Jharkhand GK Previous Year One-liner झारखंड सामान्य ज्ञान

Jharkhand Gk Practice Set in Hind Set-5

  1. भागीरथ माँझी ने अंगेजी शासन के प्रति कौन सी नीति अपनाई थी?

उत्तर :- असहयोगात्मक

  1. मुंडा जनजातीय समाज में गाँव का मिश्रित रूप क्या कहलाता है?

उत्तर :- पड़हा

  1. भागीरथ माँझी आदिवासियों में किस नाम से जाने जाते थे?

उत्तर :- बाबा

  1. वर्ष 1899-1900 की मुंडा क्रांति का नेता कौन था?

उत्तर :- बिरसा मुंडा

  1. बिरसा मुंडा को प्रथम बार कब गिरफ्तार किया गया?

उत्तर :- 24 अगस्त, 1895 ई.

  1. शेखर बोस किस खेल से संबंधित हैं?

उत्तर :- बॉलीबॉल

  1. उराँवों द्वारा बसाए गए गाँव क्या कहलाते थे?

उत्तर :- भूईहरी

  1. झारखंड के किस जिले में जनसंख्या सर्वाधिक है?

उत्तर :- राँची

  1. सुकरी जलाशय योजना किस जिले में है?

उत्तर :- लोहरदगा

  1. ‘छोटानागपुर की रानी’ किसे कहा जाता है?

उत्तर :- नेतरहाट

  1. नियमित मालगुजारी न देने के कारण किस नागवंशी शासक को मुगलों ने कैद कर लिया था? उत्तर :- दुर्जन शाल
  2. टाना भगत आंदोलन किस जनजाति से संबंधित था?

उत्तर :- उराँव

  1. किसने चुटिया के स्थान पर खुखरा को छोटानागपुर खासकर नागवंशी राज्य की राजधानी बनाया?

उत्तर :- भीम कर्ण

  1. दामिन-ए-कोह क्या है?

उत्तर :- संथाल परगना के पूरे क्षेत्र की सरकारी संपत्ति के रूप में घोषणा

  1. किसने 1401 ई. घाघरा (गुमला जिला) में हापामुनि मंदिर (विष्णु मंदिर) का निर्माण करवाया?

उत्तर :- शिवदास कर्ण

  1. तमाड़ विद्रोह कब हुआ?

उत्तर :- 1782 ई.

  1. नागवंशियों ने मालगुजारी वसूली करने के लिए किसे नियुक्त किया?

उत्तर :- मानकी

  1. किसके समय वासुदेव (विष्णु) की मूर्ति कोरांबे में प्रतिष्ठापित की गई?

उत्तर :- छत्र कर्ण

  1. 1782 ई. में हुए तमाड़ विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?

उत्तर :- ठाकुर भोलानाथ सिह

  1. 1765 ई. में अंगे्रजी कंपनी को बिहार, बंगाल और उड़ीसा की दीवानी मिलने के बाद नागवंशी किसके प्रति उत्तरदायी बनाए गए?

उत्तर :- पटना कौंसिल

Set-2

  1. 1765 ई. में किस मुगल शासक ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल-बिहार और उड़ीसा की दीवानी प्रदान की थी?

उत्तर :- शाह आलम II

  1. 1782 ई. में हुए तमाड़ विद्रोह के समय नागवंशी राजा कौन था?

उत्तर :- दर्पनाथ शाह

  1. झारखंड में किस स्थान को ‘गाँव में बसा शहर’ कहा जाता है?

उत्तर :- मैक्लुसकीगंज

  1. 1952 ई. के बिहार विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने मुख्य विपक्षी दल का रुतबा प्राप्त किया था?

उत्तर :- झारखंड पार्टी

  1. झारखंड पार्टी का चुनाव चिह्न क्या था?

उत्तर :- मुर्गा

  1. झारखंड में किस शहर को ‘इस्पात नगरी’ कहा जाता है?

उत्तर :- जमशेदपुर को

  1. राज्य पुनर्गठन आयोग की टीम राँची कब पहुँची थी?

उत्तर :- 5 फरवरी, 1955 को

  1. झारखंड के किस जिला को ‘कोयला नगरी’ कहा जाता है?

