Chhattisgarh Sports Gk in Hindi | छत्तीसगढ़ खेल सामान्य ज्ञान

By Gautam Markam

Updated on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

CG खेल GK 2021

छत्तीसगढ़ खेल gk महत्वपूर्ण प्रश्न // Cg khel gk // Chhattisgarh general knowledge // Cgvyapam Cgpsc 

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2021 pdf

पुरस्कार राशि खिलाडी का नाम 
शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार 3 लाख  1. कंचन महानद – हैंडबाल (ओलंपिक)

2, मोना पटेल – फेसिंग (ओलंपिक)

3. हितेश निर्मलकर – सॉफ्ट बॉल (नान ओलम्पिक 1.5 लाख 

4.टी प्रतीक कुमार – नेटबॉल (नान ओलम्पि 

5. रोहिणी साहू – फेसिंग (पैरालंपिक)

शहीद कौशल यादव पुरस्कार 1.5  लाख  1. योगेश सिन्हा – फेसिंग (ओलंपिक)

2. आर्यन ताम्रकर – सॉफ्टबॉल (नान ओलम्पिक) 

3. राहुल सिंह ठाकुर – बेसबॉल (नान ओलम्पिको

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (प्रशिक्षक) 1.5  लाख  1. डिकेश टंडन – पैरा एथलेटिक्स

2. सुश्री किरण साहू – फेसिंग (पैरालंपिक)

शहीद पंकज विक्रम अवॉर्ड 25,000 हजार  1. दिव्या पटेल – बाल बैडमिंटन

2. प्रभात सेठ – बाल बैडमिंटन 

3. नेहा जायसवाल – बेसबॉल 

4. परमदीप कौर -रोलबॉल 

5. आर. देवांशी – टेबल टेनिस 

6. सागर घटगे- टेबल टेनिस 

7. जे. सुधा – टेनिस बाल क्रिकेट

8. रोशन लाल यादव – टेनिस बाल क्रिकेट 25000 

9. सती बाघमार – कुश्ती 

10. विजेन्द्र पाल सिंह – कुश्ती 

11. तारा साहू – वुशू 

12. भानु प्रताप सिंह – वुशू 

13. प्रीति यादव – पैरा एथलेटिक्स 

14. कोमल वर्मा – पैरा जूडो 

15. नीतेश शुक्ला – पैरालंपिक जूडो 

16. किसराम पटेल – पैरा तैराकी 

शहीद विनोद चौबे सम्मान 25,000 हजार  1. एस.के. डी. मिश्रा – हैंडबाल

2. गजेन्द्र यादव – मॉस्टर एथलेटिक्स 

3. नश्कर टंडन – पॉवर लिफ्टिंग

4. अनुपम कुमार जोफर – एथलेटिक्स (वेटरन) 

5. गुरूचरण सिंह होरा – टेनिस शतरंज, अन्य

मुख्यमंत्री ट्राफी  सॉफ्टबॉल पुरूष सीनियर 

1. किशन महानंद 

2. हितेश निर्मलकर 

3. बीरू बाघ 

4. मोहत ठाकुर 

5. निखिल नायक 

6. राजू साहू 

7. सुरेन्द्र साहू 

8. चंदन ताड़ी 

9. आर्यन ताम्रकर 

10. दीपक कुमार 

11. सुनील राज

12. मानस केशरवानी 

13. पी. आशीष 

14. सारंग नेताम 

15. सोनुगुप्ता 

16. भूपेन्द्र गरहे 

17. जितेन्द्र 

18. सौरभ यादव 

19. अमित कुमार वरू (प्रशिक्षक) 

20. सियाराम पटेल (प्रशिक्षक) 

21. दीनू पटेल (मैनेजर)

तीरंदाजी बालिका जूनियर

1. नेहा मरकाम 

2. रमिता सोरी 

3. दीक्षा नायक 

4. दुर्गेशनंदिनी गोस्वामी 

5. श्री त्रिलोचन (कोच)

अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी

  • राजेन्द्र प्रसाद – मुक्केबाज (1992) 
  • आर.बेस्टियन – हॉकी खिलाड़ी
  • देवेन्द्र सिंह – पैरा ओलंपिक – बिलासपुर
  • हनुमान सिंह – बास्केटबाल खिलाड़ी (अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाले छ.ग. के प्रथम खिलाड़ी 1975)
  • सबाअंजुम – हाकी खिलाड़ी (2018) दुर्ग (राज्य बनने के बाद प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर्ता) 

