BPSC 2011 Question Paper With Answer PDF in Hindi

By Gautam Markam

Updated on:

BPSC Bihar Psc Prelims Exam 2011
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Download Bihar PSC Prelims Exam 2011 Question Paper with Answer

बिहार लोक सेवा आयोग (प्रा.) परीक्षा 2011


1.​‘डूरण्ड कप’ किस खेल से सम्बन्धित है?
(a)​फुटबॉल ​
(b)​पोलो ​
(c)​क्रिकेट ​
(d)​हॉकी
उत्तर (a)


2.​निम्नांकित नम्बर की राजधानी टेªनों में से कौन-सी एक अधिकतम दूरी तय करती है?
​(a)​12429 बंगलौर सिटी जंक्शन ​
(b)​12431 त्रिवेन्द्रम सेन्ट्रल
​(c)​12433 चेन्नई सेन्ट्रल ​
(d)​12435 डिब्रुगढ़ टाउन
उत्तर (b)

3.​अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यायल कहाँ है? ​
(a)​हेग ​
(b)​न्यूयार्क
​(c)​जेनेवा ​
(d)​पेरिस
उत्तर (a)


4.​कौन-सा दिन ‘डायबिटीज दिवस’ के रूप में जाना जाता है? ​
(a)​14 फरवरी
​(b)​14 मई ​
(c)​14 सितम्बर ​
(d)​14 नवम्बर
उत्तर (d)


5.​जूलिया गिलार्ड 2010 में किस देश की प्रथम महिला प्रधानमन्त्री बनी? ​
(a)​ऑस्ट्रेलिया ​
(b)​कनाडा
​(c)​जर्मनी
​(d)​पोलैण्ड
उत्तर (a)


6.​अंटार्कटिका में भारत के तृतीय शोध केन्द्र का नाम है: ​
(a)​भारती ​
(b)​स्वागतम ​
(c)​हिन्दुस्तान ​
(d)​मैत्री
उत्तर (a)


7.​राष्ट्रीय सुरक्षा समिति का प्रधानमन्त्री कौन होता है? ​
(a)​गृहमन्त्री ​
(b)​प्रधानमन्त्री
​(c)​राष्ट्रपति ​
(d)​उप-राष्ट्रपति
उत्तर (b)

8.​‘कूरियर सेवा’ से प्रतिस्पर्द्धा के लिए भारतीय डाक विभाग ने ‘द्रुत डाक सेवा’ का आरम्भ कब किया? ​
(a)​1988 ​
(b)​1987 ​
(c)​1989 ​
(d)​1986
उत्तर (d)


9.​भारतवर्ष में सर्वप्रथम दूरभाष का प्रादुर्भाव किस वर्ष हुआ? ​
(a)​1951 ​
(b)​1981
​(c)​1851
​(d)​1861
उत्तर (c)


10.​नैशनल काउन्सिल ऑफ एजुकेशन की स्थापना कब हुई? ​
(a)​15 अगस्त, 1903
​(b)​15 अगस्त, 1904
​(c)​15 अगस्त, 1905 ​
(d)​15 अगस्त, 1906
उत्तर (d)


11.​हाल ही में पानी के अन्दर हुई एक बैठक ने दुनिया-भर का ध्यान आकर्षित किया। यह बैठक किनके द्वारा की गई?
​(a)​कुछ सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा, जो फिरौती के लिए जहाज लूटने की नई योजना बना रहे थे। ​
(b)​कुछ पर्यावरण विज्ञानियों द्वारा जो जल बचत के लिए जागरूकता लाना चाहते थे। ​
(c)​कुछ पर्यावरणवादियों द्वारा जो वायु प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता लाना चाहते थे। ​
(d)​एक देश के मन्त्रिमण्डल द्वारा, जो समुद्र के जल-स्तर में वृद्धि को किसी देश के लिए विपदा बताना चाह रहे थे।
उत्तर (d)


12.​प्रसिद्ध पत्रिका ‘न्यूज वीक’ द्वारा 2010 में विश्व के सर्वश्रेष्ठ देशों की सूची के क्रम में फिनलैण्ड प्रथम था। भारत का क्रम क्या था? ​
(a)​17 ​
(b)​48 ​
(c)​66
​(d)​78
उत्तर (d)


13.​‘दुनिया के विश्वविद्यालयों के अकादमिक क्रम, 2010’ में प्रथम स्थान किस विश्वविद्यालय का था?
​(a)​जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, भारत ​
(b)​कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, ब्रिटेन ​
(c)​हार्वर्ड विश्वविद्यालय, यू.एस.ए.
​(d)​मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
उत्तर (b)


14.​किस देश की संसद ने 14 सितम्बर, 2010 को कानून बनाकर बुर्का को प्रतिबन्धित कर दिया?
​(a)​यू.एस.ए. ​
(b)​फ्रांस ​
(c)​इटली ​
(d)​हॉलैण्ड
उत्तर (b)


15.​श्री अर्जुन मुण्डा ने 11 सितम्बर, 2010 को झारखण्ड के मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली। 81 सदस्यीय विधानसभा के कितने विधायकों ने उन्हें समर्थन दिया? ​
(a)​41 ​
(b)​45 ​
(c)​50 ​
(d)​55
उत्तर (b)


16.​श्री पी.जे. थॉमस, जो 7 सितम्बर, 2010 को केन्द्रीय सतर्कता के लिए नियुक्त किए गए थे, वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के किस राज्य के संगठन के अधिकार हैं? ​
(a)​असम
​(b)​कर्नाटक
​(c)​केरल ​
(d)​तमिलनाडु
उत्तर (c)


17.​16वें एशियाई खेल, 2010 में भारत की उपलब्धियों को सुमेलित कीजिए:
​सूची-I​सूची-II
​A.​क्रम​P.​14 ​
B.​स्वर्ण ​Q.​33 ​
C.​रजत ​R.​06 ​
D.​कांस्य ​S.​17 ​​
A​B​C​D
​(a)​Q​R​P​S ​
(b)​R​P​S​Q
​(c)​P​Q​R​S ​
(d)​S​R​P​Q
उत्तर (b)


