राजस्थान का एकीकरण सामान्य ज्ञान | Rajasthan Ka Ekikaran GK

By Gautam Markam

Updated on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

राजस्थान का एकीकरण प्रश्न उत्तर

  1. 15 मई, 1949 को गठित संयुक्त वृहत्तर राजस्थान के प्रधानमंत्री थे –

(a) जयनारायण व्यास

(b) माणिक्य लाल वर्मा

(c) शोभाराम कुमावत

(d) हीरालाल शास्त्री

Ans: (d)

  1. राजस्थान निर्माण के प्रथम चरण का नाम ‘मत्स्य संघ’ रखने का सुझाव किसने दिया?

(a) श्री के. एम. मुंशी

(b) श्री पी. सत्यनारायण राव

(c) श्री शंकरराव देव

(d) श्री एन. वी. गाडगिल

Ans: (a)

  1. स्वतंत्रता के समय राजस्थान किस श्रेणी का राज्य था?

(a) अ श्रेणी

(b) ब श्रेणी

(c) स श्रेणी

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans: (b)

  1. किस आयोग की सिफारिशों पर आबू दिलवाड़ा तहसीलों एवं अजमेर मेरवाड़ा क्षेत्र को राजस्थान में मिलाया गया?

(a) शंकर राव समिति

(b) राज्य पुनर्गठन आयोग

(c) सत्यनारायण समिति

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Ans: (b)

  1. राजस्थान का एकीकरण कब सम्पन्न हुआ?

(a) 15 अगस्त, 1947

(b) 30 मार्च, 1949

(c) 26 जनवरी, 1950

(d) 1 नवम्बर, 1956 Ans: (d)

  1. वृहत्‌ राजस्थान के मुख्यमंत्री थे-

(a) जयनारायण व्यास

(b) माणिक्यलाल वर्मा

(c) हीरालाल शास्त्री

(d) गोकुललाल असावा

Ans: (c)

  1. राजस्थान एकीकरण के अंतर्गत अंतिम समय में शामिल होने वाला क्षेत्र था-

(a) जैसलमेर

(b) उदयपुर

(c) सिरोही

(d) अजमेर-मेरवाड़ा

Ans: (d)

  1. राज्य के एकीकरण के दौर में सिरोही को राजस्थान में कब शामिल किया गया?

(a) पंचम चरण

(b) सप्तम चरण

(c) चतुर्थ चरण

(d) षष्ठम्‌ चरण

Ans: (d)

  1. निम्न में से किस तिथि को प्रतिवर्ष राजस्थान दिवस मनाया जाता है?

(a) 30 मार्च

(b) 1 मई

(c) 8 मई

(d) 21 अक्टूबर

Ans: (a)

  1. राजस्थान के एकीकरण का श्रेय है-

(a) लॉर्ड माउण्टबेटन को

(b) पंडित नेहरू को

(c) सरदार पटेल को

(d) हीरालाल शास्त्री को

Ans: (c)

  1. महारावल चन्द्रवीर सिंह ने राजस्थान संघ के निर्माण के समय विलय पत्र पर हस्ताक्षर करते समय कहा कि “मैं अपने डेथ वारन्ट पर हस्ताक्षर कर रहा हूँ”। ये किस रियासत से संबंधित थे?

(a) डूँगरपुर

(b) बाँसवाड़ा

(c) झालावाड़

(d) कोटा

Ans: (b)

  1. लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नेतृत्व वाले रियासती विभाग का सचिव किसे बनाया गया?

(a) माणिक्यलाल वर्मा

(b) एन. बी. गाडगिल

(c) वी. पी. मेनन

(d) पी. सत्यनारायण राव

Ans: (c)

  1. राजस्थान के सभी रियासतों को मिलाकर ‘राजस्थान यूनियन’ का गठन करने हेतु 25-26 जून, 1946 को राजपूताना, गुजरात एवं मालवा के नरेशों का सम्मेलन किसने बुलाया था?

(a) मेवाड़ के महाराणा

(b) जयपुर के महाराजा

(c) कोटा के महाराव

(d) डँूगरपुर के महारावल

Ans: (a)

  1. देशी राज्यों को आत्म निर्णय का अधिकार कब प्राप्त हुआ था?

(a) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम द्वारा

(b) ब्रिटिश सरकार द्वारा

(c) स्वतंत्र भारत के संविधान द्वारा

(d) राजाओं ने स्वत: अधिकार प्राप्त कर लिया था

Ans: (a)

  1. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय राजस्थान कितने देशी रिसायतों में विभक्त था?