छत्तीसगढ़ से ओलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी

  • लेजली चलाडियस – 1948, 1962,1966 एवं 1860 ओलम्पिक में (हॉकी खिलाड़ी)
  • आर, बेस्टियन – 1960 (हॉकी खिलाडी)
  • विसेंट लकड़ा – 1948, 1952, 1966, एवं 1980 (हॉकी खिलाड़ी)
  • हनुमान सिंह – 1980 मासको ओलम्पिक (बी एस.पी. दुर्ग) बॉस्केटबॉल
  • राजेन्द्रसिंह –  1980 मासको ओलम्पिक (वी एस पी दुर्ग) मुक्केबाज
  • रेणुका यादव – 2016 रियो ओलम्पिक (राजनांदगांव) हॉकी |CGVyapam (NNRI)2018],[CG PSC (ARTODO17]
  • (राज्य बनने के बाद 2016 के ओलम्पिक खेल में भाग लेने वाली पहली छत्तीसगढ़ से खिलाड़ी थी।

छत्तीसगढ़ की खेल प्रतियोगिताएँ

  • महत सर्वेश्वरदास स्मृतिकप- हॉकी
  • गोंडवाना कप – लॉन टेनिस से संबंधित
  • • सुव्रतो मुखर्जी कप – फुटबाल
  • • विसाहू दास महंत कप – फुटबाल
  • • हिन्द स्पोर्टिज चैलेंज – फुटबाल
  • • नजीर अहमद स्मृति – क्रिकेट

नोट:-

  • -37 वा 2020 में इस राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। (CGVyapam (NNRI)2018]+2020
  • – अखिल भारतीय हिन्द चैलेंज फुटबॉल चैम्पियनशिप रायपुर शहर में आयोजित होता है। |CG PSC (YWO)2018)
  • – भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केन्द्र छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव एवं रायपुर में स्थित है। [CG PSC (ADD & SO) 2015

छत्तीसगढ़ के खेल स्टेडियम

  • वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम- परसदा (नया रायपुर)
  • बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम – रायपुर 
  • पहला ब्लूटर्फ हॉकी स्टेडियम –  रायपुर (29 अगस्त 2014)
  • पहला एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम –  राजनांदगांव (छ.ग. में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम)
  • दिग्विजय स्टेडियम – राजनांदगांव
  • जयंती स्टेडियम – भिलाई 
  • रघुराज स्टेडियम – बिलासपुर

पर्व आधारित खेल

  • हरेली – गेंडी व नारियल फेंक प्रतियोगिताएँ
  • अक्षय तृतीया (अक्ती) – पुतरा-पुतरी विवाह
  • नागपंचमी – कुश्ती
  • पोला – बईला दौड़

 पुरुष प्रधान खेल भौंरा, गिल्ली डंडा, बांटी, चौसर, गेंडी, कुश्ती

नारी प्रधान खेल – फुगड़ी, घरघुदिया, चूड़ी बिनउल, चूड़ी लुकउल, बिल्लस. रस्सी कूद

ऋतु आधारित खेल

  1. शीत ऋतु के खेल – भौरा, चूड़ी लुकउल, उलानबांटी, रस्सी कूद
  2. ग्रीष्म ऋतु के खेल – अट्ठा-पंजा, चूड़ी बिनउल, पखरातूक, गिल्ली डंडा
  3. वर्षा ऋतु के खेल – बांटी, घरघुदिया, गेंडी

छत्तीसगढ़ के परम्परागत खेल स्पर्धा

कबड्डी  खोखो . डण्डा-पचरंगा, पिटुला, बैलगाड़ी दौड, चुड़ी विनउल, पोसम – पाँ, घर धुंदिया, उलानबाटी, कुश्ती, बिल्लस, गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, सुई धागा दौड़, पखरातुक, अटकन – मटकन, आधी चौपट, भोटकुल, फुगड़ी, राजा-रानी, गिल्ली डंडा, भंवरा, जोड़उल, पानातरी, तुतरू, गोटा, रस्सी- कूद,

छत्तीसगढ़ के खेल gk updated 2021

> वर्ल्ड रोड सेफ्टी टूर्नामेंट 2021

  • खेला गया -शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर (कुछ मैच महाराष्ट्र में) आयोजन
  • 05 से 21 मार्च 2021 
  • उद्देश्य – रोड सेफ्टी के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सीरीज खेली गई। 
  • ब्रांड –  एंबेसडर सचिन तेंदुलकर 
  • शामिल टीमें -वेस्टइंडीज लीजेंड्स और इंग्लैण्ड लीजेंड्स) 
  • फ़ाइनल मैच -इंडिया लीजेंड्स Vs श्रीलंका लीजेंड्स 
  • विजेता – इंडिया लीजेंड्स (कप्तान – सचिन तेंदुलकर)

