छत्तीसगढ़ में पुरस्कार एवं माध्यम सामान्य ज्ञा Cg Award Gk in Hindi

By Gautam Markam

Updated on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

(Chhattisgarh Award One Line Gk)
(राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कार, स्थापना वर्ष, प्रथम प्राप्तकर्ता, पुरस्कार क्षेत्र, समाचार पत्र एवं दूरदर्शन व आकाशवाणी )

  1. राज्य में सर्वप्रथम राजकीय पुरस्कार देने की घोषणा वीर नारायण सिंह के नाम पर की गई थी।
  2. शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार का स्थापना वर्ष 10 दिसम्बर 2000 है।
  3. प्रथम शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार रामकृष्ण मिशन आश्रम (नारायणपुर) को दिया गया।
  4. शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान आदिवासियों के उत्थान में उल्लेखनीय कार्य हेतु दिया जाता है।
  5. संत गाहिरा गुरु पुरस्कार पर्यावरण के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।
  6. महाराजा प्रवीर चन्द्र भंजदेव सम्मान तीरंदाजी के लिए प्रदान किया जाता है।
  7. गुण्डाधूर सम्मान खेल-कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रदान किया जाता है।
  8. ठाकुर प्यारेलाल सम्मान सहकारिता के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।
  9. महाराजा अग्रसेन सम्मान सामाजिक सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
  10. शहीद पंकज विक्रम सम्मान उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन पर प्रदान किया जाता है।
  11. शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार वरिष्ठ खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है।
  12. शहीद कौशल यादव पुरस्कार कनिष्ठ खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है।
  13. हनुमान सिंह सम्मान खेल प्रशिक्षकों को प्रदान किया जाता है।
  14. चक्रधर सम्मान संगीत एवं कला के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।
  15. दाऊ मंदराजी सम्मान छत्तीसगढ़ी लोककला के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।
  16. डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार कृषि क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।
  17. चन्दूलाल चन्द्राकर सम्मान पत्रकारिता क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।
  18. गुर घासीदास पुरस्कार सामाजिक चेतना और दलित उत्थान के क्षेत्र में दिया जाता है।
  19. पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।
  20. पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान साहित्य के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।
  21. छत्तीसगढ़ के प्रथम चक्रधर सम्मान से विभूषित किशोरी अमोनकर है।
  22. छत्तीसगढ़ का प्रथम यतियतनलाल सम्मान रमेश याज्ञिक एवं हरिप्रसाद जोशी को दिया गया।
  23. छत्तीसगढ़ का प्रथम गुण्डाधूर पुरस्कार आशीष अरोरा को दिया गया।
  24. छत्तीसगढ़ का प्रथम दाऊ दुलार सिंह मंदराजी सम्मान झाडूराम देवांगन को दिया गया।
  25. छत्तीसगढ़ का प्रथम डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान श्रीकांत गोवर्धन को दिया गया।
  26. छत्तीसगढ़ का प्रथम पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान केयूर भूषण को दिया गया है।
  27. छत्तीसगढ़ का प्रथम पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान विनोद कुमार शुक्ल को दिया गया।
  28. अखिल भारतीय चक्रधर समारोह रायगढ़ में आयोजित किया जाता है।
  29. भारत महोत्सव (फ्रांस)1984 में पंडवानी गायिका तीजनबाई को सम्मानित किया गया था।
  30. छत्तीसगढ़ का पहला हाजीहसन अली उर्दू पुरस्कार सेमुअल डेनियल/सैय्यद रईस अहमद को प्राप्त हुआ है।
  31. अहिंसा के लिए दिया जानेवाला शासकीय पुरस्कार यति यतनलाल सम्मान है।
  32. रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार पुलिस प्रशासन के क्षेत्र में दिया जाता है।
  33. ‘पद्मश्री सम्मान से सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला रानी राजमोहिनी देवी है।
