क्या आपको पता है बाढ़ आने का क्या कारण है ? GK IN HINDI

By Gautam Markam

Published on:

http://ddnews.gov.in/
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मनुष्य की सभ्यता का विकास नदियों के किनारे हुआ। नदियों के किनारे मानव ने इसलिए रहना आरंभ किया, ताकि उसे पानी आसानी  से मिलता रहे। नदी के किनारे बसने पर खेती के लिए सिंचाई के साधन भी सरलता से उपलब्ध हो जाते हैं। 

मगर यही नदियां प्रत्येक वर्ष बाढ़ के रूप में भयानक विनाश-लीला का कारण बनती हैं। जब किसी नदी में भारी वर्षा के कारण आस-पास के नदी नालों से बहुत पानी आ जाता है, 

तो नदी किनारों को तोड़कर बहने लगती है। इसी को बाढ़ कहा जाता है। बाढ को रोकने के लिए शताब्दियों से अनेकानेक प्रयास किए जाते रहे हैं – पुल और बांध बनाए जाते रहे हैं, मगर नदियों में आने वाली बाढ़ हर वर्ष एक-सी नहीं होती। 

अतः कभी-कभी नदियों में अनुमान से ज्यादा पानी आ जाने से पुल और बांधों के ऊपर से पानी बहने लगता है, तब यह बाढ़ अधिक विनाश-लीला करती है। बाढ़ हमारे लिए लाभदायक भी है और नुकसानदेह भी। वे उपजाऊ मिट्टी बहा भी ले जाती हैं और छोड़ भी जाती हैं।

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Leave a Comment

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें: यहाँ क्लिक करें