> गोंडवाना कप-2021 :

  • क्या है?  मध्य एशिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट
  • आयोजन – 22 से 26 फरवरी 2021
  • शुरुआत  – वर्ष 1937 (अंग्रेजों के समय में हुई थी।) 
  • स्थान  – रायपुर जिला
  • विजेता – पुरुष एकल – माधविन कामथ (गुजरात)
  • पुरुष युगल – परीक्षित सोमानी (असम) और पारस दाहिया (हरियाणा) 
  • विशेष देश के 15 राज्यों के 32 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. जिसमें बिहार, गुजरात, कोलकाता, पंजाब, हरियाणा सहित छत्तीसगढ़ के प्लेयर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। 
  • इतिहास अंग्रेजों के जमाने में यूनियन क्लब में शुरू हुए इस टूर्नामेंट का नाम इस अंचल के गोंडवाना राजवंशों के नाम पर रखा गया।

> विजय हजारे ट्रॉफी 2020-21

  • क्या है? घरेलु वनडे क्रिकेट शृंखला 
  • संस्करण 9 वां (शुरुआत -दिसंबर 2002)
  • टूर्नामेंट 20 फरवरी से 14 मार्च 2021 तक 
  • टीम 38 टीमों को छह समूहों में विभाजित। विजेता
  • विजेता – महाराष्ट्र और उपविजेता – उत्तरप्रदेश 
  • छत्तीसगढ़ -कप्तान – हरप्रीत सिंह भाटिया (ग्रुप-ए शामिल)

छत्तीसगढ़ के खेल सम्मान

सम्मान का नाम क्षेत्र
गुंडाधुर सम्मान उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन
प्रवीर चंद भंजदेव सम्मान तीरंदाजी 
शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार वरिष्ठ (सीनियर वर्ग) खिलाड़ियों 3लाख रू. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में  अच्छा प्रदर्शन हेतु
शहीद कौशल

यादव पुरस्कार

कनिष्त (जूनियर) खिलाड़ियों 1.5 लाख रू. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन हेतु
हनुमान सिंह सम्मान खेल प्रशिक्षक 
शहीद विनोद चौबे सम्मान खेल के क्षेत्र में

(प्रसिद्ध खिलाड़ी, राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय, प्रदर्शन, पुरस्कार, खेल-संगठन, खेल नीति, परम्परागत खेल एवं खेल संबंधी विविध तथ्य)