  34. डॉ. भंवर सिंह पोर्ते पुरस्कार चिकित्सा क्षेत्र में दिया जाता हैं।
  35. छत्तीसगढ़ का प्रथम गुरु घासीदास पुरस्कार डॉ. रतनलाल जांगड़े/राजमहन्त जगतू सोनवान को प्राप्त हुआ है।  
  36. सितम्बर 2009 से राज्य में प्रारंभ भागीरथी नलजल योजना को 2011 का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
  37. छ.ग. राज्य में प्रथम गौ रक्षा पुरस्कार सन् 2002 में गजरुराम साहू को प्रदान किया गया है।
  38. छत्तीसगढ़ राज्य का मधुकर खेर स्मृति सम्मान प्रिंट मीडिया (अंग्रेजी)के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया जाता है।
  39. राज्य में महाराजा अग्रसेन सम्मान की स्थापना सन् 2004 में हुई थी।
  40. राज्य में ठाकुर प्यारेलाल सम्मान की स्थापना सन् 2004 में हुई थी।
  41. राज्य का सर्वोच्च सम्मान दानवीर भामाशाह सम्मान दानशीलता एवं सौहाद्र के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए दिया जाता है।
  42. राज्य का प्रथम ठा. प्यारेलाल सम्मान प्राप्तकर्ता प्रीतपाल बेलचंदन व बृजभूषण देवांगन हैं।
  43. राज्य का सर्वोच्च सम्मान महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान श्रम के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि अविस्मरणीय योगदान के लिए दिया जाता है।
  44. राज्य का प्रथम संस्कृत भाषा सम्मान प्राप्तकर्ता डॉ. श्रीमती पुष्पा दीक्षित हैं।
  45. राज्य का सर्वोच्च सम्मान ठाकुर प्यारेलाल सम्मान’ सहकारिता के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए दिया जाता है।
  46. राज्य का सर्वोच्च सम्मान संस्कृत भाषा सम्मान’ संस्कृत शिक्षा के संवर्धन के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए दिया जाता है।
  47. राज्य का सर्वोच्च सम्मान छत्तीसगढ अप्रवासी भारतीय सम्मान देश के बाहर राज्य का नाम प्रतिष्ठित करने के लिए अविस्मरणीय योगदान के लिए दिया जाता है।
  48. राज्य में दाऊ मंदराजी सम्मान की स्थापना सन् 2001 में हुई थी।
  49. राज्य में चक्रधर सम्मान की स्थापना सन् 2001 में हुई थी।
  50. वर्ष 2011 का डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान अजय वर्मा को प्राप्त हुआ था।
  51. राज्य का प्रथम चन्दूलाल चन्द्राकर सम्मान प्राप्तकर्ता आरती धर हैं।
  52. राज्य के कबीर बुनकर सम्मान की स्थापना सन् 2008 में हुई थी।
  53. राज्य के यतियतनलाल सम्मान की स्थापना सन् 2001 में हुई थी।
  54. राज्य का पं. लखनलाल मिश्र सम्मान अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए दिया जाता है।
  55. राज्य का प्रथम छत्तीसगढ अप्रवासी भारतीय सम्मान प्राप्तकर्ता व्यक्तित्व चन्द्रकांत पटेल हैं।
  56. राज्य का प्रथम धनवन्तरी सम्मान प्राप्तकर्ता व्यक्तित्व डॉ. महादेव प्रसाद पांडे हैं।
  57. राज्य के छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान की स्थापना सन् 2007 में हुई थी।
  58. राज्य का दानवीर भामाशाह सम्मान की स्थापना सन् 2007 में हुई थी।
  59. राज्य के धनवंतरी सम्मान की स्थापना सन् 2007 में हुई थी।
  60. भा. कुष्ठ निवारकसंघ, कात्रेनगर राज्य का प्रथम महाराजा अग्रसेन सम्मान प्राप्तकर्ता संस्था हैं।
  61. राज्य का सर्वोच्च सम्मान बिलासाबाई केवटीन सम्मान मत्स्य पालन प्रोत्साहन के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए दिया जाता है।
  62. वर्ष 2009 का 25वाँ इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रसिद्ध संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ संयुक्त रुप छत्तीसगढ़ की रामकृष्ण मिशन आश्रम-नारायणपुर को 31 अक्टूबर 2010 को प्रदान किया गया था।
  63. छ.ग. राज्य का खेल विभूति सम्मान शहीद विनोदकुमार चौबे के नाम पर दिया जाता है।
  64. 15 अगस्त 2010 को शहीद विनोद कुमार चौबे की बहादुरी व अनुकरणीय सेवा के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।
  65. पंडित सुन्दरलाल शर्मा ने अंग्रेजों द्वारा जेलबंदियों के अत्याचार पर आधारित ‘श्री कृष्ण जन्म स्थान’ नामक अखबार प्रकाशित किया था।
  66. छ.ग. का प्रथम समाचार पत्र छत्तीसगढ़ मित्र’ था जो कि एक मासिक समाचार पत्र था।
