छत्तीसगढ़ नारी निकेतन योजना 2023 | Mahila Supervisor GK

By: Gautam Markam

On: July 6, 2023

छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 16 वर्ष से अधिक आयु की अनाथ कन्याओं, विधवा, निराश्रित, परित्यक्ता, अविवाहित माताओं, तिरस्कृत व बेसहारा, समाज से प्रताड़ित महिलाओं को आश्रय व सहारा प्रदान करने तथा उनके निःशुल्क परिपालन व पुनर्वास, तथा सामाजिक व शैक्षणिक संरक्षण हेतु शासकीय नारी निकेतनों का संचालन किया जा रहा है । 

प्रदेश के 03 जिलों क्रमशः रायपुर, सरगुजा एवं दंतेवाड़ा में नारी निकेतन संचालित हैं । 

संस्था में इन महिलाओं के निःशुल्क आवास, भरण-पोषण, शिक्षण, प्रशिक्षण और पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है । 

वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 119 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। 

वित्तीय वर्ष 2022-23 में माह दिसम्बर 2022 की स्थिति में 95 महिलाओं एवं 26 बच्चों को लाभान्वित किया गया है । 

वित्तीय वर्ष 2022-23 में योजनांतर्गत रूपये 166.40 लाख का बजट प्रावधानित है । 

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा से हु मेरा ALLGK कोचिंग क्लास है और मैं एग्जाम की तैयारी ऑनलाइन फ्री में करवाता हु, साथ सरकारी नौकरी और प्राइवेट नौकरी की जानकारी लोगो को देता हु अपने वेबसाइट और टेलीग्राम के माध्यम से

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment