CG Ka Itihas Objective Question Answer छत्तीसगढ़ का इतिहास जीके

By Gautam Markam

Updated on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान अब YouTube पर भी उपलब्ध है | बहुत जल्द ही CGPSC व्यापम और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विडियो बनायेंगे | कृपया हमारे ALLGK Education YouTube चैनल को सब्सक्राइब जरुर करें, ताकि हम आपकी बेहतर मदद HELP कर सके |

  • प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ दक्षिण कौशल क्षेत्र में आता था।
  • ऋग्वेद में छत्तीसगढ़ का वर्णन नहीं है।
  • ए.ई. नेल्सन के अनुसार छत्तीसगढ़ का नामकरण यहां स्थित किलों के आधार पर पड़ा।
  • छत्तीसगढ़ की वर्तमान सीमा का निर्धारण सर्वप्रथम 1905 में हुआ था।
  • छत्तीसगढ़ शब्द का सर्वप्रथम उपयोग साहित्य में दलपत राम साव ने किया था।
  • सरकारी दस्तावेज में ‘छत्तीसगढ़’ शब्द का उल्लेख सर्वप्रथम 1795 केरायपुर गजेटियर में हुआ था।
  • छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक समय तक शासन कलचुरि राजवंश ने किया था।
  • कलचुरीवंश की कुलदेवी गजलक्ष्मी थी।
  • रतनपुर के कलचुरी और मराठों की प्राचीन राजधानी का गौरव प्राप्त है।
  • कलचुरि राजा मूलतः त्रिपुरी के थे।
  • सर्वाधिक प्रतापी कलचुरि नरेश जाजल्लदेव प्रथम थे।
  • कलचुरी राजवंश के ताम्रलेख का आरंभ हमेशा ‘ओम नम: शिवाय’ से होता है।
  • प्राचीन छत्तीसगढ़ में शरभपुरीय शासकों की राजधानी श्रीपुर थी।
  • चीनी यात्री ह्वेनसांग छत्तीसगढ़ में पाण्डु राजवंश के समय आया था ।
  • तीतरदेव छत्तीसगढ़ के पाण्डु वंश से संबंधित हैं।
  • छिंदक नागवंश की राजसत्ता बस्तर में थी।
  • छिंदक नागवंश का प्रथम शासक नृपति भूषण था।
  • छत्तीसगढ़ का स्वर्ण-सत्र महाशिव गुप्त बालार्जुन के शासनकाल को माना जाता हैं।
  • छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक प्राचीन ताम्रलेख महाशिवगुप्त बालार्जुन के प्राप्त हुए हैं ।
  • जनश्रुति के अनुसार श्रीराम ने शबरी के जूठे बेर शिवरीनारायण में खाये थे ।
  • जनश्रुति के अनुसार कौशल्या माता के पिता राजा भानुमन्त छ.ग. क्षेत्र के प्रतापी नरेश थे।
  • जनश्रुति के अनुसार दक्षिण कोसल (छत्तीसगढ़) का राजा रामपुत्र कुश को बनाया गया था।
  • प्रागैतिहासिक से लेकर ऐतिहासिक काल तक के चित्रित शैलाश्रय सिंघनपुर (रायगढ़) में है।
  • रायगढ़ के कबरा पहाड़ से पाषाण युग के औजार प्राप्त हुए है।
  • तालागांव की काल पुरुष प्रतिमा का निर्माण कलचुरी राजवंश ने करवाया था।
  • महारानी वासटा द्वारा स्थापित सिरपुर के विष्णु मंदिर एवं लक्ष्मण मंदिर की प्रशस्ति रचना कवि ईशान ने की थी।
  • कवर्धा का प्रसिद्ध राजवंश फणीनागवंश था।
  • भोरमदेव मंदिर फणिनाग बंश के समय निर्मित किया गया था ।
  • बड़ेडोंगर चालुक्यवंश की प्राचीनतम राजधानी का गौरव प्राप्त है।
  • बस्तर क्षेत्र में नलवंशी शासकों का राज्य स्थित था ।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ पी.एस.सी प्रश्न-पत्र विगत वर्ष (2000 – 2019) तक पढने के लिए क्लीक करे

