छत्तीसगढ़ राज्य की अनुसूचित जनजातियों के नाम CGPSC & VYAPAM GK

By Raj Markam

Updated on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातियाँ

छत्तीसगढ़ का सम्पूर्ण सामान्य ज्ञान Cg Question Answer  Click Now

2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जनजाति की कुल जनसंख्या 78,22,902 है। प्रदेश की कुल जनसंख्या का लगभग एक-तिहाई जनसंख्या (30.6%) अनुसूचित जनजातियों की है। 2001 की जनगणना में राज्य की कुल जनसंख्या का 31.8 हिस्सा अनुसूचित जनजातियों का था।

इस प्रकार 2001 के जनगणना की तुलना में 2011 की जनगणना में राज्य की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जनजातियों के हिस्से में कमी आयी है। राज्य के सभी जिलों में अनुसूचित जनजातियों की आबादी पायी जाती है, लेकिन प्रदेश के सभी जिलों में इन जनजातियों का वितरण समान रूप से नहीं है।

ये जनजाति आमतौर पर पहाड़ी तथा वनाच्छादित क्षेत्रों में अधिक रहते हैं। 2011 की जनगणना के आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि जनजातियों का सर्वाधिक प्रतिशत बीजापुर (80.00%) तथा नारायणपुर (77.36%) जिले में हैं। इसके बाद दन्तेवाडा (76.88%), बस्तर (65.93%), जशपर (62.28%), कांकेर (55.38%), सरगजा (55.11%), कोरिया (46.18%), कोरबा (40.90%), रायगढ़ (33.84%), महासमुन्द (27.10%), राजनांदगांव (26.36%), धमतरी (25.96%), कवर्धा (20.31%), बिलासपुर (18.71%), दुर्ग (11.88%), रायपुर (11.72%), तथा जांजगीर-चांपा (11.56%) जिले का स्थान आता है।

छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में जनजातियों का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम देखने को मिलता है। मैदानी क्षेत्रों में अनुसूचित जातियों का संकेन्द्रण अधिक है। राज्य में कुल 42 अनुसूचित जनजातियाँ पायी जाती है। ये 42 अनुसूचित जनजातियाँ पुनः 161 उपसमूहों में विभाजित है।

 

राज्य की अनुसूचित जनजातियों के नाम :

  1. अगारिया 2. अन्ध 3. बैगा 4. भैना 5. भारिआ, भूमिआ, भुईंहार, भूमियां, भूमिआ भारिया, पालिहा, पांडो 6. भतरा 7. भील भिलाला, बरेला, पटेलिया 8. भील मीना 9. भुंजिया 10. बिआर, बियार 11. बिंझवार 12. बिरहुल, बिरहोर 13. दमोर, दामारिया 14. धनवार 15. गडाबा, गडबा 16. गोंड, अरख, अरंख, अगारिया, असुर बड़ी मारिया, बड़ा मारिया, भटोला, भीमा, भुटा, कोइला, भुटा, कोलीभुटी, भाट, बिसोन हार्न मारिया, छोटा मारिया, दंडामी मारिया, धुरू, धुरवा, धोबा, धुलिया, डोरला, गायकी, गट्टा, गट्टी, गैटा, गोंड, मोवारी, हिल मारिया, कंजरा, कलंगा, खटोला, कोश्तर, कोया, खिरवार, खिरवाटा, कुचा मारिया, कुचाकी मारिया, माड़िया, मारिया माना, मन्नेवर, मोघिया, मोंगिया, मोंघया, मुड़िया, मुरिया, नगारची, नागवंशी, ओझा, राजगोंड, सोनझारी, झरेका, थाटिया, थोटया, वाडेमारिया, बड़े मारिया, दरोई, 17. हल्वा, हल्वी, 18. कमाट, 19. कोरकू 20. कवर, कंवर, कौर, चेखा, राढिया, तैवर, छत्री, 21. खैरवार, कोंडार , 22. खरिया, 23. कोंध, खोंड, कांध, 24. कोल, 25. कोलम, 26. कोरकू, बोपची, मोवासी, निहार, नाहुल, बोंधी, बोंडेया, 27. कोरवा, कोडाकू, 28. माझी, 29. मझवार, 30. मवासी, 31. मुंडा, 32. नागेसिया, नागासिया, 33. उरांव, धानका, धांगड़, 34. पाव, 35. परधान, पथारी, सरौती, 36. पारधी, बहेलियां, बहेल्लिया, चिता पारधी, फांस पारधी, शिकारी, टकनकर, टाकिया, 37. परजा, 38. सहारिया, सहरिया, सेहारिया, सेहरिया, सोसिया, सोर, 39. साओंटा, सौंटा, 40. सौर, 41. सावर, सवरा, 42. सोर

Related Post

Biology Tissues GK Questions | जीव विज्ञान ऊतक QUIZ

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Biology Tissues GK Questions 1. एक विशेष कार्य करने वाले समान कोशिकाओं के समूह को क्या कहते हैं? ...

छ.ग. प्रयोगशाला परिचालक 880 पद लिखित परीक्षा सूचना Prayogshala Paricharak Exam Update

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Prayogshala Paricharak Exam Update:- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य, चौकीदार और स्वीपर के कुल 880 ...

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल सामान्य ज्ञान 2025 | CG Mantrimandal GK in Hindi

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now छत्तीसगढ़ वर्तमान में कौन क्या है । छत्तीसगढ़ नई मंत्रिमंडल List 2025,CG kon kya hai Current Affairs CG ...

Leave a Comment