजित कर उसके विरोधियों ने उसकी हत्या कर दी?

उत्तर :- जयकृष्ण राय

  1. चेरो जनजाति की पंचायत क्या कहलाती है?

उत्तर :- भैयारी

  1. झारखंड में कुल मान्य अनुसूचित जनजातियाँ कितनी हैं?

उत्तर :- बत्तीस

  1. किस जनजाति को ‘हाथ से बने कपड़ों का जनक’ कहा जाता है?

उत्तर :- चीक बड़ाईक

  1. अंग्रेजों के छोटानागपुर प्रवेश के समय यहाँ का राजा कौन था?

उत्तर :- दर्पनाथ शाह

  1. कोड़ा जनजाति के लोग अपने गोत्र को क्या कहते हैं?

उत्तर :- गुष्टी

  1. तोपचाँची वन्य जीव अभयारण्य झारखंड के किस जिले में अवस्थित है?

उत्तर :- धनबाद

  1. 1771 ई. में दर्पनाथ शाह ने अंग्रेजों के साथ मित्रता कर ली। वह पटना कौंसिल को कितने रुपए सालाना ‘कर’ देने को तैयार था?

उत्तर :- 12,000 रुपए

  1. परहिया जनजाति द्वारा बनाए गए झोंपड़ीनुमा घर को क्या कहते हैं?

उत्तर :- झाला

  1. परहिया जनजाति में ‘पूर्वजों की पूजा’ को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर :- मुआ पूजा

  1. हजारीबाग क्षेत्र में अंग्रेजी कंपनी को सर्वाधिक विरोध का सामना किस राज्य से करना पड़ा था?

उत्तर :- रामगढ़

  1. छोटानागपुर का पठार एक महाद्वीपी पठार है। दामोदर द्रोण निम्नलिखित में से किसके बीच द्रोण बनाता है?

उत्तर :- राँची और हजारीबाग का पठार

  1. झारखंड की प्रथम संथाली फिल्म कौन सी है?

उत्तर :- मुख्य बाहा

  1. झारखंड में अधिकांश लौह अयस्क किस प्रकार की चट्टानों में पाया जाता है?

उत्तर :- धारवाड़

  1. अजय नदी निम्नलिखित में से किस जगह निकलती है?

उत्तर :- राजमहल की पहाडि़याँ

  1. बैगा जनजाति के सामूदायिक पंचायत का मुखिया क्या कहलाता है?

उत्तर :- मुकदम

  1. स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभागों को कितने अंगों में बाँटा गया है?

उत्तर :- सात

  1. सी.एन.टी. ऐक्ट में कुल कितनी धाराएँ हैं?

उत्तर :- 271

  1. सी.एन.टी. ऐक्ट में कुल कितने अध्याय हैं?

उत्तर :- उन्नीस

  1. सी.एन.टी. ऐक्ट की धारा-71 में अनुसूचित जनजाति के भूमि के किस चीज का प्रावधान है? उत्तर :- भूवापसी का प्रावधान

Set-3

  1. झारखंड में कितने प्रतिशत वन हैं?

उत्तर :- 29.61 प्रतिशत

  1. राज्य में कितने मेडिकल कॉलेज हैं?

उत्तर :- तीन

  1. कोल जनजाति को झारखंड की अनुसूचित जनजाति की मान्यता कब मिली?

उत्तर :- 2003 ई.

  1. जिला अस्पतालों की संख्या कितनी है?

उत्तर :- इक्कीस

  1. गांधीजी ने चंपारण में कब सत्याग्रह किया?

उत्तर :- 1917

  1. सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कहाँ है?

उत्तर :- राँची

  1. आकांक्षा कार्यक्रम किस विभाग से संबंधित योजना है?

उत्तर :- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग

  1. बोकारो इस्पात संयंत्र किसकी मदद से तैयार किया गया है?

उत्तर :- रूस

  1. झारखंड में किस जनजाति का संबसे बड़ा त्योहार ‘जात्रा’ है?

उत्तर :- उराँव

  1. छउ नृत्य शैली का जन्मस्थान कहाँ माना जाता है?

उत्तर :- सरायकेला

  1. सैनिक पोशाक पहनकर कौन सा नृत्य किया जाता है?

