छत्तीसगढ़ की राजव्यवस्था सामान्य ज्ञान CG Rajvyavastha Gk in Hindi

छत्तीसगढ़ की राजव्यवस्था क्या है 

  1. छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 1 नवम्बर सन् 2000 को हुई थी।
  2. प्रदेश सरकार द्वारा सृजनित नवीन प्रतीक वाक्य ‘विश्वसनीय छत्तीसगढ़’ है।
  3. छत्तीसगढ़ की विधानसभा हेतु 90 सदस्य चुने जाते है।
  4. छ.ग. राज्य में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं।
  5. छत्तीसगढ़ विधानसभा में सामान्य सीटों की संख्या 51 है।
  6. छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनु.जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित स्थान 29 है।
  7. छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनु.जाति वर्ग के लिए आरक्षित स्थान 10 है।
  8. छत्तीसगढ़ की सबसे अधिक क्षेत्रफल वाली विधानसभा बीजापुर है।
  9. छ.ग. में सर्वाधिक मतदान केन्द्र (385) वाला विधानसभा कवर्धा है।
  10. छ.ग. से लोकसभा हेतु 11 सदस्य एवं राज्यसभा हेतु 05 सदस्य चयनित किये जाते है।
  11. छत्तीसगढ़ में लोकसभा के लिए सामान्य जाति को प्राप्त स्थान 06 हैं।
  12. छत्तीसगढ़ में लोकसभा के लिए अनु.जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित स्थान 04 है।
  13. छ.ग. में अनु.जाति वर्ग हेतु आरक्षित एकमात्र लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा है।
  14. छ.ग. में राष्ट्रपति पद के चुनाव में राज्य के प्रत्येक विधायक के मत का मूल्य 129 मत हैं।
  15. छ.ग. में राष्ट्रपति पद के चुनाव में राज्य के प्रत्येक सांसद के मत का मूल्य 708 मत हैं।
  16. छ.ग. राज्य के प्रथम मंत्रिमंडल की शपथ ग्रहण तिथि 12 नवम्बर 2000 हैं।
  17. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम राज्यपाल दिनेश नंदन सहाय थे।
  18. छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम प्रोटेम स्पीकर श्री महेन्द्र बहादुर सिंह थे।
  19. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष पं. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला थे।
  20. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारीलाल अग्रवाल थे।
  21. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी थे।
  22. छ.ग. विधानसभा के प्रथम नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साय थे।
  23. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम गृह मंत्री नंद कुमार पटेल थे।
  24. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम वित्त मंत्री रामचन्द्र सिंहदेव थे।
  25. छत्तीसगढ़ की प्रथम विधानसभा में रामदयाल उइके ने सर्वप्रथम अपने पद से इस्तीफा दिया था।
  26. छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण उपरांत प्रथम उप-चुनाव (19.02.01) मरवाही में हुआ था।
  27. छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम उप-चुनाव अजीतकुमार जोगी ने जीता था।
  28. छत्तीसगढ़ क्षेत्र से निर्वाचित प्रथम महिला सांसद मिनीमाता थी।
  29. छत्तीसगढ़ की विभूति मिनीमाता का जन्म असम में हुआ था।
  30. छ.ग. से प्रथम केंद्रीय नेतृत्व प्राप्त करने का श्रेय विद्याचरण शुक्ल को जाता है।
  31. वी.सी. शुक्ल ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में 11 बार शपथ ली है।
  32. छ.ग. में सर्वप्रथम क्षेत्रीय पार्टी (जय छत्तीसगढ़) का गठन पवन दीवान ने 1983 में किया था।
  33. छत्तीसगढ़ की प्रथम विधानसभा में 05 महिला विधायक निर्वाचित हुई थी।
  34. छ.ग. में 9,820 पद सरपंच हेतु है।
  35. बस्तर संभाग में 12 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं।
  36. बस्तर संभाग में विधानसभा निर्वाचन में सामान्य वर्ग के लिए मात्र 01 स्थान है।
  37. छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण उपरान्त राज्य की प्रथम महिला मंत्री श्रीमती गीता देवी सिंह थी।
  38. छ.ग. के. पी.वाई. तामस्कर नवीन मध्यप्रदेश (1956) के प्रथम नेता प्रतिपक्ष थे।
  39. ई. राघवेन्द्र राव 1936 में पूर्ववर्ती मध्यप्रदेश के प्रथम भारतीय गवर्नर पद पर रहे थे।
  40. भारत के उपराष्ट्रपति जस्टिस मुहम्मद हिदायतुल्ला ने रायपुर में शिक्षा पाई थी।
  41. सेन्ट्रल प्रोविंस एवं बरार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बनने का गौरव पं. रविशंकर शुक्ल को प्राप्त है।
  42. नवीन मध्यप्रदेश राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बनने का गौरव भी पं. रविशंकर शुक्ल को प्राप्त है।
  43. पूर्ववर्ती मध्यप्रदेश राज्य के प्रथम नेता प्रतिपक्ष बनने का गौरवठा. प्यारेलाल सिंह को प्राप्त है।
  44. बस्तर की महारानी प्रफुल्लकुमारी देवी छत्तीसगढ़ की प्रथम एवं एक मात्र महिला शासिका थी।
  45. छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम ई- पंचायत 26 जनवरी 2005 को अम्बिकापुर से प्रारंभ हुई थी।
