Samanya Gyan 2019 सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर सहित 2019

By Gautam Markam

Published on:

Samanya Gyan 2019
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सामान्य ज्ञान 2019
(UPSC/IAS, IPS, PSC, Vyapam, Bank, Railway, RI, SSC Exams एवं अन्य सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए उपयोगी
)

  1. Q. विश्व में पहली बार ब्रेल दिवस किस तिथि को मनाया गया?
    A. 4 जनवरी, 2019 को

  2. Q. 1 जनवरी, 2019 से किस देश ने ओपेक की सदस्यता त्याग दी है?
    A. कतर ने

  3. Q. 1 जनवरी, 2019 से किसे मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है?
    A. सुधीर भार्गव को

  4. Q. 6 फरवरी, 2019 को इसरो के संचार उपग्रह जीसैट-31 का प्रक्षेपण किस प्रक्षेपण यान द्वारा किया गया?
    A. एरियन-5 द्वारा

  5. Q. 6 फरवरी, 2019 को महिला जननांग विकृति (FGM) हेतु अंतरराष्ट्रीय शून्य सहिष्णुता दिवस मनाया गया। इस दिवस का मुख्य विषय क्या था?
    A. महिला जननांग विकृति की समाप्ति (# End FGM) था।

  6. Q. 5 फरवरी, 2019 को थाईलैंड ने किसे अपना राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया?
    A. सियामी फाइटिंग फिश को।

  7. Q. 9वीं सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप डिवीजन ‘A’ का खिताब किसने जीत लिया?
    A. रेलवे स्पोटर्स प्रमोशन बोर्ड (RSPB)

  8. Q. हिमाचल प्रदेश में पहला मेगा फूड पार्क (क्रेमिका मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड) किस जिले में स्थापित किया गया है?
    A. ऊना जिले के सिंधैन गांव में।

  9. Q. फरवरी, 2019 में केंद्र सरकार ने किसे एयर इंडिया का नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है?
    A. अश्वनी लोहानी को।

  10. Q. 9-11 फरवरी, 2019 के मध्य कृषि कुंभ, 2019 का आयोजन कहां किया गया?
    A. गांधी मैदान, मोतिहारी (बिहार) में।

  11. Q. वर्ष 2022 में मेघालय में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आधिकारिक शुभंकर (Mascot) किसे चुना गया है?
    A. क्लाउडेड तेंदुआ।

  12. Q. 6 फरवरी, 2019 को डैन डेविड फाउंडेशन द्वारा घोषित ‘डैन डेविड प्राइज, 2019′ के विजेताओं में शामिल भारतीय मूल के व्यक्ति कौन हैं?
    A. प्रो. संजय सुब्रमण्यम्

  13. Q. 10 फरवरी, 2019 को लंदन में वितरित 72वें बाफ्टा पुरस्कार में ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
    A. रोमा (निर्देशक-अल्फांसो कुआरोन) को।

  14. Q. फरवरी, 2019 की स्थिति के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन हैं?
    A. रोहित शर्मा (भारत), 93 मैचों में 2326 रन

  15. Q. फरवरी, 2019 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) द्वारा प्रदत्त वार्षिक पुरस्कारों के अंतर्गत ‘एलन बॉर्डर पदक’ किसे प्रदान किया गया?
    A. पैट कमिंस (156 वोट) को।

  16. Q. फरवरी, 2019 में किसे 1 वर्ष हेतु अफ्रीकन यूनियन का नया अध्यक्ष चुना गया है?
    A. अब्देल फतेह अल-सीसी (मिस्र के राष्ट्रपति) को।

  17. Q. 15 फरवरी, 2019 को कौन भारतीय वायु सेना की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बनी?
    A. फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल।

  18. Q. 6 फरवरी, 2019 को किसे फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान लीजन ऑफ ऑनर (Officer de la Legion d’ Honneur) से सम्मानित किया गया?
    A. पश्चिम बंगाल के पादरी फ्रैंकोइस लाबोर्ड को।

  19. Q. 6 फरवरी, 2019 को किस भारतीय महिला क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में भारत की ओर से सबसे तेज अर्द्धशतक बनाया?
    A. स्मृति मंधाना। (24 गेंदों पर)।

  20. Q. फरवरी, 2019 में संपन्न राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग का बिलियर्ड्स खिताब किसने जीत लिया?
    A. एस. श्रीकृष्णा (तमिलनाडु) ने।