उत्तर :- पाइका

  1. टुसूपर्व का संबंध किस देवता से है?

उत्तर :- सूर्य

  1. ढालभूम के राजा को फर्गुसन की सेना द्वारा पराजित करने के बाद किसे ढालभूम का राजा बनाया गया?

उत्तर :- जगन्नाथ ढाल

  1. भूस्वामी द्वारा कोई रैयत को उसकी जोत से बिना उपायुक्त के आदेश के बेदखल नहीं किया जा सकेगा का प्रावधान एस.पी.टी. ऐक्ट के किस धारा में वर्णित है?

उत्तर :- धारा-14

  1. किसी रैयत के किसी जोत पर अधिकार का हस्तांतरण, खेवट खतियान में हस्तांतरण के उल्लेख रहने पर मान्य होगा, एस.पी.टी. ऐक्ट के किस धारा में वर्णित है?

उत्तर :- धारा-20

  1. एस.पी.टी. ऐक्ट की धारा-23 किस चीज की व्याख्या करता है?

उत्तर :- रैयती भूमि का बदलैन

  1. एस.पी.टी. ऐक्ट की धारा-24 से किसी रैयती जोत का बिक्री, दान, वसीयत या बदलैन हेतु किया जानेवाला निबंधन किसके पास किया जाएगा?

उत्तर :- भूस्वामी

  1. कोई मूल रैयत या ग्राम प्रधान बिना उपायुक्त की अनुमति से अपने साथ या किसी मूल रैयत के साथ कोई बंजर भूमि या खाली जोत बंदोबस्त नहीं करेगा, का प्रावधान एस.पी.टी. ऐक्ट के किस धारा में वर्णित है?

उत्तर :- धारा-29

  1. किसी पहाडि़या गाँव में किसी बंजर भूमि या रिक्त जोत किसी गैर-पहाडि़या के साथ बंदोबस्त नहीं किया जाएगा, एस.पी.टी. ऐक्ट की कौन सी धारा में वर्णित है?

उत्तर :- धारा-41

  1. एस.पी.टी. अधिनियम की धारा-53 में किस चीज का वर्णन है?

उत्तर :- नियमबद्ध परियोजनों के लिए भूस्वामी द्वारा भूमि का अर्जन

Set-4

  1. पंवडि़या नृत्य किस अवसर पर किया जाता है?

उत्तर :- जन्मोत्सव

  1. रामगढ़ के राजा की मूल राजधानी क्या थी?

उत्तर :- रामगढ़

  1. संथालों के प्रेम और विवाह विषयक गीत को क्या कहा जाता है?

उत्तर :- दोड

  1. कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट का गठन कब किया गया?

उत्तर :- 1837 ई.

  1. अंगे्रेजों ने संथाल विद्रोहियों से बचने के लिए पाकुड़ में किस टावर का निर्माण कराया था? उत्तर :- मार्टिलो टावर
  2. संथाल विद्रोह के दौरान विद्रोहियों ने पाकुड़ की किस रानी से सहायता माँगी थी?

उत्तर :- क्षेमा सुंदरी

  1. मुंडाओं के आखेट विषयक लोकगीत को क्या कहा जाता है?

उत्तर :- जपी

  1. वीरभूम में संथाल विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?

उत्तर :- गोरा माँझी

  1. संथाल विद्रोह का दमन किसने किया?

उत्तर :- जनरल लॉयड

  1. संख्या की दृष्टि से झारखंड की सबसे बड़ी जनजाति कौन है?

उत्तर :- संथाल

  1. हैरो तथा नोमनामा लोकगीत का संबंध किस जनजाति से है?

उत्तर :- हो

  1. झंझाइन गीत किस अवसर पर गाया जाता है?

उत्तर :- जन्मोत्सव

  1. झारखंड में विद्युत् नियामक आयोग का गठन कब किया गया था?

उत्तर :- अगस्त 2002

  1. झारखंड में न्यूनतम जनजातीय आबादी वाला जिला कौन सा है?

उत्तर :- धनबाद

  1. किस वाद्ययंत्र को झारखंडी वायलिन के नाम से जाना जाता है?

उत्तर :- केंदरी

  1. झारखंड का राजकीय दिवस कौन सा है?