  • सातवाहन नरेशों का काष्ठ स्तंभ लेख बिलासपुर जिले के किरारी स्थान से प्राप्त हुआ है।
  • सातवाहन राजा अपिलक की मुद्रा रायगढ़ जिले के बालपुर से प्राप्त हुई है।
  • राजा तुष्टिकर छत्तीसगढ़ के पर्वतद्वारक वंश से संबंधित हैं।
  • बिलाईगढ़ ताम्रपात्र कलचुरि वंश की जानकारी देता है।
  • छत्तीसगढ़ के रतनपुर की तुलना कुबेर नगर से की जाती थी।
  • गुण्डमहादेवी’ का शिलालेख छिंदकनाग राजवंश का प्रमुख शिलालेख हैं।
  • कांकेर के सोमवंश का संस्थापक सिंहराज था।
  • सोमवंशीय शासकों को पराजित कर बाणवंश ने शासन स्थापित किया था।
  • छत्तीसगढ़ में सोमवंशीय शासन 10-12 वीं सदी तक था।
  • सोमवंश के आदि पुरुष का नाम शिवगुप्त था।
  • बाबू रेवाराम (रतनपुर राज्य के राजकवि) छत्तीसगढ के प्रथम इतिहासकार माने गये है।
  • रायपुर नगर की स्थापना राजा रामचन्द्र ने की।
  • विश्व की प्राचीनतम नाट्य शाला को सीताबेंगरा गुफा के नाम से जाना जाता है।
  • माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर का निर्माण डोंगरगढ़ के नरेश राजा वीरसेन ने करवाया था।
  • बस्तर स्थित चक्रकोट छिन्दक नागवंश की राजधानी है।
  • काकतीय नरेश पुरुषोत्तमदेव के समय बस्तर में रथयात्रा प्रारंभ हुई।
  • बस्तर की यह रथयात्रा गोंचा पर्व के नाम से प्रसिद्ध है।
  • प्रसिद्ध राजकुमारी चमेलीदेवी नागवंश से संबंधित थी।
  • प्रसिद्ध राजकुमारी चमेलीदेवी का संघर्ष काकतीय नरेश अन्नमदेव से हुआ था।
  • कुलेश्वर महादेव मंदिर छिन्दक नागवंशी शासकों द्वारा निर्मित है।
  • सोनाखान कलचुरि वंश की जमींदारी थी।
  • कलचुरी राज्य के प्रसिद्ध सेनापति जगपालदेव थे।
  • बाबू रेवाराम की पाण्डुलिपि में राजा कल्याणसाय का उल्लेख है।
  • अमरसिंह देव छत्तीसगढ़ में कलचुरिवंश के अन्तिम नेरेश थे।
  • बस्तर के छिंदकनागवंशीय नरेश को कलचुरि राजा जाजल्लदेव प्रथम ने पराजित किया था।
  • कलचुरी शासन में स्थानीय कार्य के संचालन हेतु नगरों और गाँवों में पंचकुल संस्था होती थी।
  • कलचुरियों की प्रशासनिक व्यवस्था में अमात्यमण्डल में कुल 8 मंत्री सम्मिलित थे।
  • कलचुरियों की प्रशासनिक व्यवस्था में राजस्व प्रबंधक मंत्री महाप्रभातृ था।
  • कलचुरी कालीन शासन व्यवस्था में मंडी में सब्जी बेचने के लिए युगा परमिट लेना पड़ता था।
  • कलचुरी काल में राजस्व विभाग का मुख्य अधिकारी महाप्रमातृ होता था।
  • कलचुरी काल में विदेश विभाग का मुख्य अधिकारी महासंधिविग्रहक होता था।
  • कलचुरी कालीन शासन व्यवस्था में कर वसूल करने वाले को शोल्किक कहते थे।
  • कलचुरी कालीन शासन व्यवस्था में एक गढ़ लगभग 84 ग्रामों का होता था।
  • कलचुरी काल में यातायात विभाग का मुख्य अधिकारी गमागमिक होता था।
  • कलचुरी कालीन शासन व्यवस्था में हस्तिसेना का प्रमुख महापीलुपति होता था।
  • कलचुरीवंश का कल्याणसाय मुगल शासक जहाँगीर से मिलने दिल्ली गया था।
  • रोम राज्य की मुद्रा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चकरबेड़ा से प्राप्त हुई है।
  • दुर्ग जिले के चितवा डोंगरी शैलचित्र की खोज मनोहर लाल यदु व साथी ने की थी।
  • कलचुरी बंश के बाद मराठों ने छत्तीसगढ़ की सत्ता संभाली।
  • छत्तीसगढ़ राज्य में मराठा आक्रमण सन् 1741 से प्रारम्भ हुआ।
  • छत्तीसगढ़ में मराठों ने अपना प्रथम शासक बिम्बाजी भोंसला को बनाया धा।