  21. Q. 11 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा मिड डे मील के तहत प्रदत्त 300 करोड़वी थाली कहां परोसी?
    A. उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित चंद्रोदय मंदिर में।

  22. Q. फरवरी, 2019 में चीन की किस स्पोट्र्स कंपनी ने भारतीय शटलर पी.वी. सिंधु के साथ 50 करोड़ रुपये का चार वर्षीय अनुबंध किया है?
    A. ली-निंग (Li-Ning) ने।

  23. Q. रणजी ट्रॉफी, 2018-19एवं ईरानी कप, 2018-19 की विजेता टीम कौन है?
    A. विदर्भ

  24. Q. खेल पत्रिका स्पोर्ट्सस्टार (Sportstar) द्वारा प्रदत्त ‘स्पोर्ट्सस्टार ऐस अवॉर्ड्स, 2019′ के तहत ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ किसे प्रदान किया गया?
    A. पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को।

  25. Q. 15 फरवरी, 2019 को भुवनेश्वर में संपन्न हीरो महिला गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट किसने जीत लिया?
    A. म्यांमार ने

  26. Q. 24 जनवरी, 2019 को लांच संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं रिपोर्ट, 2019′ के अनुसार वर्ष 2019एवं 2020 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर क्या होगी?
    A. क्रमशः 7.6 प्रतिशत एवं 7.4 प्रतिशत।

  27. Q. राष्ट्रीय मतदाता दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
    A. 25 जनवरी को।

  28. Q. आईएनएस कोहासा क्या है?
    A. अंडमान-निकोबार में स्थित भारतीय नौसेना का वायु स्टेशन।

  29. Q. 22 जनवरी, 2019 को वर्ष 2017 का सरस्वती सम्मान किसे प्रदान किया गया?
    A. गुजराती कवि सितांशु यशसचंद्र को।

  30. Q. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) द्वारा जारी 17 गैर-विशेष राज्यों (non-special states) की रैंकिंग में वर्ष 2018 में सर्वाधिक आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने वाला राज्य कौन है?
    A. बिहार (11.3%)

  31. Q. 22-23 जनवरी, 2019 के मध्य भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित सबसे बड़ा तटीय रक्षा अभ्यास कौन है?
    A. सी विजिल-2019

  32. Q. माइक्रोसॉफ्ट द्वारा 5 फरवरी (सुरक्षित इंटरनेट दिवस), 2019 को जारी डिजिटल सिविलिटी इंडेक्स में भारत की रैंक कितनी है?
    A. 7वीं।

  33. Q. पंजाब सरकार द्वारा किसे राजकीय जलीय जीव घोषित किया गया
    A. सिंधु नदी डॉल्फिन को।

  34. Q. ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ में लाभार्थी किसान के लिए कृषि योग्य भूमि की अधिकतम सीमा कितनी रखी गई है?
    A. 2 हेक्टेयर

  35. Q. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब द्वारा संयुक्त रूप से जारी डिजिटल करेंसी का क्या नाम है?
    A. अबेर (Aber)


  36. Q. डांडी (गुजरात) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक’ का उद्घाटन कब किया गया?
    A. 30 जनवरी, 2019 को

  37. Q. 29 जनवरी, 2019 को ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी भ्रष्टाचार बोध सूचकांक, 2018 में भारत का स्थान क्या है?
    A. 78वां

  38. Q. लोकपाल चयन के लिए खोज समिति (Search Committee) किसकी अध्यक्षता में गठित की गई है?
    A. रंजना प्रकाश देसाई (पूर्व न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय) की।


  39. Q. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनवरी, 2019 में घोषित ‘विश्व का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे’ कौन होगा?
    A. गंगा एक्सप्रेस-वे

  40. Q. हिंदी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2018 में चित्रा मुद्गल को किस कृति के लिए पुरस्कृत किया गया?
    A. पोस्ट बॉक्स नंबर 203-नाला सोपारा

  41. Q. 70वें गणतंत्र दिवस की परेड में किस झांकी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया?
    A. किसान गांधी (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रस्तुत) को।