उत्तर :- 15 नवंबर

  1. मुंडारी ग्रामर के लेखक कौन थे?

उत्तर :- ए. नोट्रोट्ट

  1. एस.पी.टी. ऐक्ट में किसी खास ग्राम के प्रधान की नियुक्ति करने का अधिकार किसे है? उत्तर :- उपायुक्त (धारा-5)
  2. ग्राम प्रधान को पदांतरण का किसी प्रकार का अधिकार नहीं होगा, यह प्रावधान एस.पी.टी. ऐक्ट का कौन सी धारा में है?

उत्तर :- धारा-9

  1. कोई जमीन जो खेवट खतियान (अधिकार अभिलेख) में दर्ज न हो, मूल रैयत की निजी जोत या सरकारी जोत के रूप में मानी नहीं जाएगी, उसका वर्णन एस.पी.टी. ऐक्ट के किस धारा में किया गया है?

उत्तर :- धारा-10

Set-5

  1. झारखंड में राज्यसभा हेतु सदस्य संख्या कितनी है?

उत्तर :- छह

  1. ‘शहीदों का नगर’ किसे कहा जाता है?

उत्तर :- राँची

  1. झारखंड का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?

उत्तर :- 2.42 प्रतिशत

  1. बाइबल का नागपुरी में अनुवाद किसने किया था?

उत्तर :- पी. ईड्नेस

  1. शाहाबाद के किस क्रांतिकारी का पदार्पण खरौंधी (पलामू) में हुआ था?

उत्तर :- बाबू अमर सिंह

  1. राज्य सरकार का जन संपर्क अधिकारी (Public Relation Officer-Pro) कौन होता है? उत्तर :- मुख्य सचिव
  1. 1857 के विद्रोह के समय किस नायक पर इनाम था?

उत्तर :- पोराहाट के राजा अर्जुन सिंह

  1. 1857 के विद्रोह के समय अंग्रेजी फौज को रोकने के लिए कहाँ का मार्ग शेख भिखारी ने अवरुद्ध किया था?

उत्तर :- चुटूपालू घाटी

  1. संथाल परगना प्रमंडल का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर :- दुमका

  1. सिद्धू-कान्हू विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर :- दुमका

  1. झारखंड में कौन सा जिला बीड़ी निर्माण के लिए प्रसिद्ध है? उत्तर :- पाकुड़ 12. झारखंड कमिश्नरी कब बनाई गई?

उत्तर :- 1854

  1. मुंडा जनजाति में तलाक को क्या कहा जाता है?

उत्तर :- साकमचारी

  1. सोन नदी झारखंड के किस जिले में सर्वप्रथम प्रवेश करती है? उत्तर :- गढवा 15. उतरी कोयल किसकी सहायक नदी है?

उत्तर :- सोन

  1. उतरी कोयल नदी कहाँ से निकलती है?

उत्तर :- पिस्का राँची

  1. उपायुक्त के कुछ आदेशों के विरुद्ध आयुक्त कोर्ट में अपील करने का प्रावधान सी.एन.टी. ऐक्ट के किस धारा में है?

उत्तर :- धारा-215

  1. मुंडारी खूँट कट्टीदारी काश्तकारियों के अंतरन पर प्रतिबंध का वर्णन सी.एन.टी. ऐक्ट के किस धारा में है?

उत्तर :- धारा-240

  1. राज्य सरकार अधिसूचना द्वारा संथाल परगना प्रमंडल के किसी भी भाग से एस.पी.टी. ऐक्ट या इसके किसी भाग को वापस ले सकती है या उस क्षेत्र में लागू कर सकती है, एस.पी.टी. ऐक्ट की कौन सी धारा प्राधिकृत करती है?

उत्तर :- धारा-2

  1. एस.पी.टी. ऐक्ट में कोई गाँव जहाँ न तो मूल रैयत हो, न उस समय के लिए कोई ग्राम प्रधान हो, किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर :- खास ग्राम

Set-6

  1. ‘ईदी मी’ (ईदी-ताई-मा) विवाह की अनोखी विधि का संबंध किस जनजाति से है?

उत्तर :- असुर

  1. सर्वाधिक महिला साक्षरतावाला जिला कौन है?