  • भोंसला शासन में छ.ग. के लिए नियुक्त प्रथम जिलेदार कृष्णा राव अप्पा थे।
  • सूबा शासन प्रणाली छत्तीसगढ़ में मराठों की शासन प्रणाली थी।
  • छत्तीसगढ में प्रत्यक्ष भोंसला शासन का कार्यकाल 1758 – 87 ई. है।
  • मराठा शासनकाल में मादक द्रव्यों पर लगने वाले कर का नाम ‘कलाली’ था।
  • रघुजी तृतीय ने छत्तीसगढ़ में सती प्रथा उन्मूलन हेतु सन् 1831 में आदेश पारित किया था।
  • छ.ग. में भूमि व्यवस्था के क्षेत्र में मराठों ने तालुकदारी क्षेत्र की नई प्रथा आरंभ की।
  • छत्तीसगढ़ में मराठा राज के पुर्नस्थापना का कालखण्ड 1830-54 है।
  • छत्तीसगढ़ में प्रथम मराठा सूबेदार महीपतराव दिनकर थे।
  • छत्तीसगढ़ में अंतिम मराठा सूबेदार यादवराव दिवाकर थे।
  • मराठा शासन काल में प्रत्येक गाँव का दौरा कर उचित रुप से उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार
  • वहां के लगान संबंधी दस्तावेज बरारपाण्डे तैयार करता था।
  • मराठा शासन में परगने के प्रमुख अधिकारी को कमाविंसदार कहा जाता था।
  • मराठा शासन द्वारा विभिन्न जमींदारी क्षेत्रों से निर्धारित वार्षिक राशि कर के रुप में ली जाती थी,जिसे टकोली कहते थे।
  • छत्तीसगढ़ में मराठा/ब्रिटिशकाल में प्रमुख आयात-नियर्यात कर ‘सायर’ था।
  • मराठा शासन द्वारा गैर कृषक वर्ग से लिया जाने वाला कर ‘पंडरी’ था।
  • भोंसला आक्रमण से भयभीत होकर दलपत देव ने 1770 ई. में बस्तर में मंधोता को अपनी
  • राजधानी बनाया।
  • मराठा शासन काल में राजधानी स्थित खजाने में जमा होने एवं निकलने वाली राशि का हिसाब किताब पोतदार रखता था।
  • मराठा शासन काल में आय और व्यय का हिसाब किताब फड़नवीस रखता था।
  • सन् 1830 ई. के पूर्व तक छत्तीसगढ़ के मराठाप्रशासनिक कार्यों में फारसी भाषा का प्रयोग होता था।
  • छत्तीसगढ़ में मराठा शासन का अंतिम पतन 1854 में हुआ था।
  • छत्तीसगढ़ को ब्रिटिश संरक्षण व्यवहारिक रुप से सन् 1818 ई. में प्राप्त हुआ था।
  • छत्तीसगढ़ का प्रथम प्रशासकीय अधीक्षक कैप्टन एडमंड को बनाया गया था।
  • सन् 1818 से 1830 के ब्रिटिश छत्तीसगढ का अन्तिम ब्रिटिश अधीक्षक कैप्टन क्राफर्ड था।
  • अंग्रेज अधिकारी कर्नल एग्ू नेरायपुर को राजधानी बनाया था।
  • अंग्रेजों द्वारा 1855 में नियुक्त प्रथम डिप्टी कमिश्नर चार्ल्स इलियट था।
  • गुरु घासीदास का जन्म 18 दिसम्बर सन् 1756 में गिरौदपुरी (बलौदाबाजार) में हुआ था।
  • गुरु घासीदास की माता अमरौतिनबाई एवं पिता महंगूदास थे
  • गुरु घासीदास के पुत्र का नाम बालक दास था।
  • गुरु घासीदास को सोना खान की पहाड़ी पर आँवले और धौरा वृक्ष के नीचे सतनाम का बोध
  • हुआ और उन्होंने सतनाम पंथ की स्थापना की।
  • छ.ग. में कबीर पंथ की स्थापना धनी धर्मदास ने की थी।
  • छ.ग. में कुदूरमाल, रतनपुर, धमधा एवं दामाखेड़ा आदि प्रसिद्ध कबीर पंथ की ग्दियाँ है ।
  • अंग्रेजों के समय में छत्तीसगढ़ में रियासतों की संख्या 14 थी।
  • अंग्रेजों के समय में छत्तीसगढ़ में जर्मींदारियों की संख्या 33 थी।
  • बस्तर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी रियासत थी।
  • सक्ती छत्तीसगढ़ की सबसे छोटी रियासत थी।
  • ब्रिटिश भारत में सर्वाधिक वार्षिक आमदनी वाली कोरिया रियासत थी।
  • कोरिया रियासत के राजा एल.आर. एस. सिंह सर्वप्रथम आई. सी.एस. में उत्तीर्ण हुए।
  • खैरागढ़ प्रथम व एकमात्र रियासत थी जिसने भारत संघ में प्रवेश की स्वीकृति दी थी।
  • राजनांदगाँव रियासत में बैरागी वंशीय नरेश का शासन था।
  • छ.ग. की महान् विभूति महारानी पद्मावती देवी खैरागढ़ रियासत की रानी थी।
  • रायगढ़ रियासत के प्रसिद्ध संगीतप्रेमी राजा चक्रधर सिंह का जन्म सन् 1905 में हुआ था।
  • छत्तीसगढ़ के पराक्रमी वीर कचना धुरुवा बिन्द्रानवागढ़ जमींदारी के अंतर्गत थे।
  • पढ़ने वाले छात्रों के लिए हेल्थ कार्ड की परंपरा को कोरिया रियासत ने पहली बार शुरु किया।
  • छ.ग. में जमींदारियों की स्थिति का अध्ययन सर्वप्रथम रिचर्ड टेम्पल ने किया था।
  • ब्रिटिशकालीन बिलासपुर जिले की सबसे बड़ी जमींदारी कोरबा थी।
  • राजा रुद्रप्रतापदेव के समय जगदलपुर को टाउन प्लानिंग के अनुसार ‘चौराहों का शहर ‘ बनाया गया था।
  • राजा प्रवीरचंद भंजदेव की जन्म स्थली दार्जिलिंग हैं।
  • प्रख्यात कत्थक कलाकार प्रो. कार्तिक कल्याण रायगढ़ राजा के दरबार की शोभा थे।
  • कमल प्रकाश रागमाला’ राजा कमल नारायण सिंह की प्रसिद्ध रचना है।
  • कोरिया राज्य के संस्थापक नरेश राजा धारमल शाह थे।
  • ब्रिटिश कालीन छत्तीसगढ़ में राजस्व मामलों से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए एक
  • नियमावली थी जिसका नाम ‘दस्तूर उल अमल दिया गया था।
  • छत्तीसगढ़ में ताहूतदारी पद्धति का सूत्रपात केप्टन सेन्डिस के अधीक्षण काल में हुआ था।
  • 12 सितंबर 1778ई. में शासकीय कार्य करते हुए इलियट का देहावसान हो गया था। उनकी
  • कब्र सारंगढ़ से 12 मील दूर सालर पर है।
  • सन् 1842-63 ई. में हुआ मेरिया विद्रोह’ मेरिया आदिवासियों ने किया था।
  • 1856-57 में बस्तर का मुक्ति संग्राम लिंगागिरी विद्रोह धुर्वाराव माड़िया के नेतृत्व में हुआ था।
  • विख्यात ‘सोनाखान जमीदारी’ वर्तमान मे बलौदाबाजार तहसील में स्थित है।
  • छ.ग. के सपूत वीर नारायण सिंह का जन्म सोनाखान (बलौदाबाजार) में हुआ था।
  • वीर नारायण सिंह ने अँग्रेजों के विरूद्ध विद्रोह किया, फलस्वरूप अँग्रेजी शासन ने उनकी बहादुरी को निर्ममता से कुचला और कैप्टन स्मिथ के नेतृत्व में उन्हें गिरफ्तार किया गया।
  • शहीद वीरनारायण सिंह को रायपुर जेल में रखा गया था।
  • वीर नारायण सिंह को रायपुर के जयस्तंम्भ चौक पर 10 दिसंबर 1857 को फांसी दी गई थी।
  • शासकीय अभिलेखों के अनुसार छ.ग. का प्रथम शहीद वीरनारायण सिंह को माना जाता है।
  • 1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुरेन्द्र साय सम्बलपुर के जर्मीदार थे।
  • छत्तीसगढ़ का तात्या टोपे’ सुरेन्द्र साय को कहा जाता है।
  • ठा. हनुमान सिंह ने अपने 17 सिपाहियों के साथ 18 जनवरी 1858 को विद्रोह किया था।
  • 18 जनवरी 1858 को तृतीय रेजीमेन्ट के मैग्जीन लश्कर हनुमान सिंह ने सार्जेन्ट मेजर सिडवेल की हत्या की।
  • 22 जनवरी सन् 1858 में सार्वजनिक तौर पर 17 विद्रोही सिपाहियों को फांसी दी गई थी।
  • छत्तीसगढ़ का ‘मंगल पांडे’ हनुमान सिंह को कहते हैं ।
  • बस्तर में 1876 को हुआ मुरिया विद्रोह भैरमदेव राजा के कार्यकाल में हुआ था।
  • 1876 के मुरिया विद्रोह का समाधान मैक जार्ज की मध्यस्था में हुआ था।
  • भूमकाल आन्दोलन सन् 1910 में बस्तर नरेश रुद्रप्रताप देव के समय हुआ था।
  • भूमकाल के विद्रोह का प्रतीक चिन्ह लाल मिर्च व आम की टहनी था।