(a) 15

(b) 18

(c) 19

(d) 20

Ans: (c)

  1. मत्स्य संघ को वृहत्‌ राजस्थान में किस समिति की सिफारिशों पर मिलाया गया?

(a) फजल अली समिति

(b) व्यास समिति

(c) शंकरराव देव समिति

(d) वर्मा समिति

Ans: (c)

  1. मत्स्य संघ का उद्‌घाटन किसके द्वारा किया गया?

(a) जवाहरलाल नेहरू

(b) एन. वी. गाडगिल

(c) वी. पी. मेनन

(d) के. एस. पाणिक्कर

Ans: (b)

  1. जोधपुर के वे राजा जो अपनी रियासत को एक स्वतंत्र इकाई रखना चाहते थे-

(a) राजा हणूतसिंह (हनुवन्त सिंह)

(b) महाराजा उम्मेद सिंह

(c) महाराजा भोपालसिंह

(d) महाराजा भीमसिंह

Ans: (a)

  1. 18 अप्रैल, 1948 को गठित, ‘संयुक्त राजस्थान’ के राजप्रमुख बनाये गये थे-

(a) कोटा महाराव भीमसिंह

(b) महाराजा धौलपुर उदयमानसिंह

(c) उदयपुर महाराणा भूपालसिंह

(d) बूँदी महाराजा बहादुर सिंह

Ans: (c)

  1. राजस्थान संघ का 25 मार्च, 1948 को उद्‌घाटन कहाँ किया गया?

(a) कोटा

(b) बूँदी

(c) डूँगरपुर

(d) बाँसवाड़ा

Ans: (a)

  1. आबू एवं दिलवाड़ा तहसीलों का राजस्थान में विलय एकीकरण के किस चरण में हुआ?

(a) छठा चरण

(b) सातवाँ चरण

(c) आठवाँ चरण

(d) पाँचवाँ चरण

Ans: (b)

  1. निम्न को सुमेलित कीजिए-

रियासत/संघ              राजस्थान में विलय की तिथि

(अ) उदयपुर                   1. 30 मार्च, 1949

(ब) मत्स्य संघ।                2. 01 नवम्बर, 1956

(स) अजमेर                   3. 15 मई, मेरवाड़ा 1949

(द) जैसलमेर।                    4. 18 अप्रैल, 1948

(a) अ-4, ब-3, स-2, द-1

(b) अ-3, ब-2, स-4, द-1

(c) अ-2, ब-3, स-4, द-1

(d) अ-4, ब-3, स-2, द-1

Ans: (d)

  1. निम्न में, असुमेलित है- रियासत – एकीकरण की तिथि

(a) सुनेल टप्पा – 1 नवम्बर, 1956

(b) बीकानेर – 18 अप्रैल, 1948

(c) कोटा – 25 मार्च, 1948

(d) सिरोही – जनवरी, 1950

Ans: (b)

  1. 30 मार्च, 1949 को संयुक्त राजस्थान में निम्न चार बड़ी रियासतों के विलीनीकरण के बाद वृहत्‌ राजस्थान का गठन हुआ, ये रियासतें थीं-

(a) जयपुर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर

(b) जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं बीकानेर

(c) जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर एवं उदयपुर

(d) जोधपुर, बीकानेर, जयपुर एवं जैसलमेर

Ans: (d)

  1. माउण्ट आबू के राजस्थान में विलय में महत्वपूर्ण योगदान था-

(a) सिद्धराज ढढ्‌ठा

(b) हीरालाल शास्त्री

(c) गोकुल भाई भट्‌ट

(d) गोकुललाल असावा

Ans: (c)

  1. मत्स्य संघ में सम्मिलित रिसायतें थीं-

(a) जयपुर, उदयपुर, कोटा और बूँदी

(b) भरतपुर, धौलपुर, डूँगरपुर और बाँसवाड़ा

(c) अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली

(d) सिरोही, शाहपुरा, किशनगढ़, प्रतापगढ़

Ans: (c)

  1. राजस्थान निर्माण के द्वितीय चरण में राजस्थान संघ की राजधानी बनाया गया-

(a) अलवर

(b) कोटा

(c) उदयपुर

(d) जयपुर

Ans: (b)

  1. निम्न को सुमेलित करें:

राजस्थान का                   दिनांक निर्माण

(अ) मत्स्य संघ                  1. 30 मार्च, 1949

(ब) राजस्थान संघ।            2. 18 अप्रैल, 1948

(स) संयुक्त               3. 25 मार्च, राजस्थान 1948

(द) वृहत्‌ राजस्थान।           4. 18 मार्च, 1948

(a) अ-4, ब-3, स-2, द-1

(b) अ-3, ब-2, स-4, द-1

(c) अ-2, ब-3, स-4, द-1

(d) अ-1, ब-2, स-3, द-4

Ans: (a)

  1. राजप्रमुख के स्थान पर राज्यपाल का पद कब सृजित किया गया?