उत्तर :- राँची

  1. किस वर्ष हो लोगों ने आत्मसमर्पण किया और सीधा कंपनी को कर देने के लिए तैयार हुए? उत्तर :- 1837 ई.
  2. संथाल जनजाति की महिलाओं को किस जगह जाना निषेध है? उत्तर :- माँझीथान 5. किस जनजाति में महिलाओं का धान बोना निषेध है?

उत्तर :- मुंडा

  1. किस जनजाति में गाँव की विवाहित बेटियों को सरहूल प्रसाद लेना निषेध है?

उत्तर :- मुंडा

  1. संथाल में मुर्मू का गोत्र-चिह्न क्या है?

उत्तर :- नीलगाय

  1. ईस्ट इंडिया कंपनी को दीवानी प्राप्त होने के कितने वर्षों के पश्चात् कोल्हान क्षेत्र पर अंग्रेजों का आधिपत्य स्थापित हो सका?

उत्तर :- 72 वर्ष

  1. झारखंड का तुरुणडीह किसलिए प्रसिद्ध है?

उत्तर :- सोने की खान

  1. संथाल में हेम्ब्रम का गोत्र-चिह्न क्या है?

उत्तर :- पान पत्ता

  1. जमशेदपुर की स्थापना किसने की?

उत्तर :- जमशेदजी नौशेरवानजी टाटा

  1. पलामू पर अंगे्रजी आधिपत्य कब स्थापित हुआ?

उत्तर :- 1771-72 ई.

  1. किस जनजाति का गोत्र-चिह्न लकड़ी खोदने वाला पक्षी है?

उत्तर :- टोप्पो

  1. सदानों की गाँव की पहचान किससे होती है?

उत्तर :- अखड़ा

  1. आकाशवाणी राँची की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर :- जुलाई 1957

  1. राज्य सरकार किसी राजस्व अधिकारी द्वारा सर्वेक्षण करने को आदेश दे सकेगी, सी.एन.टी. ऐक्ट की किस धारा में वर्णित है?

उत्तर :- धारा-80

  1. सी.एन.टी. ऐक्ट की धारा-113 से वस्तुरूपी लगान भूमि संबंधी शर्त है या लगान का वस्तु रूप है? इसका निर्णय कौन करेगा?

उत्तर :- राजस्व अधिकारी

  1. राजस्व अधिकारी के द्वारा भूस्वामी की विशेषाधिकारयुक्त भूमि होने या न होने का निर्णय सी.एन.टी. ऐक्ट की किस धारा में वर्णित है?

उत्तर :- धारा-121

  1. उपायुक्त द्वारा संज्ञेय विषयों की न्यायिक प्रक्रिया का वर्णन सी.एन.टी. ऐक्ट के किस अध्याय में है?

उत्तर :- अध्याय-16

  1. कोई भूमि अगर एक से अधिक जिले या अनुमंडल में स्थित हो तो उसके बाद की सुनवाई उस भूमि के ज्यादा हिस्से वाले जिले या अनुमंडल के अंदर किया जाएगा, इसका प्रावधान सी.एन.टी. ऐक्ट के किस धारा में है?

उत्तर :- धारा-138

Set-7

  1. किस विद्रोह का केंद्र बिंदु वनचरीजोर (भागलपुर) था?

उत्तर :- तिलका विद्रोह

  1. भारत की पहली बहूद्देशीय नदी घाटी परियोजना कौन सी है?

उत्तर :- दामोदर घाटी परियोजना

  1. सिंहभूम के सिंह वंश की पहली शाखा (8वीं सदी ई. के आरंभ में स्थापित) के संस्थापक का क्या नाम था?

उत्तर :- काशीनाथ सिंह

  1. तिलका माँझी ने कहाँ की पहाडि़यों से छापामार युद्ध का नेतृत्व किया?

उत्तर :- सुल्तानगंज

  1. सिंहभूम के सिंह वंश की दूसरी शाखा (1205 ई. में स्थापित) के संस्थापक का क्या नाम था? उत्तर :- दर्प नारायण सिंह
  2. किस विद्रोह का स्वरूप गुरिल्ला युद्ध था?

उत्तर :- तिलका विद्रोह

  1. सिंहभूम के किस सिंहवंशी शासक ने पोरहाट के नाम से नई राजधानी की स्थापना की?