  42. Q. ब्रांड फाइनेंस द्वारा जारी ‘ग्लोबल 500 सूची में विश्व के शीर्ष 100 मूल्यवान ब्रांडों में शामिल भारत का एकमात्र ब्रांड कौन है?
    A. टाटा समूह, 86वां स्थान

  43. Q. वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के अनुसार, वर्ष 2018 में विश्व कच्चा इस्पात उत्पादन में भारत का कौन-सा स्थान है?
    A. दूसरा

  44. Q. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2019 में स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा पर्यावरणीय खतरा किसे माना है?
    A. वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को।

  45. Q. 25 जनवरी, 2019 को घोषित पद्म विभूषण पुरस्कार कितने लोगों को दिया गया?
    A. 4 [(1) तीजनबाई (2) इस्माइल उमर गुलेह (विदेशी) (3) अनिल कुमार मणिभाई नाइक (4) बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे]|

  46. Q. 27 जनवरी, 2019 को संपन्न ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस की पुरुष एवं महिला एकल स्पर्धाओं का विजेता कौन है?
    A. क्रमशः नोवाक जोकोविक (सर्बिया) तथा नाओमी ओसाका (जापान)।

  47. Q. 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसे मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया?
    A. लांस नायक नजीर अहमद वानी को

  48. Q. 25 जनवरी, 2019 को ‘भारत रत्न’ से कितने लोगों को सम्मानित करने की घोषणा की गई?
    A. 3 लोगों को, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) तथा नानाजी देशमुख (मरणोपरांत)।

  49. Q. कोच्चि स्थित एकीकृत रिफाइनरी विस्तार परियोजना (IREP) किस कंपनी द्वारा संचालित की जा रही है?
    A. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा।

  50. Q. हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका कृष्णा सोबती का 25 जनवरी, 2019 को निधन हो गया है। उनका जन्म कहां हुआ था?
    A. गुजरात (संबद्ध भाग अब पाकिस्तान में) में


  51. Q. आई.सी.सी. अवॉर्ड्स, 2018 में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हेतु प्रदान की जाने वाली सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी किसे प्रदान की गई?
    A. विराट कोहली (भारत) को

  52. Q. हाल ही में एल.आई.सी. (भारतीय जीवन बीमा निगम) द्वारा किस बैंक के 51 प्रतिशत शेयरों का अधिग्रहण किया गया?
    A. आईडीबीआई बैंक का

  53. Q. प्रवासी भारतीय दिवस, 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?
    A. वाराणसी में।

  54. Q. 15वें प्रवासी भारतीय दिवस, 2019 के मुख्य अतिथि कौन थे?
    A. प्रविन्द जगन्नाथ (मॉरीशस के प्रधानमंत्री)

  55. Q. यूनेस्को द्वारा किस शहर को वर्ष 2020 के लिए विश्व की पहली वास्तुकला राजधानी घोषित किया गया?
    A. रियो डी जनेरियो (ब्राजील) को

  56. Q. 20 जनवरी, 2019 को देश के दूसरे रक्षा औद्योगिक गलियारे का उद्घाटन रक्षा मंत्री द्वारा कहां किया गया?
    A. तमिलनाडु में

  57. Q. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में पूर्ण बी.टेक कोर्स शुरू करने वाला देश का पहला शैक्षिक संस्थान कौन है?
    A. आई.आई.टी., हैदराबाद

  58. Q. लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय एथलीट कौन हैं?
    A. विनेश फोगाट (महिला पहलवान)

  59. Q. वर्ष 2018 के लिए गांधी शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा?
    A. योहेई सासाकावा (विश्व स्वास्थ्य संगठन के कुष्ठ उन्मूलन हेतु सद्भावना दूत) को

  60. Q. हाल ही में किस देश ने चंद्रमा पर कपास का पौधा उगाने का दावा किया है?
    A. चीन ने (चांग’ई-4 मिशन)।

  61. Q. पहली भारत-मध्य एशिया वार्ता (12-13 जनवरी, 2019) कहां पर संपन्न हुई?
    A. समरकंद (उज्बेकिस्तान) में।

  62. Q. जनवरी, 2019 में प्रथम ‘फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड’ से किसे सम्मानित किया गया?
    A. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को।

  63. Q. मेसेडोनिया ने जनवरी, 2019 में अपने देश का नाम बदलकर ‘उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य कर दिया है। उसके नाम का विवाद किस देश के साथ था?
    A. ग्रीस के साथ।