18.​विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिष्ठित शान्तिस्वरूप भटनागर पुरस्कार 2010 पाने वाली प्रथम महिला सुश्री शुभा तोले किस संस्था से है? ​
(a)​टाटा इन्स्टीट्यूट ऑफ फण्डामेण्टल रिसर्च, मुम्बई ​
(b)​इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ साइन्स एजुकेशन एण्ड रिसर्च, पुणे ​
(c)​इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर
​(d)​इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ साइन्स, बंगलुरु
उत्तर (a)


19.​किस भारतीय को ‘विश्व राजनेता सम्मान, 2010’ से सम्मानित किया गया? ​
(a)​श्रीमती सोनिया गाँधी ​
(b)​अटल बिहारी वाजपेयी
​(c)​डॉ. मनमोहन सिंह
​(d)​लालकृष्ण आडवाणी
उत्तर (c)


20.​राष्ट्रमण्डल खेल, 2010 में भारत ने कुल 101 पदक जीते। इनमें से टीम खेल, महिला और पुरुषों को क्रमशः कितने पदक मिले? ​
(a)​0, 37, 64
​(b)​2, 35, 64 ​
(c)​1, 37, 64
​(d)​1, 36, 64
उत्तर (d)

21.​बिहार के प्रमुख समाचार-पत्र ‘बिहार’ के सम्पादक थे: ​
(a)​बाबू जी प्रसाद ​(b)​बाबू राम प्रसाद ​
(c)​बाबू गोपाल प्रसाद ​
(d)​बाबू माहेश्वर प्रसाद
उत्तर (d)


22.​राजकुमार शुक्ल किस गाँव के निवासी थे? ​
(a)​मुरली भरहवा के ​
(b)​मुरली भीत के ​
(c)​मुरली धीर के ​
(d)​मुरली खेर के
उत्तर  (a)


23.​श्री निवारणचन्द्र दासगुप्ता थे:
​(a)​पटना से
​(b)​पुरूलिया से ​
(c)​हाजीपुर से
​(d)​मानीपुर से
उत्तर (b)

24.​कुँवर सिंह राजा थे:
​(a)​हमीरपुर के ​
(b)​धीरपुर के
​(c)​जगदीशपुर के ​
(d)​रामपुर के
उत्तर (c)


25.​लॉर्ड सिन्हा ने 1921 ई. में कहाँ के गवर्नर पद से त्यागपत्र दिया था? ​
(a)​बिहार-उड़ीसा ​
(b)​बंगाल ​
(c)​पंजाब
​(d)​मद्रास
उत्तर (a)

26.​शान्ति और समझौते के लिए वर्ष 2009 का महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता इनमें से कौन है? ​
(a)​यूकिया अमानो ​
(b)​आंग.सान.सू.की ​
(c)​बिल गेट्स
​(d)​हिलेरी कि्ंलटन
उत्तर (b)


27.​2011 की जनगणना में फोटो, अँगुली के निशान और आँख की पुतली के प्रतिचित्रण के लिए किसी व्यक्ति की न्यूनतम आयु क्या है? ​
(a)​12 वर्ष ​
(b)​15 वर्ष ​
(c)​18 वर्ष ​
(d)​21 वर्ष
उत्तर (b)

28.​केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल द्वारा अगस्त 2010 को किन छः राज्यों में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)  के समकक्ष संस्थान बनाने का निर्णय लिया गया? ​
(a)​बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, उत्तराखण्ड ​
(b)​बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, गुजरात ​
(c)​बिहार, उत्तराखण्ड, झारखण्ड, उड़ीसा, आन्ध्र प्रदेश महाराष्ट्र ​
(d)​बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, जम्मू.कश्मीर, असोम
उत्तर (a)


29.​अगस्त 2010 को ‘नेशनल इलेक्शन वाच’ द्वारा किस राजनीतिक दल को सबसे अधिक धनी बताया गया? ​
(a)​ब.स.पा ​
(b)​भा.ज.पा. ​
(c)​समाजवादी दल
​(d)​कांग्रेस
उत्तर (d)


30.​2005 के निर्वाचन की तुलना में बिहार विधानसभा निर्वाचन, 2010 में कौन-सी दलीय उपलब्धि सही है? ​​JDU ​BJP ​RJD​ LJP​ Cong अन्य ​
(a)​$40​$25​-30​-10​-7​-19
​(b)​$25​$34​-20​-5​-3​-11 ​
(c)​$27​$36​-32​-7​-5​-19 ​
(d)​$17​$46​-15​-10​-10​-10
उत्तर (c)

31.​पूर्वी मध्य रेलवे क्षेत्र का मुख्यालय कहां पर स्थित है? ​
(a)​पटना ​
(b)​हाजीपुर
​(c)​मुजफ्फरपुर ​
(d)​कटिहार
उत्तर (b)

32.​बिहार के उद्योगों का कमिश्नर दफ्तर कहाँ स्थिति है?
​(a)​पटना ​
(b)​गया
​(c)​हाजीपुर ​
(d)​मुजफ्फरपुर
उत्तर (a)


33.​उत्तर बिहार किसके लिए प्रसिद्ध है? ​
(a)​कृषि समृद्धि ​
(b)​भारी उद्योग
​(c)​बाढ़
​(d)​सूखा
उत्तर (c)

34.​निम्नलिखित में से कौन-सा शहर राष्ट्रीय राजमार्ग -2 (NH-2) पर स्थित नहीं है? ​
(a)​औरंगाबाद ​
(b)​सासाराम ​
(c)​मोहनिया ​
(d)​पटना
उत्तर (d)


35.​पटना अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा निम्नलिखित से सीधे जुड़ा हुआ हैः ​
(a)​काठमाण्डू (नेपाल), नई दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई लखनऊ, वाराणसी एवं राँची ​
(b)​बंगलुरु, हैदराबाद एवं ढाका
​(c)​इस्लामाबाद, ढाका एवं बंगलुरु ​
(d)​वाशिंगटन, ढाका एवं चेन्नई
उत्तर (a)