  • भूमकाल के विद्रोह का नेता गुण्डाधूर था।
  • भूमकाल विद्रोह के सूत्रधार लाल कालेन्द्र सिंह बस्तर राज्य के दीवान थे।
  • लाल कालेन्द्र सिंह को निर्वासित कर एलिचपुर के जेल में रखा गया।
  • सन् 1910 में रायपुर जेल में बस्तर के 27 क्रांतिकारियों को प्राणदण्ड दिया गया था।
  • शहीद बाबूराव मोनापल्ली बस्तर के निवासी थे।
  • रानी सुवरन कुंवर सन् 1825 में शहीद हुई थी।
  • सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ में 03 (रायपुर, रतनपुर व धमतरी ) तहसीले गठित की गई थी।
  • छ.ग. राज्य की मांग सर्वप्रथम 1924 के त्रिपुरी कांग्रेस अधिवेशन में पं. सुन्दरलाल शर्मा ने दायी थी।
  • छत्तीसगढ़ी राज्य की मांग सर्वप्रथम अविभाजित म.प्र. के विधानसभा में ठाकुर रामकृष्ण सिंह ने उठाई थी।
  • छत्तीसगढ़ महासभा का गठन सन् 1956 में हुआ था।
  • छत्तीसगढ़ की रियासतों ने पूर्वी राज्य संघ का निर्माण अगस्त 1947 में किया था।
  • बैरिस्टर छेदीलाल की जन्म स्थली अकलतरा हैं।
  • बैरिस्टर छेदीलाल बिलासपुर जिले के प्रथम बैरिस्टर माने जाते हैं।
  • प्रसिद्ध साहित्यकार व क्रांतिपुरुष बंदे अली फातमी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के गौरव थे।
  • ‘विद्या मंदिर योजना’ का श्रीगणेश पं. रविशंकर शुक्ल ने किया था।
  • ठा. प्यारेलाल सिंह ने 1920 में बी. एन.सी. मिल की हड़ताल का नेतृत्व किया था।
  • पं. सुन्दरलाल शर्मा ने राजीव लोचन मंदिर में अछूत कहे जाने वाले लोगों को प्रवेश कराया।
  • बिलासपुर का नामकरण बिलासा दाई केंवटीन के नाम पर माना जाता है।
  • महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय महंत बलरामदास के द्वारा स्थापित कराया गया।
  • 1916 के होमरुल लीग की स्थापना व प्रसार मूलचंद बागड़ी, माधवराव सप्रे एवं लक्ष्मण राव ने किया था।
  • छत्तीसगढ़ में गांधी जी की हरिजन यात्रा नवंबर 1933 में हुई थी।
  • पुजारीपाल शिलालेख के अनुसार रामाभ्युदय’ नामककाव्यग्रन्थ की रचना नारायण ने की थी।
  • छ.ग. राज्य निर्माण के लिए डॉ. खूबचंद बघेल ने ‘छत्तीसगढ़ मातृसंघ संस्था’ की नींव रखी।
  • यति यतनलाल महासमुन्द के विवेकवर्धन आश्रम से संबंधित थे ।
  • छत्तीसगढ़ के तमाम रियासतों में कांग्रेस की स्थापना सन् 1946 में हुई थी।
  • ठा. प्यारेलाल ने असम राज्य में काम करने वाले छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के अधिकारों के लिए जन आन्दोलन किया था।
  • गनपत सिंह चन्द्रवंशी कवर्धा जिले में राष्ट्रीय चेतना का प्रसारण करने वाले प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
  • के.बी.एल.अग्निहोत्री छ.ग. में सार्वजनिक गणेशोत्सव के संस्थापकों में एक थे।
  • छत्तीसगढ़ से 08 विभूतियों ने अँग्रेजी उपाधियों का परित्याग किया था।
  • स्वाधीनता सेनानी अनंतराम बर्छिहा का जन्म रायपुर जिले में हुआ था।
  • स्वाधीनता सेनानी पं.वामनराव लाखे का जन्म सन् 1872 में हुआ था।
  • महान् स्वाधीनता सेनानी ठाकुर प्यारेलाल का जन्म सन् 1891 में हुआ था।
  • बैरिस्टर ठा. छेदीलाल का जन्म सन् 1887 में हुआ था।
  • छत्तीसगढ़ के महान् दानवीर दाऊ कल्याण सिंह का जन्म सन् 1876 में हुआ था।
  • पं. रविशंकर शुक्ल का जन्म 2 अगस्त 1877 में सागर (म.प्र.) हुआ था।
