Rajasthan Drought राजस्थान अकाल एवं सूखा से जुड़े प्रश्न

By Gautam Markam

Updated on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

( Rajasthan General Knowledge राजस्थान जनरल नॉलेज )

  1. निम्न में से कौन-सा कार्यक्रम अकाल की समस्या से निपटने हेतु नहीं है?

(a) काम के बदले अनाज योजना

(b) व्रूेफी कार्ड योजना

(c) जलधारा योजना

(d) मरु विकास कार्यक्रम

उत्तर-   (b)

  1. ‘छप्पनियाँ अकाल’ के नाम से प्रसिद्ध अकाल कब पड़ा?

(a) 1889 विक्रम संवत्‌

(b) शक संवत्‌ 1856

(c) 1956 विक्रम संवत्‌

(d) सन्‌ 1856

उत्तर-   (c)

  1. अकाल के प्रमुख कारणों में शामिल है-

(a) वर्षा की अनिश्चितता एवं अपर्याप्तता

(b) नियतवाही नदियों का अभाव

(c) वनों की अंधाधुंध एवं अतार्किक कटाई

(d) उपर्युुक्त सभी

उत्तर-   (d)

  1. अकाल पड़ने पर राहत हेतु किये जाने वाले सरकारी कार्यों में निम्न में कौन-सा शामिल है?

(a) भू-राजस्व वसूली का स्थगन

(b) सस्ता चारा वितरण केन्द्र खोलना

(c) किसानों के अल्पकालिन ऋणों को दीर्घकालिन ऋणों में परिवर्तित करना

(d) उपर्युुक्त सभी

उत्तर-   (d)

  1. फूड स्टैम्प योजना के अंतर्गत सरपंच किसी परिवार में राशन न होने पर कितने किलो अनाज का फूड स्टैम्प नि:शुल्क दे सकता है?

(a) 10 किलो

(b) 20 किलो

(c) 25 किलो

(d) 35 किलो

उत्तर-   (a)

  1. प्राकृतिक आपदाओं यथा अकाल, भूकम्प, बाढ़ आदि से निपटने हेतु स्थापित प्राकृतिक आपदा राहत कोष में केन्द्र एवं राज्य सरकारों का अंशदान है-

(a) 1 : 1

(b) 3 : 1

(c) 2 : 1

(d) 4 : 1

उत्तर-   (b)

  1. राजस्थान में बहुधा सूखा एवं अकाल पड़ने का आधारभूत कारण है-

(a) विवेकहीन एवं अवैज्ञानिक ढंग से पानी का उपयोग

(b) मिट्‌टी एवं वनों का अवक्रमण

(c) अनियमित, अपर्याप्त एवं अनिश्चित वर्षा

(d) अरावली का दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर प्रसार

उत्तर-   (c)

  1. अकाल को कम करने के दीर्घकालिक उपाय हैं-

(a) उपलब्ध जल संसाधनों का दीर्घकालिन एवं उचित प्रबंधन

(b) ग्रामीण अर्थव्यवस्था का विविधीकरण

(c) विविध बहुउद्देशीय परियोजनाओं को प्राथमिकता अनुक्रम में शीघ्र पूर्ण करना

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर-   (d)

  1. राजस्थान का कौन-सा भाग सूखा एवं अकाल के स्थायी क्षेत्र के रूप में जाना जाता है?

(a) पूर्वी

(b) पश्चिमी

(c) उत्तरी

(d) दक्षिणी

उत्तर-   (b)

  1. मरुस्थलीकरण की प्रक्रिया किस का प्रतिफल है?

(a) प्राकृतिक प्रक्रियाओं एवं मानवीय क्रियाकलापों के प्रभावों का

(b) प्राकृतिक प्रक्रियाओं के प्रभावों का

(c) संसाधनों के अत्यधिक दोहन से उत्पन्न प्रभावों का

(d) मानवीय क्रियाकलापों के प्रभाव

उत्तर-   (a)

  1. अनावृष्टि जनित अकाल को राजस्थान में क्या माना जाता है?