CG Sports Gk

  1. छत्तीसगढ़ राज्य की खेल राजधानी भिलाई को कहा जाता है।
  2. छत्तीसगढ़ राज्य में खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है।
  3. नेशनल हैण्डबॉल अकादमी छ.ग. के भिलाई (दुर्ग) में स्थित है।
  4. रायपुर जिले के ग्राम परसदा में स्थित क्रिकेट स्टेडियम देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है।
  5. रायपुर स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नाम शहीद वीरनायारण सिंह केनाम पर रखा गया है।
  6. छ.ग. राज्य का विश्व स्तरीय इंडोर स्टेडियम सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर है।
  7. छ.ग. में प्रस्तावित है 37 वाँ राष्ट्रीय खेल।
  8. नगरीय क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु क्रीडांगन विस्तार के लिए राजीव खेल मैदान योजना’ छत्तीसगढ़ में 1 मई 2002 से लागू की गई है।
  9. छत्तीसगढ़ में लम्बे समय से आयोजित प्रसिद्ध स्व. सर्वेशर दयाल स्मृति अखिल भारतीय चैलेंज कप हॉकी प्रतियोगिता सन् 1941 से प्रारंभ हुई है।
  10. गुण्डाधूर सम्मान खेल-कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रदान किया जाता है।
  11. छ.ग. के खेल पुरस्कार में सर्वाधिक 2 लाख 25 हजार रुपये की राशि गुण्डाधूर पुरस्कार में प्रदान की जाती है।  
  12. शहीद पंकज विक्रम सम्मान उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन पर प्रदान किया जाता है।
  13. शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार वरिष्ठ खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है।  
  14. शहीद कौशल यादव पुरस्कार कनिष्ठ खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है।
  15. हनुमान सिंह सम्मान खेल प्रशिक्षकों को प्रदान किया जाता है।
  16. छत्तीसगढ़ का प्रथम हनुमान सिंह पुरस्कार संजय शर्मा (शरीर-सौष्ठव) को दिया गया।
  17. छ.ग. राज्य का खेल विभूति सम्मान शहीद विनोदकुमार चौबे के नाम पर दिया जाता है।  
  18. महाराजा प्रवीरचंद्रभंजदेवसम्मान तीरदांजी के क्षेत्र उल्लेखनीय प्रदर्शन करनेवालोको दिया जाता है।
  19. राज्य का प्रथम महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान अरविंद सोनी एवंटेकलाल को दिया गया।
  20. छ.ग. के लेजली क्लाडियस 1948, 1952, 1956 एवं 1960 के ओलम्पिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं।
  21. भिलाई स्टील प्लान्ट, दुर्ग में सेवारत साइक्लिंग खिलाड़ी एस. चक्रवर्ती सन् 1960 के ओलम्पिक खेल में भाग लिये थे।
  22. छत्तीसगढ़ के कृष्णा साहू को भारतीय पॉवर लिफ्टिंग टीम के कोच नियुक्ति किया गया है।
  23. विक्रम अवार्ड से सम्मानित शबाना कुरैशी हैंडबाल खेल की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है।
  24. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रायफल शूटिंग रेंज बनाई जा रही है।
  25. कृष्णा साहू और वीरेन्द्र साहू भारोत्तोलन खेल के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है।
  26. दिलीप इंगले छत्तीसगढ़ राज्य के प्रसिद्ध खो-खो खिलाड़ी हैं।
  27. हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी एयरमैन बेरिस्टयन राजनाँदगाँव जिले के हैं।
  28. हनुमान सिंह ने ओलम्पिक खेलों में बास्केटबाल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।
  29. हनुमान सिंह अर्जुन पुरस्कार प्राप्त बास्केटबॉल के खिलाड़ी है।
  30. राजेन्द्र प्रसाद अर्जुन पुरस्कार प्राप्त मुक्केबाजी के खिलाड़ी है।
  31. देवेन्द्र सिंह अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी (पैरा ओलपिक) है।
  32. छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध खिलाड़ी विनसेंट लकड़ा हॉकी खेल से संबंधित हैं।
  33. छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध खिलाड़ी संतोष साहू क्रिकेट खेल से संबंधित हैं।
  34. प्रसिद्ध खिलाड़ी वीरेन्द्र साहू पॉवर लिफ्टिंग खेल से संबंधित हैं।
  35. प्रसिद्ध दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव जिले में स्थित है।
  36. सैय्यद अब्दुल गफ्फार हॉकी खेल के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है।
  37. ओलंपियन क्लाडियस व दिलीप तिर्की हॉकी खेल से संबंधित है।
  38. विजया एम.रेड्डी विक्रम अवार्ड प्राप्त भिलाईवासी अतंर्राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी हैं।
  39. प्रीति बंछोर नेटबॉल खेल से जुड़ी है।
  40. राजेश चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज के रुप में अनेक मैच खेले हैं।
  41. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और रायपुर जिले में एस्ट्रो टर्फ बनाने का कार्य प्रगति पर हैं।
  42. छत्तीसगढ़ प्रान्त में प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय ओपन चेस टूर्नामेंट (मुख्यमंत्री ट्राफी) का आयोजन 5 मार्च 2002 को किया गया था।
  43. छ.ग. राज्य की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बलविंदर कौर का संबंध नेटबॉल से है।
  44. छ.ग. राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ी आलोक द्विवेदी का संबंध पॉवर लिफ्टिंग से है।