36.​बिहार में निम्नलिखित के द्वारा विमान सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती है:
​(a)​केवल इण्डियम एयरलाइन्स ​
(b)​केवल सहारा एयरलाइन्स ​
(c)​केवल रॉयल नेपाल एयरलाइन्स
​(d)​इण्डियन एयरलाइन्स, सहारा एयरलाइन्स एवं रॉयल नेपाल एयरलाइन्स
उत्तर (d)


37.​योजना आयोग ने 1993 – 94 में बिहार के लिए गरीबी-रेखा से नीचे (BPL) का निम्नलिखित प्रतिशत प्राक्कलित किया ​
(a)​55 ​
(b)​65 ​
(c)​45
​(d)​35
उत्तर (a)


38.​बिहार में यद्यपि ‘जमींदारी’ सांविधिक रूप से 1952 में हटा दी गई थी, तथापि भू-नियन्त्रण का सामाजिक आधार निम्नलिखित के हाथों रह गया।
​(a)​मध्यम जाति के हिन्दू
​(b)​अनुसूचित जाति के हिन्दू ​
(c)​प्रधान जाति के हिन्दू
​(d)​अनुसूचित जनजाति के हिन्दू
उत्तर (c)


39.​बिहार राज्य (विभाजन-पूर्व) में कितने ‘औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण’ थे? ​
(a)​छः, यथा-आदित्यपुर, बोकारो, पटना, रांची, दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर
​(b)​पांच, यथा-आदित्यपुर, बोकारो, दरभंगा, मुजफ्फरपुर एवं पटना ​
(c)​सात, यथा-आदित्यपुर, बोकारो, पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, रांची एवं भोजपुर ​
(d)​चार, यथा-आदित्यपुर, मुजफ्फरपुर, भोजपुर एवं खगड़िया
उत्तर (a)


40.​बिहार की उस योजना का नाम बनाएँ, जो ‘निर्यातोन्मुखी इकाइयों की स्थापना के लिए अपेक्षित उच्च-स्तरीय अवसंरचनात्मक सुविधाओं के निर्माण पर ध्यान देती है। ​
(a)​इन्टिग्रेटेड इन्फ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेन्ट (आई.आई.डी.) ​
(b)​एक्सपोर्ट प्रोमोशन इण्डस्ट्रीयल पार्क (ई.पी.आई.पी.) ​
(c)​कन्सेप्ट ऑफ बिल्ड.ऑपरेट.ट्रान्सफर (बी.ओ.टी.) ​
(d)​सॉफ्रटवेयर/हाईवेयर टेक्नोलॉजी पार्क (एस.टी.पी./एच.टी.पी.) उत्तर (a)

41.​2, 4, 6, 8, 10, 12, 14, 16 की माध्यिका है: ​
(a)​8 ​
(b)​9 ​
(c)​10 ​
(d)​11
उत्तर (b)




42.​आव्यूह का प्रतिलोम है:
​(a)​ ​(b)​ ​(c)​ (d)​
उत्तर (c)


43.​एक घड़ी की बड़ी सुई की लम्बाई 12 सेमी है, तो एक मिनट में बड़ी सुई द्वारा आन्तरिक क्षेत्रफल होगा: ​
(a)​22.12 वर्ग सेमी ​
(b)​23.10 वर्ग सेमी
​(c)​24.12 वर्ग सेमी
​(d)​इनमें से कोई नहीं
उत्तर (d)


44.​एक खिलाड़ी किसी वृत्ताकार पथ के 7 पूरे चक्कर लगाकर 2200 मीटर की दौड़ पूरी करता है, तो उस वृत्ताकार पथ की त्रिज्या है:
​(a)​30 मी ​
(b)​40 मी
​(c)​50 मी
​(d)​60 मी
उत्तर (c)


45.​बिन्दुओं p (4,6) तथा Q(-4,8) को मिलाने पर मध्य बिन्दु के निर्देशांक होंगे: ​
(a)​(2,7) ​
(b)​(7,2)
​(c)​(7,0)
​(d)​(0,7)
उत्तर (d)

46.​अवकल समीकरण का हल है: ​
(a)​ ​(b)​ ​(c)​ ​(d)​
उत्तर (a)

47.​त्रिभुज PQR में यदि P = 1200 और PQ = PR तो Q और R होगा क्रमशः  ​
(a)​600, 300 ​
(b)​300, 400
​(c)​300, 300
​(d)​200, 400
उत्तर (c)

48.​


49.​2001 की जनगणना के अनुसार, बिहार राज्य भारत का…..सबसे बड़ा राज्य है। ​
(a)​दूसरा
​(b)​तीसरा ​
(c)​चौथा ​
(d)​पाँचवाँ
उत्तर (b)


50.​2001 की जनगणना के अनुसार, बिहार राज्य की कुल जनसंख्या कितनी है? ​
(a)​8,29,98,509 ​
(b)​7,62,10,007
​(c)​9,68,78,627
​(d)​8,01,76,197
उत्तर (a)


51.​सौर विकिरण निम्न में से किस परास में दिखता है? ​
(a)​100-400 nm
​(b)​400-700 nm
​(c)​740-10000 nm
​(d)​इनमें से कोई नहीं
उत्तर (b)


52.​खनिज (मिनरल) क्या है?
​(a)​द्रव ​
(b)​अकार्बनिक ठोस
​(c)​गैस ​
(d)​उपरोक्त सभी
उत्तर (b)
53.​एक ही प्रकार का परमाणु निम्न से किसमें मिलता है? ​
(a)​खनिज यौगिक ​
(b)​खनिज मिश्रण ​
(c)​प्राकृत तत्त्व ​
(d)​उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर (c)


54.​खाने का नमक (NaCI) किससे बनता है? ​(a)​कमजोर अम्ल और कमजोर क्षार से
​(b)​मजबूत अम्ल और मजबूत क्षार से
​(c)​कमजोर अम्ल और मजबूत क्षार से ​
(d)​मजबूत अम्ल और कमजोर क्षार से
उत्तर (b)


55.​पौधे, जो नमक-युक्त मिट्टी में उगते हैं, को क्या कहते हैं? ​(a)​जिरोफाइट ​
(b)​हाइड्रोफाइट ​
(c)​हैलोफाइट ​
(d)​सक्यूलेन्ट
उत्तर (c)