उत्तर :- धनबाद को

  1. राज्य पुनर्गठन आयोग की टीम को झारखंड पार्टी ने अलग राज्य का प्रारूप पेश किया था, उस प्रस्ताव में क्या माँग थी?

उत्तर :- बिहार के 7 जिले, उड़ीसा के 4 जिले एवं मध्य प्रदेश के 2 जिले शामिल हों

  1. भारत छोड़ो आंदोलन में 11 अगस्त, 1942 का हजारीबाग का जुलूस किसके नेतृत्व में निकला था?

उत्तर :- सरस्वती देवी

  1. भारत छोड़ो आंदोलन में किस तिथि को टाना भगतों के एक दल ने विशुनपुर का थाना जला दिया?

उत्तर :- 18 अगस्त, 1942

  1. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान रामानंद तिवारी के नेतृत्व में कहाँ के पुलिस दल ने विद्रोह किया था?

उत्तर :- जमशेदपुर

  1. रामानंद तिवारी ने मार्च 1942 में कहाँ पर इनकलाबी सिपाही दल बनाया, जिसमें 60 सदस्य थे?

उत्तर :- जमशेदपुर

  1. भिखना पहाड़ी के विनोदानंद झा को 11 अगस्त, 1942 को गिरफ्तार कर कहाँ भेजा गया था?

उत्तर :- भागलपुर सेंट्रल जेल

  1. झारखंड में लूथेरन चर्च का शिलान्यास कब हुआ था?

उत्तर :- 18 नवंबर, 1855

  1. झारखंड में पहला वाई-फाई ग्राम बनने का गौरव किस ग्राम ने प्राप्त किया?

उत्तर :- कस्मार (बोकारो)

  1. झारखंड में रोमन कैथोलिक मिशन की शुरुआत कब हुई?

उत्तर :- 1869 ई.

  1. खडि़या जनजाति में सर्वाधिक लोकप्रिय विवाह कौन सा है?

उत्तर :- ओलोलदाय या असल विवाह

  1. खडि़या गाँव का नेता और संचालक को क्या कहा जाता है?

उत्तर :- करटाहा

  1. मुंडा-उराँव के पड़हा पंचायत की तरह खडि़या जनजाति में कार्य करनेवाली महासभा को क्या कहा जाता है?

उत्तर :- डोकलो सोहर

Set-3

  1. रामगढ़ हिल ट्रैक्ट का शासन किस शहर से संचालित किया जाता था?

उत्तर :- शेरघाटी

  1. ‘इनसाइक्लोपीडिया मुंडारिका’ के लेखक फादर हॉफमेन का संबंध किस मिशन से रहा है? उत्तर :- रोमन कैथोलिक मिशन
  2. रोहिणी गाँव किस नदी के तट पर बसा हुआ है?

उत्तर :- अजय

  1. किसके नेतृत्व में टाना भगत असहयोग आंदोलन में भाग लेकर पहली बार स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए?

उत्तर :- सिद्धू भगत

  1. घटवाल विद्रोह (1772-73) का नेतृत्व विभिन्न घटवाल सरदारों ने किया। ये घटवाल सरदार किस राजा के वफादार रैयत थे?

उत्तर :- मुकुंद सिंह

  1. 1899-1900 के मुंडा क्रांति का नेता कौन था?

उत्तर :- बिरसा मुंडा

  1. 1855 ई. में संथालों ने किस अंग्रेज कमांडर को हराया?

उत्तर :- मेजर बरो

  1. झारखंड राज्य साक्षरता दर के अनुसार देश में किस स्थान पर है?

उत्तर :- 32

  1. ‘जनजातिय शोध संस्थान’ कहाँ स्थित है?

उत्तर :- राँची

  1. झारखंड में पूर्वी रेलवे का डिवीजन कार्यालय कहाँ है?

उत्तर :- पाकुड़

  1. 2016 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सिमोन उराँव किस क्षेत्र से संबंधित है?

उत्तर :- पर्यावरण

  1. झारखंड में सर्वाधिक लिंगानुपात किस जिले का है?

उत्तर :- पश्चिम सिंहभूम

  1. बिरसा मुंडा ने किस वर्ष अपने को सिंगबोंगा का दूत घोषित किया?

उत्तर :- 1895 ई.

  1. झारखंड के किस एकमात्र जिला की सीमा उत्तर प्रदेश को छूती है?