(a) स्थायी पाहुना

(b) दुर्भिक्ष

(c) दुस्काल

(d) छपन्ना

उत्तर-   (a)

  1. स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद के 50 वर्षों में राजस्थान में किस वर्ष विनाशकारी अकाल पड़ा?

(a) 1953-54

(b) 1956-57

(c) 1987-88

(d) 1977-78

उत्तर-   (c)

  1. राज्य में किसी भी व्यक्ति की भूख से मौत न हो, इस हेतु 15 अगस्त, 2004 से प्रारम्भ की गई योजना है-

(a) काम के बदले अनाज योजना

(b) जलधारा योजना

(c) फूड स्टैम्प योजना

(d) सूखा सुरक्षा कवच योजना

उत्तर-   (c)

  1. राजस्थान में अकाल से जुड़ी कहावत ‘तीजो कुरियो आठवों काल’ में कुरिया से अभिप्राय है

(a) अर्द्ध-अकाल

(b) पूर्ण-अकाल

(c) त्रिकाल

(d) महाकाल

उत्तर-   (a)

  1. राजस्थान के किसानों के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंश कंपनी ऑफ इंडिया द्वारा शुरू की गई योजना है-

(a) फूड स्टैम्प योजना

(b) सूखा सुरक्षा कवच योजना

(c) के्रफी कार्ड योजना

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर-   (b)

  1. पग पूगल धन कोटडे़ बाहु बाड़मेर जाये लादे जोधपुर, ठांवो जैसलमेर। उपर्युक्त कहावत संबंधित है-

(a) अकाल से

(b) अतिवृष्टि से

(c) अनावृष्टि से

(d) भुखमरी से

उत्तर-   (a)

  1. ‘सहसा मूदसा’ है-

(a) सन्‌ 1899 में पडे़ अकाल का नाम

(b) सन्‌ 1842-43 में पडे़ अकाल का नाम

(c) सन्‌ 1987-88 में पडे़ अकाल का नाम

(d) सन्‌ 1949 में पडे़ अकाल का नाम

उत्तर-   (b)

  1. राजस्थान का कौनसा क्षेत्र अकाल एवं सूखे से सर्वाधिक प्रभावित है?

(a) मध्यवर्ती पर्वतीय क्षेत्र

(b) पूर्वी मैदानी क्षेत्र

(c) उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय क्षेत्र

(d) दक्षिण-पूर्वी पठारी क्षेत्र

उत्तर-   (c)

  1. मानसून की विफलता के कारण खेती की आमदनी को होने वाले नुकसान का बीमा करने के लिए सूखा सुरक्षा कवच योजना संचालित की जा रही है-

(a) राज्य बीमा विभाग द्वारा

(b) साधारण बीमा निगम द्वारा

(c) एग्रीकल्चर इंश्योरेंश कम्पनी ऑफ इंडिया द्वारा

(d) ओरिएंटल इंश्योरेंस कम्पनी द्वारा

उत्तर-   (c)

  1. 20वीं शताब्दी का सर्वाधिक भीषण अकाल रहा-

(a) 1949

(b) 1910

(c) 1987-88

(d) 1967-68

उत्तर-   (c)

  1. देश का प्रथम अकाल राहत कार्य था-

(a) राजसमंद झील का निर्माण

(b) रामनिवास बाग का निर्माण

(c) सामोद महल का निर्माण

(d) दिल्ली के लाल किले का निर्माण

उत्तर-   (a)

  1. हरे चारे के लिए समर्थन मूल्य की घोषणा करने वाला देश का प्रथम राज्य है-

(a) राजस्थान

(b) उत्तरप्रदेश

(c) पंजाब

(d) हरियाणा

उत्तर-   (a)

  1. राजस्थान में मरुस्थल प्रसार को रोकने हेतु सन्‌ 1991 में कौन-सा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया?