56.​पर्यावरण किससे बनता है?
​(a)​जीवीय घटको से ​
(b)​भू-आकृतिक घटकों से
​(c)​अजैव घटकों से
​(d)​इन सभी से
उत्तर (d)


57.​संवहनी (वैस्कुलर) पौधों में पानी ऊपर किससे जाता है? ​
(a)​फ्रलोएम टिशु ​
(b)​पैरेनकाइमा टिशू ​
(c)​मेरिस्टेम ​
(d)​जाइलम टिशु
उत्तर (d)


58.​पौधों का कौन-सा भाग फूल बनने का उद्दीपन ग्रहण करता है? ​
(a)​तना
​(b)​शाखा ​
(c)​पर्ण ​
(d)​जड़
उत्तर (c)


59.​सहज प्रणाली का परिवर्द्धन निम्नलिखित में से कौन-सा है? ​
(a)​प्रणाली का कार्य ​
(b)​प्रणाली का विकास ​
(c)​प्रणाली की स्वपोषी क्रिया
​(d)​इनमें से कोई नहीं
उत्तर (c)

60.​जिनेटिक्स निम्न में से किसका अध्ययन है?
​(a)​मेन्डेल का नियम ​
(b)​जैव विकास
​(c)​डी.एन.ए. संरचना ​
(d)​आनुवंशिकता और विचरण
उत्तर (d)


61.​राज्य सरकारों का सवैधानिक प्रमुख कौन होता है। ​
(a)​मुख्यमन्त्री ​
(b)​राज्यपाल ​
(c)​अध्यक्ष ​
(d)​उच्च न्यायालय का न्यायाधीश
उत्तर (b)


62.​CDp एवं NES के पुनर्गठन के लिए 1957 में NDC द्वारा स्थापित समिति का नाम बताएं, जिसने ग्रामीण स्थानीय सरकार की त्रि-स्तरीय प्रणाली का सुझाव दिया था ​
(a)​बलवन्त राय मेहता समिति ​
(b)​अशोक मेहता समिति
​(c)​प्रजातान्त्रिक विकेन्द्रीकरण पर महाराष्ट्र समिति ​
(d)​ग्राम.नगर सम्बन्ध समिति
उत्तर (a)


63.​अशोक मेहता समिति ने निम्नलिखित की सिफारिश कीः ​
(a)​पंचायती राज की त्रि-स्तरीय सरकार ​
(b)​पंचायती राज की द्वि-स्तरीय सरकार ​
(c)​पंचायती राज की एकल-स्तरीय सरकार ​
(d)​पंचायती राज की बहु-स्तरीय सरकार
उत्तर (b)


64.​केन्द्र सरकार के भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मन्त्रालय द्वारा ‘लघु रत्न’ श्रेणी I उद्योग को अधिकतम कितनी धनराशि तक वित्तीय स्वायत्तता दी गई है?
​(a)​ 250 करोड़
​(b)​ 350 करोड़
​(c)​ 400 करोड़
​(d)​ 500 करोड़
उत्तर (d)

65.​भारत में प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत वर्ष 1994 में थी: ​
(a)​300 किग्रा तेल के बराबर ​
(b)​360 क्रिग्रा तेल के बराबर ​
(c)​243 किग्रा तेल के बराबर ​
(d)​343 किग्रा तेल के बराबर
उत्तर (c)


66.​भारत में सर्वप्रथम तेल/ऊर्जा संकट कब हुआ ? ​
(a)​1950 और 1956 के दौरान ​
(b)​1930 और 1940 के दौरान ​
(c)​1990 और 2000 के दौरान
​(d)​1970 और 1980 के दौरान
उत्तर (d)


67.​भारत में राज्य विद्युत बोर्डों की वित्तीय रुग्णता के निम्नलिखित कारणों पर विचार करें: ​
1.​कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं को उत्पादन.लागत से कम पर बिजली का विक्रय।
​2.​प्रसारण एवं संवितरण हानियाँ काफी ज्यादा होती है।
​3.​राज्य विद्युत बोर्डों के लिए वाणिज्यिक स्वायत्तता में कमी।
4.​राज्य सरकारों ने राज्य विद्युत बोर्डों के माध्यम से सामाजिक परिदान नीतियों को क्रियान्वित किया है। ​
उपरोक्त में से कौन-से हैं? ​
(a)​1, 2, तथा 3
​(b)​1, 2, 3 तथा 4
​(c)​1, 3, तथा 4​
(d)​2, 3 तथा 4
उत्तर (b)


68.​भारत में किस तरह की अर्थव्यवस्था है? ​
(a)​समाजवादी ​
(b)​गाँधीवादी ​
(c)​मिश्रित
​(d)​स्वतन्त्र
उत्तर (c)


69.​‘चल योजना’ के बारे में निम्नलिखित पर विचार करें:
​1.​चालू वर्ष के लिए एक योजना, जिसमें वार्षिक बजट शामिल होता है।
​2.​एक योजना जो 3, 4 या 5 वर्षों के लिए निर्धारित होती है। ​
3.​वह अर्थव्यवस्था की आवश्यकतानुसार प्रति वर्ष संशोधित होती है। ​
4.​10, 15 अथवा 20 वर्षों के लिए एक सापेक्ष योजना। ​
उपरोक्त में से कौन-से सही हैं? ​
(a)​1 तथा 2
(b)​1 तथा 3 ​
(c)​2 तथा 3
(d)​1, 2, 3 तथा 4
उत्तर (b)

70.​भारत में ‘योजना आयोग’ की स्थापना किस वर्ष हुई थी? ​
(a)​1950
​(b)​1947 ​
(c)​1948 ​
(d)​1951
उत्तर (a)


71.​किन राज्य सरकारों ने 2010 तक स्थानीय निकायों में महिलाओं का आरक्षण 50% कर दिया है? ​
(a)​बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान ​
(b)​बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश ​
(c)​बिहार, मध्य प्रदेश, केरल ​
(d)​बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश
उत्तर (b)



72.​निम्न में से कौन-सा मानव अधिकार भारतीय संविधान के अन्तर्गत मौलिक अधिकार भी है? ​
(a)​सूचना का अधिकार
​(b)​काम का अधिकार ​
(c)​शिक्षा का अधिकार ​
(d)​मकान का अधिकार
उत्तर (c)