उत्तर :- काशी राम सिंह

  1. झारखंड का प्रथम डिग्री कॉलेज कौन था?

उत्तर :- संत जेवियर कॉलेज

  1. झारखंड में कुल कितने नदी बेसिन हैं?

उत्तर :- सात

  1. झारखंड के अधिकांश खनिज पदार्थ किस प्रकार के शैल में मिलते हैं?

उत्तर :- आर्कियन

  1. बरमजदा समूह क्या है?

उत्तर :- लौह अयस्क क्षेत्र

  1. सदनी घाघ जलप्रपात किस नदी पर है?

उत्तर :- शंख

  1. संथालों के धर्म का आधार क्या है?

उत्तर :- आत्मवाद

  1. झारखंड में नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय कहाँ खोला गया है?

उत्तर :- पलामू

  1. सी.एन.टी. ऐक्ट में धारा-58 में किसी रैयत के किसी वर्ष में लगान का भुगतान नहीं होने पर अधिक-से-अधिक कितने प्रतिशत साधारण ब्याज का प्रावधान है?

उत्तर :- 6.25 प्रतिशत वार्षिक

  1. देय लगान का वस्तु रूप से मुद्रा रूप में रूपांतरण सी.एन.टी. ऐक्ट की कौन सी धारा में वर्णित है?

उत्तर :- धारा-61

  1. राज्य सरकार द्वारा बंजर भूमि का बंदोबस्त विहित रूप में पट्टे द्वारा किया जाएगा सी.एन.टी. ऐक्ट की किस धारा में इसका प्रावधान है?

उत्तर :- धारा-61(क)

  1. सी.एन.टी. ऐक्ट के धारा-64 से किसी गाँव के कृषक या भूमिहीन श्रमिक को किसकी आज्ञा से भूमि को कोरकर में बदलने का अधिकार है?

उत्तर :- उपायुक्त

  1. किसी भी काश्तकार को किसी आदेश या उपायुक्त के आदेश के सिवा उसकी काश्तकारी से बेदखल नहीं किया जाएगा, सी.एन.टी. ऐक्ट की किस धारा में वर्णित है?

उत्तर :- धारा-68

  1. कोई काश्तकार बेदखल होने की स्थिति में बेदखली की तारीख से कितने समय आगे तक उपायुक्त के सम्मुख आवेदन दे सकता है?

उत्तर :- एक वर्ष (धारा-71)

Set-8

  1. झारखंड में बासुकीनाथ किस जिले में स्थित है?

उत्तर :- दुमका

  1. झारखंड में छिन्न्मस्तिका मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर :- रजरप्पा

  1. हेमेंद्र नाथ घोष, जो क्रांतिकारियों को धन मुहैया कराते थे, कहाँ के रहनेवाले थे?

उत्तर :- दुमका

  1. संत जेवियर कॉलेज की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर :- 07 जुलाई, 1944

  1. चाईबासा से प्रकाशित क्रांतिकारी पत्रिका ‘तरुण शक्ति’ का संपादक कौन था?

उत्तर :- आनंद कमल चक्रवर्ती

  1. संत जेवियर कॉलेज की स्थापना किस मिशन द्वारा की गई है?

उत्तर :- रोमन कैथोलिक मिशन

  1. मौलाना अबुल कलाम आजाद को राँची में कहाँ रखा गया था?

उत्तर :- मोरहाबादी में

  1. झारखंड में सर्वप्रथम किस विश्वविद्यालय की स्थापना हुई?

उत्तर :- राँची विश्वविद्यालय

  1. 1782 ई. में हुए तमाड़ विद्रोह को दबाने में किस अंग्रेज अधिकारी ने मुख्य भूमिका निभाई?

उत्तर :- जेम्स क्रॉर्फ्ड

  1. राँची विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई?

उत्तर :- 1960 ई.

  1. 1797 ई. में हुए तमाड़ विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?

उत्तर :- विष्णु मानकी

  1. झारखंड में रबी फसल के रूप में सबसे बड़ा उत्पादन किस फसल का होता है?

उत्तर :- गेहँू

  1. तिलका माँझी ने कब आंदोलन शुरू किया था?

उत्तर :- 1783 ई.

  1. तिलका आंदोलन में स्वायत्तता क्षेत्र कौन सा था?

