छत्तीसगढ़ का सम्पूर्ण सामान्य ज्ञान Cg Mcq Question Answer in Hindi: Click Now
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने अपने यहां कई लोक कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को अधिक-से-अधिक लाभ पहुंचाना है। राज्य की कतिपय विशिष्ट योजनाएं इस प्रकार हैं :
1. आदर्श ग्राम योजना : राज्य सरकार ने रंजना, दुगाली, इचकेला, कुल्हाड़ी घाट, कठगोड़ी एवं ओरझा को आर्दश ग्राम के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है क्योंकि 1985 ई० में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कभी इन गांवों में आए थे।
2. त्रिवर्षीय चिकित्सा पाठ्यक्रम योजना : त्रिवर्षीय चिकित्सा पाठ्यक्रम का विधेयक राज्य विधानसभा के द्वारा 19 अप्रैल, 2000 को पारित किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक-से-अधिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना था।
3. ई-सेवा योजना : 23 अप्रैल, 2003 से संचालित यह योजना नागरिक उपभोक्ताओं के बिलों के भुगतान व विभागों की जानकारी से सम्बद्ध है।