73.​भारतीय संविधान में संशोधन करके शिक्षा का अधिकार कब जोड़ा गया? ​
(a)​1 अप्रैल, 2010
​(b)​1 अगस्त, 2010
​(c)​1 अक्टूबर, 2010
​(d)​1 दिसम्बर, 2010
उत्तर (a)


74.​भारतीय संविधान में शामिल हैं:
​(a)​395 अनुच्छेद, 22 भाग एवं 12 अनुसूचियां ​
(b)​371 अनुच्छेद, 21 भाग एवं 11 अनुसूचियां ​
(c)​372 अनुच्छेद, 20 भाग एवं 7 अनुसूचियां
​(d)​381 अनुच्छेद, 23 भाग एवं 8 अनुसूचियां
उत्तर (a)


75.​राज्यसभा में होते है: ​
(a)​280 सदस्य, जिनमें से 20 सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।
​(b)​275 सदस्य, जिनमें से 18 सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं
​(c)​250 सदस्य, जिनमें से 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।
​(d)​252 सदस्य, जिनमें से 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं
उत्तर (c)


76.​लोक लेखा समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती है:
​(a)​नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक को ​
(b)​लोकसभा के स्पीकर को
​(c)​संसदीय मामलों के मन्त्री को ​
(d)​भारत के राष्ट्रपति को
उत्तर (b)


77.​निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है? ​(a)​धन–सम्पत्ति के मामले में राज्यसभा शक्तिहीन है। ​
(b)​धन-विधेयक की शुरूआत राज्यसभा में होती है।
(c)​लोकसभा द्वारा पारित किए जाने के बाद राज्यसभा को 14 दिनों के भीतर विधेयकों को पारित करना होता है। 
(d)​राज्यसभा किसी धन विधेयक को पारित कर सकती है अथवा कतिपय सिफारिशों के साथ उसे लोकसभा को लौटा सकती है।
उत्तर (b)

78.​भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त निम्न में से कौन-सा अधिकार गैर-नागरिकों को भी उपलब्ध है? ​
(a)​संवैधानिक निराकरण का अधिकार
​(b)​अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता ​
(c)​देश के किसी भी भाग में घूमने एवं बसने की स्वतन्त्रता ​(d)​सम्पत्ति अर्जित करने की स्वतन्त्रता
उत्तर (a)


79.​किस अनुच्छेद के अनुसार भारत के राष्ट्रपति द्वारा ‘राष्ट्रपति आपातकाल’ की घोषणा की जा सकती है?
​(a)​अनुच्छेद 352 ​
(b)​अनुच्छेद 370
​(c)​अनुच्छेद 371
​(d)​अनुच्छेद 395
उत्तर (a)


80.​निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है? ​
(a)​सर्वोच्च न्यायालय का गठन 1950 ई. में हुआ था
​(b)​सर्वोच्च न्यायालय देश की उच्चतम अदालत है, जिसमें अपील की जाती है।
​(c)​सर्वोच्च न्यायालय कोर्ट.मार्शल को छोड़ अन्य किसी भी उच्च न्यायालय/अदालतों की सुनवाई कर सकता है।
​(d)​सर्वोच्च न्यायालय कोर्ट.मार्शल के साथ अन्य किसी भी उच्च न्यायालय/अदालतों की सुनवाई कर सकता है।
उत्तर (d)


81.​अरब सागर के पानी का औसतन खारापन है: ​
(a)​25 ppt
​(b)​35 ppt ​
(c)​45 ppt ​
(d)​25 ppt
उत्तर (b)


82.​काहिरा का समय ग्रीनविच से दो घण्टा आगे है, अतः यह स्थित है:
​(a)​30º  पश्चिमी देशान्तर पर
​(b)​30º  पूर्वी देशान्तर पर ​
(c)​28º पूर्वी देशान्तर पर
​(d)​28º  पश्चिमी देशान्तर पर
उत्तर (b)

83.​‘तकला मकान’ मरुस्थल किस देश में स्थित है ? ​
(a)​कजाकिस्तान ​
(b)​तुर्कमेनिस्तान ​
(c)​उजबेकिस्तान ​
(d)​चीन
उत्तर (d)

84.​हिन्द महासागर और लाल सागर को कौन-सी जलसन्धि जोड़ती है ? ​
(a)​बाब-अल-मनदेब ​
(b)​होर्मुज
​(c)​बॉसपोरस
​(d)​मलक्का
उत्तर (a)

85.​‘नाइन्टी ईस्ट’ कहां पर स्थित है?
​(a)​प्रशान्त महासागर ​
(b)​हिन्द महासागर ​
(c)​अन्ध महासागर ​
(d)​आर्कटिक महासागर
उत्तर (b)

86.​निम्नलिखित में से कौन-सा शहर किसी देश की राजधानी नहीं है?
​(a)​केनबरा
​(b)​सिडनी ​
(c)​वेलिंगटन
​(d)​रियाद
उत्तर (b)


87.​विश्व में सबसे अधिक कोयला उत्पादन करने वाला देश हैः ​
(a)​भारत
​(b)​संयुक्त राज्य अमेरिका
​(c)​चीन ​
(d)​रूस
उत्तर (c)


88.​वलन-क्रिया किसका परिणाम है? ​
(a)​महादेशजनक बल
​(b)​भूविक्षेपी (कॉरिऑलिस) बल
​(c)​पर्वत-निर्माणकारी बल ​
(d)​बहिर्जात बल
उत्तर (c)


89.​सागरीय लवणता का मुख्य स्रोत है:
​(a)​नदियाँ ​
(b)​भूमि ​
(c)​पवन
​(d)​ज्वालामुखी से निःसृत राख
उत्तर (a)


90.​ऊर्जा के वाणिज्यिक स्त्रेतों में विशुद्धतः शामिल होते हैं: ​
(a)​शक्ति, कोयला, तेल, गैस, जल-विद्युत और यूरेनियम ​
(b)​कोयला, तेल, जलावन की लकड़ी वनस्पति अवशेष और कृषि अवशेष ​
(c)​शक्ति, कोयला, प्राणि-मल और जलावन की लकड़ी ​
(d)​कोयला, गैस, तेल और जलावन की लकड़ी
उत्तर (a)