  46. ऑपरेशन दुर्योधन की वजह से छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव संसदीय क्षेत्र/प्रदीप गांधी को सांसद के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।
  47. पाल एलेक्स मेनन (सुकमा) छ.ग. राज्य के प्रथम जिलाधीश हैं, जिनका अपहरण नक्सलियों द्वारा (अप्रैल-2012) किया गया था।
  48. छत्तीसगढ़ की तृतीय व वर्तमान विधानसभा से सर्वप्रथम विधायक पद से त्यागपत्र सरोज पाण्डेय ने दिया था।
  49. छ.ग. राज्य केतृतीय विधानसभा केप्रतिपक्ष नेता रविन्द्र चौबे साजा विधानसभा से विधायक है।
  50. फिल्म निर्माता परेश बागबाहरा जो छ.ग. की प्रथम एवं तृतीय विधानसभा में विधायक है।
  51. राजनांदगाँव में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या 06 है।
  52. रायगढ़ जिले में 05 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं।
  53. छत्तीसगढ़ के महेन्द्र कर्मा को बस्तर टाइगर’ कहा जाता है।
  54. बस्तर संभाग से अरविन्द नेताम एकमात्र सांसद थे जिन्हें देश के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में स्थान प्राप्त हुआ है।
  55. देश की 15 वीं लोकसभा में छ.ग. के चरणदास महंत एकमात्र सांसद मंत्री बनाये गये हैं।
  56. छ.ग. के मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह अब तक कवर्धा, डोंगरगाँव व राजनांदगाँव विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित हुए हैं।
  57. पूर्व विधायक महादेव अयातुराम ने गोंडी भाषा में रामायण लिखी थी।
  58. अविभाजित म.प्र. की विधानसभा में गंगूराम बघेल ने सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ी में भाषण दिया था। |
  59. देश की 15वीं लोकसभा में छ.ग. सेदो महिलाएं लोकसभा सदस्य (सांसद) पद पर निर्वाचित हुई।
  60. छत्तीसगढ़ विधानसभा (तृतीय) में वर्तमान मनोनीत सदस्य बर्नार्ड रोड्रिग्स है।
  61. छ.ग. के. वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह अब तक चार बार विधायक पद पर निर्वाचित हुए है।
  62. छत्तीसगढ़ के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र में 5वीं अनुसूची लागू है।
  63. बस्तर विकास प्राधिकरण के प्रथम अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह है।
  64. छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के प्रथम अध्यक्ष ए.के. विजयवर्गीय थे।
  65. छत्तीसगढ़ राज्य के तृतीय राज्यपाल ई. एस.एल.नरसिम्हन थे।
  66. छत्तीसगढ़ राज्य के चतुर्थ राज्यपाल शेखर दत्त है।
  67. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल का गठन राज्य बनने के बाद सबसे पहले हुआ।
  68. श्यामलाल चतुर्वेदी छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्ष थे।
  69. छ.ग. के प्रथम मुख्य न्यायाधीश- डब्ल्यू. ए. शीशांक थे।
  70. छ.ग. के प्रथम मुख्य सचिव अरूण कुमार थे।
  71. छ.ग. के वर्तमान में मुख्य सचिव (7वे) सुनील कुमार हैं।
  72. छ.ग. के प्रथम लोकसेवा आयोग अध्यक्ष श्रीमोहन शुक्ला थे।
  73. छ.ग. के लोकसेवा आयोग के वर्तमान अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार जोशी है।
  74. छ.ग. के प्रथम राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री वी.के.एस.रे थे।
  75. छत्तीसगढ़ राजस्व मण्डल का मुख्यालय बिलासपुर में है।
  76. छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक अकादमी रायपुर में है।
  77. छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के सर्वोच्च पदाधिकारी का नाम डी.जी.पी है।
  78. छ.ग. की तृतीय विधानसभा में राज्य के वित्तमंत्री डॉ. रमन सिंह है।
  79. छ.ग. शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका पंचमन है।
  80. सरगुजा विकास प्राधिकरण के प्रथम व वर्तमान अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह है।
  81. छत्तीसगढ़ राज्य के रोजगार प्रशिक्षण का प्रांतीय मुख्यालय दुर्ग में स्थित हैं।
  82. कोरिया जिले का जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के नाम से जाना जाता है।
  83. छत्तीसगढ़ का शासकीय मुद्रणालय राजनांदगांव में स्थित है।
  84. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के निवास का नाम संवेदना रखा गया है।
  85. छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के निवास का नाम करूणा रखा गया है।
  86. छत्तीसगढ़ राज्य के वी.आई.पी. गेस्ट हाऊस का नाम पहुना रखा गया है।
  87. लोकसभा के नवीन परिसीमन उपरांत सारंगढ़ लोकसभा क्षेत्र विलोपित हो गया।

15 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर CM भूपेश बघेल ने की घोषणा = बनेंगे चार नए जिले- मनेंद्रगढ़, मानपुर-मोहला, शक्ति और सारंगढ़-बिलाईगढ़ की घोषणा की गई ।

नए जिलों के गठन के बाद राज्य में अब 32 जिले होंगे।

Leave a Comment