  64. Q. 12 जनवरी, 2019 को किस राज्य ने ‘एक परिवार-एक नौकरी योजना का शुभारंभ किया?
    A. सिक्किम ने

  65. Q. राष्ट्रीय युवा दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
    A. 12 जनवरी को

  66. Q. 8 जनवरी, 2019 को विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत कब तक विश्व का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बन जाएगा?
    A. वर्ष 2030 तक

  67. Q. 10 जनवरी, 2019 से आरंभ ‘राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम’ के तहत कितने शहरों को गैर-उपलब्धि वाले शहर के रूप में चिह्नित किया गया है?
    A. 102 शहरों को

  68. Q. 15 जनवरी, 2019 को 71वें सेना दिवस परेड कार्यक्रम में सेना की टुकड़ी का नेतृत्व किस महिला अधिकारी ने किया?
    A. लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी ने

  69. Q. एआईबीए की विश्व रैंकिंग सूची (45-48 किग्रा. भार वर्ग) में किस महिला मुक्केबाज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
    A. एम.सी. मैरीकॉम (भारत) को।

  70. Q. 9 जनवरी, 2019 को ‘वेब वंडर वुमन’ अभियान किसने आरंभ किया?
    A. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने।

  71. Q. ‘पीली जैकेट’ आंदोलन किस देश में चलाया जा रहा है?
    A. फ्रांस में (17 नवंबर, 2018 से जारी है)।

  72. Q. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
    A. गीता गोपीनाथ को।

  73. Q. जनवरी, 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने जीन रूपांतरित कपास बीज पर किस कंपनी के पेटेन्ट को वैध ठहराया है?
    A. मोनसैंटो के

  74. Q. 5 जनवरी, 2019 को संपन्न हॉपमैन कप टेनिस टूर्नामेंट किस देश ने जीता?
    A. स्विट्जरलैंड ने

  75. Q. 4 जनवरी, 2019 को केंद्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नर्मदा के मुहाने पर पहली बार मिले ऑक्टोपस की प्रजाति का क्या नाम है?
    A. ओल्ड वीमेन ऑक्टोपस (सिस्टोपस इंडिकस)।

  76. Q. 76वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, 2019 में मोशन पिक्चर-ड्रामा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
    A. रामी मालेक (अभिनेता) तथा ग्लेन क्लोज (अभिनेत्री)।

  77. Q. जनवरी, 2019 में लिए गए निर्णय के अनुसार, विजया बैंक और देना बैंक का विलय किस बैंक में किया जाएगा?
    A. बैंक ऑफ बड़ौदा में।

  78. Q. 1 जनवरी, 2019 को देश में किन दो नए उच्च न्यायालयों की स्थापना हुई है?
    A. आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय एवं तेलंगाना उच्च न्यायालय।

  79. Q. 30 दिसंबर, 2018 को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के किस द्वीप | का नाम ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस’ द्वीप करने की घोषणा हुई?
    A. रॉस द्वीप का।

  80. Q. आई.सी.सी. ने वर्ष 2018 का सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर किसे चुना है?
    A. स्मृति मंधाना (भारत) को

  81. Q. राष्ट्रीय सुशासन दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
    A. 25 दिसंबर को

  82. Q. 20 दिसंबर, 2018 को जारी राज्यों की प्रथम स्टार्ट अप रैंकिंग में प्रथम स्थान पाने वाला राज्य कौन है?
    A. गुजरात (Best Performer)

  83. Q. ‘अभिनव भारत @75 के लिए कार्यनीति’ किसके द्वारा जारी की गई है?
    A. नीति आयोग द्वारा।

  84. Q. 19 दिसंबर, 2018 को जीसैट-7A का प्रक्षेपण किसके द्वारा किया गया?
    A. जीएसएलवी-एफ- 11 द्वारा

  85. Q. मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार, 2018 से सम्मानित अस्मा जहांगीर किस देश की नागरिक थीं?
    A. पाकिस्तान की

  86. Q. ‘चेंजिंग इंडिया’ पुस्तक का लेखक कौन है?
    A. डॉ. मनमोहन सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री)