  • 1915 में रायपुर में होमरुल लीग की स्थापना के समय उसके अध्यक्ष पं. वामनराव लाख था
  • पं. सुन्दरलाल शर्मा को कांकेर नरेश ने 18 गाँव भेंट किये थे।
  • व्याकरणाचार्य हीरालाल काव्योपाध्याय का देहावसान 34 वर्ष की अल्प आयुमें हो गया था।
  • धमतरी जिले में सर्वप्रथम राष्ट्रीय विद्यालय की स्थापना बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव ने की थी।
  • धमतरी में सन् 1921 में राष्ट्रीय विद्यालय की स्थापना की गई थी।
  • छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जागरण के अग्रदूत पं. सुन्दरलाल शर्मा माने जाते है।
  • छत्तीसगढ़ में सहकारिता का मंत्रदाता पं. वामनराव लाखे को माना जाता है।
  • पं. वामनराव लाखे को ‘लोकप्रिय’ की उपाधि से विभूषित किया गया था ।
  • असहयोग आंदोलन के दौरान ‘रायसाहब’ की पद्वी पं. वामनराव लाखे ने त्यागी थी।
  • छत्तीसगढ़ में ‘त्यागमूर्ति’ की उपाधि ठाकुर प्यारेलाल को प्रदान की गई थी।
  • पं. वामनराव लाखे ने 1913 में ‘रायपुर को-ऑपरेटिव सेन्ट्रल बैंक’की स्थापना की थी।
  • चार्ल्स इलियट प्रथम यूरोपीय अधिकारी थे, जो सन् 1856 ई. में बस्तर आये थे।
  • किसान उराँव बगावत सन् 1918 में हुई थी।
  • प्रसिद्ध कण्डेल सत्याग्रह (धमतरी जिला) 1920 के सूत्रधार पं. सुन्दरलाल शर्मा थे।
  • महात्मा गांधी का छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन 20 दिसंबर 1920 में हुआ था।
  • गांधी जी के प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास में उनके साथ अली बंधु थे।
  • गाँधी जी ने कंडेल नहर कर विवाद के समाधान हेतु आंदोलन में भाग लिया था।
  • डॉ. राजेन्द्रप्रसाद व राजगोपालाचारी सन् 1921 में छ. ग. के आन्दोलन में सम्मिलित हुए?
  • छत्तीसगढ़ में ठाकुर प्यारेलाल सिंह ने भू-आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
  • ई.राघवेन्द्र राव राष्ट्रीय आंदोलन के समय, बिलासपुर के प्रसिद्ध नेता थे।
  • प्रसिद्ध रायपुर जिला राजनीतिक सम्मेलन सन् 1922 मई में आयोजित हुआ था।
  • महासमुन्द में जंगल सत्याग्रह का नेतृत्व शंकर राव गनोदवाले ने किया था।
  • सविनय-अवज्ञा आंदोलन के समय वानर सेना का गठन वासुदेव देवरस ने किया था।
  • छत्तीसगढ़ में गांधी जी की हरिजन यात्रा सन् नवंबर 1933 में हुई थी।
  • छत्तीसगढ़ में व्यक्तिगत सत्याग्रह का शुभारंभ पं. रविशंकर शुक्ल ने किया था।
  • रायपुर षडयंत्र केस में अंग्रेजों का मुखबिर बनने वाला देशद्रोही शिवनंदन था।
  • प्रसिद्ध इमली आंदोलन बस्तर जिले से संबंधित हैं।
  • सेवा समिति का गठन बैरिस्टर छेदीलाल ने किया था।
  • छत्तीसगढ़ में स्वयं सेवक संगठन की स्थापना डॉ. खूबचंद बघेल ने 1931 में हुई थी।
  • असहयोग आंदोलन के दौरान कल्याण जी मुरारजी थैकर ने विधानसभा से इस्तीफा दिया था।
  • 1930 में ‘पट्टा मत लो’ नामक आंदोलन ठाकुर प्यारेलाल ने चलाया।
  • असफल रायपुर षडयंत्र मामले के नायक श्री परसराम सोनी थे।
  • राजनांदगाँव की ऐतिहासिक मजदूर हड़ताल में व्ही.व्ही. गिरी ने भाग लिया था।
  • रायपुर जिले में सबसे कम उम्र में गिरफ्तार होने वाले नेता कुन्दनलाल उपाध्याय थे।
  • छत्तीसगढ़ में बरदाटोला जंगल सत्याग्रह कांकेर जिले में हुआ था।
  • रुद्री जंगल सत्याग्रह के प्रथम सत्याग्रही नत्थू जी जगताप थे।
  • रूद्री जंगल सत्याग्रह अगस्त 1930 में प्रारंभ हुआ था।

