Durg Jila Panchayat Vacancy 2025: दुर्ग जिला पंचायत के जनपद पंचायतों में क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह MIS सहायक पदों पर भर्ती  2025

By Gautam Markam

Updated on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Durg Jila Panchayat Vacancy 2025: कार्यालय जिला पंचायत, दुर्ग (छ.ग.) में, पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विकासखंड स्तर के जनपद पंचायतों में रिक्त पद क्षेत्रीय समन्वयक (संविदा) एवं लेखा सह MIS सहायक (संविदा) पदों पर भर्ती हेतु वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन दिनांक 12.03.2025 से 26.03.2025 तक कार्यालयीन समय 5.00 बजे तक विज्ञापन में दर्शित शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेजों तथा नवीनतम स्व-प्रमाणित फोटो के साथ कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग, छ.ग. के पते पर पंजीकृत डाक / स्पीड़ पोस्ट के माध्यम से आमंत्रित किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन अथवा ई-मेल अथवा अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यम से स्वीकार नही किये जावेगें एवं अंतिम तिथि के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र को स्वमेव निरस्त माना जावेगा।

उक्त संविदा रिक्त पद पर चयन हेतु विस्तृत विज्ञापन, पदों की संख्या, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी तथा आवेदन का प्रारूप जिला  दुर्ग के वेबसाईट https://durg.gov.in/ एवं कार्यालय, जिला पंचायती  दुर्ग (छ.ग.) के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

 दुर्ग जिला पंचायत भर्ती 2025: Zila Panchayat Durg Bharti 2025

Chhattisgarh Durg Zila Panchayat Recruitment 2025

आयु सीमा :-

  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष

Durg Jila Panchayat Bharti 2025

चयन की प्रक्रिया:-

1. प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी उपरान्त दावा-आपत्ति हेतु पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची, सूचना एवं अन्य दिशा-निर्देश कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाईट में प्रकाशित किया जावेगा। इसके अवलोकन की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। अभ्यर्थियों को अन्य किसी भी माध्यम से भर्ती संबंधी पृथक से कोई सूचना नहीं दी जावेगी।

2. यदि प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या अधिक होती है तो वरीयता क्रम के आधार पर कौशल परीक्षा के लिए एक पद के विरूद्ध 10 आवेदकों को बुलाया जायेगा। शैक्षणिक योग्यता अनुभव का अंक एवं कौशल परीक्षा में प्राप्त अंक को मिलाकर प्रावीण्य सूची तैयार की जायेगी एवं सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले आवेदक को नियुक्ति दिया जावेगा एवं क्रमशः कम अंक पाने वाले आवेदकों को 01 वर्ष वरियता क्रम में प्रतिक्षा सूची में रखा जावेगा एवं भविष्य में पद रिक्त होता है तो उसे वरियता क्रम के प्रतिक्षा सूची से भरा जावेगा।

Durg Panchayat Vacancy 2025 रिक्त पदों का विवरण भर्ती हेतु विज्ञापन

संस्था का नामकार्यालय जिला पंचायत दुर्ग (छ.ग.)
पद का नामक्षेत्रीय समन्वयक, लेखा सह MIS सहायक
पदों की संख्या02
कैटेगरीसंविदा नौकरी
आवेदन मोडofline
नौकरी स्थानबस्तर (छ.ग.)
अंतिम तिथि26.03.2025
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://durg.gov.in

Durg Jila Panchayat Bharti 2025

रिक्त पदों का विस्तृत विवरण

पद का नामपदों की संख्या
क्षेत्रीय समन्वयक01
लेखा सह MIS सहायक01
कुल02 पद

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन प्रारंभिक तिथि12.03.2025
आवेदन की अंतिम तिथि26.03.2025

Durg Jila Panchayat Bharti 2025

शैक्षणिक योग्यता

1. क्षेत्रीय समन्वयक पद हेतु

  • शिक्षा 1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण।
  • मान्यता प्राप्त संस्था / विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा /सर्टिफिकेट ।
  • अनुभव स्नातक उपाधि उपरांत ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं में गरीबी उन्नमूलन /आजीविका विकास परियोजनाओं में कम से कम 01 वर्ष का गरीबी उन्मूलन / ग्रामीण आजीविका संबंधी क्षेत्र का शासकीय/अर्द्धशासकीय /शासकीय वित्त पोषित पोषित / शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव।

2. लेखा सह एम.आई.एस. सहायक पद हेतु

  • शिक्षा- 1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय पर स्नातक उत्तीर्ण।
  • मान्यता प्राप्त संस्था / विश्वविद्यालय कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा एवं टेली सर्टिफिकेट ।
  • अनुभव स्नातक उपरांत लेखा से संबंधित 02 वर्षीय शासकीय / अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त पोषित/शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव।

सैलरी कितना है

पद का नामसैलरी
क्षेत्रीय समन्वयक26,490/-
लेखा सह एम.आई.एस. सहायक23,350/-

आवेदन कैसे करे 

  • आवेदन . निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र बंद लिफाफे में सिर्फ पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग, छ.ग. के नाम से दिनांक 26.03.2025 तक कार्यालयीन दिवस एवं समय शाम 5.00 बजे तक प्राप्त किये जावेंगे। व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन अथवा ई-मेल, इलेक्ट्रानिक अथवा अन्य किसी माध्यम से स्वीकार नहीं किये जावेंगे। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
  • रिक्त पदों के लिये पदवार अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य है। साथ ही पत्राचार हेतु एक खाली लिफाफा 5 रू. डाक टिकट सहित स्वयं का पता लिखा आवेदन के साथ संलग्न करना होगा।
  • लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम का स्पष्ट उल्लेख किया जावे, अन्यथा आवेदन निरस्त किया जावेगा। एक से अधिक पद हेतु आवेदन करने की स्थिति में प्रत्येक पद हेतु पृथक-पृथक आवेदन करना होगा।