उत्तर :- गढ़वा

  1. छत्तीसगढ़ से झारखंड के कितने जिले की सीमा छूती है?

उत्तर :- 4 (गढ़वा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा)

  1. बिहार को झारखंड के कितने जिलों की सीमा छूती है?

उत्तर :- 10

  1. पश्चिम बंगाल को झारखंड के कितने जिलों की सीमा छूती है?

उत्तर :- 10

  1. कितने जिले की सीमा किसी राज्य को नहीं छूती है?

उत्तर :- 2 (खूँटी, लोहरदगा)

  1. खडि़या जनजाति के तीन अन्य प्रमुख वर्ग कौन-कौन से हैं?

उत्तर :- पहाड़ी खडि़या, ढेलकी खडि़या और दूध खडि़या

  1. ‘लूट लाओ और कूट खाओ’ की जिंदगी कौन जनजाति व्यतीत करती है?

उत्तर :- खडि़या एवं बिरहोर जनजाति

Set-4

  1. गोमिया विस्फोटक कारखाना झारखंड के किस जिले में स्थित है?

उत्तर :- बोकारो

  1. झारखंड में किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?

उत्तर :- अर्द्धपर्णपाती

  1. वर्ष 2016 में झारखंड में सड़क संपर्कवाले गाँवों की संख्या कितनी है?

उत्तर :- 11666

  1. वर्ष 2016 में झारखंड में सबसे कम वन क्षेत्र किस जिले में हैं?

उत्तर :- साहेबगंज

  1. ‘हरि बाबा आंदोलन’ के प्रणेता का मूल नाम क्या था?

उत्तर :- दुका हो

  1. देवड़ी मंदिर कहाँ है?

उत्तर :- तमाड़

  1. वर्ष राज्य में रेलमार्ग की लंबाई कितनी है?

उत्तर :- 1943 किमी.

  1. रामगढ़ अधिवेशन कांग्रेस का कौन सा वार्षिक अधिवेशन था?

उत्तर :- 53वाँ

  1. हिंज रेखा कहाँ से गुजरती है?

उत्तर :- राजमहल

  1. झारखंड में ईसाइयों का प्रवेश कब हुआ?

उत्तर :- 1845 ई.

  1. राज्यपाल की नियुक्ति किसकी सलाह पर की जाती है?

उत्तर :- प्रधानमंत्री

  1. झारखंड में कौन पहला ईसाई मिशनरी आया?

उत्तर :- गोस्सनर मिशन

  1. राज्य में संवैधानिक संकट उत्पन्न होने की दशा में राज्यपाल भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति से उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश करता है? उत्तर :- अनुच्छेद-356
  2. छोटानागपुर संथाल परगना आदिवासी सभा (1938 ई.) के संस्थापक कौन थे?

उत्तर :- थियोडोर सुरीन

  1. जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान झारखंड के किस जिले में स्थित है?

उत्तर :- बोकारो

  1. पूरब से पश्चिम झारखंड राज्य की लंबाई कितनी है?

उत्तर :- 463 कि.मी.

  1. झारखंड का सर्वाधिक सिंचित जिला कौन है?

उत्तर :- देवघर

  1. झारखंड में सिंचाई का प्रमुख स्रोत कौन सा है?

उत्तर :- नहर

  1. झारखंड में कितने अनुसूचित जिले हैं?

उत्तर :- 15

  1. झारखंड के कितने जिलों की सीमा ओडि़सा से लगती है?

उत्तर :- 4 (सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावाँ, पूर्वी सिंहभूम)

Set-5

  1. 2016 में 23वीं सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप किस जिले में संपन्न हुआ? उत्तर :- सरायकेला-खरसावाँ
  2. झारखंड में प्रथम महिला अभियंत्रण महाविद्यालय की स्थापना किए जाने का प्रस्ताव किस जिले में है?

उत्तर :- रामगढ़

  1. भूमिज विद्रोह (1833-34) का दमन किसने किया?

उत्तर :- डेंट

  1. संथाल विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?

उत्तर :- सिद्धो एवं कान्हू

  1. संथाल विद्रोह (1831-32) का तात्कालिक क्या कारण था?