  67. छ.ग. का पहला मासिक समाचार पत्र बिलासपुर जिले से प्रकाशित हुआ था।
  68. छत्तीसगढ़ के प्रथम आकाशवाणी केन्द्र रायपुर की स्थापना सन् 1963 में हुई थी।
  69. रायपुर में हिन्दी में केसरी समाचार पत्र का शुभारंभ सन् 1907 में हुआ था।
  70. प्रदेश का सूचना प्रौद्योगिकी पार्क दुर्ग में स्थित है।
  71. अरुण्यांचल दैनिक-समाचार-पत्र सरगुजा से प्रकाशित होता है।
  72. छत्तीसगढ़ का तहलका बस्तर-बंधु साप्ताहिक समाचार पत्र को कहते है।
  73. सरस्वती पत्रिका का संपादन पंडित रविशंकर शुक्ल ने नहीं किया था।
  74. छत्तीसगढ़ के प्रथम दैनिक अखबार दैनिक महाकौशल का प्रकाशन सन् 1951 में हुआ।
  75. कर्मयोगी पत्रिका का प्रकाशन सन् 1920 में माधवराव सप्रे की प्रेरणा से हुआ।
  76. छत्तीसगढ़ में दूरदर्शन का प्रसारण सन् 1972 से आरंभ हुआ।
  77. छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम दूरदर्शन का प्रसारण रायपुर से आरंभ हुआ।
  78. ‘प्रजा बन्धु’ (1947) खैरागढ़ से प्रकाशित होता था।
  79. 1959 में प्रारंभ नई दुनिया नामक समाचार पत्र वर्तमान में देशबन्धुकेनाम से प्रकाशित हो रहा है।
  80. छत्तीसगढ़ राज्य में बी.एस.एन.एल.की मोबाइल सेवा आरंभ होने का सन् 2002 हैं।
  81. छत्तीसगढ़ में एफ.एम. रेडियो 1 जनवरी 2003 से प्रारंभ हुआ है।
  82. रायगढ़ के प्रथम दैनिक समाचार ‘रायगढ़ संदेश’ का प्रकाशन वर्ष 1986 है।
  83. बस्तर संभाग का प्रथम दैनिक समाचार पत्र सन् 1985 में प्रारंभ हुआ था।
  84. हल्बी बोली में बस्तरिया’ समाचार-पत्र का प्रकाशन लाला जगदलपुरी ने प्रारंभ किया था।
  85. छत्तीसगढ़ में लोकमित्र’ समाचार-पत्र बिलासपुर से प्रकाशित होता हैं।
  86. राजनांदगाँव से प्रकाशित दैनिक समाचार-पत्र सबेरा-संकेत’ के संपादक शरद कोठारी हैं।
  87. दंतेवाड़ा जिला से निकलने वाला प्रथम दैनिक समाचार पत्र ‘बस्तर इम्पैक्ट है।
  88. छत्तीसगढ़ का नवीन आकाशवाणी केन्द्र सराईपाली में प्रस्तावित हैं।
  89. छ.ग. का दैनिक समाचार पत्र नवभारत का प्रकाशन 1959 से प्रारंभ हुआ।
  90. छत्तीसगढ़ राज्य में रायपुर दूरदर्शन से प्रादेशिक समाचार का प्रसारण 23 सितम्बर 2002 से प्रारंभ किया गया है।
  91. सूचना प्रौद्योगिकी के आधुनिक विधियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ देश का प्रथम नम्बर का राज्य है।
  92. सूचना प्रौद्योगिकी की स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (स्वान) परियोजना
  93. छ.ग. व भारत शासन की संयुक्त परियोजना के द्वारा संचालित है।
  94. छ.ग. राज्य हिंदी ग्रंथ अकादमी द्वारा जे. योगानंदम् पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में दिया जाता है।
  95. छ.ग. राज्य हिंदी ग्रंथ अकादमी द्वारा लोचन प्रसाद पाण्डेय पुरस्कार इतिहास व पुरातत्व लेखन हेतु दिया जाता है।
  96. छत्तीसगढ़ राज्य हिंदी ग्रंथ अकादमी द्वारा माधव राव सप्रे पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाता है।
  97. छ.ग. राज्य हिंदी ग्रंथ अकादमी द्वारा वीर नारायण सिंह पुरस्कार स्वतंत्रता संग्राम लेखन हेतु दिया जाता है।

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Related Post

Biology Tissues GK Questions | जीव विज्ञान ऊतक QUIZ

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Biology Tissues GK Questions 1. एक विशेष कार्य करने वाले समान कोशिकाओं के समूह को क्या कहते हैं? ...

छ.ग. प्रयोगशाला परिचालक 880 पद लिखित परीक्षा सूचना Prayogshala Paricharak Exam Update

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Prayogshala Paricharak Exam Update:- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य, चौकीदार और स्वीपर के कुल 880 ...

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल सामान्य ज्ञान 2025 | CG Mantrimandal GK in Hindi

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now छत्तीसगढ़ वर्तमान में कौन क्या है । छत्तीसगढ़ नई मंत्रिमंडल List 2025,CG kon kya hai Current Affairs CG ...

Leave a Comment