91.​क्षेत्रफल के क्रम में भारत के बडे़ राज्य हैं:
​(a)​राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र
​(b)​मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र ​
(c)​महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश ​
(d)​मध्य प्रदेश, महाराष्ट, राजस्थान
उत्तर (a)


92.​भारत का अधिकतम गेहूँ उत्पादक राज्य है: ​
(a)​हरियाणा ​
(b)​पंजाब
​(c)​बिहार ​
(d)​उत्तर प्रदेश
उत्तर (d)

93.​भारत के किन राज्यों में गन्ना सबसे ज्यादा पैदा होता है? ​
(a)​बिहार एवं उत्तर प्रदेश
​(b)​उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान ​
(c)​आन्ध्र प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर ​
(d)​पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश
उत्तर (a)

94.​निम्न में से किस राज्य में अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या सबसे अधिक है? ​
(a)​बिहार ​
(b)​पश्चिम बंगाल
​(c)​उत्तर प्रदेश ​
(d)​पंजाब
उत्तर (c)


95.​भारतीय कोयला उद्योग की निम्नलिखित समस्याओं पर विचार करेः
​1.​निम्न कोटि का कोयला एवं कोयला संचलन में बाँधा ​
2.​धुलाई संस्थानों की उपयोग क्षमता में कमी
​3.​कोकिंग कोयला के आयात पर बढ़ती निर्भरता ​
4.​कार्य संचालन कीमतें ​उपरोक्त में से कौन-से सही हैं ? ​
(a)​2, 3 तथा 4 ​
(b)​1, 2, 3, तथा 4 ​
(c)​1, 3 तथा 4 ​
(d)​1, 2 तथा 2
उत्तर (b)

96.​दोमट (लोम) मिट्टी में मिट्टी का कौन-सा कण मिलता है? ​
(a)​बालू कण ​
(b)​चिकना कण
​(c)​पांशु कण ​
(d)​सभी प्रकार के कण
उत्तर (d)


97.​पौधों को सबसे अधिक पानी किस मिट्टी में मिलता है? ​
(a)​चिकनी मिट्टी
​(b)​पांशु मिट्टी
​(c)​बलुई मिट्टी
​(d)​लोम मिट्टी
उत्तर (d)


98.​किस मिट्टी में केशिका (कैपिलरी) सबसे अधिक प्रभावशाली होती है? ​
(a)​चिकनी मिट्टी ​
(b)​पांशु मिट्टी ​
(c)​बलुई मिट्टी
​(d)​लोम मिट्टी
उत्तर (d)

99.​महाद्वीप अलग कैसे हुए?
​(a)​ज्वालामुखी फूटने से
​(b)​विवर्तनिक क्रिया से ​
(c)​चट्टानों के वलन भ्रंशन से
​(d)​उपरोक्त सभी
उत्तर (b)

100.​निम्नलिखित में से कौन-सा सौरमण्डल का भाग नहीं है? ​
(a)​क्षुद्र ग्रह
​(b)​धूमकेतु ​
(c)​ग्रह ​
(d)​नीहारिका
उत्तर (d)


101.​गांधी-इरविन समझौता हुआ था। ​
(a)​1930 ई. में
​(b)​1931 ई. में ​
(c)​1932 ई. में
​(d)​1933 ई. में
उत्तर (b)


102.​निम्न में से कौन-सा गोलमेज सम्मेलन 1932 ई. में हुआ था? ​
(a)​पहला ​
(b)​दूसरा
​(c)​तीसरा
​(d)​चौथा
उत्तर (c)


103.​‘अभिनव भारत’ से कौन सम्बन्धित है ? ​
(a)​बी.डी. सावरकर
​(b)​सी. आर. दास ​
(c)​बी. जी. तिलक
​(d)​एस.सी. बोस
उत्तर (a)

104.​‘करो या मरो’ का सम्बन्ध किस आन्दोलन से है ? ​
(a)​डाण्डी ​
(b)​असहयोग ​
(c)​खिलाफत
​(d)​भारत छोड़ो
उत्तर (d)

105.​किसके प्रयत्नों से बिहार प्रान्तीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन हुआ। ​
(a)​जी.के गोखले
​(b)​श्री दीपनारायण सिंह ​
(c)​श्री कृष्ण
​(d)​सुरेन्द्रनाथ बैनर्जी
उत्तर (b)


106.​भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 27वां अधिवेशन किस स्थान पर हुआ? ​
(a)​भागलपुर ​
(b)​पटना ​
(c)​राँची ​
(d)​बाँकीपुर
उत्तर (d)


107.​हजारीबाग में बिहारी स्टूडेन्ट्स कॉन्फ्रेंस का सोलहवां अधिवेशन हुआ:  ​
(a)​1921 में ​
(b)​1922 में ​
(c)​1923 में ​
(d)​1924 में
उत्तर (a)


108.​निम्न में से कौन-सा शहर गंगा नदी के किनारे स्थित नहीं है? ​
(a)​फतेहपुर
​(b)​भागलपुर ​
(c)​उत्तरकाशी ​
(d)​कानपुर
उत्तर (c)


109.​अमृतसर एवं शिमला लगभग एक ही अक्षांश पर स्थित है, परन्तु उनकी जलवायु में भिन्नता का कारण है:
​(a)​उनकी ऊंचाई में भिन्नता ​
(b)​उनकी समुद्र से दूरी ​
(c)​शिमला में बर्फबारी
​(d)​अमृतसर में प्रदूषण
उत्तर (a)


110.​झारखण्ड में कोयला की खानें स्थित हैं:
​(a)​झरिया में
​(b)​जमशेदपुर में
​(c)​राँची में ​
(d)​लोहरदग्गा में
उत्तर (a)