उत्तर :- भागलपुर-वर्दमान रेल परियोजना के तहत रेल बिछाने के काम में संथालों से बेगारी करवाना

  1. किस विद्रोह के नेताओं ने भविष्यवाणी की कि अब विदेशी शासन का अंत निकट है तथा ब्रिटिश व उसके समर्थक गंगा के पार लौट जाएँगे और आपस में लड़ मरेंगे।

उत्तर :- संथाल विद्रोह

  1. अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद् (1968) की स्थापना किसने की?

उत्तर :- कार्तिक उराँव

  1. वह क्षेत्र, जहाँ संथालों ने 1855-56 ई. में अपनी सरकार (आबुआ राज) की घोषणा की? उत्तर :- भागलपुर-वर्धमान
  2. चेरो जनजाति की सर्वाधिक संख्या किस प्रमंडल में निवास करती है?

उत्तर :- पलामू

  1. मैथन जल विद्युत् केंद्र झारखंड के किस जिले में स्थित है?

उत्तर :- धनबाद

  1. 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड की नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत कितना है? उत्तर :- 24.05 प्रतिशत
  2. 6 अप्रैल, 1930 ई. को महात्मा गांधी ने जब नमक आंदोलन का श्रीगणेश किया तो इस आंदालेन का झारखंड के लोगों पर भी गहरा प्रभाव पड़ा। झारखंड में नमक सत्याग्रह का श्रीगणेश कब हुआ?

उत्तर :- 13 अप्रैल, 1930

  1. जमशेदपुर में नमक सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया?

उत्तर :- ननी गोपाल मुखर्जी

  1. मंडा पर्व का संबंध किस देवता से है?

उत्तर :- महादेव (शिव)

  1. संथाल परगना में किसके नृतत्व में वहाँ की महिलाओं ने नमक कानून को चुनौती दी?

उत्तर :- शैलबाला राय

  1. 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड का न्यूनतम नगरीय जनसंख्या वाला जिला कौन है?

उत्तर :- गोड्डा

  1. किसने घोषणा की, ‘‘अबुआ राज एटेजाना, महारानी राज टुडू (अर्थात् अब मुंडा राज शुरू हो गया है और महारानी विक्टोरिया का राज’ समाप्त हो गया है)?’

’ उत्तर :- बिरसा मुंडा

  1. झारखंड में पहला वृत्तचित्र किस वर्ष बनाया गया था?

उत्तर :- 1954

  1. ‘करमा’ लोकनृत्य का संबंध किस राज्य से है?

उत्तर :- झारखंड

  1. उत्तर से दक्षिण झारखंड राज्य की लंबाई कितनी है?

उत्तर :- 380 कि.मी.

Set-6

  1. राज्य का पहला वृत्त चित्र किसके निर्देशन में बनाया गया था?

उत्तर :- राधाकृष्ण

  1. गौतमधारा जलप्रपात किस नदी पर है?

उत्तर :- राढु नदी

  1. झारखंड में बहनेवाली किस नदी को ‘बंगाल का शोक’ कहा जाता है?

उत्तर :- दामोदर

  1. वर्ष 2016 में झारखंड राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर :- महुआ माँझी

  1. झारखंड में स्थापित पतरातु ताप विद्युत् संयंत्र किस देश के सहयोग से बना है?

उत्तर :- सोवियत रूस

  1. हजारीबाग में अंग्रेजों का प्रवेश किसके नेतृत्व में हुआ?

उत्तर :- कैमक

  1. संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम कब पारित किया गया था?

उत्तर :- 1949 ई.

  1. रामगढ़ का कौन सा राजा शुरू से अंत तक अंग्रेजों का विरोध करता रहा?

उत्तर :- मुकुंद सिंह

  1. भारत में पहली बार वन नीति कब लागू की गई?

उत्तर :- 1894 ई.

  1. उधवा जल पक्षी आश्रयणी किस जिले में अवस्थित है?

उत्तर :- साहेबगंज

  1. गुमरो एवं ऐरो किसकी सहायक नदियाँ हैं?

उत्तर :- ब्राहाणी

  1. महुआ डांड़ भेडि़या वन्य प्राणी आश्रयणी किस जिले में अवस्थित है?

उत्तर :- पलामू

  1. फलगु नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?

उत्तर :- छोटानागपुर पठार

  1. किस नदी की मुख्य धारा का नाम निरंजन या लिलाजन है?

