| भारत के राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य – पिछले एग्जाम पूछे गए प्रश्न |
• राष्ट्रीय उद्यान (National Park) क्या होता है- भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मुताबिक, नेशनल पार्क वह संरक्षित क्षेत्र होता है जिसे संबंधित राज्य सरकार द्वारा पारिस्थितिक, पशु-पक्षी, वनस्पति, भू-आकृति, जैव संरचना के महत्व, संरक्षण तथा प्रसार के उद्देश्य से संरक्षित किया जाता है
राष्ट्रीय उद्यान सामान्य ज्ञान | National Park GK in Hindi
भारत के सभी 106 राष्ट्रीय उद्यान Most Important Questions
राष्ट्रीय उद्यान | National Parks GK MCQs
वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972, राज्य सरकार को नेशनल पार्क घोषित करने की शक्ति देता है
भारत के राष्ट्रीय उद्यान सामान्य ज्ञान प्रश्न
1. वर्तमान में भारत में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान है ?
A. 206
B. 106
C. 90
D. 125
2. भारत का ‘पहला राष्ट्रीय उद्यान’ का क्या नाम है ?
A. जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
B. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
C. पंचमढ़ी राष्ट्रीय उद्यान
D. किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान
Important Point-
• जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है और 1936 में लुप्तप्राय बंगाल बाघ की रक्षा के लिए हैली नेशनल पार्क के रूप में स्थापित किया गया था
• यह उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है और इसका नाम जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया था
3. भारत का ‘पहला समुद्री राष्ट्रीय उद्यान’ कहाँ स्थित है ?
A. पुणे (महाराष्ट्र)
B. कच्छ (गुजरात)
C. भुवनेश्वर (ओडिशा)
D. बेंगलुरू (कर्नाटक)
Important Point-
• कच्छ की खाड़ी में स्थित समुद्री राष्ट्रीय उद्यान भारत का पहला समुद्री राष्ट्रीय उद्यान है। इसकी स्थापना 1982 में हुई।
