कलचुरी काल: 875-1741 ई०
छत्तीसगढ़ के इतिहास में कल्चुरि राजवंश का महत्वपूर्ण स्थान है। छत्तीसगढ़ का वास्तविक राजनीतिक इतिहास कल्चुरि राजवंश की स्थापना के साथ आरंभ होता है।
कल्चुरियों ने छत्तीसगढ़ पर लगभग नौ सदियों तक (875-1741ई०) राज्य किया। कल्चुरि (हैहय) राजपूतों ने भारत के अनेक स्थानों पर शासन किया। उनकी कई शाखाएँ थीं जिनमें से दो छत्तीसगढ़ में स्थापित हुईं-रतनपुर एवं रायपुर