उत्तर :- फलगु

  1. सकरी नदी कहाँ से निकलती है?

उत्तर :- छोटानागपुर पठार

  1. बुलू इमाम किस जनजातीय लोककला से संबंधित है?

उत्तर :- सोहराय एवं कोहबर

  1. बिरहोर का शाब्दिक अर्थ क्या है?

उत्तर :- जंगल का आदमी

  1. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा प्रमंडल कौन है?

उत्तर :- पलामू

  1. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला कौन है?

उत्तर :- लोहरदगा

  1. जर्मनी के ईसाई मिशनरी किस वर्ष राँची पहुँचे? उत्तर :- 1845 ई.

Set-7

  1. किसके अनुयायियों को टाना भगत कहा जाता है?

उत्तर :- जतरा उराँव

  1. बुधु भगत का संबंध किससे है?

उत्तर :- कोल विद्रोह

  1. पाइराइट्स फास्फेट ऐंड केमिकल कारखाना कहाँ है?

उत्तर :- सिंदरी

  1. टाना भगत आंदोलन का काल क्या था?

उत्तर :- 1913-14

  1. झारखंड का क्षेत्रफल अविभाजित बिहार का कितना प्रतिशत है?

उत्तर :- 45 प्रतिशत

  1. बिरसा मृग बिहार कहाँ अवस्थित है?

उत्तर :- खूँटी

  1. राँची नगर निगम की स्थापना कब हुई?

उत्तर :- 1979 ई.

  1. किस विद्रोह का मुख्य कारण राजा जगन्नाथ सिंह द्वारा शोषण तथा उसका अंग्रेजों का पिछलग्गू होना था?

उत्तर :- हो विद्रोह

  1. 1820-21 ई. में मेजर रफसेज तथा 1837 ई. में कैप्टन विलकिंसन के नेतृत्व में किस विद्रोह को दबा दिया गया?

उत्तर :- हो विद्रोह

  1. 1820-21 ई. में मेजर रफसेज पर हो जनजाति के लोगों ने किस नदी के किनारे आक्रमण किया था?

उत्तर :- रोरो नदी

  1. झारखंड पंचायती राज अधिनियम कब पारित हुआ?

उत्तर :- 2001 ई

. 12. मेजर रफसेज ने किस वर्ष हो दियुम चिह्नित क्षेत्र में प्रवेश किया था?

उत्तर :- 1820 ई.

  1. मुगल बादशाह अकबर के किस सेनापति के नेतृत्व में मुगल सेना ने 1585 ई. में छोटानागपुर खास के नागवंशी शासक मधुकरण शाह (मधु सिंह) पर आक्रमण किया, उसे हराया तथा उसे मुगलों का अधीनस्थ बनाया?

उत्तर :- शाहबाज खाँ कंबू

  1. नागवंशियों के प्रथम राजा का नाम क्या है?

उत्तर :- फणिमुकुट राय

  1. 1616 ई. में कर नहीं देने के कारण किस महाराजा को जहांगीर ने ग्वालियर के किले में कैद किया?

उत्तर :- महाराजा दुर्जन साल

  1. छोटनागपुर खास के लिए 1773 ई. में सर्वप्रथम किसे सिविल कलक्टर नियुक्त किया गया?

उत्तर :- एस.जी. हिव्टली

  1. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कौन है

उत्तर :- पश्चिमी सिंहभूम

  1. अनसुता लकड़ा किस खेल से संबंधित है?

उत्तर :- हॉकी

  1. झारखंड की द्वितीय राजकीय भाषा क्या है?

उत्तर :- उर्दू

  1. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा प्रमंडल कौन है?

उत्तर :- उतरी छोटानागपुर

Set-8

  1. ‘चक्रधरपुर की राजवाड़ी’ झारखंड के किस जिले में है?

उत्तर :- पश्चिमी सिंहभूम

  1. झारखंड के गठन के बाद निर्मित प्रथम जिला कौन था?

उत्तर :- लातेहार

  1. वर्ष 2016 में झारखंड में शिशु मृत्यु दर क्या है?

उत्तर :- 92

  1. मृदा शोध एवं अनुसंधान संस्थान केंद्र किस जिले में अवस्थित है?