उत्तर :- संथाल परगना

  1. तिलका माँझी द्वारा गाँव में विद्रोह का संदेश किस माध्यम से भेजा जाता था?

उत्तर :- सखुआ (साल) के पत्तों से

  1. टाना भगत असहयोग आंदोलन में भाग लेकर कौन पहली बार स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए?

उत्तर :- सिद्धू भगत

  1. केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर :- 1918 ई.

  1. अंग्रेज मेजर नेशन लोहरदगा के ककरंग घाट जंगल में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव और पांडेय गणपत राय को गिरफ्तार करने में कब सफल हुआ?

उत्तर :- 30 मार्च, 1858 ई.

  1. भूईहरी भूधृति के अंतरन पर प्रतिबंध सी.एन.टी. ऐक्ट की किस धारा में वर्णित है?

उत्तर :- धारा-48

  1. उद्योग एवं खनिज हेतु जोतों का अंतरन का प्रावधान सी.एन.टी. ऐक्ट की कौन सी धारा में वर्णित है?

उत्तर :- धारा-49

Set-9

  1. राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को उसके पद से हटाने का अधिकार किसे है?

उत्तर :- राष्ट्रपति

  1. ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव और पांडेय गणपत राय को अप्रैल 1858 ई. में कहाँ फाँसी दी गई?

उत्तर :- राँची जिला स्कूल के द्वार पर

  1. 32 इनफैंट्री रेजीमेंट का मुख्यालय झारखंड में किस स्थान पर था?

उत्तर :- रोहिणी

  1. रोहिणी ग्राम स्थित देशी स्थल सेना की 32वीं इनफैंट्री रेजीमेंट किसके कमान में थी?

उत्तर :- मैकडोनाल्ड

  1. हजारीबाग में विद्रोहियों का नेता कौन था?

उत्तर :- सुरेंद्र शाही

  1. 1857 के विद्रोह के दौरान मेजर इंगलिश तथा जयमंगल पांडेय एवं नादिर अली खाँ के बीच चतरा में ऐतिहासिक युद्ध कब हुआ था?

उत्तर :- 2 अक्तूबर, 1857

  1. पाटलिपुत्र चिकित्सा महाविद्यालय झारखंड में कहाँ स्थित है?

उत्तर :- धनबाद

  1. ‘प्रिंस ऑफ छोटानागपुर स्टेज’ किन्हें कहा जाता है?

उत्तर :- मुकुंद नायक

  1. झारखंड पार्टी ने प्रथम बार चुनाव में भाग कब लिया था?

उत्तर :- 1952 ई.

  1. झारखंड के किस स्थल को ‘सूर्योदय एवं सूर्यास्त का सौंदर्य स्थल’ कहा जाता है?

उत्तर :- नेतरहाट

  1. वर्ष 1952 में अखंड बिहार के प्रथम विधानसभा चुनाव में झारखंड पार्टी को कितनी सीटें प्राप्त हुईं?

उत्तर :- तैंतीस

  1. किस आंदोलन में जर्मन बाबा के गीत गाकर उनके समर्थक उन्हें आह्वान करते थे?

उत्तर :- टाना भगत आंदोलन

  1. सी.एन.टी. ऐक्ट में काश्तकारों के वर्ग के बारे में किस अध्याय में बताया गया है?

उत्तर :- अध्याय-2

  1. सी.एन.टी. ऐक्ट से वह रैयत जिसे उस भूमि पर जो उसके पूर्वज के द्वारा या ग्राम के मूल प्रवर्तक के द्वारा जंगल से कृषि योग्य बनाई गई है, पर अधिकार हो, क्या कहलाता है?

उत्तर :- खूँट कट्टी अधिकारयुक्त रैयत

  1. सी.एन.टी. ऐक्ट में वह मुंडारी जिसने स्वयं या अपने पूर्वज द्वारा जंगल भूमि के भागों को जोत में लाने के लिए अधिकार अर्जित किया है, क्या कहलाता है?

उत्तर :- मुंडारी खूँट कट्टीदार

  1. किसी भूधारक को उसकी भूधृति पर खनिजों की स्थिति होने पर पुनः ग्रहण पाने का कोई अधिकार नहीं हो, सी.एन.टी. ऐक्ट की किस धारा में वर्णित है?