  87. Q. विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स, 2018 में भारत का स्थान कौन-सा है?
    A. 108वां

  88. Q. पेटा इंडिया ‘पर्सन ऑफ द ईयर, 2018’ किसे चुना गया?
    A. सोनम कपूर को

  89. Q. भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटर मिशन के लिए 70 से अधिक सुपरकंप्यूटर तैयार करने हेतु किस कंपनी के साथ समझौता किया है?
    A. एटॉस (फ्रांस) कंपनी से

  90. Q. वर्ष 2018 की मिस यूनिवर्स किसे चुना गया है?
    A. कैट्रिओना ग्रे (फिलीपींस) को।

  91. Q. पुरुष हॉकी विश्व कप, 2018 का विजेता कौन देश है?
    A. बेल्जियम

  92. Q. वर्ष 2018 के लिए 54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे प्रदान करने का निर्णय लिया गया है?
    A. अमिताव घोष को

  93. Q. बी.डब्ल्यू.एफ. वर्ल्ड टूर फाइनल्स, 2018 प्रतियोगिता में महिला  एकल का खिताब पहली बार किस भारतीय ने जीता?
    A. पी.वी. सिंधु ने

  94. Q. वर्ष 2018-19 के संशोधित बजट अनुमान के अनुसार, राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का कितने प्रतिशत है?
    A. 3.4 प्रतिशत

  95. Q. विश्व मृदा दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
    A. 5 दिसंबर को

  96. Q. 70वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2019) के अवसर पर मुख्य अतिथि कौन थे?
    A. सिरिल रामफोसा (दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति)

  97. Q. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र के पुनुरुत्थान हेतु दीर्घावधि समाधान सुझाने के लिए गठित 8सदस्यीय समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
    A. यू.के. सिन्हा को।

  98. Q. भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 106वें संस्करण का आयोजन (3-7 जनवरी, 2019) कहां किया गया?
    A. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (फगवाड़ा, पंजाब) में।

  99. Q. 1 फरवरी, 2019 से किसने विश्व बैंक की अंतरिम अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया?
    A. क्रिस्टालीना जॉर्जिएवा (बुल्गारिया)।

  100. Q. प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता कादर खान का निधन कहां हुआ?
    A. कनाडा के टोरंटो में

  101. Q. 12 दिसंबर, 2018 को किसने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का पदभार ग्रहण किया है?
    A. शक्तिकांत दास ने

  102. Q. 124वें संविधान संशोधन विधेयक का संबंध किससे है?
    A. आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णो के आरक्षण से

  103. Q. द्वितीय भारत-म्यांमार द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास, 2019 (IMBEX, 2019) का आयोजन कहां किया गया?
    A. चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन, हरियाणा में।

  104. Q. जनवरी, 2019 में पहले वैश्विक विमानन सम्मेलन (Global Aviation Summit) का आयोजन कहां किया गया?
    A. मुंबई में।

  105. Q. सुरक्षित, क्रमबद्ध और नियमित प्रवासन पर संयुक्त राष्ट्र समर्थित अंतरसरकारी सम्मेलन (10-11 दिसंबर, 2018) कहां आयोजित किया गया?
    A. मराकेश (मोरक्को) में।

  106. Q. भारतीय रिजर्व बैंक के आरक्षित कोष पर सुझाव देने के लिए किसकी अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है? A. पूर्व RBI गवर्नर बिमल जालान की।

  107. Q. जनवरी, 2019 किस विभाग का नाम बदलकर उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) कर दिया गया है?
    A. औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (DIPP) का।

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Related Post

Budget MCQ 2024 Objective Question Answer

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Budget Current Affairs 2024 Government Budget and the Economy, Important Questions बजट 2024 से संबंधित एग्जाम में पूछे ...

Mukhyamantri Gk Current Affairs 2025 in Hindi | मुख्यमंत्री करेंट अफेयर्स 2025

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now List of CM of India in Hindi 2025 | CM New List 2025 updated Current Affairs 2025 | ...

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2024 | CG Current Affairs 2024 Pdf in Hindi

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Chhattisgarh Current Affairs 2024 Today, Daily, Monthly GK Update, Questions, PDF | छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स जनवरी से ...

CG Arjuna Current Affairs 2021 PDF Download

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now CG Varshik Current Affairs 2021-22 | छत्तीसगढ़ समसामयिकी 2021 pdf | छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स CG MCQ Current ...

1 thought on “Samanya Gyan 2019 सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर सहित 2019”

Leave a Comment