उत्तर :- हजारीबाग

  1. खेल दिवस के अवसर पर वर्ष 2016 में ध्यानचंद्र अवार्ड किस हॉकी खिलाड़ी को प्रदान किया गया?

उत्तर :- सिलवानुस डुंगडुंग

  1. राज्य में अनुसूचित जनजाति के लिए कितने आवासीय विद्यालय संचालित हैं?

उत्तर :- 89

  1. झारखंड का राजकीय पुष्प क्या है?

उत्तर :- पलाश

  1. पहाडि़या दीवाकालीन विद्यालयों की संख्या कितनी है?

उत्तर :- 32 9. बिरसा मुंडा जैविक उद्यान कहाँ है?

उत्तर :- ओरमाँझी

  1. बिरसा मुंडा किसके पक्ष में थे?

उत्तर :- मुंडाराज

  1. जनजातिय आंदोलन का मुख्य कारण क्या था?

उत्तर :- दिकुओं का शोषण

1913 में गिरिडीह में खंभे पर ‘आवर स्वाधीन भारत’ शीर्षक के पर्चे किसने चिपकाए थे? उत्तर :- निर्मल चंद्र बनर्जी

  1. गिरिडीह का कौन सा व्यक्ति क्रांतिकारियों को धन मुहैया कराता था?

उत्तर :- मनोरंजन गुहा

  1. ढाका, मेमन सिंह तथा कोलकाता के क्रांतिकारी किस स्थान पर छुपकर गुप्त प्रचार करते थे?

उत्तर :- जमशेदपुर

  1. वीरेंद्र नाथ भट्टाचार्य के मकान पर अक्तूबर 1927 में छापा मारा गया, जहाँ से पिस्टल एवं कारतूस के साथ-साथ क्रांतिकारी साहित्य बरामद किया गया। इस केस को क्या नाम दिया गया?

उत्तर :- देवघर षड्यंत्र केस

  1. बा परब एवं फूलों का परब जनजातियों के किस पर्व का अन्य नाम है?

उत्तर :- सरहुल

  1. मुंडा जनजातियों में पाहन को दी जानेवाली लगानमुक्त भूमि को क्या कहा जाता है?

उत्तर :- डाली कटारी भूमि

  1. मुंडा जनजाति में गाँव के मुखिया को क्या कहा जाता है?

उत्तर :- मुंडा या हातूमुंडा

  1. भारत की प्रथम गणतांत्रिक व्यवस्था का उदाहरण कौन सी प्रशासनिक व्यवस्था प्रस्तुत करती है?

उत्तर :- मुंडा मानकी शासन व्यवस्था

  1. मुंडा जनजाति में सर्वोच्च न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका के रूप में किसे जाना जाता है?

उत्तर :- पड़हा पंचायत

Set-9

  1. पलामू किला झारखंड के किस जिले में स्थित है?

उत्तर :- लातेहार

  1. देवघर षड्यंत्र केस में कुल कितने व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया?

उत्तर :- 20

  1. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 26 अगस्त, 1942 को देवघर में चली गोली से शहीद होनेवाले व्यक्ति कौन थे?

उत्तर :- अशर्फी लाल

  1. हजारीबाग की शुभलक्ष्मी किस खेल से संबंधित है?

उत्तर :- क्रिकेट

  1. 28 अगस्त, 1942 को ब्रिटिश पुलिस द्वारा गोली से उड़ा दी गई बिरजी संथाल परगना के किस नेता की पत्नी थी?

उत्तर :- हरिहर मिर्धा

  1. सप्तम राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा महोत्सव का आयोजन झारखंड के किस जिले में किया गया है?

उत्तर :- राँची

  1. जामताड़ा जिले में किसके नेतृत्व में व्यापक आंदोलन चलाया गया था?

उत्तर :- सत्यकाली बाबू

  1. जामताड़ा के किस नेता ने खून तथा आँसू एवं अन्य इश्तिहारों के माध्यम से आंदोलन को जगाए रखा था?

उत्तर :- नरसिंह राय

  1. महाकवि घासीराम किस भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार हैं?

उत्तर :- नागपुरी

  1. गंगा नारायन के नेतृत्व में भूमिज विद्रोह किस स्थान पर हुआ था?

उत्तर :- वीरभूम

  1. छोटानागपुर क्षेत्र के प्रथम क्रांतिकारी कौन थे, जो अंग्रेजों से संघर्ष में वीरगति को प्राप्त हुए थे?

