राज्य प्रतीक चिह्न : छत्तीसगढ़ राज्य का राज्य प्रतीक चिन्ह 36 गढ़ों के बीच सुरक्षित विकास की अदम्य आकांक्षा को दर्शाता एक गोलाकार चिन्ह है, जिसके मध्य में भारत का प्रतीक ‘अशोक स्तम्भ’ आदर्श वाक्य ‘सत्यमेव जयते’, राज्य की प्रमुख फसल धान की सुनहरी बालियां भरपुर ऊर्जा के प्रतीक के बीच राष्ट्र ध्वज के तीन रंगों के साथ छत्तीसगढ़ की नदियों को रेखांकित करती लहरें हैं।
राजकीय पक्षी : छत्तीसगढ़ का राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना (Gracula religiosa) है, जिसे राज्य सरकार ने अपनाया है। यह मुख्य रूप से बस्तर में पाया जाता है। वर्तमान में यह संकटापन्न स्थिति में है।
राजकीय पशु: छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु वनभैंसा’ है जिसे राज्य सरकार ने अपनाया है।