छत्तीसगढ़ न्यायाधीश सामान्य ज्ञान CG High Court Judge GK

By Raj Markam

Updated on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ न्यायाधीश सामान्य ज्ञान 2021

छत्तीसगढ़ – वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश पीआर रामचंद्र मेनन हैं। इनका जन्म एक जून 1 June 1959 Kerala को एर्नाकुलम, केरल में हुआ था. 

1.आर. एस. गर्ग : जबलपुर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति गर्ग को राज्य के प्रथम कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में राज्य के प्रथम राज्यपाल को शपथ ग्रहण कराने का सुअवसर मिला।
2. डब्ल्यू. ए. शेषक (जन्म : 1941) : गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शेषक को राज्य के उच्च न्यायालय का प्रथम मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने का गौरव मिला। मणिपुर में जन्मे न्यायमूर्ति शेषक ने वर्ष 1965 में दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपधि प्राप्त की। वर्ष 1967 में उन्होंने असम में वकालत प्रारंभ की।

उनके विधि ज्ञान एवं लोकप्रियता के आधार पर उन्हें जनवरी, 1989 में गुवाहाटी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया। यह उनकी कार्यकुशलता का ही सुपरिणाम है कि वे देश के 19वें उच्च न्यायालय ‘छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय’ के मुख्य न्यायाधीश के रूप में प्रतिष्ठित हुए।
3. के एम. अग्रवाल : राज्य मानवाधिकार आयोग के प्रथम अध्यक्ष न्यायमूर्ति अग्रवाल ने वर्ष 1960 में अपना न्यायिक जीवन रायपुर में प्रारंभ किया। वर्ष 1968 में उन्होंने जबलपुर उच्च न्यायालय में वकालत प्रारंभ की। वर्ष 1984 में वे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने।

1993 में जबलपुर दंगों की जांच हेतु गठित ‘न्यायिक आयोग’ के अध्यक्ष बनाए गए। वर्ष 1994 में उन्हें आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का पहला न्यायाधीश, फिर कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद वे सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए। उन्हें वर्ष 1997 से 1999 तक ‘केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण’ के अध्यक्ष रहने का गौरव मिला। अपने राज्य में मानवाधिकार हनन को प्रतिबन्धित करने हेतु प्रथम आयोग के प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
4. ए० के० पटनायक : उड़ीसा हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश ए० के० पटनायक को 28 नवम्बर, 2004 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
 

Leave a Comment

Impact-Site-Verification: 1ec8d00b-b8fc-41fd-b839-9d2072202fd5
हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें: यहाँ क्लिक करें