छत्तीसगढ़ राजव्यवस्था 2024 CG GK : CGPSC And Vyapam

छत्तीसगढ़ राज्य का प्रशासनिक ढाँचा

छत्तीसगढ़ का सम्पूर्ण सामान्य ज्ञान Cg Mcq Question Answer in Hindi: Click Now

छत्तीसगढ़ राजव्यवस्था (छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान) #cgadmistration 2024

प्रशासकीय दृष्टि से छत्तीसगढ़ 28 जिलों, 172 तहसीलों, 146 सामुदायिक विकास खण्डों, 20,308 ग्रामों तथा 182 नगरों में विभाजित है। यहाँ 9768 ग्राम पंचायत, 146 जनपद पंचायत, 28 जिला पंचायत, 126 नगर पंचायत, 33 नगरपालिका, 10 नगर निगम, 90 विधान सभा क्षेत्र, 11 लोकसभा क्षेत्र तथा 5 राज्य सभा सीटें हैं। तदनुसार देश के कुल क्षेत्रफल का 4.11% छत्तीसगढ़ राज्य जनसंख्या की दृष्टि से देश का 16वाँ बड़ा राज्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह देश का 10वाँ बड़ा राज्य है। जनसंख्या की दृष्टि से रायपुर राज्य का सबसे बड़ा एवं नारायणपुर सबसे छोटा जिला है। राज्य के 28 जिले 5 संभागों-बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा, बस्तर एवं दुर्ग में विभाजित हैं।

छत्तीसगढ़ के संभाग व जिले

संभाग – जिलों के नाम

बिलासपुर 1. बिलासपुर 2. जांजगीर-चांपा 3. कोरबा 4. रायगढ़ एवं 5. मुंगेली

1. रायपुर 2. महासमुन्द 3. धमतरी 4. गरियाबंद एवं 5. बलौदा बाजार

दुर्ग 1. दुर्ग 2. राजनांदगांव 3. कवर्धा 4. बालोद एवं 5. बेमेतरा 6. नए जिला, गौरेला, पेन्ड्रा मरवाही

बस्तर 1. बस्तर 2. दन्तेवाड़ा 3. कांकेर 4. नारायणपुर एवं 5. बीजापुर 6. कोण्डागांव एवं 7. सुकमा

सरगुजा 1. सरगुजा 2. कोरिया 3. बलरामपुर 4. सूरजपुर एवं 5. जशपुर

मितव्ययिता की दृष्टि से राज्य सरकार ने संभागों की संकल्पना को समाप्त कर दिया है। मितव्ययिता पर ही ध्यान देने के कारण राज्य सरकार ने भारी भरकम विभागों के बजाय मात्र 16 विभाग गठित किए हैं। प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से इन 16 विभागों का मुख्यालय राजधानी रायपुर में है। राज्य सरकार ने सादगी के साथ जनसेवा को अपना मूलमत्र बनाया है।

छत्तीसगढ़ : जिलेवार क्षेत्रफल

क्रम जिले का नाम क्षेत्रफल (वर्ग किमी. में) मुख्यालय

दन्तेवाड़ा 8,298 दन्तेवाड़ा

सरगुजा 15,732 अम्बिकापुर

बस्तर 10,470 जगदलपुर

रायपुर 12,383  रायपुर

दुर्ग 8,535  दुर्ग

बिलासपुर 8,272 बिलासपुर

 राजनांदगांव 8,070 राजनांदगांव

रायगढ़ 7,086 रायगढ़

कोरिया 6,604 बैकुण्ठपुर

कोरबा 6,598 कोरबा

  1. कांकेर 7,161 कांकेर
  2. जशपुर 5,838 जशपुर नगर
  3. महासमुन्द 4,790 महासमुन्द
  4. कवर्धा 4,235 कवर्धा
  5. जांजगीर-चांपा 3,853 जांजगीर
  6. धमतरी 4,084 धमतरी
  7. नारायणपुर 4,653 नारायणपुर
  8. बीजापुर 8,530 बीजापुर

राज्य में 9 नये जिलों का गठन

15 अगस्त, 2011 को राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में 9 जिलों के गठन की घोषणा की। 9 नये जिलों के उद्घाटन की श्रृंखला 10 जनवरी, 2012 को प्रारंभ हुई, जो 25 जनवरी 2012 तक चली। नवगठित जिलों में बालोद, गरियाबंद, बलौदा बाजार,

मुंगेली, सूरजपुर, बलरामपुर, कोण्डागांव एवं सुकमा शामिल हैं। इन्हें सम्मिलित कर राज्य में अब जिलों की संख्या 18 से बढ़कर 27 हो गई है। डॉ० रमन सिंह ने औपचारिक तौर पर छत्तीसगढ़ के 19वें जिले ‘बालोद’ जिले का शुभारंभ 10 जनवरी, 2012 को किया। 11 जनवरी, 2012 राज्य के 20वें जिले गरियाबंद का शुभारम्भ हुआ। 12 जनवरी, 2012 को 21वें जिले के रूप में मुंगेली का उद्घाटन हुआ। 13 जनवरी, 2012 को बेमेतरा का 22वें जिले के रूप में, 16 जनवरी, 2012 को सुकमा का 23वें जिले के रूप में, 17 जनवरी, 2012 को बलरामपुर का 24वें जिले के रूप में, 18 जनवरी, 2012 को बलौदा का 25वें जिले के रूप में, 19 जनवरी, 2012 को सूरजपुर का 26वें जिले के रूप में तथा 24 जनवरी, 2012 को कोण्डागांव का 27वें जिले के रूप में उद्घाटन हुआ। इसके साथ ही राज्य में नये जिलों के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई। वर्ष 2020 में 1 और जिला बनया गया है वो है गौरेला पेंड्रा मरवाही

15 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर CM भूपेश बघेल ने की घोषणा = बनेंगे चार नए जिले- मनेंद्रगढ़, मानपुर-मोहला, शक्ति और सारंगढ़-बिलाईगढ़ की घोषणा की गई ।

नए जिलों के गठन के बाद राज्य में अब 32 जिले होंगे।

छत्तीसगढ़ राजव्यवस्था वस्तुनिष्ठ प्रश्न देखने के लिए क्लिक करे इस पर

 

Leave a Comment