उत्तर :- बुद्धू भगत

  1. चाणक्य ने अपनी प्रसिद्ध रचना ‘अर्थशास्त्र’ में झारखंड को किस नाम से संबोधित किया है? उत्तर :- कुकुट देश
  2. ब्राहाणी नदी कहाँ से निकलती है?

उत्तर :- दुधवा पहाड़ी दुमका

  1. झारखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (JSAC) राँची की स्थापना किस वर्ष की गई है?

उत्तर :- 2003

  1. राज्य के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत मृदाक्षरण से प्रभावित है?

उत्तर :- 22.4 प्रतिशत

  1. झारखंड में औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है?

उत्तर :- 140 सेमी.

  1. झारक्राफ्ट की स्थापना किस वर्ष हुई?

उत्तर :- 2006

  1. वर्ष 2016 में पद्मश्री पुरस्कार झारखंड के किस तीरंदाज को दिया गया है?

उत्तर :- दीपिका कुमारी

  1. झारखंड में किस स्थान पर उच्च न्यायालय स्थित है?

उत्तर :- राँची

  1. मुंडा जनजाति के प्रमुख देवता कौन हैं?

उत्तर :- सिंगबोंगा

Set-10

  1. बिहार-झारखंड क्षेत्र कुशाण सम्राट् कनिष्क के किस क्षत्रप के नियंत्रणाधीन था?

उत्तर :- वंशफर

  1. 1916 में झारखंड में कृषि श्रमिकों का प्रतिशत कितना है?

उत्तर :- 45 प्रतिशत

  1. ईस्ट इंडिया कंपनी को झारखंड में प्रवेश करने में प्रायः कितने दशकों का समय लगा?

उत्तर :- सात

  1. कुषाण सम्राट् कनिश्क के सिक्के झारखंड के किस जिले से प्राप्त हुए हैं?

उत्तर :- राँची

  1. विक्रम सिंह के द्वितीय पुत्र द्वारा स्थापित खरसाँवा का अंग्रेजों के साथ विधिवत संबंध किस वर्ष स्थापित हुआ?

उत्तर :- 1793 ई.

  1. तेलियागढ़ी झारखंड के किस जिले में स्थित है?

उत्तर :- साहेबगंज

  1. 1778 ई. में झारखंड में प्रशासन हेतु बृहत् योजना किसने प्रदान की?

उत्तर :- रॉबर्ट ब्राउन

  1. तिलका माँझी को अंगेजों द्वारा किस वर्ष धोखे से पकड़ा गया था?

उत्तर :- 1785 ई.

  1. किसके शासनकाल में सिंह राज्य की कुल देवी के रूप में पौरी देवी की प्राण प्रतिष्ठा की गई? उत्तर :- अच्युत सिंह
  2. तिलका माँझी को किस वर्ष फाँसी दी गई?

उत्तर :- 1785 ई.

  1. दाउद खाँ की मसजिद झारखंड के किस जिले में स्थित है?

उत्तर :- लातेहार

  1. तिलका माँझी को किस वृक्ष पर लटकाकर फाँसी दी गई थी?

उत्तर :- बरगद

  1. भारतीय स्वाधीनता संग्राम के पहले विद्रोही शहीद कौन थे

उत्तर :- तिलका माँझी

  1. काली मिट्टी किस तरह की शैलों से बनती है?

उत्तर :- बैसाल्ट

  1. झारखंड में पारसनाथ की पहाड़ी किस पठार का हिस्सा है?

उत्तर :- गिरिडीह का पठार

  1. झारखंड का द्वितीय सर्वोच्च शिखर कौन है?

उत्तर :- सरूअत पहाड़ी

  1. उराँव जनजाति के पूर्वजों की आत्मा कहाँ निवास करती है?

उत्तर :- सासन

  1. उराँव जनजाति में धार्मिक कार्यों को कौन संपन्न कराता है?

उत्तर :- पाहन

  1. ‘पाहन गाँव बनाता है एवं महतो गाँव चलाता है’ यह परंपरा किस जनजाति में देखी जाती है?

उत्तर :- उराँव

  1. मुंडा जनजाति अपनी भाषा को क्या कहते हैं?
    उत्तर :- होड़ो जगर

Leave a Comment