(a) 8वें संविधान संशोधन द्वारा

(b) 14वें संविधान संशोधन द्वारा

(c) 7वें संविधान संशोधन द्वारा

(d) 21वें संविधान संशोधन द्वारा

Ans: (c)

  1. राज्य के झालावाड़ जिले का सिरोंज क्षेत्र मध्य प्रदेश में कब मिला दिया गया?

(a) जनवरी, 1950

(b) 15 मई, 1949

(c) 1 नवम्बर, 1956

(d) 30 मार्च, 1949

Ans: (c)

  1. राजस्थान के एकीकरण के दौरान कोटा के महाराव भीमसिंह कौन-सा संघ बनाने के पक्षधर थे?

(a) राजस्थान

(b) राजपूताना संघ

(c) हाड़ौती संघ

(d) कोटा संघ

Ans: (c)

  1. संविधान निर्मात्री परिषद्‌ में सर्वप्रथम अपना प्रतिनिधि किस रिसायत ने भेजा था?

(a) बीकानेर

(b) जयपुर

(c) जोधपुर

(d) मेवाड़

Ans: (a)

  1. राजस्थान का एकीकरण कितने चरण में संपन्न हुआ?

(a) 6

(b) 7

(c) 8

(d) 9

Ans: (b)

  1. कुशलगढ़ ठिकाना राजस्थान में कब शामिल किया गया?

(a) 25 मार्च, 1948

(b) 31 मार्च, 1948

(c) 25 मार्च, 1949

(d) 31 मार्च, 1949

Ans: (a)

  1. संयुक्त राजस्थान में मेवाड़ विलय के बाद राजधानी कहाँ प्रस्तावित थी?

(a) चित्तौड़गढ़

(b) उदयपुर

(c) कोटा

(d) भरतपुर

Ans: (b)

  1. गंगानगर, राजस्थान के एकीकरण से पूर्व किस रियासत में शामिल था?

(a) टोंक

(b) सीकर

(c) भरतपुर

(d) बीकानेर

Ans: (d)

  1. वृहत्‌ राजस्थान के निर्माण से संबंधित निम्नलिखित कौन-सा कथन असत्य है?

(a) पी. सत्यनारायण राव की अध्यक्षता में गठित कमेटी की अनुशंसा पर जयपुर को राजस्थान की राजधानी घोषित किया गया

(b) वृहत्‌ राजस्थान का विधिवत्‌ उद्‌घाटन जयपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा किया गया

(c) जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह को आजीवन राजप्रमुख, महाराणा भूपालसिंह को महाराज प्रमुख तथा कोटा के महाराज भीमसिंह को उपराज प्रमुख बनाया गया

(d) कोटा में उच्च न्यायालय, उदयपुर में कृषि विभाग, अजमेर में शिक्षा विभाग तथा उदयपुर में वन एवं सहकारी विभाग रखने का निर्णय लिया गया

Ans: (d)

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Related Post

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी Question Paper 2021 | Rajasthan VDO Question Paper 2021

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Rajasthan Gram Vikas Adhikari Question Paper 2021 With Answer Key | EXAM DATE 27-12-2021 राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी ...

राजस्थान की वेशभूषा एवं आभूषण सामान्य ज्ञान Rajasthani Dress & Pehnawa

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Rajasthani Dress & Pehnawa GK in Hindi राष्ट्रीय पोशाक का दजाा प्राप्त है – जोधपुरी कोट ‘जोधपुर का ...

राजस्थानी लोक गीत सामान्य ज्ञान Rajasthan Lokgeet GK Question Answer

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now राजस्थान: लोक गीत जीके जैसलमेर क्षेत्र का लोकप्रिय गीत जो पत्नी अपने पति के वियोग में गाती है. ...

Rajasthan Gk Questions Answers in Hindi राजस्थान सामान्य ज्ञान

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now राजस्थान सामान्य ज्ञान 2021 नवीन आँकड़ों एवं तथ्यों का समावेश (वस्तुनिष्ठ प्रश्नों सहित) Rajasthan GK Objective Question With ...

1 thought on “राजस्थान का एकीकरण सामान्य ज्ञान | Rajasthan Ka Ekikaran GK”

Leave a Comment