111.​कांग्रेस ने ‘स्वराज’ प्रस्ताव वर्ष 1905 में पारित किया। प्रस्ताव का उद्देश्य था: ​
(a)​अपने लिए संविधान बनाने का अधिकार, परन्तु ऐसा नहीं हुआ ​
(b)​स्व-शासन सुनिश्चित करना ​
(c)​उत्तरदायी सरकार
​(d)​स्वयं की सरकार
उत्तर (b)


112.​प्रान्तीय सरकारों का गठन निम्नलिखित में से किस अधिनियम के तहत किया गया था ?
​(a)​1935 का अधिनियम ​
(b)​1932 का अधिनियम ​
(c)​1936 का अधिनियम
​(d)​1947 का अधिनियम
उत्तर (a)


113.​संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय इसलिए किया गया, क्योंकि: ​
(a)​कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्वतन्त्रता दिवस के रूप में मनाया था ​
(b)​इस तिथि को 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन प्रारम्भ किया गया था
​(c)​यह एक शुभ दिन था
​(d)​उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर (a)


114.​‘‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा।’’ किसने कहा ?
​(a)​एम. के. गाँधी ​
(b)​जवाहरलाल नेहरू
​(c)​बाल गंगाधर तिलक
​(d)​भगत सिंह
उत्तर (c)


115.​मद्रास महाजन सभा की स्थापना की गई, वर्ष: ​
(a)​1880 में ​
(b)​1881 में ​
(c)​1882 में ​
(d)​1883 में
उत्तर (कोई विकल्प सही नहीं है।)


116.​भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अधिवेश में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया? ​
(a)​52 ​
(b)​62
​(c)​72
​(d)​82
उत्तर (c)


117.​स्वतन्त्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल थे: ​
(a)​सी. राजगोपालाचारी ​
(b)​सुरेन्द्र नाथ
​(c)​राजेन्द्र प्रसाद
​(d)​बी.आर. अम्बेडकर
उत्तर (a)


118.​असहयोग आन्दोलन शुरू किया गया, वर्ष:
​(a)​1918 में
​(b)​1920 में
​(c)​1921 में
​(d)​1922 में
उत्तर (b)


119.​मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड की रिपोर्ट:
​(a)​भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियम, 1947 का आधार बनी ​
(b)​भारतीय परिषद् अधिनियम, 1909 का आधार बनी
​(c)​भारत सरकार अधिनियम 1919 का आधार बनी ​
(d)​भारत सरकार अधिनियम 1935 का आधार बनी
उत्तर (c)


120.​‘शेर-ए-पंजाब’ के नाम से इनमें से कौन मशहूर थे? ​
(a)​राजगुरू
​(b)​भगत सिंह ​
(c)​लाला लाजपत राय
​(d)​ऊधम सिंह
उत्तर (c)


121.​कांग्रेस ने ‘स्वराज’ प्रस्ताव वर्ष 1905 में पारित किया। प्रस्ताव का उद्देश्य था: ​
(a)​अपने लिए संविधान बनाने का अधिकार, परन्तु ऐसा नहीं हुआ ​
(b)​स्व-शासन सुनिश्चित करना
​(c)​उत्तरदायी सरकार ​(d)​स्वयं की सरकार
उत्तर (b)


122.​प्रान्तीय सरकारों का गठन निम्नलिखित में से किस अधिनियम के तहत किया गया था ? ​
(a)​1935 का अधिनियम ​
(b)​1932 का अधिनियम ​
(c)​1936 का अधिनियम
​(d)​1947 का अधिनियम
उत्तर (a)


123.​संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय इसलिए किया गया, क्योंकि:
​(a)​कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्वतन्त्रता दिवस के रूप में मनाया था ​
(b)​इस तिथि को 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन प्रारम्भ किया गया था
​(c)​यह एक शुभ दिन था ​
(d)​उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर (a)


124.​‘‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा।’’ किसने कहा ? ​
(a)​एम. के. गाँधी
​(b)​जवाहरलाल नेहरू
​(c)​बाल गंगाधर तिलक
​(d)​भगत सिंह
उत्तर (c)


125.​मद्रास महाजन सभा की स्थापना की गई, वर्ष: ​
(a)​1880 में ​
(b)​1881 में
​(c)​1882 में
​(d)​1883 में
उत्तर (कोई विकल्प सही नहीं है।)


126.​भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अधिवेश में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया? ​
(a)​52
​(b)​62
​(c)​72 ​
(d)​82
उत्तर (c)


127.​स्वतन्त्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल थे: ​
(a)​सी. राजगोपालाचारी ​
(b)​सुरेन्द्र नाथ
​(c)​राजेन्द्र प्रसाद ​
(d)​बी.आर. अम्बेडकर
उत्तर (a)


128.​असहयोग आन्दोलन शुरू किया गया, वर्ष: ​
(a)​1918 में ​
(b)​1920 में
​(c)​1921 में
​(d)​1922 में
उत्तर (b)

129.​मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड की रिपोर्ट: ​
(a)​भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियम, 1947 का आधार बनी ​
(b)​भारतीय परिषद् अधिनियम, 1909 का आधार बनी ​
(c)​भारत सरकार अधिनियम 1919 का आधार बनी ​
(d)​भारत सरकार अधिनियम 1935 का आधार बनी
उत्तर (c)

130.​‘शेर-ए-पंजाब’ के नाम से इनमें से कौन मशहूर थे? ​
(a)​राजगुरू
​(b)​भगत सिंह
​(c)​लाला लाजपत राय
​(d)​ऊधम सिंह
उत्तर (c)


131.​गांधी-इरविन समझौता हुआ था।
​(a)​1930 ई. में
​(b)​1931 ई. में
​(c)​1932 ई. में
​(d)​1933 ई. में
उत्तर (b)

131.​गुलाम वंश का प्रथम शासक कौन था? ​
(a)​कुतुबुद्दीन ऐबक ​
(b)​इल्तुतमिश
​(c)​रजिया
​(d)​बलबन
उत्तर (a)

132.​अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था ?
​(a)​प्रतापरुद्र देव
​(b)​रामचन्द्र देव ​
(c)​मलिक काफूर
​(d)​राणा रतन सिंह
उत्तर (b)