  45. छत्तीसगढ़ राज्य के तेजा सिंह साहू वेट लिफ्टिंग, पॉवर लिफ्टिंग के खिलाड़ी हैं।
  46. छ.ग. प्रदेश के प्रमुख शतरंज खिलाड़ी योगेश गोरे बिलासपुर जिले के निवासी है।
  47. छत्तीसगढ़ राज्य का 5वां खेल मुख्यालय रायगढ़ में स्थापित किया गया है।
  48. शहीद विनोद चौबे सम्मान-2011 विन्सेंट लकड़ा को प्रदाय किया गया है।
  49. छत्तीसगढ़ राज्य की रीना साहू जूडो खेल की राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।
  50. ‘स्वास्तिक स्पोर्टस क्लब’ हॉकी खेल से संबंधित है।
  51. छत्तीसगढ़ के आनन्द अवधिया शतरंज खेल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं।
  52. छ.ग. के प्रसिद्ध भारोत्तोलक खिलाड़ी बुधराम सारंग रायपुर जिले निवासी हैं।
  53. हॉकी और फुटबाल दोनो ही खेलों में अपनी पहचान बनाने वाले मुश्ताक अली प्रधान है।
  54. भारतीय शरीर सौष्ठव के कोच संजय शर्मा रायपुर के निवासी है।
  55. तीरंदाजी की खिलाड़ी श्रद्धा सोनवानी बिलासपुर जिले की हैं।
  56. चिन्तामणि पद्यावार क्रिकेट खेल से जुड़े हैं।
  57. अनिता पांडे राष्ट्रीय जुड़ो में चैम्पियन खिलाड़ी रही हैं।
  58. छत्तीसगढ़ में राजेश सोमवंशी वालीबॉल खेल में राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुके हैं।
  59. शरद उइके अंतराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी के रुप में अपनी पहचान बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
  60. छ.ग. की कविता दीक्षित बैडमिंटन खेल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लिया है।
  61. टीकम दास अंदानी वालीबाल खेल की प्रसिद्ध खिलाड़ी है।
  62. अगस्त 2010 में सिद्धार्थ मिश्रा को डोपिंग टेस्ट में दोषी पाये जाने के कारण शहीद कौशल यादव खेल पुरस्कार देने का फैसला वापस ले लिया गया।
  63. 29 अगस्त 2010 को छ.ग. का राज्य का प्रतिष्ठित शहीद कौशल यादव खेल पुरस्कार अनिता शिंदे वेटलिफ्टर खिलाड़ी को प्रदाय किया गया है।
  64. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ निवासी खिलाड़ी के स्वर्ण पदक जीतने पर 8 लाख रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई थी।
  65. छ.ग. ओलम्पिक संघ (सी.ओ.ए.) का वर्तमान अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह को बनाया गया है।
  66. छ.ग. के श्रेयांश जायसवाल बैटमिट्टन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर सब जूनियर वर्ग का फाइनल जीतकर भारत के द्वितीय रैकिंग के खिलाड़ी बन गये है।
  67. छत्तीसगढ़ की नेहा बजाज नेटबॉल खिलाड़ी का चयन कॉमनवेल्थ गेम्स (सन् 2010 ) के राष्ट्रीय महिला टीम में हुआ।
  68. छत्तीसगढ़ की विकलांग महिला तैराक अंजनी पटेल (2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में चयनित) जांजगीर-चांपा जिले की निवासी है।
  69. छ.ग. राज्य खेल महोत्सव का शुभंकर ‘पहाड़ी मैना’ को घोषित किया गया था।
  70. सुश्री सरोज पांडेय को भारतीय महिला फुटबाल संघ का नवीन अध्यक्ष चुना गया है।
  71. सबा अंजूम को 2011 का गुण्डाधूर सम्मान प्रदान किया गया है।
  72. के.के. शर्मा बॉक्सिंग खेल से जुड़े है, 2010 मे छ.ग. शासन ने उन्हें वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से नवाजा है।
  73. रामभरोस कैवयं को तैराकी, जिमनास्टिक एवं कबड्डी खेलों में अपने तिहरे प्रदर्शन के लिए 2010 का खेल विभूति सम्मान प्राप्त हुआ है।
  74. 2011 के वीर हनुमान सिंह पुरस्कार विजेता हरिनाथ कौशिक पॉवर लिफ्टिंग के प्रशिक्षक है।
  75. 2011 के वीर हनुमान सिंह पुरस्कार विजेता आर. राजेन्द्र वन बॉक्सिंग खेल के प्रसिद्ध रेफरी है।
  76. सन् 2010 में वीर हनुमान सिंह पुरस्कार जीतने वाले विजय कुमार कैरम खेल के खिलाड़ी है।
  77. छ.ग. के रायपुर (रायपुरा) में अन्तर्राष्ट्रीय स्वीमिंग पुल व रिक्रिएशन पार्क बनाया जा रहा है।
  78. पी. सालेमन अगस्त 2010 में रायपुर में आयोजित बॉडी बिल्डिंग की नेशनल चैम्पियनशीप प्रतियोगिता का खिताब लगातार दो बार जीतने वाले देश व छत्तीसगढ़ के प्रथम बॉडी बिल्डर है।

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Related Post

Biology Tissues GK Questions | जीव विज्ञान ऊतक QUIZ

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Biology Tissues GK Questions 1. एक विशेष कार्य करने वाले समान कोशिकाओं के समूह को क्या कहते हैं? ...

छ.ग. प्रयोगशाला परिचालक 880 पद लिखित परीक्षा सूचना Prayogshala Paricharak Exam Update

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Prayogshala Paricharak Exam Update:- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य, चौकीदार और स्वीपर के कुल 880 ...

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल सामान्य ज्ञान 2025 | CG Mantrimandal GK in Hindi

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now छत्तीसगढ़ वर्तमान में कौन क्या है । छत्तीसगढ़ नई मंत्रिमंडल List 2025,CG kon kya hai Current Affairs CG ...

Leave a Comment