छत्तीसगढ़ सम्मान एवं पुरस्कार वस्तुनिष्ठ प्रश्न देखने के लिए CLICK करे
छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संवर्द्धन के लिए राज्य सरकार ने यहाँ की महान विभूतियों के नाम से अनेक पुरस्कारों एवं सम्मानों की स्थापना की है। इन पुरस्कारों एवं सम्मानों में कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं :
A. सम्मान
1. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान : यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्ट साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र एवं दो लाख रुपए की सम्मान राशि देने का प्रावधान है।
2. डॉ० खूबचंद बघेल सम्मान : कृषि विभाग के द्वारा स्थापित यह सम्मान सर्वाधिक उत्पादन करने वाले उन्नत कृषि के प्रचेता सर्वश्रेष्ठ कृषक को दिया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र एवं दो लाख रुपयों की सम्मान राशि देने का प्रावधान है।
3. चंदूलाल चंद्राकर सम्मान : जनसम्पर्क विभाग ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए किसी पत्रकार को प्रतिवर्ष प्रशस्ति पत्र के साथ दो लाख रुपयों की सम्मान राशि देने का प्रावधान किया है।
4. पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान : सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा स्थापित यह सम्मान सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत प्रशस्ति पत्र तथा दो लाख रुपए की सम्मान राशि देने का प्रावधान है।
5. गुण्डाधूर सम्मान : खेल और युवक कल्याण विभाग द्वारा स्थापित यह सम्मान किसी सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ी को प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र के साथ दो लाख रुपए की सम्मान राशि देने का प्रावधान है।
6. दाऊ मंदराजी सम्मान : संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित यह सम्मान छत्तीसगढ़ी लोककला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र के साथ दो लाख रुपए की सम्मान राशि देने का प्रावधान है।
7. चक्रधर सम्मान : संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित यह सम्मान संगीत और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र के साथ दो लाख रुपए की सम्मान राशि देने का प्रावधान है।
8. यति यतनलाल सम्मान : सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्थापित यह सम्मान अहिंसा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र के साथ दो लाख रुपए की सम्मान राशि देने का प्रावधान है।
9. वीर नारायण सिंह सम्मान : आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा स्थापित यह सम्मान ऐसे व्यक्ति या संस्था को प्रदान किया जाता है जो आदिवासियों के उत्थान में लगा हो। इस सम्मान के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र के साथ दो लाख रुपए की सम्मान राशि देने का प्रावधान है।
10. मिनीमाता सम्मान : महिला और बाल विकास विभाग द्वारा स्थापित यह सम्मान उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले समाज सेवी को प्रदान किया जाता है। इस सम्मान
11. गुरु घासीदास सम्मान : आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा स्थापित यह सम्मान सामाजिक चेतना तथा दलित उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को
प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र के साथ दो लाख रुपए की सम्मान राशि देने का प्रावधान है।
12. ज्योतिबा फुले सम्मान : इस सम्मान के बारे में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस सम्मान के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र के साथ दो लाख रुपए की सम्मान राशि देने का प्रावधान है।
B. पुरस्कार
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने अनेक पुरस्कारों का भी सृजन किया है, जिनमें कुछ प्रमुख पुरस्कार निम्नलिखित हैं:
1. गौरक्षा पुरस्कार : इस पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि उस व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जिसने गोधन की सुरक्षा और उचित देखभाल की हो।
2. राजीव गाँधी पर्यावरण पुरस्कार : यह पुरस्कार पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत दो लाख रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है।
3. राज्यपाल पुरस्कार : यह पुरस्कार राज्य के पुलिस कर्मियों को वंचित वर्ग की रक्षा में महत्वपूर्ण कार्य के लिए दिया जाता है।
4. मुख्यमंत्री पुरस्कार : यह पुरस्कार अनुसूचित जनजाति के हितों का संरक्षण करने वाले श्रेष्ठ कर्मियों को प्रदान किया जाता है।
5. रानी सुबरन कुंअर पुरस्कार : यह पुरस्कार महिलाओं, बालक-बालिकाओं को उत्पीड़न से बचाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रदान किया जाता है।
cg award gk practice set
[wp_quiz_pro id=”595″]