उत्तर :- धारा-14 (ख)

  1. सी.एन.टी. ऐक्ट में भूईहरों तथा मुंडारी खूँट कट्टीदारों बंदोबस्त रैयत होने का प्रावधान किस धारा में है?

उत्तर :- धारा-18

  1. अधिभोगी रैयत का दिए गए प्रावधानों के अलावा बेदखली से संरक्षण का प्रावधान सी.एन.टी. ऐक्ट में किस धारा में है?

उत्तर :- धारा-22

  1. प्रत्येक रैयत को अपने भूस्वामी से एक पट्टा प्राप्त करने का अधिकार होगा, सी.एन.टी. ऐक्ट की कौन सी धारा रैयत को यह अधिकार देती है? उत्तर :- धारा-44 20. सी.एन.टी. ऐक्ट की धारा-46 किसी अनुसूचित जनजाति के रैयत की जमीन उसी थाना क्षेत्र में रहनेवाले किसी दूसरे अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति को किसके पूर्वानुमति से अंतरित किया जा सकता है? सूचित जनजाति की श्रेणी में सम्मिलित किया गया? उत्तर :- 1956 ई. 16. बनजारा अपनी

उत्तर :- उपायुक्त

Set-10

  1. मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होता है?

उत्तर :- राज्यपाल के

  1. राँची जिला में टाना भगत पुनर्वास अधिनियम कब पारित हुआ?

उत्तर :- 1948 ई.

  1. मुख्यमंत्री सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होता है?

उत्तर :- विधानसभा के

  1. झारखंड पार्टी द्वारा राज्य पुनर्गठन आयोग से कितने जिलों के झारखंड की माँग की गई थी? उत्तर :- सोलह
  2. किस जिले का पुराना नाम पलाउन है?

उत्तर :- पलामू

  1. सरायकेला स्वतंत्र राज्य की स्थापना किसने की थी?

उत्तर :- विक्रम सिंह

  1. किसका पुराना नाम बैजनाथ मठ है?

उत्तर :- वैद्यनाथ धाम

  1. जयपाल सिंह के नेतृत्ववाली झारखंड पार्टी का कांग्रेस में किस वर्ष विलय हुआ था?

उत्तर :- 1963 ई.

  1. झारखंड पार्टी का कांग्रेस में विलय बिहार के किस तत्कालीन मुख्यमंत्री की पहल पर हुआ था?

उत्तर :- विनोदानंद झा

  1. झारखंड में कितने लाख हेक्टेयर भूमि में नकदी फसलें उगाई जाती हैं?

उत्तर :- 2 लाख

  1. झारखंड में कितने प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर निर्भर है?

उत्तर :- 76

  1. छोटानागपुर का पठार किसका भाग है?

उत्तर :- प्रायद्वीपीय पठार

  1. राज्य में कुल जल संसाधन कितने मिलियन घन मीटर अनुमानित है?

उत्तर :- 28.781

  1. छोटानागपुर का पठार प्रायद्वीपीय पठार के किस भाग में स्थित है?

उत्तर :- उत्तर-पूर्वी

  1. किस नदी बेसिन का जल सर्वाधिक प्रदूषित है?

उत्तर :- दामोदर

  1. छोटानागपुर के पठार की चट्टानें कैसी हैं?

उत्तर :- क्रिस्टलीय एवं कायांतरित

  1. छोटानागपुर के पठार की रचना किस चट्टान से हुई है?

उत्तर :- लावा चट्टान

  1. वैसी कौन सी भूमि है, जो सी.एन.टी. ऐक्ट में परिवार के नर वारिस न होने पर रैयत के मरने के बाद भूस्वामी को वापस मिल जाती है?

उत्तर :- पुनःग्राह्य भूधृति

  1. सी.एन.टी. ऐक्ट में वह भूमि जो स्थानीय रूप से बहवाला, खंडवत थी, जिसे धान की खेती के लिए चौरस किया गया हो क्या कहलाती है?

उत्तर :- कोरकर

  1. 1798 ई. में बंगाल, बिहार और उड़ीसा में किया गया बंदोबस्त क्या कहलाता है?

उत्तर :- स्थायी बंदोबस्त

Leave a Comment