ये भी पढ़ें :- CG VYAPAM AND PSC परीक्षा में पूछा गया 1000 वस्तुनिस्ठ प्रश्न

  • रूद्री जंगल सत्याग्रह में मिन्टू कुम्हार की शहादत हुई थी।
  • नगरी सिहावा क्षेत्र के आदिवासियों का जंगल सत्याग्रह सन् 1922 में प्रारंभ हुआ था।
  • पं. सुन्दरलाल शर्मा का देहावसान 28 दिसंबर 1940 को हुआ था।
  • पंडित वामनराव लाखे 15 अगस्त 1947 को रायपुर के गांधी चौक में झंडा फहराया था ।
  • 1947 में स्वतंत्रता के समय छत्तीसगढ़ सेन्ट्रल प्राविन्स एवं बरार का हिस्सा था ।
  • सिरपुर में सोमवंशीय शासकों ने बौद्ध-विहारों का निर्माण करवाया।
  • सिरपुर का लक्ष्मण मंदिर (650 ई.) जो कि ईटों से बना भारत के सर्वोत्तम मंदिरों में एक है।
  • ईटों से बना शबरी मंदिर खरौद (शिवरीनारायण) में स्थित है।
  • छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध राजीव लोचन मंदिर का निर्माण पंचायन शैली में हुआ है।
  • राजीव लोचन मंदिर का जीर्णोद्धार जगतपाल नरेश ने करवाया था।
  • सरगांव (बिलासपुर) में स्थित धूमनाथ मंदिर राज्य शासन द्वारा संरक्षित स्मारक है ।
  • प्रथम तीर्थकर की प्रतिमाएं छत्तीसगढ़ के मल्हार के परगनिहा मंदिर में मिली थी।
  • चंद्रादित्य मंदिर’ बस्तर संभाग के बारसूर में स्थित हैं।
  • देवपाल मोची ने सन् 1415 में विष्णु मंदिर खल्लारी में स्थापित करवाया था।
  • महाप्रभु वल्लभाचार्य का जन्म चम्पारण्य (राजिम) में सन् 1479 ई. में हुआ था।
  • छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मंदिर कुलेश्वर महादेव राजिम में हैं।
  • राजिम के त्रिवेणी संगम में कुलेश्वर महादेव मंदिर स्थित है।
  • मावली माता’ का प्रसिद्ध मंदिर सिंगारपुर में स्थित हैं ।
  • छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ धातु प्रतिमा ‘तारा’ मल्हार (बिलासपुर) में हैं।
  • ईंटों से निर्मित लक्ष्मण मंदिर व आनंद प्रभु कुटीर विहार सिरपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।
  • प्रसिद्ध महामाया मंदिर रतनपुर (बिलासपुर) में स्थित हैं।
  • प्रसिद्ध चितावरी देवी का मंदिर धोबनी (बलौदाबाजार) में स्थित हैं।
  • बूढ़ीखार (मल्हार) से प्राप्त छत्तीसगढ़ की प्राचीनतम मूर्ति चतुर्भुजी विष्णु की प्रतिमा है।
  • छत्तीसगढ़ में प्राप्त काल पुरुष (तालागांव) प्राचीन अद्भूत प्रतिमा को विभिन्न पशु पक्षियों जीव जन्तुओं का प्रतिरुप देकर आकार दिया गया है।
  • ‘महिषासुर-मर्दिनी’ की विशिष्ट मूर्ति डीपाडीह (सरगुजा) से मिली है।
  • बस्तर का प्रसिद्ध विशाल भव्य मंदिर नारायणपाल चालुक्य शैली में बनाया गया है।
  • छत्तीसगढ़ राज्य संरक्षित स्मारक गुढ़ियारी मंदिर बस्तर में स्थित हैं।
  • छत्तीसगढ़ राज्य संरक्षित स्मारक ‘सिद्देश्वर मंदिर’ पलारी में स्थित हैं।
  • संगमरमरी भव्यता का अप्रतिम देवालय श्री गौरीशंकर मंदिर रायगढ़ में स्थित है।
  • मल्हार का पातालेश्वर मंदिर भमिज स्थापत्य शैली का उदाहरण है।
  • तालागांव से प्राप्त कालपुरुष की रहस्यमयी प्रतिमा वास्तव में रुद्रशिव की है।
  • छत्तीसगढ़ में प्राप्त ईंट निर्मित एक मात्र विशाल चैत्य मंदिर भोंगापाल में है।
  • छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध शिवरीनारायण का मंदिर 12 वीं शताब्दी में निर्मित है।
  • कपिलेश्वर मंदिर बालोद में स्थित है।
  • बस्तर के नारायणपाल में विष्णु देव का प्रसिद्धर मंदिर हैं।
  • देवी चन्द्रहासिनी का प्रसिद्ध मंदिर जांजगीर-चांपा जिले में स्थित है।
  • खंडोबा देव का प्रथम मंदिर छत्तीसगढ़ के रतनपुर में स्थापित किया गया है।
  • 10-11 वीं शताब्दी का डिडिनदाई मंदिर बिलासपुर के मल्हार ग्राम में स्थित है।
  • प्रसिद्ध पुरातात्विक (सैल चित्र एवं गुफाएं) स्थल सिंघनपुर रायगढ़ जिले में है।
  • प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दामाखेड़ा बलौदाबाजार जिले में स्थित है।
  • छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सिरपुर महासमुन्द जिले में स्थित है।
  • 12वीं शताब्दी का प्रसिद्ध जैन मंदिर ‘भांडदेउल’ आरंग में स्थित है।
  • छत्तीसगढ़ का प्राचीन मंदिर खेड़पति मंदिर’ दुर्ग जिले में स्थित है।
  • छ.ग. के दुर्ग जिले के धनोरा स्थल में लगभग 500 महापाषाणीय स्मारक स्थित है।
  • मामा-भांजा’ का मंदिर बारसूर में स्थित हैं।
  • केशकाल में भोंगाराम प्राचीन मंदिर स्थित हैं।
  • प्राचीनतम नाट्यशाला का अवशेष बलरामपुर जिले के सीता गुफा से प्राप्त हुआ है।
  • सिरपुर पुरातात्विक स्थल ‘स्वास्तिक विहार’ से संबंधित हैं ।
  • छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर सिरपुर में स्थित है ।
  • छत्तीसगढ़ का खजुराहों’ भोरमदेव मंदिर कवर्धा जिले में स्थित हैं।
  • सन् 1089 ई. में राजा गोपाल देव ने भोरमदेव मंदिर का निर्माण करवाया था।
  • भोरमदेव नागर शैली का सुंदर उदाहरण है।
  • ताला की प्रसिद्ध शिव प्रतिमा का निर्माणकाल 500-550 ई. हैं।
  • छत्तीसगढ़ का प्रथम पुरातात्विक उत्खनन कार्य सिरपुर में सन् 1953 से प्रारंभ हुआ।
  • छत्तीसगढ़ का चित्तौड़गढ़’ लाफागढ़ को कहते हैं।