अन्य दिशा निर्देष

  • अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। उक्त संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति संलग्न किया किया जाना होगा।
  • आरक्षित पदो में आवेदन हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापति प्रति संलग्न किया जावें।
  • आवेदन में आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त प्रमाण-पत्र तथा अंकसूची स्वप्रमाणित होना आवश्यक है। स्वप्रमाणित न होने की स्थिति में आवेदन पत्र निरस्त माना जावेगा।
  • संविदा नियुक्ति 01 वर्ष के लिए होगी। तत्पश्चात आवश्यकता होने पर कार्ययोग्यता, कार्यक्षमता, वार्षिक कार्य मूल्यांकन (Annual Performance Appraisal) एवं व्यवहार के आधार पर शासन के निर्देशानुसार दोनो पक्षों की सहमति से कार्य अवधि बढ़ायी जा सकती है।
  • यह नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन क्र. एफ.9-/1-3 दिनाक 31 दिसंबर, 2012 के संविदा नियुक्ति के संबंध में समस्त शर्ते लागू होगी।
  • संविदा अवधि में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत अवकाश की पात्रता होगी।
  • संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 से शासित होंगे।
  • संविदा अवधि के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष के द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या एक माह का वेतन जमा/देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।
  • सेवा समाप्ति पश्चात् संविदा अधिकारी/कर्मचारी के रूप में दी गई सेवा अवधि हेतु किसी प्रकार की पेंशन, उपादान या मृत्यू लाभ आदि की पात्रता नहीं होगी।
  • जिले में प्राप्त कुल आवेदन पत्रों को मेरिट आधार पर सूचीबद्ध किया जायेगा और उनको कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। तद्रपरांत कौशल परीक्षा में प्राप्त अंको को जोड़ते हुए अंतिम चयन सूची तैयार किया जावेगा।
  • अनुभव प्रमाण-पत्र (आवेदित पद हेतु निर्धारित योग्यता से संबंधित हो) केवल शासकीय /अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त पोषित / शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्थाओं के ही मान्य होंगे। समकक्ष पद से संबंधित होने पर ही अत्यर्थी को नियमानुसार अनुभव अंक प्रदान किये जायेंगे।
  • आवेदन करने के समय अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने वाले संस्थान का नाम पूर्ण पता व अनुभव हेतु जारी कार्यालय आदेश क्रमांक, दिनांक एवं जारीकर्ता अधिकारी का नाम एवं पदनाम, संपर्क हेतु संबंधित का दूरभाष नंबर तथा ईमेल की जानकारी अनिवार्य रूप से दिया जावे। अन्यथा इसके अभाव में आवेदक द्वारा दिये गये अनुभव को मान्य न करते हुए अपात्र की श्रेणी में रखा जायेगा। जिसके लिये आवेदक ही स्वयं जिम्मेदार हागा। साथ ही गैर-शासकीय संस्था से जारी अनुभव प्रमाण-पत्र हेतु आवेदक को निरंतर 03 माह प्रमाणित पे-स्लीप/बैंक स्टेटमेंट प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पदवार अनुभव हेतु प्रस्तुत दस्तावेज मान्य/अमान्य किये जाने के संबंध में अंतिम निर्णय चयन समिति के पास सुरक्षित होगा।
  • विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का विस्तृत प्रारूप जिला पंचायत दुर्ग छ.ग. के सूचना पटल, जिला प्रशासन दुर्ग के वेबसाइट www.durg.gov.in, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ की वेबसाइट www.bihan.gov.in से अवलोकन / डाउनलोड किया जा सकता है।
  • संपर्क सूत्र 0788-2211933 जिला पंचायत कार्यालय दुर्ग।

Durg Jila Panchayat Vacancy 2025 की अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।

विषयसुचना
विभागीय विज्ञापनक्लिक हियर
टेलीग्राम लिंक क्लिक हियर

जॉब न्यूज़ पाने के लिए हमारे ग्रुप को ज्वाइन करे

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Related Post

cg mandi nirikshak bharti 2026 | छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक भर्ती 2026

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now CG Mandi Nirikshak Recruitment 2026 – छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड के द्वारा उप निरीक्षक के रिक्त ...

CG Forest Guard Kawardha Recruitment 2025: कवर्धा में वनरक्षक के पदों पर सीधी भर्ती

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now छत्तीसगढ़ के 12वीं पास युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है! कार्यालय वनाधिकारीमंडल, कवर्धा ने खेल कोटे के तहत ...

छत्तीसगढ़ बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू CG BSc Nursing Entrance Exam 2025

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now CG B.Sc. Nursing Entrance Exam 2025:- छत्तीसगढ़ बी.एससी. नर्सिंग (CG B.Sc. Nursing) एक 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम है, ...

जिला पंचायत बीजापुर भर्ती 2025 | Bijapur Jila Panchayat Recruitment 2025

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पत्र कमांक 3357/वि-6/NRLM/HR&A/2025, नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 17/01/2025 के निर्देशानुसार ...

1 thought on “Durg Jila Panchayat Vacancy 2025: दुर्ग जिला पंचायत के जनपद पंचायतों में क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह MIS सहायक पदों पर भर्ती  2025”

Leave a Comment