133.​निम्नलिखित में से किस मुस्लिम शासक ने तीर्थयात्रा-कर समाप्त कर दिया था ?
​(a)​बहलोल लोदी
​(b)​शेरशाह ​
(c)​हुमायूँ
​(d)​अकबर
उत्तर (d)


134.​फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित ‘दार-उल-सफा’ क्या था ? ​
(a)​एक दानशाला ​
(b)​एक खैराती अस्पताल ​
(c)​एक पुस्तकालय ​
(d)​तीर्थयात्रियों के लिए एक अतिथि-गृह
उत्तर (b)

135.​‘स्थायी बन्दोबस्त’ किसके साथ किया गया ?
​(a)​जमींदारों के साथ
​(b)​ग्रामीण समुदायों के साथ
​(c)​मुकद्दमों के साथ
​(d)​किसानों के साथ
उत्तर (a)


136.​‘प्रार्थना समाज’ के संस्थापक कौन थे? ​
(a)​आत्माराम पाण्डुरंग ​
(b)​तिलक
​(c)​एनी बेसेन्ट
​(d)​रासबिहारी घोष
उत्तर (a)


137.​भारतीय पुनर्जागरण आन्दोलन के पिता कौन थे ? ​
(a)​बालगंगाधर तिलक
​(b)​दयानन्द सरस्वती ​
(c)​श्रद्धानन्द ​
(d)​राजा राममोहन राय
उत्तर (d)


138.​‘स्वराज दल’ की स्थापना किसने की?
(a)​तिलक एवं चित्तरंजन दास
​(b)​गाँधी एवं मोतीलाल नहेरू ​
(c)​गाँधी एवं तिलक
​(d)​चित्तरंजन दास एवं मोतीलाल नहेरू
उत्तर (d)


139.​‘थियोसोफिकल सोसाइटी’ की स्थापना किसने की ? ​
(a)​मैडम एच. पी. ब्लावट्स्की ​
(b)​राजा राममोहन राय
​(c)​महात्मा गांधी ​
(d)​स्वामी विवेकानन्द
उत्तर (a)

140.​निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक तिलक ने लिखी है ? ​
(a)​इण्डिया इन ट्रान्जिशन
​(b)​गीता रहस्य
​(c)​गोखले.माई पॉलिटिकल गुरु ​
(d)​डिस्कवरी ऑफ इण्डिया
उत्तर (b)


141.​निम्नलिखित में से कौन-सा एक हड़प्पा का बन्दरगाह है? ​
(a)​सिकन्दरिया ​
(b)​लोथल
​(c)​महास्थानगढ़ ​
(d)​नागपट्टनम
उत्तर (b)


142.​गुप्त सम्राट, जिसने ‘हूणों’ को पराजित किया, था: ​
(a)​समुद्रगुप्त ​
(b)​चन्द्रगुप्त द्वितीय ​
(c)​स्कन्दगुप्त ​
(d)​रामगुप्त
उत्तर (c)


143.​कल्हण की पुस्तक का नाम क्या है ? ​
(a)​अर्थशास्त्र ​
(b)​इण्डिका
​(c)​पुराण ​
(d)​राजतरंगिणी
उत्तर (d)


144.​किस अभिलेख में रुद्रदामन प्रथम की विभिन्न उपलब्धियाँ वर्णित है?
​(a)​जूनागढ़
​(b)​भीतरी
​(c)​नासिक ​
(d)​साँची
उत्तर (a)

145.​महावीर स्वामी का जन्म कहाँ हुआ था ? ​
(a)​कुण्डग्राम
​(b)​पाटलिपुत्र
​(c)​मगध ​
(d)​वैशाली
उत्तर (a)


146.​महात्मा बुद्ध का ‘महापरिनिर्वाण’ कहाँ हुआ था ? ​
(a)​लुम्बिनी ​
(b)​बोधगया
​(c)​कुशीनारा
​(d)​कपिलवस्तु
उत्तर (c)


147.​महात्मा बुद्ध ने अपना प्रथम ‘धर्मचक्रप्रवर्तन’ किस स्थान पर दिया था ?
​(a)​लुम्बिनी
​(b)​सारनाथ
​(c)​पाटलिपुत्र
​(d)​वैशाली
उत्तर (b)

148.​मगध की प्रारम्भिक राजधानी कौन-सी थी ? ​
(a)​पाटलिपुत्र ​
(b)​वैशाली ​
(c)​राजगृह (गिरिव्रज)
​(d)​चम्पा
उत्तर (c)


149.​अजातशत्रु के वंश का नाम क्या था ? ​
(a)​मौर्य
​(b)​हर्यंक
​(c)​नन्द ​
(d)​गुप्त
उत्तर (b)

150.​तृतीय बौद्ध सभा किस स्थान पर बुलाई गई थी ? ​
(a)​तक्षशिला ​
(b)​सारनाथ ​
(c)​बोधगया
​(d)​पाटलिपुत्र
उत्तर (d)

Gautam Markam

मेरा नाम गौतम है मै कवर्धा का निवासी हु ALLGK.IN में सभी नवीनतम न्यूज़ और जॉब्स, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, ऑफलाइन जॉब्स, ऑनलाइन फॉर्म, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपडेट को कवर करता हु।

Related Post

CGPSC 2025 Question Paper With Answers Key

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now CGPSC 2025 Question Paper With Model Answers Key psc.cg.gov.in Chhattisgarh Public Service Commission CGPSC 2025 Question Paper DOWNLAOD ...

CG Vyapam Assistant Manager Question Paper: छ.ग. राज्य लघु वनोपज सहायक प्रबंधक प्रश्न पेपर

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now सामान्य ज्ञान – । (2015) cg Assistant Manager Question Paper 1. वर्ष 2014 का साहित्य का नोबल पुरस्कार ...

CG Forest Guard Answer Key 2024

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now छ.ग. में वनरक्षक सीधी भर्ती 2024 Answer Key | EXAM DATE 17-09-2024 हेल्लो दोस्तों यह एग्जाम 17 सितम्बर ...

CG Vyapam Hostel Warden Answer Key 2024

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now CG Vyapam Hostel Warden Model Answer KEY 2024 CG Chatrawas Adhikshak Answer KEY 2024 CG Vyapam Hostel Warden ...

Leave a Comment