ये भी पढ़ें CG VYAPAM AND PSC परीक्षा में पूछा गया 8000 वस्तुनिस्ठ प्रश्न

  • सप्त ऋषि आश्रम सरगुजा (डीपाडीह) जिले में स्थित है।
  • मड़वा महल व छेरकी महल भोरमदेव के समीप स्थित है।
  • रायगढ़ के कबरा पहाड़ से मध्य-युग के औजार प्राप्त हुए हैं।
  • पौराणिक स्थल ‘तुरतुरिया’ कसडोल में स्थित है।
  • पुरातात्विक स्थल ‘गढ़धनौरा’ बस्तर में स्थित है।
  • खुदाई में बौद्ध धर्म का विहार ‘स्वास्तिक विहार’ सिरपुर में मिला है।
  • रायपुर के दूधाधारी मठ की स्थापना बलभद्र दास ने की ।
  • भारतीय चित्रकला में ‘वरुण का मंदिर’ जोगीमारा की गुफा को कहा जाता है।
  • रामगिरी पहाड़ी में स्थित नाट्यशाला का निर्माण देवदीन कलाकार ने किया था।
  • छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध शैलाश्रय स्थल ‘खैरपुर’ रायगढ़ जिले में स्थित है।
  • छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध शैलाश्रय स्थल ‘बेनीपाट’ रायगढ़ जिले में स्थित है।
  • राजधानी रायपुर स्थित टाऊन हॉल का निर्माण सन् 1887 में हुआ था।
  • महारानी विक्टोरिया द्वारा ‘कैसर ए हिन्द’ उपाधि लेने की स्मृति में रायपुर में जयस्तम्भ चौक के
  • पास कैसर-ए-हिन्द’ दरवाजा सन् 1877 में बनाया गया था।
  • सन् 1875 में स्थापित ‘महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर’ देश का 06 वें नंबर का पुराना संग्रहालय है।

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Related Post

Biology Tissues GK Questions | जीव विज्ञान ऊतक QUIZ

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Biology Tissues GK Questions 1. एक विशेष कार्य करने वाले समान कोशिकाओं के समूह को क्या कहते हैं? ...

छ.ग. प्रयोगशाला परिचालक 880 पद लिखित परीक्षा सूचना Prayogshala Paricharak Exam Update

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Prayogshala Paricharak Exam Update:- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य, चौकीदार और स्वीपर के कुल 880 ...

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल सामान्य ज्ञान 2025 | CG Mantrimandal GK in Hindi

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now छत्तीसगढ़ वर्तमान में कौन क्या है । छत्तीसगढ़ नई मंत्रिमंडल List 2025,CG kon kya hai Current Affairs CG ...

7 thoughts on “CG Ka Itihas Objective Question Answer छत्तीसगढ़ का इतिहास जीके”

Leave a Comment