(a) ऑपरेशन खेजड़ी

(b) ऑपरेशन थार डेजर्ट

(c) ऑपरेशन जलधारा

(d) अकाल राहत कार्यक्रम

उत्तर-   (a)

  1. किस आयोग की सिफारिश पर राजस्थान में अप्रैल, 1995 में प्राकृतिक आपदा राहत कोष का गठन किया गया?

(a) आपदा राहत आयोग

(b) योजना आयोग

(c) मुखर्जी आयोग

(d) दसवाँ वित्त आयोग

उत्तर-   (d)

  1. राजस्थान में मरुस्थलीकरण का मुख्य कारण है- (a) अनियंत्रित खनन

(b) भूमिगत जल का खारापन

(c) जलवायु परिवर्तन

(d) वर्षा की अत्यल्प मात्रा

उत्तर-   (d)

  1. राजस्थान के ऐसे जिले जो बहुधा अकाल की स्थिति से प्रभावित रहते हैं-

(a) जयपुर, सीकर, चुरू

(b) जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर

(c) बीकानेर, सीकर, अजमेर

(d) धौलपुर, जैसलमेर, सिरोही

उत्तर-   (b)

  1. राज्य में अकाल के प्रभाव को कम करने के लिए दीर्घकालिक उपायों में कौन-सा कारगर है?

(a) मरुस्थल प्रसार को रोकने हेतु अधि काधिक वृक्षारोपण करना

(b) ग्रामीण एवं कुटीर उद्योगों का विस्तार एवं प्रोत्साहन

(c) सिंचाई सुविधाओं का विस्तार

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर-   (d)

  1. अकाल का वह रूप जिसमें भोजन, पानी एवं चारे तीनों का संकट उत्पन्न हो जाता है, क्या कहलाता है?

(a) सहसा मूदसा

(b) दीर्घ अकाल

(c) वृहद अकाल

(d) त्रिकाल

उत्तर-   (d)

  1. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष कौन हैं?

(a) कृषि मंत्री

(b) जन कल्याण मंत्री

(c) मुख्यमंत्री

(d) गृहमंत्री

उत्तर-   (c)

  1. राजस्थान में सूखे एवं अकाल की समस्या से निपटने के लिए अल्पकालीन उपायों के अंतर्गत निम्नलिखित में कौन-सा सर्वाधिक कारगर है?

(a) अकाल राहत कार्य

(b) सिंचाई की व्यवस्था

(c) कृत्रिम वर्षा

(d) द्वितीयक एवं तृतीयक व्यवसायों का विस्तार

उत्तर-   (a)

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Related Post

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी Question Paper 2021 | Rajasthan VDO Question Paper 2021

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Rajasthan Gram Vikas Adhikari Question Paper 2021 With Answer Key | EXAM DATE 27-12-2021 राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी ...

राजस्थान की वेशभूषा एवं आभूषण सामान्य ज्ञान Rajasthani Dress & Pehnawa

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Rajasthani Dress & Pehnawa GK in Hindi राष्ट्रीय पोशाक का दजाा प्राप्त है – जोधपुरी कोट ‘जोधपुर का ...

राजस्थानी लोक गीत सामान्य ज्ञान Rajasthan Lokgeet GK Question Answer

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now राजस्थान: लोक गीत जीके जैसलमेर क्षेत्र का लोकप्रिय गीत जो पत्नी अपने पति के वियोग में गाती है. ...

Rajasthan Gk Questions Answers in Hindi राजस्थान सामान्य ज्ञान

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now राजस्थान सामान्य ज्ञान 2021 नवीन आँकड़ों एवं तथ्यों का समावेश (वस्तुनिष्ठ प्रश्नों सहित) Rajasthan GK Objective Question With ...

Leave a Comment